
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 एवं 32 सुभाष चौक से जलेबी चौक तक आकर्षक पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। इस कार्य का भूमि पूजन आज महापौर नीरज पाल ने किया और कार्य की शुरुआत कराई। शीघ्र ही इस स्थल पर पेवर ब्लॉक लग जाएगा आज से इस कार्य का शुभारंभ महापौर के हाथों हो चुका है। भूमि पूजन के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, पार्षद सत्या देवी जायसवाल, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता वेशराम सिन्हा, सहायक अभियंता वसीम खान एवं उप अभियंता वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुभाष चौक से जलेबी चौक तक जाने वाले मार्ग पर स्थल को धूल रहित, कचरा मुक्त, कीचड़ मुक्त और आकर्षक स्वरूप देने के लिए पेवर ब्लॉक लगाने की मांग स्थानीय निवासियों ने की थी। महापौर नीरज पाल ने मांग को सहज स्वीकार करते हुए अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार एक निर्देश दिए थे। सक्षम स्वीकृति प्राप्त करने उपरांत आज कार्य प्रारंभ हो गया है अब शीघ्र ही पेवर ब्लॉक लगने का काम हो जाएगा और स्थल सुंदर और धूल रहित हो जायेगा।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के अनुरूप आईटी सेक्टर की ओर बढ़ते भिलाई में बीपीओ कॉल सेंटर खुलने जा रहा है। इसके लिए आज बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान करने के लिए विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल की पहल से इंटरव्यू लेने के लिए तथा जॉब प्रदान करने के लिए साक्षात्कार का आयोजन खुर्सीपार के मंगल भवन में किया गया था। टेक्नोटास्क बिजनेस सालूशन संस्था के द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों का वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार लिया गया। इंटरव्यू में सिलेक्ट हुए प्रथम बैच के 25 लोगों को महापौर नीरज पाल ने मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें नियुक्ति होने पर बधाई तथा शुभकामनाएं प्रेषित की। इंटरव्यू में लगभग 1200 युवक एवं युवतियां शामिल हुए थे। अन्य जिले तथा अन्य शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में रोजगार पाने के लिए व्यक्ति साक्षात्कार में शामिल होने खुर्सीपार के मंगल भवन में पहुंचे थे। चयनित युवक एवं युवतियों को बैच के मुताबिक उन्हें सूचना देकर जॉइनिंग के लिए बुलाया जाएगा। जॉइनिंग के लिए बुलाने के पश्चात इनकी प्रशिक्षण होगी और प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें जॉब प्रदान किया जाएगा। चयनित युवक और युवतियों को बैच के मुताबिक सेलेक्ट किया जाएगा एक बैच में 25 लोगों को शामिल किया जाएगा और इसी के मुताबिक इन्हें सूचना देकर जॉइनिंग के लिए ऑफर दिया जाएगा। आज नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान विशेष रूप से जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, खुर्सीपार की जोन आयुक्त पूजा पिल्ले आदि मौजूद रहे।
आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने ली नोडल अधिकारी की क्लास, पीएम आवास का किया औचक निरीक्षण
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण का निरीक्षण किया। इसके अलावा इस योजना से जुड़े अधिकारियों से ली जानकारी,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने मोर जमीन मोर मकान के अंतर्गत चल रहे कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निर्माणाधीन आवास के संबंध में नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया व ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता बनीं रहे इस ओर विशेष ध्यान देने कहा। ताकि निर्धारित समय सीमा में आवास का निर्माण हो सके, पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द उक्त आवास का आबंटन पात्रता अनुसार किया जा सके।आयुक्त ने सभी इंजीनियरों से कहा कि वे पूर्व में सौंपे गये दायित्वों के साथ-साथ वर्तमान कार्य का भी संपादन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने रहे आवास जैसे गणपति विहार -108,आवास,पोटिया रोड-116,सर्वसुविधा युक्त प्रधानमंत्री आवासों के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं मापदंड के अनुरूप काम पूरा किया जाये, ताकि समय पर इसका लाभ हितग्राहियो को मिल सके।आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान नक्शा का अवलोकन करने के पश्चात निर्माणधिन आवासों के भूतल से लेकर ऊपरी तल का जायजा लिया।जहाँ उन्होंने शौचालय,खिड़की,दरवाजे आदि कार्यो का अवलोकन कर आवश्यक 3 माह के भीतर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
5 जून पर्यावरण दिवस पर 10 हज़ार पौधे रोपित करने का लक्ष्य,पृथ्वी को बचाने के लिए हम सब मिलकर जुटें-आयुक्त लोकेश चन्द्राकर:
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आमजन से अपील की है कि पृथ्वी को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। हम पौध-रोपण जैसे रचनात्मक कार्यों में जुट जाएँगे, तो पृथ्वी पर हरितिमा का विस्तार होता रहेगा। बहुत से नागरिक और स्वैच्छिक संगठन सामर्थ्यपूर्ण जीवन के सार्थक लक्ष्य निर्धारित कर अपनी भूमिका से राष्ट्र और समाजहित में नित नई ऊर्जा से हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। ऐसा कार्य करने वालों के मार्गदर्शी और प्रेरक जीवन से अन्य लोगों के साथ ही समाजहित में कार्य की प्रेरणा मिलेगी। आयुक्त ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से शहर क्षेत्र में पौध-रोपण अभियान निरंतर चल रहा है। बता दे कि शहर के शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग समेत अन्य स्थानों पर 120 से अधिक पौधे रोपे हैं। जो जीवित है। जीवन के अन्य दैनिक कार्यों और व्यस्तताओं के साथ पौध-रोपण को अपने कार्य का अभिन्न अंग माना है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को हम सुरक्षित और संतुलित जीवन दे सकें। अधिक से अधिक पौध-रोपण करें। हमारा सौभाग्य है कि प्रकृति के प्रति ऋण उतारने का यह सुअवसर हमें मिल रहा है।दुर्ग में जन-भागीदारी से प्रकृति के संरक्षण के कार्य को 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर 10 हज़ार पौध-रोपण अभियान का हिस्सा बने। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अनुरोध किया है कि 5 जून पर्यावरण दिवस-संरक्षण के लिए हर नागरिक नैतिक दायित्व लेकर पौध-रोपण कार्य में सहभागी बने और आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणास्पद जीवन का मार्ग प्रशस्त करे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग सीमाक्षेत्र के अंतर्गत 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सब स्टेशन मेंटेनेंस कार्य हेतु दिनांक 2 जून शुक्रवार को शट डाउन लिए जाने के कारण निम्न क्षेत्रों में उक्त तिथि को प्रथम पाली में जलापूर्ति किया जावेगा एवं द्वितीय पाली में जलापूर्ति प्रभावित रहेगा नगर निगम द्वारा मांग अनुसार एवं आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जावेगी नागरिकों से अनुरोध है कि समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लेवे। प्रभावित क्षेत्र बोरसी पानी टंकी वार्ड नंबर 49, 50, 51, 52 पोटिया पानी टंकी वार्ड नंबर 53, 54 ,38,39 बघेरा वार्ड नंबर 56, 1,2,3,4,57 सिकोला वार्ड 14,15,16 कातुलबोर्ड 59,60,21 दूसरे दिन 3 जून को सप्लाई सामान्य हो जावेगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम कार्यालय अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, जलगृह विभाग एवम उद्यान विभाग में कार्यरत छगन साहू सहा.ग्रेड 3, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेन्द्र सराठे एवम भृत्य मेहतरु यादव को विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव,अब्दुल गनी,संजय कोहले, हमीद खोखर व अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति पर श्रीफल,पुष्पमाला से सम्मानित कर प्रमाण पत्र भेंट कर पूरे सम्मान के साथ विदाई दी। इस अवसर पर राजेश पांडेय,एसडी शर्मा,प्रकाशचन्द्र थवानी,जितेंद्र समैया,आरके पालिया, गिरीश दीवान,आरके जैन,एस के केवलानी, जावेद अली,राजेन्द्र ढबाले,विनोद मांझी,मोहित मरकाम,आरके बोरकर,दुर्गेश गुप्ता, नारायण ठाकुर ने उपहार भेंट करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यो की सराहना की । तीनो कर्मचारियों को सेवा निवृत्त होने पर निगम कर्मचारी ने अपने अनुभवों को साझा किए। विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं सभापति राजेश यादव ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है,आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो।निगम परिवार ऐसी कामना करता है,सेवानिवृत्त के बाद कभी भी आवश्यकता होने पर निगम परिवार सदैव साथ होने का भरोसा उन्हें दिलाया गया। महापौर ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए।कार्यक्रम कर स्टाफ की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न स्वरूप पुष्पमाला भेंट किया गया।इस अवसर पर प्रकाश गीते, संजय मिश्रा,शुभम गोईर, राजू सिंह,सुरेश भारती, प्रताप सोनी,वंदना श्रीवास्तव,रेखा कुर्रे,रुक्मणि राजपूत,लक्ष्मी, नीलू तिवारी,सीमा नायक,साक्षी वर्मा,दामिनी भुवाल आदि मौजूद रहें।
भिलाई / शौर्यपथ / भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई एक और घोषणा पूरी हो गई है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड नंबर 48 के पंप हाउस मैदान में लाइट की व्यवस्था की गई है। 20 लाख की लागत से यहां हाईमास्क लाइट लगाया गया है। इससे अब रात में यहां अंधेरा नहीं होगा। लोग रात में यहां वाकिंग करने के लिए आते जाते हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगा।
यह सौगात भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने दिया है। विधायक यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे है। अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में बारी-बारी से भेंट मुलाकात किया जा रहा है। इस भेंट मुलाकात के दौरान विधायक वार्ड के हर गली और मोहल्ले में पैदल यात्रा करते हैं। घर-घर जाकर लोगों से मिलते है। सब का कुशल क्षेत्र जानते हैं और सबसे समस्याएं पूछते है। समस्याओं का समाधान किया जाता है। इसी कड़ी में विधायक श्री यादव ने कुछ दिनों पहले वार्ड 48 पहुंचे थे। जहां उन्होंने लोगों से जब मुलाकात की। जमीन पर बैठकर लोगों से चर्चा की। सभी प्रकार की जानकारी ली। तब लोगों ने बताया कि पंप हाउस मैदान में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। लोग परेशान होते हैं। रात के अंधेरे में असामाजिक लोगों ने इसे अपना अड्डा बना लिया है। रात में बैठकर शराब खोरी करते है। लोग इसलिए यहां मैदान का उपयोग नहीं कर पाते। विधायक यादव ने लोगों से समस्याएं सूनी। फिर अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मैदान में प्रकाश व्यवस्था करने के लिए योजना बनाएं। योजना को विधायक की पहल से जल्द स्वीकृति मिली और फिर विधायक के निर्देश पर मैदान में लाइट की व्यवस्था की गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में अब राहत मिली है। लोगाें ने विधायक यादव का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / अवैध रेत खनन पर जिलाप्रशासन ने कार्यवाही करते हुए 01 मोटरबोट और 01 चैन माउंटेंन जब्त कर सील किया . उक्त कार्यवाही धमधा एसडीएम विनय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तहसील धमधा अंतर्गत ग्राम हरदी में शिवनाथ नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान रेत खनन में उपयोग में ला रहे 01 मोटरबोट और 01 चैन माउंटेंन जब्त कर सील किया गया .
धमधा एसडीएम विनय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में हुई कार्यवाही
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने नगर पालिका निर्वाचन नियम के प्रावधानानुसार जिले में नगरीय निकाय उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कि आदेशानुसार नगर पालिका निगम दुर्ग के पार्षद वार्ड क्रमांक 42 हेतु कलेक्टर दुर्ग रिटर्निंग ऑफिसर तथा आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् अहिवारा के पार्षद वार्ड क्रमांक 14 हेतु श्री डी.के. साहू, तहसीलदार अहिवारा रिटर्निंग ऑफिसर तथा श्री कुंदन शर्मा नायब तहसीलदार अहिवारा एवं श्रीमति सीमा बक्शी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् अहिवारा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।
आदेशानुसार उक्त रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति से निर्वाचन कार्य सम्पन्न होने तक विहित प्रावधानों एवं दिशा निर्देशों के अनुरूप समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
durg / shouryapath / जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 31 मई 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन कल्याणी नशामुक्ति केन्द्र सुपेला भिलाई, अखिल विश्व गायत्री परिवार भिलाई दुर्ग प्रजापिता ब्रम्हकुमारी दुर्ग-भिलाई के संयुक्त तत्वाधान मे नशा मुक्ति रैली का आयोजन वार्ड क्रमांक 05 कोसानगर भिलाई में उपसंचालक समाज कल्याण तथा वार्ड पार्षद श्री संदीप निरंकारी के विशेष अतिथ्य में नशा मुक्ति हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसानगर भिलाई से वार्ड क्रमांक 5 के पूरे वार्ड में रैली भ्रमण किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो में धूम्रपान, ताम्बाखू से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभाव को प्रचारित कर नशापान की प्रवृत्ति को छोड़ने की प्रेरणा दी गई। रैली में मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग दुर्ग के उपसंचालक श्री कमलेश कुमार पटेल एवं नोडल अधिकारी श्री जन्तराम ठाकुर, विजय कुमार भास्कर, रजनीस डड़सेना, प्रेमलाल यादव व कल्याणी नशामुक्ति केन्द्र सुपेला भिलाई के डायरेक्टर श्री अजय कल्याण एवं उनकी फाईटर टीम, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी से श्री बी.के.बेनी भाई एवं अखिल भारतीय गायत्री परिवार एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
- मोहंदी रीपा केे एल.ई.डी. लाइट यूनिट से प्राप्त उत्पाद फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसे अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी होंगे उपलब्ध
-उत्पादन के विक्रय हेतु भगवती लाईट्स, शुभम के मार्ट, जे आर इन्फ्रा कंपनियों के साथ किया गया अनुबंध
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के विकासखण्ड- धमधा, ग्राम पंचायत मोहंदी, अंतर्गत 3 एकड़ क्षेत्र में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में 2 करोड़ की लागत से एल.ई.डी. लाइट यूनिट की स्थापना की गई है। जिसमें 2 डोमशेड, शौचालय -2 (महिला/पुरुष), एप्रोच रोड, चारों ओर बाउंड्रीवाल, घेरा का निर्माण किया गया है। रीपा के अंदर एक प्रशासनिक क्षेत्र का निर्माण किया गया है। जिसमें बैंकिंग सुविधा हेतु क्योस्क, इंटरनेट सुविधा हेतु वाईफाई कनेक्शन, राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी हेतु हेल्पडेस्क का निर्माण किया गया है एवं रीपा परिसर के मध्य में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस रीपा में युवाओं द्वारा ट्यूबलाईट, गार्डन लाईट, जीरो बल्ब, झालर, सोलर ड्रायर तथा एल.ई.डी. बल्ब का निर्माण किया जाएगा। जिसमें प्रति माह उत्पाद क्षमता ट्यूबलाईट, गार्डन लाईट, जीरो बल्ब, झालर और एल.ई.डी. बल्ब 10000 पीस तथा सोलर ड्रायर 30 पीस की होगी होगी। रीपा अंतर्गत बल्ब एवं लाईट निर्माण हेतु मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। उपरोक्त बनने वाले उत्पादों का व्यावसायिक बाजार तैयार किया जाएगा, जिसमें डीलर होल सेलर, रीटेलर के माध्यम से बिक्री करवाया जाएगा। इस रीपा उद्योग केन्द्र में चयनित आजीविका गतिविधि, आजीविका गुड़ी एवं सेवा क्षेत्र के माध्यम से भी कई युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। इस रीपा केंद्र से लगभग 34 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा भगवती लाईट्स, शुभम के मार्ट, जे आर इन्फ्रा कंपनियों के साथ अनुबंध किया गया है। ऑनलाईन मार्केटिंग के लिए फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसे अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट से टाइअप किया जा रहा है। साथ ही आस-पास के दुकानों के माध्यम से भी उत्पादों का विक्रय किया जाएगा। रीपा केंद्र में तैयार उत्पादों को शासकीय विभागों में भी सप्लाई किया जाएगा ताकि उत्पाद की खपत सुनिश्चित कर कार्य कर रहे श्रमिकों को रोज़गार की गारंटी प्रदान कर उनके भविष्य को आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर और समृद्ध बनाया जा सके।
-आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग में लगाए गए 05 नग वृक्ष, 82 विद्यार्थियों ने लिया शपथ
-56 बच्चों ने ईको क्लब में किया शपथ ग्रहण
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया लाईफ प्लेज का कार्यक्रम
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश में पर्यावरण के जागरण हेतु 01 जून 2023 को विशेष जागरूकता अभियान के तहत् शपथ लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत् आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कृष्णा अग्रवाल के विशेष सहयोग से 82 बच्चों को शपथ ग्रहण कराया गया। वहीं खेल समिति, दुर्ग में श्री पी.जे. सेवेस्टिन और श्री रूद्रनारायण सिन्हा को-ऑर्डिनेटर, ईको क्लब, दुर्ग द्वारा 56 बच्चों का शपथ ग्रहण कराकर इस कार्यक्रम को मनाया गया। कार्यक्रम के तहत् आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग में 05 नग वृक्ष भी लगाये गए। शाला में छात्राओं द्वारा लगाये गए वृक्षों को संभालने की जिम्मेदारी भी ली गई। साथ-ही-साथ एन.सी.सी. के छात्राओं ने भी जागरूकता अभियान में शपथ लिया।
कार्यक्रम में मुख्यतः डॉ. श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, प्राचार्य, आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग श्री रुद्रनारायण सिन्हा, को-ऑर्डिनेटर ईको क्लब, जिला-दुर्ग श्री नन्दकुमार पटेल, ईको क्लब, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, भिलाई, जिला-दुर्ग, श्रीमती ममता ध्रुव, व्याख्याता एवं एन.सी.सी. अधिकारी, आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला उपस्थित थे। क्षेत्रीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, 05/32 बंगला, भिलाई, दुर्ग द्वारा कार्यालय प्रांगण में लाईफ प्लेज कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
पात्रताधारी इच्छुक जोड़ोें को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक अथवा परियोजना अधिकारी के समक्ष 5 जून तक पंजीयन कराना अनिवार्य
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र आमंत्रित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत राशन कार्डधारी परिवार की प्रथम 02 कन्याओं का विवाह कराया जाता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह योग्य कन्या की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा वर की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। दोनों को अविवाहित तथा कन्या को छत्तीसगढ़ (यथासंभव दुर्ग जिले का) का मूल निवासी होना चाहिए। वर-वधू की उम्र का सत्यापन शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र अथवा जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही किया जायेगा। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ उम्र का निर्धारण संबंधी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत प्रदत्त राशन कार्ड की छायाप्रति, वर-वधू की पासपोर्ट साईज की फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा वर-वधू के अविवाहित होने संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा।
योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र पाए गए जोड़ों का विवाह शासन द्वारा निर्धारित तिथियों, स्थलो पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से किया जावेगा। इस योजना व तहत वर-वधू का विवाह शासकीय व्यय प्रावधानों के अनुसार पूर्व निर्धारित स्थलों पर कराते हुए उन्हें उपहार स्वरूप विभिन्न जीवनोपयोगी सामग्रियां प्रदान की जायेगी। उल्लेखनीय है कि योजना के तहत नवीन निर्देशों के अनुरूप वधू को 21,000 रुपये की राशि प्रदान की जायेेगी। वधू का किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना अनिवार्य है ताकि उपहार राशि सीधे संबंधित के बैंक खाते में प्रेषित की जा सके। योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन माह जून 2023 के अंतिम सप्ताह में उपयुक्त तिथियों एवं स्थलों पर किया जाना संभावित है। अनिवार्य परिस्थितियों अथवा जोड़ों के परिजनों की सुविधा अनुसार इन तिथियों में परिवर्तन भी किया जा सकता है। इसकी सूचना संबंधित परियोजना अधिकारियों के माध्यम से यथासमय प्रदान की जायेगी। पात्रताधारी इच्छुक जोड़ों को अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक अथवा परियोजना अधिकारी के समक्ष दिनांक 05 जून 2023 तक विधिवत रूप से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
एक दिन में 12.38 लाख लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनभागीदारी की अपील का असर, बने तीन नए विश्व रिकार्ड
पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने रायपुर जिले के लिए लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एवं राज्य के लिए इंडिया स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एवं वर्ल्ड रिकार्ड बुक अपने नाम किया
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में आज 01 जून को 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक शपथ का कार्यक्रम रखा गया था। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, ई.आई.ए.सी.पी की यह अभिनव पहल थी, जिसमें एक ही दिन में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने हेतु शपथ का लक्ष्य रखा गया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण मण्डल के इस अभियान में भागीदारी की अपील करते हुए कहा था कि यह शपथ ही नहीं बल्कि एक जन अभियान है, जो नवा छत्तीसगढ़ में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री की अपील का असर हुआ और राज्य में हर वर्ग के लोगों ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विश्व रिकार्ड कायम किया। रायपुर जिले में एक दिन में सबसे अधिक शपथ का विश्व रिकार्ड टूटा और 1 लाख 75 हजार 209 शपथ के साथ मण्डल ने लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया। साथ ही पूरे राज्य में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने शपथ लेकर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड एवं वर्ल्ड रिकार्ड बुक में मण्डल ने अपना नाम दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अध्यक्ष श्री सुब्रत साहू ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। मण्डल के सदस्य सचिव श्री आर.पी. तिवारी ने इन जनभागीदारी में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
