
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
नवागढ़। शौर्यपथ । ग्राम बाघुल में सोमवार को कलशयात्रा के साथ सात दिवसीय श्री राम चरित मानस महायज्ञ एवं रामकथा में रविवार को कथाव्यास महंत दिवाकर महाराज ने सीता-राम विवाह की कथा सुनाई। जिसको सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। इसके पूर्व गांव के गौठान में गौमाता का पूजन भी किया,इस दौरान नवागढ़ नगर प्रधान विकास धर दीवान, दाऊ मिन्टू बिसेन आदि ने भी पूजन किया।
कथावाचक दिवाकर महाराज ने कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा हुआ था। एक दिन सीता ने घर की सफाई करते हुए उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया। जिसे देख राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि धनुष किसी से उठता नहीं था। राजा ने प्रतिज्ञा ली, कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर सभी देश के राजा और महाराजाओं को निमंत्रण पत्र भेजा। समय पर स्वयंवर की कार्रवाई शुरू हुई और एक-एक कर लोगों ने धनुष उठाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरू की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष उठा प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूट गया। इसके बाद धूमधाम से सीता व राम का विवाह हुआ।
महाराज ने बताया कि अयोध्या के कोपभवन में कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वचन मांगा। जिस पर राजा दशरथ ने कहा कि रघुकुल रीति सदा चल आई, प्राण जाई पर वचन न जाई। यह सुनते ही कैकयी ने राजा दशरथ से दो वचनों में से, पहला वचन अपने पुत्र भरत को अयोध्या की राजगद्दी तथा दूसरा प्रभु श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास । यह वचन सुनते ही महाराजा दशरथ के होश उड़ गए, जब प्रभु श्रीराम इस बात से अवगत हुए, तो वह पिता के वचन को निभाने के लिए वन जाने को सहर्ष तैयार हो गए। माता सीता व लक्ष्मण के साथ वन को चल दिए। रास्ते में श्री राम गंगा तट पर पहुंचते हैं, जहां केवट से गंगा पार कराने की आग्रह करते हैं। केवट ने अपनी नाव पर चढ़ाने के लिए प्रभु श्रीराम को इंकार कर दिया, उसे मालूम था कि पत्थर बनी अहिल्या श्री राम के चरणों के स्पर्श से पुन: नारी बन गई, प्रभु श्रीराम केवट के भाव को समझ जाते हैं और अपना पैर उससे धोने का कहते हैं। केवट श्रीराम का पैर धोकर उन्हें गंगा पार पहुंचाता।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, सुरेश निषाद, रामकिशुन साहू, मीना साहू, केदार साहू, रामधुन साहू, ओमप्रकाश साहू, संतराम सोनकर, भुखरा साहू, धन्नू साहू, हजारी साहू, जनकु साहू, गोपाल साहू, किशुन श्रीवास, रामनाथ साहू आदि उपस्थित रहे।
नवागढ। शौर्यपथ । गुरूकुल विद्यालय सुकुल पारा नवागढ में रविवार को नववर्ष की 2022 की शुरुआत बालसभा से किया गया। जिसमें शिक्षिका मालती यादव ने बच्चों को कहानी के माध्यम से लोगो की सहायता करने के लिए प्रेरित किया।और उन्हें सदैव लोगो की मदद करने,नियमित भगवान की प्रार्थना करने के लिए कहा।विद्यार्थियो ने भी कहानी बताई।आँचल जायसवाल ने भगवान की भक्ति से जुड़ी कहानी बताई।शिवम यादव ने देशभक्ति पूर्ण कविता सुनाई।अवीना कुर्रे ने चुरकी मुरकी की प्रसिद्ध कहानी के माध्यम से हमेशा अच्छा करने की प्रेरणा दी।प्राची शर्मा ने घी बचने वाली महिला की कहानी के माध्यम से मिलावटखोरी की सजा के लिए सचेत किया।पायल बंजारे ने दोस्ती का अर्थ और विश्वास से जुड़ी कहानी सुनाई।राजकुमारी साहू ने लालच से होने वाले नुकसान से सम्बंधित कहानी सुनाई।आरती सिन्हा ने रुपरंग के घमंड की कहानी सुनाकर व्यक्तित्व के महत्व की कहानी सुनाई विद्यालय के संचालक राजेश धर दीवान ने 2022 की इस सुखद शुरुवात के लिए सबको बधाई दी और इस बालसभा को हर शनिवार को आयोजित करने के लिए कहाँ और इसके माध्यम से बच्चो को जीवन में सफल होने और अच्छा नागरिक बनाने की शिक्षा दी जानी चाहिए।गितेश्वरि,रोहित,कोहिनूर,मेघा जैन,रिया वैष्णव,वंदना,गौरव,निरोशा पाटले ने भी कहानी और कविता सुनाया।इसमे चांदिनी देवांगन,मधू सोनी, नितीश देवांगन,दिपिका शर्मा,कामिनी साहू,मनीषा शर्मा,ने योगदान दिया।
