
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / देश में नफ़रत का माहौल बनाने प्रॉपेगैंडा के तहत रिलीज़ की गई फ़िल्म " दी केरला स्टोरी " का आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में पोस्टर जला के फ़िल्म का विरोध किया गया अभिषेक कसार ने कहा की ये फ़िल्म बनाने का मक़सद पूरी तरह से एक विशेष समुदाय को टारगेट कर डर का माहौल बनाना है जिससे इस देश की शांति और एकता को ख़तरा है इस विवादित फ़िल्म के विवरण में पहले इसे 32000 लड़कियों की कहानी बताया फिर इसे बदलकर 3 लड़कियों की कहानी कर दिया गया जो की यह बतलाता है कि ये कहानी झूठी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्होंने इस झूठी नफ़रती फ़िल्म का प्रचार किया उनसे से हमारा सवाल है की पिछले 5 सालों में गुजरात से 40 हज़ार महिलायें कहाँ ग़ायब हुई इस पर जवाब चाहिए इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रुचिर दुबे, ज़िला महासचिव शदाद ख़ान, रायपुर उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष नवाज़ ख़ान, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपाध्यक्ष दीपेश कृपाल, रायपुर दक्षिण विधानसभा महासचिव रमीज़ रज़ा, रायपुर दक्षिण विधानसभा महासचिव प्रवेश नसरे, NSUI ज़िला उपाध्यक्ष तारीक ख़ान, उत्तर विधानसभा महासचिव अब्दुल मलिक, आवेश ख़ान,अर्जुन, यश, शुभम आदि उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस नेताओं ने तथाकथित शराब घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शराब निर्माता कंपनियों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण एसीबी ईओडब्लू से उक्त कंपनियों के विरूद्ध जांच कार्यवाही हेतु राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत किया।
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा की गयी शिकायत में कहा गया कि दिनांक 07.05.2023 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति तथा सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ईडी के रिमांड नोट के अध्ययन से यह स्पष्ट दिख रहा है, कि प्रर्वतन निदेशालय द्वारा शराब करोबारियों को बचाते हुये, उनके बयानों के आधार पर दूषित कार्यवाही करते हुये अन्य निर्दोष लोगो को फंसाया जा रहा है। यदि प्रवर्तन निदेशालय को ऐसा लगता है, कि शराब का अवैध विक्रय किया गया है, टैक्स की चोरी की गयी है तो फिर ऐसे शराब निर्माता कंपनियों के विरूद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। ईडी द्वारा निष्पक्ष होकर जांच नहीं की जा रही है, तथा दूषित कार्यवाही की जा रही है।
अतः आपसे निवेदन है कि शराब निर्माता कंपनियों भाटिया ग्रुप, केडिया ग्रुप, वेलकम ग्रुप के विरूद्ध टैक्स चोरी एवं अवैध शराब निर्माण विक्रय एवं अन्य अनियमितताओं की जांच करते हुये, उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये।
प्रतिनिधीमंडल में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, नितिन भंसाली, मणी वैष्णव, सुजीत घिदौड़े, कमलनयन पटेल शामिल थे।
सीपत में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण के श्रवण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा
बिलासपुर,/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मस्तूरी विधानसभा के सीपत पहुंचे। भेंट मुलाकात के अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने सीपत में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के प्रसंगों का श्रवण किया। भागवत महापुराण कार्यक्रम का अयोजन 4 मई से 12 मई तक किया गया है। इस दौरान राजस्व, आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह भी मौजूद हैं।
उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह हम मंदिरों में देवी की पूजा करते हैं। वैसा ही सम्मान मातृशक्ति का घर में भी करते रहें। जो समाज महिलाओं का सम्मान करता है वो आगे बढ़ता है। जो समाज महिलाओं को उचित जगह नहीं देता, वो समाज पिछड़ जाता है।
महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका दर्ज करा रहीं हैं। नारी शक्ति को पूरा सम्मान देना है। हमारी सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। जनता में ही ईश्वर का वास है। जनता की सेवा ही हमारा धर्म है।
रायपुर / शौर्यपथ / जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर के द्वारा रायपुर कार्यालय में पंजीकृत सभी भूतपूर्व सैनिकों के लिये विज्ञप्ति जारी कि गई है कि छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के सैनिक कल्याण कार्यालयों में रिक्त पदों को विभागीय भर्ती नियमानुसार भूतपूर्व सैनिकों से भरे जाने है । जिसमे अधीक्षक के एक पद, सहायक ग्रेड दो के पांच पद, सहायक ग्रेड तीन के एक पद तथा भृत्य के एक पद हेतु भर्ती की जायेगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में उपलब्ध है। हितबद्ध और दावेदार पूर्व सैनिक अपना आवेदन भर कर इस कार्यालय में 24 मई तक जमा कर सकते है। प्राप्त आवेदनों को एकजाई करके संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर भेजा जाएगा।
दंतेवाडा : शौर्यपथ / एक समय ऐसा था कि छत्तीसगढ़ में फसल की बात करने पर धान के फसल की ही बात होती थी इसलिए छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है . किन्तु बदलते समय में अब छत्तीसगढ़ के भिन्न भिन्न इलाको में कई तरह की फसल की पैदावार की जा रही है और लाभ अर्जित किया जा रहा है .
यूं तो मशरूम के स्वास्थ्यवर्धक गुणों से अब सभी परिचित है। और तो और उसकी बढ़ती मांग तथा राज्य के कई जिलों में खेती के रूप में इसका उत्पादन कारोबार का स्वरूप अख्तियार कर चुका है। बीते कुछ वर्षों में मशरूम उत्पादन एवं उसकी खेती रोजगार के नये विकल्प रूप में उभरी है। बेरोजगार युवाओं, घरेलू महिलाओं के साथ ही कृषक भी अपनी परम्परागत खेती के इतर अनुषंगिक फसल के रूप में इसकी खेती आसानी से कर सकते है। बहुत कम लागत, कम प्रयास के साथ-साथ अच्छा मुनाफा मशरूम खेती को एक आदर्श विकल्प बनाते है। यह एक ऐसी फसल है जो पूरे वर्ष उगाया जा सकता है। इसके अलावा ओयस्टर मशरूम की एक साल में 5 फसल ली जा सकती है।
दक्षिण बस्तर में है ओयस्टर मशरूम के अनुरूप आबो-हवा
स्तर अंचल में मशरूम यूं तो सदैव ही स्थानीय जनजातियों के लिए लोकप्रिय आहार रहा है। इसे स्थानीय बोली में ’छाती’ ’फुटु’ के नाम से जाना जाता है। यहां मशरूप के अलग-अलग जातियां जुलाई से लेकर सितम्बर माह तक मिलती है। इसका उपयोग सब्जी एवं स्थानीय बाजारों में विक्रय के लिए होता है चूंकि ओयस्टर मशरूम के लिए अनुकूल तापक्रम 20-30 सेंटीग्रेड एवं आर्द्रता 70-90 प्रतिशत आवश्यक होती है। अतः उत्पादन की दृष्टि से दक्षिण बस्तर की जलवायु के अनुकूल मानी गई है। इस क्रम में जिले में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा स्थानीय कृषकों स्व-सहायता समूहों की महिलाओं-युवाओं के मध्य ओयस्टर मशरूम की खेती लोकप्रिय बनाने सघन प्रयास किये जा रहे है। केन्द्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक कृषकों, घरेलू महिलाओं एवं युवाओं को इसकी खेती से संबंधित प्रशिक्षण सत्र मार्गदर्शन तथा बीज उत्पादन की प्रारंभिक विधियों के अलावा मार्केटिंग बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है और स्थानीय ग्रामीणों में इसके खेती के प्रति अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और कई स्थानीय कृषक इसकी खेती करके अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे है और जहां तक इसके विक्रय प्रबंधन का प्रश्न है तो खुले बाजार में 1 किलो बैग ओयस्टर मशरूम 200 रुपए किलोग्राम बिकता है अगर आर्थिक उत्पादन के लिहाज से देखा जाए तो प्रति 100 बैग मशरूम 18 हजार 200 रुपए लागत पर वास्तविक लाभ 36 हजार 800 लगभग प्राप्त होता है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र द्वारा शुरुआत में ओयस्टर मशरूम से संबंधित मात्र 3 यूनिट प्रारंभ किये गये थे जो वर्तमान में 60 यूनिट तक पहुंच गया है और केन्द्र अंतर्गत आर्य परियोजना के तहत 30 गांवों में मशरूम उत्पादन किया जा रहा है जिसमें 900 हितग्राही जुड़े हुए है। उल्लेखनीय है कि ताजे मशरूम के सब्जी के अलावा इससे संरक्षित करके आचार, पापड़, बड़ी, बिस्कुट, सॉस, सूप भी बनाया जा सकता है जो इन उत्पादन केन्द्रों में भी बखूबी किया जा रहा है।
कोण्डागांव / शौर्यपथ / कार्यालय उप संचालक कृषि कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में डब्लूडीसी-पीएमकेएसवाय 2.0 परियोजना के सफल संचालन हेतु विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 मई 2023 को कार्यालयीन समय सायं 05 बजे तक आमंत्रित किये गये हैं। जिसमें तकनिकी विशेषज्ञ (अभियांत्रिकी) के 01 पद, प्रबंध विशेषज्ञ के 01 पद तथा लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद पर भर्ती की जानी है। इस हेतु आवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि जिला कोण्डागांव छ0ग0 में जमा किये जायेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु आवेदक जिले की वेबसाइटhttps://kondagaon.gov.in/पर जाकर अवलोकन एवं विस्तृत विज्ञापन प्राप्त कर सकते है।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में लगातार चल रहे वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन के प्रयास सफल होते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा जगह-जगह पर पेट्रोलिंग कैंप और वन्य प्राणियों के सुरक्षा हेतु स्थानीय आदिवासी युवाओं पैट्रोलिंग गार्ड के रूप में नियुक्त कर लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने से वन्य प्राणियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल ही में जंगली भेड़ियों की ट्रैप कैमेरा में तस्वीर और वीडियो सामने आया है जिसमे 3 के झुंड में भेड़िया विचरण करते देखें जा रहे है। राष्ट्रीय उद्यान द्वारा निगरानी के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरा के माध्यम से तीन जंगली भेड़ियों की तस्वीर सामने आई है जो लगातार कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अलग अलग जगहों पर देखे जा रहे हैं
भारतीय भेड़िया प्रजाती संकटापन्न स्थिती में है एवं बाघ के जैसे यह प्रजाति वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम में अनुसूची में रखा गया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक सर्वे के अनुमान से भारत में इनकी संख्या लगभग 3100 के करीब है जो मुख्य रूप से भारत में भारतीय भेड़िया ( Indian Woolf ) गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक केरला और आंध्रप्रदेश राज्यो में टॉप प्रिडिएटर वर्ग में पाए जाते है । छत्तीसगढ़ में बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इनका के लिए प्री बेस बढ़ने और रहवास सुरक्षित होने के कारण जंगली भेड़िया कांगेर घाटी राष्ट्रिय उद्यान की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के डायरेक्टर धम्मशील गणवीर ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय उद्यान में 18 पैट्रोलिंग कैंप स्थापित है जहां स्थानिय युवा पेट्रोलिंग गार्ड के रूप में कार्य कर रहे है। इस कार्य से वन्य प्राणियों के रहवास भी सुरक्षित हुआ है एवं ग्रामीणों की वन्यजीव संरक्षण में सहभागिता के परिणाम स्वरूप यहां संकटपन्न प्रजातियों की रिकवरी देखी जा रही है। साथ ही स्थानीय आदिवासी समुदाय के युवाओं को वन्य जीव संरक्षण में सहभागी एवं वन्य जीव संरक्षण कार्यों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाने से वन्य प्राणियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
रायपुर / शौर्यपथ / संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2023 की परीक्षा 28 मई को दो पालियों में आयोेजित की जायेगी। प्रथम पाली सबेरे 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर शहर स्थित 37 परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जायेगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / वद्र्वमान रोपस टेड़ेसरा राजनांदगांव द्वारा 12 मई 2023 को जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया हंै। प्लेसमेंट के माध्यम से प्रोडक्शन इंचार्ज, सुपरवाईजर, मार्केटिंग एवं ऑफिस असिस्टेंट के पद पर भर्ती की जाएगी। प्रोडक्शन इंचार्ज पद के लिए बीई मेकैनिकल व आयु 22 से 45 वर्ष, सुपरवाईजर पद के लिए डिप्लोमा मेकैनिकल व आयु 22 से 40 वर्ष, मार्केटिंग पद के लिए एमबीए एवं ग्रेजुएट व आयु 23 से 47 वर्ष तथा ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएट व आयु 21 से 40 वर्ष चाही गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।
Contact-
सफलता का ये सफर ऐसे ही जारी रहे-कलेक्टर सिन्हा
कलेक्टर सिन्हा ने टॉपर बच्चियों को किया सम्मानित, पालकों और शिक्षकों का भी किया सम्मान
बच्चों से जाने उनके अनुभव और लक्ष्य, कैरियर को लेकर दिए टिप्स
रायगढ़ / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कल घोषित परिणाम में रायगढ़ की बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। 10 वीं और 12 वीं के मेरिट लिस्ट में रायगढ़ की 6 बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सभी मेरिट होल्डर्स से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सभी टॉपर्स के पालकों और शिक्षकों का भी सम्मान किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कक्षा 12 वीं में पूरे प्रदेश में अव्वल आने वाली छात्रा विधि भोसले, 12 वीं की मेरिट में संयुक्त रूप से नवें स्थान पर रहने वाली दीपिक पटेल व रानी महाना, कक्षा 10 वीं के मेरिट लिस्ट में चौथे स्थान पर आने वाली अदिति भगत, 7 वें स्थान पर रही श्रद्धांशी अग्रवाल तथा आठवीं पोजिशन पर रही खुशी पटेल को सम्मानित किया।
कलेक्टर सिन्हा ने इस दौरान सभी बच्चियों से कहा कि आपकी सफलता से पूरा रायगढ़ जिला गौरवान्वित है। हमें उम्मीद ही नही पूरा विश्वास है कि आपकी सफलता का सफर यूं ही जारी रहेगा। जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई चुनौतियों और परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। ऐसी सफलता उन लक्ष्यों को पाने के लिए दुगुनी मेहनत करने का जोश भरती हैं। उन्होंने सभी टॉपर्स बच्चों के पालकों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे की सफलता में उसके माता-पिता और शिक्षक का बराबर का योगदान होता है। पालक पढ़ाई के लिए सही माहौल उपलब्ध कराते हैं और शिक्षक मार्गदर्शन करते हैं, जिससे छात्र की मेहनत सफलता के स्वर्णिम रूप में चमकती है। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों से एक-एक कर बात की। उनके लक्ष्य जाने और उसे पाने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.के.बाखला, डीएमसी श्री नरेन्द्र चौधरी, सीईओ जनपद पुसौर श्री महेश पटेल, बीईओ पुसौर श्री दिनेश पटेल, शिक्षा विभाग से श्री आलोक स्वर्णकार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, टॉपर बच्चों के पालक व शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कर रहे विशेष प्रयास-कलेक्टर
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि स्कूली पढ़ाई को बेहतर करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। फिजिक्स वाला जैसे राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग संस्थानों से अनुबंध कर बच्चों की कोचिंग करवाई जा रही है। जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का माहौल मिल सके।
टॉपर्स ने बताए अपने करियर प्लांस, कलेक्टर ने दिए टिप्स और कहा प्रशासन करेगा पूरी मदद
बच्चों ने मुलाकात के दौरान अपने करियर प्लांस भी बताया। 12 वीं के स्टेट टॉपर विधि भोसले ने कहा कि वे एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बनना चाहती हैं। इसी प्रकार खुशी पटेल, श्रद्धांशी अग्रवाल और रानी महाना ने कहा कि वे सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है। अदिति भगत ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। दीपिका पटेल ने बताया कि वह अध्यापन के क्षेत्र में जाना चाहती है, उसका लक्ष्य असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी बच्चों को उनके कैरियर के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और कहा कि प्रशासन आपकी पूरी मदद करेगा। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
असफलता से निराश न हो, कमियों को पहचान कर दुगुनी मेहनत करें
कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान कहा कि ऐसे बच्चे जिन्हें आशानुरूप सफलता नहीं मिली है वे निराश न हो। जीवन में सफलता और असफलता लगी रहती है। महत्वपूर्ण यह है कि आप पूरे समर्पण से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कोशिश में कहां कमी रह गई है उसे पहचाने और दूर करने की दिशा में काम करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
