
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
खैरागढ / शौर्यपथ / खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कलेक्टोरेट साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों से मिलकर उनकी मांग और समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचने वाले सभी ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं सहित सभी आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर व अधिकारियों को नियमानुसार यथासंभव त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से करें।
जनदर्शन में इस सप्ताह मंगलवार को कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे से सर्वाधिक 3 आवेदन जनपद पंचायत खैरागढ़ से सम्बंधित मिलें है। इसके अतिरिक्त दो आवेदन जल संसाधन विभाग, दो आवेदन राजस्व विभाग, दो आवेदन नगर पालिका परिषद खैरागढ़ से सम्बंधित प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायत छुईखदान और पुलिस विभाग से सम्बंधित एक-एक आवेदन प्राप्त हुए।
*परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने सिक्यूरिटी गार्ड की ट्रेनिंग ले रही हैं कांकेर की रेणुका साहू*
*प्रमाणिक पुस्तकें खरीदने के लिए अब नहीं हो रही है परेशानी, योजना से तैयारी को मिल रही है धार : आदित्य राज, एमसीबी*
*हम सहायता देकर छोड़ नहीं देते बल्कि स्किल डेवलप कर लोगों को सशक्त भी कर रहे है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को उनके बैंक खाते में राशि का अंतरण किया। इस दौरान प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से हितग्राही मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचे थे। इसके साथ ही जिलों से भी हितग्राही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
राशि अंतरण के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने हितग्राहियों से योजना के बारे में पूछा। रायपुर की रहन वाली पूनम सोनी ने मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी एक अभिशाप है और आप हमें भत्ता देने के साथ ही हमें स्किल डेवलप के लिए ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। पूनम ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ से इस अभिशाप को दूर कर रहे हैं जिसकी वजह से मेरे जैसे युवाओं को नया संबल मिल रहा है और रोजगार मिलने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।
कांकेर की रहने वाली रेणुका साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके घर की आर्थिक हालत काफी खराब है। बेरोजगारी भत्ते से वो अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही है और साथ में शासन द्वारा उन्हें सिक्यूरिटी गार्ड की ट्रेनिंग भी करायी जा रही है जिसके बाद वो अपने परिवार की आर्थिक समस्या को दूर करेंगी।
इसी तरह से मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले से आए आदित्य राज नाम के युवा ने मुख्यमंत्री से कहा कि उसके पिता की दुर्घटना के बाद वो निराश हो गया था क्योंकि आगे की पढ़ाई के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। आदित्य ने मुख्यमंत्री से कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना से मिलने वाली ये राशि उसके लिए काफी ज्यादा महत्व रखती है और इसी राशि के दम पर मैने फिर से नौकरी के लिए अपनी पढ़ाई और तैयारी शुरू कर दी है।
बिलासपुर के रहने वाले लालाराम कर्ष ने बताया कि वो बेरोजगार हैं और तकनीकी दक्षता नहीं होने की वजह से उन्हें कहीं नौकरी नहीं मिल पा रही है। लालाराम ने बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने योजना के अंतर्गत सहायक इलेक्ट्रीशियन कोर्स में प्रशिक्षण लेना भी शुरू कर दिया है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके और खुद को व्यवसाय शुर कर वो दूसरो को भी रोजगार से जोड़ सकें।
कुछ इसी तरह से अनेक युवाओं ने मुख्यमंत्री के सामने अपने मन की बात रखी और उन्हें बेरोजगारी भत्ता योजना और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस पहल पर अभी तक 1701 युवाओं को 33 अलग अलग संस्थानों में रोजागर मूलक प्रशिक्षण मिलना शुरू हो गया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि बेरोजगार युवाओं को इस योजना से लाभ मिल रहा है लेकिन मुझे इससे भी ज्यादा खुशी तब होगी प्रत्येक बेरोजगार युवा के हाथ में रोजगार होगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सरकारी नौकरी के लिए लगातार वैकेंसी निकाल रहे हैं, इसके साथ ही आपको भी कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें।
साभार : मनोज सिंह, सहायक संचालक
प्रमोटर मेसर्स लैण्डमार्क एसोसिएट्स के विरूद्ध सुनवाई
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने नियमों के मुताबिक एग्रीमेंट के अनुसार समय सीमा पर सुविधा मुहैया नहीं कराने वाले प्रमोटर पर जुर्माना लगाया है। समय सीमा के भीतर एग्रीमेंट के नियमों का पालन न करने एवं आवेदक पक्ष को सुविधा मुहैया नहीं कराए जाने पर विलंबित अवधि की ब्याज राशि 3 लाख 91 हजार 809 रूपए का जुर्माना लगाया गया और प्रमोटर को दो महीने में संबंधित आवेदक को भुगतान करने का आदेश दिया गया था।
रजिस्ट्रार छ.ग. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक रवि कुमार देशमुख पिता- कौशल प्रसाद देशमुख एवं रमेश कुमार देशमुख पिता शत्रुघन देशमुख ने प्राधिकरण में पंजीकृत शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका एग्रीमेंट प्रमोटर मेसर्स लैण्डमार्क एसोसिएट्स द्वारा पार्टनर सुभाष कुशवाहा स्मृति नगर भिलाई के साथ हुआ था। दोनों पक्षों के बीच जिन बिन्दुओं पर सहमति के साथ एग्रीमेंट किया गया था, समय सीमा बीत जाने के बाद भी प्रमोटर मेसर्स लैण्डमार्क एसोसिएट्स ने प्रोजेक्ट से संबंधित सुविधाएं आवेदक को नहीं दी। आवेदक के द्वारा एग्रीमेंट के नियमों का बार-बार पालन कराई जाने के निवेदन के बाद भी प्रमोटर द्वारा लगातार टाल-मटोल किया जाता रहा।
प्राधिकरण में सुनवाई एवं दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य का विश्लेषण और संबंधित प्रोजेक्ट का कमिश्नर द्वारा अलग से जांच करने पर यह पाया गया कि प्रमोटर द्वारा दोनों पक्षों के बीच हुए एग्रीमेंट का पालन प्रमोटर के द्वारा नहीं किया गया था। प्रकरण में प्रमोटर मेसर्स लैण्डमार्क एसोसिएट्स को दोषी पाया गया था।
प्राधिकरण के आदेश अनुसार प्रमोटर द्वारा आवेदक पक्ष को पूरी राशि न देकर केवल 2 लाख रूपये दिया गया था, जबकि 1 लाख 91 हजार 809 रूपये की राशि का भुगतान नहीं किया गया था। आवेदक ने प्रमोटर से बची हुई राशि की प्राप्ति के लिए न्यायालय श्रीमती दीपा कटारे, न्याय निर्णायक अधिकारी के समक्ष मामला प्रस्तुत किया, जिसमें निर्णय लेते हुए प्रमोटर के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया और 29 मई तक निष्पादन शुल्क सहित रूपये 1 लाख 93 हजार 569 रूपए की वसूल कर आवेदक को प्रदान की गई।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-आरंग की कोटनी डायवर्सन के हेड वर्क एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ते की द्वितीय किश्त जारी की
1.05 लाख से ज्यादा हितग्राहियों के खाते में 32.35 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण
बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है, जिससे युवा प्राप्त कर सकेंगे अपना लक्ष्य
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किश्त जारी करते हुए युवाओं से कहा कि आपको बेरोजगारी भत्ते से सहायता मिल रही है, लेकिन मुझे बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ में रोजगार होगा। सरकारी नौकरी के लिए हम लगातार वेकेंसी निकाल रहे हैं इसके साथ ही आपको कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें। बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग भर है, जिसके माध्यम से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है, जिससे युवा प्राप्त कर सकेंगे अपना लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के एक लाख 5 हजार 395 हितग्राहियों के खाते में 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। इन हितग्राहियों में 66 हजार 185 हितग्राहियों को, जिन्हें माह अप्रैल में प्रथम किश्त की राशि जारी की गई थी, उन्हें आज द्वितीय किश्त के रूप में 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रूपए, 24 हजार 15 हितग्राहियों को जिन्होंने 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन किया था, उन्हें माह अप्रैल और मई दोनों माह की बेरोजगारी भत्ते की किश्त के रूप में 12 करोड़ 75 हजार रूपए की राशि जारी की गई। इसी प्रकार 15 हजार 195 हितग्राहियों को जिन्होंने मई 2023 में आवेदन किया था उन्हें आज प्रथम किश्त की राशि के रूप में 3 करोड़ 79 लाख 87 हजार 500 रूपए की राशि जारी की गई। बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को प्रथम और द्वितीय किश्त के रूप में कुल 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रूपए की राशि जारी की गई है।
कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव तकनीकी शिक्षा टोपेश्वर वर्मा, सचिव कौशल विकास श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण अवनीश शरण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है, जिससे युवा प्राप्त कर सकेंगे अपना लक्ष्य
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ते की प्रथम किश्त के वितरण के समय पिछले कार्यक्रम में मैंने कहा था रोक हटते ही अखबार नौकरियों के विज्ञापन से भरे होंगे, आज हमने अपना वादा निभाया है। आज विभिन्न विभागों में लगातार भर्तियों के विज्ञापन निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में हर वर्ग के लोग रहते हैं। कुछ लोग मजदूरी करते है, तो कुछ लोग खेती-किसानी, तो कुछ लोग छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं। सभी की आर्थिक स्थिति एक समान नहीं होती। इन परिवारों के युवाओं को लगता है कि माता-पिता ने हमें लिखा-पढ़ा दिया लेकिन हम माता-पिता पर आश्रित हैं। ऐसे युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते के रूप में मिलने वाली 2500 रूपए की राशि उनके लिए बड़ा सहारा है। इस राशि से प्रतियोगी परीक्षा के लिए किताब खरीदने आदि कार्यों में मदद मिलती है। राज्य सरकार ने व्यापम, पीएससी की परीक्षाओं में युवाओं की परीक्षा फीस माफ कर दी हैं। इससे इन परिवारों का आर्थिक बोझ कम हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि वे स्वरोजगार और रोजगार के लिए तैयार हो सकें। रीपा में छोेटे-छोटे कुटीर उद्योगों के जरिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। रोजगार और स्व-रोजगार के अवसरों के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, रीपा योजना, कृषि और वन आधारित उद्योगों की स्थापना, कृषि और वनोपजों का प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन, सी-मार्ट की स्थापना, रोजगारोन्मुखी स्कूली शिक्षा की शुरुआत जैसे अनेक कदम राज्य सरकार द्वारा उठाए गए हैं। इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ आज देश में न्यूनतम बेरोजगारी दर वाला राज्य है, हमारी कोशिश है कि छत्तीसगढ़ की यह पहचान आगे भी बनी रहे।
बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है, जिससे युवा प्राप्त कर सकेंगे अपना लक्ष्य
तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अच्छे वित्तीय प्रबंधन के द्वारा ही जनता से किए वादों को पूरा करने में हम सफल रहे हैं।
कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा के प्रमुख सचिव, डॉ. आलोक शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे 1701 युवाओं का लाइवलीहुड कालेज सहित 33 संस्थानों में कौशल प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के 22,154 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है तथा 972 पदों के लिए नियुक्ति आदेश जारी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने 14 वर्षों में बेरोजगारी भत्ते के रूप में लगभग 99 करोड़ रूपए की राशि दी थी। जबकि वर्तमान में बेरोजगारी भत्ते की दो किश्तों में ही 48 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण अवनीश शरण ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वालों में 39 प्रतिशत महिलाएं, 61 प्रतिशत पुरूष, 83 प्रतिशत ग्रामीण तथा 17 प्रतिशत शहरी हितग्राही है। सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास टोपेश्वर वर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित हितग्राहियों तथा विभिन्न जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान उन्हें योजना प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद दिया।