Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35516)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

दुर्ग । शौर्यपथ ।  सूफी संत बाबा भोला शफी शाह रहमतुल्लाह अलैहि की कायम खानकाह में नए साल पर एक जनवरी को बड़ी तादाद में अकीदतमंद पहुंचे। सर्वधर्म समभाव के प्रतीक इस आयोजन में बाबा के मुरीदों ने फातिहा ख्वानी, शिजरा ख्वानी और दुआए खैर में बढ़-चढ़ कर भागीदारी दी। नंदिनी हवाई अड्डे के पास ग्राम बिरेभाठ स्थित ख़ानक़ाह भोलाइया में सुबह 11 बजे से आयोजनों का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें दुआओं के साथ सलात व सलाम पेश किया गया। वहीं आगामी 8 जनवरी को मंझौली शरीफ जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) में पेश की जाने वाली बाबा सरकार व अम्मा हुजूर की चादर मुबारक की जियारत करवाई गई। इस दौरान मुल्क में अमन व सलामती की दुआएं की गई। इसके बाद तबर्रूक व लंगर बांटा गया।

दुर्ग । शौर्यपथ । ज्येष्ठ नागरिक मंच की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सियान सदन नेहरू नगर में सम्पन्न हुआ। पहली बार बड़ी संख्या में सभी वरिष्ठ व गणमान्य लोगों के अलावा उद्योगपति, शिक्षाविद से लेकर तमाम वरिष्ठ नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विशेषकर उद्योगपति अरविंद जैन और नेतराम अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने लाइन में लग कर अपना मतदान किया। 14 पदों के लिए हुए इस चुनाव मेें कुल 470 मतदाताओं में से 319 ने मतदान में हिस्सा लिया। इनमें से 14 मत अवैध घोषित किए गए। 68 प्रतिशत मतदान हुआ। परिणाम शाम 5 बजे तक घोषित किए गए। इन चुनावों में गिरीश चावजी को 217, आरबी गुप्ता को 197, सुनील मिश्रा को 165, प्रदीप गुप्ता को 160, एके परती को 159, यतिंद्र को 156, एसएन मोदी को 147, आईएम जैन को 144, एनके धीर को 141, आरएन अग्रवाल को 137, आरसी सिंह को 126, एनजी श्रीवास्तव को 122, बृजेश गुप्ता को 121, विवेक भागवत को 119 मत मिले। इस निर्वाचन उपरांत पदाधिकारियों का चयन 3 जनवरी को होगा। इनमें सर्वाधिक मत पाने वाले सदस्य के अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है।

भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस पर कोसा नगर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

 दुर्ग । शौर्यपथ ।  बौद्ध कल्याण समिति बुद्ध भूमि परिसर, कोसा नगर, भिलाई द्वारा एक जनवरी को भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भंते जीवक थे। वहीं विशेष अतिथि में दिलीप वासनीकर आयुक्त विभागीय जांच छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय बौद्ध महासभा सेक्टर 6 के अध्यक्ष नरेंद्र खोबरागड़े, डॉ उदय धाबरडे, ज्वाइंट डायरेक्टर सेक्टर 9 हॉस्पिटल, संजय शेन्दे रिटायर्ड जज,केएल अहिरवार रिटायर्ड जेल अधीक्षक, नेकराम रामटेके पूर्व अध्यक्ष बौद्ध कल्याण समिति कोसा नगर, कृष्णा नंदेश्वर सिरपुर और रविंद्र गणवीर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर चौरे ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना त्रिशरण पंचशील के साथ हुई तथा बाबासाहेब आंबेडकर और भगवान बुद्ध के प्रतिमाओं और चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आमंत्रित वक्ताओं ने महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में 1 जनवरी 1818 को 500 महार सैनिकों द्वारा 28000 लोगों को पराजित कर इतिहास रचने की घटना का उल्लेख करते हुए इन महार वीरों के शौर्य बलिदान और साहस से उपस्थित लोगों को रूबरू कराया। दिलीप वासनीकर ने सभी लोगों को संगठित रहकर समाज के कार्यों में अपनी बराबर भागीदारी निभाने की सलाह दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में बालेश्वर चौरे ने कोसा नगर में आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा सभी के सामने रखी तथा उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम में आने हेतु साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन और मंचीय व्यवस्था सचिन फुले और नितेश सोनटेके बेहतरीन तरीके से किया।

दुर्ग । शौर्यपथ ।   भारतीय रेल से जुड़े पाट्र्स तैयार करने भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में 52 एकड़ जमीन में 22 उद्योग लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसीएल) की देखरेख में इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। ये उद्योग लगने से दुर्ग जिले के करीब पांच हजार शिक्षित युवाओं को रेलवे के पाट्र्स बनाने वाले उद्योगों में रोजगार मिलने उम्मीद है। भारतीय रेल से जुड़े पाट्र्स तैयार करने वाले उद्योग छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार लगवाना चाहती है। जिससे यहां के लगभग 5 हजार से अधिक शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

यह पाट्र्स जरूरत होती है रेलवे को

भारतीय रेल को एक पिस्टन और उसको जोडऩे का रॉड, शाफ्ट और पिस्टन की सीएडी, विशाल पिस्टन, कनेक्टिंग रॉड, 0.5 मीटर, सरलीकृत पिस्टन एनीमेशन, ट्यून पाइप, स्ट्रोक इंजन जैसे पार्टस, वासर, पैकिंग रिंग शामिल हैं।

एक करोड़ 40 लाख में बनेगी प्रदेश की पहली ग्लेजिंग यूनिट

पाटन सोनपुर में एक करोड़ 40 लाख से ग्लेजिंग यूनिट बनेगी। माटी कला बोर्ड ने ग्लेजिंग यूनिट को मंजूरी दे दी है। कुम्हारों को एक ही स्थल पर माटीकला से संबंधित इलेक्ट्रिकल चाक और अन्य तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चकेरधारी ने बताया कि ग्लेजिंग यूनिट के लिए महाराष्ट्र और राजस्थान से प्रशिक्षित ट्रेनर कुम्हारों को प्रशिक्षित करेंगे।

कुल्हड़-दीये जैसे उत्पाद होंगे तैयार

कुल्हड़ हमेशा से देश भर में पेय पदार्थों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्लेजिंग यूनिट के बनने से पर्याप्त मात्रा में एक ही जगह इसकी सप्लाई की जा सकेगी। इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर प्लास्टिक वेस्ट को भी कम किया जा सकता है।

निर्वाचन के उपरांत हुई सोसाइटी की पहली आमसभा

सर्वसम्मति से बजट का किया गया अनुमोदन और कई विषयों पर लिया गया फैसला

 

भिलाई। शौर्यपथ ।  इस्पात कर्मचारी को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 भिलाई नगर की वार्षिक आमसभा रविवार को सुबह 10.30 बजे से परशुराम भवन सेक्टर-2 में कोविड नियमों का पालन करते हुए रखी गई।

बैठक की शुरूआत में दीप प्रज्ज्वलन उपरांत संस्था के संस्थापक आर एच शर्मा के तैलचित्र माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रारंभ में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने संस्था की उपलब्धियों एवं वित्तीय स्थिति के बारे में अपने वार्षिक प्रतिवेदन में संस्था के सदस्यों को अवगत कराया। इस पर संस्था के सदस्यों ने संस्था की वित्तीय स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान अंकेक्षिक वित्तीय पत्रक वर्ष 2020-21 का अनुमोदन,वर्ष 2022-2023 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन,वर्ष 2020-2021 का देय लाभांश का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लेखा पत्रकों का अंकेक्षण हेतु संपरीक्षक की नियुक्ति बाबत व अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से रखे जाने की कार्यवाही हुई। अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा ने आमसभा को बताया कि वर्ष 2020-21 का शुद्ध लाभ 1.49 करोड़ रूपए रहा है। आकस्मिक ऋण की सीमा 2 लाख है। वहीं उन्होंने आमसभा के समक्ष 7 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कुटुम्ब सहायता योजना के अंतर्गत 472 प्रकरणों में 37 लाख 98 हजार रुपए प्रदान किए गए। आय-व्यय का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 का अनुमोदित आय-व्यय 6 करोड़ 15 लाख और प्रस्तावित व्यय 5 करोड़ 89 लाख है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में वर्तमान में 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार कुल 5 हजार 583 सदस्य हैं और वर्तमान में बीएसपी के 24 नए कर्मी सदस्य बने हैं। इसके अलावा 2020-21 में कार्यशील पूंजी 90 करोड़, 93 लाख, 12 हजार 213 रूपए 18 पैसे है।

मंच पर संचालक मंडल की उपाध्यक्ष एवं सदस्य इंद्रजीत कौर, हरिराम यादव, वीके वासनिक, के पी चंद्राकर, पवन कुमार साहू, नीरजा शर्मा, जी के गहिने, संस्था के प्रतिनिधि सुनील कुमार शर्मा एवं तरुण कुमार ध्रुव उपस्थित थे। वहीं आयोजन में सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद और धनंजय चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थिति थे। इस दौरान संस्था के सदस्य सीमांचल बेहरा, दीनानाथ प्रसाद, सतन दास और प्रशांत कुमार ने 5 लाख के उपर ऋण देने के लिए संस्था के वर्तमान ऋण नियम जिसमें एकल सोसाइटी सिर्फ इस्पात कर्मचारी की सदस्यता ही अनिवार्य है, में संशोधन का लिखित सुझाव आम सभा को दिया। जिस पर अध्यक्ष ने संस्था हित में विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। जिसका आमसभा ने अनुमोदन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक सीएस सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था की उपाध्यक्ष इंदरजीत कौर ने किया। आमसभा में संस्था के विकास हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बात कही गई। सरकारी भावनाओं से ओतप्रोत सभी उपस्थित सदस्यों को हर्षोल्लास के साथ नववर्ष की बधाई देते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया।

दुर्ग । शौर्यपथ ।  खुर्सीपार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की बाइक, वीडियो कैमरा और स्कूटी आदि जब्त किया है। पुलिस ने तीनों मामलों के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उन्हें लूट और चोरी के अलग-अलग मामलों आरोपियों की तलाश थी। उन्होंने इसके लिए मुखबिर को अलर्ट किया था। इसी दौरान उन्हें पता चला कि केनाल रोड खुर्सीपार में ढाई बजे रात चाकू की नोक पर बाइक लूटने वाला मिराज आलम लूट की बाइक के साथ देखा गया है। खुर्सीपार पुलिस की टीम ने अनिल किराना स्टोर के पास से आरोपी मिराज आलम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास लूट की बाइक सीजी 07 एएम 3998 के साथ जब्त किया। इस बाइक को लूटे जाने की रिपोर्ट गफ्फार मोहल्ला छावनी निवासी मो0 दानेश ने लिखाई खुर्सीपार थाने में लिखाई थी। उसने बताया कि वह अपने बड़े भाई अरबाज की मोटर सायकल लेकर सिविक सेंटर से अपने दोस्त समीर को आईटीआई खुर्सीपार उसके घर छोडऩे गया था। जब वह वापस अपने घर कैम्प 2 छावनी जा रहा था तो आईटीआई के पास केनाल रोड में रात 02.30 बजे के करीब मिराज आलम ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कटरनुमा चाकू का भय दिखाकर उसकी बाइक को लूट लिया था।

घर के बाहर से स्कूटी चोरी

खुर्सीपार जोन तीन निवासी असीम अली ने 1 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी गत 31 दिसंबर की रात उसने अपने घर के सामने से सफेद रंग की स्कूटी सीजी 07 बीडी 8072 को खड़ा किया था। सुबह देखा तो उसे कोई चोरी कर ले गया था। तलाश के दौरान पुलिस ने शिव शंकर नगर छावनी निवासी दीपक कुमार को स्कूटी के साथ केनाल रोड शुलभ के पास से गिरफ्तार किया।

वीडियो कैमरा चोरी करने वाला गिरफ्तार

तीसरे मामले में खुर्सीपार पुलिस ने वीडियो कैमरा चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। खुर्सीपार जोन 3 पंप हाउस के पास निवासी जय प्रकाश ने 1 जनवरी को शिकायत दर्ज कारई थी कि वह बालकनाथ मंदिर के पास वीडियो शूटिंग कर रहा था। इसी दौरान उसका एक लाख रुपए से अधिक कीमत का कैमरा किसी ने चोरी कर लिया। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एन आर्यन नाम का व्यक्ति जोन 1 गौतम मे वीडियो कैमरा बेचने कि लिए ग्राहक तलाश रहा है। खुर्सीपार पुलिस एवं छावनी पुलिस मिलकर सेक्टर 11 सड़क 8 निवासी आरोपी एन आर्यन को देना बैंक के पीछे छावनी से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का कैमरा भी जब्त किया गया।

आक्रोशित मोहल्लेवालों ने किया हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ और पुलिस पर पथराव

टीआई एक्का हुए घायल तो पुलिस ने भांजी लाठी,आरोपी ने किया थाने में आत्मसमर्पण

 

भिलाई। शौर्यपथ ।  भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित उडिय़ा बस्ती में नये साल की पार्टी मनाने के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को किनारे ले जाकर खंजरनुमा चाकू घोप दिया आप पास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत चंदूलाल हॉस्पिटल लेकर पहुंचा जहां इलाज के लिए कोई डॉक्टर नही था, इसी दौरान पुलिस वालों ने आपस में बात कर रहे थे कि इसकी मौत हो गई है, इससे हॉस्पिटल में आक्रोशित मोहल्लेवालों ने तोडफ़ोड़ शुरू कर दिये, जब पुलिस समझाने पहुंची तब लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस को वहां लाठी भांजनी पड़ी। लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव करने के दौरान दुर्ग कोतवाली टीआई भूषण इक्का को चोट आई है। रात्रि को हुअए घटना के बाद से रविवार 2 जनवरी की शाम 4 बजे तक भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने पूरे मोहल्ला छावनी में तब्दील हो गया था। रविवार की सुबह आक्रोशित मोहल्लेवालों ने आरोपी के घर जमकर तोडफ़ोड़ की। इस तोडफ़ोड़ से आरोपी के परिजन इतने घर गये थे कि वे घर छोड़कर भाग गये थे। आक्रोशित मोहल्ले वाले पुलिस से लगातार ये मांग कर रहे थे कि आरोपी को यही मोहल्ले में लाकर फांसी दे। पुलिस द्वारा ऐसा करने का अधिकार हमारा नही कहने पर मोहल्लेवाले और अधिक आक्रोशित हो गये थे। बमुश्किल पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मोहल्ले के लोगों के बेहद आक्रोशित होने की जानकारी मिलते ही आरोपी कोतवाली पुलिस पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर ली।

भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शक्ला ने बताया कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बगल से स्थित रेलवे कालोनी वार्ड 61 में उडयि़ा बस्ती के लड़के देर रात न्यू इयर की पार्टी कर रहे थे। सभी लड़के शराब के नशे में थे। रात 10 बजे के करीब आरोपी केतन उर्फ टोलू बाग 20 वर्ष आया और प्रिंस डोंगरे उर्फ डीजू पिता सुरेश डोंगरे 19 वर्ष का कॉलर पकड़कर पार्टी से किनारे ले गया और किसी लड़की की बात करते हुए उसके रास्ते से हटने के लिए कहते हुए विवाद शुरू कर दिया और केतन ने प्रिंस को बहुत उड़ता है कहकर अपने जेब से खंजर निकाला और उसके सीने के दाहिनी तरफ वार कर दिया। चाकू लगते ही प्रिंस वहीं ढ़ेर होकर गिर गया। इसके बाद उसके दोस्त राजा सोनानी ने उसे वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह उसे तुरंत चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहंा चेकप के लिए कोई डॉक्टर नही था,इसके कारण मोहल्लेवाले एक दम आक्रोशित हो गये थे।

मोहल्लेवालों ने अस्पताल में कर दिये तोडफ़ोड़

मोहल्ले के लोग डोंगरे को लहूलुहान हालत में लेकर चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहां किसी डॉक्टर के नही होन और पुलिस वालों द्वारा आपस में बात करते कि इसकी मौत हो गई कुछ लोगों ने सुन लिया उसके बाद मोहल्लेवाले और अधिक आक्रोशित हो गये और चंदूलाल हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ कर दिये। जब वहां बडी संख्या में पुलिस समझाने पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर ये कहकर पथराव शुरू कर दिया कि पुलिस को सूचना देने के बहुत देर के बाद पुलिस क्यों मौके पर आई। इसी दौरान दुर्ग कोतवाली टीआई भूषण एक्का को चोट लग गई उसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। उसके बहुत देर बाद यहां मामला शांत हुआ।

अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से की तोड़$फोड़ की शिकायत, अब कार्यवाही करने पुलिस खंगाल रही है सीसीटीव्ही कैमरा

सेक्टर साम में रात्रि हुए मर्डर के बाद मोहल्ले वालों ने हॉस्पिटल चंदूलाल चंद्राकर में तोडफ़ोड़ की। इसकी शिकायत हॉस्पिटल प्रबंधन ने सुपेला पुलिस से की है। इसके बाद पुलिस तोडफ़ोड़ करने वालों पर कार्यवाही के लिए सीसीटीव्ही कैमरा खंगाल रही है कि किस किसने हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ की है। उसके बाद पुलिस तोडफ़ोड़ और पुलिस पर पथराव करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही होगी।

गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में भी तोडफ़ोड़ की है

हत्या की वारदात के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल हो गया है। बस्ती के लोगों ने एक राय होकर रविवार की सुबह आरोपी केतन के घऱ पहुंचे और उसके घऱ को बुरी तरह से तोड़ डाला है। लोग ये मांग कर रहे थे कि आरोपी को मुहल्ले में लाकर पुलिस फांसी दे। केतन के घरवाले इतने डर गए थे कि वह घर छोड़कर वहां से भाग गए। मोहल्ले के लोगों ने उनका घर सहित घर का सारा सामान तोड़ डाला। वहीं मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पुलिस बुलाने के बाद भी काफी देर से पहुंची और आरोपी के खिलाफ भिलाई नगर थाने में हाफ मर्डर, चोरी जैसे कई मामले दर्ज होने के बाद भी उसे बार-बार अपराध करने के लिए छोड़ दे रही है।

शौर्यपथ । प्रभु दर्शन । भगवान् कृष्ण ने जब देह छोड़ा तो उनका अंतिम संस्कार किया गया , उनका सारा शरीर तो पांच तत्त्व में मिल गया लेकिन उनका हृदय…
नई दिल्‍ली/ एजेंसियां / देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना का यह वैरिएंट अब भारी तबाही मचाने वाले डेल्टा को पीछे छोड़ने लगा है। देश…

दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने आज संभाग एवम जिला प्रभारियों की घोषणा की जिसमे भिलाई में रहने वाले भाजयुमो प्रदेश मंत्री गोपाल विस्ट को बालोद जिला एवम प्रशिक्षण प्रमुख रणजीत सिंह राजा को दंतेवाड़ा का प्रभारी बनाया गया। वही शासकीय स्वाद्यय मंडल प्रमुख नितेश मिश्रा को रायगढ़ में ऋषि भसीन को बालोद एवम प्रशन दत्ता को  कवर्धा का सह प्रभारी बनाया गया।
देखे पूरी लिस्ट किन्हें मिली कहा कहाँ कि जिम्मेदारी ...

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)