August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन /शौर्यपथ / हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में हरियाणा के सिंगर-राइटर वीर साहू से शादी कर ली थी। इस खबर के बाहर आने के बाद कुछ लोग सपना की शादी और उनके मां बनने को लेकर सवाल उठाने लगे तो उनके पति वीर साहू भड़क गए और उन्होंने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई।
    वीर साहू ने फेसबुक लाइव के जरिए फैंस को बताया कि वह पिता बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों करारा जवाब दिया, जो उनकी शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वीर ने कहा कि मेरी शादी हुई, बेटा हुआ तुमको क्या मतलब है? वीर ने कहा कि शादी के बाद मेरे फूफा का निधन हो गया था तो क्या किसी ने पूछा?
    वीर ने सपना के खिलाफ गलत कमेंट करने वाले लोगों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि हमसे इस तरह सवाल पूछे जा रहे हैं जैसे हमने किसी डाका डाल दिया या किसी को मार दिया है। तुम किसी की बहन-बेटी की इज्जत नहीं करते। वीर ने गुस्से में कहा कि अगर तुम सपना की कहानी सुन लोगे तो आंखों मे आंसू आ जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सपना का हमेशा साथ देने की बात कही।
    बता दें कि सपना के पीआरओ चरणसिंह सहरावत ने हिन्दुस्तान लाइव से बातचीत में सपना के मां बनने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सपना चौधरी ने 4 अक्टूबर को बेबी व्बॉय को जन्म दिया है। सपना की शादी को लेकर उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी में सपना ने वीर साहू से कोर्ट मैरिज की थी।
    उन्होंने आगे बताया कि एक प्रोग्राम का आयोजन कर इस शादी के बारे में सभी को बताना था लेकिन उसी दौरान वीर साहू के फूफा का निधन हो गया। इस वजह से प्रोग्राम को टाल दिया गया लेकिन फिर बाद में कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन हो गया। इसके चलते सपना फैन्स को अपनी शादी की जानकार नहीं दे पाईं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / आमिर खान की बेटी इरा खान मल्टीटैलेंटेड हैं। इरा की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से ऐसा लगता है कि उनके करियर लिस्ट में एक और प्रोफेशन शामिल हो गया है। यह प्रोफेशन है- टैटू आर्टिस्ट। जी हां, इरा ने सोशल मीडिया पर अपनी विशलिस्ट को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें टैटू आर्टिस्ट बनने की ख्वाहिश थी और वह अब गई हैं। इरा की नई इंस्टाग्राम पोस्ट में एक परमानेंट टैटू की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे उन्होंने अपनी ट्रेनर नुपुर शिखर के हाथ में बनाया है।
    तस्वीरों को शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन लिखा- 'बकेट लिस्ट आइटम- #5 डन। मैंने अपना पहला टैटू बनाया। शुक्रिया नुपूर मुझपर विश्वास करने के लिए। इतना बुरा नहीं है, है ना। मुझे लगता है कि अब मेरे पास एक और करियर ऑप्शन है।' एक तस्वीर में इरा मास्क और ग्लव्स पहनकर टैटू बना रही हैं। इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। खास बात यह है कि इरा अपने पिता आमिर खान की तरह ही कई क्रिएटिव चीजें करती रहती हैं।
    आपको बता दें कि इरा खान बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार डॉटर्स में से एक हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वालीं इरा बीते दिनों नए घर में शिफ्ट होने के कारण चर्चा में थीं। इरा पूरे लॉकडाउन पिता आमिर खान के घर पर थीं। इरा ने अपने भाई अजाद राव को 'लॉकडाउन बडी' बताया था।

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना का आज 74वां जन्मदिन है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके काम को आज भी याद किया जाता है। विनोद खन्ना की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही। एक वक्त ऐसा था जब वह अपने बेहतरीन करियर और परिवार को छोड़कर आध्यात्म की तरफ मुड़ गए थे।
    विनोद खन्ना साल 1975 में आध्यात्म गुरु ओशो के संपर्क में आ गए थे। जानकारी के मुताबिक, वह पुणे के ओशो आश्रम में कई सालों तक रहे थे। वह ओशो के साथ अमेरिका भी गए और उनकी सेवा में लगे रहते थे। वह ओशो के पर्सनल गार्डन के माली भी बने। इसके अलावा वह वाशरूम से लेकर बर्तन तक साफ करने का काम किया करते थे।
    एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय खन्ना ने पिता विनोद के सन्यास की तरफ रुख करने की कहानी सुनाई थी। उन्होंने कहा कि विनोद इस कदर ओशो से प्रभावित थे कि उन्होंने न केवल अपने परिवार को छोड़ दिया था बल्कि संन्यास भी ले लिया था। यह एक लाइफ चेंजिंग फैसला था। उस वक्त अक्षय 5 साल के थे और उनके लिए पिता के इस फैसले को समझ पाना बहुत मुश्किल था। हालांकि, अक्षय खन्ना अब मानते हैं कि अब वह पिता के उस फैसले को समझते हैं।
    कुछ समय बाद विनोद खन्ना का मन ओशो के आश्रम से उचट गया। तब तक उनका परिवार बिखर चुका था। अमेरिका के ओशो आश्रम में रहते हुए ही उनका पत्नी गीतांजलि से अलगाव हुआ। 1985 में उन्होंने पत्नी से तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने अपने से 16 साल छोटी कविता दफ्तरी से शादी कर ली। कविता, अमेरिका और यूरोप से पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडस्ट्रियलिस्ट पिता सरयू दफ्तरी का बिजनेस संभाल रही थीं। बताया जाता है कि फिरोज खान ने विनोद खन्ना को फिल्मों में वापसी करने में मदद की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों काम किया।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगानी वाली एक्ट्रेस, कमाल आर खान सहित अन्य के खिलाफ 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज अनिल मेनन के सामने सुनवाई हुई। इस दौरान ऋचा ने जिनके खिलाफ मानहानि का केस किया है, उनकी तरफ से कोर्ट में कोई पेश नहीं हुआ। ऐसे में कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीफ 7 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है।
    दरअसल, मामला यह है कि एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते वक्त कई एक्ट्रेस के नाम लिए थे। उन्होंने अनुराग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो काम करने के लिए अनुराग के साथ कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऋचा चड्ढा का नाम भी लिया था। एक्ट्रेस के इसी बयान के खिलाफ ऋचा चड्ढा ने मानहानि का केस किया है।
    ऋचा चड्ढा का कहना है कि एक्ट्रेस के दावे पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने इतने साल फिल्म इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत करके जो नाम कमाया है उसे वह एक्ट्रेस खराब करना चाहती हैं। दूसरी तरफ अनुराग कश्यप आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने कहा था कि उनका इरादा किसी को बदनाम करने का नहीं था जब उन्होंने अनुराग कश्यप पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हुमा कुरैशी, माही गिल और ऋचा चड्ढा का नाम लिया था। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि वह सिर्फ अनुराग का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना चाहती थीं।
    एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने सिर्फ वहीं बातें बोली हैं जो अनुराग ने उनसे बातचीत के दौरान कही थी, चाहे वह अच्छी हो या बुरी। मैंने अच्छी बातें भी कही थी जैसे अनुराग ने मुझसे कहा था कि वह अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं और अब वह उनसे काम के लिए बात करते हैं।

    मनोरंजंन /शौर्यपथ / अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेबसीरीज 'मिर्जापुर-2' के ट्रेलर का इंतजार खत्म होने वाला है। एक्टर पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि मिर्जापुर-2 का ट्रेलर 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रिलीज किया जाएगा। पंकज ने मिर्जापुर का नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन लिखा- 'नोट कर लें कल 1 बजे ट्रेलर का प्रबंध कर रहे हैं।'
    वेबसीरीज के नए पोस्टर में कालीन भइया यानी पंकज त्रिपाठी और मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा को दिखाया गया है। जबकि कालीन भइया के चश्में में गुड्डू भइया यानी अली फजल बंदूक ताने दिख रहे हैं।
    ट्रेलर को लेकर फैन्स उत्साहित
    ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान होने पर फैन्स बेहद उत्साहित हैं। एक्टर पंकज त्रिपाठी की पोस्ट पर फैन्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- चलो आखिरकार ट्रेलर के इंतजार की घड़ी खत्म हुई। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा- पूरी सीरीज का प्रबंध कीजिए कालीन भइया। एक यूजर ने लिखा- भइया रिलीज का इंतजार है।
    हाल ही में 'मिर्जापुर-2' का टीजर हुआ था। जिसमें गुड्डू कहते हैं, 'हमारा उद्देश्य एक ही है। जान से मारेंगे, क्योंकि खुलकर मारेंगे, तभी जी पाएंगे। 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। आपको बता दें कि 'मिर्जापुर 2' वेबसीरीज 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। आपको बता दें कि अली फजल, पंकज त्रिपाठी स्टारर इस गैंगस्टर ड्रामा के पहले सीजन 'मिर्जापुर' को 2018 के नवंबर में रिलीज किया गया था। पहले सीजन को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद अब टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। वह सीरियल गुम है किसी के प्यार में नजर आएंगी। शो का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें रेखा नजर आ रही है। रेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
    प्रोमो की शुरुआत में रेखा अपना पॉपुलर गाना- 'गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह-शाम' गुनगुनाते नजर आ रही हैं। इसके बाद रेखा कहती हैं- 'आप लोग ये सोच रहे होंगे न कि मैं यह गाना स्टार प्लस पर क्यों गुनगुना रही हूं। दरअसल, ये गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें कही एक कसक छुपी हुई है, जहा प्यार का इजहार तो है लेकिन उसका नाम लेने की इजाजत नहीं है।'
    'जब दिल किसी के प्यार में सुबह शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। इस गीत ने विराट की प्रेम कहानी को जन्म दिया है, जहां फर्ज की राह पर चलते-चलते उसने अपने प्यार की कुर्बानी दे दी। विराट आज भी तड़प रहा है इंतजार में। आखिर उसका दिल गुम है किसी के प्यार में।'
    बता दें कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि रेखा शो में किस तरह का रोल प्ले करेंगी। यह सीरियल स्टार प्लस पर 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे दिखाया जाएगा।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / सोनू सूद कोरोना काल में लोगों की मदद करने में जुटे हैं। उन्होंने मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने खर्च घर पहुंचाया। इसके अलावा भी उन्होंने अलग-अलग तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद की दरियादिली के चलते पूरे देश में उनकी तारीफ हो रही है। अब उनके लिए पाकिस्तान से एक क्यूट मैसेज आया है। 'पीछे तो देखो' वायरल वीडियो से फेमस हुए अहमद शाह ने सोनू सूद के काम की तारीफ की है।
    अहमद शाह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सोनू सूद की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अहमद कह रहे हैं, 'हैलो सोनू सूद सर, कैसे हैं, ठीक है? मैं भी ठीक हूं। मैं अहमद शाह हूं। मेरी तरफ से आपको बहुत सारा प्यार, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आई लव यू, खुश रहें।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
    बता दें कि हाल ही में सोनू सूद को जरुरतमंदों की मदद करने के लिए 'एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने दिया। सोनू सूद को स्पेशल अवॉर्ड मिलने पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बधाई दी। जिसके जवाब में सोनू ने भी उनका आभार व्यक्त किया।
    प्रियंका चोपड़ा ने सोनू को बधाई देते हुए लिखा- 'बधाई, सोनू सूद। आप इसके हकदार थे। आप लगातार भगवान का काम कर रहे हैं और यह बहुत प्रेरणादायक है। शुक्रिया जो भी आपने किया।' जवाब में सोनू ने लिखा-'आपके हौसला बढ़ाने वाले शब्दों के लिए शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा। आप लाखों लोगों की प्रेरणा हैं और मैं भी उनमें से एक हूं। दुनिया को मोटिवेट करते रहिए क्योंकि आप एक सच्ची हीरो हैं। खूब सारा प्यार।' इसके अलावा अभिषेक बच्चन, आथिया शेट्टी और अन्य सितारों ने भी सोनू सूद को बधाई दी है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर समेत मैनेजर करिश्मा प्रकाश का बयान दर्ज कर लिया गया है, एमए जैन, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, एनसीबी ने शनिवार को दिए स्टेटमेंट में कहा। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि रविवार को किसी को भी दोबारा पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण पूछताछ के दौरान तीन बार रोईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीबी के अधिकारी ने उनसे कहा कि वह ‘इमोशनल कार्ड’ न खेलें और सवालों का जवाब दें। बता दें कि दीपिका, कोलाबा स्थित एनसीबी के दफ्तर शनिवार सुबह 10 बजे के करीब पहुंची थीं और करीब साढ़े तीन बजे वहां से घर के लिए निकलीं। दीपिका पादुकोण से लगभग 5.30 घंटे, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से करीब 4 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए।
    टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने यह कबूल किया कि करिश्मा से उनकी ड्रग्स को लेकर चैट हुई थी। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने ड्रग्स लिए हैं। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर श्रितिज रवि प्रसाद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है।
    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा ने एनसीबी को बताया कि फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के वक्त वह सुशांत के क्लोज आई थीं। सारा ने इस बात को भी कबूला कि वह सुशांत के फार्महाउस में पार्टीज के लिए जाती थीं। हालांकि, वह ड्रग्स नहीं लेती थीं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा ने कबूल किया कि वह सुशांत के साथ थाईलैंड ट्रिप पर भी गई थीं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / पॉप्युलर टीवी शो 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जल्द ही बंद होने वाला है। हाल ही में इसकी जानकारी दी गई। शो के ऑफएयर होने से फैन्स काफी निराश हैं। यहां तक कि फैन्स ने चैनल और मेकर्स से शो के एक्सटेंशन की अपील की थी। अब इस शो को लेकर नई खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो का दूसरा सीजन लाया जाएगा, जो अगले साल लॉन्च हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
    पिकंविला ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्र के आधार पर बताया, कम टीआरपी के चलते शो को बंद करने का फैसला किया है। इस बीच आईपीएल, बिग बॉस 14 और केबीसी 12 जैसे शुरू होने वाले हैं। ऐसे में आपसी सहमति से पाया गया कि शो की टीआरपी में उछाल के बेहद कम चांस है। यह वजह है कि मेकर्स ने शो को ऑफ एयर करने का निर्णय लिया गया है।
    गौरतलब है कि ये रिश्ते हैं प्यार के में शहीर शेख, रिया शर्मा, कावेरी प्रियम, अविनाश मिश्रा समेत अन्य सितारे अहम भूमिका निभा रहे हैं। शहीर शेख, रिया और कावेरी ने शो के बंद होने की खबरों पर हैरानी जाहिर की थी। सभी स्टार्स इस महीने तक शो के लिए शूट करेंगे।
    शो ये रिश्ते हैं प्यार के का लास्ट एपिसोड 17 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो की जगह अब फैंस साथ निभाना साथिया 2 देख पाएंगे। जानकारी के अनुसार, यह शो 19 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। मालूम हो कि ये रिश्ते हैं प्यार के मार्च 2019 में शुरू हुआ था। शो को लोगों ने खूब पसंद किया।

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision