
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दोपहर 1 बजे तक 61.73 प्रतिशत मतदान
कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
राजनांदगांव /शौर्यपथ / त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत द्वितीय चरण में आज जनपद पंचायत छुरिया के 118 पंचायतों के 298 मतदान केन्द्रों में जिला पंचायत सदस्य के 3 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 25 पद, सरपंच के 118 पद एवं पंच के 1521 पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण हुआ। ग्रामीणों में मतदान के प्रति जागरूकता देखने को मिली और सुबह से ही मतदान केन्द्रों में बड़ी संख्या में ग्रामीण कतार में खड़े रहकर बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केन्द्रों में युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह देखा गया। बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान केन्द्र में आकर मतदान किया। मतदान केन्द्रों पर छांव, पेयजल सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था की गई थी। जिला निर्वाचन कार्यालय से दोपहर 1 बजे तक प्राप्त जानकारी अनुसार आज द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 61.73 रहा है। जिसमें 58.31 प्रतिशत पुरूष एवं 65.23 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम कल्लूबंजारी, गेंदाटोला, जोशीलमती, बेलरगोंदी, भोलापुर, पुर्रामटोला सहित संवेदनशील मतदान केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर अग्रवाल ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मतदान केन्द्र में पेयजल एवं छांव सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया और अन्य ग्रामीणों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने कहा।
उल्लेखनीय है कि तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ क्षेत्र में मतदान संपन्न होगा। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 4, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 100 एवं पंचों की संख्या 1400 है। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 100 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 263 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 971 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 66 हजार 754 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 65 हजार 217 है। जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 2, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 20, सरपंचों की संख्या 76 एवं पंचों की संख्या 1057 है। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 76 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 209 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 98 हजार 679 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 49 हजार 330 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 49 हजार 349 है।
बालोद विकासखण्ड के सभी 189 मतदान केन्द्रों में
शांतिपूर्ण एवं बिना किसी अवरोध के संपन्न हुआ मतदान
युवा, बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग सहित सभी वर्गों के मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
बालोद/शौर्यपथ /त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के बालोद विकासखण्ड में आज दूसरे चरण का मतदान सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। दूसरे चरण के अंतर्गत आज बालोद विकासखण्ड के सभी 189 मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। बालोद विकासखण्ड के सभी मतदान केन्द्रों में निर्धारित समय सुबह 07 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। जिले में दूसरे चरण के अंतर्गत आज जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी मतदान केन्द्रों में पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. संजय कन्नौजे ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी के मतदान केन्द्र क्रमांक 124 में सपत्नीक पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे चरण के अंतर्गत आज संपन्न मतदान के दौरान युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित महिला मतदाताओं के अलावा सभी वर्ग के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेते हुए पूरे जोश एवं उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज संपन्न मतदान के दौरान युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इसके अंतर्गत आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम झलमला के मतदान केन्द्र में युवा मतदाता वैभव सिंह, दीपा, देवश्री, कनिष्का एवं देविका ने मतदान केन्द्र में पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन सभी युवा मतदाताओं ने इस अवसर को अपने लिए अत्यंत रोमांचकारी बताते हुए कहा कि उन्हें आज अपने मताधिकार के प्रयोग के माध्यम से निर्वाचन के इस राष्ट्रीय कार्य में सहभागी बनने से उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। इसके साथ ही अपने शारीरिक असमर्थता के बावजूद दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने में पीछे नही रहे। इसी कड़ी में ग्राम सिवनी के मतदान केन्द्र में 80 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता श्रीमती बसंता बाई एवं 72 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता श्रीमती संतरी बाई ने भी अपने परिजनों के सहायता से मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर जिले के सभी मतदाताओं को त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। आज संपन्न मतदान के दौरान ग्राम नेवारीकला के मतदान केन्द्र क्रमांक 51 में बुजुर्ग दिव्यांग मतदाता श्री हेमलाल निर्मलकर ने अपने शारीरिक अक्षमता के बावजूद अपने परिजनों के साथ मतदान केन्द्र में पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। बालोद विकासखण्ड के ग्राम सिवनी के मतदान केन्द्र में मतदाताओं के लिए बैठक एवं छांव इत्यादि की समुचित व्यवस्था की गई थी। जिसमें मतदाताओं ने छांव में विश्राम कर अपनी बारी आने पर क्रमशः अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सिवनी मतदान केन्द्र की सराहना वहाँ उपस्थित युवा मतदाता श्री पिंटू देवांगन, गजेन्द्र, मिलेश पटेल, विवेक सिन्हा और समारू नेताम ने करते हुए यहाँ की व्यवस्था को बहुत ही सराहनीय बताया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदान कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु रिटर्निंग अधिकारी, नोडल अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स एवं पुलिस के आला अधिकारी ने मतदान केन्द्रों का लगातार दौरा कर मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का निरंतर माॅनिटरिंग करते रहे। जिला एवं पुलिस प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी एवं रिजर्व मतदान दलों की तैनातगी भी सुनिश्चित की गई थी। सभी मतदान केन्द्रों में मतदान समाप्ति के पश्चात् मतदान अधिकारियों के द्वारा निर्धारित प्रक्रिया को पूरी करने के पश्चात् निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतगणना के कार्य को आरंभ कर दिया गया।
मुंगेली/शौर्यपथ / जिला मुंगेली के ग्राम करही में मुख्य मार्ग पर जिला एवं सत्र न्यायालय के समीप एक लावारिस गाय के बीमार होने की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक उपचार प्रदान किया। इसके बाद, गाय को नगर पालिका मुंगेली के काउ कैचर की सहायता से पण्डरभट्ठा गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया, जहां उसका आगे इलाज किया जा रहा है। गाय के उपचार में अतिरिक्त उप संचालक डॉ. डी. के. सारस्वत एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी अनिल सोनी का विशेष सहयोग रहा।
पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि गाय फूड पॉइजनिंग से पीड़ित थी। अधिक मात्रा में बचा हुआ भोजन खाने से मवेशियों को यह बीमारी हो जाती है, जो कई बार घातक भी साबित होती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा, शादी-विवाह या अन्य आयोजनों के बाद बचे हुए भोजन को खुले में न फेंकें। इसे किसी गड्ढे में डालें या उचित तरीके से निपटान करें, ताकि लावारिस मवेशियों को अनावश्यक खतरा न हो।
बीमार या घायल पशु दिखे तो करें संपर्क
पशु चिकित्सा विभाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि कहीं कोई अस्वस्थ या घायल पशु दिखे, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9827167241 पर सूचना दें, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। विभाग मवेशियों की देखभाल और उनके उपचार के लिए तत्पर है।
मुंगेली/शौर्यपथ / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत जनपद पंचायत लोरमी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में ग्राम अखरार के मतदान केन्द्र क्रमांक 04 में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब नवविवाहित युवक मिथलेश जायसवाल और उनकी बहन महारानी जायसवाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
मिथलेश जायसवाल की शादी हाल ही में 18 फरवरी को संपन्न हुई थी, जबकि उनकी बहन महारानी की बारात आज ही आने वाली है। बावजूद इसके, दोनों ने पहले अपने नागरिक कर्तव्यों को प्राथमिकता दी और मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल की। खास बात यह रही कि महारानी जायसवाल ने दुल्हन के पारंपरिक परिधान में मतदान किया, जिससे अन्य मतदाताओं को भी मतदान के प्रति प्रेरणा मिली। मतदान के बाद दोनों ने कहा, मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
जल विजन 2047 के लिए राज्यों के जल मंत्रियों का उदयपुर में द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नीति जल संरक्षण और सतत विकास पर है केन्द्रित
रायपुर/शौर्यपथ /राजस्थान के उदयपुर में आयोजित राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए जनभागीदारी से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जल संरचनाओं के निर्माण में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर है और जल संरक्षण के क्षेत्र में राज्य के नवाचार मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,29,000 से अधिक जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे जल संसाधनों का संवर्धन हो रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाना हमारे लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ सरकार की नीति जल संरक्षण और सतत विकास पर केन्द्रित है। राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों की संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य में जल संग्रहण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं, जल संरचनाओं के प्रभाव और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें ग्रामीण और शहरी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की सिंचाई क्षमता में वृद्धि और जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण के लिए तय किए गए लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जल संचयन के लिए स्थायी संरचनाओं, लघु सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है, जिससे भूजल स्तर में सुधार हुआ है और किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो रहा है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने छत्तीसगढ़ की सतत जल प्रबंधन नीति और सामुदायिक सहभागिता मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य पूरे देश के लिए बेस्ट प्रैक्टिस मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जल संरचनाएं सिर्फ पानी के संरक्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि उत्पादन और जल सुरक्षा को भी मजबूत कर रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राज्यों को छत्तीसगढ़ के जल प्रबंधन मॉडल से प्रेरणा लेनी चाहिए और जल संरक्षण को अपनी नीतियों में प्राथमिकता देनी चाहिए। पाटिल ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और अधिक मजबूती देने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
