
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
शिवरीनारायण मेला: मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से आस्था पर्व में सहभागिता की अपील की
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम कुंभ कल्प और शिबरीनारायण मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12 फरवरी से महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम पर प्रारंभ हो रहा राजिम कुंभ कल्प न केवल छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, बल्कि इसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का जीवंत संगम भी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजिम, जिसे 'छत्तीसगढ़ का प्रयाग' कहा जाता है, सदियों से श्रद्धालुओं और संत समाज के लिए आस्था का केंद्र रहा है। राज्य सरकार ने राजिम माघी पुन्नी मेले को पुनः उसके मूल स्वरूप में प्रतिष्ठित करते हुए "राजिम कुंभ कल्प" का नाम दिया है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण व संवर्धन का महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम कुंभ कल्प के स्वागत के लिए तैयार है। राजिम कुंभ कल्प में संत-समागम, धार्मिक प्रवचन, लोक संस्कृति के विविध रंग और आध्यात्मिक चेतना की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आसपास के राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम पर मेले का आयोजन होता है, जो श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प और शिवरीनारायण मेला न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये आयोजन प्रदेश की समृद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने इन आस्था पर्वो में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान करते हुए सभी के लिए सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है।
भिलाई/शौर्यपथ /
नगर निगम एवं पंचायत चुनावों में बंटने आये एमपी का 31 पेटी गोवा ब्राण्ड अवैध शराब को स्वीफ्ट कार सहित आबकारी विभाग ने जब्त की है। इसके आरोपी को अवैध शराब के मामले में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी की टीम की जांच में पुकेश्वर खरे उर्फ नानू के कब्जे से मध्यप्रदेश की 31 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा बरामद की, जिसकी कुल कीमत 2,01,500 रूपए आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 5 लाख है। इस प्रकार जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 7,01,500 रूपए है। यह कार्रवाई दुर्ग जिले के ग्राम मटंग-मानिकचौरी मार्ग, थाना उतई के पास की गई। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं आबकारी उपायुक्त जीके भगत, सहायक आयुक्त सीआर साहू के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक गीतांजलि तारम, आबकारी मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक खुलदीप यादव, ड्राइवर धनराज एवं नोहर का सराहनीय योगदान रहा।
100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्त:-
एक अन्य मामले में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम शिकारीडेरा परसवारा में आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई कर 100 लीटर कच्ची शराब और 2400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश जायसवाल ने बताया कि टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शराब और महुआ लाहन को जब्त कर आबकारी
अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारी-कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बालोद/शौर्यपथ /नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिले के नगरीय निकायों में पहुँचकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों से मतदान केन्द्रों की व्यवस्था, मतदान का कुल प्रतिशत आदि के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने मतदान कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने नगर पंचायत डौण्डी में बुनियादी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिम में मतदान केन्द्र क्रमांक 01 एवं बुनियादी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्षिण में मतदान केन्द्र क्रमांक 02 में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से बातचीत कर मतदान कार्य के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात वे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डौण्डी में पहुँचकर मतदान केन्द्र क्रमांक 03 एवं 04 का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने नगर पंचायत डौण्डी में शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला पूर्व के मतदान केन्द्र क्रमांक 05 का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली।
श्री चन्द्रवाल नगर पंचायत गुरूर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बनाए गए आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 04 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने आदिवासी थीम पर सुसज्जित किए गए इस आदर्श मतदान केन्द्र के साज-सज्जा की सराहना की। इसके पश्चात् कलेक्टर श्री चन्द्रवाल नगर पंचायत गुण्डरदेही में पहुँचकर पीएम श्री शाला में बनाए गए मतदान केन्द्र क्रमांक 12 एवं 13 एवं शासकीय प्राथमिक शाला चैनगंज में मतदान केन्द्र क्रमांक 14 एवं 15 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेन्द्रो सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
कलेक्टर ने महिलाओं एवं युवा मतदाताओं से बातचीत कर किया प्रोत्साहित
राजनांदगांव /शौर्यपथ /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कंट्रोल रूम, म्युनिसिपल स्कूल, मोतीपुर स्कूल, बजरंगपुर नवागांव स्कूल स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा। मतदान केन्द्र में पेयजल एवं छांव सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदान करने के लिए लाईन में लगी महिलाओं एवं युवाओं से बात की। उन्होंने महिलाओं और युवाओं को मतदान कर मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन ईव्हीएम के माध्यम से निर्वाचन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य शुरू होने के पहले मॉकपोल किया गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने कहा कि जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के सभी मतदान केन्द्रों में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, छांव सहित सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।
मतदान केन्द्रों में पहुंचकर बुजुर्गों ने किया वोट
राजनांदगांव/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को किया गया। मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई। जिले के नगरीय निकायों के मतदाताओं के लिए कई आदर्श मतदान बनाए गए हैं जिनमें विशेष व्यवस्थाएं भी किए गए। मतदान केन्द्रों में युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह देखा गया। बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान केन्द्र में आकर मतदान किया। बुजुर्ग मतदाताओं ने मैंने मतदान किया... सेल्फी जोन में अपनी सेल्फी भी ली और सेल्फी लेकर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया।
गोलबाजार राजनांदगांव की 85 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती मैनु बाई ने मतदान केन्द्र म्युनिसिपल स्कूल में अपने नाती श्री रोशन नागवंशी के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। श्रीमती मैनु बाई ने बताया कि वे प्रत्येक निर्वाचनों के समय अपना वोट अवश्य देती है। उन्हें खुशी है कि लोकतंत्र के निर्माण में वह भी अपना मनपसंद का जनप्रतिनिधि चुनती है। वे कहती है कि मतदान केन्द्र में आकर मतदान करना बहुत अच्छा लगता है। बजरंगपुर नवागांव निवासी बुजुर्ग दंपत्ति 80 वर्षीय श्री प्रेमलाल वर्मा और उनकी पत्नी 74 वर्षीय श्रीमती गौरी बाई वर्मा ने मोतीपुर स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 4 में पहुंचकर अपना मतदान कर मताधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग 83 वर्षीय श्री बेनी माधव श्रीवास्तव ने अपने बेटे के सहारे दिग्विजय कॉलेज स्थित मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। आदर्श मतदान केन्द्र शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में राजीव नगर की 65 वर्षीय श्रीमती कुमारी बाई ने अपना मतदान कर सेल्फी बूथ में सेल्फी लेकर अपनी खुशी जाहिर की। इसी तरह बुजुर्ग 80 वर्षीय श्रीमती सोनिया बाई, 78 वर्षीय हठियारिन बाई, 77 वर्षीय सुदारसा बाई और 70 वर्षीय सुरूज बाई ने नवागांव स्कूल स्थित मतदान केन्द्र में अपना मतदान कर अपना-अपना सेल्फी लेकर मतदान के प्रति उत्साह दिखाया।
मुंगेली /शौर्यपथ / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है। जिला मुंगेली के अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी प्रभा शेखर भास्कर के लिए झोपडी छाप चुनाव चिन्ह प्रदान दिया गया है । मुंगेली ब्लॉक् से क्षेत्र क्रमांक 01 से पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए पुरे क्षेत्र से प्रभा शेखर भास्कर निवासी (सेतगंगा) का नाम की घोषणा होते ही समर्थको का हुजूम चुनावी जंग के लिए तैयार है और जीत के प्रति आश्वस्त है .
मुंगेली जिला के क्षेत्रीय विधायक पुन्नू लाल मोहले ने दी शुभकामनाएं........
क्भाजपा की समर्थित प्रत्याशी के रूप में प्रभा भास्कर के नाम की घोषणा होने के बाद बधाई एवं शुभकामनाओं का दौर आरम्भ हो गया . मुंगेली के लोकप्रिय विधायक के रूप में भाजपा के वरिष्ठ विधायक पुन्नू लाल मोहले ने प्रभा भास्कर को बधाई प्रेषित किया . प्रभा भास्कर क्षेत्र एवं गांव में साफ छवि एवं लोगों के प्रति मिलनसार के साथ लोगों के हर छोटी-बड़ी समस्याओं पर विचार करना एवं साथ हर संभव समस्या का समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। प्रभा भास्कर के कार्यशैली को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 01 सेंतगंगा से सदस्य पद के लिए नाम की घोषणा पश्चात् ही क्षेत्र के निवासियों में भाजपा प्रत्याशी के जीत की लहर देखी जा रही है वही क्षेत्र की जनता को विश्वास है कि जनप्रतिनिधि के रूप में प्रभा भास्कर क्षेत्र का विकास और समस्याओ के निराकरण के लिए सदैव प्रयासरत रहेगी एवं जनता के हित में कार्य करेंगी .
