
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
आधार अपडेट के लिए नगर निगम के 60 वार्डो में दो दिवसीय वार्डवार शिविर, 2 दिनों में 855 लोगो ने बनवाया आयुष्मन कार्ड
-आयुष्मान कार्ड भी बनाये जा रहे है,आधार कार्ड बनाने के लिए वार्डो में शिविरों का सिलसिला शुरू:
-महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आम नागरिकों से की अपील:
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का काम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा डोर टू डोर व आधार कार्ड के साथ साथ आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत आज दिनांक 12 व 13 मई को 855 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया l आधार कार्ड का अपडेशन होना जरूरी है।आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के चलते कई लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा 13 मई से आधार कार्ड अपडेशन के लिए 30 मई तक शिविर का आयोजन वार्ड क्षेत्रों में किया जा रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि जिनका आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड नही बना हो शिविर में नजदीक वार्डवार तिथि अनुसार शिविर में पहुँचकर जरूर बनवाये।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम क्षेत्र के 60 वार्डो के लिए तिथि वार आधार अपडेशन के लिए शिविर लगाने निर्देश दिया गया है।गौरतलब है कि नगर निगम कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर वार्ड वार आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातर किया जा रहा है, कई हितग्राहियो का आधार अपडेशन नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही है। बता दे कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड निगम के क्षेत्र अंतर्गत चॉइस सेंटर में बनाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है।वार्ड 1,2 एवम 56 में आज से उक्त कार्य शुरू किया गया। चंद्रशेखर उच्च माध्यमिक विद्यालय,पंचशीलनगर,3,4,5शास.प्राथ.शाला बालक गया बाई गया नगर,6,7,8शास०प्राथo शाला तिलक बालक शिक्षक नगर,45,46 विवेकानंदसभागार,9,10,11पंडित मोतीलाल नेहरू स्कूल शंकरनगर शीतला मंदिर के पास,12,13,महर्षि दयानंद शंकर नगर पानी टंकी के पास,14,15,16नवीन प्राथमिक शाला सिकोला बस्ती के पास,17,18,मानसभवन शक्ति नगर तालाब के पास,19,20,आदित्य नगर जोन कार्यालय,21,22,शहीदभगत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय तितुरडीह,23,24,25,26,सिधी धर्मशाला स्टेशन रोड,27,28,29,यादव छात्रावास बांसपारा,31,32,दिगम्बर धर्मशाला सदर बाजार,33,34,35,36 सरदार वल्लभ भाई पटेल शनिचरी बाजार,37,38,39,सामुदायिक भवन मीलपारा पानीटंकी के पास गंजपारा,40,41,42,43,44,कसारीडीह प्राथ.शाला सांई मंदिर के सामने,47,48,शासकीय प्राथमिक शाला नई पुलिस लाईन रायपुर नाका,49,50,जोन कार्यालय बोरसी,51,52 -शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी तालाब के पास,53,54,55,शासकीय प्राथ.शाला पोटियाकला सुलभ शौचालय के सामने,57,58 शास.प्राथ.शाला उरला,59,60 शास.प्राथ.शाला कातुलबोर्ड इन वार्ड क्षेत्रों में आधार अपडेशन के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड के लिए शिविर लगाया गया है ।
भाजपा का जो भव्य स्वरूप दिख रहा है उसकी नींव में जनसंघ के संघर्षशील नेताओं की मेहनत, संघर्ष, त्याग और तपस्या लगी है- जितेन्द्र वर्मा*
दुर्ग। शौर्यपथ । शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में भारतीय जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष और संस्थापक डॉ. वी. वी. पाटणकर की पुण्यतिथि जिला भाजपा कार्यालय में बनाई गई। इस अवसर पर जनसंघ के जुझारू और कर्मठ वयोवृद्ध नेता स्वारथ लाल ताम्रकार, राजेंद्रकांत जोशी, बाबूलाल चंद्राकर, एस के चौहान, गोवर्धन जायसवाल, डोमार चंद्राकर के साथ-साथ स्वर्गीय डॉ. वी वी पाटणकर के भतीजे अधिवक्ता राम पाटणकर एवं डॉ. शरद पाटणकर, पूर्व सांसद मोहन भैया के पुत्र मनोज जैन, जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उनकी आगवानी की। इस दौरान भाजपा कार्यालय में जनसंघ के नेता मंचासीन रहे और जिला भाजपा अध्यक्ष सहित समस्त भाजपा नेता श्रोता बनकर मंच के समक्ष नीचे बैठे।
डॉ. वी. वी. पाटणकर की पुण्यतिथि के अवसर पर जुटे जनसंघ के पुराने वयोवृद्ध नेताओं ने अपने संघर्ष के दिनों की गाथा भाजपा के कार्यकर्ताओं को सुनाई। उन्होंने बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश में भारतीय जनसंघ की पहचान बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था और जब तक प्रथम प्रदेश अध्यक्ष दुर्ग से डॉ. वी. वी. पाटणकर बने तो उन्होंने चुनौती को स्वीकार किया। 50 और 60 के दशक में जब दुर्ग जिले में गिनती के डॉक्टर हुआ करते थे उस समय डॉ. वी. वी. पाटणकर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्धनों और वंचितों का न केवल निशुल्क इलाज करते थे बल्कि उन्हें निशुल्क दवा भी मुहैया करवाते थे। डॉ. वी. वी. पाटणकर आपातकाल में मीसाबंदी भी रहे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, देश में लगातार 9 साल से पूर्ण बहुमत की सरकार है 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, सबसे ज्यादा सांसद, सबसे ज्यादा विधायक, सबसे ज्यादा महापौर सबसे ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा से हैं। आज भाजपा देश की राजनीति के शिखर पर है। आज भाजपा का जो भव्य स्वरूप दिखाई दे रहा है उसकी नींव में जनसंघ के संघर्षशील नेताओं की मेहनत, संघर्ष, त्याग और तपस्या लगी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि पार्टी आज की अनुकूल परिस्थितियों में लाने में हमारे पूर्वजों का खून, पसीना, जीवन और जवानी लगी है। सुविधा के अभाव में बहाने बनाने की बजाय पुराने नेताओं के संघर्ष को याद करके लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा।
जिला भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा ने जनसंघ के समस्त नेताओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. वी. वी. पाटणकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, अलका बाघमार, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, निलेश अग्रवाल, अजय तिवारी, दिनेश देवांगन, राकेश दुग्गड़, जितेंद्र सिंह राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, राहुल कुमावत, सुनील अग्रवाल, मदन वाढ़ई, गजेंद्र यादव, दिव्या कलिहारी, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, नरेश शर्मा, पोषण साहू, डॉ. शरद चंद्र अग्रवाल, एमपी वर्मा उदय शंकर त्रिपाठी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, भरत ताम्रकार शुभम गुप्ता, मनोहर देवांगन, संजय कुमार शुक्ला, आशुतोष मिलिंद, कृष्णा निर्मलकर, निशीकांत मिश्रा, धनंजय सिंह, एके देवांगन, जगतजीत सिंह, दिलीप यादव सहित भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठों अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर रोका छेका संकल्प अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई -चरौदा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी एवं नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा संयुक्त रूप से तिथिवार कार्यवाही की जाएगी। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए महाअभियान चलाया चलाया गया। दुर्ग निगम, भिलाई निगम, रिसाली निगम एवं भिलाई चरोदा निगम व कुम्हारी नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा सभी निकायों में तिथिवार आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार से दुर्ग में हो चुकी है और 40 आवारा पशुओं को पकड़ कर पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान व धमधा रोड नया गंज मंडी गौठान भेजा गया है।रविवार अवकाश होने के कारण 15 मई दिन सोमवार को आवारा पशुओ को पकड़ने का अभियान चलाया जायेगें। इस प्रकार तिथिवार से पांचों निकायों में अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा के अलावा टीम अमला मौजूद रहें। आज से चलाये जा रहे विशेष अभियान गया नगर,और रायपुर नाका से लेकर पुलगांव तक सहित विभिन्न क्षेत्रों के भीतरी इलाकों से आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की गई है।दुर्ग, रिसाली एवं भिलाई चरोदा कुम्हारी में भी इसी प्रकार से अभियान चलाया जाएगा। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए हैं। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है। दुर्ग निगम की टीम ने शहर के प्रमुख सड़क अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों पर तथा आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रहे है।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग के शहरी गरीब 2600 से अधिक परिवारों को अपने पक्के घर में स्वाभिमान के साथ रहने का अवसर प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर जमीन मोर 1 ● मकान द्वारा प्रदान किया गया है। अपने दैनिक खर्चों एवं बच्चों की शिक्षा में ही बचत पूंजी खर्च हो जाती थी और अपने घर का सपना पूरा नहीं हो पाता था। हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण योजना अन्तर्गत नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा 2353 आवासों को पूर्ण कर दिया गया हैं तथा 537 आवास प्रगतिरत है। इस योजना में अभी तक 5207 लाख रूपए हितग्राहियों के खातों में डी.बी.टी. के माध्यम से जारी किया गया है। आवासहीन गरीब परिवारों के अपने पहले पक्के घर के लिए 3266.98 लाख रू. केन्द्र सरकार तथा 2177.99 लाख रू. राज्य सरकार द्वारा सहायता प्रदान की गई है।सिकोला बस्ती, वार्ड क्रमांक 15, निवासी हमारी एक हितग्राही श्रीमति विमला बाई साहू ने बताया कि उन्होंने "सोंचा भी ना था कि खुद का पक्का मकान बना पाउंगी." इस सफल कहानी की मुख्य नायिका श्रीमति साहू है, जिन्होने अकेले अपने दोनो बच्चों कर लालन-पालन किया। आगे बतलाते हुए उन्होंने कहा कि आज ये 15 वर्ष पूर्व 2006 में इनके पिता इनको अकेला छोड़कर अन्यत्र कही चले गये थे।उस समय दोनो बच्चों की आयु क्रमशः मात्र 11 वर्ष एवं 8 वर्ष थी।मात्र दूसरी कक्षा तक की पढाई हुई हमारी इस सुपर वुमन ने हिम्मत नहीं हारी तथा दोनो बच्चों को इंजीनियरिंग की पढाई करवाई। आज मेरा स्वयं का पक्का मकान आवास बनकर तैयार होकर मैं अपने परिवार के साथ खुशी के साथ रह रही हॅू और गर्व से कहना चाहती हूँ कि, मैं भी पक्के मकान की मालिक बन गई । मैं और मेरा परिवार आजीवन नगर पालिक निगम, दुर्ग के प्रति आभारी रहेगा क्योंकि उनकी मेहनत से मुझे घर बनाने की प्रेरणा मिली!अब मुझे परिवार के साथ नई खुशियाँ एवं उसके साथ अपने पक्के घर में रहकर कोई डर नही लगता नही है, कितनी भी बारिश हो या तूफान आये मेरे पास तो मेरा खुद का पक्का मकान है।श्रीमति साहू ने बतलाया कि केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा दिए गए राशि रू. 2,28,750.00 की अनुदान राशि से इन्हें हिम्मत मिली तथा अब पक्के घर की वजह से दोनो बच्चों के लिए अच्छे परिवारों से वैवाहिक रिश्ते आ रहे है।
दुर्ग। शौर्यपथ । सिकोला पटरीपार मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अनुशंसा पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने भाजयुमो सिकोला पटरीपार मंडल भाजयुमो अध्यक्ष के रूप में राहुल साहू की नियुक्ति की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी ने महिला मोर्चा सिकोला पटरीपार मंडल अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मौसमी ताम्रकार की घोषणा की।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अनुशंसा पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रूप सिन्हा ने ओबीसी मोर्चा सिकोला पटरीपार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी अश्वनी साहू को दी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अनुशंसा पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मांडले ने अजा मोर्चा के सिकोला पटरीपार मंडल अध्यक्ष का उत्तरदायित्व पवन कुमार पप्पू को दिया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने सिकोला पटरीपार मंडल में 4 प्रमुख मोर्चा में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पश्चात कहा कि सिकोला पटरीपार मंडल में भाजपा के काम को गति प्रदान करने के लिए भाजपा मंडल इकाई की टीम के साथ अब मोर्चा की टीम भी जल्द से जल्द गठित होकर पूरी गंभीरता के साथ सक्रिय हो जाए और भाजपा के जनाधार को और भी अधिक बढ़ाने में अपना योगदान करें।
*मुख्यमंत्री श्री बघेल से शहीद दीपक भारद्वाज के माता-पिता सहित परिजनों ने की मुलाकात*
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद श्री दीपक भारद्वाज के माता-पिता श्री राधेलाल भारद्वाज तथा श्रीमती परमेश्वरी भारद्वाज सहित परिजनों ने मुलाकात की और उन्होंने बेटे की शहादत के बाद शहीद श्री दीपक भारद्वाज को वीरता के लिए मिले ‘‘कीर्ति चक्र सम्मान’’ हेतु आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान देश की आन-बान, शान की खातिर श्री दीपक भारद्वाज के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
गौरतलब है कि नवगठित सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के पिहरीद गांव में रहने वाले सब इंस्पेक्टर शहीद श्री दीपक भारद्वाज ने देश की आन-बान-शान की खातिर 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलागुडम नामक स्थान में नक्सल ऑपरेशन के दौरान अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कर्तव्य परायणता का नया अध्याय लिखा और अपनी श्हादत दे दी, 9 मई को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शहीद श्री दीपक भारद्वाज को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। राष्ट्रपति के हाथों शहीद दीपक की मां श्रीमती परमेश्वरी भारद्वाज और पत्नी श्रीमती क्रांतिका भारद्वाज ने कीर्ति चक्र ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के इस सपूत के त्याग और बलिदान को सम्मान देने के लिए जैजैपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान शहीद दीपक भारद्वाज के गृहग्राम पिहरीद पहुंचकर शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसके साथ ही उन्होंने पिहरीद के हाईस्कूल का नामकरण शहीद श्री दीपक भारद्वाज के नाम पर करने की घोषणा भी की है। इस अवसर पर विधायक चन्द्रपुर रामकुमार यादव, सुनील चन्द्रा, कमल किशोर पटेल, मोनू शर्मा सहित शहीद के परिजन उपस्थित थे।
*कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद नारायण सोढ़ी की पत्नी ने कहा, मेरे पति ने देश में अमन चैन के लिए दी अपनी शहादत*
*शहीद नारायण सोढ़ी को 9 मई को राष्ट्रपति ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया*
रायपुर । शौर्यपथ । सुशीला सोढ़ी के लिए 9 मई का दिन बहुत भावुक क्षण था, जब राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उनके पति शहीद नारायण सोढ़ी को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। कृतज्ञ राष्ट्र ने उनके पति की असाधारण वीरता का सम्मान किया था। सुशीला ने बताया कि उनके लिए राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान ग्रहण करना बहुत गौरवपूर्ण क्षण था।
शहीद जवान की पत्नी सुशीला ने स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि मेरे पति ने अपने देश के लिए शहादत दी। उन्होंने देश में अमन चैन के लिए अपनी शहादत दी। मेरे पति का जन्म बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के पुन्नूर में हुआ था। उन्होंने नक्सल हिंसा को निकट से देखा था। सलवा जुडूम आंदोलन के समय अपने गाँव से दूर होने का दुख उन्होंने झेला था। वे एसपीओ के रूप में भर्ती हुए और माओवाद के खिलाफ जंग शुरू की। 2010 में वे जिला बल में तैनात हुए। सन् 2006 में सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान उन्हें परिवार समेत मूल गांव छोड़ना पड़ा था। बीजापुर जिले के टेकलगुडेम में हुए नक्सल ऑपरेशन के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए थे।
सुशीला ने बताया कि जिला बल में तैनात रहते हुए उन्होंने हमेशा चौकस रहकर कार्य किया। वे जब भी घर आते तो बताते कि किस तरह से नक्सल उन्मूलन की कठिन लड़ाई कर रहे हैं। हम सबको उनके साहस को देखकर बहुत अच्छा लगता। वो बताते कि कई बार रात-रात भर जंगलों में उन्हें सुरक्षा बलों के साथ मोर्चे पर जाना होता। इतने कठिन जीवन के बावजूद उनके चेहरे पर हमेशा संतोष रहता था कि वे अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए यह कार्य कर रहे हैं। वे हमेशा कहते कि जब हम साहस करते हैं तभी हम बिना डर के जीवन जी सकते हैं।
सुशीला ने बताया कि उनके पति ने देश के लिए असाधारण त्याग किया है और देश ने उन्हें इसके लिए सम्मानित भी किया है। हमारा पूरा परिवार इस सम्मान में हिस्सेदारी महसूस करता है और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता महसूस करता है। उन्होंने कहा कि मेरी तीनों बेटियां और बेटा सभी आज गौरवान्वित हैं। यह सम्मान पूरे बस्तर का सम्मान है। छत्तीसगढ़ का सम्मान है।
*मुख्यमंत्री ने बेलतरा में महाविद्यालय और स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा की*
*बेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात*
*विभिन्न समाजों के भवनों के निर्माण के लिए दी राशि की मंजूरी*
बिलासपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बेलतरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान सरपंच और ग्रामीणों की मांग पर बेलतरा में महाविद्यालय और स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि समाज के हर वर्ग को स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो और वे सक्षम तथा आत्मनिर्भर बनें। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत देखने के बाद सामाजिक प्रतिनिधियों से सामाजिक सरोकार के कामों एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने समाज को न्यूनतम दर पर शासकीय जमीन आबंटित करने के लिए नीति बनाई है। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान केंवट समाज के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर चाटीडीह में भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, ढिमर समाज को बिलासपुर में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, मुस्लिम समाज के सामाजिक भवन विस्तार के लिए 25 लाख रूपए, मानिकपुरी समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, शिकारी समाज की मांग पर रतनपुर में सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, जायसवाल समाज को बेलतरा में सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, गुप्ता समाज को लखराम गांव में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, सेंदरी गंधर्व महिला समाज को सिंदरी में मंगल भवन के लिए 10 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने ठाकुर समाज के साहित्य परिषद के विकास के लिए प्रतिनिधि मंडल की मांग पर स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रूपए, बेलतरा निवासी मानिकपुरी समाज के 22 वर्षीय विवेक मानिकपुरी को कमर के इलाज के लिए 2 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान केंवट समाज के प्रतिनिधि मंडल को समाज के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करने की बात कही। अघऱिया समाज के प्रतिनिधि मंडल को समाज के नाम से जमीन लेने के लिए विधिवत आवेदन करने कहा। इसी प्रकार राजपूत क्षत्रिय समाज, रजत समाज, कनौजिया सूर्यवंशी समाज, अघरिया समाज, पटेल समाज, भोसले समाज के प्रतिनिधि मंडल को समाज के नाम पर जमीन लेकर उसकी रजिस्ट्री कराने के बाद विधिवत सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि देने की बात कही।
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा सेंदरी के श्री किशन प्रजापति द्वारा समाज के लिए भवन की मांग पर स्वीकृति प्रदान की। साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अगले खरीफ सीजन में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इसी प्रकार धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल की ओर से रजक समाज बोर्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पटेल समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा भी शाकंभरी बोर्ड संचालन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया।
मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आरईएस, प्रधानमंत्री आवास योजना और पंचायत संचालनालय के कार्यों की समीक्षा की
प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों को तेजी से पूर्ण करने कहा
रायपुर । शौर्यपथ । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज वरिष्ठ अधिकारियों, सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सभी जिलों में पदस्थ विभागीय उप संचालकों और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं पंचायत संचालनालय के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत स्कूलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई तथा अतिरिक्त कमरों के निर्माण के प्रगतिरत कार्यों को गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने से पहले 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने निविदा की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर अप्रारंभ कार्यों को भी जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने सभी स्कूल भवनों की पुताई गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट से करने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव साहू ने निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान में आज लगातार दूसरे दिन चली मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, मुख्यमंत्री आंतरिक गली विद्युतीकरण योजना, मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना, ग्राम पंचायत विकास योजना, राष्ट्रीय ग्राम सुराज अभियान तथा अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत विकास निधि और जनपद पंचायत विकास निधि के अंतर्गत अनुशंसित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।
श्री साहू ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इसके हितग्राहियों के आधार कार्ड की सीडिंग के काम में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने रीपा (Rural Industrial Park) केंद्रों और गौठानों में प्रगतिरत कार्यों को बरसात के पहले पूर्ण करने को कहा। श्री साहू ने राष्ट्रीय ग्राम सुराज अभियान और मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों के लिए नियमित प्रशिक्षण का आयोजन कर इसकी एंट्री ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल (TMP) पर करने के निर्देश दिए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., राज्य मनरेगा आयुक्त रजत बंसल, पंचायत विभाग के संचालक कार्तिकेय गोयल, रीपा के प्रभारी अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह, राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान के संचालक पी.सी. मिश्रा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती पुष्पा साहू और अशोक चौबे भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेलतरा में किया शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन*
*"अरपा पैरी के धार" की प्रस्तुति के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत*
बिलासपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण / घोषणा करते हैं इनमें एक बात सभी जगह सहज रूप से देखी जा सकती है कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में हर विधानसभा क्षेत्र को कुछ ना कुछ सौगात जरूर दी है । छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को सुधारने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार प्रयासरत रहे हैं । इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा में शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, अध्यक्ष अपेक्स बैंक बैजनाथ चंद्राकर , अध्यक्ष जिलाा पंचायत , श्री चौहान, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक श्री प्रवीण पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन महाविद्यालय के लिए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि अकलतरी गांव में नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, रीपा जैसी सभी योजनाओं का बहुत अच्छा क्रियान्वयन किया गया है। जिससे आमजन लाभांवित हो रहे हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसी प्रकार अकलतरी में उच्च शिक्षा के विकास के लिए नवीन महाविद्यालय प्रारम्भ किया जा रहा है। महाविद्यालय प्रारम्भ होने से आस पास के बच्चे उच्च शिक्षा गांव में ही प्राप्त करेंगे। उन्हें बाहर जाना नही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे मानव उन्नति की राह की ओर अग्रसर होता है।
गौरतलब है कि शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ग्राम अकलतरी में 10 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। महाविद्यालय निर्माण के लिए डीएमएफ मद से प्रारंभिक चरण के अंतर्गत कुल 71 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
अकलतरी में महाविद्यालय प्रारम्भ होने से आस पास के 25 गाँव के लगभग 500 से ज्यादा विद्यार्थी लाभांवित होंगे। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए सीपत, रतनपुर, बिलासपुर जैसे शहरों की ओर जाना नही पड़ेगा। राज्य शासन द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहूलियत देने के लिए अकलतरी में नवीन महाविद्यालय प्रारम्भ किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से कॉलेज प्रारंभ हो जाएगा।महाविद्यालय में सत्र प्रारम्भ करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्टॉफ की नियुक्ति भी की जा रही है। जिसमें 6 प्राध्यापक, 1 प्राचार्य 3 लैब टेक्नीशियन, क्लर्क भृत्य सहित 12 पद शामिल हैं। महाविद्यालय में इस सत्र से कला, विज्ञान, वाणिज्य जैसे 3 संकाय प्रारम्भ किए जाएंगे।
बिलासपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात है कार्यक्रम के दौरान आज लगातार दूसरे दिन बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से रूबरू हुए और शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी आम जनता से ली । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता के अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए कांग्रेस सरकार ने ₹2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की शुरुआत कर दी है बेरोजगारी भत्ता मिलने से ऐसे युवाओं को फायदा हो रहा है जो कमजोर वर्ग से आते हैं और आगे की शिक्षा के लिए उन्हें आर्थिक रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ऐसे छात्रों / बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता वरदान साबित हो रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना एवं अपने मन की बात छत्तीसगढ़ के मुखिया से कहीं ।
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के निखिल ने बताया कि उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलने से कई कठिनाइयों का सामना करने में आसानी हो रही है निखिल ने कहा कि व्यापम और पीएससी द्वारा ली जा रही प्रतियोगिता परीक्षाओं की फीस भी शासन ने माफ़ कर दी है, ये आर्थिक रूप से कमज़ोर युवाओं के लिये वरदान है। आज युवा को फॉर्म भरने की चिंता नही।
युवा के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे वो स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उसने बताया कि उसके पिता पान की दुकान संचालित करते हैं। आज शासन के सकारात्मक कदम से ही वो गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर से बीई कर पाया है। आगे सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है।
रायपुर / शौर्यपथ /
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
