August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    कोंडागांव / शौर्यपथ /  केशकाल विकासखंड ग्राम बेड़मा में आयोजित डड़सेना कलार समाज के कार्यक्रम में  बोलबोला गौठान के दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिला सदस्यों ने बर्फी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री ने बर्फी के स्वाद की सराहना की।  मुख्यमंत्री ने अपने साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी बर्फी  खिलवाई। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजीगांव योजना अंतर्गत स्थापित गौठान अब ग्रामीण आजीविका के केन्द्र बन रहे है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त बोलबोला गौठान का मॉडल प्रदर्शित किया गया है जिसकी प्रशंसा भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा की गयी है। मिशन रूर्बन अंतर्गत पशुधन विकास विभाग, आदिवासी परियोजना, मनरेगा, डी.एम.एफ. एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की योजनाओं के अभिसरण से स्थापित सामुदायिक डेयरी इकाई ‘मावा बोलबोला कोण्डानार डेयरी‘ श्वेत क्रांति का प्रतीक बन चुकी है।

    एक कॉल पर डॉक्टर पहुंचेंगे मरीजों के घर
    टेली कॉन्फ्रेसिंग द्वारा मरीजों से परामर्श कर किया जायेगा ईलाज

      कोंडागांव / शौर्यपथ / केशकाल विकासखण्ड के ग्राम बेड़मा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर जिला प्रशासन की नवीन पहल 'डॉक्टर तुमचो दुआर' का शुभारंभ किया।  इस पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले के बड़ेराजपुर एवं फरसगांव विकासखण्डों के पहुंचविहीन ग्रामों में चिकित्सा सुविधाएँ टेलीमेडिसिन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना और कॉल सेंटर में 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्युटी लगायी जायेगी। कॉल सेंटर से कॉल प्राप्त करते ही डॉक्टर, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों के बने दल को सूचित किया जायेगा। डॉक्टर द्वारा बीमार व्यक्ति एवं उनके परिजनों से चर्चा कर टेली कॉन्फ्रेसिंग से परामर्श दिया जायेगा एवं गंभीर रोगी जिन्हे तुरंत इलाज की आवश्यकता होगी उनके लिए वाहन के साथ डॉक्टर एवं उनका दल घर पहुंच कर रोगी का इलाज करेंगे। आवश्यक होने पर उन्हे अस्पताल लाकर उपचार भी किया जायेगा।
      जिले में दूरस्थ इलाकों में उपचार हेतु हाट बाजार क्लिनिक योजना पहले ही सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है। ऐसे में डॉक्टर तुमचो दुआर द्वारा जिले के पहुंच विहीन ग्रामों में भी सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा टेली मेडिसिन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के सफल होने पर अन्य विकासखण्डों में भी योजना का प्रसार किया जायेगा। यह योजना शासन की सबके लिए समान न्याय, समान सुविधाओं की पहल पर आधारित है।

    कोंडागांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। जिसमें 61करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 445 विकास कार्यों का लोकार्पण और 151 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है।
             मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 445 कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें 6 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से निर्मित देऊरबाल से तरईबेड़ा 13.85 किलोमीटर सड़क निर्माण, 5 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से निर्मित मोहलई से चेराकुर-गुमगा 6 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 04 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से निर्मित माकड़ी से ओटेंडा 6.78 किलोमीटर सड़क निर्माण, 02 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से कोरमेल से परोदा 5.20 किलोमीटर सड़क निर्माण, एक करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित बादालूर-कांगा तक 2.70 किलोमीटर सड़क, 25 लाख रूपये की लागत से केजंग-मड़ानार मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया, 37 लाख 64 हजार रूपये की लागत से निर्मित कुधुर कपाटभाठा में स्टॉपडैम, 48 लाख 33 हजार रूपये की लागत से कलेक्टोरेट परिसर में निर्मित एकीकृत जनसुविधा हेतु शौचालय एवं कैंटिन, जनपद पंचायत फरसगांव के अंतर्गत 8 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित 113 विकास कार्य, जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित 61 विकास कार्य तथा जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित 25 विकास कार्यों सहित जल जीवन मिशन के तहत 20 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी, बड़ेउसरी, पुसावण्ड, बाखरा, तातरी, मयुरडोंगर, फरसगांव, निलजी, उदेंगा, जरडीं, केरावाही, बालोण्ड, भाटगांव, देवहरदुली, शंकरपुर, सारबेड़ा, बाड़ागांव, बड़ेराजपुर,पाटला,छोटे अमरावती, पुसपाल, कोन्दाबेड़ा, तोतर एवं कोंगेरा में नल जल प्रदाय योजना, 25 लाख रुपये की लागत से डडसेना कलार समाज भवन निर्माण कोण्डागांव सहित 60 लाख रूपए की लागत से कोण्डागांव में नवनिर्मित लोहार समाज, भोजपुरी संगम समाज एवं बंगीय समाज हेतु सामाजिक भवन, 10 लाख रूपये की लागत से कलार समाज भवन फरसगांव में निर्मित आहाता, 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में निर्मित सतनामी समाज भवन, एक करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव, तहसीलपारा कोण्डागांव एवं मर्दापाल का उन्नयन कार्य, जिले के बड़ेराजपुर, फरसगांव एवं केशकाल ब्लॉक में 57 लाख रुपये की लागत से 32 देवगुड़ी निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य,20 लाख रूपये की लागत से फरसगांव में निर्मित खण्ड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण भवन, 46 लाख 74 हजार रूपये की लागत से कुंभी नाला एवं लकड़ी बहार नाला में निर्मित स्टॉपडैम, 39 लाख रुपये की लागत से केशकाल एवं फरसगांव में वन धन केंद्र गोदाम निर्माण, 61 लाख 96 हजार रूपये की लागत से कोनगुड़ में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्मित हमर लैब, एक करोड़ एक लाख रूपये की लागत से जिले के 159 आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित 04 स्वास्थ्य केन्द्रों बड़ेकनेरा पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ेकनेरा सहित कमेला एवं करंजी और बड़ेओड़ागांव में सोलर होम लाइट स्थापना सहित सौर गर्म जल सयंत्र तथा सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य शामिल है।
        इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने 151 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी किया। जिसके तहत 17 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मर्दापाल मेढ़पाल मुख्य मार्ग से चांगेर-हंगवा 12.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया, 12 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से माकड़ी ब्लाक अंतर्गत बासनी नाला में दो पुल निर्माण सहित बालोण्ड नाला में पुल निर्माण, 11 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से सोनपुर से बन्नूपारा खजरावंड 7 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 10 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 71 नग आवासीय भवन निर्माण, 8 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बांसगांव-मड़ागांव मार्ग पर भंवरडीह नही में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 7 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडीह नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 5 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से बेड़मा-अंतागढ़ मार्ग पर बिंझे नदी में सेतु निर्माण, 4 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से उड़िदगांव में 4.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण सड़क निर्माण, 4 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत से घोटियामुंडा-चांदाबेड़ा मार्ग पर चांदा बेड़ा नाला में पुल निर्माण, 3 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से जड़कोंगा से उदेंगा तक 3 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 3 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से सिंघनपुर-बेड़ापारा 3 किलोमीटर सड़क निर्माण, 2 करोड़ 78 लाख रूपये की लागत से छोटेबंजोड़ा-बोलबोला तक 2.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से डोंगरसिलाटी-कावरा तक 3.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 73 लाखा रूपये की लागत से मालगांव-सिवनापदर तक 2.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से लॉइवलीहुड कॉलेज कोण्डगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास एवं अधीक्षक सह चौकीदार आवास निर्माण, 2 करोड़ 24 लाख रूपये की लागत से बफना-छोटेबंजोड़ा तक 2.40 सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदाला-मुनगापदर मार्ग पर घुमरनाला में मध्यम पुल निर्माण,  2 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन आवसीय विद्यालय निर्माण, एक करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी में 4 नग सोलर सिंचाई पम्प स्थापना कार्य, एक करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदला से मुनगापदर मार्ग पर मध्यम पुल निर्माण, एक करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से कांगा से ठोंडापारा मार्ग पर ठोंडानाला में मध्यम पुल निर्माण, एक करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन छात्रावास भवन निर्माण, एक करोड़ 42 लाख 44 हजार रूपये की लागत से केशकाल एवं धनोरा में नवीन तहसील भवन निर्माण, एक करोड़ 3 लाख रूपये की लागत से बयानार में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 36 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से 44 ग्रामों में एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना स्थापना, एक करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से केलाली नाला, भुमका नाला, भंडारवंडी नाला, हमोड़ी एवं तुर्की नाला में चौक डैम निर्माण तथा चिंगनार में प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति भवन निर्माण, 69 लाख 38 हजार रूपये की लागत से बड़ेराजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण तथा 32 लाख 28 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल में 20 बिस्तर वाले वार्ड निर्माण का कार्य सम्मिलित हैं।

    दीपक वैष्णव की रिपोर्ट:

    कोंडागांव । शौर्यपथ ।  फिर एक बार चोरों ने किया हाथ साफ़ कोंडागांव जिला मुख्यालय के बीचोबीच हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है जहां फिर एक बार मुख्यालय में चोरों ने बड़ी रकम के साथ साथ ज़ेवरों पर भी हाथ मारा है ।

    मिलिजानकारी अनुसार पूरा परिवार किसी शादी समारोह में गया हुआ था जिसके बाद चोरों के बुलंद हौसले ने बंद घर का ताला देख डाका डाल दिया,आप को बतादे की कोंडागांव जिले में लगातार मुसाफिरों की तादात बढ़ती जा रही है जैसे टाइल्स वाले,फेरी वाले जो दूसरे राज्यों में किसी ओर घटना को अंजाम दे कर कोंडागांव में शरण ले रहे है।

    कोंडागांव हाऊसिंग बोर्ड कालोनीनिवासी ज्ञान प्रकाश करकेटा के घर पर हुई चोरी वारदात

    ज्ञान प्रकाश करकेटा ने बताया की हम पूरे परिवार में आठ सदस्य है जो भतीजे की शादी में जशपुर 18 मई को गए हुए थे जो बीतीरात 3 जून को ढाई बजे पहुचे जहाँ पहले ही दरवाजों का ताला टूटा हुआ था जिसके बाद घर के अन्दर प्रवेश करने के पश्चात घर का हाल बेहाल देख तुरंत कोंडागांव कोतवाली को सूचना दी गई।

    श्री केरकेटा का कहना है मेरी संभाल के रखी जीवन की पूंजी एक ही झटके में चोरी कर ली गई मुझे बहुत अपसोस है 

    क्या किया चोरों ने हाथ साफ...

    5 हजार रुपये नगदी एवं सोना 4 से 5 लाख की सोने की चोरी घर मे रखे सारे आलमारी एवं रेक को तोड़ा गया कल जब रात ढ़ाई बजे पहुचे तो बाहर से गेट बंद था अंदर का ताला टूटा था दरवाजे एवं आलमारी का। तब 3 बजे पुलिस को सूचना दी गयी।

      रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के सुकमा वनमंडल के जिन चार हितग्राहियों को बैंक खाते की विसंगति के कारण सहायता अनुदान राशि का भुगतान नहीं हो पाया था, उनके खाते की विसंगति में सुधार करते हुए 01 जून 2023 को सहायता राशि अनुदान का भुगतान हितग्राहियों के खाते में कर दिया गया है।

    छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अपर प्र्रबंध संचालक (व्यापार) श्री अमरनाथ प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा वनमंडल के अंतर्गत शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के हितग्राही श्री नन्दाराम, श्री हिड़मे और सुश्री विद्या ठाकुर प्रत्येक को 2-2 लाख रूपए तथा श्री करण सिंह को 30 हजार रूपए का भुगतान कर दिया गया है।

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / कार्यालय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु कोण्डागांव जिले के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिसके अंतर्गत विनिर्माण एवं सेवा के अतिरिक्त व्यवसाय एवं क्रियाकलाप करने वाले भी पात्र हैं। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ तथा बैंक के समव्यवहार पर आवेदन अनुशंसित किये जायेंगे। इस हेतु आवेदन कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में जमा किये जायेंगे। जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड या वोटर आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट (परियोजना प्रतिवेदन), नगर पालिका या नगर पंचायत या ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (अधिकतम तीन लाख तक हो), निवास प्रमाण पत्र, न्यूनतम आठंवी उत्तीर्ण, निर्धारित प्रारूप शपथ पत्र की प्रतिलिपि जमा करानी होगी। सामान्य वर्ग हेतु अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निधारित की गयी है। जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग हेतु यह सीमा 40 वर्ष होगी।
    उपरोक्त योजना हेतु आवेदक स्वयं अथवा उसका परिवार किसी भी बैंक का चुककर्ता ना होना तथा किसी अन्य शासकीय योजनाओं का पूर्व में लाभ ना लिया जाना अनिवार्य किया गया है, आवेदन पत्र बैंकों के कार्यक्षेत्र के आधार पर ही लिए जाएंगे। अतः आवेदकों को बैंकों से संपर्क कर कार्यक्षेत्र का पहले से ही पता कर लेना जरूरी होगा। इस संबंध में अधिकतम जानकारी महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सुमति काम्प्लेक्स डीएनके कॉलोनी कोण्डागांव से प्रत्यक्ष संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। योजनांतर्गत सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख, विनिर्माण उद्योग हेतु अधिकतम 25 लाख तथा व्यवसाय क्षेत्र हेतु अधिकतम 02 लाख परियोजनांतर्गत लागत निर्धारित की गई है। ध्यान रखें शासन या विभाग की ओर से कोई एजेंट अधिकृत नहीं है। सीधे कार्यालयीन समय पर आकर संपर्क किया जाए।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / कार्यालय कलेक्टर द्वारा राजस्व एवं भू अभिलेख शाखा के अंतर्गत जिला संवर्ग के तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक को छोड़कर) एवं चतुर्थ श्रेणी के 77 रिक्त पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी की गई है। अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र पंजीबद्ध डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से 01 से 23 जून 2023 तक जिला कार्यालय जगदलपुर में कार्यालयीन समय में आमंत्रित किया गया है। पदों पर भर्ती हेतु आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
    उक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप, नियत व शर्तें एवं विज्ञापन का विस्तृत विवरण जिला कार्यालय जगदलपुर एवं तहसील कार्यालय के सूचना पटल एवं बस्तर जिले के वेबसाईट
    bastar.gov.in
    पर भी देखा जा सकता है। पदों की संख्या में कमी या वृद्धि हो सकती है।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यों के द्वारा 07 जून को कांकेर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित कांकेर जिले के 17 प्रकरणों की सुनवाई की जायेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सुनवाई हेतु सभी पक्षकारों को उपस्थित होने के लिए अनुरोध किया गया है।

    बस्तर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज  यहाँ  शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र  कुम्हरावंड जगदलपुर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा)के बस्तर  संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए।
       रीपा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं उत्पादन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में इस पार्क की स्थापना की गई है। योजनांतर्गत 2 करोड़ रु प्रति औद्योगिक पार्क के मान से राशि स्वीकृत की गई है। बस्तर संभाग के बस्तर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर सुकमा ,एवं कोंडागांव जिले के प्रतिभागी शामिल हुए।
    मुख्यमंत्री ने रीपा से जुड़े महिला स्वसहायता समूह को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision