August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35227)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

         मोहला /शौर्यपथ /स्थाई निर्वाचन के अंतर्गत नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए पार्षदों का निर्वाचन परिणाम घोषित किया गया है। पार्षदों का निर्वाचन परिणाम इस प्रकार है। वार्ड क्रमांक 1 से खेदी बाई को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें कुल 231 वोट प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार वार्ड 2 से सुरेश नेताम को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें  कुल 244 मत प्रात हुआ है। वार्ड क्रमांक 3  रितेश मेश्राम को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें  144 वोट  प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 4 से  दिलीप कुंभकार विजय घोषित किया गए है। उन्हें 210 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 5 से ईश्वरी धुर्वे विजय घोषित किया गया है। उन्हें 195 मत वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 6 से विनोद डेहरिया विजय घोषित किया गया है। उन्हें 116 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 7 से गोपीचंद देवांगन विजय घोषित किया गया है। उन्हें 223 वोट प्रात हुआ है। वार्ड क्रमांक 8 से उषा यादव विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 292 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 9 से मुकेश सिंहा विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 97 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 10 से श्री झरनेश कुंभकार विजय घोषित हुआ है। उन्हें 212 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 11 से कविता यादव विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 142 वोट मिला है। वार्ड क्रमांक 12 से किशुन लाल पटेल विजयी हुआ है। उन्हें 210 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 13 से उमाशंकर निषाद विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 157 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 14 से पवन गुप्ता विजयी हुआ है। उन्हें 235 वोट प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 15 से कांशी राम निषाद विजय घोषित किया गया है। उन्हें 338 वोट मिला है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह एवं गणना प्रेक्षक डॉ के मैचियों (आई एफ एस) की उपस्थिति में मतों की गणना किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर हेमेंद्र भूआर्य ने विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र भेंटकर शुभकामनाएं दिया।

    मुंगेली, लोरमी, पथरिया एवं सरगांव में होगा मतगणना का कार्य
    मुंगेली/शौर्यपथ /राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के मतों की गणना 15 फरवरी 2025 को प्रातः 09 बजे से किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय जिला ग्रंथालय में नगर पालिका मुंगेली, बी.आर.साव स्कूल कक्ष क्रमांक 12 में नगर पंचायत जरहागांव एवं कक्ष क्रमांक 31 में नगर पंचायत बरेला का मतगणना कार्य किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका लोरमी अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी, नगर पंचायत पथरिया अंतर्गत सांस्कृतिक भवन पथरिया और नगर पंचायत सरगांव अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल सरगांव में मतगणना कार्य किया जाएगा।
           कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण मतगणना कार्य के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थलों में सभी तैयारियां सुरक्षा, चिकित्सा, बैठक व्यवस्था, विद्युत सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बेहतर तरीके से मतगणना सम्पन्न कराने हेतु सहयोग करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल ने बताया कि मतगणना स्थलों में चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। केवल पासधारकों को ही मतगणना परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गाड़ी पार्किंग एरिया में खड़ी करनी होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा।
    मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों को दिया गया गहन प्रशिक्षण
         नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतगणना कार्य के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायकों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक  रामप्रसाद चौहान ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना कार्य के लिए बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेने एवं प्रक्रियाओं को समझने के लिए प्रेरित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि मतगणना स्थलों में ईडीबी की गिनती के लिए अलग टेबल की व्यवस्था की गई है। टेबल में मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों के द्वारा मतगणना कार्य किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रशिक्षण में मतगणना के पूर्व तैयारी, जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना, ईवीएम से मतगणना की व्यवस्था सहित विभिन्न प्रपत्रों को भरकर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रॉग रूम मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों तथा कर्तव्य मतपत्र एवं कंट्रोल यूनिट के मतों की काउंटिंग की प्रक्रिया को सरलता से विस्तारपूर्वक समझाया। साथ ही सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर जी. एल. यादव, मुंगेली रिटर्निंग आफिसर श्रीमती पार्वती पटेल, पथरिया रिटर्निंग आफिसर  बी. आर. ठाकुर, लोरमी रिटर्निंग आफिसर अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

    सीईओ डाॅ. संजय कन्नौजे ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ
    बालोद/शौर्यपथ /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों में नियमित रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम कचान्दुर में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ’जाबो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. संजय कन्नौजे ने उपस्थित लोगों को त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग हेतु प्रेरित कर देश के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के पूनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। इस अवसर पर डाॅ. कन्नौजे ने ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार के महत्व के संबंध में भी जानकारी दी। ’जाबो’ कार्यक्रम के अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं स्कूली बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल में आकर्षक रंगोली बनाकर आम जनता को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंचायत विभाग के उपसंचालक एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    जिले के नगरीय निकायों में मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण
     मतगणना हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    बालोद/शौर्यपथ /नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के 08 नगरीय निकायों में विगत 11 फरवरी को हुए मतदान के पश्चात् कल शनिवार 15 फरवरी को मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी नगरीय निकायों में मतगणना हेतु मतगणना कक्ष निर्धारित कर लिया गया है। इन सभी मतगणना केन्द्रों में सुबह 09 बजे से मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतगणना प्रारंभ कर दिया जाएगा। मतगणना का कार्य समय पर सुनिश्चित करने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना तिथि 15 फरवरी को सुबह 08 बजे से मतगणना स्थल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 08 नगरीय निकायों मंे मतगणना हेतु काउंटिंग हाॅल निर्धारित कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालोद के मतगणना हेतु नवीन टाउन हॉल में मतगणना स्थल बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में बीएसपी उ.मा.वि. क्र.2, नगर पंचायत गुरुर में डारेन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय, नगर पंचायत गुण्डरदेही में शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, नगर पंचायत डौंडीलोहारा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर पंचायत डौंडी में सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत चिखलाकसा में निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं नगर पंचायत अर्जुंदा में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बनाए गए निर्धारित हाॅल में मतगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद बालोद के मतगणना हेतु 06 टेबल, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के लिए 14 टेबल, नगर पंचायत गुण्डरदेही, अर्जुंदा, डौण्डी, चिखलाकसा, डौण्डीलोहारा एवं गुरूर के लिए 05-05 टेबल मतगणना हेतु बनाया गया है।
    जिले में मतगणना के कार्य को त्रुटिरहित ढंग से एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मास्टर ट्रेनर्स द्वारा समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण में मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को ईवीएम के माध्यम से काउंटिंग की संपूर्ण प्रक्रिया, मतगणना सुपरवाईजर के कार्य, ईवीएम मशीन के गणना टेबल में पहुँचने के बाद मशीनों को खोलने एवं अन्य सभी प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। इसके साथ ही गणना सुपरवाईजर द्वारा भरे जाने वाले गणना परिणाम पत्रक मतपत्र के लेखा भाग-02 एवं 21(क) के भरने की प्रक्रिया और मतदान अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना के प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा परिणामों के ऐलान आदि सभी प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।

       रायपुर/शौर्यपथ/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय चेतना की सशक्त स्वर श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अप्रतिम योगदान को नमन किया।
      मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान  क्रांतिकारी विचारधारा की संवाहक थीं जिनकी लेखनी ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनकी कालजयी रचना ‘झाँसी की रानी’ मात्र कविता नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है, जिसने प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्वाभिमान और संघर्ष की ज्वाला प्रज्वलित की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी की कविताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी स्वतंत्रता संग्राम के समय थीं। उनकी लेखनी ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को ऊर्जा दी और जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जागृत की। उनकी रचनाएं न केवल अतीत की गौरवगाथा हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बनी रहेंगी।
        मुख्यमंत्री साय ने श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके अविस्मरणीय योगदान को नमन किया।मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

    नरेश देवांगन
      जगदलपुर / शौर्यपथ /आबकारी विभाग का काम अवैध शराब पर रोक लगाने और कार्यवाही करने का है, मगर शहर के शराब दुकानों में तय मूल्य से अधिक में बिक रही शराब को लेकर ऐसा लग रहा है जैसे अपनी ऊपरी कमाई के लिए विभाग ही अवैध शराब की बिक्री करा रहा हो? बस्तर जिले में शराब कारोबारी MRP को नहीं मानते। जिले भर में शराब MRP से काफी ज्यादा दाम पर बेंची जा रही है। बिल मांगने पर बिल भी नहीं दिया जाता। विभागीय सूत्रों की माने तो एक ही व्यक्ति के पास जिले की सारी दुकानों का ठेका होने के कारण मनमाने दामों पर शराब बेंची जा रही है। जबकि नियम अनुसार MRP से ज्यादा दाम पर कोई भी सामान बेचना कानूनन गलत है। यह उपभोक्ता अधिकारों के भी खिलाफ है। आबकारी विभाग भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता। वह पूरी तरह मौन है। कारवाही के नाम पर विभाग कच्ची शराब सहित कुछ अंग्रेजी शराब के कोचीयो को पकड़कर खुद की पीठ थपथपाता है । लेकिन विभाग द्वारा संचालित सरकारी दुकानों में सेल्स मेन खुलेआम मदिरा प्रेमियों को तय मूल्य से 20 से 40 रुपए वही कोचियों को अधिक पैसा लेकर थोक के थोक में शराब धड़ल्ले से बेच कर बस्तर के शराब प्रेमियों को चुना लगा रहे है। सरकार के सख्त हिदायतों के बावजूद शराब दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। एक तरफ छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाला को लेकर जाँच जारी है इस मामले पे लिप्त कई लोगो की गिरफ्तारी भी हुई है। वर्तमान में इस मामले पे आबकारी मंत्री कवासी लखमा कि गिरफ्तारी भी हुई है, इस मामले को लेकर ईडी की कार्यवाही जारी है। इतनी बड़ी कार्यवाही का खुलासा देख शराब प्रेमियों को भाजपा के सरकार पे भरोसा था की साय की सरकार में शराब प्रेमियों को अब नहीं ठगा जायेगा लेकिन यहाँ मामला उल्टा ही नजर आ रहा है, उनके सात फिर से वही व्यवहार किया जा रहा है। मामला जगदलपुर मे स्थित कंगोली अंग्रेजी शराब दुकान का है जहा नियमों को ताक पर रख कर यहाँ के मैनेजर सहित सेल्समेन धड़ल्ले से मदिरा प्रेमियों को तय मूल्य से अधिक लेकर उन्हें दिन रात ठग रहे है। बस्तर के आदिवासी मदिरा प्रेमियों को ठगने मे विभाग के मौन जिम्मेदार का हाथ भी है? शिकायत मिलने पर जिले के अधिकारी कार्यवाही नहीं करते साफ कह दिया जाता है की मौखिक पे कोई कार्यवाही नहीं होंगी लिखित शिकायत व साक्ष्य देना पड़ेगा ओर कोर्ट का भी चक्कर लगाना पड़ेगा।इससे ऐसा लग रहा है की जिम्मेदार  साय सरकार के सुशासन को कुशासन की दिशा में ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। एक समय ऐसा ना आ जाये की भाजपा की सरकार मे शराब घोटाला का आंकड़ा ज्यादा निकले? कंगोली अंग्रेजी शराब दुकान में मदिरा ले रहे शराब प्रेमीयों ने नाम नही छापने की सर्त पे बताया की शराब की बोतल पे तय मूल्य से  20 से 40 रुपए अधिक लिया जा रहा है जिसका उनको बिल भी नहीं दिया जाता है। इसका विरोध करने पर  दुकान के सेल्समेन के द्वारा गाली गलोच कर भगा दिया जाता है , ओर तो ओर दुकनो मे कुछ रॉयल स्टैग शराब पउआ बिक रही है जिसमे MRP ओर बैच नंबर नहीं है बावजूद इसके भी शराब को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है I सबसे बड़ा सवाल यह है की बिना बेच नम्बर ओर एमआरपी के दारू कैसे बिक रही । स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि यह सब कुछ आबकारी विभाग  के अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है. शराब प्रेमियों का कहना है कि शराब ठेकेदार जहां ग्राहकों के जेब पर डाका डालकर बेहिसाब मुनाफा कमा रहे हैं, वहीं विभागीय अधिकारियों की भी जेब भर रहे हैं। वही एक और शराब प्रेमी ने बताया की ओवर रेट का खेल दुकान में लगातार चल रहा है इसकी जानकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को भी है इसकी शिकायत कई बार की गई है लेकिन कर्यवाही नहीं होता । अब ऐसे में सोचने वाली बात है की छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाला मामला अभी ख़तम भी नहीं हुआ है बावजूद इसके फिर से शराब की कालाबाजारी का सिलसिला चालू हो चूका है। अब देखने वाली बात यह है की इस खबर के प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते है या शासन प्रशासन मूकदर्शक बना देखता रहता है ?
    इस पुरे मामले मे ज़िला आबकारी अधिकारी चंद्रहास यदु से जानकारी चाही गई तो उन्होंने ऑन कैमरे बताने के लिए साफ मना किया वही कैमरे के पीछे रह कर श्री यदु ने साफ कह दिया की बिना MRP बिना बैच नंबर के शराब नहीं बेचा जा सकता यह गलत है, इसकी जाँच की जाएगी। वीडियो मान्य नहीं है, कोर्ट मे  शिकायत करता को विटनेस बनाना पड़ता है। जब मै महासमुंद मे था तब मैंने 106 कार्यवाही की थी जहा लोगो ने सक्षम कार्यवाही करते देखा  जहा मैंने तलाशी ली, दारू पकड़ा, दस्तखत करवाये , फोटो लिए लोगो का बयान लिया गया। बाद मे विटनेस कोर्ट मे जा के मुकर गए ओर आरोपी छूट गया। वैसे भी मेरे क्षेत्र अधिकार मे नहीं है मै कुछ नहीं करूँगा इंस्पेक्टर लोगो की जिम्मेदारी है, उनको पचास साठ हजार तनख्वाह मिलता है सभी दुकानों मे कार्यवाही व निरिक्षण के लिए इंस्पेक्टर नियुक्त है आप शिकायत आवेदन दीजिये मै आदेश करूँगा मामले पे जाँच कर प्रतिवेदन जमा करेंगे फिर कार्यवाही की जाएगी।
     130 MRP का क्वार्टर 150 में; 210 वाला बियर 250 में
    जिले में शराब ठेकेदार द्वारा किस कदर अपनी मनमानी की जा रही है, इसका अंदाजा शराब के दामों ने लगाया जा सकता है। हालात यह हैं कि 130 रुपये की MRP वाला शराब NV GROUP BESTO RARE WHISKY 180ML 150 रुपये में दिया जाता है। DRUK 11000 PREMIUM STRONG BEER 650ml की कीमत 240 रुपए है लेकिन 250 रुपए मे बेचा जा रहा है। वहीं PRESIDENT 5000 SUPER BEER 650ML MRP 210 वाला 250 रुपये में दिया जाता है। यानि MRP से 40 रुपये ज्यादा एक बोतल पर लिए जा रहे हैं। WHITE BLUE 180 ml की कीमत 250 रुपए है लेकिन 260 रुपये में दी जाती है। इसी तरह अलग-अलग ब्रांड के दाम अलग-अलग लिए जाते हैं। हर शराब MRP से ऊपर ही बेंची जाती है। ग्राहक अगर बिल मांगता है तो उसे बिल भी नहीं दिया जाता। मजबूरी में वह उसी दाम पर खरीदने के लिए विवश रहता है।

    सभापति के प्रबल दावेदार कांग्रेस से 02 और भाजपा से 02   

         दुर्ग। शौर्यपथ। दुर्ग नगर पालिक निगम में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके हैं 15 फरवरी को नतीजे आ जाएंगे दुर्ग नगर निगम के 60 वार्डों में राजनीतिक चर्चा के अनुसार कांग्रेस पार्षदों की संख्या एक बार फिर बहुमत की ओर नजर आ रही है और अपने 25 सालो के रिकार्ड को बरकरार रखेगी वही भाजपा समर्थको का कहना है कि इस बार निगम में बहुत भाजपा पार्षदों की होगी और बहुमत से कम होने का रिकार्ड टूट जाएगा .
      बता दे कि पिछले 4 कार्यकाल में भाजपा को निगम में पार्षदों की संख्या में बहुमत नहीं मिला ऐसे में इस बार संगठन की मजबूत रणनीति का हवाला देते हुए बढ़त की उम्मीद की जा रही है . वही कांग्रेस समर्थको का कहना है कि पार्षदों की संख्या में बहुमत होगी और सभापति की खुर्सी भाजपा के हाथ होगी . मतगणना के पहले और बाद में कवायदों का दौर जारी रहेगा कि सभापति कौन होगा .
       कांग्रेस को बहुमत मिलने पर सभापति के लिए दो प्रमुख नामो दीपक साहू और संजय कोहले की चर्चा जोरो पर है कांग्रेस से प्रबल दावेदार के रूप में दीपक साहू के नाम पर आम सहमति बन सकती है वार्ड नंबर 40 से पार्षद दीपक साहू तीसरी बार नगर निगम में अपनी भूमिका निभाएंगे .दीपक साहू कांग्रेसी पार्षदों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच में भी काफी लोग भी हैं एवं उनकी मिलनसार छवि के है और इनका भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के साथ भी मधुर सम्बन्ध है . निर्दलीय प्रत्याशियों की अगर भूमिका अहम् होती है ऐसे में दीपक साहू को निर्दिल प्रत्याशियों के समर्थन की गुंजाइश ज्यादा बनती है वही दूसरा नाम संजय कोहले का है कोहले भी 4 बार से वार्ड का प्रतिनिधितव कर चुके है ऐसे में वरिष्ठ पारषद होने के नाते संगठन के अन्य नेता उनके नाम को आगे कर सकते है वही ऐसी भी चर्चा है कि पूर्व विधायक के तरफ से एक बार फिर कांग्रेस संगठन को दरकिनार करते हुए अपने करीबी राजेश शर्मा अगर जीत जाते है तो उनके नाम को आगे करेंगे किन्तु इस बार कांग्रेस नेता अरुण वोरा को समर्थन मिले इसकी उम्मीद ना के बराबर है .
       वहीं अगर भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला तो श्याम शर्मा और विनायक नातू के सभापति पद के दावेदारी की बात सामने आ रही है बता दें कि विनायक नातू और श्याम शर्मा दोनों ही विधायक गजेंद्र यादव के करीबी माने जाते हैं महापौर प्रत्याशी के लिए सांसद विजय बघेल की पसंद को प्राथमिकता दी गई ऐसे में सभापति के लिए स्थानीय विधायक गजेंद्र यादव की पसंद को प्राथमिकता दी जा सकती है इन सब में श्याम शर्मा और विनायक नातू प्रबल दावेदार होंगे परंतु वहीं दूसरी ओर विनायक नातू वार्ड नंबर 53 से चुनावी जग में जीत जाए ऐसी संभावना वर्तमान समय में नजर नहीं आ रही है वहीं श्याम शर्मा भी त्रिकोनी मुकाबले में फंस चुके हैं .परिणाम आने के बाद स्थिति साफ़ होगी कि भाजपा की तरफ से कौन प्रमुख दावेदार होगा . सत्ता का लाभ भी भाजपा को मिलने की उम्मीद है जिसके कारण निर्दलीय पार्षद का झुकाव भाजपा की तरफ भी हो सकता है . कयासों का दौर राजनितिक उठापटक सभापति के चयन तक ज़ारी रहेगा और राजनितिक सरगर्मी तेज ही होगी .

      दुर्ग। शौर्यपथ।

      नगरी निकाय चुनाव में 11 फरवरी को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो चुका है प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 15 फरवरी को हो जाएगा मतदान होने के बाद शहर में चर्चा का विषय राजनीतिक पार्टियों को सोचने पर मजबूर कर रहा है एक तरफ ऐसी चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी के लगभग 20 पार्षद चुनावी जंग में जीत हासिल करेंगे वहीं एक बार फिर शहरी सरकार में कांग्रेसी पार्षदों की संख्या ज्यादा होगी और सभापति का पद कांग्रेस के पास पहुंच जाएगा वहीं दूसरी तरफ महापौर के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमार की जीत को निश्चित माना जा रहा है.
        ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब दुर्ग नगर निगम के 60 वार्डों में कांग्रेसी पार्षद ज्यादा संख्या में जीत कर आ रहे हैं ऐसे में कांग्रेसी महापौर को हार का सामना क्यों करना पड़ रहा है कांग्रेसी पार्षदों के जीत की संख्या ज्यादा होने की चर्चा से इस बात को बल मिल रहा है कि शहर में कांग्रेस के कार्यकर्ता अभी भी अपनी जमीनी पकड़ को मजबूत बने हुए हैं परंतु संगठन की दृष्टि से कांग्रेस एक कमजोर संगठन के रूप में फिर उभर कर सामने आ गई दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस संगठन का पूरा होल्ड पूर्व विधायक अरुण वोरा के पास सालों से है और इस कमजोर संगठन में कोई बड़ा फेरबदल न होने का प्रमुख कारण  अरुण वोरा ही माने जा रहे हैं .पूर्व विधायक अरुण वोरा कांग्रेस संगठन के निष्क्रिय और कमजोर जिला अध्यक्ष को बदलने में असफल हुए .ऐसी चर्चा है कि एक बार बैठक में जिला अध्यक्ष ने अपनी पीड़ा भी कह दी कि उन्हें उनके हिसाब से काम करने नहीं दिया जा रहा और वह इस्तीफा दे रहे हैं परंतु ना तो उनका इस्तीफा मंजूर हुआ और ना ही जिले का अध्यक्ष किसी अन्य के हाथों सौपा गया वहीं सालों से ब्लॉक अध्यक्ष भी नहीं बदले गए .कांग्रेस सरकार के समय ब्लॉक अध्यक्षों को चखना सेंटर मिलने की चर्चा के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की छवि भी धूमिल हुई वहीं पूर्व के कार्यकाल में कांग्रेसी पार्षद ठेकेदारी में और शौचालय सञ्चालन सहित राशन दुकान लेने को ही अपनी उपलब्धि मानते रहे संगठन की मजबूती से ना उन्हें कोई लगाव नजर आया और ना ही संगठन के लिए उनके द्वारा कोई विशेष पहल की गई .
       युवा कांग्रेस अध्यक्ष की बात करें तो युवा कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति भी कांग्रेस नेता अरुण वोरा द्वारा की गई यह अलग विषय है कि अब वह भी गुटबाजी की चपेट में है . युवा अध्यक्ष के विषय में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का यही कहना है कि वह सिर्फ ठेकेदारी करने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने थे युवा कांग्रेस अध्यक्ष की शक्ति कभी आंदोलन में नजर नहीं आई युवा कांग्रेस अध्यक्ष अपनी शक्ति प्रदर्शन का नजारा तब दिखाएं जब उनकी टिकट काटी गई और अपने साथियों सहित पूर्व विधायक अरुण वोरा के समक्ष बड़ी संख्या में विरोध करने पहुंच गए . वहीं निष्क्रिय कार्यशैली की बात करे तो मतदान के एक दिन पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा वार्ड प्रभारी की नियुक्ति कर समाचार पत्रों में झूठी वाह वाही भी बटोरी गई परंतु जहां एक और भारतीय जनता पार्टी संगठन पिछले 6 महीना से नगर निगम चुनाव की तैयारी में बैठकों का दौर आरंभ कर चुकी थी वहीं कांग्रेस संगठन में बैठकों की बात तो दुर्ग कांग्रेस की  आपसी गुटबाजी चुनावी समर में अपनी चरम सीमा पर नजर आई .
       दुर्ग शहर कांग्रेस की राजनीति की बात करें तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक अरुण वोरा से मोह भंग हो गया ऐसे में कांग्रेस संगठन लगातार कमजोर स्थिति में नजर आ रहा है अगर जल्द बदलाव नहीं हुई तो कोई बड़ी बात नहीं कि कांग्रेस अपने और बुरे दौर में गुजरेगी कांग्रेस की राजनीति करने वाले कार्यकर्ता भी अब यह मानने लगे हैं कि दुर्ग शहर में संगठन में बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है और पूर्व विधायक अरुण वोरा के वर्चस्व की समाप्ति के बाद ही कांग्रेस संगठन एक बार फिर सक्रिय भूमिका में पूरी दमदारी के साथ नजर आएगा .वर्तमान समय में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू शहर में चर्चा का विषय जरूर रही परंतु संगठन की निष्क्रियता प्रेमलता साहू के हार का बड़ा कारण माना जा रहा है वही प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दीपक बैज की कार्यप्रणाली की निष्क्रियता का प्रमाण यही है कि दुर्ग जिले में कांग्रेस लगातार अपनी लोकप्रिय खोती जा रही है और संगठन कमजोर होने के बावजूद भी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दुर्ग कांग्रेस में कोई बदलाव की दिशा में सार्थक कदम नहीं उठाया गया परिणाम स्वरुप फिर एक बड़ी हार की ओर दुर्ग कांग्रेस पहुंच गई वहीं पार्षदों की ज्यादा संख्या (चर्चो अनुसार )यह भी दर्शा रही है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अभी भी मजबूत है परंतु नेतृत्वकर्ता काफी कमजोर जिसके परिवर्तन की आवश्यकता अब कांग्रेसी कार्यकर्ता भी कर रहे हैं ?

    राजनितिक चर्चा के आधार पर

        रायपुर / शौर्यपथ / श्रद्धा और आस्था के प्रतीक ‘महाकुंभ‘ के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान कर प्रदेश एवं समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
    राज्यपाल ने कहा कि सनातन के इस महापर्व के अवसर पर डुबकी लगाना परम सौभाग्य की बात है। ऐसे पुण्य क्षणों का लाभ लेना अत्यंत सुखद एवं मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।

         रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती (14 फरवरी) पर उन्हें नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति में नारीशक्ति की एक प्रेरणादायी प्रतीक थीं। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली नेत्री और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने समर्पण, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी।
       मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और भारत की पहली महिला विदेश मंत्री भी रहीं। उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से भारतीय विदेश नीति को नई दिशा दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुषमा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। वे हमेशा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखती थीं। उनके विचार, उनकी कार्यशैली और उनकी सेवा भावना हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा की राह पर अग्रसर होने का मार्ग दिखाएगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision