
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान कार्ड शिविर वार्ड क्रमांक 09 शीतला मंदिर में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किया उपायुक्त मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ औचक निरीक्षण।आयुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा और भी ज्यादा से ज्यादा लोगो का आयुषमान कार्ड बनाये। टार्गेट पूरा करें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड का अपडेट होना जरूरी है। आधार कार्ड अपटेड शिविर के लिए कहा।आज शिविर स्थलों में 645 लोगो ने बनावाया आयुषमान कार्ड। इसलिए नगर निगम दुर्ग अब आधार कार्ड अपडेट के लिए 30 मई तक शिविर लगाएगा। आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने सभी वार्ड में शिविर लगेंगे। कल 13 मई दिन शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक।वार्ड क्रमांक 1,2,और 56 के हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु चंद्रशेखर उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचशील नगर।वार्ड क्रमांक- 3 4,5 शासकीय प्राथमिक शाला बालक गया बाई गया नगर के रहवासियों के लिए शिविर लगाया जाएगा।क्रमांक 6,7, और 8 में शासकीय प्राथमिक शाला तिलक बालक शिक्षक नगर में शिविर लगाया जाएगा।वार्ड क्रमांक-44 व 46 विवेकानंद सभागार पदमनाभपुर में शिविर का आयोजन किया में छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड भी बनाया जाएगा।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि शासकीय योजनाओं व सेवाओ के लाभ लेने हेतु आधार का सत्यापन किया जाना जरूरी है।जिसके 8-10 वर्ष पूर्व योजनाओं का फायदा लेने में हितग्राहियो को किसी प्रकार का परेशानियो का सामना करना न पड़ें।इस हेतु आयुक्त लोकेश चंद्रकार ने आमजन को आधार शिविर का लाभ लेते हुए आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अपील किया है। आयुषमान कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड का भी शिविर लगेगा। इन वार्डो में होगा। वार्ड 1,2 व 56 के लिए चंद्रशेखर उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचशील नगर।वार्ड 3,4 व 5 के लिए शास०प्राथ०शाला बालक गया बाई गया नगर।वार्ड 6,7, व 8 के लिए शास०प्राथ०शाला तिलक बालक,शिक्षक नगर के अलावा वार्ड 45 व 46 के लिए विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में आधार कार्ड बनाया जाएगा।
हाथ से हाथ जोड़ो या कार्यकर्ता पार्टी का साथ छोड़ो, चार का किया बिना जांच के निष्कासन, कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीसीसी से किया सवाल
कोण्डागांव । शौर्यपथ । कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा में इन दिनों कांग्रेस पार्टी खिंच तान देखने को मिल रहा है जहाँ शोसल मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष से सवाल पूछे जा रहे है साथ ही एक तरफा फैसले का विरोध भी सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा है कुछ दिन पूर्व में ही अविश्वास प्रस्ताव केशकाल नगर पालिका में लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव आते ही पूरे केशकाल नगर में अलग अलग बातों के साथ साथ पार्टी में भी कई बातें देखने को मिल रही थी जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष बाते आते ही उन्होंने कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को छः साल के लिए निष्कासित कर दिया जिसके बाद लगातार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर बातें उठने लगी है कहा जा रहा है अगर कोई कार्यकर्ता कोई गलती करता है तो उसे पहले तो नोटिस दिया जाता हैं फिर नोटिस में स्पष्टीकरण की मांग की जाती हैं जिसके फलस्वरूप निर्णय लिया जाना था यह नियम कांग्रेस पार्टी लागू करता है पर अचानक लिए गए निर्णय से पार्टी के कार्यकर्ता नाखुश नजर आ रहे हैं।
आप को बतादे की कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी विधानसभाओं में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया था इसपर अब सवाल उठ रहे है जब कार्यकर्ताओं का गलती देखे बिना ही हाथ छोड़ दिया नए तो कैसे थमेगी पार्टी हाथ ।
प्रदेश अध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने शोशल मीडिया में उनके बारे मे चल रही बातो का खंडन करते हुए कहा है की जो भी पार्टी के गाइड को नही मानेगा, अनुसाशनहिन कृत्य करेगा उसे बाहर निकाल जायेगा। केशकाल के चार पार्षदों द्वारा भाजपा के साथ मिल अध्यक्ष,उपाध्यक्ष को हटाने का षड्यंत्र किया गया था।
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से पहली बार खुर्सीपार क्षेत्र के बैकलाइन की सफाई करवाई जा रही है। 1 करोड़ रुपए की लागत से यह काम किया जा रहा है। 50 साल से इन बैक लाइन की सफाई और पाइप लाइन के नवीनीकरण और चैंबर के संधारण की ओर कभी किसी ने भी ध्यान नहीं दिया था। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगो की समस्याओं को समझा और पहल की। लोगों सालों से गंदगी के बीच रह रहे थे। स्थिति ऐसी थी कि लोग घर के पीछे गंदगी के पास दो मिनट खड़े भी नहीं हो पाते थे। गंदगी और बदबू के बीच मजबूरी में जीवन यापन कर रहे थे। लोगों की समस्या को सुनने वाला कोई नहीं था। लेकिन लोगों की समस्याओं को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बखूबी समझा और समस्या का समाधान भी किया। करीब एक करोड़ की लागत से पूरे क्षेत्र के बैक लाइन की सफाई की जा रही है। करीब 50 साल पुराने बैकलाइन की सफाई कराकर पुराने पाइप लाइन को निकालकर नई पाइप लाइन की लगाया जा रहा है। वार्ड 50 शास्त्री नगर वार्ड 45 बालाजी नगर वार्ड 48 जोन 3, सुभाष मार्केट सभी एरिया में काम किया गया है। अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब पहले की तरह लोगों के घरों और गलियों में सीवर का पानी नहीं भरेगा। लोग साफ व स्वच्छता के बीच रहेंगे।
विधायक यादव ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है। अभी तो सिर्फ वार्ड 48, सुभाष मार्केट, वार्ड 50 और 45 के सीवर लाइन को बदला जा रहा है। इसके बाद आने वाले दिनों में पूरे खुर्सीपार क्षेत्र के पूरे सभी वार्ड के बैक लाइन की सफाई की जाएगी। पूरा बेक लाइन साफ कर नई पाईप लगाई जाएगी। जो काम 50 साल में नहीं हुआ वो काम कब होगा। हम एक बेहतरीन और मॉर्डन स्ट्रीट रेडी कर रहे है। अभी जहाँ के सीवर लाइन की सफाई और पाइप बदलने का काम हुआ है। वहाँ के लोगों में बहुत हर्ष का माहौल है।
*कलेक्टर ने की नगर पालिका कुम्हारी के विकास कार्यों की समीक्षा*
*– कुम्हारी में नवीन विश्राम गृह भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकित करने के दिए निर्देश*
*– लापरवाही बरतने पर एजेंसी व ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्य निरस्त करने दिए आदेश*
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने नगर पालिका कुम्हारी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्यो, पूर्ण हो चुके कार्य एवं नवनिर्मित भवनों व तालाबों का निरीक्षण किया। उप तहसील भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भवन में वाटर फिल्टर एवं शौचालय की व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोकसेवा केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों से आधारकार्ड से संबंधित जानकारी लेते हुए लोकसेवा केन्द्र में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर लोगों के बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इसके पश्चात उन्होंने पटवारी कार्यालय एवं राजस्व निरीक्षक कार्यालय का जायजा लिया। कार्यालय में शेड तथा पेयजल व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए। नगर के सौन्दर्य को और पालिका के वित्तीय व्यवस्था को लाभकारी बनाने वाले बहुप्रतिक्षित बड़ा तालाब में पलावरखेड एवं लाइट तथा साउण्ड सिस्टम एवं कुगदा तालाब में फ्लावरबेड का निर्माण तथा जल आवर्धन कार्यो को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। कुम्हारी में नवीन विश्राम गृह भवन निर्माण किए जाने हेतु भूमि चिन्हांकित करने के आदेश दिए।
इस दौरान वहां कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी लेते हुए राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम से नगर पालिका में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत शेष 70 पट्टे वितरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अक्टूबर 2022 से कार्यादेश जारी होने के बाद सात एजेंसी व ठेकेदार द्वारा कार्य चालू नही करने पर एजेंसी व ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर कार्य निरस्त करने के आदेश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुम्हारी सब इंजीनियर तथा एसडीएम धमधा, एसडीएम भिलाई 03. तहसीलदार भिलाई 03 उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मर्रा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेल्हारी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निकुम, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामुल, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तितुरडीह, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घुघवा क, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अहिवारा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगॉव एम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छावनी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भिलाई 3 के लिए व्याख्याता,शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल व कम्प्यूटर शिक्षक के संविदा/ प्रतिनियुक्ति पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जयसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2023 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 बजे से 5.00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग पिन कोड 491001 के पत्ते पर अपना आवेदन स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जिले के वेबसाईट में विज्ञापन की विस्तृत जानकारी अवलोकन कर सकते हैं।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा ग्राम चंगोरी मेंJMC क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार रात्रीकालीन को हुआ। जिसमे मुख्य अथिति के रूप में दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री श्री ललित चंद्राकर जी उपस्थित थे।फाइनल मैच अंडा v/s अंजोरा टीम के बीच हुआ। प्रतियोगिता में विजेता अंडा की टीम और उपविजेता अंजोरा की टीम रही। दोनों टीमाें को श्री ललित चंद्राकर जी ने जीत की बधाई दी और सभी खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल मे मेहनत लगन और ईमानदारी होना आवश्यक है। साथ ही विजेता वा उपविजेता को मेडल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्री हर्ष साहू समाज सेवी दुर्ग,श्री बंटी हरमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री जयंत देशमुख,श्री हरेंद्र घृतलहरे जनपद सभापति थनौद, शेष नारायण चंद्रवंशी, घनश्याम देशमुख, हीरामन देशमुख, दिनेश पारकर, भूषण देशमुख, हीरेंद्र कुर्रे, चोवाराम देशमुख, तुलसीराम देशमुख पीलूराम कुंवर, जनक लाल चंद्रवंशी,रुकमणी देशमुख छ.ग. पुलिस, बालमुकुंद चंद्रवंशी, तुलसीराम यादव,ओमकार देशमुख, हीरेंद्र देशमुख, डॉ सुरेश देशमुख, झम्मन देशमुख,नोहर लोहमार, मोहित साह,धनराज देशमुख,हिंछाराम पारकर, यशवंत देशमुख एवं सदस्यगण पुकेश्वर सेन, दानपाल ठाकुर, लेखराम, होलकर, भुनेश्वर,दुर्गा प्रसाद, नेतराम, कुलेश्वर, जामवंत,नोमेंद्र,मोहन, साकेत, शुभम,नेमित,जितेश, तेजा,माधव प्रसाद,लोकनाथ,बिरेंद्र, चुम्मन, मोंटी,नेतू राम,रुपेश, शीतलेष, कार्तिक,दुजेंद्र,सुदामा,टोपु,लक्की, घनश्याम,याशू,ग्रीष,फलेंद्र यादव, खुमान देशमुख,अखिलेश,एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
*106 नए चिकित्सा अधिकारियों और 28 विशेषज्ञों की नियुक्ति*
*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश, ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए डॉक्टर*
रायपुर. शौर्यपथ. प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में 106 नए चिकित्सा अधिकारियों और 28 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बिलासपुर संभाग में 27, दुर्ग संभाग में 25, रायपुर संभाग में 24, बस्तर संभाग में 16 और सरगुजा संभाग में 14 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन डॉक्टरों को संबंधित संभाग के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिला चिकित्सालयों में 28 नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी नियुक्ति की गई है। मिशन द्वारा चयनित चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना सूची इस प्रकार है - ?
नवागढ़ / शौर्यपथ / सेवा सहकारी समिति मर्या.नवागढ़ में केसीसी ऋण वितरण त्यौहार का आयोजन सोसायटी के किसान कुटीर प्रांगण में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष अशोक कुमार साहू एवं शाखा प्रबधक एच्डी मैत्री ,समिति प्रबंधक दिलहरण सोनकर की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।
समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी किसानों को ऋण वितरण त्यौहार की बधाई ज्ञात हो कि अभी तक खरीफ फसल सीजन 2023 में 2करोड़ रुपये नगद ऋण वितरण किया जा चुका है साथ ही अबतक समिति के कृषको को बिना ब्याज के 35 लाख रुपये के खाद बीज वितरण किया गया है ।अब तक जितने भी कृषक ने केसीसी के माध्यम से ऋण लिया है आप सभी किसानों के फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत बीमा किया जाएगा ।
शाखा मैनेजर मैत्री ने किसानों को बताया कि आप सभी सेवा सहकारी समिति के माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्राप्त करें ,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, खाद बीज वितरण ,फसल बीमा योजना ,वर्मी कम्पोस्ट ,राजीव गांधी न्याय योजना इत्यादि की जानकारी दिए।
समिति प्रबधक दिलहरण सोनकर ने बताया कि आप सभी किसानों भविष्य की ओर अग्रसर होते हुए तरल नैनो यूरिया डीएपी का उपयोग करें क्योंकि भविष्य में शासन द्वारा सभी जगह तरल नैनो यूरिया डीएपी का भंडारण किया जाएगा । तरल नैनो फसल के बहुत ही उपयोगी एवं सुविधापूर्ण हैं ।
साथ ही अगर आप कृषक अगर फसल बदल रहे हो तो समिति को अवगत करावे ताकि आप लोगो को सफल बीमा का लाभ दिलाया जा सके।
समिति के नवीन कृषकों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया एवं केसीसी कार्ड बनाकर उन्हें वितरण किया गया ।उपरोक्त कार्यक्रम में समिति के कृषक सदस्य सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन समिति प्रबंधक दिलहरण सोनकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन लिपिक सहायक मनोज पुरबिया ने किया ।
*घोटालेबाज कांग्रेस सरकार के पूरे मंत्रीमंडल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए- जितेन्द्र वर्मा*
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में हुए 2 हजार करोड़ रु. के शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में संभाग आयुक्त कार्यालय हिंदी भवन के सामने महाधरना दिया गया। प्रदर्शन में उपस्थित वरिष्ठ नेतागणों ने पदाधिकारियों शराब महा घोटाले को लेकर राज्य सरकार को जमकर घेरा और भूपेश बघेल सरकार के इस्तीफे की मांग की।
इस अवसर पर महा धरना कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने कहा कि शराब की कीमत 50 से 80ः बढ़ाने, बड़ी संख्या में कच्ची और अन्य अवैध शराब से मौत होने के बावजूद शासन शराब राजस्व में कमी दिखाता रहा और अपनी पीठ भी थपथपाता रहा था। जबकि सच्चाई यह थी कि शराब का अधिकांश पैसा सीधे पाॅलिटिकल सरगना हड़प जाता था। यही कारण है कि ईडी की कारवाई होते ही अचानक शराब राजस्व में 22 प्रतिशत की वृद्धि हो गई। भूपेश बघेल ने यह बयान भी दिया है कि शराब का राजस्व काफी बढ़ा है। जबकि पहलेे शराब की खपत की खपत कम कर देने की डींगें हांकते थे।
ईडी द्वारा कुल दर्ज मामलों में केवल 2.98 प्रतिशत मामलेे ही नेताओं के खिलाफ हैं। 5 प्रतिशत से भी कम जब्ती नेतोओं की संपत्ति से हुई है। ईडी का सक्सेस रेट 96 प्रतिशत है। अतः केंद्रीय एजेंसियों पर दुरूपयोग का आरोपी पूरी तरह आधारहीन है। भ्रष्टाचार के आरोप केवल भाजपा ही नहीं लगाती है रानू साहू पर भष्टाचार के प्रथम आरोप मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लगाए थे जिन पर बाद में ईडी की कार्रवाई हुई। 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला विधानसभा में अमरजीत भगत ने स्वीकार किया है। क्या असम से लेकर उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश तक में चुनावों में बहे कांग्रेस के पैसे भी मनगढ़ंत थे ? क्या कोरोना जैसे समय में असम के कांग्रेसियों के लिए बस्तर में मांस-मंदिरा का पहाड़ खड़ा कर देना भी मनगढंत था ? क्या एयरापोर्ट के रास्तों पर बिखरी अकूत नगद राशि, जिसका कोई दावेदार तक नहीं मिला, भी मनगढ़ंत ही है ? क्या ईडी के छोपे पड़ते ही शराब की वैध कमाई में जबरदस्त उछाल भी मनगढ़ंत ही है ?
मुख्यमंत्री जी लगातार भ्रष्टाचार की परतें उखड़ने से आप बोखला गए हैं और बौखलाहट में आप अपने बयान में खुद ही उलझते जा रहे हैं। इस सरकार को ही शराब की लत लग गई है। आपको इस्तीफा देना ही होगा। महाधरना को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ शर्मसार है, कांग्रेस ने जनता से शराबबंदी का वादा कर जनादेश लिया था, आज कांग्रेस सरकार के संरक्षण में शराब बिक्री में जिस तरह का महाघोटाला सामने आया है उस स्तर पर संपूर्ण भारत में केवल दो चार ही महाघोटाले दिखाई देते हैं। ईडी के अनुसार घोटाले की इस रकम में से अपना कमीशन रख कर अनवर ढेबर शेष राशि ‘पाॅलिटिकल मास्टर’ को सुपुर्द कर दिया करता था और उस राशि से ‘राजनीतिक गतिविधियां‘ संचालित होती थी। इस खुलासे से जो तथ्य मिले हैं, वह हमें न केवल शर्मिंदा करता है बल्कि सोचने पर विवश करता है कि क्या कोई चुनी हुई सरकार इस बेदर्दी से अपने ही मतदाताओं को लूट सकती है, उसके भरोसे को भी तार-तार कर सकती है। वास्तव में अरबों की नाजायज रकम की हवस में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की एक पूरी पीढ़ी बर्बाद कर दी है। यह भोपाल के गैस कांड से भी बड़़ा नरसंहार है। यह भरोसे का खून है। हजारों मौत प्रदेश में शराब के कारण हुई है। सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों मृत्यु हुई है जिसका कारण शराब है। नशे में अबोध बेटियों की हत्या, घरेलू हिंसा, पत्नी पर अत्याचार, संहार तक इस शराब के कारण हुआ है। शासन द्वारा अवैध रूप से बबेची जा रही कच्ची शराब से पूरी पीढ़ी बीमार हो गयी है। भूपेश बघेल वास्तव में मुगलों और अंग्रेजों जैसे भी बड़ा
लुटेरा साबित हुए हैं, कांग्रेस और भूपेश बघेल विश्वासघाती है। भाजपा और छत्तीसगढ़ की सारी प्रबुद्ध जनता भली-भांति जानती है कि प्रदेश से लूटी गई रकम से भूपेश बघेल गांधी परिवार का प्यादा बन समूचे देश में कांग्रेस के चुनाव का खर्च वहन करते हैं, उनका एटीएम बने हैं। छत्तीसगढ़ से मिल रहे गैर कानूनी राजनीतिक चंदे से अनेक तरह के षड्यंत्र आदि करके देश का माहौल भी खराब किया जा रहा है। भ्रष्ट भूपेश सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार के पूरे मंत्रीमंडल को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जागेश्वर साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक दयाराम साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार, मंत्री अमिता बंजारे ,प्रवक्ता दिनेश देवांगन, गजेंद्र यादव, प्रीतपाल बेलचंदन ,अजय तिवारी ,राजेश ताम्रकार ,लोकमणी चंद्राकर, रोहित राजपूत, दीपक चोपड़ा, जितेंद्र यादव, डॉक्टर देव नारायण तांडी, विनायक ताम्रकार, दिव्या कलिहारी, साजन जोसेफ ,रजा खोखर ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातू, , जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, श्रीमती अमिता बंजारे, रोहित साहू, जिला सह-कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला सह-कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया,मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ,सुनील अग्रवाल, लीमन साहू, जितेंद्र यादव गिरेश साहू,फत्ते वर्मा ,लालेश्वर साहू जीत हेमचंद यादव, दिव्या कलिहारी, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, चंद्रिका साहू, मनीषा भारद्वाज देशलहरे, ममता जंघेल, धनेश्वरी वर्मा, बिंदु सिंह भुवाल, मंजूलता अंगारे, संतोषी साहू, रीता देवी सिंह, लता सोनवानी, कुमारी बाई पाल, सुनीता वर्मा, तरुणा चौहान, लता ठाकुर, श्वेता ताम्रकार, चंद्रिका रानी साहू, , शशि यादव, पूजा चक्रवर्ती, भारती चंद्राकर, अनुसूईया साहू, कालिंद्री साहू, वीणा वर्मा, उमा भारती साहू,, डॉ देवनारायण तांडी, राहुल पंडित, मनमोहन शर्मा, नरेश शर्मा, आसिफ अली सैय्यद, , चंद्रशेखर चंद्राकर, संतोष सोनी, साजन जोसेफ,मनोज शर्मा, मुकेश सोनकर अनिकेत यादव,, मुकेश बेलचंदन, राहुल कुमावत, हेमा शर्मा, , डॉ. शरद अग्रवाल,दीपक सिन्हा, प्रशांत जोशी, चंद्रकांत साहू, संदीप भाटिया, गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, हेमा जगदीश शर्मा, कविता तांडी, नवीन सिंह पवार, सत्येंद्र सिंह राजपूत, राजेश चंद्राकर, मोहन बागुल, दीपक उमरे, सुनील साहू, उत्तम देशमुख, सुनीता साहू, लता साहू, लोमेश्वरी साहू, पीलिया साहू, पूर्णिमा साहू, यामिनी साहू, लता गंधर्व, राधा राजपूत, त्रिवेणी वर्मा, अनुसुइया नागवंशी, शकुंतला राजपूत, रेखा धनकर, शैल देवांगन, मीनाक्षी महोबिया, मंजू यादव, संतोषी अग्रवाल, गीता ठाकुर, रुपौतीन सिन्हा, , सरस्वती साहू, पुगनी साहू, किरण साहू, राधा साहू, पूर्णिमा साहू, आशा निर्मलकर, अदिति खरिया, पूनम चंद्राकर, नीलू सिंह, मीना बानावाली, राखी ठाकरे, सीमा परगनिहा, विष्णु साहू, प्रीति राजपूत, प्रभा डडसेना, श्वेता कनौजिया, प्रांजल भारद्वाज, संजय शुक्ला, महेश जैन, कौशल साहू, धर्मेंद्र ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
