
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / ग्रामीण साहू समाज धनोरा द्वारा अंशदान की राशि से व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया है। समाज के पारिवारिक सदस्यों द्वारा सामाजिक गतिविधियों के लिए एकत्र किए जाने वाले अंशदान की राशि से व्यवसायिक परिसर का निर्माण किए है ताकि समाज के युवा जो स्वरोजगार करते है उनको उचित स्थान मिल सके। कंाग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू द्वारा परिसर का लोकापर्ण कर लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया गया।
ग्रामीण साहू समाज द्वारा बनाए गए नव निर्मित कर्मा व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण जितेन्द्र कुमार साहू प्रदेश महामंत्री छ.ग.कांग्रेस ने समाजिक लोगों की उपस्थिति में किया। इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने कहा कि साहू समाज द्वारा समाज के धन राशि से नव निर्मित कर्मा व्यवसायिक परिसर समाज के स्वरोजगार करने वाले युवाओं के लिए संजीवनी का काम करेगा। साथ ही अन्य गांवों के लिए चर्चा एवं प्रेरणादायक होगा। ग्रामीण साहू समाज धनोरा के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि समाज का उद्देश्य धन संग्रह करना नहीं है अपितु समाज के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री से व्यवसायिक परिसर में और भी दुकाने बनाने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई जिस पर उन्होंने शीघ्र ही सहायता राशि दिलाने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।
समाज के प्रवक्ता दयाराम साहू ने स्वागत भाषण में साहू समाज के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों एवं रचनात्मक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज के सदस्यों द्वारा कोरोना काल में आर्थिक सहायता राशि देना हो या जरूरतमंदों की सहायता करना हो हर क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को आगे बढ़ाने समाज के सभी गतिविधियों में आगे रखकर सामाजिक सहभागिता में शामिल किया जा रहा है। ग्राम सरपंच मनीष कुमार ने कहा कि युवाओं व महिलाओं रचनात्मक कार्य में आगे आने से समाज विकास में तेजी आएगी। लोकापर्ण कार्यक्रम में जनपद सदस्य बुधवंतीन मधुकर, समाज के संरक्षक चैन सिंह साहू, उपाध्यक्ष घासी साहू, सचिव कुंवर साहू, कोषाध्यक्ष डोहर लाल साहू ,फूदुक राम साहू, विभिषण साहू, राधेश्याम साहू, नरेश साहू ,मनहरण साहू, दीपक साहू, पुरूषोत्तम साहू हेमंत साहू, श्रीमती रतनी साहू आदि उपस्थित रहे।
फेट क्लब में देर रात के शोर-शराबे से परेशान थे रहवासी
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहर के पॉश कॉलोनी में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित किया जा रहा था जिसे देर रात निगम ने सील करने की कार्रवाई की! नागरिकों एवं आसपास क्षेत्र के रहवासियों ने शिकायत की थी कि नेहरू नगर के विनायक मेडिकल स्टोर के समीप फेट क्लब रेस्टोरेंट्स संचालित किया जा रहा है जिसकी आड़ में संचालक द्वारा हुक्का बार चलाया जा रहा है! जिसमें कम उम्र के नाबालिग को भी प्रवेश दिए जाने की बात सामने आई थी, साथ ही रेस्टोरेंट व्यवसाय के माध्यम से संचालित हुक्का बार में नशीले पदार्थ के विक्रय की भी शिकायतें प्राप्त हुई थी!
रहवासियों के मुताबिक फेट क्लब में देर रात तक शोर-शराबे की आवाज आती रहती थी, जिससे मोहल्ले वासी भी परेशान थे! इन्हीं सब कारणों को गंभीरता से लेते हुए हुक्का बार के व्यवसाय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों को दिए थे! जिस पर सोमवार की रात तकरीबन 8:00 बजे निगम के जोन क्रमांक 1 की टीम ने जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में हुक्का बार में छापामार कार्रवाई की! निगम की टीम एवं सुपेला पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और फेट क्लब को सील कर दिया!
योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई के लिए निगम की टीम को एक जगह पर एकत्रित होने का निर्देश मिला परंतु किसी को भी यह जानकारी नहीं थी कि कार्यवाही कहां होनी है, इसे इसलिए गुप्त रखा गया था कि कार्यवाही प्रभावित न हो! जब निगम की टीम एक जगह पर एकत्र हुई तब सभी को कार्यवाही स्थल के लिए रवाना होने कहा गया! नेहरू नगर पूर्व इलाके में विनायक मेडिकल स्टोर एवं महालक्ष्मी स्वीट्स के सामने पहुंचते ही फेट क्लब रेस्टोरेंट के भीतर प्रवेश किया गया! भूतल से लेकर उपरी मंजिल की ओर बढऩे पर अंतिम मंजिल पर पहुंचते ही वहां का नजारा देख अधिकारी हतप्रभ रह गए! एक बड़े से हॉल में 5 युवतियां एवं छह युवक हुक्का का सेवन कर रहे थे, इनका नाम, पता की जानकारी प्राप्त कर इन्हें घर जाने कहा गया!
तत्पश्चात हुक्का बार से संबंधित सामग्री हुक्का लैंप, हुक्का पाइप, तंबाकू युक्त हर्बल एवं इससे संबंधित सामग्री का पंचनामा तैयार कर उसे सुपुर्दनामा करते हुए फेट क्लब के संचालक एम. एम. राहुल एवं एम.एम. अरुण की उपस्थिति में सील बंद करने की कार्रवाई की गई! कार्रवाई के दौरान जोन क्रमांक 1 के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वच्छता प्रभारी अंकित सक्सेना, राजेश गुप्ता, सुपेला थाना से प्रधान आरक्षक भारत यादव, आरक्षक भावेश पटेल एवं महिला आरक्षक ममता वासनिक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी कार्यवाही स्थल पर उपस्थित रहे!
राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 के उप निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के 20 वार्डों में आम निर्वाचन 2021 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किया जाएगा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबध में 3 फरवरी 2021 अपरान्ह 4 बजे जिला कार्यालय राजनांदगांव के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्राधिकृत कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए शासकीय बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतमर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के प्राचार्य श्री कैलाश शर्मा एवं शासकीय उच्चतमर माध्यमिक विद्यालय टेडेसरा के प्रचार्य श्री दीपक शर्मा को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है। रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्राधिकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।
-राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की टीम धान खरीदी के दौरान स्टैकिंग कर रखे हुए बोरे का भौतिक सत्यापन करे : कलेक्टर
- शासकीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसामान्य की आय में वृद्धि करें सभी विभाग
- नक्सल पीडि़तों के पुनर्वास के लिए भूमि आरक्षित रखें एसडीएम
- साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले में 95 प्रतिशत किसानों से 760559.16 टन धान का विक्रय किया गया है। राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की एक टीम रहेगी, जो धान खरीदी के दौरान स्टैकिंग कर रखे हुए बोरे का भौतिक सत्यापन करेगी। यह टीम गंभीरता से यह कार्य करें और इसके साथ ही यह भी अवलोकन करे कि शेष बारदानों में कितने बारदाने उपयोग के लायक हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि अब तक कितनी मात्रा में धान की खरीदी की गई है, मिलर्स की जानकारी, मार्कफेड को कितना धान भेजा गया है, धान की गुणवत्ता, कितने धान की स्टैकिंग हुई है एवं डीओ कटने के बाद कितना धान समितियों में शेष रहेगा। निरीक्षण अधिकारी के लिए यह बेस लाईन रहेगा कि कितना धान शेष है, उस आधार पर मिलान किया जाएगा।
धान खरीदी के बाद धान को सुरक्षित रखने का कार्य धान उपार्जन केन्द्रों का है। चबूतरे मेें सिंगल लेयर और जहां चबूतरा नहीं है, वहां डबल लेयर बनाकर ड्रेनेज की व्यवस्था करें और धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर लगाए। उक्त बातें कलेक्टर वर्मा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही। उन्होंने इस दौरान साप्ताहिक समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि कोविड-19 की जांच के लिए सैम्पल की संख्या बढ़ाए। विशेषकर गर्भवती महिलाओं का सैम्पल प्राथमिकता से करें। वैक्सीनेशन का कार्य गति पर है, जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई है और सभी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। भारत शासन द्वारा खेल कार्यक्रम, सिनेमा घर एवं थियेटर, व्यापार मेला, प्रदर्शनी, ट्रेड फेयर, स्वीमिंग पुल के के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य करें।
उन्होंने जनपद सीईओ एवं पीओ मनरेगा से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में नरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों में श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं। ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार मिलना चाहिए। श्रमिकों को विशेषकर 100 दिन के रोजगार की संख्या में वृद्धि करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही नहीं चलेगी और कार्य नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि श्रमिकों को होने वाले भुगतान की निरंतरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि नक्सल पीडि़तों के पुनर्वास के लिए सभी एसडीएम एवं तहसीलदार भूमि आरक्षित कर रखें। नक्सल पीडि़तों के पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए यह कार्य प्राथमिकता से करें।
उन्होंने कहा कि शासन की यह मंशा है कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से लोगों की आय में वृद्धि हो, इसके लिए सभी विभाग सहयोग एवं समन्वय से कार्य करें। गोधन न्याय योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागों को वर्मी कम्पोस्ट विक्रय करने के लिए कहा।
कलेक्टर वर्मा ने कार्यपालन अभियंता खैरागढ़ सीएसईबी से ग्राम ठेलकाडीह में केबल, क्वाईल एवं तेल की चोरी होने के संबंध में जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराया गया है। उन्होंंने सभी एसडीएम से चना की फसल के लिए मुआवजा वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शेष राशि शीघ्र ही सरेंडर करें। उन्होंने लघु वनोपज खरीदी हर्रा, बहेरा, चिरायता, ईमली एवं अन्य लघु वनोपज संग्रहण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंंने खनिज अधिकारी को बंद बड़ी खदानों में जलाशय निर्माण के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध प्लाटिंग के प्रकरण का शीघ्र ही निराकरण करने के लिए एसडीएम से कहा। आकांक्षी जिला के संकेतक एवं एसडीजी के पैरामीटर के छत्तीसगढ़ स्टेट इंडिकेटर के लिए डाटा की एण्ट्री समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम मुकेश रावटे एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए एसडीएम एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
दल राजनीति से उठ कर प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जनहित सीखना चाहिये
भूपेश सरकार द्वारा निजी मेडिकल कालेज के अधिग्रहण से मेडिकल छात्रों में हर्ष व्याप्त
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने गुरु स्व. चंदूलाल चंद्राकर को उनकी पुण्यतिथि में दी सच्ची श्रद्धांजली
रायपुर /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग स्थित निजी मेडिकल कॉलेज चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल का अधिग्रहण करके छत्तीसगढ़ राज्य के मेडिकल छात्रों को बहुत बड़ी सौगात दी है। इस अधिग्रहण के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में मेडिकल की सीट में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार कांग्रेस शासनकाल में बने हुए सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है जहां एक और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोनों हाथों से सरकारी एवं निजी उपक्रमों को खरीद कर जनता को समर्पित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों हाथों से सरकारी उपक्रमों को अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों बेच कर पूरे देश में सरकारी प्रमुखता से लगा लिए है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी योजनाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए। कोरोना महामारी के समय भी नगरनार स्टील प्लांट को खरीदने की बात कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अदम्य साहस का परिचय दिया और जिसका समर्थन प्रदेश भाजपा ने भी किया और अब निजी मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहित कर सरकारी कॉलेज बनाने पर पूरे प्रदेश में हर्ष व्याप्त है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव गांधी नया योजना के तहत किसानों को धान का मूल्य पच्चीस सौ दिया जा रहा है जो कि पूरे विश्व में किसी भी सरकार द्वारा नहीं दिया जाता। वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में महीनों से मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानून के चल रहा है, जिसके कारण डेढ़ सौ से भी अधिक किसानों की शहादत हो चुकी है। बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से वार्ता करने की जगह उन्हें प्रताड़ित करने में लगे हुए हैं। स्व. चंदूलाल चंद्राकर के पुण्यतिथि के दिन उनके शिष्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उनके नाम के निजी कॉलेज को अधिग्रहित कर जनता को समर्पित करना ही उन्हें एक प्रति श्रद्धांजलि है।
