June 03, 2025
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

दुर्ग / शौर्यपथ / पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने दो दुकान दोनों नाली के ऊपर किंतु नगर पालिक निगम दुर्ग के बाजार अधिकारी प्रकाश घर दीवान गुमटी पर कार्रवाई करने पहुंच गए हैं परंतु पास नहीं नाली के ऊपर पक्का निर्माण कर वाहन रखने वाले वाहन विक्रेता के दुकान तक नहीं गए क्या अमीर गरीब देख कर कार्यवाही कर रहा है नगर पालिक निगम क्या आयुक्त ऐसे अधिकारी पर कोई सख्त कार्रवाई करेंगे या सिर्फ गरीबों पर अतिक्रमण की कार्रवाई करते रहेंगे

ठगडा बांध ओवर ब्रिज लोकार्पण मे सांसदों कि अनदेखी करने पर भाजयुमो ने किया जोरदार प्रदर्शन
पुलिस को दो सौ अधिक कार्यकर्ताओ ने दी गिरफ्तारी

दुर्ग / शौर्यपथ /

दल्ली राजहरा रेल्वे फाटक मे नव निर्मित ओवर ब्रिज लोकार्पण कार्यक्रम में जानबूझकर राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय लोकसभा संसद विजय बघेल की सहमति लिए बिना उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए फ्लाई ओवर क उद्घाटन किए जाने से आक्रोशित दुर्ग भिलाई के भाजयुमो नेताओ व कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम स्थल कि ओर कुचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान रविशंकर स्टेडियम के पास भारी संख्या में उपस्थित पुलिसबल ने कार्यकर्ताओ को सुराना कालेज के पास गौरव पथ पर रोक दिया जिससे उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जोरदार नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दिया इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष कांति लाल जैन सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे इससे पूर्व इस मुद्दे को लेकर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन के नेतृत्व बड़ी संख्या में उपस्थित जिला भाजयुमो के कार्यकर्ता ने बड़ी संख्या में एक रैली के रूप में भाजपा कार्यालय से निकलकर कार्यक्रम स्थल कि ओर बढ़े जहा गौरव पथ मे पुलिस प्रशासन से कार्यकर्ताओ को बल पूर्वक रोक दिया जिससे आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने सड़क बैठकर जोरदार नारेबाजी कर विरोध दर्ज दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी जिसे रविशंकर स्टेडियम में ले जाकर निशर्त रिहा किया गया।
उल्लेखनीय है कि ठगडा बांध मे बने फ्लाई ओवर के निर्माण के महीनों बाद भी आवागमन चालू नहीं करने व लोकार्पण होने तक ब्रिज के दोनों ओर गर्डर लगाकर बंद किए जाने से रेल्वे फाटक के जाम से जनता को होने वाली परेशानियों को देखते जिला भाजयुमो ने सेतु विभाग व जिला प्रशासन से अवरोध हटाने अल्टीमेटम देकर आवागमन चालू करने कि मांग किया था जिसके बाद अरुण वोरा के इशारे पर विभाग द्वारा जिले के राज्य सभा व लोक सभा सांसदों के सदन के सत्र में दिल्ली प्रवास होने का फायदा उठाते हुए बैगर उनकी सहमति लिए लोकार्पण गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रमुख उपस्थिति ने लोकार्पण कार्यक्रम रख दिया ताकि उनका श्रेय वे लोग स्वयं ले सके।
इस सम्बन्ध में भाजयुमो नेताओ ने कहा है कि उक्त ब्रिज निर्माण के लिए तात्कालीन लोकसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय द्वारा सदन मे 2010 में दाल्ली राजहरा रेल्वे क्रासिंग मे फ्लाई ओवर व रायपुर नाका तथा धमधा नाका रेल्वे फाटक मे घंटो जाम में फसने वाले जनता को सुविधा के लिए अंडरब्रिज बनाए जाने कि मांग किया था जिसकी पहल पर 2013 में प्रस्ताव कि स्वीकृति मिली थी किंतु राशि केंद्र में नरेंद्र मोदी कि भाजपा सरकार आने के बाद 2017 में मिली थी और राज्य कि डॉ रमन सिंह कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के अंशदान मिलाकर कुल 42 करोड़ कि सम्मिलित राशि से वर्ष 2017- 18 में ही भाजपा शासनकाल मे निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ था किंतु नवनिर्मित ठगडा बांध फ्लाई ओवर मे कार्य कंप्लीट होने के दो माह भी विधायक अरुण वोरा के श्रेय की राजनीति व उद्घाटन के लिए मुख्य मंत्री व उनके मंत्रियों को फुर्सत नहीं मिलने के कारण ब्रिज को दोनों ओर से बंद करा दिया गया था लेकिन इस मुद्दे पर भाजयुमो द्वारा लगातार प्रशासन पर दबाव बनाते हुए प्रतिदिन क्रासिंग मे घंटो जाम को लेकर जिला प्रशासन व निर्माण विभाग ब्रिज निगम को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर आवागमन चालू करने कि मांग करते हुए ब्रिज मे लगाएं गए गर्डर व बेरियर हटाने कि चेतावनी दिया था जिससे हड़बड़ाए सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्युत फिटिंग कार्य शेष होने का लिखित पत्र देते हुए तीन चार दिनो मे कार्य पूर्ण होने व जनता के सुविधा के लिए ब्रिज को शीघ्र खोले जाने का मौखिक आश्वासन भाजयुमो नेताओ को दिया था किंतु आज अचानक शाम को लोकार्पण कर सांसदों कि अनदेखी किए जाने पर भाजयुमो नेताओ ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन करने वालो मे जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन,महामंत्री नितेश साहू, ओम यादव कलपना जोशी मनोज मिश्रा आईटी सेल जिला प्रभारी राजा महोबिया मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश समर्थ लुकेश बघेल शेखर चंद्राकर दीपक चोपड़ा,जिला महामंत्री नितेश साहू राहुल पंडित राहुल दीवान नितेश बाफना मनोज टावरी रजा खोखर संजय बोहरा संतोष कोसरे दिलीप साहू विनायक नातू, तेखन सिन्हा विजय ताम्रकार संदीप भाटिया ऋषिकेश गुप्ता अश्वनी चंदेल राहुल पाटिल वरुण जोशी जाकिर खोखर रितेश शर्मा दुर्गेश रामटेके देवेंद्र टंडन अभिषेक टंडन कृष्णा सिंह उत्तम साहू सुंदरम रोहित अनिकेत यादव कुमुद बघेल चम्पा साहू अहिल्या यादव मीनू निषाद चमेली साहू कुमारी बाई साहू डॉ भावना दिवाकर राहुल भट्ट दीपक सिन्हा भारती साहू शुभम साहू रचित पाराशर कन्हैया देवांगन विनीत ताम्रकार कुंदन साहू हनी ताम्रकार भीम जैन कृष्णा निर्मलकर बसंती गायकवाड निरंजन दुबे रिंकू साहू चंद्रकांत साहू बंटी चौहान मनीष साहू अमृत महोबिया पीयूष मालवीय कुंदन साहू कलिंदरी साहू निरंजन दुबे हिमांशु सिंह अनिकेत द्विवेदी समीर कौशल प्रतुयंजय दुबे अमित कौशल आरिफ मोहित दयाल करण सिंह हर्ष वासनिक अमन साहू अंकुश डोके साहिल गणवीर झील यादव सागर सिंहा रितेश सोनी विपिन चावड़ा लखेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राज्यपाल सखी फाउंडेशन द्वारा आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में हुई शामिल
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा है कि महिलाओं को लंबा संघर्ष और चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। साथ ही आत्मबल और इच्छा शक्ति को मजबूत रखते हुए आम धारणा को तोड़ने का प्रयास कर विशेष उपलब्धियां हासिल करना चाहिए। राज्यपाल सुश्री उइके आज यहां शहीद राजीव पांडेय सभागार में सखी फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान किया गया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि सखी फाउंडेशन स्वास्थ्य शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा है, जो सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे इतिहास में कई ऐसी महिलाएं हुई जिन्हें हम वीरांगना कहते हैं क्योंकि उन्होंने तत्कालीन समय में दमनकारी सत्ता के खिलाफ खड़ी हुईं और उनका मुकाबला किया। रानी लक्ष्मीबाई, अवंतीबाई जैसे अनेकों वीरांगनाएं हुई, जिन्हें हम याद करते हुए नमन करते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि आज हम जिनको सम्मानित कर रहे हैं, वाकई में वे भी वीरांगनाएं हैं, क्योंकि उन्होंने वह कर दिखाया है जो आम लोग नहीं कर पाते। इन महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में आज जो उपलब्धियां हासिल की है और जिस मुकाम पर पहुंची है वह रास्ता आसान नहीं था। उन्हें लंबा संघर्ष और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, चाहे वह घर की हो या बाहर की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में महिलाओं ने अपने आत्मबल और इच्छाशक्ति के बलबूते वह कर दिखाया है जो वाकई में संभव नहीं था। चाहे महिला पवर्तारोही अरूणिमा सिन्हा हो या मिताली राज, इन्होंने खेल के क्षेत्र में परचम लहराया वहीं अन्य क्षेत्रों जैसे व्यापार और कार्पोरेट क्षेत्र में सुनीता रेड्डी, मल्लिका श्रीनिवासन, जिया मोदी, किरण मजूमदार, कली पुरी जैसे महिलाएं जिन्हें फार्च्यून इंडिया की सूची में शीर्ष स्थान मिला। इन महिलाओं ने आम धारणा को तोड़ी है और पुरूषों के क्षेत्र माने जाने वाले कार्यों में अपनी दक्षता दिखाई है।
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी हर क्षेत्र में महिलाएं उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। यदि हम कोरोना काल की बात करें तो महिलाओं ने स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों में पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य किया। कुछ जिलों में कलेक्टर के रूप में या पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है। हम पाएंगे कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी एक महिला के पास थी और उन्होंने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया। इस समय प्रमुख विश्वविद्यालयों की कमान महिला वाइस चांसलर के कंधों पर है। ये सब महिलाएं हमारी बेटियों को प्रेरणा देती है कि वे आगे बढ़ते रहें और किसी भी हाल में हिम्मत न हारें।
राज्यपाल ने कहा कि महिला-पुरूष एक रथ के दो पहिए होते है। किसी पुरूष की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ होता है, चाहे वह मां, पत्नी व बहन के रूप में हो। उसी तरह किसी महिला कीे सफलता के पीछे पुरूष का हाथ होता है। वेे एक पिता, भाई, पति या एक मार्गदर्शक के रूप में हो सकते हैं। मुझे मेरे शिक्षकों का मार्गदर्शन और संरक्षण मिला, उन्होंने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही सकारात्मक दृष्टिकोण वाले पुरूषों का भी मार्गदर्शन मिलते रहा। उनसे मुझे विभिन्न दायित्वों के अलावा यहां तक पहुंचने का सहयोग मिला। सुश्री उइके ने उनके द्वारा गोद लिए गए गांव सल्फीपदर की जिक्र करते हुए कहा कि आज से कुछ समय इस गांव के पुरूष और महिलाएं राजभवन आए थे और मेरे साथ गांव के विकास के कुछ मुद्दों पर चर्चा की थी। उनकी बातों को सुनकर मैंने उस गांव को गोद लेने का निर्णय लिया। आज वह गांव विकास की राह पर है, यह वहां की रहने वाली महिलाओं की लगन और आत्मबल के फलस्वरूप हो पाया है।
इस समारोह की अध्यक्षता पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केसरीलाल वर्मा ने की और विशेष अतिथि राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. समरेन्द्र सिंह थे। उन्होने भी अपने विचार व्यक्त किए। सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नीता बाजपेयी ने स्वागत उद्बोधन दिया। वहीं पर पूर्व राज्यसभा सांसद गोपालव्यास तथा शिवलाल जी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने वीरांगना सम्मान से शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. जयलक्ष्मी ठाकुर, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में श्रीमती सुमिता पंजवानी, आदिवासी महिलाओं की उत्थान में डॉ. जयमति कश्यप, शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती मिताश्री मित्रा, ऑपरेशन मुस्कान-बच्चों की तस्करी को रोकने के क्षेत्र में श्रीमती उषा आईलवार और शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में श्रीमती श्रीदेवी चौबे को सम्मानित किया। इसी तरह स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में श्रीमती शकंुतला धु्रुव, सामाजिक क्षेत्र में श्रीमती दीप्ति पांडे, श्रीमती संयुक्ता रश्मि मिश्रा, वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में श्रीमती भारती वर्मा, नृत्य कला एवं मेकअप आर्टिस्ट के क्षेत्र में श्रीमती पूजा रूहेला, सामाजिक क्षेत्र में श्रीमती वनिता सोनकर, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. मनीषा महापात्रा, कोरोना योद्धा श्रीमती रेणु गुप्ता, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में डॉ. नीता शर्मा, सामाजिक क्षेत्र में श्रीमती अनिता खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ राज्य को प्लास्टिक व नशा मुक्ति करने के लिए श्रीमती श्रद्धारानी साहू, प्रबंधकीय परामर्श एवं लघु उद्योगों के विस्तार के लिए श्रीमती मंजूषा परेल, छत्तीसगढ़ की सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम में श्रीमती नीलिमा चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ की पहली महिला शेफ जो 7 स्टार होटल में श्रीमती पूर्वा सिन्हा, निशुल्क चिकित्सा शिविर के लिए श्रीमती प्रेरणा धाबरडे, शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए श्रीमती सुनीता चंसोरिया, स्वच्छता अभियान के क्षेत्र में श्रीमती रवीन्द्र कौर औलिया, पशु चिकित्सा क्षेत्र में वैज्ञानिक डॉ. ममता चौधरी, साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञ सुश्री सोनाली गुहा, वीरता एवं साहसिक कार्य के क्षेत्र में सुश्री याशी जैन, कानून और सामाजिक क्षेत्र में श्रीमती नौशीना अफरीन, सामाजिक क्षेत्र में श्रीमती हेमा गुरूवारा एवं प्रसिद्ध कथक नर्तकी डॉ. अनुराधा दुबे को सम्मानित किया गया।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / क्षेत्रीय विधायक पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने विधानसभा के ग्राम परमालकसा, ग्राम ठेकवा एवं ग्राम अंजोरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। राजनांदगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम परमाल कसा में देवी जस गायन प्रतियोगिता में पूजा अर्चना कर किया। तत्पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि इकट्ठा हुआ है।
ग्राम की समस्याओं और मांगों को शीघ्र निराकरण कर पूरा किये जाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात ग्राम ठेकवा में निर्मित नवीन पंचायत भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत ठेकवा के सरपंच श्रीमती गुंजा साहू ने की बाउंड्रीवॉल एवं अन्य मांग की जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने पंचायत बाउंड्रीवॉल निर्माण की घोषणा कर मंजूरी प्रदान की। ग्राम पंचायत ठाकुरटोला के सरपंच श्रीमति सपना देवसरे ने भाजपा प्रवेश किया मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने गमछा भेंटकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री का स्वागत पंचायत प्रतिनिधियों ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े लबरा है तो वह है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है। लबारी बोल के सत्ता में आ गई ठगेश सरकार हैं। बेरोजगारों को झूठ बोलकर नव युवकों को 5 लाख लोगों को प्रतिमाह ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने रोजगार देने का वादा किया था। गंगाजल और गीता को कसम खाकर कहा था कि सत्ता में आएंगे तो शराबबंदी कर देंगे, लेकिन घर की पत्नी को भी पता नहीं चलता इस तरह से ऑनलाइन घर-घर पहुंचा कर शराब दे रही है। केंद्र सरकार ने 6 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास योजना लाई थी, लेकिन भूपेश सरकार ने एक भी गरीब परिवारों का मकान नहीं बनाया। योजना को बंद कर दिया है। ढाई साल में विकास कार्यों को पूरा ब्रेक लगा दिया है। नदियों की धार की दिशा बदल गई हैं। इतनी ज्यादा रेत बेच रही हैं, जिससे जमीन का जल स्तर नीचे चला गया हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी द्विवेदी, वरिष्ठ भजपा नेता कोमल सिंह राजपूत, राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष लीलाधर साहू, मंडल के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, महामंत्री कृष्णा तिवारी, महामंत्री मनोज साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष नोमेश वर्मा, ग्राम पंचायत आरला सरपंच खेमदास साहू, दिनेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बच्चन देशमुख, चंदन कश्यप, हरिशंकर देशमुख, गोविंद देवांगन, नील निर्मलकर, हेमदीप साहू, ग्राम पंचायत परमालकसा सरपंच शालिनी टोप्पो, ग्राम पंचायत ठेकवा सरपंच श्रीमती गुंजा साहू, ग्राम पंचायत अंजोरा सरपंच अंजू साहू, सरपंच सोमनी लता यादव, सरपंच मंगललोटा कनक रुपेंद्र दुबे, रमेश चंद्राकर, योगेश खत्री, किशोर कन्नौजे, डेहर साहू, खिलेश्वर साहू पूर्व सरपंच टेडेसरा एवं ग्रामीण भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकता और ग्रामीण जन बडी संख्यामें उपस्थित रहे।

धमतरी / शौर्यपथ /  शासन के निर्देशानुसार एवं एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी के पर्यवेक्षक श्रीमती उषाकिरण चन्द्राकर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत ग्राम मुजगहन (धमतरी) में गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ पोषण पखवाड़ा रथ का स्वागत ग्राम पंचायत सरपंच चन्द्रशेखर साहू ने किया। आंगनबाड़ी केन्द्र के समीप रंगमंच में आयोजित पोषण पखवाड़ा में ग्रामीण को सुपोषण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जागरूकता के लिए यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा निहित की गई आयोजन की खुले मन से सराहना की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कविता ध्रुव ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को पोषण के पांच सूत्र की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि-पहले सुनहरे 1000 दिनों में तेजी से बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास होने की जानकारी, गर्भावस्था के दौरान तथा जन्म से 2 वर्ष की अवधि में शामिल होने की जानकारी के साथ उचित स्वास्थ्य पर्याप्त पोषण मुक्त माहौल तथा सही देखभाल बच्चे का पूरा विकास करने में मदद करते हैं। इस समय मां और बच्चे को सही पोषण और खास देखभाल की जरूरत होती है।
पौष्टिक आहार के संबंध में बताया कि सभी उम्र के लोगों के साथ-साथ बच्चे को छः माह के होने तक पर्याप्त मात्रा में तरह-तरह का आहार अवश्य खिलाने चाहिए। रोटी, चांवल और साथ ही पीले व काले रंग की दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां पालक, मेथी, चैलाई और सरसों, पीले फल आम व पपीता का जरूर सेवन करें। मांसाहारी है तो अण्डा, मांस और मछली खायें। खाने में दूध, दूध से बने पदार्थ और अखरोट लें। आंगनबाड़ी से मिलने वाले पोषण आहार अवश्य खाना चाहिए। बच्चा छः महीना का हो जाये तो मां के दूध के साथ घर का बना मसला और गाढ़ा उपरी आहार भी शुरू करना चाहिए। कद्दू, लौकी, गाजर, पालक तथा दाल और यदि मांसाहारी है तो अण्डा, मांस व मछली भी देने चाहिए। बच्चे के खाने में ऊपर से एक चम्मच घी, तेल या मक्खन मिलाना चाहिए। बच्चे के खाने मे नमक, चीनी और मसाला कम डालना चाहिए। बच्चे को बाजार का बिस्किट, चिप्स, मिठाई, नमकीन और जूस जैसी चीजें न खिलाए इससे बच्चे को सही पोषक तत्व नहीं मिल पाता। एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन युक्त आहार दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, मेथी, सरसों, फल, दूध, दही, पनीर का सेवन करना चाहिए। भोजन में नींबू, आंवला, अमरूद जैसे खट्टे फल को शामिल करना चाहिए जो आयरन के अवशोषण में मदद करें। 05 से 59 माह के बच्चों को सप्ताह में दो बार 1 मिलीलीटर आई.एफ.ए. सीरप देने चाहिए। 05 से 09 वर्ष के उम्र में आई.एफ.ए. की एक पिंक गोली खानी चाहिए। 10 से 19 वर्ष तक की उम्र में सप्ताह में एक बार आई.एफ.ए. की एक नीली गोली खानी चाहिए।
गर्भवती महिला को गर्भावस्था के चैथे महीने से रोजाना 180 दिन तक आई.एफ.ए. की एक लाल गोली खाना चाहिए। जन्म के तुरंत बाद बच्चे की गर्भनाल तीन मिनट बाद ही कांटना चाहिए। इससे नवजात बच्चे के खून में आयरन की मात्रा बनी रहती हैै। सभी उम्र के लोगों को एनीमिया की जांच आवश्यक है ताकि व्यक्ति की हीमोग्लोबिन के स्तर के अनुसार उसका उपयुक्त ईलाज किया जा सके। डायरिया के संबंध में बताया कि व्यक्तिगत साफ सफाई, आहार की स्वच्छता, घर की सफाई का ध्यान रखे और डायरिया से बचाव के लिए स्वच्छ पानी पिये। माताएं छः माह तक बच्चे को केवल स्तनपान ही करवाएं। कोई और खाद्य पदार्थ यहां तक पानी भी नहीं देना चाहिए वह भी बच्चें में डायरिया बन सकता है। डायरिया होने पर भी मां को स्तनपान नहीं रोकना चाहिए। बल्कि बार-बार स्तनपान करवाना चाहिए। स्वच्छता और सफाई के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें हमेशा साफ बर्तन में ढंककर रखा हुआ पानी पीना चाहिए। बर्तन को ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए।
खाना बनाने शौच के बाद स्तनपान से पहले और बच्चे के मल के निपटान के बाद साबुन और पानी से अवश्य हाथ धोना चाहिए। किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दारौन व्यक्तिगत साफ-सफाई पर को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ पोषण पखवाड़ा रथ को मुजगहन की गलियों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए भ्रमण कराकर आमदी नगर पंचायत की ओर रवाना किया गया।