जल विजन 2047 के लिए राज्यों के जल मंत्रियों का उदयपुर में द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नीति जल संरक्षण और सतत विकास पर है केन्द्रित
रायपुर / शौर्यपथ / राजस्थान के उदयपुर में आयोजित राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए जनभागीदारी से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जल संरचनाओं के निर्माण में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर है और जल संरक्षण के क्षेत्र में राज्य के नवाचार मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,29,000 से अधिक जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे जल संसाधनों का संवर्धन हो रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाना हमारे लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ सरकार की नीति जल संरक्षण और सतत विकास पर केन्द्रित है। राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों की संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राज्य में जल संग्रहण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं, जल संरचनाओं के प्रभाव और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें ग्रामीण और शहरी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की सिंचाई क्षमता में वृद्धि और जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण के लिए तय किए गए लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जल संचयन के लिए स्थायी संरचनाओं, लघु सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है, जिससे भूजल स्तर में सुधार हुआ है और किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो रहा है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने छत्तीसगढ़ की सतत जल प्रबंधन नीति और सामुदायिक सहभागिता मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य पूरे देश के लिए बेस्ट प्रैक्टिस मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जल संरचनाएं सिर्फ पानी के संरक्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि उत्पादन और जल सुरक्षा को भी मजबूत कर रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राज्यों को छत्तीसगढ़ के जल प्रबंधन मॉडल से प्रेरणा लेनी चाहिए और जल संरक्षण को अपनी नीतियों में प्राथमिकता देनी चाहिए। श्री पाटिल ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और अधिक मजबूती देने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद अब जमीनी कार्यकर्ताओ का गुस्सा फूटने लगा प्रदेश के कई जिलो में कार्यकत्र्ता जिला संगठन को कठपुतली बता रहे है तो जिले के बड़े नेता प्रदेश संगठन को निष्क्रिय . अंतर्कलह की यह धारा कांग्रेस में अविरल बह रही है . इस बीच राजनांदगांव से एक बड़ी खबर आयी है, जहां राजनांदगाव जिले के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष और जिला साहू समाज के अध्यक्ष भागवत साहू ने कांग्रेस पार्टी पर आंतरिक षड्यंत्र और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया था। भागवत साहू ने आज प्रेस क्लब में प्रेवासर्ता लेकर संगठन पर कई आरोप लगाए। वर्तमान में जिला पंचायत चुनाव में हारने के बाद पार्टी द्वारा कोई सहयोग नहीं करने की बात भी कही।
भागवत साहू ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 टेरेसरा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में उन्हें चुनावी मैदान में उतारा गया था, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं दिया। इसके विपरीत शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कुछ नेताओं ने मिलकर साजिशन उनकी हार सुनिश्चित की।
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए समर्पित होकर काम किया। बावजूद इसके पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उपेक्षित किया। नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए भागवत साहू ने कहा कि डोंगरगढ़ के वर्तमान विधायक ने बागी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष नवाज खान पर गंभीर आरोप लगाया। उनका है कि इन नेताओं ने धन बल और बाहुबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को हराकर बागी प्रत्याशी अंगेश्वर देशमुख को जिताने का काम किया।
भागवत साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, मैंने पार्टी नेतृत्व को समय रहते स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन मेरी बात को अनदेखा किया गया। मुझे भ्रमित किया गया और बागी प्रत्याशी को खुलकर समर्थन दिया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस घटना से कांग्रेस पार्टी की छवि को गहरा नुकसान हुआ है और बहुसंख्यक साहू समाज में असंतोष फैल गया है। भागवत ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी चरम पर है। कुछ नेता पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं। मैं जब खुद न्याय पाने में असफल हूं तो कार्यकर्ताओं को कैसे न्याय दिला पाऊंगा? ऐसी स्थिति में अध्यक्ष पद पर बने रहना उचित नहीं है।
भिलाई/शौर्यपथ / बलौदा बाजार हिंसा कांड में केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद युवाविधायक देवेन्द्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर जल्द से जल्द रिहाई के लिए नगर के घड़ी चौक सुपेला में एमआईसी सदस्य व पार्षद लालचंद वर्मा एवं कांग्रेस नेता अजय शिवबावलीकर व समस्त कांग्रेसियों ने आज सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान विद्वान पंडितों द्वारा सुन्दरकांड का पाठ किया गया और विधायक देवेन्द्र के रिहाई के लिए प्रार्थना किये। इसके साथ ही रघुपति राघव राजा राम भजन का भी पाठ किया। इस कार्यक्रम में कांगे्रेस नेता अतुलचंद साहू, पार्षद केशव चौबे, जावेद खान, पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा, रफीक खान, पाटन के युवा कांग्रेस नेता दर्शन ङ्क्षसह, अली हुसैन सिद्दिकी, कन्हैया चुरेन्द्र, प्रथम महापौर नीता लोधी, राजेश चौधरी, पलाश लिमेश, अर्जुन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस सुन्दरकांड में शामिल हुए।
02 लाख 26 हजार 899 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र सारधा लोरमी से दलों को मतदान सामाग्री का वितरण कर केन्द्र के लिए किया गया रवाना
मुंगेली/शौर्यपथ /राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए विकासखण्ड लोरमी क्षेत्र में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु मतदान केन्द्रों में पेयजल, छाया, बिजली सहित तमाम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया 20 फरवरी को प्रातः 07 बजे से शुरू होगा। मतदान दलों को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र सारधा लोरमी में मतदान सामाग्री का वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री रामप्रसाद चौहान, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने दलों को किए जा रहे मतदान सामाग्री वितरण का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 147 ग्राम पंचायत के लिए 439 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 24 सेक्टर अधिकारियों तथा रिजर्व सहित 527 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के लिए 92 रूट बनाए गए हैं। द्वितीय चरण के चुनाव में 01 लाख 14 हजार 605 पुरूष मतदाता, 01 लाख 11 हजार 924 महिला मतदाता और 10 तृतीय लिंग सहित कुल 02 लाख 26 हजार 899 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद पंचायत लोरमी क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के 05 सीटों के लिए 27 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 119 प्रत्याशी, सरपंच के 135 सीटों के लिए 619 प्रत्याशी और पंच के 1358 सीटों के लिए 3163 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 03 क्षेत्र में शौचालयों का संधारण कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सुबह सभी क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। उनके साथ जोन कमिश्नर, स्वास्थ्य अधिकारी, संधारणकर्ता एजेंसी और जोन के अभियंताओं का साथ रहना आवश्यक रहता है। वार्ड 30 प्रगति नगर, वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर व स्टील नगर, वार्ड 32 बैकुण्ठधाम, वार्ड 33 संतोषी पारा एवं वार्ड 37 सुभाषचंद्र बोस सब्जी मंडी का निरीक्षण किये एवं शौचालय संधारण की प्रगति, गुणवत्ता का जांच किये। संधारणकर्ता एजेंसी को निर्देशित किये की शौचालय संधारण कार्य जल्द ही पूर्ण करें। जिससे क्षेत्र के नागरिको को शौचालय उपयोग करने की सुविधा शीध्र ही दिया जा सके।
इसी तारतम्य में मंगलवार को जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र के सी-मार्ट के समीप बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निरीक्षण किये। वहां की साफ-सफाई, बिजली, पानी व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए एजेंसी को निर्देशित किये। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किये की शौचालय के आंगन में गमला रखने एवं खेल सामग्री का संधारण कराकर बच्चो के खलने व झुलने हेतु व्यस्था बनाये। इसी प्रकार वार्ड क्रं. 50 सामुदायिक सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किये एवं शौचालय के बागल में स्थित शास्त्री नगर में बाबा बालकनाथ सरोवर को देखे और साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किये। तालाब का पानी सूखने की स्थिति में है, जिसमें बोर की व्यवस्था हो सके तो उसे शीध्र कराने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त सतीश यादव, अमरनाथ दुबे, सहायक अभियंता प्रिया करसे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, बालकृष्ण नायडू, जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, पीआईयू अभिनव ठोकने आदि उपस्थित रहे।
द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को
जनपद पंचायत छुरिया के 118 पंचायतों के 298 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा मतदान
राजनांदगांव/शौर्यपथ / त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में मतदान सुचारू संपन्न कराने के लिए शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया से मतदान सामग्री के साथ मतदान दल को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में 20 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत छुरिया के 118 पंचायतों के 298 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदान दलों को मतदान कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया का निरीक्षण किया एवं मतदान सामग्री वितरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों से बातचीत की और सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्र में निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए छांव, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था रहेगी। मतदान दल बारी-बारी से मतदान सामग्री लेकर वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 3 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 25 पद, सरपंच के 118 पद एवं पंच के 1521 पदों के लिए निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत क्षेत्र छुरिया क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 118 है एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 298 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 389 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 427, महिला मतदाताओं की संख्या 71 हजार 961 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 1 है।
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव
रायपुर/शौर्यपथ / अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। इस मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 5,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करने के उद्देश्य से अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का आयोजन 2 मार्च को नारायणपुर में किया जाएगा। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ, यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि आशा, एकता और बदलाव का प्रतीक बन चुकी है।
अबूझमाड़, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के प्रकोप में रहा है। इस मैराथन के माध्यम से इस धारणा को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सभी कौशल स्तरों के लोग एकता, प्रतिस्पर्धा और आपसी समझ की भावना के साथ भाग ले सकें। मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी), 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियां शामिल होंगी, जिससे एथलीटों, पहली बार दौड़ने वालों और स्थानीय प्रतिभाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा। अत्याधुनिक टाइमिंग सिस्टम, पेसर्स, चिकित्सा सहायता और हाइड्रेशन स्टेशनों के साथ, यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।
मैराथन का उद्देश्य: स्वास्थ्य, एकता और शांति का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आयोजन को आशा का प्रतीक बताते हुए कहा कि खेल की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से लोगों को एक साथ लाकर, हम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना चाहते हैं बल्कि शांति और एकता का एक महत्वपूर्ण संदेश भी देना चाहते हैं। अबूझमाड़ को अब माओवाद से नहीं, बल्कि यहां के लोगों की क्षमता और प्रतिभा से पहचाना जाएगा।
प्रोमो मैराथन : सफल आयोजनों के साथ बढ़ता उत्साह
मुख्य कार्यक्रम से पहले आयोजन समिति ने 5 जनवरी को 5 किलोमीटर की प्रोमो मैराथन आयोजित की, जिसमें पुरुष वर्ग में तीजू पुजारी, लक्ष्मण पोयाम और बीरसिंह सलाम विजेता बने, जबकि महिला वर्ग में सोमराई गोटा, रीना उइके और भूमिका देवांगन शीर्ष स्थान पर रहीं। इसके बाद 19 जनवरी को नारायणपुर में 10 किलोमीटर की मिनी मैराथन हुई, जिसमें 800 से अधिक धावकों ने भाग लिया। इसमें पुरुष वर्ग में पुरकेश्वर लाल देशमुख, रस्सू कोरेस और बुधराम कुमेटी ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में मुस्कान कुशवाहा, भूमिका देवांगन और सोंबाई गोटा विजेता रहीं।
प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधाएं
प्रतिभागियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। पार्किंग, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मार्ग में सहायता केंद्रों की व्यवस्था होगी, जहां पीने का पानी, इलेक्ट्रोलाइट पेय, स्नैक्स, फल और प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध होंगे। धावकों के लिए रिकवरी/रेस्टिंग टेंट भी लगाए जाएंगे। लाइव ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से प्रतिभागियों को रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त होंगे और मार्ग को एलईडी संकेतकों से स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा सहायता स्टेशनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों की सुरक्षा बनी रहे। अनुभवी पेसर्स प्रत्येक श्रेणी में धावकों को मार्गदर्शन देंगे, जिससे वे अपनी गति बनाए रख सकें और अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
मैराथन से पहले कुछ विशेष आयोजन भी किए जाएंगे। 28 फरवरी को ‘बैंड दायरा’ द्वारा जादू बस्तर कॉन्सर्ट आयोजित होगा। 1 मार्च को एक भव्य ड्रोन शो होगा, साथ ही अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा अद्भुत करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक नृत्य, स्थानीय कला प्रदर्शनियां और बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। खेल के महत्व के साथ-साथ, यह मैराथन अबूझमाड़ की अनछुई सुंदरता और इसकी क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगी और क्षेत्र के विकास में सहायक होगी।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक, महान विचारक और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक माधव सदाशिव गोलवलकर 'गुरु जी' की जयंती (19 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गोलवलकर जी ने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समाजिक समरसता के सिद्धांतों को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका जीवन भारत की सनातन परंपरा, आध्यात्मिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने के लिए समर्पित था। उनकी विचारधारा ने देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र-सेवा और सामाजिक उत्थान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरुजी का जीवन भारत की संस्कृति, परंपरा और अखंडता को मजबूत करने का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने संगठन शक्ति के माध्यम से राष्ट्र के पुनर्निर्माण का जो संकल्प लिया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है। उनकी दूरदर्शी सोच और विचारधारा देश को सशक्त बनाने में सदैव प्रासंगिक रहेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोलवलकर जी का योगदान भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक पुनरुत्थान में अविस्मरणीय है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श और मूल्य राष्ट्रवादी सोच, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि गोलवलकर जी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के उत्थान और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर, समरस और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