जिला पंचायत सीइओ ने किया निरीक्षण, लापरवाह दो सचिव, एक कृषि अधिकारी को नोटिस
बैकुण्ठपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर कोरिया एस एन राठौर के मार्गदर्षन में गौठानों में वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिले में प्रथम व द्वितीय चरण में बन चुके सभी 135 गौठानों में गोबर खरीदी के साथ ही वर्मी टांको में कंपोस्ट बनाने का कार्य प्रगतिरत है। इस कार्य में गौठानांे में संलग्न स्व सहायता समूह की महिलाएं निरंतर कार्य कर रही हैं। कलेक्टर कोरिया राठौर द्वारा गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सतत निरीक्षण के निर्देष पर जिला पंचायत सीइओ ने गत दिवस बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आधा दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान कार्य के प्रति लापरवाह पाए जाने वाले दो ग्राम पंचायतों के सचिव और एक ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देष दिए। अपने आकस्मिक निरीक्षण भ्रमण के दौरान के जिला पंचायत सीइओ ने ग्राम पंचायत जूनापारा के गौठान का निरीक्षण किया। जूनापारा गौठान में महिलाओं के स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा के दौरान यहां उन्होेने खरीदे गए गोबर और उससे बनाए जा रहे वर्मी कंपोस्ट की प्रगति की जानकारी ली। यहां उन्होने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। समूह के माध्यम से जो महिलाएं योजना से जुड़ी हुई हैं उन्हे वर्मी कंपोस्ट का उठाव षुरू होते ही अच्छा आर्थिक लाभ मिलने लगेगा। वर्मी कपंोस्ट जल्द बनाकर बेचने से समूह को अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और आप सब आर्थिक संबल पा सकेंगे।
अब तक खरीदे जा चुके गोबर को जल्द से जल्द वर्मी खाद बनाने के लिए उन्होने यहां उपस्थित तकनीकी अमले को वैकल्पिक वर्मी बेड बनाए जाने के बारे में विस्तार से बताया। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देषित करते हुए उन्होने कहा कि गोबर को वर्मी बेड में डालने से पहले डीकंपोज जरूर कर लें। साथ ही जमीन में बनाए जा रहे बेड में चीटिंयों आदि से सुरक्षा के साथ छाया की व्यवस्था जरूर कर लें। निरीक्षण भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत उमझर में बन रहे एसएचजी षेड कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होने इसे जल्द पूरा करने के निर्देष दिए। उन्होने कहा कि वर्मी बेड के साथ ही कंपोस्ट बनाने के लिए केंचुए की मात्रा का आंकलन करें ताकि जल्द ही खाद बनाने का काम प्रारंभ हो सके।
जिला पंचायत सीइओ ग्राम पंचायत नगर में बन रहे सार्वजनिक षौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देष दिए। उन्होने कहा कि हाइवे के किनारे बन रहे षौचालय के निर्माण के साथ ही सड़क के किनारे इसके सूचना बोर्ड और अच्छे रंग-रोगन करें ताकि राजमार्ग से गुजरने वालों को इसकी जानकारी हो सके और वह इसका उपयोग कर सकें। विदित हो कि जिले मे ंमुख्य मार्गों के किनारे पांच जगहों पर सार्वजनिक षौचालय बनाए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होने ग्राम पंचायत कार्यालय में दस्तावेजों का परीक्षण किया। ग्राम पंचायत सचिव से ग्राम सभा के कोरम, परिसंपत्ति रजिस्टर सहित विभिन्न पंजियों के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होने सभी दस्तावेजों को अद्यतन रखने के निर्देष दिए।
यहां उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच से भी चर्चा कर ग्राम स्तर की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ग्राम पंचायत सलबा पहुंचकर जिला पंचायत सीइओ ने धान खरीदी के लिए बनाए जा रहे चबूतरे का अवलोकन किया। खाली पड़े भवन को उन्होने आवष्यक सुधार कार्य कराकर उसे बिहान के क्लस्टर कार्यालय हेतु देने के निर्देष दिए। ग्राम गौठान करहियाखांड में कार्य के प्रति लापरवाह पाते हुए ग्राम पंचायत सचिव साहिद खान और ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी मनीष माइकल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए।