कोण्डागांव के विभिन्न गांवो में आदिवासियों के आस्था का प्रतीक देवगुड़ियों में किया शेड निर्माण का भूमिपूजन
देवगुडियो में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियो के मांगा आशीर्वाद

कोण्डागांव / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासियों की प्राचीन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में काम कर रही हैं। बस्तर की आदिम संस्कृति की पहचान देवगुड़ियो में ही है। प्रदेश की भूपेश सरकार बस्तर के आदिवासी संस्कृति की धार्मिक पहचान को सहेजने के लिए ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी का निर्माण करा रही है। जिनमें से दर्जनों देवगुड़ी स्थल सज सँवरकर आदिवासी अंचलों की संस्कृति से रूबरू करा रहे हैं। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज कोण्डागांव के ग्राम भाटागांव, पुसापाल, सोड़सिवनी, तितना, लुभा, ग्राम संडसा, खुड़ी, बागबेडा और ग्राम भतवा में सरकार द्वारा बनवाए जा रहे इन देवगुड़ियों में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना कर देवगुड़ियों में शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
उल्लेखनीय है कि दूरस्थ वनांचलों में बसे गावों में आदिवासी संस्कृति के संवर्धन के लिए राज्य सरकार देवगुड़ी के कायाकल्प में जुटा है ताकि बस्तर भ्रमण में आने वाले सैलानी बस्तर की संस्कृति को जान-समझ सके। इन देवगुड़ियों मे आदिवासी संस्कृति को चित्रकला से भी उकेरा गया है।
पत्थरो में देवी देवताओं के चित्रों को बनाया गया है। देवगुड़ी में हिंगराज देवता विराजते हैं। इन देवगुड़ियों में आदिवासियों की आस्था है। देवगुड़ी में फल, फूल के पौधे चारों ओर लगाया जाता है। ग्रामीणों के लिए बैठने से लेकर तमाम सुविधाएं यहां मुहैया कराई जा रही है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बनने वाली देवगुड़ियां आदिवासी संस्कृति की मूल पहचान है। आने वाले समय मे सैलानियों के लिए यही देवगुड़ियां आकषर्ण का मूल केंद्र भी रहेगी।

हर घर पानी पहुंचाने शहर में बनी 57.6 एमएलडी क्षमता वाली नई 12 टंकी
338 किमी पाइप लाइन बिछ चुकी है शहर में 447 किलोमीटर पाइन बिछेगी

दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव की पहल से शहर में जल संकट की समस्या अब समाप्ति की ओर है। वर्षाें पुराना सपना अब सकार हो रहा है। लगातार पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। घर घर पानी पहुंचाने पाइन लाइन बिछाई जा रही है और लोगों के घरों में नल भी लगाया जा रहा है। जिससे लोगों को भरपूर पानी मिल रहा है।
अमृत मिशन योजना फेस 2 के तहत शहर में कई विकास कार्य किए गए है। जो अब पूरे हो गए है। इससे शहर की जनता को भरपूर पानी मिलने लगा है। अब पिछले सालों की तरह लोगाें को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। लोगों दोनों टाइम पर्याप्त पानी दिया जा रहा है। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने लगातार प्रयास किए और उनके प्रयास का परिणाम है कि आज हमारे भिलाई शहर के घर घर में चौबिसों घंटे पानी मिलेगा। गर्मी में भी लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए एक ओर जहां शहर में 12 नई पानी टंकी बन कर तैयार हो गई है। खम्हरिया और कुरूद जैसे क्षेत्र जहां लोग साल भर पानी के लिए परेशान रहते थे। अब यहां के लोगों को भी पानी टंकी बनने से बड़ी राहत मिल रही है। निगम के इंजीनियरों ने बताया कि कुरूद और खम्हरिया की पानी टंकी को भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा खुर्सीपार,छावनी में भी जहां कैमिकल पानी आता है। अब यहां के हर वार्डों में भरपूर पानी सप्लाई किया जा रहा है। पूरे खुर्सीपार,छावनी इलाके में तीन पानी टंकी से शुद्ध पानी की सप्लाई की जा रही है। शहर में नई 12 टंकी सहित पुरानी 8 टंकियां भी है। जिससे शहर में पानी सप्लाई की जा रही है। अब निगम के पास कुल मिलाकर 57.6 एमएलडी(मिलियन लीटर डिमांड) क्षमता वाली कुल 20 पानी टंकी है। जिससे पूरे शहर को दोनों टाइप भरपूर पानी दिया जा सकेगा।

हर घर में लगेगा नल

शहर के हर घर में नल कनेक्शन दिया जा रहा है। कई घरों में पहले से ही नल कनेक्शन है। इसके अलावा शहर के करीब 50 हजार 580 घरों, उद्योगों और कमर्सियल क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए नया नल कनेक्शन देना है। इसमें से 40 हजार घरों में नल कनेक्शन देने का काम पूरा कर लिया गया है और बांकि जगहों पर नल कनेक्शन देने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। जो तेजी से काम कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव ने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द हर घर में नल कनेक्शन देने का काम पूरा किया जाए।

139 करोड़ की लागत से बिछाई गई 379 किमी पाइपलाइन

शहर के हर गली मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाई गई है ताकि लोगों को पानी मिल सके। कोई भी परिवार इस अमृत मिशन योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी प्रयास में 139 करोड़ की लागत से पूरे शहर में अबतक 379 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। इसमें से 41 किलोमीटर पाइप लाइन राइजिंग पाइन लाइन है। जो पानी टंकी से फिल्टर प्लांट तक बिछाई गई है। इसके अलावा वितरण पाइप लाइन पूरे शहर के हर गली मोहल्ले में 338 किलोमीटर बिछाई गई हैं। कुल मिलाकर 447 किलोमीटर पाइन लाइन बिछाने का लक्ष्य है। जो गली मोहल्ले बचे है। जहां से सूचना मिल रही है वहां भी पाइप लाइन बिछा रहे हैं।

स्काडा सिस्टम का काम अंतिम चरण में

9 करोड़ की लागत से पीएलसी स्काडा आटोमेशन सिस्टम का भी काम चल रहा है। पुरानी फिल्टर प्लांट 77 एमएलडी औ नए फिल्टर प्लांट 66 एमएलडी में पीएलसी स्काडा आटोमेशन सिस्टम लगाया जा रहा है। इंजीनियरों ने बताया कि यह काम अंतिम चरण की ओर है। जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा। यह सिस्टम फिलहाल प्रदेश में कही नहीं है। इस सिस्टम से फिल्टर प्लाट में बैठे इंजीनियर शहर के सभी पानी टंकी की क्षमता देख लेंगे। साथ ही कही पाइन लाइन लिकेज हुआ या और कोई समस्या आई तो वह सब भी इस सिस्टम के माध्यम से पता चल जाएगा। यह बहुत ही आधुनिक सिस्टम है।

30 करोड़ की लागत से बनी है 12 नई पानी टंकी

अमृत मिशन फेस 2 योजना के तहत महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर में 12 नई पानी टंकी बनाई गई है। जिसमें टंकी मरोदा, डूंडेरा की दोनों पानी टंकी क्षमता 1-1 एमएलडी की है। पुरैनी टंकी की क्षमता 1.2 एमएलडी की है। इसके अलावा कुरूद, खम्हरिया, गौतम नगर खुर्सीपार, छावनी, हाउसिंग बोर्ड, कोहका मंगल बाजार, स्लाटर हाउस राधिका नगर, रूआबांधा और नेवई में एक-एक टंकी बनाई गई है। जिसकी क्षमता 3.2 एलएलडी की है। खम्हरिया में पाइन लाइन बिछाने और रूआबांधा और नेवई में पाइप की सफाई का काम चल रहा है। करीब 30 करोड़ की लागत से इन टंकियों को बनाया गया है।

149 एमएलडी का फिल्टर प्लांट

भिलाई शहर प्रदेश का सबसे बड़ा जल संशोधन संयंत्र वाला शहर बन गया है। भिलाई शहर में 3 जल संशोधन संयंत्र है। एक पुराना जो 77 एमएलडी क्षमता वाली है। वहीं दूसरा नेहरू नगर स्थिति नई जल संशोधन संयंत्र 66 एमएलडी और तीसरा 6 एमएलडी जल संशोधन संयंत्र मोरिद में बनाया गया है। कुल मिलाकर 149 एमएलडी पानी नदी से खिंच कर रोज शुद्ध करके शहर में सप्लाई की जा सकेगी। लेकिन इतनी मात्रा में पानी की जरूरत नहीं है। दोनों नए जल संशोधन संयंत्र को करीब16 करोड़ 84 लाख की लागत से बनाया गया है।

दुर्ग / शौर्यपथ / दिसम्बर को दुर्ग जिले के पाटन के अमलेश्वर में हुई हत्याकांड का मामला 89 दिनों बाद सुलझ गया पुलिस को इस मामले को सुलझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी इस पूरे हत्याकांड को लेकर पुलिस की 75 लोगो की टीम बनाई गई थी जिसमे एसपी से लेकर टीआई तक शामिल थे.मामला सुलझाने के बाद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हत्याकांड में शामिल सभी पुलिस वालों का सम्मान किया .
दुर्ग रेंज के आईजी एसपी सहित 75 अधिकारियों का मुह मीठा करवाकर सफलता की दी बधाई दी तो वही पूरे हत्याकांड की विवेचना को लेकर भी अधिकारियों से बात की और नके अनुभव जाने मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग पुलिस को 2 लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की और जल्द प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा . गृहमंत्री ने खुड़मुड़ा हत्या कांड को सुलझाने के लिए दुर्ग पुलिस की प्रशंसा की गृहमंत्री के दुर्ग स्थित निवास में आईजी,एसपी सहित 75 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया.

मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा के बैठक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को देय चाौथो और अंतिम किश्त के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 71 हजार 167 किसानों के खाते में अंतिम किश्त के रूप में 42 करोड़ 78 लाख 9 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि उनके खाते में अंतरित की गई है।
इस प्रकार अब तक जिले के सभी पंजीकृत 71 हजार 167 किसानों को 218 करोड़ 50 लाख 81 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया गया। लोकसभा सासंद राहुल गांधी की वर्चुवल उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की चाौथे किश्त के रूप में राशि का अंतरण किसानों के खाते में किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में प्रमुख फसलों की उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने के उद्देश्य से किसानों को कृषि आदान सहायता प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने के लिये राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है। योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम में धान के साथ-साथ अन्य फसलों - मक्का, सोयाबीन, मूगफली, तिल, अरहर, मूग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो कुटकी, रागी फसल को भी शामिल किया गया है। कलेक्टर एल्मा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को अंतरित राशि लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होने निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसानों को राशि का भुगतान करने के लिए सहकारी केंद्रीय बैंक के जिला नोडल अधिकारी को निर्देश दिये है।

मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में संबंधितों को सख्त निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर एल्मा ने कहा कि कई किसानों द्वारा सिंचाई पंप हेतु विद्युत कनेक्शन और विद्युत ट्रांसफार्मर एवं विद्युत क्षमता वृद्धि की मांग की गई है और उनके द्वारा डिमांड राशि भी जमा की गई है। इसके बावजूद भी उन्हे सिंचाई पंप हेतु विद्युत कनेक्शन, विद्युत ट्रांसफार्मर और विद्युत क्षमता वृद्धि का कार्य नहीं किया गया है। इस पर उन्होने अपनी नराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के कार्य पालन अभियंता को सिंचाई पंप हेतु विद्युत कनेक्शन, विद्युत ट्रांसफार्मर और विद्युत क्षमता वृद्धि के कार्य को यथा शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।
बैठक में उन्होने कहा कि आगामी मानसून के दौरान जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण और संर्वधन के लिए वृहद पैमाने पर सड़कों के दोनो किनारे, नदी तट, गोठानों एवं शासकीय कार्यालयों के परिसरो में पौधा रोपण किया जाएगा। उन्होने पौधा रोपण में गुणवत्ता युक्त औषधि तथा फलदार पौधे रोपित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने रोपित किये जाने वाले पौधों की वृद्धि हेतु वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि समस्त शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की आॅनलाईन समीक्षा की जा रही है।
उन्होने समस्त कार्यक्रमों और योजनाओं का गुणवत्ता पूर्ण आॅनलाईन एंट्री करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत गोठानों की स्वीकृति दी गई है। उन्होने स्वीकृत गोठानों में किये गये अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने गोठानों और चारागाहों में सौर सूजला योजना के अंतर्गत स्वीकृत सोलर पंप की जानकारी प्राप्त की और उन्होने स्वीकृत गोठानों में सोलर पंप स्थापित करने के भी निर्देश दिये। बैठक में उन्होने आविवादित, नामांतरण, सीमांकन, बाॅटवारा सहित राजस्व संबंधी अन्य प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और उन्होने आविवादित, नामांतरण, सीमांकन के लंबित प्रकरणों को यथा शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये।
बैठक में उन्होने मुख्यमंत्री जनदर्शन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त और निराकृत प्रकरणों तथा भूतपूर्व एवं वर्तमान पंचायत पदाधिकारियों से लंबित वसूली के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने कोविड-19 के संबंध में किये जा रहे वैक्सीनेशन (टीकाकरण) तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होने कृषि, मस्त्य, उद्यानिकी और पशुपालन विभाग के लिए जारी किसान के्रडिट कार्ड (केसीसी) के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पात्र हितग्राहियों को अनिवार्य और सतत् रूप से किसान के्रडिट कार्ड जारी करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने निर्माण कार्यो के भी समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)