November 01, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    जांजगीर - चांपा

    जांजगीर - चांपा (260)

    शोर्यापथ/जांजगीर चांपा/हसौद-जहां एक ओर देश में कोरोना के लगातार मामले सामने आने से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी ओर प्रशासन कि लचार सिस्टम ने लोगों को खून के आंसू रुला रहे हैं दरअसल पुरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के तहसील कार्यालय हसौद का हैं जहां हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे,बुधवार को11:30बजे तक हसौद तहसील कार्यालय का ताला नहीं खुला, तहसील में काम के लिए आए ग्रामीण इधर-उधर भटकते नजर आये वहीं इसकी जानकारी जब नायब तहसीलदार से लेनी चाहिए तो नायब तहसीलदार किसी का भी फोन उठाना उचित नहीं समझ रहे हैं कई बार फोन करने के बाद भी कुंभकर्णी नींद में थे तहसील खुलने का समय10.30बजे है, लेकिन11:30बजे तक कार्यालय का ताला नहीं खुला। अपने काम के लिए तहसील आए ग्रामीणों के इंतजार की जब हद पार हो गई तो उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों सूचना के साथ ही शिकायत करने कि बात कहीं तब कही जाकर तहसील के कर्मचारियों ने आकर ताला खोला11:30बजे तक तो तहसील में लटका रहा ताला ग्रामीण ने बताया कि हसौद तहसील कार्यालय पर दूर-दूर से लोग आकर बैठे थे लेकिन11:30बजे तक तहसील में कोई कर्मचारी नही आया और न ताला खुला। हमने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया तब12बजे के लगभग तहसील कार्यालय खुला दिनभर में नहीं हुआ ग्रामीणों का काम ग्रामीणों ने कहा कि कल फिर आना पड़ेगा तहसील कार्यालय ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सुबह से अपनी जमीन की नकल निकलवाने के लिए तहसील कार्यालय पर बैठा था। लेकिन दफ्तर न खुलने से हमें फिर चक्कर लगाना पड़ेगा। किराया खर्च होगा और समय बर्बाद तहसील ऑफिस था बंद, पूरा दिन खराब हो गया कई ग्राम पंचायत के आए ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह से तहसील कार्यालय पर नामांतरण के काम से आया था, लेकिन11:30बजे तक तहसील कार्यालय का ताला ही नहीं खुला जिससे हमारा पूरा दिन खराब हो गया।

    शौर्यपथ जांजगीर चांपा जिले में रेत माफियाओ ने बीती रात एसडीएम और नायब तहसीलदार को जान से मारने की कोशिश की और अवैध रेत से भरे हाइवा को एसडीएम के कार को ठोकर मार कर फरार हो गया, हालांकि इस घटना में एसडीएम और अधिकारियों को चोट नही आई लेकिन उनका कार छतिग्रस्त हो गया। पहले भी एसडीएम की टीम ने अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर और हाईवा के खिलाफ कारवाई की जिले में इन दिन रेत माफियाओं का हौसला इस कदर बुलंद है कि वे देर रात नदी से अवैध रेत परिवहन करने से बाज नही आ रहे है और कारवाई के लिए गए अधिकारियों को जान से मारने में भी नही चुक रहे है। जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान ने बताया कि बीती रात मुखबीर की सूचना मिलने पर अमोदा और दहिदा क्षेत्र में हसदेव नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रेक्टर और हाईवा से परिवहन किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार ,पटवारी और पुलिस कर्मियों के साथ कारवाई के  लिए शासकीय और अपने निजी वाहन से मौके के लिए रवाना हुए। और 9 ट्रेक्टर के साथ 4 हाईवा और एक जेसीबी मशीन को नाबालिक बच्चों को चलाते और अवैध रुप से रेत परिवहन करते हुए पकडा। इसी बीच एक अन्य हाईवा तेज गति से आई और जिस गाडी में एसडीएम और नायब तहसीलदार बैठे थे उसे ठोकर मार कर भाग निकला। घटना के बाद टीम ने हाइवा को पकडने का प्रयास किया लेकिन हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना से एसडीएम और अन्य अधिकारी बाल बाल बचे ।

    जांजगीर - चांपा / शौर्यपथ / आमनदुला के नाली निर्माण में गैर-तकनीकी एवं घटिया निर्माण की शिकायत पर सीईओ ने 2 सदस्यों का जांच दल गठन किया है तथा जांच प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिए है। इस मामले को गंभीरता लेते हुए एस.एन वर्मा सीईओ मालखरौदा ने सुक्ष्म जांच के निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत आमनदुला में महात्मा गांधी रोजगार ग्रारंटी योजना के अंतर्गत मंडी से शासकीय प्राथमिक शाला ओर 10 लाख का नाली का निर्माण कराया गया है। जिसमें घटिया मटेरियल की जांच किए जाने हेतु निम्नानुसार दो सदस्यों का जांच दल गठन किया गया है। जिसमें ग्रामीणों का आरोप है की 10 लाखों की लागत के नाली निर्माण कार्य में गैर तकनीकी एवं घटिया स्तर का निर्माण कार्य किया गया है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विरोध करते हुए जनपद सीईओं एस एन वर्मा मालखरौदा अधिकारी को इस संबंध में अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वार्ड में लाखों की लागत से बनाई जा रही नाली निर्माण में ठेकेदार द्वारा बड़े स्तर पर गड़बड़ी किए जाने की आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। आक्रोशितों ने उक्त के अनुसार निर्माण को गैरतकनीकी एवं घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग कर निर्माण कार्य को अंजाम दिया गया है। आरोप है नाली का स्टीमेट के अनुसार घटिया समाग्री का उपयोग किया गया है। जिसके चलते कुछ सालों में नाली टूट जाने की आशंकाए बनी हुई है। साथ ही नाली को ऐसे स्थान से बनाया जा रहा है जहां से 2 से 3 घरों का पानी ही जाएगा। जबकि वार्ड के दर्जनों घरों को इस निर्माण से कोई फायदा नहीं मिलेगा. जिसके चलते लाखों रुपए का यह निर्माण अनुपयोगी साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय इंजीनियर द्वारा घटिया निर्माण एवं गैर-तकनीकी निर्माण की बात कहने पर उनके द्वारा कार्य के गुणवत्ता में सुधार के बजाए वार्डवासियों को गुणवत्ता सहित ही कार्य कराए जाने की बात कहते रहे। तथा निर्माण में सुधार के किसी प्रकार के निर्देश ठेकेदार को नहीं दिए गए जिसके चलते यह संदेह जताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा इंजीनियर से मिलीभगत कर उक्त निर्माण में गड़बड़ी की गई है।
    - जनपद में 6त्न देकर लाते है काम,तो कमाएंगे क्यों नही..
    वही एक ओर ठेकेदार और संबंधितों का कहना है की जनपद में इंजिनियर सहित अधिकारियों को कामों के लिए 6त्न देते है,तभी तो काम की मंजूरी करतें है. कहना है की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठती है तो उठने दो अधिकारियों को जब काम के लिए 6त्न दिए है तो इन शिकायतों से क्या होने वाला है। यहा तक अधिकारीयों द्वारा इस मामले को रफादफा करने की बात कही गई है।
    - विधायक के आदमी होने का धौंस
    संबंधित ठेकेदार तथा पंचायत के कामों को देखरेख करने वाले संबंधितों का कहना है की विधायक हमारे है हम उनके करीबी है ऐसी छोटी मोटी शिकायतों से कुछ भी नही होने वाला है। हम चुनाव लडऩे में विधायक के सहयोग किए है . चाहे कोई एडी-छोटी लगा ले। जबतक कांग्रेस सत्ता पक्ष विधायक की छत्र छाया है तबतक ऐसे शिकायतों से कुछ भी नही हो सकता है।
    - मामला रफा-दफा करने में जुटे अधिकारी
    बेशक मालखरौदा जनपद के अधिकारी अनेकों नियम बनाकर गुणवत्ता की जांच करता हो लेकिन कुछ अधिकारियों द्वारा इससे दबाने के प्रयास में नियम, कानूनों को ताक पर रख दिया जाता है. जानकारी में यह बात स्पष्ट हो रही है कि मालखरौदा जनपद के जांच अधिकारियों द्वारा नियमों को तोड़कर जमकर गोलमाल किया जा रहा है। इस संबंध मे जब जांचकर्ता अधिकारीयों को बात की जा रही है तो गोलमाल जवाब आने लगी है। जिसको समझा जा सकता है. जांच अधिकारी जांच में गोलमाल जांच प्रतिवेदन दर्शाने की तैयारी में है। यानी के इससे प्रभाव का नतीजा कहें या फिर कुछ ओर लेकिन कारण जो भी हो आखिरकार विभाग का खामियाजा आम लोगों को जरूर झेलना पड़ेगा। लेकिन जांच अधिकारी इस मामले में अपने को केवल जांच तक ही सीमित बताकर पल्ला झाडऩे की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कहा जा रहा कि रिकवरी डालने व छोडऩे का काम अधिकारी का है। हां, इससे एक बात जरूर स्पष्ट नजर आ रही कि मालखरौदा जनपद क्षेत्र के आमनदुला में हुए 10 लाख के गुणवत्ताहिन् नाली निर्माण कार्य के गोलमाल में अधिकारियों की मंशा इस मामले को रफा-दफा करने की लगती है।
    ,, *इस संबंध में उक्त मामले की जांचकर उचित करवाई की जाएगी।*
    एस. एन वर्मा जनपद सीईओं मालखरौदा।

    शौर्यपथ/ जांजगीर चांपा/मालखरौदा - निवासी महादेव जांगड़े ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या। गांव में ही पेड़ में लगाई फांसी घटना करीबन शाम 6 के 7 बजे के बीच की है मौत का कारण अज्ञात , जांच में जुटी मालखरौदा पुलिस...

    शौर्यपथ/जांजगीर चांपा/शक्ति सतनामी समाज एक ऐसा समाज है जो पूरी दुनिया को समानता का राह दिखाता है, गुरुघासी दास बाबा जी के अच्छे सिद्धांत और कार्यशैली से भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना स्थान बनाया और जिसे लेकर उनके सिद्धांत को समाज में जागरूकता लाने के लिए छतीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी ,प्रदेश सलाहकार विजेंद्र पाल एवं जिला पदाधिकारियों के अनुशंसा पर जिला इकाई जांजगीर चांपा में ब्लॉक प्रतिनिधि का चयन हुआ जिसमें संदीप खूंटे ग्राम - राजाभांठा (बेल्हाडीह)का समाज के प्रति कार्यशैली एवं जागरूकता को देखते हुए सक्ती के ब्लॉक प्रतिनिधि नियुक्त किये गए । ज्ञात हो कि संदीप खूंटे जी समाज हित में अनेकों कार्य कर चुके हैं तथा सदैव तत्पर रहते हैं । नवनियुक्त सक्ती ब्लॉक प्रतिनिधि संदीप खुटे ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरू बाबा घासी दास जी के सिद्धांत आज न केवल सतनामी समझ मान रहा है बल्कि आज उनके सिद्धांत को पूरे विश्व में माना जा रहा है और उनके सिद्धांत में चलकर विश्व में शांति और प्रेम लाना है ।

    शौर्यपथ जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में भी भाजयुमों ने राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की ,और रायपुर सिविल लाईन थाना क्षेत्र में बेरोजगारी से तंग आकर आत्म दाह करने का प्रयास मामले क लिए राज्य सरकार को दोषी मानते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओ से पुतला छिन ली जांजगीर के कचहरी चौक में भाजयुमो जिला अध्यक्ष के साथ सात अन्य पदाधिकारियो ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे, मुंह में मास्क और हाथ में सरकार के खिलाफ तख्ती लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री पर बेरोजगारो के साथ छलावा करने का आरोप लगाया, उन्होने कहा कांग्रेस ने सरकार में आने के लिए युवाओ से झूठा वायदा किया, सरकार बनने के बाद अब किसी तहर बेरोजगारो को भुला दिया , उन्होने रायपुर में युवक द्वारा सिविल लाईन थाना क्षेत्र में आत्मदाह करने का प्रयास को सरकार की नाकामी बताया, भाजयुमो कार्यकर्ता के इस आँदौलन को लेकर चौक में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रही और पुतलादहन से पहले ही पुतला को छिन कर कब्जा में ले लिया

    शौर्यपथ जांजगीर चाम्पा मालखरौदा जांच प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश आमनदुला के नाली निर्माण में गैर-तकनीकी एवं घटिया निर्माण की शिकायत पर सीईओ ने 2 सदस्यों का जांच दल गठन किया है तथा जांच प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिए है। इस मामले को गंभीरता लेते हुए एस.एन वर्मा सीईओ मालखरौदा ने सुक्ष्म जांच के निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत आमनदुला में महात्मा गांधी रोजगार ग्रारंटी योजना के अंतर्गत मंडी से शासकीय प्राथमिक शाला ओर 10 लाख का नाली का निर्माण कराया गया है। जिसमें घटिया मटेरियल की जांच किए जाने हेतु निम्नानुसार दो सदस्यों का जांच दल गठन किया गया है। जिसमें ग्रामीणों का आरोप है की 10 लाखों की लागत के नाली निर्माण कार्य में गैर तकनीकी एवं घटिया स्तर का निर्माण कार्य किया गया है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विरोध करते हुए जनपद सीईओं एस एन वर्मा मालखरौदा अधिकारी को इस संबंध में अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वार्ड में लाखों की लागत से बनाई जा रही नाली निर्माण में ठेकेदार द्वारा बड़े स्तर पर गड़बड़ी किए जाने की आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। आक्रोशितों ने उक्त के अनुसार निर्माण को गैरतकनीकी एवं घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग कर निर्माण कार्य को अंजाम दिया गया है। आरोप है नाली का स्टीमेट के अनुसार घटिया समाग्री का उपयोग किया गया है। जिसके चलते कुछ सालों में नाली टूट जाने की आशंकाए बनी हुई है। साथ ही नाली को ऐसे स्थान से बनाया जा रहा है जहां से 2 से 3 घरों का पानी ही जाएगा। जबकि वार्ड के दर्जनों घरों को इस निर्माण से कोई फायदा नहीं मिलेगा. जिसके चलते लाखों रुपए का यह निर्माण अनुपयोगी साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय इंजीनियर द्वारा घटिया निर्माण एवं गैर-तकनीकी निर्माण की बात कहने पर उनके द्वारा कार्य के गुणवत्ता में सुधार के बजाए वार्डवासियों को गुणवत्ता सहित ही कार्य कराए जाने की बात कहते रहे। तथा निर्माण में सुधार के किसी प्रकार के निर्देश ठेकेदार को नहीं दिए गए जिसके चलते यह संदेह जताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा इंजीनियर से मिलीभगत कर उक्त निर्माण में गड़बड़ी की गई है। - जनपद में 6% देकर लाते है काम,तो कमाएंगे क्यों नही.. वही एक ओर ठेकेदार और संबंधितों का कहना है की जनपद में इंजिनियर सहित अधिकारियों को कामों के लिए 6% देते है,तभी तो काम की मंजूरी करतें है. कहना है की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठती है तो उठने दो अधिकारियों को जब काम के लिए 6% दिए है तो इन शिकायतों से क्या होने वाला है। यहा तक अधिकारीयों द्वारा इस मामले को रफादफा करने की बात कही गई है। - विधायक के आदमी होने का धौंस संबंधित ठेकेदार तथा पंचायत के कामों को देखरेख करने वाले संबंधितों का कहना है की विधायक हमारे है हम उनके करीबी है ऐसी छोटी मोटी शिकायतों से कुछ भी नही होने वाला है। हम चुनाव लड़ने में विधायक के सहयोग किए है चाहे कोई एडी-छोटी लगा ले जबतक कांग्रेस सत्ता पक्ष विधायक की छत्र छाया है तबतक ऐसे शिकायतों से कुछ भी नही हो सकता है मामला रफा-दफा करने में जुटे अधिकारी बेशक मालखरौदा जनपद के अधिकारी अनेकों नियम बनाकर गुणवत्ता की जांच करता हो लेकिन कुछ अधिकारियों द्वारा इससे दबाने के प्रयास में नियम, कानूनों को ताक पर रख दिया जाता है.जानकारी में यह बात स्पष्ट हो रही है कि मालखरौदा जनपद के जांच अधिकारियों द्वारा नियमों को तोड़कर जमकर गोलमाल किया जा रहा है। इस संबंध मे जब जांचकर्ता अधिकारीयों को बात की जा रही है तो गोलमाल जवाब आने लगी है जिसको समझा जा सकता है. जांच अधिकारी जांच में गोलमाल जांच प्रतिवेदन दर्शाने की तैयारी में है। यानी के इससे प्रभाव का नतीजा कहें या फिर कुछ ओर लेकिन कारण जो भी हो आखिरकार विभाग का खामियाजा आम लोगों को जरूर झेलना पड़ेगा लेकिन जांच अधिकारी इस मामले में अपने को केवल जांच तक ही सीमित बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कहा जा रहा कि रिकवरी डालने व छोड़ने का काम अधिकारी का है। हां, इससे एक बात जरूर स्पष्ट नजर आ रही कि मालखरौदा जनपद क्षेत्र के आमनदुला में हुए 10 लाख के गुणवत्ताहिन् नाली निर्माण कार्य के गोलमाल में अधिकारियों की मंशा इस मामले को रफा-दफा करने की लगती है। इस संबंध में उक्त मामले की जांचकर उचित करवाई की जाएगी एस. एन वर्मा जनपद सीईओं मालखरौदा

    शौर्यपथ जांजगीर चाम्पा शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि जिले के बम्हनीडीह विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरिया निवासी लखन लाल कश्यप पिता शंकर लाल कश्यप जो कि लगभग पिछले ढाई-तीन साल से लापता (गुम) है। जिसकी कोई जानकारी ग्राम वासियों को नहीं है परंतु हैरानी की बात यह है कि उसके खाता में धान बेचकर लाखों रूपये का आहरण किया जा रहा है। बकायदा उक्त किसान के फर्जी तरीका से हस्ताक्षर अंगुठा लगाकर जिला सहकारी बैंक मर्यादित शाखा जैजैपुर व शाखा बिर्रा के अधिकारी व कर्मचारियों से सांठगांठ करके लाखों रूपये का आहरण किया जा रहा है जिलासचिव शुभम सिंह राजपूत ने कहा है कि ऐसा कृत्य करना धोखा धड़ी की श्रेणी में आता है। जिसमें आईपीसी की धारा 420 के तहत कार्रवाई होनी चाहिए शिवसैनिकों ने उक्त विषय की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत सेमरिया निवासी लखन लाल कश्यप पिता शंकर लाल कश्यप के खाता में हुए फर्जी तरीक़े से रूपये आहरण करने वाले ब्यक्ति तथा उक्त विषय से संबंधित बैंक अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही हेतु कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा है।

    कोरोना वारियर्स और पीड़ितों के प्रति नजरिए में बदलाव लाने चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

      जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिपं सदस्य सहित जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल की मौजूदगी में ‘बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार’ के चार वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाए गए। इन वीडियो के माध्यम से वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने वाले कोरोना वारियर्स एवं इस बीमारी से पीड़ितों व उनके परिजनों के प्रति नजरिए में अपनत्व की भावना लाने के बारे में बताया गया है।
    जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंद्रा का कहना था कि वीडियो से बहुत सी जानकारी मिली है। इस तरह के वीडियो से लोगों को जागरूक करना आसान होता है। लोगों में कोरोना से बचने और पीड़ितों के प्रति नजरिया बदलता है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि मैदानी अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को ‘बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार’ अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए वीडियो का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसी तारतम्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने, कोरोना वारियर्स एवं इस बीमारी से पीड़ितों व उनके परिजनों के प्रति नजरिए में अपनत्व की भावना लाने तथा इससे बचाव के लिए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आजीविका की ओर अग्रसर होने की अपील की गई है। जिपं सीईओ ने बताया कि ‘बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार’ के वीडियो का प्रचार-प्रसार जनपद पंचायत स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जनपद पंचायत स्तर पर बनाए गए सोशल मीडिया ग्रुप में भी भेजने कहा गया है। इन वीडियो को केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ‘बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार’ को यू-ट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है।  इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य रामकुमार साहू, गणेशराम साहू, श्रीमती कुसुम साव, श्रीमती जयकांता राठौर, निर्मल सिन्हा, श्रीमती शिवकुमारी रात्रे, श्रीमती विद्या सिदार, धरमलाल भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision