August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35251)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    शौर्यपथ / कई ऐसी चीजें शास्त्रों और धर्म-पुराणों में बताई हैं, जिनके उधार लेने और दान करने से भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / मंत्र जप एक ऐसा उपाय है, जिससे सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। शास्त्रों में मंत्रों को बहुत शक्तिशाली और…
    नई दिल्ली /शौर्यपथ / मुरैना कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे आंदोलन के बीच केंद्र सरकार अपने इन कानूनों की वकालत के लिए कई तरीके अपना रही है. केंद्रीय कृषि…
    कोलकाता /शौर्यपथ / पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी जंग तेज होती जा रही है. इस बीच, टीएमसी सुप्रीमो और…
    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ / विजय माल्या के खिलाफ अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में केंद्र सरकार ने अदालत को बताया है कि वह इस भगोड़े कारोबारी के प्रत्यर्पण…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच अरुणाचल प्रदेश में एक नई चिंता उभरती दिखाई दे रही है. मिली एक्सक्लूसिव…

    शौर्यपथ । मृणेन्द्र चौबे /राजनांदगांव। पूरे क्षेत्र में एच1 शेड्यूल और अन्य प्रतिबंधित दवाइयों का बेख़ौफ़ उपयोग कर लाखों रुपए का अवैध कारोबार कर लोगों के जान जोखिम में डाल रहे झोलाछाप चिकित्सकों पर स्वास्थ्य विभाग और औषधि प्रशासन पूरी तरह मेहरबान दिख रहा है। झोलाछाप डॉक्टरों की इन्ही करतूतों के चलते खैरागढ़ में एक होनहार युवक की मौत हो चुकी है। मामले में गैर इरादतन हत्या के तहत भादवि की धारा 304 (ए) का मामला कायम किया गया है। इस मामले में तमाम प्रतिबंधित दवाइयों के उपयोग की पुष्टि के बाद भी ड्रग विभाग अब तक कार्यवाही में पीछे है। घुमका क्षेत्र के प्रत्येक गाँवों में झोलाछाप डॉक्टर बेख़ौफ़ प्रतिबंधित दवाइयों का उपयोग कर रहें हैं। खैरागढ़ की घटना के बाद भी अब तक घुमका क्षेत्र में किसी भी अवैध क्लीनिक में स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल दोनों विभागों की कार्यवाही नहीं हो पायी है। इसके उलट घुमका से लगे हुए भरदाखुर्द में आयुर्वेदिक दवाइयों के आड़ में वात-लकवा जैसी गम्भीर बीमारियों के इलाज के नाम पर अवैध क्लीनिक संचालित कर रहे झोलाछाप चिकित्सक के यहां लगभग चार महीने पहले भरदाखुर्द में चिकित्सा एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम की ने छापेमारी की थी। इसके बाद मिले साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर कथित फ़र्ज़ी डॉक्टर परस राम वर्मा के बिना योग्यता इलाज के कबूलनामे के बाद क्लीनिक बन्द करने की सख्त चेतावनी के बाद भी अब तक अवैध क्लिनिक बन्द कराने में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन नाकाम रहा है। उक्त झोलाछाप चिकित्सक का कारोबार अब भी खुलेआम चलने की शिकायत मिल रही है। जांच में बिना पंजीयन और डिग्री के क्लीनिक संचालन की पुष्टि के बाद कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन तैयार खण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीन महीने पहले ही भेजा जा चुका है। बावजूद आज तक कार्यवाही तो दूर उल्टे अवैध क्लीनिक के बेधड़क संचालन की दुबारा शिकायत पर पुनः बीएमओ डॉ विजय खोब्रागडे और आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अमरनाथ शुक्ला की टीम ने दबिश दी थी। यहां मौके से कई प्रतिबंधित दवाइयों को छापे से पहले ही हटा लिया गया था। अधिकारियों ने फ़र्ज़ी डॉक्टर को कड़े अंदाज़ में चेतावनी देते हुए अवैध क्लीनिक बन्द करने कहा है। विश्वस्त खबरों के अनुसार उक्त झोलाछाप डॉक्टर सहायक ड्रग कंट्रोलर संजय झाड़ेकर के कथित आश्वासन के हवाले से पुनः इलाज करना स्वीकार