August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35227)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    निर्वाचन तैयारियों और विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा
    बलरामपुर/शौर्यपथ /संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, विभागों में लंबित प्रकरणों के निराकरण और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
    जिला पंचायत सीईओ ने आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े सभी प्रमुख कार्यों की गहन समीक्षा की, जिनमें कंट्रोल रूम की स्थापना और संचालन, मतदान दलों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया, प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आबंटन, मतदान दलों और सामग्रियों के वितरण और आवागमन हेतु वाहन व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता शामिल रहे। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिये और समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने कुपोषित बच्चों के लिए विशेष रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराने और उनकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कुपोषण दूर करने के लिए संचालित योजनाओं सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा कर संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
    बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रमोद गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    - ईव्हीएम प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    - जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों एवं वार्डों में शिविर लगाकर ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में दी जा रही जानकारी
       राजनांदगांव /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों, वार्डों में शिविर लगाकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिले के विभिन्न स्थानों में ईव्हीएम प्रदर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग प्रक्रिया को सरल तरीके से जानकारी देने कहा। इसके साथ ही मतदाताओं को अपने मतदान का उपयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने मतदाताओं के जिज्ञासाओं का शत प्रतिशत निराकरण करने कहा। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    सेक्टर अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नगरीय निकायों के मतदाताओं को ईव्हीएम के माध्यम से मतदान करने के संबंध में जागरूक करने एवं वोटिंग मशीन की जानकारी देने के लिए ईव्हीएम प्रदर्शन किया जा रहा है। ईव्हीएम प्रदर्शन के लिए नगरीय निकाय के वार्डों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है तथा मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जिनके द्वारा आम नागरिकों को ईव्हीएम संचालन का प्रदर्शन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही। साथ ही मतदाताओं की जिज्ञासाओं का निराकरण भी किया गया। मतदाताओं को मतदान तिथि और समय के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। वोटिंग मशीन प्रदर्शन एवं जागरूकता अभियान नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी वार्डों में किया जा रहा है।
    ईव्हीएम से मतदान की प्रक्रिया -
    नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए सबसे पहले महापौर या अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेवल में अपने पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा, पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेवल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाकर मतदान करेंगे। पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी और इस तरह मतदान संपन्न होगा।

    कलेक्टर ने की वित्तीय वर्ष 2024-25 के मदवार प्राप्त आबंटन एवं व्यय की समीक्षा
       मुंगेली/शौर्यपथ /राज्य वित्त विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समस्त कार्यालय प्रमुखों के वित्तीय वर्ष 2024-25 के मदवार प्राप्त आंबटन एवं व्यय के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों के अंतर्गत जिले के कार्यालयों में भुगतान हेतु लंबित उपप्रमाणकों के संबंध में जानकारी ली और इसी वित्तीय वर्ष में बजट प्राप्त कर भुगतान करने एवं आबंटित बजट की सीमा में ही कार्यालयीन व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक खर्च की स्थिति में उक्त कार्य के लिए बजट का प्रावधान तथा व्यय स्वीकृति हेतु सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन लिया जाए।
           कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त बजट आबंटन से अधिक व्यय किए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक पर नाराजगी जाहिर की और विभिन्न मदों से संबंधित लंबित उप प्रमाणकों, संबंधित फर्म तथा देय राशि की जानकारी कारण सहित जिला कोषालय अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग द्वारा प्रत्येक तिमाहीवार व्यय की सीमा निर्धारित की गई है। प्रावधानित आबंटित राशि से अधिक व्यय आबंटन की प्रत्याशा में न किया जाए। वित्त विभागों के निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान सहित सर्व कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।

      मुंगेली/शौर्यपथ / कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार ‘‘जाबो कार्यक्रम जागव वोटर’’ जागरूकता अभियान अंतर्गत मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर नागरिकों को मतदान करने की प्रक्रिया बताई जा रही है। इसी तारतम्य में नगर पंचायत सरगांव में मतदाताओं को ईवीएम मशीन से मतदान की जानकारी दी गई और स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से शतप्रतिशत मतदान करने जागरूक किया गया।
            मास्टर ट्रेनर ने बताया कि मशीन में अध्यक्ष पद हेतु शुरू में सफेद कागज पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का नाम रहेगा, जिसमें मतदाता को अपने पसंद के उम्मीदवार का चयन उसके सामने के बटन को दबाकर करना है। इसके बाद एक छोटी बीप की आवाज सुनाई देगी। इसी प्रकार पार्षद पद हेतु मशीन में अध्यक्ष पद के नीचे पार्षद पद हेतु गुलाबी रंग के कागज पर पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम होंगे, जिसमें मतदाता को अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सामने वाला बटन दबाकर पार्षद पद के लिए मतदान करना है। दोनों वोट के दर्ज होने पर एक लंबी बीप की आवाज सुनाई देगी और अगले मतदाता के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। साथ ही, नोटा का विकल्प भी रखा गया है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

     

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी किया जन घोषणा पत्र...

    0 तलाबों का संरक्षण व सौन्दर्याकरण की विषेश पहल की जायेगी।

    •0 घाटो एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाये जायेंगे।

    0 शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था ।

    0• महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी.सी. कैमरा लगाने की व्यवस्था।

    0 सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।

    0• श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000रू. से बढ़ाकर 5000रू. किया जाएगा।

    0 निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

    0 सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।

    0 आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा नही है वहां सुविधा दी जायेगी।

    0 मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनो को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।

    0 प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी।

    0 प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।

    0 नगरीय निकाय के द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।

    0• यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जायेगा।

    0 शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जायेगे।

    0 पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।

    0 चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जायेगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय हेतु उचित स्थान दिया जाएगा।

    0 विकास कार्य में पारदर्शिता सामुहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिये गये अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा।

    0 कन्या विवाह के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःषुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

    0 सामुदायिक भवन की ऑनलाईन बुकिंग सिस्टम लागु करेगें।

    0 शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार दिया जाएगा।

    0 सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।

    0 समस्त सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।

    0 सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण ।

    0 स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।

    0 जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।

    0 युवाओ को रोजगार देने के लिये सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जायेगा।

    0• महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विषेष पहल ।

    0 सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।

    0 कांग्रेस शसित सभी निकायो में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जायेगा।

    0 संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छुट प्रदान की जायेगी। 0 सभी नगर निगमों में पत्रकारो के लिये हाई

    टेक रेस्ट रूम बनाया जायेगा। 0 प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जायेगा। 0 नगरो को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जायेगा।

    मुस्लिम बहुल इलाके में भाजपा का समर्थन शहर में चर्चा का विषय
    दुर्ग निगम चुनाव : महापौर प्रत्याशी अलका वाघमार हुई और मजबूत

      दुर्ग। शौर्यपथ।

      दुर्ग नगर पालिक निगम के चुनाव में वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी सभी मोर्चे पर अभी आगे चल रही है और एक सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी है ऐसे में दुर्ग निगम क्षेत्र में एक वार्ड ऐसा है जहां भारतीय जनता पार्टी ना निकाय चुनाव में ना लोकसभा और ना ही विधानसभा चुनाव में कभी कांग्रेस से बढ़त बनाई परंतु इस बार नजारा बिल्कुल उल्टा नजर आ रहा है दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में तकियापारा और केलाबाड़ी क्षेत्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र के रूप में जाना जाता है जहां भारतीय जनता पार्टी की जीत की बात तो दूर कई बार उनके प्रत्याशी यहां दूसरे नंबर पर भी नहीं आते .
        परंतु इस बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक ऐसा प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोक चुका है जो क्षेत्र की जनता के बीच काफी लोकप्रिय है वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का जिला अध्यक्ष होने के कारण मजबूत संगठन और कार्य प्रणाली से वाकिफ है वार्ड नंबर 8 तकियापारा जहां भारतीय जनता पार्टी जीत की बात करने में भी हिचकती थी आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खालिक रिजवी के चुनावी मैदान में उतरने से वार्ड की जनता के जवान में भी अब भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की बात पुरजोर तरीके से सामने आ रही है वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल गनी जिन पर लगातार कई आरोप लग चुके हैं उनका नाता फर्जी जाति प्रमाण पत्र के साथ-साथ वर्तमान में सरकारी संपत्ति पर अवैधानिक कब्जे की बात भी सामने आ चुकी है जिस पर जांच की मांग वार्ड के ही पूर्व पार्षद विल्सन डिसूजा कर चुके हैं वहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खालिक रिजवी जनता के बीच लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में उभर कर आए हैं और मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के झंडे बैनर से पूरा वार्ड दमक उठा है ऐसे में इस बार वार्ड का नजारा बदला बदला नजर आ रहा है जहां कोई कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टी की बात नहीं करते थे अब वहां भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है भाजपा की मजबूत स्थिति से इस बार से खालिक रिजवी की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है .
      वहीं खालिक रिजवी की जीत के साथ-साथ इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी अलका वाघमार को भी पूरा लाभ मिलेगा जिस तरह से तकिया पारा में भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व नजर आ रहा है उसका असर कहीं ना कहीं केलाबाड़ी में भी जरूर देखने को मिल सकता है जहां भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जयंती साहू चुनावी मैदान में है और भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पिछले 7 सालों से सक्रियता से भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाएं मतीन शेख भी वार्ड नंबर 41 केलाबाड़ी से भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद किए हुए हैं ऐसे में मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत में हुई बढ़ोतरी का पूरा लाभ महापौर प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमार को मिलेगा जो उनकी जीत की राह और अंतर में एक बड़ा बदलाव लाएगा और शहर सहित पूरे प्रदेश में 15 फरवरी परिणाम के दिन यह वार्ड चर्चा में रहेगा .
      वार्ड वासियों के सहित शहर की आम जनता भी वार्ड नंबर 8 के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रही है लोकतंत्र के इस पर्व में आहुति देने और अपने मत का प्रयोग करने जनता आतुर है और सभी को 11 फरवरी मतदान दिवस लोकतंत्र के महापर्व का इंतजार है जब वार्ड नंबर 8 के बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं की भीड़ रहेगी आने वाले समय में यह मुकाबला और रोचक होता नजर आएगा।

    दुर्ग में अजीत वैद्य, मटियारा, बबिता यादव सहित 30 हुए निष्कासित
     महापौर प्रत्याशी अलका वाघमार के जीत का अंतर होगा लखटकिया ?

    अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे वालों को भाजपा ने किया निष्कासित :: निष्कासितों के चुनाव प्रचार में भाग लेने वालों पर भी नजर, होगी सख्त कार्यवाही
    दुर्ग में पार्षद अजीत वैद्य, खिलावन मटियारा, बबिता यादव सहित 30 निष्कासित हुए :: पाटन से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी होरीलाल देवांगन और उतई से अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता शर्मा, कुसुम देवांगन हुए निष्कासित

        दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के चुनावी समर में मजबूत संगठन के साथ भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमार लगातार जनसंपर्क के माध्यम से आम जनता के करीब पहुंच रही है पिछले साल भर में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करने वाले लोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है गत विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र यादव को दुर्ग शहर की जनता ठीक से जानती भी नहीं थी परंतु भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करते हुए उन्हें 48,000 वोटो से जीत दर्ज कराई उसके 6 महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा ने विजय बघेल पर भरोसा किया आम जनता में तब यह चर्चा थी कि इस बार जीत हार का अंतर कम होगा परंतु सभी के आकलन को झूठलाते हुए विजय बघेल पिछले बार से भी ज्यादा मतों से जीत दर्ज कर एक नया रिकार्ड बनाने में कामयाब हो गए वहीं दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में जीत का अंतर 48000 से बढ़कर लगभग 74 हजार हो गया ऐसे में प्रदेश की साय सरकार,देश की मोदी सरकार,मजबूत संगठन और जमीनी कार्यकर्ता के साथ-साथ दुर्ग शहर की जनता के बीच जाना पहचाना चेहरा के रूप में पिछले 10 सालों से सक्रीय राजनीति की भूमिका निभाने वाली श्रीमती अलका वाघमार भारतीय जनता पार्टी से महापौर प्रत्याशी है प्रत्यक्ष प्रणाली में जहां भारतीय जनता पार्टी निरंतर जी दर्ज करते आई है वहीं पिछले 1 साल में जिस तरह से भाजपा के वोटर बड़े हैं उससे शहर में अब यह चर्चा फैलने लगी है कि इस बार जीत का अंतर 1 लाख के आसपास हो सकता है और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमारे लखटकिया विजेता के रूप में शहर के जनता के सामने होंगी .
      आरंभ में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता कई वार्ड में निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने से जीत के अंतर में कमी होने की बात सामने आ रही थी परंतु चुनावी सीजन के बीच भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने ऐसे बगावती कार्यकर्ताओं के विरुद्ध निष्कासन का कड़ा फैसला लेते हुए 6 साल के निष्कासन का आदेश जारी कर दिया इसके बाद शहर के चौक चौराहा में अब चर्चा का विषय है कि निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ देने पर संगठन उन कार्यकर्ताओं पर भी कड़ी कार्रवाई न कर दे जो निर्दलीय प्रत्याशियों का साथ दे रहे हैं ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमार के जीत का अंतर अब 1 लाख तक पहुंचने की कवायत/चर्चा  शुरू हो गई है।
      बता दे कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लडऩे एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे सभी प्रत्याशियों को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
      जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि पार्षद का बागी चुनाव लडऩे वालों में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से 30 लोगों का निष्कासन किया गया है तथा नगर पालिका व नगर पंचायत मिलाकर 11 लोगों का निष्कासन हुआ है। पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय बागी प्रत्याशी होरीलाल देवांगन और उतई से श्रीमती सुनीता रूपनारायण शर्मा और कुसुम देवांगन को निष्कासित किया गया है। दुर्ग जिले से कुल 45 लोगों का भाजपा से निष्कासन हुआ है। सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि निष्कासित हुए लोगों को आने वाले 6 साल तक भाजपा संगठन में किसी भी पद पर नहीं लिया जाएगा, किसी विभागीय अशासकीय पद में भी उनकी नियुक्ति नही होगी।
       दुर्ग नगर निगम से पार्षद का नामांकन करने वाले निष्कासितों में भारती चंद्राकर, संतोषी बाई पटेल, चोखेलाल सोनी, जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सतीश कुमार देवांगन, अजीत कुमार वैद्य, खिलावन मटियारा, लता सेन, बबीता यादव, सीमा मिश्रा, विकास कुमार ताम्रकार, जगदीश सोनी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, दिनेश कुमार वर्मा, रामरतन जलतारे, पूजा देवांगन, डोमेश्वर प्रसाद साहू, मोहित कुमार टंडन, दशरथ पंदरिया, नरेंद्र हरपाल, तारिणी चंद्राकर, लता मनोज यादव, रेखा बंदे, अश्वनी साहू, सविता साहू, मोतीलाल साहू, नीलम पवार, पीलिया साहू, भानुमति साहू, कंचन ललित यादव है।
      नगर पालिका परिषद कुम्हारी से निष्कासित लोगों में पार्षद प्रत्याशी विनोद कुमार बंजारे कुरमनी लक्ष्मी नारायण साहू सुनीता तिवारी अनुराग गुप्ता ओंकार प्रसाद मारकंडे शामिल हैं।
      नगर पंचायत पाटन में पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 11 से वागेश वासा शंकर और वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण निर्मलकर को निष्कासित किया गया है।
      नगर पंचायत उतई से बागी पार्षद प्रत्याशी माया ठाकुर, आशीष साहू, भीषण देवांगन, विजय लक्ष्मी साहू को निष्कासित किया गया है।
      दुर्ग जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन का विशेष महत्व है और अनुशासन भंग करने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩा घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आने वाला कृत्य है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा ऐसे लोगों का 6 साल के लिए निष्कासन किया जाना स्वागत योग्य कदम है। ऐसे निष्कासित नेताओं के चुनाव प्रचार में भाग लेने वालों पर भी पार्टी की कड़ी नजर है, उन पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
    बालोद/शौर्यपथ /कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष मेें आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने 01 मार्च से प्रारंभ होने वाले कक्षा 12वीं एवं 03 मार्च से शुरू होने वाले 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने जिले में निर्विघ्न रूप से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
    बैठक में श्री चन्द्रवाल ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी से अभी हाल में ही संपन्न प्री बोर्ड परीक्षा के परीणाम के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिले में बोर्ड परीक्षा के परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के आयोजन के तैयारी हेतु बुधवार 05 फरवरी को समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में 09 फरवरी को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के आयोजन के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना करकाभाट के प्रबंध संचालक से शक्कर कारखाना में गन्ने की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिले में गन्ने के पैदावार बढ़ाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक को इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री राजेन्द्र राठिया एवं शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक को स्थल निरीक्षण कर गन्ने के पैदावार बढ़ाने हेतु किए जा रहे उपायों की जानकारी लेने के निर्देश भी दिए।

    कुल 56 आवेदनों में से 55 आवेदन स्वीकृत
    बालोद/शौर्यपथ /त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु अभ्यर्थियों से प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। इस दौरान रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे द्वारा जिला पंचायत सदस्य हेतु अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए कुल 56 नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा के उपरांत 55 नाम निर्देशन पत्रों को स्वीकृत किया गया है। इस दौरान पंचायत विभाग के उप संचालक श्री आकाश सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, अभ्यर्थी एवं उनके प्रस्तावकगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थिता नाम वापस लेने की तिथि गुरूवार 06 फरवरी को दोपहर 03 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा गुरूवार 06 फरवरी को निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य और पंच एवं सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने के अलावा सूची का प्रकाशन और प्रतीक चिन्हांे का आबंटन भी किया जाएगा।

       बलरामपुर/शौर्यपथ /त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नियुक्त प्रेक्षक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लोकेश कुमार ने संयुक्त जिला कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा किये जा रहे जिला पंचायत के सदस्यों के नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कार्यवाही का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन. पांडेय, उप संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision