
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
कर्नाटक में नहीं चला भाजपाइयों का इमोशनल ड्रामा
रायपुर/ शौर्यपथ / कर्नाटक में कांग्रेस को मिले पूर्ण जनादेश पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत को 2014 के पहले घुटने में चलने वाला देश बताकर मां भारती का और भारतवासियों का अपमान किया था कर्नाटक की जनता ने भारत को कमजोर और अपंग बताने की सोच रखने वाली भाजपा को हराकर बड़ा सबक सिखाई है कर्नाटक की जनता 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाली भाजपा की सरकार से हताश और परेशान थी उससे मुक्ति चाहती थी आज दक्षिण भारत कर्नाटक हार के बाद भाजपा मुक्त हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान श्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के जितने भी प्रचारक थे सभी ने इमोशनल ड्रामा प्रचार के दौरान किये। कांग्रेस पर अपमानित करने का झूठ और मनगढ़ंत आरोप लगाए केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर कर्नाटक के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किए लेकिन असफल रहे कर्नाटक की जनता ने भाजपा के इस नाटक नौटंकी से किनारा कर जनता के मूल मुद्दों और समस्याओं के लिए जिम्मेदार भाजपा को हराना तय किया था।परिणाम से स्पष्ट है कि भाजपा के खिलाफ वहां भारी आक्रोश था ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर कर्नाटक की जनता ने भरोसा किया और भाजपा के झूठ और जुमला से किनारा कर इमोशनल ड्रामा को नजरअंदाज किया। भाजपा के खिलाफ बढ़-चढ़कर मतदान किया। कांग्रेस के कई प्रत्याशी 50 हजार से एक लाख तक बढ़त बनाकर जीत दर्ज कराये हैं यह भाजपा के खिलाफ आक्रोश को प्रदर्शित करता है 2024 में अब केंद्र में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है भाजपा कुछ भी कर ले केंद्र में बदलाव होगा देश की जनता बढ़ती बेरोजगारी महंगाई ,गिरती अर्थव्यवस्था लूटती बैंक और एलआईसी बिकती सरकारी कम्पनियों से हताश और परेशान है।
रायपुर / शौर्यपथ / कर्नाटक की जनता ने भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे को भी नकार दिया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र में कर्नाटका में दोनों जगह भाजपा की सरकार थी उसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एक भी भाजपा नेता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता से वोट मांगने का साहस नहीं जुटा पायें। प्रधानमंत्री अपने 9 साल की उपलब्धियों का जिक्र तक चुनाव में नहीं कर पाये। प्रधानमंत्री जनता से बजरंग बली के नाम पर वोट मांग रहे थे, जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री के मुद्दों से भटकाने की राजनीति का विरोध किया और भाजपा के खिलाफ मतदान किया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत डबल इंजन का नारा लगाने वालों पर करारा चोट है। कर्नाटक की जनता वादा निभाने वाले और जनता की आवाज सुनने वाली सरकार चाहती है जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने जनता से किए 36 बिंदुओं के वादों में से 90 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। उसके अलावा अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर प्रदेश के हर वर्ग के साथ न्याय किया है और एक विश्वास अर्जित की है कर्नाटक की जनता भी ऐसी सरकार कर्नाटक में चाहती थी इसलिए कांग्रेस को चुनी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक की जनता भाजपा के 40 प्रतिशत कमीशन खोर सरकार से त्रस्त थी जैसे छत्तीसगढ़ में 15 साल तक रमन भाजपा की भ्रष्ट और कमीशनखोर सरकार थी जिसे जनता ने उखाड़ फेंका, वैसे ही कर्नाटक में भी हुआ है। कर्नाटक में अब कांग्रेस की पारदर्शी सरकार बन रही है जो किसान, मजदूर, युवा, माता, बहनें, व्यापारियों और स्थानीय संस्कृति के लिए काम करती है, सभी वर्गों को न्याय देती है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भगवान बजरंग बली ने रामायण काल में राम भक्ति की नकली स्वांग रचने वाले कालनेमी का संहार किया था। कर्नाटका में भी बजरंग बली ने राम भक्ति का नकली चोंगा पहनने वाली भाजपा को बेनकाब कर दिया। यह जीत बजरंग बली के आर्शिवाद से कांग्रेस की जीत है।
मोहला / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू 17 मई को दोपहर 12 बजे सर्किट हाऊस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। अध्यक्ष साहू दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सदस्य महेश चंद्रवंशी, साधुचरण यादव, गिरवर साहू, श्रीमती किरण सिन्हा एवं सचिव छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग वीरू कुमार साहू शामिल होंगे। इसके पश्चात अध्यक्ष साहू शाम 4 बजे सर्किट हाऊस में प्रेसवार्ता करेंगे। इसके पश्चात वे शाम 5 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समस्त प्रदेशवासियों को मात्री दिवस की बधाई दी . गृहमंत्री साहू ने अपने ट्विटर अच्कोउन में बधाई देते हुए कहा कि
" माँ "
एक शब्द ही नहीं बल्कि हमारे जीवन का आधार है। हमारे कण-कण में उनके द्वारा सींचे हुए संस्कार, करुणा और स्नेह की छाया विद्यमान है। मातृ दिवस के अवसर पर अपनी माँ के साथ-साथ सभी माताओं को सहृदय धन्यवाद व शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम करता हूँ।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में अपने आदर्श इस्पात ग्रामों में 29 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इन शिविरों में मरीजों की निःशुल्क जांच करके आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया जाता है। इन शिविरों का हजारों लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया। जिसमें कुल 1349 मरीजों की जांच करके उनको उचित सलाह के साथ दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसमें लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों में 516 पुरुष, 610 महिलाएं तथा बच्चों की संख्या 223 रही। इन स्वास्थ्य शिविरों को पीपरछेड़ी, पाउवारा, चेतवा, दनिया, जंजगीरी, कनारी, भरदा, बोरिगरका, चगोरी आदि इस्पात ग्रामों में आयोजित कराये गए।
सीएसआर विभाग द्वारा संयंत्र के खदान (माइंस) के आसपास के क्षेत्रों में भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। कोरोनाकाल के कारण इन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महामाया खदान (माइंस) द्वारा नवंबर 2022 को किया गया। इसके बाद से अबतक कुल 05 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें अब तक कुल 664 मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इसमें लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों में 222 पुरुष, 190 महिलाएं तथा बच्चों की संख्या 252 रही। इसी कड़ी में दुल्की खदान द्वारा भी नवंबर 2022 से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की शुरुआत हुई। जिसमें अब तक कुल 244 मरीज लाभान्वित हुये हैं। इसमें लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों में 65 पुरुष, 130 महिलाएं तथा बच्चों की संख्या 49 रही। हीर्री खदान ने भी 2023 में अब तक कुल 05 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन किया है। जिसमें अब तक कुल 642 मरीजों ने इस शिविर का लाभ प्राप्त किया है जिसमें 360 पुरुष तथा 282 महिला मरीजों ने लाभ प्राप्त किया है।
ज्ञात हो कि निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) विभाग द्वारा लगातार अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों का निर्वहन किया जाता है जो सामाजिक, पर्यावरण, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों को लेकर किया जाता है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) विभाग ने जनस्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में अपने दायित्व का निर्वहन बखूबी किया है।
इस पूरे स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालाय की मेडिकल टीम तथा नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा। शिविर में लाभ प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायतों तथा ग्रामीणों ने भिलाई इस्पात संयंत्र की सी एस आर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और आने वाले समय में ऐसे ही और शिविरों के आयोजन की अपील की है।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / चुनावी वर्ष में अब सत्ताधारी सरकारे मतदाताओ को रिझाने नए नए योजनाओं को लागू करती है ये लोकतंत्र में अब अहम् हिस्स हो गया सालो परेशां जनता को चुनावी वर्ष में क्षणिक लाभ देकर फिर सालो राजनितिक सुख का लाभ लेने की परंपरा अब हावी होती जा रही है . आत्मनिर्भर और मुफ्त की बात का विरोध करने वाली भाजपा भी चुनावी क्षेत्र में मुफ्त योजनाओं का अम्बार लगा देती है जैसे कि कर्नाटक चुनाव में देखने को मिला अब ऐसे ही कुछ शिवराज सरकार के द्वारा किया जा रहा है . गोधन पर जिस तरह पहल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उसका अनुसरण करते हुए कैराज्यो ने इसे अलग अलग नामो से योजनाओं को लागू किया .
कुछ दिनों पहले ही 19 साल सत्ता सँभालने वाले शिवराज सरकार ने चुनावी वर्ष में गोधन के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए गोधन के लिए "COW एम्बुलेंस" का शुभारम्भ किया अब किसानो के ऋण माफ़ी योजना की शुरुवात करने जा रही है .
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के आवेदन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे । जिसमे प्रदेश के 11 लाख से अधिक किसानों की रूपये 2123 करोड़ की ब्याज राशि होगी माफ।
बता दे कि कर्जमाफी की योजना को कमलनाथ सरकार ने लागू किया था किन्तु सत्ता परिवर्तन के बाद कई मामलो में पेंच होने की बात कहकर इस योजना को शिवराज सरकार ने लागू नहीं किया जिसे अब लागू किया जा रहा है . बता दे कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में किसानो के कर्ज माफ़ी की गोश्ना की थी और उसे लागू भी किया सत्ता सँभालते ही वही अब चुनाव वर्ष में शिवराज सरकार द्वारा कर्ज में ब्याज माफ़ी की योजना लागू कर रही है .
रायपुर / शौर्यपथ / कर्नाटक विधान सभा चुनाव में जैसे जैसे कांग्रेस को बढ़त मिलती गयी कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल बनता गया . कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की ओर तेजी से बढ़ते कदम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी जश्न का माहौल बन गया . सीएम भूपेश बघेल में मिठाई खिला कर कांग्रेस की जीत के ख़ुशी का इजहार किया और इसे लोकतंत्र की जीत कहा .
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, इस चुनाव में नरेंद्र मोदी का फैक्टर नहीं चला। अब नरेंद्र मोदी का जादू खत्म हो गया है। भाजपा ने इस चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। नतीजों से यह साफ हो गया कि बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ है। जो कांग्रेस मुक्त की बात करते थे वो अब कर्नाटक से मुक्त हो गए हैं। सीएम बघेल ने कहा, हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
बिलासपुर में भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में शामिल होने के पहले मुख्यमंत्री बघेल ने मीडियोकर्मियोंं और लोगों को मिठाई बांटकर खुशी जताई। कांग्रेस की जीत पर उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार। भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है। 2024 में भारत जुड़ेगा, नफ़रत हारेगी।
प्री.बीएड, प्री.डीएलएड की परीक्षा 17 जून और बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा 24 जून को
राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागी से नहीं लिया जाएगा परीक्षा शुल्क
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षण मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राज्य के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों- प्री.बीएड, प्री डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग में प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम अनुसार इन सभी पाठ्क्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 13 मई से 28 मई तक लिए जाएंगे। त्रुटि सुधार के लिए प्री.बीएड, प्री.डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 29 मई से 31 मई तक का समय दिया गया है। प्री.बीएड, प्री.डीएलएड के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 9 जून तथा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 16 जून निर्धारित की गई है। प्री.बीएड, प्री.डीएलएड के लिए परीक्षा 17 जून को तथा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए परीक्षा 24 जून को होगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप लिखित परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
रायपुर / शौर्यपथ / संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि रायपुर में मानस मंडलियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लिए जाए। श्री भगत आज अपने निवास स्थित कार्यालय में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहें थें। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता रायपुर में 27 से 29 मई आयोजित होगी। इस प्रतियोेगिता में प्रत्येक जिलें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानस मंडलियां शामिल हांेगी।
बैठक में संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि रायपुर में डे भवन में स्वामी विवेकानंद स्मृति संस्थान की स्थापना और मानव संग्रहालय के निर्माण हेतु भी वित्त विभाग से मंजूरी प्राप्त हो गयी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप माता कौशल्या महोत्सव का सफल आयोजन हाल ही में चंद्रखुरी में किया जा चुका है। आगामी 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आई.सी.सी.आर) के माध्यम से विदेशी दलों को भी आमंत्रित किया गया है।
बैठक में संस्कृति मंत्री ने नया रायपुर में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण, समस्त जिलों में गढ़ कलेवा खोले जाने, कलाकारों के गत वर्ष के स्वीकृत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लंबित भुगतान, कलाकारों के ग्रेडेशन संशोधन तथा कलाकारों के मानदेय भुगतान शीघ्र किये जाने के निर्देश दिये। मंत्री श्री भगत ने गढ़ कलेवा की प्रगति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 33 जिलों में से 16 जिलों में गढ़ कलेवा का संचालन किया जा रहा है। शेष जिलों में भी इस वर्ष गढ़ कलेवा का संचालन शुरू हो जाएगा।
बैठक में छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अनिल भतपहरी, उपसंचालक जे.आर भगत, उमेश कुमार मिश्रा, डॉ. (श्रीमती) तनुजा बघेल, डॉ. प्रताप चंद पारख सहित पुरातत्ववेत्ता उपस्थित रहे।
अतिथि शिक्षकों को प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में
जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती में अतिथि शिक्षकों कों बोनस अंक दिए जाएगें। लोेक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों को प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में निर्देश जारी किए है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश में शिक्षकों के 12 हजार 489 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षक को प्रत्येक वर्ष के लिए 2 बोनस अंक तथा अधिकतम 10 अंक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में अतिथि शिक्षकों को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी शैक्षणिक सत्र में एक वर्ष से कम अवधि के अध्यापन के लिए शून्य अंक देय होगा। एक पूर्ण शैक्षणिक सत्र के अध्यापन के लिए 2 अंक देय होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों कोे प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा है कि निर्धारित प्रक्रिया अनुुसार प्रमाण पत्र उन्हीं अभ्यर्थियों को जारी किया जाए, जिन्हें छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 24 जून 2019 को जारी पत्र अनुसार अतिथि शिक्षक के रूप में शासकीय शालाओं में अध्ययन हेतु व्यवस्था की गई है। इसके लिए आवेदक को अपनी कार्यावधि की स्वघोषणा पत्र के साथ आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। आवेदनकर्ता आवेदन पत्र में व्यापम पोर्टल पर बनाई गई अपनी इनरोलमेंट नंबर एवं व्यापम में पंजीकृत अपना मोबाईल नंबर अंकित करेंगे। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी प्राप्त आवेदनों का संबंधित प्राचार्य के प्रमाणीकरण उपरांत, व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट होने पर निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र, विशेष वाहक के माध्यम से लोक शिक्षण संचालनालय भिजवाएंगे, यहां से हस्ताक्षर होने के बाद प्रमाण पत्र अपने कार्यालय से संबंधित को वितरित किया जाएगा।
बिलासपुर / शौर्यपथ / विभिन्न सामजिक संगठनो के जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात के दौरान सामिजिक गथिविधियो और जरूरतों को जानने का अवसर भेंट मुलाकत कार्यक्रम का एक अहम् हिस्सा बनता जा रहा है . इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल इंदिरा विहार गेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान डड़सेना कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, कतिया समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, मोवार समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, बरई चौरसिया समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, जगन्नाथ कोलता समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, विश्वकर्मा कल्याण समिति को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, मरार पटेल समाज बिलासपुर द्वारा सामाजिक भवन के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार प्रगतिशील जायसवाल कन्नौज कलार समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, राठौर समाज के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, अघरिया समाज को छात्रावास भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, मुख्यमंत्री ने भूमुंडा आदिवासी समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की मांग पर भवन के लिए 30 लाख रुपए, कसौधन वैश्य समाज को भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, यादव समाज को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, मुस्लिम समाज को मंगला, उसलापुर क्षेत्र के कब्रिस्तान में बॉउंड्री वाल सहित अन्य निर्माण के लिए 20-20 लाख रूपए, कायस्थ समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, मुस्लिम समाज को रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक-18 में विद्यालय भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, नेवसा में साहू समाज की मांग पर बेलतरा तहसील में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए, कुशवाहा काछी समाज को भवन नवीनीकरण के लिए 15 लाख रुपए, खटीक समाज को सामजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, निरंकारी मंडल इमली पारा बिलासपुर में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, महरा जाति को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री से महत्तर समाज और डोमार समाज की ओर से प्रतिनिधि ने समाज के लिए लाइब्रेरी निर्माण के लिए राशि की मांग पर 10 लाख रुपये, मराठा समाज बिलासपुर को सामाजिक भवन के जीर्णाेद्धार के लिए 15 लाख रुपए, मछुआरा समाज को लिंगयाडीह में निर्मित सामाजिक भवन के उन्नयन के लिए 10 लाख रूपए, चंद्रा समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए, कंवर समाज बिलासपुर को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। आदिवासी समाज की ओर से छात्रवास का जीर्णाेद्धार की मांग पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने बौद्ध समाज समाज के भवन के लिए प्रतिनिधि मंडल से कहा कि आप जमीन ले लीजिए भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान की जाएगी। सुसारथी समाज द्वारा सकरी अटल आवास में स्कूल प्रारम्भ करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। सिंधी समाज के प्रतिनिधि द्वारा सिंधी तीर्थ के लिए जमीन की मांग की मुख्यमंत्री ने जमीन चिन्हांकित करने के लिए कहा।
साहू समाज द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ऋण मांफी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी और 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार मसीही समाज की मांग पर चर्च भवन के लिए मुख्यमंत्री ने जमीन देने की बात कही। आदिवासी समाज को उसलापुर में सामाजिक भवन निर्माण के लिए सहायता की मांग की मुख्यमंत्री ने पहले जमीन समाज के नाम से रजिस्ट्री कराने की बात कही।
बिलासपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर में स्थित स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने 3 करोड़ रूपये की लागत से बने स्कूल भवन के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। जिसके अंतर्गत अत्याधुनिक लैब,अत्याधुनिक क्लास रूम,भव्य प्रवेश द्वार, स्टेज,खेल मैदान व नवीन टाॅयलेट का निर्माण किया गया है। स्कूल में पिछले सत्र से ही अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू हुई है। जिसमें इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया। स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या 930 है।
विद्यार्थियों के लिए स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास की सुविधा मुहैया कराई गई है। स्मार्ट क्लास के लिए इंटरएक्टिव बोर्ड लगाए गए हैं ताकि बच्चे मॉर्डन तकनीक को अपना कर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रयोग के तौर पर 3 इन स्टडी बोर्ड भी कुछ क्लासेज में लगाई गई हैं। जिनमें इंटरएक्टिव बोर्ड के अलावा मार्कर बोर्ड ऑफ चाॅक बोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। बच्चे सूचना क्रांति के दौर में मैं टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके इसके लिए कंप्यूटर लैब में 19 कंप्युटर रखे गये हैं। जिसमें उन्हें प्रैक्टिकल क्लासेस दी जाती हैं। बच्चे आकृति विज्ञान को बेहतर तरीके से समझे इसके लिए बायोलॉजी लैब में टाॅर्सो हुम्न बॉडी व स्टार फिश और सी हॉर्स जैसे स्पीशीज भी रखे गए हैं। इसके साथ ही फिजिक्स लैब में कई वर्किंग मॉडल रखे गए हैं ताकि बच्चे प्रैक्टिकल अप्रोच को अपना सकें।
स्कूल की लाइब्रेरी में नीट, आईआईटी जी, व्यापम, यूपीएससी, सीजीपीएससी, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ कहानी व साहित्य से संबंधित पुस्तकें रखी गई है ताकि बच्चों का हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो। लाइब्रेरी में नई पुस्तकों के तौर पर लगभग 300 पुस्तक और पुरानी पुस्तक के संग्रहण के आधार पर लगभग 15 सौ पुस्तक उपलब्ध हैं। स्कूल में स्पोर्ट क्लास में योगा और एरोबिक्स जैसी क्लासेस भी ली जा रही है। बच्चों के लिए इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स से संबंधित बहुत सारी खेल सामग्रियां भी उपलब्ध हैं, जिसमें चेस, कैरम, हुप्स, बैडमिंटन इत्यादि शामिल हैं।
नदी के पुनर्जीवन के लिए जनसहभागिता जरूरी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने ली अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण की बैठक
बिलासपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा बेसिन में संचालित तमाम सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अरपा नदी क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं हैं। इसे पुनर्जीवित करने के लिए इससे जुड़े तमाम विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करना सुनिश्चित करें ताकि जल्द से जल्द अरपा नदी की प्यास बुझाकर इसे पूर्व की तरह बारहमासी नदी में तब्दील किया जा सके। श्री बघेल भेंट मुलाकात के दौरान बिलासपुर में आज अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नदी को पुनःजीवित करने के लिए शासकीय प्रयासों के साथ जनसहभागिता भी जरूरी हैं। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विधायक धरमलाल कौशिक, शैलेश पाण्डेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव सहित जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, कलेक्टर सौरभकुमार सहित कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा, मुंगेली कलेक्टर राहुल देव, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्राधिकरण के सदस्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि अरपा नदी जलग्रहण क्षेत्र का संपूर्ण विकास के लिए अगस्त 2021 में नये स्वरूप में अरपा बेसीन विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। वैज्ञानिक आधार पर ऐसी संरचनाओं का निर्माण किया जायेगा जिससे नदी में बारहों महीने पानी बहती रहे। प्राधिकरण के क्षेत्र में बिलासपुर सहित जीपीएम, मुंगेली और कोरबा जिले की 625 गांव शामिल हैं। इन ग्रामों की 3,634 वर्ग किलोमीटर इसके जलग्रहण क्षेत्र में शामिल हैं। अरपा एवं इसकी सहायक नदियों में जल संसाधन विभाग द्वारा छोटी बड़ी मिलाकर 116 योजनाएं संचालित हैं, इनकी रूपांकित सिंचाई क्षमता 86 हजार 605 हेक्टेयर है।
अरपा नदी को जीवंत बनाए रखने के लिए फिलहाल 3 बैराज परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनमें अरपा भैंसाझार, शिवघाट व पचरीघाट शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2023-24 के बजट में छपरा टोला सहित 9 योजनाएं मंजूर की गई हैं। इन योजनाओं से अरपा में पानी छोड़कर पुनर्जीवित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्राधिकरण में चल रहे विकास कार्याें का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होेंने कहा कि शहर से लगे अरपा नदी में निर्माणाधीन शिवघाट बैराज को जून माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। इस बैराज के बन जाने से शहर की जल समस्या काफी हद तक दूर होगी। बैठक में अरपा विकास प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे, नरेन्द्र बोलर, श्रीमती आशा पाण्डेय भी उपस्थित थी। अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय ने स्वागत उद्बोधन दिया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