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव व छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा की महानिदेशक श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के तीन अधिकारियों सुश्री नम्रता चौबे, प्रखर चन्द्राकर और युवराज मरमट को छत्तीसगढ़ कैडर पर आबंटित किया गया है। इन अधिकारियों को 52 सप्ताह के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु जिलों में पदस्थ किया गया है। इस वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 सप्ताह का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिनांक 29 मार्च 2023 से 30 जून 2023 तक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में आयोजित है। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को राज्य शासन के विभिन्न नियमों, अधिनियमों, प्रक्रियाओं, योजनाओं व परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ प्रमुख विभागों के क्रियाकलापों की भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही इन्हें राज्य में हो रहे नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज के विषय में अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में अधिकारियों को राज्य शासन के अति विशिष्ट जनों से सौजन्य भेंट भी कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री से प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण का यह समय बहुत मूल्यवान है। इसका पूरा लाभ उठाते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमताओं का मूल्यवर्धन करें, ताकि आप अपने प्रशासनिक दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें।
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के इन अधिकारियों में सुश्री नम्रता चौबे की सहायक कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, प्रखर चन्द्राकर की सहायक कलेक्टर, जिला- कांकेर व युवराज मरमट की सहायक कलेक्टर, जिला-रायगढ़ के रूप में पदस्थापना की गयी है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के डायरेक्टर टी.सी. महावर और कोर्स डायरेक्टर श्रीमती सीमा सिंह उपस्थित थीं।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 और 4 में पेयजल व्यवस्था को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निरीक्षण करने सुबह नल खुलने के समय वार्ड क्षेत्र गयानगर एवं राजीव नगर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान महापौर व आयुक्त ने बस्ती एरिया में पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान वार्ड 4 व 3 में पानी की समस्याओं को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गया नगर मुक्तिधाम के आस पास से लगे हुए लगभग सैकडों घरों में जाकर लोगों से रूबरू होते हुए लोगो से पानी के प्रेशर के बारे में भी पूछा।निरीक्षण के दौरान कुछ घरों में पानी का प्रेशर कम पाया गया।उन्होंने अधिकारियों को पानी के प्रेशर के बारे में जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने की बात कही। निरीक्षण के समय महापौर धीरज बाकलीवाल ने देखा कि कुछ जगहों पर पानी व्यर्थ बह रहा है इस पर उन्होंने ने लोगों से कहा कि पानी बहुत उपयोगी है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसका उचित उपयोग हो। यदि सही तरीके से उपयोग किया जाए तो सबकी जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त पानी मिल सकेगा। घरों के बाहर खुले नलों में टोंटी लगाने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान कुछ घरों में प्रेशर की दिक्कत का मामला सामने आया। इस पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने तकनीकी परीक्षण कर इसे दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। नल खुलने के समय मानीटरिंग करने महापौर एवं आयुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होने कहा कि दोनों वक्त नल खुलने के समय मानिटरिंग के लिए मौजूद रहें। किसी घर में प्रेशर की कमी है तो इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कार्रवाई की करे। निरीक्षण के दौरान जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,दीपक साहू,गयानगर वार्ड पार्षद लीना देवांगन,पार्षद नरेंद्र बंजारे,भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावानी,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौजूद रहे। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गौरव पथ में हो रहे नाली निर्माण कार्यो का निरीक्षण किये उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नाली निर्माण को एक लेबल में लाने की बात कही।साथ ही गौरवपथ के अन्य निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नालियो की सतह से सफाई,सड़क किनारे व नालियो में उपजे घांस,बर्म व झाड़ियों की सफाई, कचरे का उठाव व परिवहन सहित अन्य साफ सफाई कार्यो में और भी बेहतर सफाई करवाये।
भिलाई / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के आवाह्न एवम प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व पर बीजेपी जिला द्वारा अभियान चलाकर 9 सालों का लेखा-जोखा जनता के सामने रख रही है. इसी क्रम में जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित समस्त मंत्रीय मंडल को भाजपा भिलाई जिला के समस्त कार्यकर्ताओ की ओर से शुभकामनाये प्रेषित किये एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आगे ब्रजेश बिचपुरिया ने कार्यकर्ताओं को 9 सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई ! भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किये की आप सभी अंतयोदय व्यक्ति तक मोदी सरकार के 9 साल को सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव के वर्ष बया करे। आज मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भर, राष्ट्रीय गौरव, विकास व गरीब कल्याण के अभूतपूर्व संयोजन के 9 वर्ष पूर्ण हुवे हैं. हमारा देश विश्व में गौरव के नए आयाम बना रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास व गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए हैं।मोदी सरकार की योजनाओं से गरीब एवम सामान्य व्यक्त का जीवनस्तर बड़ी तेजी से ऊपर उठा है मोदी जी ने गरीब से गरीब व्यक्ति को घर, बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी कई बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवनस्तर को उठाया है! यह वर्ग पहली बार अपने आप को देश की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है! देश ने पहली बार ग्रामीण व शहरी भारत का समानांतर विकास देखा है।
अर्थव्यवस्था को बताया दुनिया के लिए आदर्श जहां कई विकसित देश अभी तक कोरोना महामारी के प्रभाव से नहीं उभर पाए, वहीं नरेन्द मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के लिए आदर्श बनी है! आधुनिकता व सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर मोदी जी आत्मनिर्भर भारत की ओर संकल्पित भाव से कार्यरत हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / मंगलवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पार दुर्ग जिले की मा गंगा शिवनाथ नदी तट पार भक्तो का मेला लगा . हिन्दुओ के द्वारा मनाया जाने वाला गंगा दशहरा पर्व पार नदी तट में शाम होते ही रौनक बढ़ने लगी दुर्ग शहर मे हिन्दू युवा मंच द्वारा गंगा दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर शिवनाथ नदी तट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया था भव्य महाआरती मे पूरा शिवनाथ नदी तट जय श्री राम हर हर गंगे के नारों से गूंज उठा वा महाआरती के बाद दीप दान का कार्यकर्म रखा गया था जिसके बाद छत्तीसगढ़ी लोक गायक खिलेश यादव का भजन संध्या कार्यकर्म रखा गया था जिसमे खिलेश यादव ने अपने मधुर आवाज से शिवनाथ नदी तट पर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया वा उनके आवाज सभी हिन्दू युवा के कार्यकर्ता झूम उठे मंच का संचालन दिनेश मिश्रा द्वारा किया गया वा कार्यकर्म मे मुख्य अतिथि अरुण सिंह वा कार्यकर्म संयोजक निशांत राजपूत ,रॉकी मोहनानी ,निखिल मोटवानी उपस्थित थे वा कार्यकर्म मे मुख्य रूप से मंगल राजपूत,विनोद यदु संतोष मिश्रा,रोशन राजपूत,जय देवांगन,नीरज देवांगन,बैद्यनाथ ठाकुर,रवि देशमुख,बलराम पांडे,विकास तांडी,शिवांश वैष्णव,ओमी पटेल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. गंगा दशहरा पर्व पर भाजपा के दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बेल, अमारी और आम के खास जायकेदार शरबत के साथ ही दूध-मलाई और तेन्दू का स्वादिष्ट आईसक्रीम बना रही समूह की महिलाएं, 17 हजार रूपए का हुआ फायदा
मिक्चर-नमकीन निर्माण के लिए मशीन का लगा सेटअप
गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में 2359.38 क्विंटल गोबर की खरीदी से किसानों एवं पशुपालकों को 4 लाख 71 हजार रूपए का मिला फायदा
वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री से समूह की महिलाओं को 2 लाख 60 हजार रूपए की हुई आमदनी
रायपुर / शौर्यपथ / एक नये उत्साह एवं नई ऊर्जा से लबरेज उद्यमियों के हौसलों को पंख मिले हैं, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से। शासन की रीपा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में समूह की महिलाओं एवं उद्यमियों के चेहरों पर विकास की उजास ला रही है। लघु उद्यम को बढ़ावा देने की यह सार्थक पहल प्रभावी साबित हो रही है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कलकसा के रीपा गौठान में बेहतरीन अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। हर्बल सॉफ्ट ड्रिंक यूनिट, कारपेंटर यूनिट, फ्रूट आईसक्रीम यूनिट, नमकीन उद्योग, गोबर पेंट निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, सिलाई यूनिट के लिए वर्कशेड बनाए गए हैं।
यहां जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रीपा के कार्य ने तेज गति से आकार लिया है। सखी समूह की महिलाओं ने जूस और आईसक्रीम निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। बेल, अमारी और आम के खास जायकेदार शरबत के साथ ही दूध-मलाई की आईसक्रीम और तेन्दू के आईसक्रीम की स्थानीय स्तर पर डिमांड है। तेन्दू का आईसक्रीम नवाचार करते हुए बनाया गया है, जिसका स्वाद खास है। श्रीमती उषा नेताम ने बताया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्रारंभ किये हैं। जिससे जब तक लगभग 17 हजार की आमदनी हुई है। खट्टे अमारी भाजी का शरबत बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। यह भाजी ग्रामीण क्षेत्रों में सहज उपलब्ध है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध भाजी एवं तेन्दू तथा अन्य सामग्री से प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं। समूह की महिलाएं हिसाब-किताब करने के साथ ही बचत करना सीख रही हैं। श्रीमती गीता बाई मंडावी ने बताया कि कुल्फी, आईस्क्रीम बनाने के लिए अच्छा प्रशिक्षण दिया गया है।
समूह की महिलाओं द्वारा मिक्चर-नमकीन निर्माण के लिए मशीन का सेटअप लग गया है। जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह की 10 महिलाएं मिलकर नमकीन निर्माण का कार्य कर रही है। जिसमें ड्रायर मशीन, मिक्चर निकालने तथा तेल छानने की मशीन 6 लाख 32 हजार रूपए की लागत से लगाई गई है। वहीं दाल पीसने की मशीन भी लगी है। श्रीमती संतोषी उईके ने बताया कि सभी महिलाएं यहां संगठित होकर कार्य कर रही हैं। श्रीमती महेश्वरी ने कहा कि घर के पास ही रोजगार का अवसर मिल गया है। अब धूप में नहीं जाना पड़ता। वर्क शेड में छांव में बैठकर सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। आमीन माता स्वसहायता समूह की गुनी बाई ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत यहां गौठान में 2359.38 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। जिससे किसानों एवं पशुपालकों को 4 लाख 71 हजार रूपए का फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री से उन्हें 2 लाख 60 हजार रूपए की आमदनी हुई है।
रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आप मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि को हितग्राहियों के खाते में अंतरित किया . बेरोजगारी भत्ता कार्यक्रम में प्रदेश भर से जुटे युवा बेरोजगारी भत्ते के 1 लाख 5 हजार 395 हितग्राहियों को ऑनलाइन राशि भेजी गयी.आज 32 करोड़ 38 लाख की राशि अंतरित की गई वही योजना के तहत 1701 हितग्राहियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया .छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हितग्राहियों को 33 संस्थाओं में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा . बेरोजगारी भत्ते की अब तक कुल 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित की गयी .
रोजगार की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कार्यक्रम में मैंने कहा था रोक हटते ही अखबार नौकरियों के विज्ञापन से भरे होंगे, आज हमने अपना वादा निभाया है विभिन्न विभागों में लगातार वैकेंसी आ रही हैं .
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपको बेरोजगारी भत्ते से सहायता मिल रही है लेकिन मुझे बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ मे रोजगार होगा.सरकारी नौकरी के लिए हम लगातार वैकेंसी निकाल रहे हैं इसके साथ ही आपको कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें । बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग भर है, जिसके माध्यम से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें-
मुंगेली । शौर्यपथ । कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में छुटे हुए पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने आज एक दिवसीय महाअभियान चलाया गया। जिसमें एक ही दिन में शाम 07 बजे तक 17 हजार 210 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। आज महाअभियान में विकासखण्ड मुंगेली के अंतर्गत 05 हजार 902 आयुष्मान कार्ड, विकासखण्ड लोरमी अंतर्गत 06 हजार 191 आयुष्मान कार्ड और विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत 03 हजार 842 आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है। बता दें कि कलेक्टर ने जिले में शत प्रतिशत पात्र नागरिकों का आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में आज जिले में एक दिवसीय महाअभियान चलाया गया। जिसमें एक ही दिन में जिले के सभी व्ही.एल.ई, सीएचओ, आरएचओ, आयुष्मान मित्र व डाटा एण्ट्री आपरेटर द्वारा 17 हजार 210 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
मुंगेली जिले को कुल 07 लाख 95 हजार 624 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके विरूद्ध अब तक 05 लाख 27 हजार 341 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। जो कि कुल लक्ष्य का 66.03 प्रतिशत है। शासन द्वारा गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है। आयुष्मान कार्ड से बीपीएल परिवार के तहत पांच लाख रुपये तथा एपीएल में 50 हजार रूपए तक का फायदा ले सकते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख का निःशुल्क ईलाज का फायदा लिया जा सकता है।
महाअभियान को सफल बनाने के लिये सुपरवाईजर, सचिव, रोजगार सहायक, मितानीन, व्ही.एल.ई., ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यान विभाग एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत से पात्र हितग्राहियों को प्रेरित कर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये निर्देशित किया गया था। साथ ही जिन ग्रामों में परिवार के अधिक संख्या में सदस्य छूटे हैं, ऐसे ग्रामों में अनुविभाग स्तरीय अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके फलस्वरूप यह उपलब्धी हासिल की गई। महाभियान को सफल बनाने में जिला पंचायत सीईओ श्री डी. एस. राजपूत, लोरमी एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. देवेन्द्र पैकरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे सहित सभी जनपद पंचायत के सीईओ, स्वास्थ्य अमलों सहित संबंधित अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
रायपुर । शौर्यपथ । केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस करने आये थे लेकिन उनके पास भी मोदी की वायदा खिलाफी का कोई जवाब नहीं था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुंडा वह नहीं बता पाये जो जनता जानना चाहती है जब भी मोदी के द्वारा जनता से 2014 में किये गये वायदों की बात होती है भाजपा नेता जुमलेबाजी करने लगते है। भाजपाई ऐसा भाषण देते है जैसे 2014 के पहले भारत था ही नहीं देश की सारी प्रगति मोदी के 9 साल में हुई जबकि हकीकत में मोदी सरकार के 9 साल में देश में एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगा, अपितु 22 सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियां मोदी सरकार ने बेच डाला। मोदी के शासन काल में देश की सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिये एक भी सिंचाई का बड़ा बांध नहीं बना। 400 से अधिक ट्रेने बंद कर दी गयी, यात्री सेवा के नाम पर महंगी वंदेभारत चलाया वह भी दम तोड़ रही। भारत की लाइफ लाइन मानी जाने वाली रेलवे लेटलतीफी और अचानक कैंसिल होने का पर्याय बन गयी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी के हर साल 2 करोड़ रोजगार के वायदे पर मौन रहे। किसानों की आय दुगुनी करने पर कुछ नहीं बोल। बेतहाशा महंगाई के बारे में भाजपा के नेता चुप रहे। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी राज में महंगाई 170 प्रतिशत बढ़ गयी। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, राशन सामान आम आदमी की पहुंच से दूर हो गये। आटा, दूध, दही जैसे रोजमर्रा के उपयोगी सामानों पर मोदी सरकार टैक्स लेने लगी। अच्छे दिनों का वायदा करने वाले मोदी ने देश के मध्यम और गरीबों का जीना दूभर बना दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार से 9 सालों के 9 सवाल और 91 वायदा खिलाफी गिनाया था लेकिन मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने आये केंद्रीय मंत्री इन सवालों का जवाब देने का साहस नहीं जुटा पाये। मोदी के जैसे ही उनके मंत्री भी जनता के सवालों से भागते है दरअसल उनके पास बताने के लिये कुछ है नहीं। जनता से किये वायदों को पूरा नहीं किया तो झूठ और जुमलेबाजी परोस कर अपनी पीठ थपथपा रहे है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
