August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    *कांकेर स्थित जंगलवार महाविद्यालय का मुआयना किया*

    *जवानों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली*

    कांकेर । शौर्यपथ । उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कांकेर स्थित काउंटर टेरेरिज्म एंड जंगल वारफेयर महाविद्यालय पहुंचकर वहां जवानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय देश एवं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बहुत ही कारगर है। हमारे जवान हर मोर्चे में विभिन्न परिस्थितियों से निबटने के लिए यहां प्रशिक्षित हो रहे हैं। श्री शर्मा ने इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों से मिले और उनका उत्साहवर्धन किया।  

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को, जंगल वारफेयर कॉलेज के प्रभारी डीआईजी श्री एस. एल बघेल ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पुलिस एवं रक्षा के प्रशिक्षणार्थियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण एवं गुरिल्ला युद्ध तकनीक के सभी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और पहुंचविहीन क्षेत्रों में प्रतिरक्षा से संबंधित अभ्यासों के संबंध में यहां प्रदर्शित लघु फ़िल्म का भी श्री शर्मा ने अवलोकन किया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री महाविद्यालय के म्यूजियम गए और वहां छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख माओवादी घटनाक्रम से अवगत हुए। 

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जंगलवार कॉलेज के सभी प्रशिक्षण स्थलों पर जाकर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षार्थियों के डेमो अभ्यास का अवलोकन किया। उन्होंने जंगल वारफेयर कॉलेज में जवानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की सराहना की। इस अवसर पर आई.जी. बस्तर संभाग श्री सुन्दरराज पी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

    कोंडागांव । शौर्यपथ । 78 वी स्वतन्त्रता दिवस कोंडागांव जिला मुख्यालय में बड़े ही उत्साहित के साथ मनाया जा रहा है जिसका ध्वजारोहण कोंडागांव विधायक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने किया ।

    सलामी के बाद सुश्री लता उसेंडी शहीद के परिजनों से जब मिलने पहुँची तब शहीद के पिता ने विधायक को सौप दिया भावुक ज्ञापन जिसमें लिखा था.....

    मेरे पुत्र शहीद राधेश्याम केशरी 2/11/2007 को नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गया था । उसके नाम का आज तक कोई भी भवन अंकित नही है मेरा पुत्र कक्षा 6 वी से लेकर 10 वी तक शा.उ.मा. विद्यालय सलना में अध्ययनरत था । इसलिए शा.उ.मा.विद्यालय सलना को शाहिद राधेश्याम केशरी के नाम पर रखने की महान कृपा करें।

    आप को बता दे हर एक पिता का एक सपना होता है कि मेरा बेटा आगे बढे ओर मेरा नाम रौशन करे पर जब एक बेटा पिता का सपना पूरा करने से पहले ही साथ छोड़ दे तो क्या करें ।

    अब एक पिता गुहार लगाते स्वतन्त्रता दिवस समारोह में दिखा अब देखने वाली बात होगी क्या पिता का यह सपना पूरा होगा या फिर आने वाले 26 जनवरी को गुहार लगाता नजर आएगा?

    जगदलपुर । शौर्यपथ । 

    विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज बुधवार को जगदलपुर के सीरासार चौक से विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस जुलूस का उद्देश्य विभाजन की त्रासदी को याद करना और उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, जिन्होंने विभाजन के समय अपने प्राण गंवाए और जो इस भीषण घटना के कारण विस्थापित हुए।

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मशाल जुलूस का नेतृत्व करते हुए कहा "यह जुलूस हमें विभाजन की विभिषिका की याद दिलाता है और यह संकल्प लेने का समय है कि हम ऐसी त्रासदी को दोबारा कभी नहीं होने देंगे। यह दिवस उन लोगों की स्मृति में मनाया जा रहा है जिन्होंने उस समय अपार कष्ट झेला और जिन्होंने अपने घरों,प्रियजनों और जीवन की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया।"

    मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से बस्तर सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, संजय पाण्डेय,अविनाश श्रीवास्तव, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, महापौर सफीरा साहू ,रितेश जोशी,आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक शामिल रहे। 

    नरेश देवांगन की खास रिपोर्ट

    जगदलपुर । शौर्यपथ । बस्तर जिले में औषधी नियंत्रण विभाग की उदासीनता की वजह से प्रतिबंधित दवाई जो बिना विशेषज्ञ डॉ के सलाह के, ना दी जाने वाली गर्भपात दवाई (एमटीपी किट) की गोली बिना लाइसेंस के बेचना जो गैरकानूनी हैं, बावजूद यह जान को जोखिम में डालने वाली गोली बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है। ताज़ा मामला बकावंड ब्लॉक के ग्राम करपावंड के आर्यन मेडिकल स्टोर्स का हैं जहा पर खुलेआम एमटीपी किट बेचे जा रहे हैं। चिकित्सकों की पर्ची के बिना मेडिकल स्टोर पर छः सौ रुपए लेकर गर्भपात का सामान बेचा जा रहा है। 

    इस मामले की जानकारी जब शौर्यपथ की टीम को मिली की चिकित्सकों की पर्ची के बिना ही मेडिकल स्टोर पर खुलेआम एमटीपी किट बेचे जा रहे हैं। इसकी पुष्टि के लिए जब टीम ने ग्राहक बन मेडिकल स्टोर पर पहुंच दुकान के संचालक से एमटीपी किट माँगा तो दुकानदार ने पहले तो मना किया की हम नहीं रखते बाद में कुछ देर के बाद कहा की दवाई बाहर से ला के देंगे लेकिन ज्यादा शुल्क देना होगा कहते हुए दवाई देने की बात कही गई जिसके बाद संचालक ने दुकान में काम कर रहे युवक को दवाई लाकर देने को कहा. जिसके बाद युवक ने दवाई लाने के बाद दुकान से थोड़े दूर में ले जाकर गर्भपात किट देने के बाद पूरा तरीका भी बगैर किसी झिझक के टेबलेट रखकर समझाया कि उस टेबलेट को कैसे लेना है। जिसके बाद दवाई की राशि की मांग की गई। टीम ने नगद राशि ना होने की बात कहते हुए पैसे को ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात में दुकान के संचालक ने तत्काल सहमति देते हुए पैसे छः सौ रुपए ऑनलाइन लिया। टीम ने जब दुकान के संचालक मणिकराम साहू से दवाई कहा से लाया जाता हैं पूछे जाने पर दुकान संचालक ने स्वास्तिक एजेंसी से लाने की बात कही। 

    विभाग दावा जरुर कर रहा है की समय-समय पे उनकी टीम निरिक्षण करती है, यह तो जाँच का विषय है की टीम कब - कब ओर कहां-कहा जाँच करती है ? कुछ समय पूर्व में शौर्यपथ अख़बार ने जिले भर में लगभग मेडिकल में बिना फार्मासिस्ट के दवा का संचालन करने को लेकर खबरें भी प्रकशित की थी लेकिन विभाग के जिम्मेदार कार्यवाही के नाम से साफ बचते नज़र आये। अब तो शहर के चौक चौहराहो में चर्चा चल रहा हैं की क्या औषधी नियंत्रण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं ? विभाग की लापरवाही की वजह से ही मेडिकल स्टोर में बिना फार्मासिस्ट के दवा का संचालन किया जा रहा हैं साथ ही मेडिकल स्टोर में बिना चिकित्सकों की पर्ची के गर्भपात किट बिना किसी डर के बेचा जा रहा हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों में राजस्व विभाग की कार्यवाही को लेकर तारीफ की जानी चाहिए विभाग के अधिकारी को शिकायत मिलते ही तत्काल टीम का गठन कर कार्यवाही की हैं कार्यवाही में आड़ावाल के राधास्वामी मेडिकल पर चलानी कार्यवाही व गीदम रोड में श्री वर्मा नामक व्यक्ति के द्वारा बिना नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन किये ही लोगो का इलाज व दवाई की भण्डारण को लेकर सख्त कार्यवाही की हैं। जिसका श्रेय राजस्व विभाग को जाता हैं, सुचना मिलते ही त्वरित कर्यवाही की हैं। 

    अब देखने वाली बात होंगी की क्षेत्र में चल रहे इस धंधे का भंडाफोड़ करने के बाद भी विभाग मौन रहता हैं या कार्यवाही के नाम पे खाना पूर्ति करता हैं ? क्यूंकि जब-जब विभाग को खबरों के माध्यम से शिकायत मिली हैं तब पुरे मामले पर विभाग खानापूर्ति कर जाँच के नाम से यह बोला जाता हैं की टीम मौक़े पर गई तो ऐसा कुछ नहीं पाया। जबकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है की गर्भपात किट बिना डॉक्टर के परामर्श के सेवन से बिगड़े केस अस्पताल पहुंचते हैं। जबकि चिकित्सक के बिना परामर्श के दवाई देकर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।      

     *बेटी बचाओ अभियान की उड़ रही धज्जियां* 

    एक तरफ जहां बेटियों को बचाने को लेकर सरकार व चिकित्सा विभाग समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाते है, वहीं दूसरी तरफ इन लोगों के ऐसे कारनामे गर्भ में ही बेटियों को मारने की कवायद पर पर्दा डाल देते हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि विभिन्न क्षेत्रों के ये लोग दुकान खोलकर लोगों का इलाज तक कर रहे हैं। गर्भपात की दवाई रख रहे हैं, तो विभाग नियम का पालन कर शख़्ती से इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?

    इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय बैशाख का कहना हैं की एमटीपी किट बिना डॉक्टर की सलाह के नही बेच सकते अगर ऐसा हो रहा है तो मै इसकी जांच करवाता हूं,इतना ही नहीं इसमें सजा का भी प्रावधान होता है। जिसमें एफआईआर दर्ज, मेडीकल सील व लाइसेंस भी रद्द किया जाता है।

    इस मामले में ड्रग विभाग के एडीसी श्री नगवंशी का कहना हैं की मेडिकल स्टोर में एमटीपी किट रख सकते हैं लेकिन बिना विशेषज्ञ डॉ के सलाह पर्ची के दवाई नहीं दी जा सकती। एमटीपी किट सेडुल H-1 के अंतर्गत आता हैं। बिना डॉ के पर्ची के दवाई दी जा रही हैं तो इसकी तत्काल जाँच कर लाइसेंस रद्द की कार्यवाही की जाएगी।

    प्यारे मासूम नाबालिग बच्चों को ढूंढने में कोंडागाँव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राँची में पाए गए बच्चें

      कोंडागाँव / शौर्यपथ / जहाँ पुलिस खोजते हुए परेशान हुई वही बच्चें राँची के आश्रम में मस्त मजे में आनंद ले रहे थे कोंडागाँव पुलिस रांची जा कर बच्चों को रेस्क्यू कर घर वापस लाई है 27 दिनों से ढूंढ रही थी पुलिस फिर मिली जानकारी।
       दअरसल कोंडागाँव के जाम पदर के दो नाबालिक सगे भाई जिनकी उम्र एक 14 साल व दूसरा 10 दोनों घर से बिना बताए सिर्फ 200 रुपये जेब मे रख के निकल गए घर छोड़ निकल गए  ।
    क्यों निकले थे घर से बच्चों से जब हमारे पत्रकार ने बात किया तो बच्चों का कहना है कि बस ट्रेन देखने गए थे फिर पूछा गया कि तो रांची कैसे पहुँचे पूछने पर ट्रेन में बैठना था ।
    कैसे पहुँचे रांची
      दोनों बच्चें पैदल अपने घर से निकले थे कुछ दूर पैदल चलने के बाद बच्चों ने हाथ मारा तो एक बाइक सवार ने उन्हें बनिया गांव तक लिफ्ट दिया जिसके बाद बच्चें ने ट्रक वाले से लिफ्ट  मांगी तो ट्रैक वाले ने उसे जगदलपुर के रेल स्टेशन में छोड़ दिया जिसके बाद बच्चें ट्रेन में चढ़ गए जिसके बाद ट्रेन लास्ट राउलकेला में रुक गई जिसके बाद बच्चें दूसरे ट्रेन में चढ़ गए मगर ट्रेन में मौजूद rpf पुलिस ने पकड़ ही लिया जिसके जानकारी ली तो बच्चों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोंडागाँव के रहने वाले है जिसके बाद पुलिस ने बच्चों को बाल आश्रम में भेज दिया गया जिसके बाद 27 दिनों बाद कोंडागाँव पुलिस को सुत्रों से जानकारी .मिली की बच्चें राँची में जिसके बाद कोंडागाँव पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रेस्क्यू कर बच्चों को उनके पालकों को सौपा गया है।

       सुकमा / शौर्यपथ /  केन्द्र सरकार द्वारा तेल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मिशन आन एडिबल आयल - आयल पाॅम योजनान्तर्गत सुकमा जिले में आयल पाॅम की खेती हेतु मेगा प्लांटेशन ड्राईव कार्यक्रम अन्तर्गत 1 अगस्त को 08 एकड़ रकबा में आयल पाॅम प्लांटेशन का कार्य किया गया, साथ ही मेगा प्लांटेशन ड्राईव कार्यक्रम अन्तर्गत रोपित कृषकों से उत्पादित फलों के क्रय - विक्रय के लिए शिवसाईस आयल पाम प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी, कृषक एवं उद्यानिकी विभाग के मध्य अनुबंध हस्ताक्षर भी किया गया। जिसमें जनपद उपाध्यक्ष सुकमा डमरूराम नाग, सहायक संचालक उद्यान हितेश नाग, शिवसाईस आयल पाम प्राईवेट लिमिटेड के संचालक रामकुमार, हरिश एवं विभाग के अधिकारी उद्यान अधीक्षक कमल कुमार गावडे, विकासखण्ड प्रभारी नवस तिग्गा व सुकमा के चयनित आयल पाॅम लगाने वाले सभी कृषक उपस्थित थे।

    महारानी अस्पताल में मोनिका प्रत्युष त्रिपाठी को आज ही हुई पुत्री रत्न की प्राप्ति
      बस्तर / शौर्यपथ / जिस समय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महारानी अस्पताल पहुंचे। उसी समय कोंडगांव की मोनिका त्रिपाठी को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई थी। मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी मिली तो मुख्यमंत्री बिटिया को आशीर्वाद देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत शुभ घड़ी है। बिटिया के दर्शन हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बिटिया को अपने हाथों में लिया और दुलारा। आशीर्वाद देते हुए पांच सौ रुपए की राशि भेंट की। उन्होंने बिटिया के पिता प्रत्युष त्रिपाठी को भी बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके घर लक्ष्मी आई है आपको बहुत बधाई। प्रत्युष त्रिपाठी ने कहा कि बिटिया को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिल गया, ये उनकी बिटिया के लिए सबसे बड़ी निधि है।

    नवीन तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण
    बस्तर /शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के प्रवास के दौरान दन्तेश्वरी कन्या कॉलेज के सामने नवीन राजस्व कार्यालय परिसर में 48 - 48.लाख की लागत से निर्मित तीन अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय जगदलपुर, तोकापाल और लोहण्डीगुड़ा तथा 250-250 लाख की लागत से निर्मित लोहण्डीगुड़ा और बुरगुम थाना का लोकार्पण किया।
      नवीन अनुविभागीय कार्यालय के खुलने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जगदलपुर के लगभग तीन लाख, तोकापाल के लगभग दो लाख 65 हजार और लोहण्डीगुड़ा के लगभग एक लाख आबादी को सुविधा मिलेगी। इससे पहले जगदलपुर का एसडीएम कार्यालय संयुक्त कार्यालय में संचालित किया जाता था, इसी प्रकार तोकापाल और लोहण्डीगुड़ा का अनुविभागीय कार्यालय तहसील कार्यालय परिसर में संचालित होता था। नवीन थाना भवनों के निर्माण से क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था को भी लाभ होगा।  
      मुख्यमंत्री ने राजस्व कार्यालय परिसर में 66.49 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इस तहसील कार्यालय में जगदलपुर और नजूल न्यायालय के साथ-साथ फ्रेजरपुर, कुरुंदी, मार्केल का न्यायालय नायब तहसीलदार भी बनाया गया है। पूर्व में यह तहसील कार्यालय अपने पुराने भवन में संचालित की जा रही थी, न्यायालयों का विस्तार होने से पुराने भवन में जगह की दिक्कत और जनता की सहूलियत की दृष्टिकोण से नए जगह पर स्थानांतरित किया गया है। पुराने तहसील भवन को बस्तर दशहरा में शामिल होने वाले देवी-देवताओं और उनके सेवादारों के ठहरने के लिए हेरिटेज ग्राउंड के रूप में विकसित किया जा रहा है।
      लोकार्पण के अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, सांसद बस्तर महेश कश्यप,जगदलपुर विधायक किरणदेव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

        जगदलपुर / शौर्यपथ /  जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी आईं। इस दौरान एयरपोर्ट में विधायक किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक  संतोष बाफना, लच्छुराम कश्यप,सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., सीसीएफ़ आरसी दुग्गा, कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision