
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर / शौर्यपथ / माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा महाराष्ट्र और दिल्ली के राज्यपालों को जनमत द्वारा चुनी सरकार का आदर करने की नसीहत देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह स्थिति निर्मित हुई है। राजभवन को भाजपा ने राजनीतिक अखाड़ा का केंद्र बना दिया। राजभवन स्वतंत्र होकर काम नहीं कर पा रही है? छत्तीसगढ़ में भी भाजपा कांग्रेस से सीधा मुकाबला नही कर पा रही है इसलिये राजभवन की आड़ में 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक जैसे कई महत्वपूर्ण बिलों को रुकवा कर प्रदेश के आरक्षित वर्गों के प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और अपनी ओछी और आरक्षण विरोधी राजनीति मंसूबे को पूरा कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र में मोदी भाजपा की सरकार अपनी विरोधी दलों की राज्य सरकारों के साथ भेदभाव सौतेला व्यवहार कर रही। परेशान करती है जिन राज्यों में भाजपा राजनीतिक रूप से पंगु हो चुकी कांग्रेस या अन्य दलों से सीधा मुकाबला नहीं कर पा रही है है वहां राजभवन के पीछे छिपकर जनमत की चुनी हुई सरकारों के जनहित में लिये गये निर्णयों, सदन से पारित विधेयक को रुकवाती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर संघीय ढांचे पर लगातार चोट पहुंचाने वाली मोदी सरकार के अधिनायकवादी चेहरे को उजागर किया है। गैर भाजपा शासित चुनी हुई राज्य सरकारों के खिलाफ मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे षड्यंत्र सर्वविदित हैं। मणिपुर, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जिस प्रकार से बलपूर्वक तख्तापलट में राजभवन की संलिप्तता रही। संवैधानिक संस्थानों, केंद्रीय जांच एजेंसियों और धनबल का दुरूपयोग करके लोकतंत्र का गला घोंटा गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में शिंदे सरकार के गठन की प्रक्रिया पर तीखी टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र के राजभवन को भी कटघरे में खड़ा किया है। कोर्ट ने कहा है कि राज्यपाल ने कानून के तहत काम नहीं किया है। विगत 9 वर्षों से मोदी राज में लगातार संवैधानिक संस्थानों, केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ ही राजभवन तक को भी भाजपाई पार्टी कार्यालय के रूप में संचालित करने का कुत्सित प्रयास करते रहे हैं। आज सर्वोच्च न्यायालय का फैसला षड्यंत्रकारी भाजपाइयों के मुंह पर करारा तमाचा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी राजभवन में सदन में पारित कई विधेयक राजभवन में हस्ताक्षर नही होने चलते अटके हुए है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक है। जिसके सम्बन्ध में राज्यपाल महोदय ने भी पत्र लिखकर बिल लाने कहा और तत्काल हस्ताक्षर करने की मंशा भी सार्वजनिक तौर पर जाहिर की थी। सदन में 76 प्रतिशत आरक्षण सर्वसम्मति से पारित भी हुआ और सरकार के दो मंत्री बिल लेकर राजभवन गये लेकिन अचानक क्या दबाव आया कि जिस बिल पर राज्यपाल महोदय हस्ताक्षर करने तैयार थे आज पांच महीना से अधिक हो गया आरक्षण विधेयक राजभवन में अटका हुआ है। इस दौरान राज्यपाल भी बदल दी गई।
भाजपा तो आरोपी को बचाने जांच रुकवाने न्यायालय जाती हैं
रायपुर /शौर्यपथ / पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए 36 हजार करोड़ के नान घोटाला एवं झीरम घाटी राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड की जांच के लिए जब एसआईटी का गठन किया गया तब उन्होंने न्यायालय में जाकर एसआईटी जांच को रुकवाया क्यों? भाजपा तो आरोपी को बचाने गठित एसआईटी की जांच को रुकवाने के लिए न्यायालय जाती है। धरमलाल कौशिक झूठे एवं मनगढंत घोटाला का आरोप लगा रहे हैं। एलआईसी को तो मोदी के मित्र लूट रहे हैं जैसे 15 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटने काम रमन भाजपा की सरकार ने किया था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के सरकार के दौरान भाजपा का मूल काम कमीशन खोरी करना भ्रष्टाचार करना था। रमन सरकार के सारे मंत्री और उनके रिश्तेदार गड़बड़झाला करने में लगे थे।रमन सिंह के दमाद पुनीत गुप्ता ने गरीबों के लिए बनाई जा रही सरकारी अस्पताल को गिरवी रख कर महा भ्रष्टाचार किया। रमन मेडिकल स्टोर के पते पर अभिषेक सिंह के नाम से पनामा में खाता खुल जाता है। नान की डायरी में मैडम सीएम? सीएम सर ? और ऐश्वर्या रेजीडेंसी में रहने वालों को चावल चोरी का पैसा पहुंचाया जाता था। इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक में हुए 40 करोड़ के घोटाला के मामले में गिरफ्तार मैनेजर उमेश सिन्हा ने नारको टेस्ट में रमन सिंह और उनके चार मंत्रियों को एक एक करोड़ रुपए देना स्वीकार किया था आज रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है जन समर्थन खो चुकी है इसलिए केंद्रीय शक्तियों एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रही है प्रदेश की जनता भाजपा के इस चरित्र से वाकिफ हैं और भाजपा यानी भ्रष्टाचार कहती है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से मंचासीनों में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री एवं भाजयुमो प्रदेश प्रभारी विजय शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजयुमो दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र नाग, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित महेश्वरी, प्रदेश मंत्री आलोक श्रोती, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव शामिल रहे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं के द्वारा युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्य योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई साथ विधानसभा चुनाव को लेकर तय किए गए विस्तारकों को उनके कार्य जल्द शुरू करने के लिए आह्वान किया गया।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि अपने जीवन का हम लक्ष्य तैयार कर कार्य करें एवं उस कार्य को पूरे मन से करें तभी हम सफलता हासिल करेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमें अपना पूरा जोर लगाना है। पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर देश में ऐसे अनेकों वीर सपूत है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। देश को बढ़ाने के लिए और बनाने के लिए युवाओं को समर्पित रूप से समय देना होगा था पर अपने मन में संकल्प लेकर संगठन को आगे बढ़ा कर दृढ़ होकर कमल खिलाने के लिए एकजुट हो जाए। आगामी दिनों होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन महामंत्री पवन साय ने कहां कि संगठन के द्वारा तय किए गए निर्धारित मापदंड के अनुरूप पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये तत्परता से जुटें। उन्होंने आह्वान किया कि चुनावी समर बेला में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा हमारे देश के ऊर्जा के प्रमुख स्रोत है किसी भी देश की विकासधारा जिस और युवा जाता है उसी ओर जाती है। देश के युवाओं के लिए लगातार केंद्र की 9 साल की नरेंद्र मोदी की सरकार और पूर्ववर्ती डॉ रमन सिंह की 15 साल की सरकार में चौमुखी विकास हुए। सुदूर वनांचल बस्तर क्षेत्र से लेकर राजनांदगांव कांकेर कवर्धा क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य हुए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास की बह रही है सब देख रहे हैं किसी समय में हमारे देश में कांग्रेस के शासनकाल के समय 1 एम्स था वर्तमान में देश में अभी 19 एम्स है और 2025 के अंत तक 5 और एम्स शुरू हो जाएंगे। लेह लद्दाख में खराब मौसम के समय हमारे देश से उनका संपर्क टूट जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है आज अटल टनल के निर्माण होने से लेह लद्दाख का माहौल बदला है। विश्व की सबसे ऊंची रेलवे ब्रिज, से लेकर जितने भी एक्सप्रेसवे हाईवे का निर्माण हो रहा है वह देखने योग्य हैं लगातार हमारा देश रक्षा से लेकर हर क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन रहा है, जिसका श्रेय विश्व के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाता है।
भाजपा संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम विश्व के सबसे बड़े संगठन भाजपा के कार्यकर्ता हैं, भाजपा के पास विश्व के सबसे ज्यादा सांसद एवं विधायक हैं। देश में एवं कई राज्यों में सरकार है। आज जो कई बड़े पदों पर आसीन है वह सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के सामान्य कार्यकर्ता हुआ करते थे। आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तुलना में पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह की सरकार का करें तो आकलन स्पष्ट नजर आता है इस वर्तमान प्रदेश सरकार में सिर्फ और सिर्फ घोटाले ही हुए है शराब घोटाला, अनाज घोटाला, आवास घोटाला और आने वाले समय में कई घोटाले सामने आने वाले हैं।
आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज शर्मा ने किया और आभार जिला महामंत्री मुकेश सोनकर ने किया। बैठक को युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर , जिला महामंत्री एवं जिला प्रभारी युवा मोर्चा ललित चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने भी संबोधित किया।
बैठक में दुर्ग-भिलाई, बेमेतरा, कवर्धा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मानपुर -मोहला के युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं जिले के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।
रायपुर / शौर्यपथ / सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिये संचालित उचित मूल्य की दुकानों में स्टॉक के सत्यापन को घोटाला बताया जाना भाजपा का दिमागी फितूर है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 36000 करोड़ का नान घोटाला करने वाली भाजपा को सपने में भी घोटालों की याद आती है। पिछले चार साल में भूपेश सरकार के ऊपर एक भी रू. का घोटाले का प्रमाणिक आरोप नहीं लगा पाने वाली भाजपा केंद्रीय एजेंसियों, केंद्रीय विभाग की टीम भेज कर सरकार की छवि खराब करने की कोशिशों में लगी रहती है। ईडी सीबीआई सहित पूरी केंद्रीय टीम इसी में लगी है। किसी के द्वारा की गयी शिकायत और उस शिकायत के निराकरण के लिये जांच टीम का आना घोटाला नहीं हो जाता। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय की टीम जांच करने आई थी उसे पूरी वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया गया। राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार है, रमन राज के समान सरकार पोषित घोटाला नहीं होता, गड़बड़ियां करने वालों पर कार्यवाही होती है। राज्य में किसी प्रकार का कोई भी घोटाला नहीं हुआ है बल्कि गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाहियां की गयी है। राज्य सरकार ने 13992 राशन दुकानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करवाया है तथा जहां पर गड़बड़ी पायी गयी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गयी तथा एफआईआर भी दर्ज करवाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता झूठे आरोप लगा रहे कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में छत्तीसगढ़ में सही वितरण नहीं हुआ जबकि खुद भारत सरकार के पीआईबी से जारी कोरोना काल 12 जनवरी 22 को जारी प्रेस नोट में स्पष्ट लिखा गया था कि 2021-22 के चरण III और IV के दौरान छत्तीसगढ़ राशन बंटवारे के श्रेष्ठ लक्ष्य प्राप्त करने वाले राज्यों में प्रमुख है। छत्तीसगढ़ 98 प्रतिशत, त्रिपुरा 97 प्रतिशत, मिजोरम 97 प्रतिशत, दिल्ली 97 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल 97 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले प्रमुख राज्य थे।
रायपुर / शौर्यपथ / दुश्मन देश पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरूलकर कथित तौर पर चार पीढ़ियों से आरएसएस से संबद्ध रहे हैं। 14 साल तक संस्कार भारती के संगठन मंत्री रहे। सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय के नीचे काम करने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिक, प्रदीप कुरुलकर पाकिस्तानी एजेंट को गुप्त, संवेदनशील सूचना देता था, लगातार खुफिया जानकारी उन्होंने दुश्मन देश को मुहैया कराई। चर्चा तो यह भी है कि आर एस एस के संगठन संस्कार भारती के साथ ही प्रदीप कुरूलकर के संबंध रमन सिंह से भी हैं। ख़बर है कि रमन सिंह के बुलावे पर प्रदीप कुरूलकर छत्तीसगढ़ भी आए थे। आतंकवाद रोधी दस्ते ने अदालत को सूचित किया है कि जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं और एटीएस को फॉरेंसिक लैब से एक रिपोर्ट मिली है जिसमें देश की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण डाटा को विदेशी नागरिक के साथ साझा किया है। ऐसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को संचालित करने वाले आरोपियों का आरएसएस से संलिप्तता देश के हित में के लिए हानिकारक है।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम तुहत द्वार महापौर संग गोठ के तहत आज महापौर नीरज पाल वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ भेट मुलाकात करते हुए वार्ड क्षेत्र का निरीक्षण किया लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। कृपाल नगर पहुंचने पर लोगों ने नाली की समस्या बताई जिस पर महापौर ने मौके पर अधिकारियों को नाली निकासी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वही वार्ड 14 के सड़क नंबर 1, 2 और 3 में पानी की समस्या होने पर अधिकारियों को इंटरकनेक्शन के माध्यम से पेयजल व्यवस्था सुदृण करने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 14 शिवाजी नगर में बोर की मांग पर महापौर ने बोर खनन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वार्ड भ्रमण एवं भेट मुलाकात के दौरान निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्थानीय पार्षद अभिषेक मिश्रा, एमआईसी सदस्य नेहा साहू एवं लालचंद वर्मा, जोन आयुक्त येशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा व निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर में महापौर ने कई कार्यों की रखी आधारशिला वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर में महापौर नीरज पाल ने आज विकास कार्यों को लेकर आधारशिला रखी और मोहल्ले वासियों एवं जनप्रतिनिधियों से भूमि पूजन करा कर कार्य की शुरुआत कराई। वार्ड क्रमांक 14 में 10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। सड़क नंबर 36 में 10 लाख की लागत से सीमेंटीकरण का कार्य होगा तथा तीन लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा।
मोहल्ले वासियों की सबसे बड़ी जलभराव की समस्या के निदान के लिए महापौर नीरज पाल कई घंटों तक डटे रहे मैदान पर वार्ड भ्रमण के दौरान मोहल्ले वासियों ने चंद्र नगर कोहका में जलभराव की समस्या से महापौर को अवगत कराया तथा इंदु आईटी के समीप नाला सकरी हो जाने से बारिश के दिनों में जल भराव होना बताया। महापौर ने आयुक्त तथा आला अधिकारियों के साथ नाला का निरीक्षण किया, समस्या के समाधान के लिए कई घंटों तक स्पॉट पर रहे। उन्होंने समस्या का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, अब आगे निगम ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। नाला के समीपस्थ क्षेत्रों का सीमांकन किया जायेगा इस आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
शिविर में लोग हुए लाभान्वित शिविर में आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, नियमितीकरण, आयुष्मान कार्ड आदि के लिए काउंटर स्थापित किए गए थे जहां पर लोगों ने शिविर में आवेदन देकर योजनाओं का भरपूर लाभ उठाया।
- आदिवासी बाहुल्य जिले के बच्चों का रहा बेहतरीन परीक्षा परिणाम
- कलेक्टर ने बच्चों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
- 10वीं एवं 12वीं परीक्षा परिणाम में बच्चों ने जिले को किया गौरवान्वित
- कक्षा 10वीं में 92.51 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 90.69 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
- कलेक्टर ने मेधावीं बच्चों को खिलाई मिठाई और दिया उपहार
मोहला / शौर्यपथ / आदिवासी बाहुल्य जिले के बच्चों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कड़ी मेहनत से बेहतरीन परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है। इस वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम 10वीं में 92.51 प्रतिशत तथा 12वीं में 90.69 प्रतिशत रहा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिल्हाटी के साकेत साहू ने कक्षा 12वीं में 93.40 प्रतिशत और संस्कार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबागढ़ चौकी की प्रियंका साहू ने कक्षा 10वीं में 95.50 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल करके जिले का मान बढ़ाया है।
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मेधावी बच्चों से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर से चर्चा में मेधावी बच्चों ने बताया कि उन्हें आगे की पढ़ाई पूरी करके आईएएस, साईटिस्ट, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, शिक्षक के क्षेत्र में कैरियर बनाकर क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान करने का सपना है। कलेक्टर ने सभी बच्चों को कड़ी मेहनत और जुनून के साथ आगे की पढ़ाई मन लगाकर पूरी करके अपने सपनों को साकार करने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर ने शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। आगामी वर्षों में भी बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने अभी से कार्ययोजना के तहत तैयारी शुरू करें और कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में बेहतर परिणाम लाकर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सेलेबस जल्दी पूरा कराएं। कैरियर गाइडियन्स देते हुए उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं के बाद एनडीए की परीक्षा होती है। डिफेंस सर्विसेज बहुत अच्छा फिल्ड है, जिसमें जाना चाहिए। उन्होंने इसके बारे विस्तार से जानकारी बच्चों को दी। इस अवसर पर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाई और स्मृति चिन्ह दिया। उन्होंने जिले में टॉप-10 में आने वाले सभी कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बच्चों को मिठाई खिलाई और उपहार स्वरूप पेन-डायरी दी।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रेमलता चंदेल ने इस परीक्षा परिणाम से जिले को गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके लिए मेधावी बच्चों, शिक्षा विभाग, शिक्षकों एवं पालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निश्चित योजना के तहत शिक्षा को पूरे राज्य में अच्छी स्थिति में लाया गया है। उन्होंने मेधावी बच्चों से कहा कि आप लोगों ने जो भी सपना देखा है। उसके लिए शत-प्रतिशत देने की बात कही और अपने-अपने क्षेत्रों में बहुत अच्छा कार्य कर उत्कृष्टता प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री केके बंजारे, प्राचार्य एवं बच्चों के पालकों ने भी संबोधित किया और मेधावी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र देवांगन, प्राचार्य, शिक्षक, पालक, बच्चे एवं अन्य अधिकारी उपस्तिथ थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
इस्पात नगरी, भिलाई के आवासीय क्षेत्र में बिजली के हाई टेंशन तार लाईन से स्विच आदि चोरी और छेडछाड़ की बढ़ती घटनाओं से विगत कुछ माह से भिलाई क्षेत्र के रहवासियों को काफी परेशानी हो रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर चलती हाई टेंशन लाईन से उपकरणों की चोरी और हाई टेंशन लाईन में छेडछाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
भिलाई निवास में विगत 9 मई, 2023 को आधी रात से 10 मई की सुबह तक बिजली गुल रही, जिससे यहां कमरों और अपार्टमेंट में रहने वालों मेहमानों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यह बिजली गुल, चोरों द्वारा एचटी लाइन के एयरब्रेक स्विच को चुराने का प्रयास करने के कारण हुई। चोरी के प्रयास से स्विच क्षतिग्रस्त हो गया। यह स्विच चोपड़ा पेट्रोल पंप के पास फॉरेस्ट एवेन्यू पर स्थित हाइटेंशन लाइन पर था। विगत दिनों इसी तरह की एक घटना जेपी सीमेंट चौक के पास स्थित सड़क पर दर्ज की गई। इस घटना के चलते सीवरेज पंप हाउस में भी पूरी रात बिजली गुल रही और काम प्रभावित रहा।
भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग ने इस तरह की बार-बार हो रही घटना को लेकर पुलिस विभाग को चलती हाई टेंशन लाईन से विद्युत उपकरणों की चोरी और चोरी की नियत से छेडछाड़ करने की रिपोर्ट 8 अप्रैल, 2023 और 11 मई, 2023 को दर्ज कराई है। पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में स्पष्ट रूप हाई टेंशन लाईन से विद्युत उपकरणों की चोरी और चोरी की नियत से छेडछाड़ करने का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में विगत वर्ष भी इस तरह के घटनाओं का उल्लेख किया गया है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग ने इस तरह की हो रही घटना को देखते हुए आम जनता से भी अनुरोध किया है कि इस्पात नगरी की विद्युत लाईन एवं आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग और निकट के पुलिस थाने में तत्काल जानकारी दें कर सहयोग करें। इससे अप्रत्याशित गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सकेगा।
सेल, भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने वर्तमान में मुख्य महाप्रबंधकों के कार्यालयों द्वारा उपयोग किए जा रहे पेट्रोल/डीजल चलित वाहनों की जगह, सभी मुख्य महाप्रबंधकों को उनके कार्यालयों में कुल 42 इलेक्ट्रिक वाहनों को वितरित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत संयंत्र ने टाटा मोटर्स से 42 नये इलेक्ट्रिक वाहन ‘टिगोर‘ प्राप्त करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सजगता को प्रदर्शित किया है। आज 12 मई, 2023 को टाटा मोटर्स ने सेल भिलाई इस्पात संयंत्र को प्रथम चरण में 22 नई टिगोर ईवी वाहन प्रदान किये। संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने टाटा मोटर्स के जोनल मैनेजर श्री नितुल शर्मा से इन वाहनों की पहली खेप सेक्टर-7 स्थित टाउनशिप गैरेज में आयोजित एक समारोह में प्राप्त की।
इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डाॅ ए के पंडा, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री एस मुखोपाध्याय सहित संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधकगण व वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयंत्र के उप महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री एन के साहू ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने टाटा मोटर्स को धन्यवाद देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन, इको-फ्रेंडली परिवहन की दिशा में हमारे संगठन की यात्रा के लिये बड़ा कदम है। जितनी जल्दी हम इलेक्ट्रिक वाहन को अपना लेंगे, यह न केवल पर्यावरण के लिये बल्कि हमारे पेट्रोलियम पर निर्भरता से मुक्त भविष्य के लिये बेहतर होगा।
सेल, भिलाई इस्पात संयंत्र देश का पहला एकीकृत इस्पात संयंत्र है जिसने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हरित प्रौद्योगिकी के लिये इतनी अधिक मात्रा में 42 इलेक्ट्रिक वाहन को इंधन चलित वाहनों से बदलने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। देश में पहली बार एक साथ इतने इलेक्ट्रिक वाहन लेने वाला भिलाई पहला औद्योगिक संस्थान है।
संयंत्र ने पिछले कुछ वर्षों में हरित प्रौद्योगिकी को विकसित करने और सस्टेनेबिलिटी लाने की दिशा में कई उपाय किए हैं। वैश्विक पहल के अनुरूप कार्बन उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हरित उपायों को अपनाने के लिए, भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्ष 2030 तक 2.58 टन/टीसीएस की वर्तमान उत्सर्जन दर से सीओ₂ उत्सर्जन को 1.98 टन/टीसीएस (प्रति टन क्रूड स्टील का उत्पादन) तक कम करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई हरित प्रौद्योगिकी प्रकिया में है। यह पहल भी इसी प्रक्रिया का अंग है।
कोर स्टील उत्पादन में सीओ₂ उत्सर्जन को कम करने के उन सभी प्रयासों की विभिन्न क्रियाओं को बल मिलेगा। जिससे जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सीओ₂ उत्सर्जन को कम करने में भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित होगी। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालयों द्वारा यात्रा में प्रयोग किये जाने वाले वाहनों में हरित तकनीक अपनाकर इस दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया गया है। एक औसत मध्यम आकार की डीजल या पेट्रोल कार, तय की गई प्रति किलोमीटर की दूरी के लिए लगभग 0-14 से 0-16 किलोग्राम सीओ₂ का उत्सर्जन करती है। एक मध्यम आकार की डीजल या पेट्रोल कार के जीवनकाल में लगभग 24 टन सीओ₂ उत्सर्जन अनुमानित है।
इन उत्सर्जनों को कम करने के लिए टाटा की टिगोर मॉडल के 22 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की पहली खेप 12 मई, 2023 को वितरित की गई है। औसतन, यदि एक मध्यम आकार की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कार अपने जीवनचक्र के दौरान लगभग 6 टन कम सीओ₂ का उत्सर्जन करेगी, तो कुल 42 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कारें, वातावरण में लगभग 252 टन कम सीओ₂ उत्सर्जित करेंगी।
भिलाई इस्पात संयंत्र का यह उपाय न केवल अपने संचालन के सभी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के वैश्विक खतरे से निपटने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने में एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में संगठित होकर समान विचारधारा वाले उद्योगों को एक स्पष्ट संदेश भी भेजता है। जो न केवल मनुष्यों के लिए बल्कि प्राकृतिक खूबियों से भरपूर इस ग्रह पृथ्वी पर भी जीवन के हर रूप के लिए खतरा है।
टाटा टिगोर देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक हैं। इसमें दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है, जिसमें 19.2 kwh और 24 kwh
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के 21 वें स्थापना दिवस समारोह में प्रावीण्य सूची में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट मदरसा शिक्षक, संचालकगण तथा समाज के प्रतिष्ठित जनों का सम्मान किया गया। कन्वेंशन हाल, सर्किट हाऊस रायपुर में आयोजित समारोह में सर्वधर्म सदभाव की मिसाल पेश करते हुए धर्म गुरू श्री कारी इमरान अशरफी, डाॅ.सुरेश शर्मा, रेवरेन्ट सुशील मसीह, ग्रंथी अमरीक सिंह का सम्मान किया गया।
स्थापना दिवस समरोह के मुख्यअतिथि अरूण वोरा , विधायक दुर्ग ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारे दुर्ग शहर के सक्रिय कार्यकर्ता अलताफ अहमद को छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। अलताफ अहमद जी और मैं तीन दशक से साथ में काम कर रहे हैं। जिस काम को उन्हें सौंपा जाता है उसे बड़ी तन्मयता, निष्ठा और समर्पण की भावना से करते हैं। उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड की बागडोर श्री अलताफ अहमद को सौंपी गई है जिसका फायदा सभी वर्ग को मिलेगा।
अध्यक्षता करते हुए निर्मल कोसरे महापौर, नगर निगम भिलाई-चरौदा ने स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाऐं दी। उन्होंने भाईचारा का संदेश देते हुए कहा कि हम सब भारत माता की संतान हैं, हिन्दू,मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी भाई हैं। उन्होंने कहा कि हम एकता के सूत्र में बंधे रहें और नफ़रत फैलाने वालों से सचेत रहें यही मेरा निवेदन है। श्री कोसरे ने कहा कि जो अच्छा काम कर रहा है उसे सहयोग करना आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 21 वर्ष पूर्व 6 मई को छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का गठन किया गया था। प्रदेश में लगभग 300 मदरसे पंजीकृत हैं। पंजीकृत मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक नियमित कक्षाऐं संचालित हैं। हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, उर्दू अदीब, उर्दू माहिर की परीक्षाऐं स्वाध्यायी विद्यार्थियों हेतु आयोजित की जाती हैं। मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ाने वालों की स्थिति जानकर बड़ा दुख हुआ। साढ़े चार वर्ष हो गए केन्द्र सरकार से शिक्षक मानदेय की 60 प्रतिशत राशि नहीं मिली है। जिसके कारण राज्य शासन की 40 प्रतिशत राशि जारी नहीं हो पा रही है। नियमानुसार जब तक केंद्रांश जारी नहीं होता तब तक राज्य शासन राज्यांश जारी नहीं करता। जबकि राज्य शासन प्रतिवर्ष बजट में राशि प्रावधानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं श्री अरूण वोरा जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं कि मदरसा शिक्षकों के मानदेय की समस्या का निराकरण करने की कृपा करें। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि जब माननीय मुख्यमंत्री जी तक मदरसा शिक्षकों के मानदेय की बात पहुंचेगी तो उसका निराकरण जरूर होगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कुलदीप जुनेजा विधायक रायपुर उत्तर एवं अध्यक्ष छ.ग.गृह निर्माण मंडल ने कहा कि कुछ लोग पूरे देश में नफरत फैला कर हमें अलग करने की साजिश कर रहे हैं हमें उनसे सावधान रहना है। हमें एक साथ रह कर यह संदेश देना है कि हमारे छत्तीसगढ़ में ऐसी भावना नहीं है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आर.एन.वर्मा (राज्यमंत्री दर्जा) उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री मोहम्मद असलम खान अध्यक्ष छ.ग. राज्य हज कमेटी ने भी संबोधित किया। समारोह में इदरीस गांधी अध्यक्ष छ.ग.राज्य उर्दू अकादमी, डाॅ. सुरेश शर्मा अध्यक्ष छ.ग.संस्कृत विद्या मंडलम, नंदकुमार सेन अध्यक्ष छ.ग. केश शिल्प बोर्ड,धीरज बाकलीवाल महापौर नगर निगम दुर्ग, शिव सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, डाॅ. नज़ीर अहमद कुरैशी उपाध्यक्ष छ.ग.राज्य उर्दू अकादमी , राजेश यादव सभापति नगर निगम दुर्ग, गया पटेल अध्यक्ष दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी एवं इकबाल अहमद रिजवी पूर्व अध्यक्ष छ.ग.अल्पसंख्यक आयोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। छ.ग.मदरसा बोर्ड के सचिव डाॅ. इम्तियाज़ अहमद अंसारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत से हुआ।
मोहला / शौर्यपथ / मोहला 12 मई 2023। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन की तैयारी एवं सुचारू व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन उपस्थित रहे। संभागायुक्त श्री कावरे ने पीपीईएस एन्ट्री के संबंध में जानकारी ली और इसे शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों, थाना प्रभारियों, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक को सेक्टर ऑफिसर बनाने एवं अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में आने वाले मतदाताओं से बातचीत करने एवं आवश्यक व्यवस्था बनाये जाने हेतु निर्देश दिए। निर्वाचन के दौरान केन्द्रीय बलों के रूकने की व्यवस्था स्कूलों में कराये जाने के निर्देश दिये एवं स्थानीय स्तर पर बड़े भवन, थानों में बलों को सुरक्षात्मक उपायों को ध्यान में रखते हुए रूकवाने हेतु निर्देशित किया। अस्थायी शौचालयों का निर्माण करने एवं मोबाईल टायलेट की व्यवस्था करने कहा। दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की जानकारी पोर्टल में एंट्री किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया।
संभागायुक्त ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज स्तर पर इलेक्टोरल कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला स्वीप योजना 15 मई तक बनाये जाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने एफएलसी मतदान केन्द्रों, इंटरनेट सुविधा, पिंक बूथ का वेबकास्टिंग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाले सील, मोहर बनाने के लिए कहा। जिससे निर्वाचन कार्य में आसानी हो सके। पुलिस लाईन के सामने स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस में आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्था सीसीटीवी, डबल लॉक पूर्ण होने तथा एफएलसी दौरान कार्य में लगे कर्मचारियों की फोटोयुक्त आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से लगाये जाने के संबंध में निर्देशित किया।
कलेक्टर एस जयवर्धन ने बताया कि नियमित कर्मचारियों, संविदा, दैनिक वेतनभोगी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जानकारी प्राथमिकता के क्रम में एंट्री कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम शासकीय नवीन कॉलेज मोहला में बनाया गया है। मतगणना, कमिशनिंग, वितरण अन्य कार्य शासकीय नवीन कॉलेज मोहला से किए जाएंगे। सुरक्षात्मक उपायों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हॉल में कर्मचारियों की सुलभता अनुसार रखे जाने के संबंध में जानकारी दी। जिले में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से दिव्यांग लोगों को यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने के बारे में बताया। कलेक्टर ने एएमएफ अंतर्गत 15 मतदान केन्द्रों में रैम्प, बिजली असुविधा, पेयजल, फर्नीचर के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सभी जनपद पंचायत सीईओ को इसके संबंध में पूर्व में निर्देशित किया गया है। इसकी समीक्षा लगातार समय-सीमा की बैठक में की जा रही है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य ने बताया कि ईपिक कार्डों का वितरण डाक विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। जो शेष रह गए हैं उसे संबंधित बीएलओ के माध्यम से वितरण कराया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन आकाश मरकाम, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रेमलता चंदेल, संयुक्त कलेक्टर आरपी आचला, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, एसडीओपी अंबागढ़ चौकी अर्जुन प्रसाद कुर्रे, डीएसपी नक्सल ताजेश्वर दीवान सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