ग्राम पंचायत कटकोना के निरीक्षण के बाद यहां भी संरचनाओं के निर्माण में लापरवाही करने व निर्देषांे का सही पालन न करने पर उन्होने ग्राम पंचायत सचिव श्री रामसकल कुषवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। ग्राम पंचायत छिंदिया में चारागाह विकास योजना के तहत पूर्व में बने षेड को सुधार कर उसे भी उपयोग में लेने के निर्देष दिए। जिला पंचायत सीइओ के निरीक्षण भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत सीइओ श्री संजय राय, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, तकनीकी समन्वयक और कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री प्रतीक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रायपुर / शौर्यपथ / राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस को सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान कोविड 19 लॉकडाउन के द्वारा कोविड पीड़ितों एवं प्रवासी कामगारों की मदद करने के लिए प्रदान किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रतिनिधि श्रीमती पूजा अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने उक्त सम्मान मिलने पर सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोविड के संकट के बीच मनरेगा योजना जिले के ग्रामीणों के लिए संजीवनी की तरह साबित हुई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना काल में मनरेगा के काम छत्तीसगढ़ के गाँवों में सबसे पहले शुरू हुए। दुर्ग जिले में देखें तो 66 करोड़ रुपए के श्रम दिवस का भुगतान मजदूरों को किया गया। फिलहाल 48 हजार मजदूर मनरेगा के लिए कार्य कर रहे हैं। ब्लाक वार इनकी संख्या देखें तो जनपद पंचायत दुर्ग में 12 हजार से अधिक मजदूर, धमधा ब्लाक में 23 हजार से अधिक मजदूर तथा पाटन जनपद में 13 हजार से अधिक मजदूर कार्य कर रहे हैं।
जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में पंचायतों में उपयोगी कार्यों का चिन्हांकन कर मनरेगा के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत को सबसे उपयोगी कार्यों के चिन्हांकन के लिए कहा गया है। मनरेगा कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंचय से संबंधित संरचनाओं पर ठोस कार्य हो रहा है। साथ ही ग्रामीण जरूरतों के मुताबिक उपयोगी संरचनाएं भी बनाई जा रही हैं।
3845 परिवारों को 100 दिन से अधिक का रोजगार- सीईओ ने बताया कि मनरेगा योजना के माध्यम से इस बार 3845 परिवारों को सौ दिनों से अधिक का रोजगार मिला है। साथ ही 40 परिवारों को एक सौ पचास दिनों का रोजगार भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मनरेगा अंतर्गत जल संचय के लिए तालाब गहरीकरण कार्य, डबरी निर्माण, नया तालाब निर्माण, सोक पीट आदि के काम तो कराये जा रहे हैं। साथ ही पशुपालन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्य कराये जा रहे हैं। इनमें बकरी शेड, मुर्गी शेड निर्माण जैसे कार्य प्रमुख हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हुई मनरेगा योजना- कोविड काल में मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था की गतिविधि चलती रही। यह कार्य उन लोगों के लिए विशेष तौर पर उपयोगी रहा जो लाकडाउन के चलते महानगरों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में वापस लौट आए थे। क्वारंटीन पीरिएड काटने के बाद इन्होंने मनरेगा में मजदूरी की और इनकी आजीविका का आधार बना रहा।
सैनेटाइजेशन तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चलाई गई योजना- उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में सोशल डिस्टेसिंग तथा सैनेटाइजेशन जैसी गतिविधियों के साथ ही कार्य चलाया गया। सभी कार्यस्थलों में सैनिटाइजेशन का प्रयोग अनिवार्य था। इसके चलते मनरेगा से जुड़े कार्य भी बखूबी होते रहे। साथ ही लोगों को संक्रमण से दूर रखने में भी मदद मिली।
दुर्ग / शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे अभ्यार्थी को चयन सूची में स्थान देकर चयनित करने के संबंधी पीएससी घोटाले तथा छत्तीसगढ़ सरकार में युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग द्वारा 3 फरवरी 2021 को दिन बुधवार 1:00 बजे दुर्ग जिलाधीश को ज्ञापन सौंपेगी तथा 4 फरवरी को पीएससी का पुतला दहन करेगी
दुर्ग / शौर्यपथ / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में जनहितकारी और सर्व वर्ग को लेकर बनाए गए बजट का स्वागत करते हुए प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ने कहां की जल जीवन मिशन (शहरी) के लिए पांच वर्ष में 2.87 लाख करोड़ रुपये परिव्यय किया जाएगा। शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लिए 5 वर्ष की अवधि में 1,41,678 करोड़ रुपये का आवंटन।
वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 42 शहरी केंद्रों के लिए 2,217 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है
डॉ शिवकुमार तमेर ने कहा कि इस बजट में नए भारत के अवसंरचना के विकास में तेजी लाने का प्रयास करते हुए 2030 तक पर्याप्त रेल अवसंरचना विकसित करने का लक्ष्य स्वदेश से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का शुभारंभ होगा उज्ज्वला योजना में एक करोड़ लाभार्थियों को और जोड़ा जाएगा
हमारे देश में तैयार नुमोकोकल वैक्सीन पूरे देश, भर में अब उपलब्ध होगी बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए " मिशन पोषण 20 " योजना लांच की गई है
डॉ शिव कुमार तमेर ने कहा की इस बार भारतीय रेल को लेकर रेल योजना 2030 तैयार हो गई है इस बार कुल ० 1.10 लाख करोड़ रुपए का बजट रेलवे को दिया गया है भारतीय रेलवे के अलावा मेट्रो सिटी बस बस सेवा को भी बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा जिससे आवागमन सुलभ हो सके तथा आम जनजीवन अपने पुराने स्वरूप को पा सके जो कोरोनावायरस के चलते थम सी गई है
मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हृदय से बधाई देता हूं कि उन्होंने प्रत्येक वर्ग के हितों का ध्यान में रखकर यह बजट लाया जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर भारत बनने के मार्ग में आगे बढ़ेगा
आम जनता से मिलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड राज्यपाल सुश्री उइके के नाम
डेढ़ साल में दस हजार लोगों से मिलकर सुनी समस्या
राज्यपाल छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के स्थापना दिवस समारोह में हुई शामिल
रायपुर / शौर्यपथ / निजी विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा प्रदान करे कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी देश के बाहर जाकर भी यह कहें कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा प्राप्त की है। कोरोनाकाल में निजी विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन शिक्षा तथा अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया है, यह सराहनीय है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कल राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के 16वें स्थापना दिवस समारोह में कही। राज्यपाल सुश्री उइके का नाम आम जनता से मुलाकात करने के लिए वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। इस समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था द्वारा राज्यपाल को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें 29 जुलाई 2019 से 06 जनवरी 2021 तक एक राज्यपाल के रूप में 10 हजार 849 लोगों से मुलाकात करने एवं उनकी समस्या सुनने के लिए दिया गया। राज्यपाल को उपस्थित सभी निजी विश्वविद्यालयों ने अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मान किया। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने भी राज्यपाल को विशेष अभिनंदन पत्र प्रदान किया। सभी निजी विश्वविद्यालयों ने राज्यपाल के समक्ष उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र गुणवत्ता बनाएं रखें। पहले की अपेक्षा विश्वविद्यालयों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है परन्तु आवश्यकता है कि मानकों के अनुरूप अपने आप को ढालें तथा यह प्रयास करें कि सभी वर्गों तक उच्च शिक्षा की पहुंच हो। मेरा मानना है कि शिक्षा प्रदान करने का काम सबसे पुण्य का कार्य है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होना चाहिए। शिक्षण संस्थाओं को किसी भी प्रकार की राजनीति से मुक्त रखना चाहिए ताकि विद्यार्थियों की संस्थाओं के प्रति विश्वसनीयता बनी रहे। राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और सभी निजी विश्वविद्यालयों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल द्वारा पहली बार राजभवन में सभी निजी विश्वविद्यालयों की बैठक ली गई और समीक्षा की गई। इस बैठक में कुलाधिपति, कुलपति एवं कुल सचिव उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी निजी विश्वविद्यालयों ने कहा कि यह पहला अवसर है जब राज्यपाल द्वारा उन्हें राजभवन बुलाकर बैठक ली गई और हमें अपनी बात रखने का मौका दिया। इसके लिए हम सब उन्हें धन्यवाद देते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों ने जो मुझे यह सम्मान दिया उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं। मुझे जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था ने सम्मानित किया, उनके प्रति मैं आभारी हूं। मैं जब भी किसी व्यक्ति से मिलती हूं तो मेरे मन में यह विचार रहता है कि उसके लिए मैं क्या कर सकती हूं और उसकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकती हूं। मैंने जीवन में कोई भी कार्य या किसी की मदद बिना किसी अपेक्षा के की। यदि जीवन में कोई भी व्यक्ति बिना किसी अपेक्षा के किसी की मदद करता है तो उसे जो संतुष्टि मिलती है वह किसी भी अन्य कार्य में नहीं मिलती। ऐसे कार्यों से भी उन्हें सबसे बड़ा पुण्य मिलता है। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ल को इस कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि इस उम्र में भी इतने ऊर्जावान है और कार्य करते हैं, यह तारिफ के काबिल है। इससे यह प्रदर्शित होता है कि यदि किसी व्यक्ति के मन में काम करने की प्रबल इच्छा हो तो कभी भी बुढ़ापा या उम्र बाधा नहीं बनता और वह अवश्य लक्ष्य की प्राप्ति करता है।
डॉ. शिववरण शुक्ल ने कहा कि राजभवन के दरबार हॉल में इस कार्यक्रम के आयोजन से ऐसा महसूस हो रहा है कि हम सब परिवार के लोग एक साथ एकत्रित हुए हैं। सभी निजी विश्वविद्यालय प्रयास करें कि छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सबसे सर्वोत्तम बनाएं। श्री शुक्ल ने बताया कि इस अवसर पर दरबार हॉल घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं, जिसके अनुसार सभी निजी विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रम में नैतिक मूल्य से संबंधित 100 नंबर का एक विषय प्रारंभ करें और उसमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य करें। इसके नंबर को श्रेणी निर्धारण में शामिल न करें। साथ ही हर विश्वविद्यालय संस्कृत से जुड़ा पाठ्यक्रम प्रारंभ करें क्योंकि संस्कृत हमारे देश की प्राचीन संस्कृति की पहचान है। विश्वविद्यालयों में छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति से जुड़े पाठ्यक्रम भी प्रारंभ करें।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के द्वारा आयोजित वेबिनार के स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, मैट्स विश्वविद्यालय, कलिंगा विश्वविद्यालय, आई.सी.एफ.ए.आई. विश्वविद्यालय, आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय, ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय, ए.ए.एफ.टी. यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया आर्टस, श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, के.के. मोदी यूनिवर्सिटी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति एवं कुल सचिव उपस्थित थे।
स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई 3 बाजार चौक में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का अहम योगदान है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन किए, बैठकें की और व्यापक जन जागृति का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंद्राकर के पास छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए एक विशेष दृष्टि थी। वे यहां हॉर्टिकल्चर की संभावनाओं के संबंध में हमेशा बात करते थे। आज दुर्ग जिला जो छत्तीसगढ़ राज्य में सब्जी एवं फलों के उत्पादन में शीर्ष स्थान पर है उसके पीछे स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी की सोच का महत्वपूर्ण योगदान है। भिलाई के औद्योगिक विकास में भी उनकी अहम भूमिका रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल पत्रकार के रूप में उन्होंने दुनिया का कोना-कोना देखा। जहां भी गए अपनी छत्तीसगढ़िया अस्मिता को साथ लेकर गए। विदेश यात्राओं में भी अपने साथ हमेशा ठेठरी, खुरमी साथ रखते। साथ ही दातुन ले जाना कभी नहीं भूलते। जहां भी गए अपने पिता का दिया हुआ लोहे का संदूक लेकर गए। वह देश के शीर्षस्थ पत्रकारों में शामिल थे, लेकिन कभी इसका अहंकार नहीं किया। गांधी जी के साथ बिरला हाउस के दिनों में उन्होंने काफी वक्त बिताया। देश सेवा में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का योगदान अहम है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं से किसान का खेती में भरोसा लौटा है। इस साल 92 लाख मीट्रिक धान की खरीदी हुई जो अब तक का रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। पहले किसान धान बेचकर मोटरसाइकिल खरीदते थे अब किसान गोबर बेचकर भी मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चन्द्राकर के बताए हुए रास्ते पर छत्तीसगढ़ विकास कर रहा है। उन्होंने जो कृषि संबंधी और उद्योग संबंधी विजन हमें दिया, उस मिशन को आगे लेकर हम चल रहे हैं। इस मौके पर पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहम योगदान है। उनका छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अहम योगदान रहा। स्वर्गीय मिनी माता जी के साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