प्रदेश की जनता सभी निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी
भाजपा सरकार की नाकामी बड़ा चुनावी मुद्दा है
रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश की जनता सभी निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों पूरी आक्रमकता से अपना चुनाव अभियान चलाया। हमारे सभी वरिष्ठ नेतागण प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सड़क मार्ग से हेलीकाप्टर से दौरा कर जनता के बीच गये। कांग्रेस के पक्ष को रखा पूरी कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इसके विपरीत सत्तारूढ़ भाजपा बिखरी हुई दिख रही थी। उसके वरिष्ठ नेतागण चुनाव प्रचार की सिर्फ औपचारिकता कर रहे थे। मुख्यमंत्री के जगदलपुर, रायपुर में रोड शो को जनता ने नकार दिया। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक वर्ष की नाकामियो और वादाखिलाफी पर लड़ा गया। सरकार के पास अपनी उपलब्धियों को बताने के लिये कुछ भी नहीं है। हमारे पास जनता को बताने के लिये सरकार की नाकामियों की लंबी सूची है। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार से अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था इस चुनाव में बड़ा मुद्दा है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी डरा हुआ है। हत्या, लूट, बलात्कार, चाकूबाजी के कारण राज्य का हर शहर असुरक्षित है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वनरक्षकों, पुलिस आरक्षकों तथा सरकारी नौकरी में हुये भ्रष्टाचार एवं सरकारी नौकरियां बेचे जाने के कारण युवा सरकार से नाराज है। स्थानीय निकायों में किये गये दोषपूर्ण आरक्षण नीति के कारण ओबीसी वर्ग के लोग सरकार से नाराज है। 3100 रू. एकमुश्त एवं धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य 112 रू., कुल 3217 रू. नहीं मिलने से किसान हताश है। विधानसभा चुनाव में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था एक साल में 20 हजार नौकरियां मिलना था लेकिन एक साल में भर्ती नहीं निकाली गयी। युवा ठगे महसूस कर रहे है। 18.5 लाख आवास देने का वादा विधानसभा में किया था, लेकिन अभी तक आवास देने के मामले में सरकार कोई कार्ययोजना नहीं बना पायी। आवासहीन खुद को ठगा महसूस कर रहे। भाजपा ने 500 रू. में सिलेंडर देने का वादा किया था, 1 साल हो गया 1 भी महिला को सिलेंडर नहीं दिया गया। यहां भी महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही। गरीबों के मकान, दुकान को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा, सरकारी जमीनों पर भाजपा के चहेते कब्जा कर रहे। सत्ता के संरक्षण में जगह-जगह अवैध शराब, गांजा, ड्रग्स, नसीली दवाई बिक रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। अस्पतालों में दवाइयां, चिकित्सकी टेस्टिंग की सुविधा नहीं मिल रहा है। स्कूलों में चाक, डस्टर लेने पैसे नहीं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जमीन के रजिस्ट्री की गाईड लाईन दरों में कांग्रेस सरकार के समय किये गये 30 प्रतिशत छूट को समाप्त कर दिया, जिससे गरीबों के मकान, प्लाट का सपना टूट गया। भाजपा सरकार 5 डिसमिल से कम के छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री बंद करने जा रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। हम नगरीय निकायों और पंचायतों में इसको मुद्दा बनाने जा रहे है। 1 साल में बिजली के दाम 4-4 बार बढ़ाये गये, 400 यूनिट की छूट को अघोषित तौर पर समाप्त कर दिया गया। 1 साल में रेत के दाम 6 गुना, सिमेंट की कीमतें 5-5 बार बढ़ाये गये। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है, रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है। 100 दिन में अनियमित/संविदा कर्मियों को नियमित करने की मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है। उल्टे बीएड शिक्षकों, विद्यामितान, अतिथि शिक्षक निकाले गये। बेरोजगारी भत्ता बंद, तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना बंद, कोदो, कुटकी, रागी खरीदी बंद। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन बंद पात्र हितग्राही भटक रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस चुनाव मे कांग्रेस के मुद्दे और प्रत्याशी दोनों मजबूत है हम स्थानीय चुनाव में जीत का रिकार्ड दोहरायेंगे। कांग्रेस इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहरायेगी, अबकी बार और अधिक पंचायत एवं निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आयेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्र छात्राओं के साथ सुनी "परीक्षा पे चर्चा" की आठवीं कड़ी
रायपुर/शौर्यपथ /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश की प्रगति की चिंता ही नहीं करते, बल्कि वे युवाओं से विशेष जुड़ाव रखते हैं। उनका यह प्रयास है कि भावी पीढ़ी सही निर्णय ले, जीवन की परीक्षाओं को आत्मविश्वास के साथ दे और देशहित में अपनी ऊर्जा का सर्वोत्तम उपयोग करे। प्रधानमंत्री की यह सोच "परीक्षा पे चर्चा" के माध्यम से मूर्त रूप लेती है, जो देश के करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों को संबल प्रदान करने वाली पहल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम शामिल होकर छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वार्ता "परीक्षा पे चर्चा" को सुना। इसके उपरांत विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्ड सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी भयमुक्त और तनावरहित वातावरण में करने के लिए छात्र छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पिछले आठ वर्षों से लगातार परीक्षा के समय देश के विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें मूल्यवान टिप्स दे रहे हैं। सालभर की मेहनत के बावजूद परीक्षा के समय तनाव और दबाव का अनुभव होना स्वाभाविक है, लेकिन प्रधानमंत्री की यह पहल इस समस्या को दूर करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही है। प्रधानमंत्री न केवल छात्रों से संवाद करते हैं, बल्कि अपने अनुभवों के माध्यम से सफलता का मंत्र भी देते हैं। यह संवाद न केवल बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों को भी बहुत कुछ सिखाता है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि परीक्षा के समय उनका मनोबल बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा बच्चों को छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करने, संतुलित आहार लेने, भरपूर नींद लेने और मानसिक शांति बनाए रखने की सलाह देते हैं। इस वर्ष उन्होंने "सूर्य स्नान" के महत्व पर भी चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नई प्रेरणा भी देते हैं।
मुख्यमंत्री ने साझा किए छात्र जीवन से जुड़े अनुभव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने छात्र जीवन से जुड़े प्रेरक अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि गांव में उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई और वे पढ़ाई में हमेशा अच्छे रहे। लेकिन बचपन में ही पिता के निधन ने जीवन में कई चुनौतियाँ प्रस्तुत कीं, जिससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। उन्होंने आगे बताया कि उनकी हैंडराइटिंग बहुत अच्छी थी और शिक्षक उसे अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते थे।
मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तनाव तो स्वाभाविक है, लेकिन जब हमें अपनी तैयारी पर भरोसा होता है, तो हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान रायपुर के मयाराम सुरजन शासकीय स्कूल की छात्रा युक्तामुखी साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुभव मुख्यमंत्री श्री साय के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री से सीधे सवाल पूछने का अवसर मिला, जो उनके लिए अविस्मरणीय क्षण था। युक्तामुखी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके प्रश्न का उत्तर देते हुए सकारात्मक रहने और छोटी-छोटी खुशियों में आनंद खोजने का मंत्र दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश से 20 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए आवेदन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि "परीक्षा पे चर्चा" केवल परीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि यह युवाओं के मानसिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली एक सशक्त पहल है। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों को, बल्कि अभिभावकों को भी उनके मार्गदर्शन और सहयोग की दिशा में नई दृष्टि प्रदान करता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संवाद को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक श्री संजीव कुमार झा, संचालक शिक्षा श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दल वाहन को किया रवाना
-भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग से नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई एवं रिसाली के लिए कुल 276 मतदान दलों ने किया प्रस्थान
दुर्ग /शौर्यपथ / जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने आज भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग नगर निगम अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग के लिए 265 मतदान दल, नगर पालिक निगम भिलाई के लिए 8 मतदान दल एवं नगर पालिक निगम रिसाली के लिए 3 मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल में लगाए गए विभिन्न स्टालों में मतदान दल को वितरित की जाने वाली मतदान सामग्री का अवलोकन किया एवं दल के सदस्यों, निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों से मतदान के संबंध में चर्चा की। इस दौरान एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला, रिटर्निंग अधिकारी एडीएम श्री अरविन्द एक्का एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
पिकअप रोककर की कार्रवाई,पांच हजार जुर्माना वसूलने के बाद छोड़े वाहन
भिलाई/शौर्यपथ / नगर पालिका निगम भिलाई क्षेत्र के गौरव पथ पर प्रतिबंध पानी पाउच से भरा हुआ पिकअप रोकर भारी मात्रा में पानी पाउच बरामद किया है। रूटिंग मॉर्निंग विजिट के दौरान जोन कमिश्नर ऐशा लहरे द्वारा संदेह होने पर रुकवाया गया। पता चला उसमें प्रतिबंधात्मक पानी पाउच से भरा हुआ गाड़ी है। जब उससे पूछा गया कागजात कहां है तो ड्राइवर नहीं बता पाया जबकि शासन द्वारा पानी पाउच पर रोक लगाया गया है। क्योंकि पैकिंग के दौरान उचित मापदंड के अनुसार पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं किया किया जा रहा है।
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। पूरे गाड़ी को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में लाकर के पंचनामा बनवा कर पानी पाउच को खाली करवाया गया और इसके संबंधित एजेंसी सुरेश बागे पिता पी वी एक्का से 5000 रुपए जुर्माना की रसीद काट करके गाड़ी को छोड़ दिया गया और पानी पाउच को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, सुपरवाइजर अंजनी सिंह, हरि ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।
राजनांदगांव/शौर्यपथ/आज शहर जिला कांग्रेस के तत्वावधान में महापौर प्रत्याशी निखिल द्विवेदी की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला, और महिलाओं एवं युवाओं का भारी समर्थन उमड़ा। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली, जिसमें कांग्रेसजन हाथ जोड़कर प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस का झंडा लहराते हुए पार्टी घोषणापत्र, नकली मतपत्र और पम्पलेट का वितरण भी किया गया।
प्रत्याशी निखिल द्विवेदी जीप से हाथ जोड़कर और पैदल चलकर लोगों से मिलते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील करते रहे। इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, महिलाएं और युवा जोश से भरे हुए थे। यात्रा में घोड़े, डीजे, धूमाल और छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी भी साथ में चल रहे थे। यात्रा का रूट कांग्रेस भवन से मानव मंदिर, आजाद चौक, गुड़ाखू लाइन, शनि मंदिर रोड, कामठी लाइन, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग, अग्रसेन भवन, काली माई मंदिर, गंज चौक होते हुए, भारत माता चौक, सदर बाजार, बसंतपुर थाना, दुर्गा चौक, ब्राह्मण पारा, गांधी चौक, जयस्तंभ चौक और कांग्रेस भवन तक पहुँचा। पूरे यात्रा में महिलाओं ने प्रत्याशी निखिल द्विवेदी का तिलक करके, आरती उतारकर और माला पहनाकर सम्मानित किया, जबकि बुजुर्गों ने आशीर्वाद प्रदान किया।
इस यात्रा में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रत्याशी गिरीश देवांगन,कार्यवाहक शहर अध्यक्ष रमेश डाकलिया,हेमा देशमुख धनेश पाटीला दिनेश शर्मा(मतदान अभिकर्ता) जितेंद्र मुदलियार, पंकज बांधव सुदेश देशमुख शारदा तिवारी श्रीकिशन खंडेलवाल कुतुबुद्दीन सोलंकी बृजेश शर्मा शाहिद भाई डॉ आफताब आलम मेहुल मारू पदम कोठारी रईस अहमद शकील अमित चंद्रवंशी आसिफ अली सूर्यकांत जैन विवेक वासनिक नरेश शर्मा योगेन्द्र प्रताप सिंह रूबी गरचा झम्मन देवांगन नारायण कन्नौज पंकज बांधव बबलू कसार फिरोज अंसारी मामराज अग्रवाल मानव देशमुख शरद खंडेलवाल नीरज कन्नौजे डॉ गंभीर कोटड़िया इकरामुद्दीन सोलंकी चंद्रभान बाजपेई अभिमन्यु मिश्रा ,मोहम्मद इब्राहिम मुन्ना, चेतन भानुशाली राजिक सोलंकी अमित खंडेलवाल माया शर्मा जलालुद्दीन निर्वाण रज्जू जॉन वीरेंद्र चौहान शुभम शुक्ला विप्लव शर्मा कुबेर वैष्णव संदीप जायसवाल राहुल देवांगन शैलेश रामटेके विजय अग्निहोत्री प्रवीण मेश्राम विनय झा गणेश पावर शरद पटेल ऋषि शास्त्री जितेंद्र शर्मा प्रज्ञा गुप्ता भोला यादव तारेंद्र अहिरवार हेमू सोनी जयनारायण सिंह राजेश चौहान प्रतिमा बंजारे विशु आजमानी संदीप सोनी मुस्तफा जोया नासिर खान संजय साहू विवेक बहादुर सिंह दिगंत अवस्थी सूरज शर्मा कादिर बडगूजर रईस अहमद गोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस रैली में उपस्थित थे।
बालोद/शौर्यपथ /त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.ॅ संजय कन्नौजे ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक) गुरूर में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारी क्र. 01 के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। डाॅ. कन्नौजे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि वे निर्वाचन को बिना किसी पक्षपात के निष्पक्ष भाव से सुचारू एवं शांति पूर्ण रूप से क्रियान्वित एवं सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की शंका का त्वरित समाधान प्रशिक्षण में करें। उन्होंने वहाॅ स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, रिटर्निग आफिसर गुरूर श्री हनुमन्त श्याम, जनपद पंचायत के सीईओ श्री उमेश रात्रे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
