
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
गरियाबंध / शौर्यपथ / दुर्ग के वासियों के लिए भोजराम पटेल एक जाना पहचाना नाम है . आज गरियाबंध जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल कभी दुर्ग में प्रशिक्षु के रूप में कार्य कर चुके है दुर्ग में तैनाती के समय आई.पी. एस. अधिकारी की कार्यकुशलता का लोहा सभी मान गए थे बिना विवाद के शांति पूर्ण तरीके से दुर्ग के बाज़ार को अतिक्रमण मुक्त करने के सफल प्रयास को जब भी याद किया जायेगा इस आई.पी.एस. अधिकारी को याद किया जाएगा . वर्तमान में पदस्त गरियाबंध एस.पी. भोजराम पटेल पहले शिक्षाकर्मी वर्ग २ में थे और शिक्षा के महत्तव को बचपन से महसूस करने वाले ये अधिकारी आज भी पुलिस अधीक्षक के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा योगदान देने में आगे रहते है .
जब एस.पी. साहब स्वयं बच्चों को संघर्ष का सबक सिखाए तो, बच्चे बनेंगे ही संर्घषशील। जीवन एक संघर्ष है, इस सत्यता को हमें स्वीकारना और जीतना होगा। गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने इस आशय के विचार स्कूल शिक्षा विभाग के ‘पढ़ई तुंहर दुआर‘ के साप्ताहिक वेबिनार में स्वयं के जीवन संघर्ष के वृतांत बच्चों को सुनाया। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपने सपनों को पूरा कर सकता है, बशर्तें की इसके लिए हमें पूरे मनोयोग से अपने सपने को पूरा करने के लिए सच्चे मन से परिश्रम करना चाहिए।
एस.पी. पटेल ने हवाई जहाज का उदाहरण देते हुए बताया कि इसके आविष्कारक ने पक्षियों को उड़ते हुये देखा, तो उनके मन में विचार आया कि जब पक्षी उड़ सकता है तो क्यों न किसी चीज को भी उड़ाया जाये। कल्पना शक्ति को आगे बढ़ाते हुए विज्ञान के प्रयोग के जरिए हवाई जहाज हमारे बीच आया। कल्पना करने से एक दृश्य उभर कर हमारे सामने आता है। दृश्य और कल्पना को मिलाकर एक सोच बनती है। इसी सोच को जब हकीकत में बदलने के लिए जब व्यक्ति परिश्रम करता है, तब उसे कामयाबी मिलती है।
एस.पी.पटेल ने बच्चों से आगे कहा कि सकारात्मक चीजों को देखकर, विचार, कल्पना शक्ति और परिश्रम से मंजिल पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई आगे बढ़ा है एवं बहुत कुछ अपने जीवन में हासिल किया है तो मैं क्यों नहीं कर सकता। यही सोच हम सबके दिलों-दिमाग में होनी चाहिए। सोच को पूरा करने के लिए हमें छोटे-छोटे लक्ष्य बनाने होंगे। जिस तरह छोटे-छोटे कदमों से बच्चे अपने लक्ष्य तक पहुंचते है। उसी तरह हमें भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने धनुर्धारी अर्जुन के अचूक लक्ष्य का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सुभाषितानी श्लोक ने मुझे जीवन में काफी कुछ सिखाया है। प्रत्येक बच्चा दिन के चैबीस घंटे को पढ़ाई, मनोरंजन, परिवार, खेल जैसे गतिविधियों पर विभाजित करें और इन निर्धारित समय पर अपने कार्य पूर्ण करें, जिससे न सिर्फ उसे संतुष्टि मिलेगी बल्कि उसे लक्ष्य भी प्राप्त होगा।
गौरतलब है कि गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक बनने से पहले शिक्षाकर्मी के तौर पर बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया। एस.पी. साहब अपने कार्य को पूरा करने के बाद शेष समय में वेबिनार के माध्यम से स्कूल बच्चों का मार्गदर्शन एवं उनकी हौसला अफजाई कर रहे है।
दुर्ग / शौर्यपथ / नवम्बर 2020 में निगम के सफाई कर्मियों द्वारा , ( प्लेसमेंट ) द्वारा अपनी मांगो को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया था तब निगम के महापौर द्वारा एवं स्वास्थ्य प्रभारी द्वारा मांगो पर गंभीरता से विचार कर किसी ठोस निराकरण की बात कही गयी थी किन्तु आज इस बात को हुए दो माह से ज्यादा हो रहे है किन्तु किसी भी तरह का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलते देख एक बार फिर संगठन के लोगो द्वारा आगे की रणनीति को लेकर दुर्ग मानस भवन में एक बैठक आयोजित की गयी .
सफाई कामगार मजदूर संघ छ ग की ओर से दिनाक 12/01/2021 को मानस भवन मे सम्सत सुपरवाईजर का बैठक लिया गया जिसमे सफाई सुपरवाईजरो द्वारा संघ को अवगत कराया की दिनाक 06/11/2020 के एक दिवसीय प्रदर्शन के बाद निगम के अधिकारी व जनप्रतिनिधि द्वारा 12 सुत्रिय मागो को तवारित निराकरण हेतू सभी कर्मचारियो के बीच आश्वस्त किया था लेकिन आज दिनाक तक कोई भी माग पुरा नहीं किया गया वही प्रदर्शन के बाद भी अकारण सफाई कर्मियो को निकाला जा रहा है एवं नई भर्तिया जोरो पर जिसके चलते कर्मचारियों पर गहरा आक्रोश है जो कभी भी अधोगिक अशांति का रुप ले सकता है जिसकी समस्त जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी...
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में वृहद स्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे। जोन 04 के विभिन्न गलियों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए सड़क के दोनो ओर कलरफूल पेवर ब्लाॅक लगाए जाने के साथ सुलभ भी बनाया जाएगा। जोन 04 के वार्ड 28 में 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड पार्षद तुलसी पटेल और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। मूलभूत आवश्यकतों की पूर्ति के लिए होने वाले कार्य पूरा होते ही क्षेत्र की जनता को सौगात मिल जाएगी। वार्डवासियों ने सुलभ शौचालय, पेवर ब्लाॅक, नाली निर्माण जैसी विभिन्न मांग महापौर यादव से किए थे, उनकी मांगों को पूरा करने किए गए वादों को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कर वादा पूरा किए। गलियों में पेवर ब्लाॅक लगने से वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देगा तथा बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलेगी। भिलाई निगम क्षेत्र के जोन 04 शिवाजी नगर अंतर्गत वार्ड 28 के शंकर नगर दुर्गा मंच के पास, मंगल बाजार, राधाकृष्ण मंदिर, आदिवासी नगर व राजीव नगर सहित 5 स्थानों पर वृहद रूप से विकास कार्य किया जाना है जिसके लिए आज महापौर एवं विधायक भिलाईनगर देवेन्द्र यादव ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड की बुजुर्ग महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के हाथों विधिवत भूमिपूजन कर नागरिकों को विकास कार्य की सौगात दिए। इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए श्री यादव ने कहा कि स्वच्छता व स्वास्थ्य को लेकर निगम के सभी वार्डों में कार्य किए जा रहे है। महापौर यादव ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि छावनी के वार्ड में सुगम आवागमन के लिए सड़कों का सीमेंटीकरण, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण व निकासी के तालाब की व्यवस्था को दूरूस्त किया गया है, आप लोगों की मांग अनुरूप लगातार विकास कार्य किए जा रहे है। पूरे निगम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता संबंधी निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में अंताव्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, तुलसी साहू, डी. कामराजू, एल्डरमेन बबीता भैसारे, डी. नागमणि, मारतण्ड मनहर, जोन 04 आयुक्त अमिताभ शर्मा, ईई संजय बागड़े सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। वार्ड 28 के 16 स्थानों पर होंगे विकास कार्य - जोन 04 क्षेत्र के तहत महापौर श्री यादव जी द्वारा आज किए गए लोकापर्ण में वार्ड 28 के चार स्थानों पर 56 लाख की लागत से सीसी रोड बनाया जाएगा, 2 स्थानों पर 30 लाख की लागत से सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे, 3 स्थानों पर 6 लाख की लागत से जल निकासी के लिए नाली निर्माण किया जाएगा। 8 स्थानों पर 50.5 लाख की लागत से गलियों के सौंदर्यीकरण के लिए पेवर ब्लाॅक लगाए जाएंगे ताकि वार्ड में स्वच्छता बनी रहे।
दुर्ग । शौर्यपथ । केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए तीनों कृषि कानूनों का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने तीखे शब्दों में कहा है कि किसानों और मजदूरों का दर्द सावरकर और गोडसे के वंशज क्या जानेंगे। सावरकर और गोडसे के वंशजों के विचार किसान, मजदूर और आम जनता के हितों के लिए नहीं होते हैं। राजेंद्र ने कहा कि एक ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार को लेकर चलने वाली कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने पूरे देश में रोजगार उपलब्ध कराने नित नए उपक्रम बनाए। हरित क्रांति व श्वेत क्रांति के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। सिंचाई के लिए बड़े-बड़े बांध बनवाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने के साथ ही खाद और कीटनाशक दवाइयों में सब्सिडी, मनरेगा और राहत कार्य के माध्यम से मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया। दूसरी ओर सावरकर और गोडसे के वंशज और उनके विचारों पर चलने वाली पार्टी की सरकार सार्वजनिक उपक्रम बेचने में लगी है। राजेंद्र ने कहा कि किसान विरोधी तीन कृषि विधेयक लाकर लोगों को बेरोजगार बनाने की कोशिश की जा रही है। कृषि विधेयक का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। किसान आंदोलन के दौरान अब तक लगभग 60 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। केंद्र की भाजपा सरकार सार्थक चर्चा करने की जगह नित नए बहाने बना रही है। टालमटोल करते हुए ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार की यह नीति किसानों के प्रति उनकी बदनीयती को दर्शाती है। भाजपा सरकार इस विधेयक से मिलने वाले लाभ को किसानों को समझाने में विफल रही है। इस बिल से किसानों व आम जनता को लाभ नहीं मिलने वाला है, बल्कि यह बिल पूंजीपतियों को लाभ देने वाला बिल है। राजेंद्र ने आगे कहा कि गांधी के विचारों को लेकर चलने वाली कांग्रेस सरकार ने किसान हित में किसानों का कर्ज माफ किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ दस हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है। गोधन न्याय योजान के तहत 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। वनांचल में लगभग 52 वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है। मनरेगा के तहत 26 लाख मजदूरों को प्रतिदिन रोजगार देकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस ने किया है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा की सरकार वास्तव में किसान हित में फैसले लेना चाहती है तो प्रदेश की भूपेश सरकार से सबक सीखे और छत्तीसगढ़ सरकार के फैसलों को पूरे देश में लागू करें।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रं0 01 से 60 के अंदर लगभग 72 एैसे करदाता हैं जो वर्ष 2007 से निगम का टैक्स, दुकान किराया आदि जमा नहीं कर रहे हैं । एैसे बड़े बकायादारों के यहाॅ अब सोमवार से कुर्की कर टैक्स वसूली का अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा स्पैरो साफ्टेक प्रा0 लिमि0 को निगम के बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, और सहा0 राजस्व निरीक्षक शशी यादव सहित पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है । उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग में 72 करदाता एैसे हैं किसी का 2007 से प्रारंभ होकर वर्ष 2019 तक लाखों रुपये बकाया है जिसकी वसूली के लिए विभाग द्वारा कई मर्तबा नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने की अपील की गई हैं । बावजूद करदाता टैक्स जमा करने में रुचि नहीं लिये । जिसे देखते हुये निगम आयुक्त बर्मन द्वारा नगर पालिक निगम अधिनियम की धाराओं के तहत् अंतिम नोटिस के बाद अब कुर्की कर टैक्स वसूलने के निर्देश दिये हैं । बड़े बकायादारों में तकिया पारा के अब्दुल गफ्फार/अब्दुल रहीम का 1 लाख 27 हजार, इसी वार्ड की श्रीमती प्रेम बाई/कृष्णा लाल का 01 लाख 51 हजार, मोहन नगर वार्ड 13 के कचंन मारोटी 1 लाख 13 हजार, कमला मारोटी 01 लाख 13 हजार, किरण लाखे/नरेश लाखे 01 लाख 77 हजार, वार्ड 16 दर्शन सिंग भारत फेब्रिकेट्रेस का 01 लाख 19 हजार, वार्ड 18 औद्योगिक नगर वार्ड के योगेश जैन छ0ग0 इण्ड्रीज का 2 लाख 11 हजार, वार्ड 21 के प्रेमराज जैन/मानिकचंद जी जैन 1 लाख 52 हजार, वार्ड 24 आमदी मदिर वार्ड के बलदेव सिंग/प्रीतम सिंग मालवा का 10 लाख 82 हजार, वार्ड 25 गायत्री मंदिर वार्ड के नेमीचंद नाहर स्वरुप टाकीज का 3 लाख 34 हजार, वार्ड 25 के ही गौतमचंद/सतीश चंद, शैलेष, कमलेश, विमल जैन/मेघराज जैन का 3 लाख 51 हजार, वार्ड 30 तमेरपारा के शेख मोहम्मद का 1 लाख 61 हजार, प्रवीन खान/मनदीप खान शारदा टाकीज इंदिरा मार्केट दुर्ग का 1 लाख 57 हजार, वार्ड 32 ब्राम्हणपारा वार्ड दिगम्बर पंचायत जयाकीर्ति विद्यालय का 1 लाख 12 हजार, वार्ड 35 के अनीश सिंघानियां ओम पारसनाथ डवलपर्स लिमि0 का 2 लाख 17 हजार, वार्ड 37 आजाद वार्ड के बाबू लाल शर्मा/ द्वारिका प्रसाद शर्मा का 1 लाख 7 हजार, वार्ड 38 मीलपारा के रतन लाल/ चंदनमल जैन का 1 लाख 86 हजार, विजय सोलंकी / कांतिलाल सोलंकी का 2 लाख 1 हजार, ज.एस. बोरकर कदम बिल्डर्स अतुल बोरकर, सचित बोरकर का 1 लाख 67 हजार, वार्ड 54 पोटियाकला ऋषभ सीटी प्राइम बसंत कुमार कटारिया का 2 लाख 51 हजार, वार्ड 55 पुलगांव बसंत कटारिया/ चम्पालाल कटारिया ऋषभ ग्रीन सीटी पुलगांव का 3 लाख 5 हजार, वार्ड 58 उरला सविता सिंग/पिता राजनारायण, नीतु सिंग, अशोक सिंग, सुनीता सिंग, मुकेश सिंह का 1 लाख 94 हजार तथा वार्ड 59 के चालसानी भानू प्रसाद/कृष्णा राव का 4 लाख 55 हजार सहित अन्य बकायादारों सहित कुल एक करोड़ 7 लाख 94 हजार 720 रु0 निगम का टैक्स बकाया है ।
दुर्ग // शौर्यपथ // -जिले में आज 16 जनवरी से कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है जिसमे दुर्ग जिला अस्पताल में जिले का पहला वैक्सिनेशन डॉक्टर सुगम सावंत को लगाया गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रथम चरण में अग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर्स यानि कि हेल्थवर्कर्स को,इसके बाद 50 से अधिक आयु के हाई रिस्क ग्रुप्स को और इसके बाद अन्य जरूरतमंदों को वैक्सीन लगाई जाएगी।आज से चयनित केंद्रों में 100 कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाया जा रहा है जिसकी पूर्ण रूप से तैयारी की जा चुकी है। आज कोरोनावायरस वैक्सीन लगाने हेतु 5 केंद्र चयनित किए गए हैं जो जिला चिकित्सालय दुर्ग, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-पाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठधाम है। प्रत्येक केंद्र में 05-05 वैक्सिनशन ऑफिसर या वी ओ रहेंगे। 1 के रूप में पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो पहचान के दस्तावेजों की जांच कर सत्यापित करेंगे कि वैक्सिनशन के लिए आया व्यक्ति वहीं है जिसने पंजीकरण करवाया है। वीओ 2 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उपयोग किए गए एप्लिकेशन में एंट्री एवं अपडेशन का काम करेंगे। वीओ 3 वैक्सीन लगाने का काम करेंगे जिसमें वी ओ उनका सहयोग करेंगे। इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा ऑब्सर्वेशन या निगरानी का जो काम होगा। वीओ 5 जो इस बात की देख रेख करेंगे कि वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति को कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हुआ वैक्सीन के बाद 30 मिनट तक व्यक्ति को निगरानी में रखा जाएगा, किसी भी प्रकार की परेशानी एलर्जी इत्यादि होने पर आपातकालीन चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने फ़ोन के माध्यम से बताया कि 18 जनवरी से 30 जनवरी 2021 तक कोरोनावायरस का वैक्सीन लगाने हेतु तो 13 केंद्र चयनित किए गए हैं, इन केंद्रों में मंगलवार, शुक्रवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष दिवसों में वैक्सीनेशन किया जाएगा, जो निम्नानुसार है जिला चिकित्सालय दुर्ग, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-09, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, जुनवानी चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल सुपेला, सामुदायिक केंद्र पाटन, सामुदायिक केंद्र झीट, सामुदायिक केंद्र धमधा, सामुदायिक केंद्र अहिवारा, सामुदायिक केंद्र कुम्हारी, सामुदायिक केंद्र बोरी, सामुदायिक केंद्र निकुम और सामुदायिक केंद्र उतई विपरीत प्रतिक्रिया होने पर प्रत्येक वैक्सीनशन केंद्र एईएफआई उपचार केंद्र स्थापित किया गया है। सभी केंद्रों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। वर्कशॉप में बताया गया कि दुर्ग जिले में कुल 10260 डोज वैक्सीन उपलब्ध है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