राजनांदगांव। शौर्यपथ । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने तुलसीपुर वार्ड नं. 17 की नव निर्वाचित पार्षद श्रीमती चंद्रकला देवांगन को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पार्षद पद की शपथ दिलाई। पार्षद श्रीमती चंद्रकला देवांगन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्री किशन खण्डेलवाल, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, पूर्व निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुतबुद्दीन सोलंकी, वरिष्ठ पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
० मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध
० प्रभारी अधिकारी किए गए नियुक्त
राजनांदगांव। शौर्यपथ । अनुविभागीय दण्डाधिकारी खैरागढ़ लवकेश धु्रव ने नगर पालिका निगम खैरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाईन खैरागढ़ के 1 पॉजीटिव मरीज पाये जाने के कारण सिविल लाईन खैरागढ़ में पॉजीटिव प्रकरण के वर्तमान निवास स्थल से 100 मीटर की परिधि को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वॉयरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं।
प्रभारी अधिकारी द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दर पर की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। माइक्रो कंटेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैम्पल इत्यादि जांच के लिए लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। कम्यूनिटी सर्विलेंस टीम द्वारा पॉजीटिव प्रकरण के वर्तमान निवास स्थल से चारो दिशा में 50-50 घरों का तथा कॉलोनी परिसर में आये लक्षण वाले समस्त लोगों का एक्टिव सर्विलेंस कर सर्दी, खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ वाले व्यक्तियों की सूची खण्ड चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित करेंगे। इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ श्रीमती सीमा बख्शी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग खैरागढ़ सुश्री ऋतु खरे, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल खैरागढ़ डॉ. विवेक बिसेन, परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती नीरू सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ महेश भुआर्य, थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश साहू प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
राजनांदगांव। शौर्यपथ ।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायतों में आम एवं उप निर्वाचन 2021 सम्पन्न कराए जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया सरलता से संपन्न कराने एवं सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके तथा मतदान प्रक्रिया में आसानी तथा निर्भीक होकर सम्मिलित हो सके, इसके लिए मतदान का महत्व एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को जागव बोटर ‘जाबो‘नाम दिया गया है। कोविड नियमों का पालन करते हुए ‘जाबो‘ कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार की कार्रवाई जिले में संपन्न किय जाएंगे।
सभी शासकीय कार्यालयों, उपक्रमों एवं अन्य संस्थानों में मतदानों का महत्व समझाया जाएगा और एक शपथ भी दिलायी जाएगी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए समस्त माहविद्यालय, विश्वविद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल जहां छात्र-छात्राएं मतदाता के रूप में दर्ज हों में मतदान का महत्व को समझाने संबंधी कार्यक्रम यथा - रंगोली, नारा लेखन, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्रमुख चौराहों बस स्टैंड पर पोस्टर, बैनर, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला का निर्माण, सेल्फी जोन बनाकर, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्लोगन इत्यादि के माध्यम से मतदान के महत्व बतलाने वाले आयोजन सम्पन्न होंगे। ‘जाबो‘ कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक तथा मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों, सभी शासकीय उपक्रमों एवं अशासकीय संस्थानों में अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को जाबो हेतु नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया हैं। जिले में सभी विभाग एवं संस्थाओं के समन्वय से मतदाता जागरूकता के आयोजन सम्पन्न किये जाएंगे।
राजनांदगांव। शौर्यपथ । न्यायालय कलेक्टर राजनांदगांव के न्यायालय में आबकारी अधिनियम के तहत प्रचलित प्रकरण में जप्त शुदा वाहन स्कार्पियों क्रमांक एमएच 18 एस 1598 में अवैध मदिरा के परिवहन के संबंध में अनावेदक, वाहन स्वामी वसंत कुंबले निवासी नालंदा नगर नागपुर महाराष्ट्र की उपस्थिति के लिए थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के माध्यम से सूचना पत्र तामिली के लिए प्रेषित किया गया। इसी प्रकार जप्त शुदा वाहन मोटर सायकल सीजी 04 एलएन 0927 में अवैध मदिरा के परिवहन के संबंध में अनावेदक एवं वाहन स्वामी बृजभूषण टंडन निवासी कृष्ण कुमार कन्नौजे मोहल्ला आरंग जिला रायपुर की उपस्थिति के लिए पुलिस चौकी चिखली के माध्यम से सूचना पत्र तामिली के लिए प्रेषित किया गया, जप्तशुदा वाहन मोटर सायकल हीरो होण्डा सीडी डीलक्स क्रमांक एमएच 35 एन 8137 में अवैध मदिरा के परिवहन के संबंध में अनावेदक एवं वाहन स्वामी गजानंद मानकर निवासी ग्राम सोनी तहसील मेरेगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र की उपस्थिति के लिए आबकारी उप निरीक्षक वृत्त अंबागढ़ चौकी के माध्यम से सूचना पत्र तामिली के लिए प्रेषित किया गया। न्यायालय कलेक्टर राजनांदगांव के प्रचलित प्रकरण में सुनवाई 17 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है। नियत तिथि को अनुपस्थित रहने पर जप्तशुदा वाहनों की राजसात की कार्रवाई की जाएगी।
राजनांदगांव। शौर्यपथ । जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी भगवान महावीर वृद्धा आश्रम जाकर नव वर्ष के शुभ अवसर पर वृद्धजनों को फल, मिष्ठान व खाद सामग्री वितरण कर पुष्प गुच्छ व गमला भेटकर उनसे आशीर्वाद लिये। इसी कड़ी में आयुक्त ने निगम सीमाक्षेत्र के सभी एसएलआरएम सेंटरों में पहुंच स्वच्छता दीदीयों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
जिलाधीश श्री सिन्हा एवं आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी नववर्ष की शुभ बेला में प्रातः भगवान महावीर वृद्धा आश्रम पहुॅचकर वृद्धजनों का कुशलक्षेम पूछ उन्हें नववर्ष की शुभकामना देते हुये उनसे आर्शीवाद लिये एवं पुष्पगुच्छ व गमला भेटकर उन्हें फल एवं मिष्ठान व खाद सामग्री वितरित किये। उन्होंने कहा कि नववर्ष आप लोगों के जीवन में खुश्çायां लाये एवं आप लोग स्वस्थ्य रहे और आप लोगों का आर्शीवाद हम सबकों मिलता रहे।
इसी कड़ी में आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी निगम सीमाक्षेत्र स्थित 17 एलएलआरएम सेंटर में रेवाडीह, पेंड्री, पुलिस लाईन 18 एकड़, मोतीपुर, मिलचाल, ओव्हर ब्रिज के नीचे, भरकापारा, इंदिरा नगर, सागर पारा, राजीव नगर, जमातपारा व पुष्प वाटिका के एसएलआरएम सेंटर में जाकर स्वच्छता दीदीयों से रूबरू होकर उन्हें नववर्ष की बधाई देकर गमला भेंट किये। उन्होंने कहा कि इस नववर्ष में आपके एवं आपके परिवार में सुख, समृद्धि व खुशियां आये, आप लोगों के सहयोग से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर उन्हें पृथक किया जाता है, जिससे हमारा शहर स्वच्छ व सुंदर शहर की ओर अग्रसर हो रहा है।
राजनांदगांव। शौर्यपथ । शासन के तीन वर्ष पूरा होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचने के लिए आज मोहला विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम मार्री के हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। हाट बाजार में ग्राम मार्री के अलावा अन्य ग्रामों के ग्रामवासियों ने भी शासन की योजनाओं जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासकीय योजनाओं की जानकारी संबंधित पुस्तिका, जनमन पत्रिका, ब्रोसर, पाम्पलेट्स का निःशुल्क वितरण किया गया। गांव की सरपंच श्रीमती गैंदकुंवर ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। महिलाओं ने फोटो प्रदर्शनी में विशेष रूचि ली। किसान, बच्चे एवं युवाओं ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
ग्राम भोजटोला से आए ग्रामीण श्री प्रीतम लाल गौंड़ ने बताया कि मुझे सरकार की योजना के अतंर्गत वन अधिकार अधिनियम के तहत 4 एकड़ वन भूमि मिली है। पहले मैं दो एकड़ में खेती करता था। अब मेरी वार्षिक आय 30 हजार रूपए से बढ़कर 1 लाख 20 हजार रूपए हो गई है। अब हमारी आमदनी पहले से बहुत अच्छी हो गई है। श्रीमती बदनबाई भारद्वाज मितानिन हंै। उन्होंने बताया कि कोरोना के समय उन्होंने गांव में घूम-घूम कर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी है। अब कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन आ गई है, जो अच्छा है। सरकार हमारे गांव तक इस प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए आई है। उन्होंने इसके लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती मोनिका साहू ने कहा कि योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार हमारे गांव में स्टाल लगा रही है, यह ग्रामवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी व लाभप्रद है।
इस अवसर पर सहायक ग्रेड-3 मच्छेन्द्र महाले, भृत्य भूपेन्द्र साहू ने शासन के योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम की महिलाएं मोनिका साहू, सुहानबाई कोरटिया, श्रीमती शकुनबाई भुआर्य, ईशलाई साहू, शानबाई यादव, बिमलाबाई शलीम और सुमित्राबाई, जमुनाबाई हिरवानी, रामवती बाई, ललिता बाई नायक, रेखाबाई, शाहदराबाई, लल्लेश्वरी बाई एवं ग्राम मुरेर की भी बहुत सी महिलाओं ने भी फोटो प्रदर्शनी देखी तथा निःशुल्क किताबें एवं पॉम्पलेट प्राप्त की। सभी ने खुशी जाहिर करते हुए फोटो प्रदर्शनी को सराहा।
० अब तक 485101 मिट्रिक टन धान खरीदी की गई
० जिले के 7 संग्रहण केन्द्रों में भंडारित धान को आकस्मिक वर्षा से नहीं हुआ कोई नुकसान
राजनांदगांव। शौर्यपथ । प्रबंध संचालक मार्कफेड एवं सचिव मार्कफेड रायपुर श्रीमती किरण कौशल ने राजनांदगांव जिले के धान उपार्जन केन्द्र अंजोरा एवं रेंगाकठेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में भंडारित धान को कैप कव्हर एवं तालपत्री से ढककर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में धान खराब न हो इसका ध्यान रखा जाये। उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव डीओ एवं टीओ के माध्मय से त्वरित गति से कराये जाने के निर्देश दिये।
जिला खाद्य अधिकारी द्वारा प्रबंध संचालक को अवगत कराया गया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 485101 मिट्रिक टन धान उपार्जन किया जा चुका है। उपार्जित धान में से राईस मिलर्स द्वारा 63079 मिट्रिक टन एवं परिवहनकर्ता द्वारा संग्रहण केन्द्र हेतु 73405 मिट्रिक टन कुल 136484 मिट्रिक टन धान का उपार्जन केन्द्रों से उठाव किया जा चुका है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के 7 संग्रहण केन्द्रों में भंडारित धान को आकस्मिक वर्षा से कोई नुकसान नहीं हुआ है। संग्रहण केन्द्रों में पूरी तरह से कैप कव्हर से सुरक्षित ढक कर रखा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सुनील वर्मा ने बताया कि जिले के 149 धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी उपार्जन केन्द्र में आकस्मिक वर्षा से कोई नुकसान नहीं हुई है। उपार्जन केन्द्रों में धान पूरी तरह से कैप कव्हर एवं तिरपाल से ढक कर रखा गया है। कलेक्टर के निर्देशन में जिले में की जा रही धान खरीदी एवं निराकरण की व्यवस्था से प्रबंध संचालक, मार्कफेड एवं सचिव मार्कफेड रायपुर संतुष्ट हुई। जिले में समस्त उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक कार्रवाई समय पर की जा रही है जिससे धान विक्रय करने में किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिले में धान खरीदी का कार्य अत्यंत सुचारू रूप से किया जा रहा हैै।
राजनांदगांव। शौर्यपथ । मोती राम मेहरा की शहादत को याद करते हुए गुरुद्वारा बंदी छोड़ पातशाही 6 तुमड़ीबोड़ के प्रबंधक सेवादार और संगत के सहयोग से राहगीरों को दूध पिला कर जनसेवा की गई।
गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी ने उक्त प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया किए दिसंबर की बर्फ जैसी ठंडी रात में ठंडे बुरज में बैठी माता गुजरी जी अपने नन्हें-नन्हें दोनों पोतों को शरीर के साथ लगाकर गर्माती और चूम-चूम कर सुलाने का प्रयत्न करती रहीं। ठंडे बुरज में छुपते मोती राम जी ने बच्चों को और माता जी को गरम-गरम दूध पिलाया। सुबह होते ही हर जगह यह बात आग की तरह फैल गई कि, मोती राम ने गुरू गोबिंद सिंह जी के परिवार की मदद की है। माता गुजरी तथा दो साहिबजादों को तीन दिन तक नवाब सरहिंद से चोरी-चोरी दूध पिलाने व सेवा करने के जुर्म में उनकी माता, पत्नी और पुत्र के साथ गन्ने के कोल्हू में फांद कर शहीद कर दिये गये। जिनकी ही शहादत को याद करते हुए गुरुद्वारा बंदी छोड़ पातशाही 6 तुमड़ीबोड़ के प्रबँधक सेवादार और संगत के सहयोग से राहगीरों को दूध पिला कर राहगीरों की सेवा की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।
राजनांदगांव। शौर्यपथ । बौद्ध कल्याण समिति तुलसीपुर शाखा द्वारा 1 जनवरी 1818 में भीमा कोरे गांव की गौरव गाथा को याद करते हुए उसकी वर्षगांठ पर आज संध्या 5 बजे केंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया गया। भीमा कोरे गांव की घटना इतिहास की वह शौर्यगाथा है। जो भारतवासियों की स्मृति में प्रेरणा बनकर युगों युगों तक उनके मानस पटल पर छाई रहेगी। उक्त शौर्यगाथा को अविस्मरणीय और चिरस्थाई बनाने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य से आज बौद्ध कल्याण समिति तुलसीपुर शाखा के द्वारा शाम होते ही बौद्ध कल्याण समिति शाखा तुलसीपुर के तमाम सामाजिक बंधुओं ने केंडल मार्च में बड़ी सँख्या में शिरकत की। तुलसीपुर और ममता नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों का भ्रमण करने के बाद प्रज्ञा बुद्ध विहार तुलसीपुर में केंडल जलाकर तथागत भगवान गौतम बुद्ध, बोधिसत्व बाबा साहेब आम्बेडकर और भीमा कोरे गांव में वीर शहीदों के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उस ऐतिहासिक घटना का पुण्य स्मरण करते हुए उनकी गौरवगाथा और शौर्यगाथा पर विस्तृत चर्चा की गई।
राजनांदगांव । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी 2022 को जिले के गंडई तहसील प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 3 जनवरी को दोपहर 1.25 बजे बेमेतरा जिले के बेरला तहसील से हेलकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे राजनांदगांव जिले के गंडई तहसील पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे से दोपहार 2.50 बजे तक गंडई में हाई स्कूल के पास आयोजित राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 2.50 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक का समय आरक्षित है। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 3.20 बजे गंडई से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
नवागढ़। शौर्यपथ । रविवार को ग्राम पंचायत समेशर में आयोजित बाबा गुरु घासीदास के 265 वीं जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में विजय बघेल डायरेक्टर अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन शामिल हुए। उन्होंने समेशर में गुरु गद्दी की पूजा कर स्वेत खाम में पालो चढ़ाया । सतनाम चौंका आरती का रसपान किया। वहां पंथी नृत्य का आनंद लिया व समाज को बाबा के उपदेश को विस्तार से बताया कि बाबा गुरूघासी दास ने समाज को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी, जन सामान्य के बीच रहकर घासीदास बाबा ने छुआछुत, ऊंचनीच, छलकपट जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रभावशाली कार्य किये। सतनाम पंथ की स्थापना कर गुरु घासीदास बाबा ने सभी को मानवता और प्रेम का सन्देश दिया। बाबा ने छत्तीसगढ़ की मिट्टी में जन्म लेकर इस धरा को न सिर्फ पावन किया है, अपितु सम्पूर्ण मानवजाति के उत्थान के लिए अनेक कार्य भी किये।
कार्यक्रम में हरिशंकर लहरे सरपंच, रामवतार संजय संतोष टंडन सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
दुर्ग। शौर्यपथ । भवनअनुज्ञा मे नागरिकों को सुविधा देने एवम पूर्ण पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अब भवन अनुज्ञा का सरलीकरण करते हुए प्रदेश के निवासी पांच सौ वर्ग मीटर भवन तक आवेदन शुल्क 1 रुपए में डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्राप्त कर सकेंगे। इस नवीतम ऑनलाइन भवन अनुज्ञा प्रणाली लागू का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा 03 जनवरी दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे वर्चुअल माध्यम से रायपुर से पूरे प्रदेश में डायरेक्ट बिल्डिंग परमिशन स्कीम और सॉफ्टवेयर सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। वर्चुअल उद्घाटन में नगर निगम दुर्ग के डाटा सेंटर से विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,निगमायुक्त हरेश मंडावी और सभापति राजेश यादव समेत विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। बिल्डिंग परमिश स्किम और सॉफ़्टवेयर जिससे प्रदेश के नागरिकों को लाभ देने के उद्देश्य से पूर्व से प्रचलित भवन अनुज्ञा स्वीकृति व्यवस्था के सुचारु क्रियान्वयन से प्रदेश में मानवीय हस्तक्षेप रहित सिंगल क्लिक भवन अनुज्ञा प्रणाली लागू किया जा रहा है, इससे नागरिकों को समय सीमा में, घर बैठे तत्काल भवन अनुज्ञा प्राप्त हो सकेगी,भवन अनुज्ञा का पूरे डाकुमेंट को अपलोड करते ही भवन अनुज्ञा तत्काल प्राप्त होगी, इस प्रकार भवन अनुज्ञा का सरलीकरण होगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
