June 06, 2025
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

   रायपुर /शौर्यपथ /जब मुख्यमंत्री की भंवरा खेलने वाली बात सुनकर मुस्कराई श्रीमती गांधी
अपने संबोधन के बीच मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब प्रियंका दीदी ने भंवरा खेला तो मुझे लगा वे ठीक तरह से नहीं चला पाएंगी लेकिन उन्होंने बहुत बढ़िया तरीके से भंवरा चलाया, मैं खुद हैरान रह गया। इस बात को सुनकर श्रीमती प्रियंका गांधी ने भी मुस्कुराकर अपनी प्रतिक्रिया दी।


   रायपुर /शौर्यपथ /दूर-दूर से दाई दीदी बहिनी मन ल जोहार ! उन्होंने बम्लेश्वरी मईया और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।
श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा मैंने बचपन में पिट्ठुल, गिल्ली डंडा, और कंचे सभी खेल खेले हैं।
आधुनिक भारत की नींव यहीं डली। ये आपकी मेहनत, आपका जज्बा और आपकी पहचान की मिसाल है।
देश की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता के सपने का प्रतीक है।
आज जो भिलाई है वो इस पूरे देश के लिए मिसाल है। पूरे देश भर से यहां लोग आते हैं। एकजुट होकर आप यहां रहते हैं। आधुनिक भारत की नींव यहीं पर डली।
. आपकी मेहनत और आपके जज्बे की यह मिसाल है। देश की उद्यमशीलता का यह प्रतीक है। यहां महिलाओं की इस मीटिंग में खड़े होकर और भी गौरव इसलिए होता है क्योंकि मंच पर आने से पहले जब मैं यहां आई और एक-एक स्टाल देखा।
मैंने आत्मनिर्भर महिलाएं देखी, उनमें आत्मविश्वास था। वे मुस्कुरा रही थीं कि सरकार ने उनके लिए कुछ किया। वे अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं। कई बहनों से मैंने यह पूछा कि आप क्या कर रही थीं इससे पहले। सबने कहा कि अभी यह अवसर मिला है।
एक नौजवान डाक्टर हैं गांव गांव जाती हैं दवाओं का वितरण करती हैं। कुछ लड़कियां थी  जो गोबर की सामग्री बनाती हैं स्वसहायता समूहों से जुड़ी हैं।
समूह से जुड़ने से कितनी अपनी तरक्की हो सकती है। यह सब सुनकर मुझे महसूस हुआ कि छत्तीसगढ़ महतारी के हाथ में संस्कृति का कलश है औऱ दूसरे हाथ में तकनीक है।
गर्व इसलिए होता है कि भिलाई को लें या या यहां के कार्यों को देखें तो यह अलग तरह का काम है।
. पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ ऐसे महापुरुष थे जो आजादी के लिए लड़े। उन्हीं के उसूलों से यह देश लड़ा।
मैं अपने पिता जी के साथ अमेठी के दौरे पर गई थी। वे खुद जीप चलाते गये। एक गांव में हम उतरे, कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। एक महिला उन्हें जोरजोर से डांटने लगी। मुझे लगा कि मेरे पिता को कैसे डांट रही हैं। उसने कहा कि सड़क खराब है तुमने क्या किया है। यह उस समय की राजनीति है कि प्रधानमंत्री को तक एहसास होता था कि जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी है। मैंने अपने पिता से कहा कि बुरा नहीं लगा। मेरे पिता ने कहा कि नहीं उसका कर्तव्य था और मेरा भी कर्तव्य है कि हम सब अपने अपने काम करें।
. महिलाओं के लिए जितनी भी योजनाएं लाई हैं। यह ध्यान में रखकर लाई गई हैं कि वे इस देश की रीढ़ की हड्डी है। वे समाज का, परिवार का पूरा बोझ उठाती हैं।
मुख्यमंत्री जी खुद कह रहे थे कि घर परिवार दोनों की जिम्मेदारी आप निभा रही हैं। मैं जानती हूँ कि जो रात को आखिर में सोती हैं वो महिला हैं। जो हमारी संस्कृति है, उसूल है, हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य महिलाएं बनाती हैं।
आप सभी को सशक्त बनाने के लिए भूपेश बघेल जी की सरकार ने अनेक योजनाएं बनाईं। 10 लाख से अधिक महिलाएं समूहों से जुड़ी। उन्होंने उद्यम शुरू किया। अपने घर के लिए कुछ खरीदा। अपने उद्यम के लिए कुछ खरीदा। फिर इसके माध्यम से और उद्यम लाई।
आज उनसे मिली, वे मुझसे कह रही थीं कि कुछ समूह ऐसे हैं जिन्होंने लाखों रुपए कमाये हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय भी उन्होंने बढ़ाया। मितानिन बहनों का भी मानदेय बढ़ाया।
 दाई दीदी क्लिनिक आरंभ किया। आज निःशुल्क इलाज हो रहा है। महतारी जतन योजना एक ऐसी योजना है जिससे गर्भवती माताओं को अच्छा भोजन मिल रहा है। महिला स्वसहायता समूहों के करोड़ों रुपये के ऋण माफ किये गये।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से बड़ी मदद दी गई।
मिशन क्लीन सिटी परियोजना के तहत हजारों महिलाएं कार्यरत हुईं। ऐसी कई योजनाएं प्रदेश सरकार ने मेरी बहनों के लिए लागू की।
. यह सब इसलिए हो रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का आपके लिए विजन है। वे आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाना चाहते हैं।
. छत्तीसगढ़ में नेतृत्व सेवाभावी है। वे आप सभी की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।
. आज बहुत महंगाई है। उससे कुछ हद तक छत्तीसगढ़ की जनता बच रही है। आजकल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आप पर बोझ बढ़ गया है।
 जब घर पर किसी तरह की विपत्ति आती है तो घबराहट होती है। इस बीच छत्तीसगढ़ की सरकार ने आपकी राहत के लिए और आपकी मदद के लिए बहुत से काम किये हैं।
आज छत्तीसगढ़ का किसान बहुत खुश है। खेती उसके लिए लाभ का जरिया बन गया गया है। छत्तीसगढ़ में ही खेती करने वाले लोग बढ़ रहे हैं।
. धान की सबसे ज्यादा कीमत राजीव गांधी किसान न्याय योजना की वजह से यहीं मिल रही है।
 मिलेट जिसके बारे में कभी किसी ने सुना ही नहीं होगा, उसका कितना लाभ मिल रहा है। आपके प्रदेश का सम्मान हर रोज बढ़ रहा है।
. आवारा पशुओं की समस्या देश में हर जगह है। पूरी रात महिलाओं को अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। यहां गौठानों की वजह से यह समस्या हल हुई है।
मैं हर जगह कहती हूँ कि छत्तीसगढ़ माडल में यह समस्या हल होती है।
. सरकार आते ही किसानों का कर्जमाफ हुआ। 5 लाख से अधिक वन पट्टे दिये गये। लाखों बीपीएल परिवारों का पांच लाख तक निःशुल्क इलाज हुआ है। कमजोर वर्ग के बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है।

  रायपुर/शौर्यपथ / सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई की पहचान स्टील प्लांट से हैं, इसे नेहरू जी ने बसाया था।
मातृशक्ति को हाथ जोड़कर नमन करता हूं। प्रणाम करता हूं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं सबसे आगे हैं। चाहे घर का काम हो या ऑफिस का सभी जगह महिलाएं आगे आकर काम कर रही हैं।
शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हमेशा बराबरी का स्थान मिला है। महिलाएं नौकरी भी कर रही हैं और घर के काम भी।
छत्तीसगढ़ में परिवार और समाज में महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है। लैंगिक अनुपात में भी छत्तीसगढ़ आगे है।
महिलाएं बच्चों के देख-रेख से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक ,घर में काम करना, नौकरी भी करती हैं तो सबके लिए खाना बनाकर जातीं है और काम से लौटकर फिर सभी के भोजन का ध्यान रखती हैं।
. पुरुष और महिलाओं के सहकार से हमारे यहां काम होता है। शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिला है।
.. छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से किसानों को मजबूत करने का काम किया। अभी प्रियंका जी ने स्टाल में देखा कि किस तरह से काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है। बीपीओ खोले हैं। गारमेंट फैक्ट्री खोले हैं। कैसे आर्थिक संपन्नता आये, इस बात का प्रयास हम करते हैं।
. राशन कार्ड हमने दिया। हाफ बिजली बिल आया। पहले भिलाई में नहीं मिल रहा था अब यहां भी मिल रहा है।
. राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि हर व्यक्ति को लगना चाहिए कि उनकी सरकार है। कोरोना काल में भी हमने प्रयास किया कि कैसे लोगों को आर्थिक मंदी से बचाएं।
. आज हमारे छत्तीसगढ़ की बहुत सारी मितानिन बैठी हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बैठी हैं। पांच साल में मानदेय पांच हजार से बढ़ाकर दस हजार कर दिया। आज हमारी मितानिन बहन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आये हैं। वे बहुत खुश हैं।
. ओल्ड पेंशन स्कीम हमने लागू किया। डीए हमने बढ़ाया। स्वसहायता समूहों का कर्ज हमने माफ किया। बहनों को सशक्त करने हम लोगों ने महिला समूहों के कर्ज राशि की सीमा बढ़ा दी। हम तीन प्रतिशत ब्याज पर ऋण दे रहे हैं। वे सक्षम बनें और स्वावलंबी बने, इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं। कन्या विवाह की राशि बढ़ा दी है।
. जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेवा से पृथक होंगी तो उन्हें सहायता राशि दी जाएगी।
. हमने हरेली की छुट्टी दी, तीजा की छुट्टी दी। हमने मुख्यमंत्री निवास में तीजा मनाया। मुझे लगता है कि आपमें से बहुत से लोग अभी मायके से लौटी होंगी। बोरे बासी को सम्मान देने का जो काम किया, वो हमने किया। हमारे खानपान की परंपराओं का सम्मान किया। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति कलेक्ट्रेट में लगाई। राजगीत को अपनाया।
जब मुख्यमंत्री की भंवरा खेलने वाली बात सुनकर हंस पड़ी श्रीमती गांधी
अपने संबोधन के बीच मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब प्रियंका दीदी ने भंवरा खेला तो मुझे लगा वे ठीक तरह से नहीं चला पाएंगी लेकिन उन्होंने बहुत बढ़िया तरीके से भंवरा चलाया, मैं खुद हैरान रह गया। इस बात को सुनकर श्रीमती प्रियंका गांधी भी स्वयं को हंसने से न रोक पाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे मॉडल जैतखाम बनाने का काम हो, कृष्ण कुंज बनाने का काम हो। वनगमन परिपथ बनाने का काम हो।
.*हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन केंद्र को संवारने छत्तीसगढ़ महतारी संवर्धन योजना लागू करने की घोषणा मैं करता हूँ।*
. हम हर तीन महीने में किसानों को पैसा दे रहे हैं। भूमिहीन श्रमिकों को पैसा दे रहे हैं। बटन दबाते हैं और पैसा किसानों के पास पहुँच जाता है।

    आस्था /शौर्यपथ /गणेशजी को पान बेहद प्रिय है और उनकी पूजा में पान अर्पित करना बहुत ही शुभफलदायी माना जाता है। शास्‍त्रों में पान को पुंगी फल कहा जाता है और भगवान को पान अर्पित करने से आपके घर में धन वृद्धि होती है और आपको सुख समृद्धि प्राप्‍त होती है। आज हम आपको बताने ता रहे हैं पान के कुछ खास उपाय। इन उपायों को करने से आपके सभी कष्‍ट दूर हो जाएंगे और बप्‍पा आपके जीवन में शुभ लाभ प्रदान करेंगे। आइए देखें कौन से हैं ये उपाय।
नए काम में सफलता के लिए
अगर आप कोई भी नया कार्य करने जा रहे हैं। कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं या फिर कहीं इंटरव्‍यू देने जा रहे हैं तो गणेशजी को पान के पत्‍ते पर लौंग और सुपारी अर्पित करके काम पर जाएं। ऐसा करने से आपको उस कार्य में सफलता मिलेगी। नई नौकरी में पद और वेतन आपको अपने मन के मुताबिक मिलेगा। लौटकर जब घर आएं तो इस पान सुपारी को प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्‍यों के बीच में बांट दें।
पान के पत्‍तों से शिवजी को करें प्रसन्‍न
गणेशजी के साथ ही भगवान शिव भी पान के पत्‍ते अर्पित करने से बहुत प्रसन्‍न होते हैं। पान के पत्‍ते में गुलकंद, कत्‍था, सुपारी, लौंग और इलाइची रखकर भगवान शिव को अर्पित करने से वह जल्‍द ही प्रसन्‍न होकर जातकों के मन की हर इच्‍छा पूर्ण करते हैं।
पान के पत्‍तों से दूर करें नजर दोष
पान के पत्‍तों से दूर करें नजर दोष
वास्‍तु में पान के पत्‍तों का महत्‍व बहुत ही खास माना गया है। कहते हैं पान के अंदर नकारात्‍मक ऊर्जा को नष्‍ट करने की क्षमता होती है। अगर परिवार में किसी के ऊपर नजर दोष होने का शक है तो उस व्‍यक्ति को पान के पत्‍ते के साथ गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिला दें। ऐसा करने से नजर का दोष दूर होता है और व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ खुशहाल होता है।
धन की प्राप्ति के लिए पान का उपाय
अगर काफी मेहनत के बाद भी आपको धन कमाने में सफलता नहीं मिल रही है तो पान का यह उपाय आप करके देख सकते हैं। शुक्रवार के दिन पान के पत्‍ते पर सफेद बर्फी रखकर मां लक्ष्‍मी को अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आपसे प्रसन्‍न होंगी और आपके घर को धन से भर देंगी।

दुर्ग। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम महिला समृद्धि सम्मेलन का आगाज हो चुका है महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी भिलाई के जयंती स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी है । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

महिला समृद्धि सम्मेलन की झलकियां को देखने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला समृद्धि सम्मेलन के लिए फेसबुक एवं यूट्यूब लिंक दिया गया है।

Facebook link 

https://fb.watch/nbHPDRr0ho/?mibextid=Nif5oz

You tube link

https://www.youtube.com/live/LE3PNzhfG4s?si=lgZ3vdrVqDtpPxJR

 

दुर्ग। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने हर वर्ग के लोगों के हितों के लिए और उनकी आय में वृद्धि हो इसके लिए कई योजनाओं को क्रियान्वित किया है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए भूपेश सरकार ने गौठान, रीपा, सी मार्ट जैसी कई योजनाओं को कागजों में ही नहीं जमीनी स्तर पर भी साकार किया ताकि छत्तीसगढ़ की महिलाएं एवं महिला समूह आत्मनिर्भर हो सके आज छत्तीसगढ़ में प्रथम राज्य महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी शिरकत कर रही है भारत के मिनी इंडिया कहे जाने वाले भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस महिला समृद्धि सम्मेलन में भूपेश सरकार महिला समूह एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई घोषणाएं करने वाली है ताकि महिला समूह के सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके परंतु वही अगर दूसरी तरफ देखा जाए तो ऐसी कई महिला समूह है जो सिर्फ कागजों पर ही अस्तित्व में है जमीनी स्तर पर देखा जाए तो महिला स्व सहायता समूह कई लोगों के लिए एक व्यापार का जरिया बन गया है दुर्ग जिले में होने वाले महिला समृद्धि सम्मेलन में अगर दुर्ग की बात करें तो दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई महिला समूह है जो सिर्फ कागजों में है और शासन की योजनाओं का पूरी तरह से फायदा उठा रहे हैं इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इन महिला स्व सहायता  समूहों के सर्वेसर्वा कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि , पदाधिकारी हैं वही ऐसे लोग भी हैं जो शासकीय नौकरी में होते हुए भी अपने रिश्तेदारों के नाम पर बने महिला स्व सहायता समूह को लाभ पहुंचाने का खुलेआम कार्य कर रहे हैं चाहे वह शौचालय का क्षेत्र हो ,चाहे वह गौठान का क्षेत्र हो ,चाहे अन्य कार्य दुर्ग निगम में ऐसे कई महिला स्व. समूह है जिनका अस्तित्व सिर्फ कागजों पर है परंतु जमीनी स्तर पर इन समूहों की महिलाओं को यह भी नहीं मालूम की वह जिस समूह से जुड़ी है उसके सर्वेसर्वा  लाखों रुपया कमा रहे हैं और इसका लाभ भी उन्हें नहीं मिल रहा है आज भूपेश सरकार भले ही महिलाओं को समृद्ध बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास कर रही है किंतु भूपेश सरकार के सार्थक प्रयास को निरर्थक करने वाले समूहों पर अगर लगाम नहीं लगा तो आने वाले दिनों में महिला स्व. सहायता समूह सिर्फ एक व्यापार का केंद्र बन जाएगा और भुपेश सरकार की महिलाओ की समृद्धि के लिए बनी योजना बड़े घोटाले के रुप में पहचानी जाएगी । 

रायपुर। शौर्यपथ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी है जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका आदमी स्वागत किया बता दें कि श्रीमती प्रियंका गांधी भिलाई के जयंती स्टेडियम में होने वाले महिला समृद्धि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रही है ।

 श्रीमती प्रियंका गांधी के आगमन पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया । श्रीमती प्रियंका गांधी आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी

मुंगेली /शौर्यपथ /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यो को निर्धारित समय-सीमा में सम्पादन करने हेतु समस्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने  विधानसभा निर्वाचन  की तैयारियों के तहत इलेक्शन मोड में आकर सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसलिए सभी नोडल अधिकारी आज से ही अपने कार्य में गंभीरता से जुट जाएं तथा अपने दायित्व संबंधी प्रशिक्षण एवं आवश्यक सामग्री आदि समय पर उपलब्ध करा लें। जिससे निर्वाचन कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
    कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक आपसी समन्वय से निर्वहन करने   कहा ताकि निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और न हीं किसी भी प्रकार की शिकायत आनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह से समझ लें। कलेक्टर ने सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
       उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी ने चुनाव से जुड़े अभी तक किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित करने, रूट-चार्ट, नेट कनेक्टिविटी, 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग कराने, नियंत्रण कक्ष के लिए स्थान चिह्नित, स्ट्रॉग रूम व्यवस्थित करने, प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुिक्त संबंधी जानकारी दी। सभी नोडल अधिकारियों ने अपने दायित्वों का बारी-बारी से जानकारी दिए। इस अवसर पर डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा,अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय,  संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

   बेमेतरा/शौर्यपथ /राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 परिशिष्ट-1 (पांच) के तहत कलेक्टर पी एस एल्मा द्वारा बुधवार को जिले के दो विपत्तिग्रस्त परिवार को चार-चार लाख रुपये की मान से 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने के फलस्वरूप मृतक के निकटतम वारिसान को यह आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है। संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बेमेतरा के ग्राम राउरपुर निवासी कु. हसीना की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन सुनील कोशले को चार लाख रुपये एवं तहसील बेरला के ग्राम मंगलोर निवासी ईश्वर यादव का नदी मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन सालिक यादव को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिलाधीश ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के माध्यम से हितग्राहियों/आवेदक के बैंक खाते में सहायता राशि की भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)