
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर / शौर्यपथ / ३४ वे राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा माह के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन में सोमवार को यातायात पुलिस जगदलपुर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ मिलकर कुदालगाँव( बस्तर) में जन चौपाल लगाकर लोगो को घायलों के प्राथमिक उपचार करने एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉ वैभव मौर्य की उपस्थिति में घायलों के दुर्घटना ग्रस्त होने के दौरान प्रारंभ के 1 घंटा ,जो की जीवन रक्षा हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण होता है (गोल्डन ऑवर) इस दौरान तत्काल प्राथमिक उपचार दिए जाने से दुर्घटना में होने वाले मृत्यु में कमी लाए जाने के संबंध में बताया गया
इस उद्देश्य से लोगो को एबीसी (एयरवे,ब्रीथिंग ,सर्कुलेशन)के नियम के बारे में बताया गया जिसमे दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति के सांस लेने में मदद करने हेतु आवश्यक उपाय करने ,सीपीआर(कार्डिओ पल्मोनरी रीसिस्टेशन) देने ,अधिक रक्तस्राव को रोकने हेतु आवश्यक उपाय करने , माउथ टू माउथ रिसाइटेशन देकर पुनर्जीवन देने इत्यादि महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दिया गया इसके अलावा लोगो को घायलों के उपचार करने के लिए सदैव तत्पर रहने और गुड सेमेरिटन लॉ के बारे में जानकारी भी दिया गया । यातायात पुलिस के द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी ना करने एवं उनका पालन करने के संबंध में समझाइस दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के टीम के अलावा यातायात विभाग से उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक अभिजीत सिंह भदौरिया एएसआई राजकुमार अडील,एवं यातायात विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / बकावंड थाना क्षेत्र के ग्राम पाहुरबेल में दिन दहाड़े हुए चोरी की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपी को ओड़िसा से गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा सिंदूर और मधुरस बेचने के नाम पर गाँवो में घूम घूम कर सुना मकान को टारगेट कर दिन दहाड़े चोरी कर घटना को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपियों के कब्जे से कुल 600000/- क़ा माल बरामद किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 06 जनवरी को प्रार्थी वीरेंद्र कुमार पांडे थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की 05 जनवरी को उसके दोनो बच्चे स्कूल पढ़ने गये थे और प्रार्थी व उसकी पत्नी घर पर ताला लगाकर दुःख कार्यक्रम में ग्राम जिराखाल गये थे तथा वहां से दोपहर करीबन 03:15 बजे वापस आये तो देखे कि घर के दोनों दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए हैं, और घर के आलमारी को तोड़कर कोई अज्ञात चोर आलमारी में रखे नगदी रकम और सोने-चांदी के आभूषणों व मोबाइल फोन को चोरी कर ले गया है। दिन दहाड़े हुए इस चोरी की घटना पर नए पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह द्वारा ज्वाइन करते ही गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया जाकर थाना बकावण्ड प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में एक टीम तत्काल गठित कर सतत मार्गदर्शन और दिशा निर्देश दिया गया, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी घनश्याम कामड़े के द्वारा लगातार पर्यवेक्षण करते हुए मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यवाही मे लगातार CCTV फुटेज खंगालते हुए और संदिग्ध लोगों से पूछताछ किया गया जो ग्राम तुम्बेरला थाना पापड़ाहांदी ओड़िसा निवासी प्रताप जानी, चैतू जानी और सरस्वती जानी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तीनों ने अपना अपना अपराध कबूल करते हुए बताया की 05 जनवरी को तीनों लोग छतीसगढ़ जाकर सुने मकान में चोरी की योजना बनाये और प्रताप जानी अपने पास एक देशी कट्टा रखकर, दो मोटर सायकिल में सवार होकर अपना मोबाइल फ्लाइट मोड में डालकर ओड़िसा से छत्तीसगढ़ सिंदूर बेचने के बहाने से आये और जब ग्राम पाहुरबेल में देखे कि स्कूल के सामने वाले घर पर ताला लगा हुआ है तो प्रताप जानी और चैतु जानी दोनो अपना अपना मोटर साइकल को रोड के किनारे खड़ा करके सरस्वती जानी को आने जाने वाले लोगो पर निगाह रखने बोलकर दोनो प्रार्थी के घर के पीछे दरवाजे से घुसकर घर के अंदर में लगे दरवाजे को वहीं पास में पड़े सब्बल लेकर तोड़कर अंदर घुसे और घर के अंदर रखे आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम 01 लाख तथा मोबाइल फोन को चोरी करके पीछे के दरवाजे से निकलकर वापस अपने घर चले गये। पुलिस को कोई शक ना हो इसलिए इनके द्वारा छत्तीसगढ़ में कोई भी मोबाइल फोन उपयोग नही किया और पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी किये हुए प्रार्थी के मोबाइल सीम को अन्य जगह से चोरी किये हुए मोबाइल में डालकर बंद कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही से 06 नग मोबाइल मय प्रार्थी क़ा वीवो मोबाइल फोन के, 01 नग् देशी कट्टा, 01 नग कारतूस, 09 नग बुलेट, 04 नग सोने क़ा गेहूं दाना, 01 नग सोने क़ा लाकेट, 01 नग सोने की अंगुठी, 03 जोड़ी चांदी क़ा पायल, 01 नग चांदी क़ा बाजुबंध, 01 नग चांदी क़ा करधन, 02 नग मोटरसायकल को जप्त किया गया। आरोपियों से कुल 600000/- क़ा माल बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा ।
बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद करेंगे - विजय शर्मा
गृहमंत्री ने सिलगेर कैम्प पहुँचकर जवानों की हौसला अफजाई की
सुरक्षा बलों के जवानो का जोश देख गदगद हुए गृहमंत्री
बस्तर के बच्चे भी बनना चाहते हैं डॉक्टर और कलेक्टर
बस्तर / शौर्यपथ / गृहमंत्री विजय शर्मा आज सुबह अचानक नक्सलियों की मांद सिलगेर पहुँचे जहां उन्होंने कैम्प के जवानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से बातचीत की। गृहमंत्री शर्मा एक दिवसीय बस्तर प्रवास में आज दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले के सिलगेर कैम्प पहुँचे एवं जवानों से मुलाकात की।
गृहमंत्री शर्मा जवानों से रूबरू हुए और उनका जोश देखकर गदगद हो गए। गृहमंत्री शर्मा ने मुठभेड़ में शामिल और नवीन कैंप बनाने में लगे सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया । गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु हमारे सुरक्षा बलो के जवान संकल्पित हैं। घटना के बाद भी हमारे जवानों के हौसले नही टूटे हैं। वे दुगुने जोश से सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने में लग गए हैं। बस्तर प्रवास के दौरान प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ और प्रमुख सचिव पंचायत श्रीमती निहारिका बारीक़ उपस्थित थीं।
गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों के हौसले बुलंद है। हम नई योजना के साथ इस क्षेत्र में विकास के कैम्प स्थापित करने जा रहे हैं। इस कैंप के माध्यम से हम क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुचायेंगे। हम सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड, खेतो में स्थाई पम्प कनेक्शन, आंगनबाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना, मोबाइल टावर, हर बसाहट में टीवी सेट और डीटीएच दिया जाएगा। यहां स्थापित होने वाला कैम्प विकास का कैम्प साबित होगा, इस कैम्प के माध्यम से निश्चित रूप से सभी शासकीय योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों का विकास चाहती है, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों का भी विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे। बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं- गृहमंत्री शर्मा
बस्तर प्रवास पर नक्सलियों के मांद सिलगेर पहुँचे गृहमंत्री विजय शर्मा का सिलगेर के ग्रामीणों एवं बच्चों ने स्वागत किया। बच्चों ने श्री शर्मा के लिये सुंदर स्वागत गीत भी गाये। गृहमंत्री ने स्कूली बच्चों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया और बच्चों से बातचीत करते हुए कहा आप सभी हमारे देश के और बस्तर के भविष्य हैं। आप सभी पढ़ लिखकर उच्चे पदों पर पहुँचे। गृहमंत्री ने कहा कि बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं। हम चाहते है कि बच्चे पढ़ लिख कर ऊंचे पदों पर पहुचें जिससे बस्तर में नक्सलवाद खत्म होगा।
जगदलपुर। शौर्यपथ । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर में तिरंगा झंडा फहराएंगे । गणतंत्र दिवस के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के लाल बाग मैदान के समारोह स्थल पर पहुंच चुके ।
मुख्यमंत्री साय लालबाग मैदान में गणतंत्र दिवस के राष्ट्रिय पर्व के समारोह में परेड की सलामी ली एवम प्रदेश व देश की जनता को राष्ट्रीय पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
https://www.youtube.com/live/UolaIriX2Pc?si=Wfrj3OS2Dh1O3d_g
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। बस्तर जिले के बाबू सेमरा में आयोजित लोकार्पण, भूमिपूजन एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बस्तर के स्थानीय जनजातीय काष्ठ शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई श्रीराम दरबार कलाकृति भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
इस अद्भुत कलाकृति को जनजातीय काष्ठ शिल्पकारों ने बस्तर की सागौन काष्ठ से तराश कर बनाया है। जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं भक्त हनुमान के साथ दरबार में भरत और शत्रुघ्न को भी दर्शाया गया है। श्री राम दरबार की इस कृति में प्रभु श्री राम एवं माता सीता सिंहासन पर विराजमान हैं और भक्त हनुमान के साथ प्रभु श्री राम के तीनों भाई भी उनके पास विराजमान हैं ।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है, यहां की भूमि उनकी माता कौशल्या की भूमि है। सरगुजा से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में श्रीराम के पदचिन्ह हैं, ऐसी मान्यता है कि श्रीराम ने वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में ही बिताया था। यही वजह है कि बस्तर के जनजातीय समुदाय में भी प्रभु श्री राम को लेकर खासा महत्व है।
बस्तर जिले को 100 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
कार्यक्रम में महिला समूहों को स्व-रोजगार हेतु 30 करोड़ रूपए ऋण का भी किया वितरण
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर विकासखंड के बुरुंदवाड़ा सेमरा में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बस्तर जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार रूपए की राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए के लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है।
मुख्यमंत्री साय ने 7 करोड़ 12 लाख की लागत से चित्रकोट और तिरथा में इंद्रधनुष पार्क निर्माण का शिलान्यास भी किया। इस दौरान इंद्रधनुष पार्क के निर्माण की कार्ययोजना के संबंध में वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एमआरएफ और एमआरसी का पुस्तक का विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में एमआरएफ और एमआरसी सेंटर के कचरा प्रबंधन की व्यवस्था का अवलोकन किया और महिला समूह के सदस्यों द्वारा मशीनों के माध्यम से कचरा अलग करने और व्यवस्थित कर विक्रय करने के प्रक्रिया की जानकारी ली। बुरुंदवाड़ा सेमरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों को 83 ई-रिक्शा प्रदान किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को 30 करोड़ रूपए का ऋण भी वितरण किया गया। इस अवसर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, पूर्व विधायक संतोष बाफना, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य अतिथि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
गौरतलब है कि बुरुंदवाड़ा सेमरा में जिला पंचायत, एचडीएफसी बैंक के सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (सीईई) और सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सयुंक्त साझेदारी से 03 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वच्छ केंद्र-एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी एंड मटेरियल रिसाइक्लिंग सेंटर) का संचालन किया जा रहा है। सेंटर का मुख्य उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा देकर परिवर्तनकारी परियोजना को व्यवहार में लाना है। साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन मूल्य श्रृंखला में एक चक्रीय अर्थव्यवस्था और एक व्यवसाय मॉडल को बढ़ावा देना है। इससे संस्था से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। जगदलपुर शहर के कचरा प्रबंधन के माध्यम से नगर निगम की स्वच्छता दीदियों से उनके सामानों की खरीदी कर आर्थिक लाभ पहुंचाना है।
परियोजना का लक्ष्य एक स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली बनाना है, जो रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देता है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सूखे और प्लास्टिक कचरे की मात्रा को कम करता है। एमआरएफ/एमआरसी विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट पदार्थों की छंटाई, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा, उचित निपटान सुनिश्चित करेगा और पर्यावरणीय दुष्प्रभाव को कम करेगा।
मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) और मटेरियल रिसाइक्लिंग सेंटर (एमआरसी) की स्थापना ‘सूखे और प्लास्टिक कचरे से मुक्त ग्रामीण और शहरी परिदृश्य‘ परियोजना के तहत की जा रही है। सभी एकत्र किए गए सूखे कचरे और प्लास्टिक को शहर के नगर निगमों (सीएमसी), अपशिष्ट बीनने वालों और अन्य हितधारकों से एमआरएफ के लिए प्राप्त किया जाता है। एमआरएफ सभी प्रकार के सूखे कचरे को अलग करता है, इसमें प्लास्टिक भी शामिल है, जो अपशिष्ट आपूर्ति श्रृंखला में मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देगा। पीईटी, पीई, एचडीपीई, एलडीपीई, पीवीसी, पीएस और पीपी कचरे को जमा किया जाता है और टुकड़े कर रिसाइक्लर्स (पैलेट या अन्य सामग्री/उत्पादों का उत्पादन करने के लिए), सीमेंट भट्टियों (सह-प्रसंस्करण) को आपूर्ति की जाती है। जिसका उपयोग ईंधन, सड़क निर्माण आदि में किया जाता है।
ग्रामीणों एवम पुलिस के बीच बेहतर समन्यव हेतु सामुदायिक पुलिसिंग का किया गया आयोजन
पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में युवाओं एवं ग्रामीणों को बांटी दैनिक उपयोगी सामग्रियां
केशकाल / शौर्यपथ / पुलिस और आम जनो के बीच मित्रता एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण स्थापित किये जाने हेतु केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साल्हेभाट में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार भा.पु.से. के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भूपत सिंह की मौजूदगी में एक दिवसीय सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल प्रतियोगिता एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम ग्रामीण युवाओं के मध्य कबड्डी, फुटबॉल, व्हालीबाल तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए रस्साकशी, मटका फोड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ततपश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में ग्रामीण युवाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। अंत मे जरूरतमंद ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की दैनिक उपयोगी सामग्रियों का भी वितरण किया गया। जिसके लिए समस्त ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कोंडागांव पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय,पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी शिव प्रसाद ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य ग्रामीण एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहें।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े के निर्देशानुसार उपायुक्त माधुरी सोम ने गत दिवस दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले के दन्तेवाड़ा ब्लॉक अंतर्गत भैरमबंद स्थित मतदान केंद्र सहित बीजापुर जिले के बीजापुर विकासखण्ड में ईटपाल एवं धनोरा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ से मतदाता जनसंख्या अनुपात, कुल मतदाताओं की संख्या, महिला एवं पुरूष मतदान प्रतिशत एवं अन्य आवश्यक जानकारी ली और सभी मतदान केन्द्रों में पेयजल, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाता सूची में त्रुटि सुधार एवं हटाने संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली और निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण करने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दन्तेवाड़ा एचएन खूटे तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीजापुर डीआर धु्रव सहित सम्बंधित बीएलओ मौजूद थे।
जागरूकता रथ के द्वारा किया जाएगा जागरूक।
कोंडागांव कलेक्टर ने केक व फीता काटकर की अभियान की शुरुआत।
कोंडागांव / शौर्यपथ / यातायात नियमों के पालन करवाने व जारूकता अभियान के तहत आम जनों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए 34 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 15 जनवरी से 15 फरवरी तक मनाया जाएगा आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत कोंडागांव के कोतवाली थाने में किया गया । सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ जो स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के पालन करने तथा सुरक्षित आवागमन के लिए प्रेरित करेंगे। 15 जनवरी से 15 फरवरी तक 1 माह का विशेष वाहन जांच अभियान चलेगा। जिसमें पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा सभी प्रकार के वाहनों की विशेष रूप से जांच होगी। इस दौरान लहेरिया कट गाड़ी चलाने वालों, हेलमेट का उपयोग न करने वाले, तीन सवारी ओवरलोडिंग वाहनों ,ड्रिंक एंड ड्राइव व सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
