August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    समाचार सार.....
     आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 207160 रूपये, मोबाईल 09 नग, मोटर सायकल 05
    नग, 52 पत्ती ताश के 03 गड्डी को किया गया जप्त ।
    छ०ग० जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 03 के तहत 11 आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार

    कोंडागांव / शौर्यपथ /  जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक  वाय अक्षय कुमार  के दिशा निर्देशन का पालन करते हुए जिले को अपराध एवम नशामुक्त बनाने की दिशा में कोडागांव पुलिस द्वारा  ताश के 52 पत्ती से जुआ खेलने वाले जुआडियो की धरपकड़ की गई । गिरफ्तार जुआड़ी  संतोष जैन पिता स्व० नेमीचंद जैन उम्र 44 वर्ष गीदम बस स्टैण्ड के पीछे थाना गीदम जिला दंतेवाडा ,सर्वेस राठौर पिता स्व० रामप्रताप सिंह राठौर उम्र 50 वर्ष निवासी गीदम बस स्टैण्ड के पीछे थाना गीदम जिला दंतेवाडा छ0ग0 , मनोज कुमार जैन पिता श्री भंवर लाल जैन उम्र 44 वर्ष निवासी बिंजोली थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव छ0ग0 , 04. सोनधर बघेल पिता गुदरू बघेल उम्र 35 वर्ष निवासी बिंजोली थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव छ0ग0 , विनय यादव पिता विजय यादव उम्र 27 वर्ष निवासी सरगीपाल पारा कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ०ग० , पप्पू जायसवाल पिता स्व० आदित्य जायसवाल उम्र 62 वर्ष निवासी बचेली मेन मार्केट थाना बचेली जिला दंतेवाडा छ०ग० , के आर कुर्रे पिता केकडुराम कुर्रे उम्र 43 वर्ष निवासी सोनारपाल देवडा थाना भानपुरी जिला बस्तर छ०ग० ,राजेश अग्रवाल पिता श्री रामेश्वर अग्रवाल उम्र 48 वर्ष निवासी अम्बेडकर वार्ड कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ०ग० , संजय कुमार अरोरा पिता स्व० श्री वेदप्रकाश अरोरा उम्र 51 वर्ष निवासी मरार पारा कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ0ग0 ,श्री निवास राव पिता श्री रामेश्वर राव उम्र 40 वर्ष निवासी उमरकोट बस स्टैण्ड के पास थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उडीसा , चन्द्रशेखर साहू पिता श्री राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी बिंजोली थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव छ०ग० को किया गिरफ्तार गया ।
       बता दे  कि दिनांक 28.08.2024 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि ग्राम भीरागांव सिरसी जंगल में कुछ व्यक्तियों के द्वारा ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसा का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ घेराबंदी कर जुआ खेलने वाले 11व्यक्तियों रंगे हाथ पकडे जिनके कब्जे से नगदी रकम 207160 रूपये, मोबाईल 09 नग, मोटर सायकल 05 नग, 52 पत्ती ताश के 03 गड्डी को कुल जुमला 490660/ रूपये को जप्त कर आरोपीगण का कृत्य छ०ग० जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 03 का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 253/2024 धारा छ०ग० जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 03 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

    उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सउनि चिन्ताराम ध्रुव सउनि राजकुमार कोमरा प्र०आर० देर्वाचन सिदार, नरेन्द्र देहारी, रामचन्द्र मरकाम आर० राजेश नाग छेदीलाल, बुधराम कोर्राम एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

    ‘‘द बस्तर मड़ई’’ सांस्कृतिक-पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थलों का जीवंत चित्रण

        रायपुर / शौर्यपथ / बस्तर की अपनी नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी सामाजिक ताना-बाना और ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों के बारे में सोशल मीडिया के इनफ्लुरेन्स अब देश-दुनिया को परिचित करवाएंगे। शुक्रवार को आसना स्थित बादल अकादमी में बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स से चर्चा करते हुए ‘द बस्तर मड़ई’ कॉन्सेप्ट के माध्यम से बस्तर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने सहयोग प्रदान किये जाने कहा। ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन द्वारा बस्तर में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु तैयार की गई ‘द बस्तर मड़ई’ का बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप और थीम म्यूजिक का हाल ही में विमोचन किया गया है।
      मौके पर कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम के. ने बस्तर की खूबियों को रेखांकित करते हुए बताया कि लगभग 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा के दौरान विभिन्न पूजा विधान के अंतराल को देखते हुए दशहरा के साथ-साथ बस्तर की प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों, एडवेंचर स्थल, सांस्कृतिक स्थलों से पर्यटकों को अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा ‘द बस्तर मड़ई’ का कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है। इसके तहत बस्तर में पर्यटकों को अन्य स्थलों का भ्रमण सहित देखने-समझने का सुअवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि ‘द बस्तर मड़ई’ में नीला रंग में बस्तर की जल से संबंधित पर्यटन स्थल, हरा रंग जंगल से संबंधित स्थल, भूरा रंग गुफा और पुरातव स्थल, पीला रंग आदिवासी संस्कृति एवं बस्तर के हाट-बाजार और लाल रंग में बस्तर की आध्यात्मिक शक्ति विशेषकर आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को प्रदर्शित किया गया है। बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप चार रंगों के 42 पर्यटन स्थलों की जानकारी तथा स्थलों की संक्षिप्त विवरण के साथ रूट की जानकारी और बस्तर जिला में पहुंचने के लिए परिवहन सेवा रेलमार्ग, वायुमार्ग एवं सड़कमार्ग की जानकारी दी गई है। पहले बस्तर के प्रसिद्ध दशहरा, चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़  जलप्रपात, कुटुमसर गुफा को देखने आते थे इसमें परिवर्तन करते हुए बस्तर की अन्य ख़ूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को भी दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

    धुरवा तुवाल से सम्मानित हुए सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स
             इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स एवं युवाओं ने बस्तर की प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों तथा पर्यटन स्थलों को देखने-समझने के लिए अपार उत्साह दिखाया और अगले दो पूरे बस्तर का भ्रमण कर बस्तर की खूबियों को संजोने के क्रम में भरपूर सहभागी बनने की बात कही। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स एवं युवाओं को धुरवा तुवाल भेंटकर सम्मानित किया और धुरवा तुवाल के सम्बंध में बताया कि बस्तर की धुरवा जनजाति के लोग अपने घर आए मेहमान को यह अंग वस्त्र सम्मान स्वरूप भेंट करते हैं। इस अवसर पर बादल अकादमी में बस्तर की लोक संस्कृति की छटा भी देखने को मिला, जिसमें पारम्परिक लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक धुरवा लोक नृत्य एवं डंडारी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बादल अकादमी के लोक कलाकारों ने गोंडी लोकगीत की मधुर प्रस्तुति देकर बस्तर को देखने-समझने और बूझने का प्रेरक सन्देश दिया।

    ‘द बस्तर मड़ई’ विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं को समेटे हुए एक प्रदर्शनी
          मड़ई (संस्कृति का उत्सव) बस्तर की परंपरा और संस्कृति को एक आधुनिक समागम के साथ अनुभव किया जा सकता है, जिसमें विविध सांस्कृतिक आयाम, सामुदायिक सहभागिता और बस्तर के धरोहर को पर्यटकों के मन में जीवंत ढंग से चित्रित करने की कोशिश है। बस्तर अंचल की नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति, प्रचुर खनिज एवं वनोपज संपदा के साथ ही ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करने सहित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान पर्यटकों को बस्तर को करीब से देखने-समझने एवं बूझने का अवसर प्रदान करने हेतु ‘बस्तर मड़ई’ कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है।

    जगदलपुर, शौर्यपथ। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन पर जनता से जुड़ने के लिए जिला बस्तर पुलिस द्वारा लगातार सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान को आम जनता का भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इसी तारतम्य में 28 अगस्त को थाना परपा के ग्राम पंचायत करंजी, थाना नगरनार के भेजापदर थाना दरभा के केसापुर , चिंगपाल , थाना बडांजी के ग्राम छापर भानपुरी के डेंगपारा ,थाना लोहंडीगुड़ा के अलनार साप्ताहिक बाजार, थाना भानपुरी के केसरपाल साप्ताहिक बाजार में चलित थाना लगाकर आम जनता से प्रत्यक्ष जुड़कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया ।

    इन चलित थानों के माध्यम से आम जनता को सड़क दुर्घटना से बचाव करने के लिए मोटर साइकिल चलाते हुए हमेशा हेलमेट पहनने एवं नशे की हालत में नहीं चलने , ओवर स्पीड नहीं चलने, तीन सवारी नहीं चलने इत्यादि के बारे में चर्चा की गई यह भी बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय हड़बड़ाहट में बिल्कुल भी नहीं रहे। 

    मोबाइल फोन का उपयोग करते समय और ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का उपयोग करते समय सतर्क रहें ऑनलाइन ठग किसी भी तरीके से आपको झांसे में लेकर ठगने ना पाए किसी भी लालच में कभी भी ना पड़े । किसी अनजान व्यक्ति से बात ना करें, अनजान लिंक को क्लिक न करें।

    बाहर के फेरी वाले दिखने पर तुरंत ही पुलिस को सूचित करें । ऐसे फेरी वाले दिन में रेकी और रात में चोरी की घटना घटित कर सकते हैं। दिन में भी सुनसान जगह पाकर किसी भी तरह का अपराध कर सकते हैं। सूचित करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर हमेशा गुप्त रखा जाएगा। तीन नए आपराधिक कानून के बारे में भी जानकारी दी गई ऑनलाइन एफ आई आर के बारे में जानकारी दी गई। 

    आम जनता से यह भी अपील की गई कि किसी भी तरह के अपराध होने पर तुरंत ही रिपोर्ट करने से से पुलिस को अपराध एवं अपराधी की खोजबीन करने में सहयोग प्राप्त होता है। अपराध का रिपोर्ट करने में विलंब करने से साक्ष्य प्रभावित भी हो सकते हैं या नष्ट भी हो सकते हैं अतः अपराध की सूचना देने में अनावश्यक विलंब नहीं करने की अपील की गई।

    आम जनता से यह भी अपील की गई कि किसी भी तरह की चोरी या गुंडागर्दी को बर्दाश्त करने से समस्याएं और भी बढ़ती है अतः ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को अवश्य ही सूचना दें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 टोल-फ्री नम्बर पर संपर्क करने की भी जानकारी दी गई।आम जनता की ओर से भी अपराधों की रोकथाम और शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की इच्छा जताई गई।

    इन आयोजनों में एसडीओपी लोहंडीगुड़ा ईश्वर त्रिवेदी, लोहंडीगुड़ा टीआई गणेश यादव, नगरनार टीआई टामेश्वर चौहान, बडांजी प्रभारी रवि बैगा, एस आई रामविलास नेगी, एस आई सतीश यदुराज एवं अन्य थाना स्टाफों का सराहनीय योगदान रहा।


    जगदलपुर 28 अगस्त। बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह द्वारा सभी संभागीय अधिकारियों की संभाग अंतर्गत नियद नेल्लानार एवं विभागों में संचालित कार्यों और योजनाओं की समीक्षा बैठक ली जाएगी। बैठक 29 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे से कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

    कोंडागांव / शौर्यपथ / कांग्रेस पार्टी कोंडागाँव ने आज जेल भरो आंदोलन के तहत दी गिरफ्तारी। बलौदाबाजार विद्यायक को बिना कारण किया गिरफ्तार, भाजपा छोटे से बड़े लोगो को कर रही भाजपा परेशान, पत्रकारों को भी फसाया गया। नही रुकी कार्यवाही तो आंदोलन में तीव्र गति लाई जाएगी।

        कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुये कहा कि हर वर्ग को भाजपा सरकार बनने के बाद परेशान किया जा रहा है। बलौदाबाजार की घटना पर राजनीति कर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करवाया। वही पत्रकारों को झूठे केस में फसाकर जेल में डाला गया। इन सभी प्रकरणों के विरोध में कोंडागाँव कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोंडागाँव जिले भर में जेल भरो आंदोलन करते गिरफ्तारी दी । कांग्रेसियों का कहना है कि फ़र्ज़ी कार्यवाही बंद करे भाजपा सरकार।

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / नशे के विरुद्ध साय सरकार द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए जा चुके है अवैध रूप से मादक पदार्थो के तस्करी पर जिला कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक महोदय वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा अवैध मादक पदार्थो के तस्करो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के लिए अधिनस्त अधिकारियो को निर्देशित किया गया इसी तारतम्य में जिला पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में में कोतवाली पुलिस के द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
       बता दे कि गत मंगलवार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि भोलाराम पोयाम  अपने मोटर साइकिल से अवैध शराब लेकर बिक्री करने जा रहा है जिसकी सूचना पर थाना स्टाफ एवं साइबर टीम के द्वारा ग्राम चिपावंड के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताएं अनुसार गाड़ी को रोककर चेक किया गया जिसमे संदेही भोलाराम पोयाम के कब्जे से रॉयल स्टेज का 11 पव्वा, फ्रंट लाइन का 01 पव्वा, हंटर बीयर का 03 बॉटल,किंग फिशर केन बीयर 04 नग, हंटर केन बीयर 04 नग जुमला 8.110 लीटर अंग्रेजी शराब का प्राप्त होने से अंग्रेजी शराब और मोटर साईकिल को जप्त कर आरोपी भोलाराम पोयाम पिता घुड़ऊ राम पोयम उम्र 22 वर्ष निवासी पलाट पारा मुलमुला थाना कोंडागांव के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया।
       कोतवाली पुलिस की इस सम्पूर्ण विवेचना में निरी. सौरभ उपाध्याय, सउनि. गणपत कश्यप, सउनि दिनेश डहरिया, प्र.आर. 90 नरेंद्र देहारी, प्र. आर. अजय बघेल, आर. 596 सुखी राम राजपूत एवं थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।

    गुम हुऐ बच्चे को 1 घंटे के अंदर ढूंढ कर किया परिजनों के सुपुर्द!
    इससे पहले भी 2 बच्चों को 1 घंटे के अंदर किया है बरामद!
    दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
    कोंडागांव / शौर्यपथ / संतोष सोना पिता एवं कलाकार सोना उम्र 36 वर्षी जाति डोम निवासी- मिश्रा कैम्य, थाना किरन्दुल का बेटा दिव सोना उम्र 09 वर्ष जो सुबह 6:00 बजे बाथरूम जा रहा हूँ कह कर घर से बिना बताए कहीं चला गया है जिसे आस-पास/रिश्तेदारों में पता तलाश किये नही मिलने पर थाना उपस्थित सूचना दिए। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते  स्वयं अपने दल-बल के साथ बच्चे को ढूंढने में लग गए और सूचना मिलने के एक घंटे के अंदर बच्चे को ढूंढ कर उनके परिजन के सुपुर्द किया गया।
           इसी प्रकार थाना प्रभारी किरन्दुल प्रहलाद कुमार साहू द्वारा पूर्व में भी शहर में 3-4 बच्चे गुम हुए थे जिनकी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एक्शन लेते हुए 1 से 1.30 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला था जिसमें थाना प्रभारी की भारी प्रशंसा हुई थी।
            एक घटना मार्च माह में पुलिस होली के दिन ही हुई थी जिसमें मेन मार्केट की एक महिला जो गुपचुप व्यवसायी है जो रोते हुए आई कि उसका बच्चा गुम हो गया है थाना प्रभारी ने अपने पुलिस होली को छोड़कर तत्काल अपनी टीम के साथ रवाना हुआ और 1 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला और उनके परिजन के सुपुर्द किये।
            इसी प्रकार मेन मार्केट किरन्दुल के ही टेंट व्यवसायी विनोद सोनी का 05 वर्षीय सुपुत्र  जो नर्सरी में पढ़ता है और आज स्कूल वापस नही आया है और वहां भी नही कहीं गुम हो गई है की सूचना विनोद के मोबाईल फोन से बताते ही तत्काल थाना प्रभारी ने अपने टीम के साथ  सक्रिय होकर ग्राम समलवार से 1 घंटे के अंदर बरामद कर परिजन के सुपुर्द किया था।

    महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    कोण्डागांव जिले के ग्राम राणापाल में 41वीं आईटीबीपी बटालियन के कैंप में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

    बस्तर / शौर्यपथ / कोण्डागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम राणापाल में 41वीं आईटीबीपी बटालियन के कैंप में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया । माओवाद से प्रभावित इस क्षेत्र में तैनात जवानों को क्षेत्र की महिलाओं ने राखी बांधकर अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। इस आयोजन में रक्षाबंधन का उत्सव न केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक बना, बल्कि जवानों के लिए अपनेपन का संदेश भी लेकर आया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं ने भी जवानों को राखी बांधकर उनका मान बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र लाभार्थी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है।

    मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

      महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट किया। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके लिए भाई समान हैं, जो उनकी हर जरूरत का ख्याल रखते हैं। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें सशक्त बनाया है।
      इंदु बघेल ने भावुक होकर कहा, “हमारे विष्णु भैया हमें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने पैसा देते हैं, जिससे मुझे अपने पति से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। विष्णु भैया हमें बहुत प्यार करते हैं और हमारी हर तकलीफ में हमारा साथ देते हैं।”

    भावुक रुखमणि नाग: वीर जवानों को माना भाई

    बड़ेकुरूसनार गांव की निवासी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुखमणि नाग के लिए यह विशेष अवसर था। जवानों को राखी बांधते समय उनकी आँखें नम हो गईं। उन्होंने कहा, मेरा कोई सगा भाई नहीं है, लेकिन अपने इन वीर जवान भाईयों को राखी बांधकर मुझे महसूस हो रहा है कि अब मेरे पास अनेक भाई हैं। सुरक्षा बल के हमारे सभी जवान जो हमारी सुरक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं, मेरे लिए सभी भाई के समान हैं।” रुखमणि ने यह भी कहा कि अब वह हर साल जवानों को राखी बांधेंगी।
      कोंडगांव कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने भी इस आयोजन में भाग लिया। वहां की महिलाओं ने उन्हें भी राखी बांधी, जिससे भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और प्रेम की भावना झलकी। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा, “रक्षाबंधन का पर्व हमें रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। हमारे जवान दिन-रात निष्ठा के साथ क्षेत्र की सुरक्षा में लगे हुए हैं। उनका समर्पण और साहस अनुकरणीय है।”
       पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने कहा  कि हमारे जवान जिले की सुरक्षा में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं। वे अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर हैं, और हम उन्हें उनके परिवार से तो नहीं मिला सकते, लेकिन आज मुझे खुशी हो रही है कि राणापाल की दीदियों ने हमारे जवानों को राखी बांधकर उन्हें अपने प्यार और स्नेह का अहसास कराया। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।

    जवानों को मिला स्नेह और सम्मान

    रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर राणापाल की महिलाओं ने आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधकर अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया। इस आयोजन से जवानों को घर से दूर होने का एहसास कम हुआ और उन्होंने अपनेपन और परिवार के स्नेह को महसूस किया। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि देश के वीर जवानों की कुर्बानी और समर्पण की लोग दिल से सराहना करते हैं।
     

    कोंडागांव / शौर्यपथ / छग प्रदेश में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना बन्द करने की वजह से आज पूरे प्रदेश में गोवंशीय पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने के लिये छोड़ दिया गया है प्रदेश भर में हो रही गौ वंशीय पशुओं की मौत और खुले  पशुओं के कारण लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटना प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बन गई है जहां एक तरफ प्रदेश के किसान खुली चराई से परेशान है वही राज्य की विष्णुदेव साय के नेतृत्व की भाजपा सरकार गाय भैसों के साथ प्रदेश की जनता को सड़कों पर बेमौत मरने के लिये मजबूर कर रही है । राज्य की भाजपा सरकार के इस असंवेदनशील कार्यवाही के खिलाफ छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पे जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गौ सत्याग्रह करते हुये सड़कों पे आवारा घूम रहे गौवँशो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया गौ सत्याग्रह में जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम,उपाध्यक्ष भगवती पटेल प्रदेश कार्य सदस्य कैलाश पोयम,जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव,बुधराम नेताम जिला महामंत्री गीतेश गांधी ब्लाक अध्यक्ष शहर तरुण गोलछा ग्रामीण भरत देवांगन, प्रदेश सचिव शकूर खान, तब्बसुम बानो, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन,प्रीति भदौरिया,पार्षद योगेंद्र पोयाम,राजेन्द्र देवांगन,नरेंद्र देवांगन,उमेश साहू,तुलाराम।पोयाम,भवर कौशल,बृजलाल सोढ़ी,सन्नी चोपड़ा,हेमंत भोयर,देवेंद्र कोर्राम,गीतेश बघेल,रविन्द्र दीवान,परमेन्द्र देवांगन,सहित भारी संख्या पे पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision