
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
*राजशेखर नायर*/ *धमतरी ब्यूरो* / *दैनिक शौर्यपथ समाचार*
पिछले 21 दिनों से शासकीयकरण की मांग को लेकर,
पंचयत सचिव व रोजगार सहायकों के जारी अनिश्चित कालीन हडताल को, जनपद सदस्यों, सरपंच संध, शिक्षक संध व अन्य कई संधठनों का समर्थन मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव संघ ब्लॉक शाखा नगरी के संरक्षक मदन सेन,
आसत सामरथ,
बुधराम नेताम,
रेवत राम साहू ,
अध्यक्ष अनित कुमार नेताम ,
सचिव भोलाराम साहू ,
उपाध्यक्ष खूबचंद ,
प्रमोद कुमार महिलांगे ,
श्रीमती लक्ष्मी साहू ,
ग्राम रोजगार सहायक संघ के
अध्यक्ष डोमार सिंह देवांगन
उपाध्यक्ष श्रीमती रवि कला साहू,
सचिव दिपक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष परमेश्वर साहू,
ने बताया की प्रांतीय आवाहन पर ग्राम पंचायत सचिवों को 2 वर्ष की परीवीक्षा अवधि पश्चात
शासकीयकरण करने की मांग
व रोजगार सहायकों को ग्रेड पे कर नियमियती करण प्रदान किये जाने,
सचिव पद पर वरीयता के आधार पर सीधी भर्ती ,
रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन नगरी के रावण भाटा मैदान में किया जा रहा है।
मनोरंजन /शौर्यपथ / एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच खबर है कि धवन और दलाल फैमिली 5 दिन लंबे शादी के कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। यही नहीं इसके लिए दोस्तों और परिवार के लोगों को ऑनलाइन आमंत्रण भी भेजा चुका है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में दावा किया है कि शादी का आयोजन 22 से 26 जनवरी के बीच अलीबाग में होने वाला है। इसका मतलब है कि 5 दिनों तक धूमधाम से नताशा दलाल और वरुण धवन की शादी का कार्यक्रम चलेगा।
वरुण धवन और नताशा दलाल एक-दूसरे को बचपन से ही जानते रहे हैं। जून 2019 से ही दोनों की शादी की चर्चाएं थीं, लेकिन कोरोना संकट के चलते इवेंट को टालना पड़ा था। वरुण धवन के करीबी सूत्र ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना भले ही अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, लेकिन 10 महीने का वक्त गुजर चुका है। आखिर कैसे इतने समय तक रुका जा सकता है।
हालांकि अब तक वरुण धवन या फिर नताशा दलाल की ओर से शादी के आयोजन को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह एक पंजाबी वेडिंग होगी। कहा यह भी जा रहा है कि दोनों 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। 22-25 जनवरी तक शादी की रस्में होंगी।
पिंकविला के मुताबिक, वरुण के करीबी रिश्तेदार का कहना है कि हम लोगों को ई-इनवाइट मिल चुका है। मैं खुश हूं कि यह फाइनली होने जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स को आप लोग अलीबाग जाते अब स्पॉट करेंगे। डेविड धवन के बेटे वरुण धवन की शादी जोरदार होने वाली है। यह बड़ी पंजाबी वेडिंग होगी, जिसमें सभी रीति-रिवाज किए जाएंगे। साल 2021 की यह पहली ग्रैंड वेडिंग होगी। प्रोफेशनल तौर पर बात करें तो हाल ही में वरुण धवन की मूवी कुली नंबर वन रिलीज हुई थी। वहीं जुग जुग जियो मूवी की भी वह नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर और अनिल कपूर भी नजर आएंगे।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग निगम की प्रशासनिक व्यवस्था की बात करे तो कभी कभी ऐसा प्रतीत होता है कि इस प्रशासनिक व्यवस्था का खामियाजा दुर्ग की जनता को ही चुकाना पड़ रहा है । दुर्ग निगम कभी भी फायदे में नही रहा किन्तु कुछ काम ऐसे हो रहे है जिससे यह साफ संकेत देता है कि दुर्ग निगम की इस प्रशासनिक व्यवस्था के कारण निगम प्रशासन जानबूझकर ऐसा कार्य करते है जिससे निगम को आर्थिक हानि हो । कहने को बात बहुत छोटी सी है किंतु अगर देखा जाए तो इस छोटी सी बात से ही दुर्ग निगम को लाखों का नुकसान हो रहा है । इस ओर न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे है और न ही अधिकारी । निगम की इस व्यवस्था से उन्हें आर्थिक हानि तो हो ही रही है साथ ही उनके इस व्यवस्था से आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । मामला है दुर्ग निगम के अंतर्गत आने वाले पार्किंग व्यवस्था की । इन दिनों दुर्ग निगम के अंतर्गत तीन स्थानों में पार्किंग व्यवस्था की सुविधा है जिसमे से एक इंदिरा मार्किट दूसरा नया बस स्टैंड तीसरा समृद्धि बाजार ये तीनो जगहों पर निगम द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गयेई ताकि बाजार सुव्यवस्थित राह सके साथ ही पार्किंग के ठेके से निगम की आमदनी बढ़े किन्तु वर्तमान में समृद्धि बाजार में पार्किंग सुना और सड़कों पर वाहन जिससे आर्थिक हानि तो है ही चरमराती यातायात व्यवस्था के कारण गंभीर दुर्घटना का संशय हमेशा बना रहता है वही इंदिरा मार्केट की बात करे तो कहने को निगम के चार नियमित कर्मचारी यहां पर तैनात है किंतु इनकी तैनाती सिर्फ स्वयं के आय के लिए होती है । निगम के इस पार्किंग में दिनभर में गिरी से गिरी हालत में छोटे बड़े वाहन मिलाकर तकरीबन 400 - 500 वाहन का आना जाना होता है किंतु बड़े ही आश्चर्य की बात है कि 12 - 14 घंटे में निगम के 4 कर्मचारी की तैनाती जिनका मासिक वेतन औसतन 25 से 30 हजार के हिसाब से लाख रुपये से ऊपर होता है और ये कर्मचारी निगम के पार्किंग से औसतन 500 रुपये रोज रसीद काट कर निगम कोष में जमा करते है इस तरह निगम सिर्फ 15 हजार के लगभग आया के लिए लाख रुपये से ऊपर खर्च कर रहा है यही स्थिति बस स्टैंड पार्किंग की भी है । स्वयं ही अंदाजा लगा लिजीये की लाखों खर्च कर निगम हजारों कमा रहे साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी ग्रहण लग रहा । किन्तु निगम प्रशासन इस पर मौन , जनप्रतिनिधि मौन क्योकि जो आर्थिक नुकसान हो रहा वो उनकी निजी संपत्ति नही आम जनता के टेक्स का पैसा है ...
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
