
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर / शौर्यपथ / नवपदस्थ कमिश्नर बस्तर संभाग डोमनसिंह ने मंगलवार को अपरान्ह में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर श्याम धावड़े से कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2009 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डोमनसिंह इसके पूर्व अपर आयुक्त बिलासपुर सहित अतिरिक्त प्रभार सरगुजा पदस्थ रहे हैं। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा अभी हाल ही में डोमन सिंह कमिश्नर बस्तर संभाग पदस्थ किये गए हैं। नवपदस्थ कमिश्नर डोमन सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कार्यालय का अवलोकन करने के साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उपायुक्त श्रीमती माधुरी सोम एवं बीएस सिदार, वरिष्ठ निज सहायक हरेन्द्र जोशी सहित कमिश्नर कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ’स्वयं एवं समाज के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योग कार्यक्रम शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल हुए। इस अवसर पर श्री देव ने कहा कि करें योग-रहें निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास करें। भारत वर्ष की पुरातन विधा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कसरत के रूप में पहचान मिली है। आज पूरे विश्व सहित प्रदेश के सभी जगहों पर योगाभ्यास किया जा रहा है। पूरे देश में वर्ष 2014 से 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से अपने शरीर, मन को स्वस्थ रखे और बेहतर समाज का निर्माण में योगदान दें।
इस योगाभ्यास कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू और जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, तृतीय लिंग के अतिथि, बहु संख्या में योगाभ्यास करने वाले नागरिक उपस्थित थे। जिले के विभिन्न विकासखंड मुख्यालय सहित ग्राम पंचायत स्तर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिला खनिज जांच दल द्वारा 19 जून को बस्तर जिले के अंतर्गत ग्राम भानपुरी, बस्तर, बिलोरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण में गौण खनिज मिट्टी केे 04 वाहन एवं खनिज चूनापत्थर के 03 वाहन कुल 07 वाहनों को अवैध गौण खनिज परिवहन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खनिज के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि उक्त कार्यवाही के दौरान जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा तथा खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम, लोकेश कश्यप उपस्थित थे।
कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार के निर्देशन पर एसडीओपी रूपेश कुमार एवं कोतवाली प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में कोंडागांव अपराध मुक्त करने पुलिस दल के साथ सघन जांच कर अभियान चला रही हैं।
सभी तरह के अपराधों पर पुलिस निगरानी ----
आपको बता दें कि कोंडागांव पुलिस हर तरह के अपराधों को ध्यान में रखते हुए कोंडागांव में रात्रि गस्त के साथ आम जनता को एक संदेश भी दे रही है कि हम आपके साथ हमेशा से है आपको डरने की आवश्यकता नहीं, आप हमारा सहयोग करिए। इसी के तहत सन्दिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, चेकिंग के साथ ही पहचान पत्रो की जांच, बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्यवाही, वाहनों को बिना ब्रेक लगाए मनचलो की सरपट दौड़ती बेलगाम गाड़ियो पर रोक , चौक चौराहों पर अनावश्यक देर रात्रि जमघट लगाए जनमानस को समझाईस एवं अनजान एवं संदिग्ध बाहरी नए चेहरों पर अपनी पकड़ मजबूत कर अपराधो को खत्म कर अपराध मुक्त कोंडागांव की पहल कर रही है।
जगदलपुर से नरेश देवांगन की खबर
वन - वे व्यवस्था को किया गया समाप्त, पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जनता के साथ व्यापारी भी करें सहयोग - कलेक्टर विजय दयाराम के.
जगदलपुर / शौर्यपथ / शहर के व्यवस्तम मार्ग चांदनी चौक से एसबीआई चौक तक के मार्ग को व्यवस्थित यातायात सुविधा के लिए प्रायोगिक तौर पर वन-वे जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। नागरिकों और व्यापारियों की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा वन-वे व्यवस्था को समाप्त किया गया। इस मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह कलेक्टर विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मौका मुआयना कर अन्य विकल्पों पर व्यापारियों और नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर श्री विजय ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दो मार्गों को वन-वे किया गया था, जिसका जनता ने बहुत सहयोग किया। व्यवस्था बनाने के लिए जो कमी पेशी रही उनका चिन्हांकन किया गया है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जनता के साथ व्यापारी भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक में सभी मार्गों के लगाए गए ट्रैफिक सिंगनल की टाइमिंग को व्यवस्थित की जाएगी और व्यवस्था बनाने के लिए चांदनी चौक में लगे बेरीकेट्स को अभी यथावत रखा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि इन मार्गों में व्यवस्तम समय में अधिक भीड़ रहती है, सुगम यातायात के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही इन मार्गों में दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्किंग करने वालों पर कार्यवाही भी किया जाएगा।
दोनों अधिकारियों ने मार्ग को पैदल चलकर मौका मुआयना किया और कन्हैया बीकानेर मिठाई दुकान के समीप स्थित नगर निगम के स्थल में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। पार्किंग स्थल में दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग जगह मार्क करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही चाँदनी चौक स्थित शराब दूकान को हटाने हेतु विकल्प के रूप में पुराने बस स्टैंड स्थित कमर्शियल कॉप्लेक्स के दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, ट्रैफिक डीएसपी संतोष जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के धान किसान बोनस की राशि मिलते ही जिला सहकारी बैंक के बाहर जमा हो गए। इन किसानों के खाते में बोनस की राशि आ चुकी है। बैंक मे लेनदेन के लिए एक ही काउंटर होने की वजह से किसानो को काफ़ी परेशानी हो रही हैं।
प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए बोनस जारी कर दिया है।बोनस राशि अपने खाता में देख कर जिले के किसानो में खुशी की लहर देखी गई हैं। लेकिन शहर मे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर मे जिन किसानों के खाते में बोनस की राशि आ गई है, उन्हें अपने खाते से राशि निकालने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ रही है। बैंक मे लेनदेन के लिए एक ही काउंटर होने की वजह से किसानो की लाइन बैंक के बाहर आ गई हैं, जिसमे युवा, बुजुर्ग भी शामिल हैं। वही एक किसान ने बोनस की राशि खाते मे आने के बाद खुशी जाहिर करते हुए बताया की हमें अपने धान के बोनस के लिए बैंक के चक्कर काटना पड़ रहा हैं घंटो लाइन मे खड़े रहने के बाद भी पैसा निकालना कठिन हो गया हैं एक तरफ लोगो की भीड़ इतना ज्यादा हैं वही गर्मी के मौसम के कारण घंटो गर्मी मे खड़े रहना पड़ रहा हैं। बैंक मे लेनदेन के लिए एक काउंटर होने की वजह से बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।
फरसगुड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप ने नौनिहालों को पिलायी पोलियो की दवा
विधायक किरण देव तथा कलेक्टर विजय दयाराम के.ने जगदलपुर शहर में पिलाया बच्चों को पोलियो की खुराक
जगदलपुर / शौर्यपथ / जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रविवार 03 मार्च को 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी गई। इस दौरान जिले के बस्तर विकासखण्ड के फरसागुड़ा में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नौनिहालों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी। वहीं जगदलपुर शहर के सीरासार चौक स्थित पोलियो बूथ में विधायक जगदलपुर किरण देव तथा कलेक्टर विजय दयाराम के.ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी और लक्षित आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाये जाने का आग्रह बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों से किया। ज्ञात हो कि जिले के एक लाख 24 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु बाजार, धार्मिक स्थल, मेले, मड़ई उच्च जोखिम क्षेत्रों, ईट भट्ठा, भवन निर्माण इत्यादि सहित दूरस्थ बसाहटों में रहने वाले परिवारों के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी गई। साथ ही बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड में मोबाईल टीम द्वारा आने जाने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस हेतु शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग के साथ समन्वय कर प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में अभियान के पूर्व जागरूकता रैली निकाल कर जनजागरूकता निर्मित किया गया है।
जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर पृथक-पृथक दलों का गठन करने तथा वेक्सीन की उपलब्धता,वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित मॉनिटरिंग के लिये जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने इस बारे में बताया कि पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के प्रथम दिवस 03 मार्च को निर्धारित पोलियो बूथ में पोलियो की खुराक पिलायी गई है और अब 04 एवं 05 मार्च को दो दिवस तक गृह भेंटकर लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जायेगा। जिससे सभी लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक देने कव्हरेज हो सके। इस दिशा में पंचायत प्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों,पटेल-कोटवार और महिला एवं बाल विकास,स्कूल शिक्षा,आदिवासी विकास,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों के मैदानी अमले का सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है।
जगदलपुर / शौर्यपथ / पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं तथा उनके आश्रितों हेतु सैनिक सम्मेलन ब्रिगेडियर विवेक शर्मा बीएम एस सेवानिवृत्ति संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर विंग कमांडर जेपी पात्रो जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओआईसी ईसीएचएस करनल अक्षय कुमार कर सेवानिवृत्ति सार्जेंट लेफ्टिनेंट कमांडर वाई सी जॉनसन की उपस्थिति में 28 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रिगेडियर विवेक शर्मा बी एस एम संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के द्वारा पूर्व सैनिकों को ज्यादा से ज्यादा केंद्र सैनिक बोर्ड तथा राज्य सैनिक बोर्ड के द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता का लाभ उठाए जाने पर प्रकाश डाला। वही दूरदराज में रहने वाले पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों हेतु लैपटॉप तथा बायोमेट्रिक एवं संबंधित उपकरण प्रदान किया गया ताकि दूर दराज में रहने वाले पूर्व सैनिकों को डीएलसी तथा अन्य ऑनलाइन सुविधा हेतु लाभान्वित किया जा सके उन्होंने पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस के माध्यम से इलाज कराने हेतु भी मार्गदर्शन दिए साथ ही किसी भी प्रकार के कठिनाई होने पर फोन के माध्यम से सक्षम अधिकारी को संपर्क करने को कहा अंत में ब्रिगेडियर श्री शर्मा संचालक सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा सैनिकों को एवं पूर्व सैनिकों की विधवाओं से सुझाव मांगे किसी की कोई समस्या व सुझाव ना होने पर सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा की इसी क्रम में ब्रिगेड विवेक शर्मा द्वारा सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में नवनिर्मित सैनिक वाटिका का उद्घाटन एवं स्वल्पाहार के साथ सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा किया गया।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सोमवार को राज्य शासन की नवीनतम महतारी वंदन योजनान्तर्गत आवेदन प्राप्त करने के लिए आयोजित विशेष शिविरों का जायजा लिया और शिविरों में योजना से लाभान्वित होने उत्साहित महिलाओं की अधिकाधिक संख्या को देखते हुए व्यवस्थित ढंग से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस दौरान नगर पालिक निगम जगदलपुर के रोटरी क्लब और आमचो बस्तर क्लब तथा ग्रामीण ईलाके के आड़ावाल एवं बिलौरी ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मातृ शक्तियों में योजना से लाभान्वित होने के लिए गजब का उत्साह देखा गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में पहुंची माताएं-बहनें कतारबद्ध होकर आवेदन भरने की प्रक्रिया पूरी करते हुए दिखाई दीं। वहीं कुछ महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते परिलक्षित हुए।
कलेक्टर श्री विजय ने इन शिविरों में महिलाओं से कहा कि शासन की यह बहुत अच्छी योजना है, सभी पात्र मातृ शक्तियों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम पंचायत के लिए विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। आवेदन भरने के लिए 15 दिन का समय है इसलिए पढ़े-लिखे होने पर भी पूरी सावधानी से आवेदन भरें। जो आवेदन नहीं भर सकते हैं उनके आवेदन भरने हेतु स्थानीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारियों द्वारा आवेदन भरने हेतु पूरी मदद किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित वार्ड पार्षद तथा पंचायत पदाधिकारियों को भी योजना की विस्तृत जानकारी देने तथा आवेदन भरने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने कहा। वहीं महिलाओं के बैठने तथा पेयजल की उपलब्धता और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने आवेदन प्राप्त करने हेतु गर्भवती एवं निःशक्त महिलाओं सहित बुजुर्ग महिलाओं को प्राथमिकता देकर उनके कार्य को पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मण्डावी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरुण पाण्डेय, सीईओ जनपद पंचायत जगदलपुर अमित भाटिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महिलाओं ने कहा वादे पूरे करने वाली सरकार की उत्कृष्ट पहल,महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
राज्य शासन की नवीन महतारी वंदन योजना से महिलाएं खासा उत्साहित हैं और इसे वादे पूरे करने वाली सरकार की उत्कृष्ट पहल निरूपित कर रहे हैं। इस बारे में जगदलपुर नगर स्थित बस्तर क्लब के शिविर में पहुंची वीर सावरकर वार्ड निवासी अनिता गुप्ता ने बताया कि इस योजना से महिलाएं काफी खुश हैं, जिन्हें नरेंद्र मोदी की गारंटी का लाभ सरकार बनते ही मिल रहा है। वहीं आड़ावाल नयापारा निवासी सरिता नेताम ने कहा कि इस योजनान्तर्गत साल में 12 हजार रुपए मिलने की काफी खुशी है, इससे उनके आर्थिक विकास में काफी मदद मिलेगी। राज्य सरकार की यह योजना महिलाओं के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जिससे निचले तबके की महिलाएं राहत महसूस करेंगी। इसी तरह आड़ावाल की नीता रवानी एवं किरण सिंह ने कहा कि महिलाओं को मिलने वाली इस योजना के लाभ से उनके आर्थिक दशा में सुधार आएगी तथा यदि महिलाएं थोड़ी-थोड़ी कुछ बचत कर वे अपने लिए भविष्य में जरूरत के अनुसार उपयोग कर सकती हैं। सरकार की महतारी वंदन योजना को लेकर क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