करते हुए अधिकारियों के समक्ष तर्क भी प्रस्तुत किया कि जल्द उक्त ड्रग अधिकारी के द्वारा मेडिकल स्टोर लाइसेंस जारी करने का आश्वासन मिला है। समझा जा रहा है कि ड्रग लाइसेंस की आड़ में क्लीनिक का संचालन किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार छापेमारी के बाद महीनों चल रही जांच और बयान के बाद कार्यवाही के लिये बमुश्किल तैयार हुए जांच प्रतिवेदन मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित किये लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद भी सीएमएचओ कार्यालय की ओर से मामले में किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं होने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। चूंकि पूरे क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध क्लीनिक के बेरोकटोक संचालन के अलावा इन अवैध दवाखानों में कई तरह के प्रतिबंधित दवाइयो के भारी स्टॉक जैसे मामलों में विभाग की भूमिका को लेकर हमेशा सवाल को घेरे में रहे स्वास्थ्य और ड्रग विभाग का इन अवैध क्लिनिक के कारोबार का खुला छूट समझा जा रहा है। घुमका से लगे भरदाखुर्द में लकवा, वात जोड़ों के बीमारियों को ठीक करने का दावा कर  आयुर्वेदिक दवाओं के बहाने प्रतिबंधित एच-1एवं अन्य घातक ड्रग के बेधड़क कारोबारी परस राम वर्मा के क्लिनिक में बीते सितंबर महीने में स्वास्थ्य विभाग, ड्रग कंट्रोल और घुमका पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में सुगन्धित पावडर और कई संदिग्ध साक्ष्यों के साथ क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क को जप्ती किया। कार्यवाही की पूर्व से ही भनक लगते ही फ़र्ज़ी डॉक्टर फरार हो गया। क्लिनिक में जांच के दौरान कई मरीज़ो की आमद रही और अधिकारियों के पूछने पर इंजेक्शन और ऐलोपैथिक दवाइयां डॉक्टर के द्वारा दिये जाने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सहायक ड्रग कंट्रोलर संजय झाड़ेकर ने उक्त मरीज़ों से कथन लेना जरूरी नहीं समझा। इस मामले को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि सम्बन्धित जिम्मेदार विभाग के शह पर हाई स्कूल शिक्षित उक्त फ़र्ज़ी डॉक्टर का कारोबार चल रहा है। चूंकि कथित तौर पर छापे के पूर्व फरार डॉक्टर कई बुलावे के बाद भी बीएमओ के समक्ष बयान देने के बजाय किराये के फार्मासिस्ट के साथ ड्रग लाइसेंस (मेडिकल स्टोर) के लिये सहायक ड्रग कंट्रोलर के कार्यालय में लगातार उपस्थित रहा। छापे की कार्यवाही में शामिल सहायक ड्रग कंट्रोलर संजय झाड़ेकर ने उक्त फ़र्ज़ी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही के बजाय ड्रग लाइसेंस की प्रक्रिया समझाने में लगे रहे। अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि घुमका क्षेत्र समेत जिले भर में प्रतिबंधित दवाओँ का अवैध कारोबार किस कदर अधिकारियों के पनाह में फल फूल रहा है। वहीं आशंका के अनुसार ड्रग कंट्रोलर द्वारा उक्त फ़र्ज़ी डॉक्टर को मोटे लेनदेन के बदले क्लीन चिट प्रतिवेदन और किराये के फार्मासिस्ट के बदौलत ड्रग लाइसेंस जारी करने की तैयारियां और पूर्व में भी इसी तरह इलाके के कई झोलाछाप डॉक्टरों को जारी ड्रग लाइसेंस जारी हो जाने के बाद दवाई दुकानों के आड़ में झोलाछाप डॉक्टरी की दुकानों के संचालन को जोड़कर देखा जाए तो पूरे मामले में ड्रग विभाग की बड़ी भूमिका नज़र आती है। भरदाखुर्द के झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक में जांच के लिये एक ड्रग इंस्पेक्टर को सीएमएचओ सह उप संचालक खाद्य और औषधि प्रशासन के पत्र से निर्देश मिलने के बाद सहायक कंट्रोलर संजय झाड़ेकर भी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद जांच की पूरी दिशा बदल जाने की काफी चर्चा हो रही है। उक्त औषधि निरीक्षक को जांच का जिम्मा दिया गया था परन्तु पूरा जांच सहायक कंट्रोलर तक सिमट गया। आवश्यक सहयोग के नाम पर पूरे मामले की दिशा बदलते हुए झोलाछाप डॉक्टर को ड्रग लाइसेंस जारी करने के सौदे तक का सफर तय कर लिया गया। झोलाछाप चिकित्सक परसराम के आलीशान मकान के सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क को ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने जांच से पहले ही कब्जे में भी ले लिया। पूरे मामले में लाखो के लेनदेन की आशंका के अलावा प्रतिबंधित एलोपैथी ड्रग के मामलों के खुलासा होने का डर भी विभाग को सता रहा है। क्योंकि दवाईयों से लेकर मरीज़ो के आमद की पूरी जानकारी का खुलना स्वाभाविक बताया जा रहा है। 0 वर्सन छापामारी में जब्‍त दवाईयों के सैंपल लैब भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। अगर रिपोर्ट में एलोपैथिक दवाईयों के मिलने की पुष्टि होती है तो उक्‍त चिकित्‍सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. मिथलेश चौधरी, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी

    दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की दिल्ली की सीमाओं पर संघर्षरत किसान जो अपने हक के लिए तीन काला कानून के खिलाफ एक महीने से ज्यादा समय से मौसम की मार और केंद्र सरकार का अत्याचार झेल रहे हैं। आंदोलनकारी किसान के सहयोग और समर्थन के लिए छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी के मार्गदर्शन में NSUI दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू जी के निर्देशानुसार "एक रुपया एक पैली धान" मुहीम चलाया गया।यह मुहिम प्रदेश के सभी जिलों में NSUI कार्यकर्ता सभी धान खरीदी केंद्रों में जाकर के एक रुपया एक पैली धान एकत्र किया गया। छत्तीसगढ़ी के युवा साथियों और किसान भाइयों से भरपूर सहयोग मिला और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मुहिम के तहत दुर्ग NSUI शहर संगठन ने दुर्ग ग्रामीण के प्रमुख धान खरीदी केंद्रों में जाकर के किसानों से आग्रह कर एक रुपया एक पैली धान का सहयोग और संघर्षरत किसानो को समर्थन करने की बात कही जिससे सभी किसान भाइयों से सहयोग मिला । दुर्ग जिले के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के धान खरीदी केंद्र कोलियापुरी,चंद्रखुरी ,कुथरेल कोड़िया या और अन्य धान खरीदी केंद्रों में जाकर के किसानों से 2 क्विंटल धान और 5 हजार 1 रुपया, पाटन विधानसभा से इसी तरह पाटन एकत्रित किये। भिलाई नगर विधायक माननीय श्री देवेंद्र यादव जी, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र साहू जी के उपस्थित में इस मुहिम के तहत एकत्रित धान और राशि प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार रायपुर रवाना किये जिसे दिल्ली के सीमा पर संघर्षरत किसान के सहयोग के लिए भेजा जाएगा । शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने इस मुहिम में साथ देने वाले शहर संगठन के सभी कार्यकर्ता और विधानसभा Nsui के पदाधकारीगण संयुक्त रूप में पाटन के धान खरीदी केंद्र में जा करके किसानो से मदद लेकर 7 क्विंटल धान और 1200 रुपए इकट्ठा करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेट किए जिसमें प्रमुख रूप से आयुष टिकरिहा विधानसभा अध्यक्ष पाटन , उमाशंकर निर्मलकर जिला उपाध्यक्ष दुर्ग, प्रेम प्रकाश पांडे ब्लॉक अध्यक्ष जामगांव, सौरभ वर्मा , ऋषभ चंद्राकर,पोषण साहू, डेविड चंद्राकर, वीरेंद्र शहित सभी किसान भाइयों को अभार जताया और कहा कि शहर के युवा साथी और समस्त किसान भाई दिल्ली में संघर्षरत किसान भाइयों के साथ हैं और पूर्ण समर्थन करते हैं। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से NSUI दुर्ग अध्यक्ष श्री आदित्य सिंह, दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा,जिला संयोजक गोल्डी कोसरे, अमोल जैन, शिवांग साहू, तुषार(बंटी), गट्टू खान , चुनेश नेताम और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

    धमतरी/ शौर्यपथ

    महानदी के पावन तीर्थ संगम स्थल में मुख्य अतिथि सम्मनीय   मनोज मंडावी विधानसभा उपाध्यक्ष, 
    अध्यक्षता आनंद राम निषाद प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज, विशिष्ट अतिथि  नेहरू राम निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज,
    चंदूलाल निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज धमतरी, समाज प्रमुखों के करकमलों द्वारा कार्यक्रम संम्पन्न हुआ ।
    पूजा अर्चना के पश्चात अमरनाथ निषाद रानीगांव मानस मंडली द्वारा भगवान राम के सखा गुहराज निषाद की आकर्षक प्रस्तुति को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये।
    अंजोर सिंह निषाद अध्य्क्ष सिहावा क्षेत्र ने अपने ओजस्वी स्वागत भाषण में सभी का स्वागत करते हुए गुहराज जयंती की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की मुख्य अतिथि माननीय मंडावी जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के प्रति जोर देते हुए सामाजिक विकास के प्रति जोर दिया आनंदराम निषाद ने सामाजिक संगठन के प्रति जोर दिया प्रेमलता निषाद ने महिला सशक्तिकरणपर जोर दिया ।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम ,परिचय सम्मेलन,आदर्श विवाह
    विद्यार्थी  समान सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले को पुनितराम निषाद रत्न एव राजबती निषाद रत्न प्रथम व दुतीय तथा तृतीय निषाद समाज सिहावा क्षेत्र के द्वारा प्रशस्ति प्रत्र व ट्राफी तथा जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले दिब्यनी निषाद को शरश चंद्र निषाद के तरफ से 2000 रुपये मुख्य अतिथि के हाथो में सम्मानित कर वरवधू को आशीर्वाद प्रदान कर दाम्पत्य जीवन की उज्वल भविष्य की कामना की ।
    दुतीय सत्र में समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान 
    तथा समाज  मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक बन्दुओ का सम्मान किया गया ।
    बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय पदाधिकारी अंजोर सिंह निषाद, हीरसिंह निषाद, ईश्वर निषाद, प्रभुलाल निषाद , हरक राम निषाद , मोहित राम निषाद,    रामाधीन भक्त, सुखदेव निषाद,   युवा प्रकोष्ठ  से राधेलाल निषाद दीपेश निषाद  , जोन  प्रमुख  दिलीप निषाद ,मनोहर निषाद,  रमेश निषाद ,रामसाय शेरपा , भरत ग्वाल ,मन्नूलालनिषाद ,विश्राम निषाद   ,प्रभुलाल निषाद  अश्वनी निषाद  प्रदीप निषाद   प्रलय निषाद योगु निषाद गिरजा बाई खेलन निषाद  पुष्पा निषाद , एवं महिला कमांडो के साथ साथ  सिहावा क्षेत्र के निषाद उपस्थित थे सफल आयोजन के लिए अंकेक्षक एवम जिला उपाध्यक्ष हरक राम निषाद ने निषाद समाज को शुभकामनाएं दिया ।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर के बूढ़ापारा स्थित राधेश्याम भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल की शोक सभा में शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी । उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल अनेक बड़े पदों पर रहे और अपने जीवन का आधा दशक से भी अधिक का समय राजनीति में व्यतीत किये परन्तु श्रीमती शुक्ल पर कभी भी राजनीति का असर नहीं पड़ा, वे हमेशा एक गृहणी ही रहीं । वे अपने नाम सरला के अनुरूप सदैव ही बहुत सरल, मृदुभाषी और मिलनसार रहीं । जब भी उनसे मुलाकात हुई एक मातृवत स्नेह मिला । उनके जाने से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है । मैं इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ । साथ ही ईश्वर से परिवार को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ । शोक सभा मे दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, रमेशचंद्र शुक्ल, रमेश वर्ल्यानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision