August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35251)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    कल भी चार चिन्हांकित स्थानों शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री, मातृ शिशु हॉस्पिटल बसंतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में कोविड-19 वैक्सीनेशन होगा

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि कल भी चार चिन्हांकित स्थानों शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री, मातृ शिशु हॉस्पिटल बसंतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में कोविड-19 वैक्सीनेशन होगा। जहां 100 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। 16 जनवरी को जिन लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया था, वे भी इसमें शामिल होंगे। राज्य शासन से निर्देश मिलने के बाद अन्य विकासखंडों में वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्भवती एवं दूध पिलाने वाली शिशुवती माताओं को वैक्सीन अभी नहीं लगेगा। जिनको भी फोन कॉल या संदेश प्राप्त हो रहे हैं, वे वैक्सीन लगाने जरूर पहुंचे। कोविशील्ड वैक्सीन एक बहुत ही सुरक्षित वैक्सीन है।
    उल्लेखनीय है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने स्वयं भी वैक्सीन लगवाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड-19 का यह वैक्सीन सुरक्षित है। जिससे हम कोरोना की गंभीर बीमारी की रोकथाम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद भी सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

    लड़की की शादी लगने के बाद गरमाया माहौल, लड़की वालों ने की जमकर मारपीट,तीन लोग बुरी तरह घायल
       

        भिलाई / शौर्यपथ / नगर में एक प्यार मोहब्बत में अजीबों गरीब मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट और उसके घर और कार में तोडफ़ोड़ कर दी, जिसके कारण एक पक्ष के तीन लोग सुनील पाण्डेय, मन्नु पाण्डेय, साक्षी पाण्डेय स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती है। प्राप्त जानकारी के अनुसर दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे वैशाली नगर भिलाई के एक लड़के और दुर्ग हरिनगर निवासी बैंक में कार्य करने वाली अदर कास्ट की लड़की की दोस्ती हुई, और धीरे धीरे दोनों में ईश्क,लव और मया हो गया और ईश्क का ऐसा परवान चढा कि लड़की द्वारा अपने परिवार की परेशानियों और पिता की ट्रक की किश्त पटाने के नाम से लाखों रूपये अपने बैंक एकाउंट में ट्रांस्फर करवा ली। इसकी जानकारी गत फरवरी माह में लड़के के पिता किराना व्यवसायी ओमप्रकाश पाण्डेय को हुई तो वे लड़की वालों के यहां गये।
    लड़के के पिता ओमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि जब मैं लड़की के यहां इस मामले की शिकायत करने और लड़की वालों से रूपये वापस देने के लिए कहा तो लड़की वालों और हमारे बीच जमकर कहा सुनी भी हुई। उस समय लड़की के पिता ने कहा कि मुझे कुछ समय चाहिए मैं आपका पैसा वापस कर दूंगा। कुछ दिनों पूर्व लड़के को पता चला कि लड़की की शादी कही और लग रही है तो लड़के ने अपने दोस्त से दूरभाष पर जानकारी लेना चाहा लेकिन फोन डिस्कनेक्ट हो गया और पुन: लड़के के नंबर पर सामने वाले का जब फोन आया तो सीधे वह गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाले और हद तो तब हो गई जब दुर्ग से आधा दर्जन से अधिक चार पहिया और दो दर्जन से अधिक लोग मोटर साइकिलों पर सवार युवकों ने लड़के के भिलाई निवास स्थान वैशाली नगर पहुंचकर ख्ुालेआम ताण्डव मचाया और उसके घरों में तथा कारों में जमकर तोडफ़ोड़ कर दिये और घर वालों के साथ जमकर मारपीट किये जिसके कारण घर के तीन सदस्य बूरी तरह घायल है, जिनका उपचार रामनगर के स्पर्श हॉस्टिपटल में हो रहा है।
    बताया जाता है कि इससे पूर्व भी लड़की ने लड़के के विरूद्ध महिला थाना में छेड़छाड़ करने का रिपोर्ट दर्ज करायी थी, उस समय महिला थाने में दोनो के बीच समझौता हो गया कि आज के बाद दोनो लड़का लड़की नही मिलेंगे न कोई टेलिफोनिक बात चीत करेंगे। मामला ठंढा हो गया था लेकिन लड़की की मां ने लड़के से बातचीत जारी रखी, और अक्टूबर माह में अपने घर की स्थिति परिस्थिति ठीक नही है का हवाला देते हुए दस हजार रूपये इसी लड़के से पुन: अपने एकाउंट में डलवा ली। उधर लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि हमें लड़के को पौने 2 लाख रूपये देना है जबकि लड़के के माता पिता का कहना है कि लड़की ने हमारे लड़के से लाखेां रूपये दिल्ली में रहने के दौरान अपने एकाउंट में ट्रांस्फर करवाई है और पैसे वापस नही दिये है। जब लड़के के पिता ने यह कहा कि मैं अपने लड़के के बैंक का ट्रांजेक्शन दिखा रहा हूं आप अपने लड़की का ट्रांजेक्शन दिखाईये तो लडकी वालों ने हीला हवाला करने लगे।
    वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि एलआईजी 74 निवासी किराना व्यवसायी प्रार्थी ओमप्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट पर धारा 498, 294,506,323, 427,34 के तहत आरोपी जगदीप सिंध, पूरन सिंघ, जोहान, अमन, अमन सागर, करण सागर, अजय जहल, अमितदीप खण्डुजा के अलावा अन्य छ: 7 लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और कार क्रमांक सीजी 07 बीएम 8031 को क्षतिग्रस्त करने मामला पुलिस ने दर्ज किया है, बहरहाल अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। बीती रात 11 बजे हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी दहशहत का माहौल है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत अयोध्या में चल भव्य मंदिर निर्माण से सम्पूर्ण भारत के हिन्दू धर्म वलंबी को जोड़ने देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मंदिर निर्माण को लेकर समर्पण निधि के किए सुबह प्रभात फेरी तो शाम को महाआरती आयोजित कर लोगो को जागृत किया जा रहा है इसी कड़ी में कल दुर्ग शहर में भी विभिन्न स्थानों में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की महा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुर्ग मुख्य रूप से शहर के प्रमुख राम मंदिर गांधी चौक में महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुर्ग शहर प्रदेश से भी सभी लोगो कि मंदिर निर्माण में सहभागिता को लेकर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय भी महाआरती में शामिल हुई व मार्केट में घूमकर व्यवसायियों तथा लोगो से यथासंभव योगदान कि अपील किया ,इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा चैनसुख भट्टर,कांति लाल जैन,जिला मंत्री संतोष सोनी भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन राम मंदिर अध्यक्ष श्याम शर्मा सम्मिलित हुए।
    महा आरती में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के मंदिर निर्माण में जुड़ना सौभाग्य की बात कहते हुए कहा कि राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है जहां सुबह के समय शहर के गली मोहल्ले के विभिन्न स्थानों में प्रभात फेरिया निकाली जा रही है तो शाम प्रत्येक वार्डो के चौक चौराहों मे महाआरती कर प्रभु श्रीराम जी के चरणों में अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे है जिसमें बड़ी उत्साह के साथ महिलाएं बुजुर्ग युवा एवं बच्चे शामिल हो रहे हैं और पूरा शहर राम नाम के जाप से गूंजने लगे है इस प्रकार सभी ओर भक्तिमय वातारण निर्मित हो रहा है जो वर्तमान दौर में बहुत शुभ संकेत है उन्होंने राम जी के चरणों में आस्था रखने वाले सभी लोगो से अपील किया कि मंदिर निर्माण संस्था से जुड़े जन समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने अपना योगदान देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और पुण्य के भागी बने और इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से करोड़ों राम भक्तों का आपस में भावनात्मक रूप से जुड़ाव बनी रहे।
    महाआरती कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कांतिलाल जैन संतोष सिंह संजय सिंह दीपक चोपड़ा मनोज टावरी नरेश तेजवानी संदीप जैन विजय ताम्रकार गौरव शर्मा तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा प्रशांत जोशी जवाहर जैन वरुण जोशी अभिषेक कश्यप राकेश महोबिया भीम जैन पिंकी जैन सहित बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।

    कांकेर / शौर्यपथ / आज खण्डहर हो चुका रियासत कालीन किला कभी बुलंद था जहां राजा स्वयं अपराधियों को सजा देते थे। इन्हें पहले यहां निर्मित जेलखाने में आरोपियों को रखा जाता है। यह जेल खाना भले ही ध्वस्त हो चुका है लेकिन इसमें लगी लोहे की मोटे मोटे छड़ इस बात का आज भी गवाह है कि प्रजा के हित में राजा या फिर उनके मंत्री या कारिंदे सजा देने में कमी नही करते थे। रियासत काल में राजा को भगवान का दर्जा मिला हुआ था। वे मृत्युदण्ड या सजा माफ करने का अधिकार रखते थे। चारमीनार किला के रूप में प्रसिद्ध रियासत कालीन भवन शहर के मध्य में स्थित है। कभी इंसाफ का मंदिर रह चुके इस किला का स्वरूप कचहरी में बदल चुका है। आज भी तहसील प्रशासन के नुमाइन्दे यहां बैठते है और मजिस्ट्रीयल अधिकार का उपयोग करते हुए सजा या दण्ड भी देते है।
    आज इस कचहरी को नगर पालिक प्रशासन या फिर जिला प्रशासन ने असहाय बना कर रख दिया है। इस भवन को मरम्मत एवं रंग रोगन की जरूरत थी लेकिन चारमीनार से चंद दूर रहने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान पालिकाध्यक्ष की नजरे इस पर नही पड़ी। अपनी दुर्दशा का रोना रोए इसके पहले ही यदि इस किले कचहरी को नया स्वरूप दे दिया जाए, पूरी तरह तहसील कार्यालय के अतिरिक्त कई विभाग का कार्यलय प्रारंभ कर दिया जाए तो यह स्थल नगर की चांदनी चौक बन सकता है। बस केवल ढृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत है। जिले के चार विधायकों एवं एक सांसद से सहमति लेकर दो ढ़ाई करोड़ की लागत से भव्य परिसर बन सकता है।
    पुरातन पहचान के लिए इस नए भवन का नाम चारमीनार रखा जा सकता है जिस महल में कभी माल खाना, न्यायालय, नगर पालिका कार्यालय, रोजगार कार्यालय , उद्योग विभाग, संचालित होता था तथा आज भी जनपद पंचायत बन लोकसेवा केन्द्र वकील एवं अर्जिनिवेश स्टाम्प वेण्डरों की बैठने की व्यवस्था (घटिया) है तथा मजबूरी में सब समय काटते रहते हैं।

    दुर्ग जिला का पहला कोरोना वेक्सिन का टीका लगा डॉ. सुगम सावंत को
    पांच केन्द्रों में शुरू हुआ आज से टीका लगने का कार्य,कलेक्टर ने किया मॉनिटरिंग
    कोरोना के निराशाकाल के बाद वैक्सीनेशन आरंभ होने से उत्साह का वातावरण

    दुर्ग / शौर्यपथ / ग्यारह बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन समाप्त हुआ और वैदिक मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए डॉ. सुगम सावंत को ले जाया गया। यह बहुत भावुक माहौल था। हेल्थ स्टाफ और डॉ. सुगम सावंत भी बड़ी भावुक थीं। इन्होंने लगभग दस महीनों से कोरोना का दंश लगातार झेला था और अब वैक्सीन के रूप में आशा की किरण आ गई थी। पहला टीका जब लगा तो डॉ. सावंत, महापौर धीरज बाकलीवाल, सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर , विधायक वोरा सहित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विक्ट्री साइन दिखाया। ये उमंग का क्षण था। इसके बाद आधे घंटे के लिए डॉ. सावंत को आब्जर्वेशन में रखा गया। सब कुछ सही तरह से हुआ। किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं देखा गया। डॉ. सुगम के तुरंत बाद डॉ. केडी तिवारी को टीका लगाया गया। इस दौरान वैक्सीन के प्रोटोकाल के पूरे प्रोसीजर का पालन किया गया। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में पूरी तैयारियाँ रखी गई थीं।
    जिला अस्पताल के साथ ही चार अन्य केंद्रों में भी टीकाकरण आरंभ हुआ। शंकराचार्य हास्पिटल जुनवानी, पाटन स्वास्थ्य केंद्र, नगपुरा स्वास्थ्य केंद्र और बैकुंठपुर में भी टीकाकरण हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री. दिव्या वैष्षव, सिविल सर्जन डॉ. पी. बालकिशोर, आरएमओ डॉ.. अखिलेश यादव जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर भी उपस्थित थे।
    कलेक्टर ने की मानिटरिंग- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पांच केंद्रों में आरंभ हुई वैक्सीनेशन की मुहिम की मानिटरिंग की। इसके लिए सभी केंद्रों में नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए भी तैयारियाँ की गई थीं। महापौर बाकलीवाल ने कहा कि कोरोना वारियर्स ने कोरोना संक्रमण को थामने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है। वे अग्रणी पंक्ति में रहकर इस आपदा से संघर्ष करते रहे। वैक्सीनेशन को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने जो तैयारियाँ की वे काफी अहम रहीं।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया ने 3 प्रशिक्षु पटवारियों के व्यवहारिक ज्ञान के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रशिक्षु पटवारियों क्रमशः पूजा टांडे, राहुल कुमार और प्रताप सिंह कुर्रें को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रथम चरण में 14 जनवरी से 31 जनवरी तक तहसील कार्यालय बालोदा में सभी प्रशिक्षु पटवारी तहसील कार्यालय की सामान्य जानकारी राजस्व सिविल व सत्र न्यायालय को पटवारियों द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण इत्यादि के संबंध में पटवारी द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, अन्य प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन विविध आयोग जन चैपाल व अन्य शिकायत प्रकरणों की जांच व प्रतिवेदन कानून गो शाखा, बीएलओ सुपरवाइजर उपरोक्त प्रशिक्षण के साथ-साथ तहसील मुख्यालय के निकटतम हलकों में होने वाली सीमांकन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
    द्वितीय चरण में 01 जनवरी से 20 मार्च तक पूजा टांडे को हल्का पटवरी बलौदा नक्शे के अनुसार 2 ग्राम से कम से कम 200 सर्वे नंबरों की खसरा पहचानने की व्यवहारिक ज्ञान, 2 ग्राम के कम से कम 200 सर्वे नंबरों की स्थल पर गश्त गिरदावरी करके पृथक खसरा तैयार करना, 1 ग्राम के खसरे के अनुसार जमाबंदी बी-1 तैयार करना, भू राजस्व 1959 की धारा, राहुल कुमार को हल्का पटवारी नवागवा़, 109, 110, 115, 116, 117 के अंतर्गत कार्यवाही का व्यवहारिक ज्ञान, सीमांकन मौके पर नक्शा आवंटन, त्रुटि पूर्ण एवं लुफ्त सीमा चिन्ह का स्थान जांच, अन्यकांति प्रतिवेदन, अवैध उत्खनन, अवैध वृक्ष कटाई, आरबीसी 6(4) के तहत प्रतिवेदन, प्रताप सिंह कुर्रें को हल्का पटवारी जर्वे में जमाबंदी संक्षेप, चिट्ठा, खरीफ जींस वार, रबि जींस वार, मिलान खसरा, त्रुटिपूर्ण तथा लुप्त सीमा और भू मापन चिन्हों का विवरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    तृतीय चरण में पूजा टांडे को हल्का पटवारी महुदा ब में, राहुल कमार को हल्का पटवारी नवगवा में और प्रताप सिंह कुर्रें को रसौटा में भुईया कार्यक्रम संबंधी प्रमुख कार्य आॅनलाईन नामांतरण, नक्शा बटांकन, आॅनलाईन गिरदावरी इत्यादि। प्रशिक्षण समापन के बाद 31 मार्च सभी प्रशिक्षु पटवारियों को तहसील कार्यालय में व्यवहारिक प्रशिक्षण पर परिचर्चा एवं प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

    जांजगीर-चापंा / शौर्यपथ / जिला अस्पताल परिसर के कोविड टीकाकरण सेंटर में अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत को जिले का पहला टीका लगाकर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। जांजगीर-चांपा जिले में प्रथम चरण में जिले के 10,000 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा।
    आज जिला अस्पताल जांजगीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा और अकलतरा में टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। टीकाकरण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका जांजगीर नैला अध्यक्ष भगवानदास गढेवाल उपस्थित थे।
    कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोविड-19, के टीकाकरण के शुभारंभ के पूर्व वेक्सीनेटर्स टीम से चर्चा कर प्रशिक्षण एवं टीकाकरण के संबंध में पूरी प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पहले चरण में 10 हजार हेल्थ वर्कर्स का टीकारण किया जाएगा। प्रथम दिन जिला अस्पताल, बलौदा और अकलतरा में 50-50 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार टीकाकरण के लिए नियत मेडिकल प्रोटोकॉल की सभी तैयारियां सुनिश्चित की गयी है। सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे ने बताया कि टीकाकरण टीम को वैक्सीनेशन का समुचित तकनिकी प्रशिक्षण दिया गया है। टीकाकरण सेंटर में आब्जर्वेशन रूम, वेटिंग रूम, पंजीयन आदि की व्यवस्था की गयी हैं। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने कहा गया है। टीकारण के पश्चात् हितग्राहियों को आब्जर्वेशन कक्ष में 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबधी दिक्कत होने पर इमरजेंसी नंबर 108 और चिकित्सा अधिकारियों के नंबर पर संपर्क करने कहा गया है।
    टीकारण के दौरान टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया, सहायक नोडल अधिकारी तहसीलदार शेखर पटेल, डॉक्टर लहरें, डीपीएम सुश्री विभा टोप्पो, देवेश सिंह, जिला चिकित्सालय के चिक्त्सिा अधिकारी सहित स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ अंबागढ चौकी ने निममितीकरण सहित सात सूत्रीय मांग को लेकर जनपद पंचायत चौकी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंबागढ चौकी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा है और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
    मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ ने अपने ज्ञापन में कहा कि विगत 14 वर्षो से संघ मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्यो को सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है, लेकिन मनरेगा के तहत कार्य कर रहे अधिकारी, कर्मचारियों को नियमित नहीं किया है। आज भी अधिकारी, कर्मचारी संविदा और दैनिक वेतन भोगी के रुप में कार्य कर रहे है, जिससे कभी भी सेवा मुक्ति का भय बना रहता है। राज्य सरकार ने अपने विधानसभा चुनाव के दौरान इन कर्मचारियों को नियमित करने का आवश्वासन दिया था और अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया था, लेकिन दो साल बितने के बावजूद मनरेगा आधिकारी, कर्मचारियों पर ध्यान नहीं दिया है ऐसे में संघ आंदोलन की राह पर चलने मजबूर है। उन्होंने अविलंब मांग करने की बात कही है। मांग न पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उच्च स्थान प्राप्त करने सफाई व्यवस्था में सुधार के दिये निर्देश तथा प्लास्टिक मुक्त शहर के लिये कार्य करने के दिये निर्देश।
    आयुक्त कौशिक ने बैठक में कहा कि सभी सफाई दरोगा अपने अपने प्रभारित वार्ड में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दे, प्रतिदिन निर्धारित समय में सफाई कार्य कराये, सड़कों एवं गलियों की सफाई कर कचरा उठाने तथा नाली निकालने के बाद तत्काल कचरा उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड में प्रतिदिन निरीक्षण करे, अनुपस्थित कर्मचारी का वेतन काटने उच्च अधिकारियों को सूचित करें। समय सीमा के पूर्व कार्य बंद करने वाले सफाई मित्रों को पूरे दिन का अनुपस्थित करें।
    आयुक्त श्री कौशिक ने कहा कि प्लास्टिक मुक्ति के लिये कमर कसकर कार्य करना है। लोगों को प्लॉस्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाईस देना है। प्रत्येक दुकानदारों को डस्टबिन का उपयोग करने, अपने दुकान के आस पास साफ सफाई, रखने, कचरा निर्धारित वाहन में डालने की समझाईस देवे। उन्होंने सभी स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि आप लोग भी निर्धारित समय तक सफाई कार्य का निरीक्षण करे, प्रतिदिन हाजरी रजिस्टर जांच करे। इसके अलावा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उच्च स्थान प्राप्त करने सभी को मिलकर कार्य करना है। उन्होंने साफ सफाई के संबंध में लोगों को समझाईस देने एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले गाड़ी में ही कचरा डालने की भी लोगों को समझाईस देवे। बैठक में उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव सहित स्वच्छता निरीक्षण व सफाई दरोगा उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शहर के वार्ड क्रमांक 48 की मितानिनों को बेहतर समर्पण और सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने उनका हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
    मितानिनों की सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि, मितानिन ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी स्वयंसेवी बनकर एक समाज सेविका के रूप में अपना कार्य कर रही हैं। मितानिनों के प्रयास से टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, टीबी, कुष्ठ एवं शिशुओं व माताओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन के साथ महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आयी है। शासन की योजनाओं के प्रसार-प्रचार में मितानिनों का योगदान सराहनीय है। कोरोना संक्रमण से बचने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसीलिए मितानिन दिवस के अवसर पर राजनांदगांव में वार्ड क्रमांक 48 की मितानिनों का यादव भवन नंदई में सम्मान किया गया।
    इस अवसर पर प्रेरक रौशनी साहू, वार्ड पार्षद भानु साहू, पार्षद प्रतिनिधि अरूण साहू, पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रदीप आचार्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय राय, पार्षद वार्ड 40, राजेश यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोषाध्यक्ष विनय सोनकर, भागचंद सोनकर व पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 43 के अलावा वार्ड की महिलाएं शामिल हुई।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision