
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रीजनल साइंस सेंटर का भी किया भ्रमण
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से की मुलाकात
रायपुर/शौर्यपथ /कबीरधाम ज़िले के शासकीय हाई स्कूल, मोतिमपुर के छात्रों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। अपने रायपुर भ्रमण के दौरान बच्चो ने रीज़नल साइंस सेंटर का भी भ्रमण किया। विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्रों ने विधानसभा कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने उपमुख्यमंत्री एवं विधायक श्री विजय शर्मा से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से विधानसभा भ्रमण की पूरी जानकारी ली और राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूली बच्चों को रीजनल साइंस सेंटर का भी भ्रमण करवाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर था। इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी। छात्रों ने विधानसभा भ्रमण और उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा से मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताया और भविष्य में ऐसी और भी शैक्षणिक यात्राओं की इच्छा जताई। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के तहत हुआ एम ओ यू
दोनो राज्यों के कलाकार होंगे लाभान्वित
महत्वपूर्ण अवसरों पर दोनों राज्यों के कलाकार एक-दूसरे के राज्यों में दे सकेंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
रायपुर /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के तहत एम ओ यू संपादित किया गया है। इस समझौते के तहत भारतीय एकता की भावना को मजबूत करने, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने, नवाचारों और अनुभवों को साझा करने के लिए दोनों राज्य परस्पर सहयोग करेंगे। इस परस्पर समझौते से उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंधों के एक नए दौर की शुरुआत होगी, जिससे दोनों राज्यों के कलाकार लाभान्वित होंगे। दोनों राज्यों के स्थापना दिवस सहित राष्ट्रीय पर्वाें के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर दोनों राज्यों के सांस्कृतिक कलाकार एक-दूसरे के राज्यों में प्रस्तुतियां देंगे। दोनों राज्यों के विविध सांस्कृतिक विधाओं के क्षेत्र में परस्पर विनिमय से दोनों राज्यों के कलाकार और सांस्कृतिक कर्मियों को लाभ होगा। प्राचीन काल से दोनों राज्यों के मध्य स्थापित संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यकम में उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग की ओर से उप संचालक डॉ. पी०सी० पारख उपस्थित थे।
मान्यता है कि छत्तीसगढ़ रामायण कालीन अयोध्या की महारानी और श्रीराम की माता कौशल्या का मायका था। श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय इसी क्षेत्र में व्यतीत किया था। यहाँ माता कौशल्या की जन्मस्थली चंदखुरी, लवकुश की जन्मस्थली तुरतुरिया और शबरी का आश्रम शिवरीनारायण होने की मान्यता जन-जन में आज भी जीवंत है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल की घोषणा की थी। इस अभिनव उपाय के माध्यम से, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से राज्यों के बीच बेहतर समझ और जुड़ाव पैदा होगा, जिससे भारत की एकता और अखंडता मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया शुभारंभ
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आज शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज वह सपना साकार हो रहा है। सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों में टूरिज्म और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की लागत से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है l
माँ महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है ।
यह एयरपोर्ट 72-सीटर एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर भी काम जारी है।हमारे छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, रामगढ़ की पहाड़ियां, और एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात जैसे स्थलों तक अब देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान होगी। इसके साथ ही, एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से निवेश का माहौल भी बेहतर होगा। हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति में होम स्टे और रिसॉर्ट्स जैसे उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ को विमानन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नया साल आने वाला है, और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस नई विमान सेवा का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19-सीटर ट्विन औटर विमानों के माध्यम से इन शहरों के लिए सेवाएं देगी।
विमान टेकऑफ़ को वाटर सेल्यूट दिया गया। आज प्रारंभ हुई विमान सेवा के पहले यात्री के रूप में सांसद श्री चिंतामणि महाराज सपत्नीक सवार हुए, जिनको मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्डिंग पास देकर कहा कि आज आपने इतिहास बना दिया। आप इस रूट के पहले यात्री है, आपको शुभकामनाएं। इस अवसर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रबोध मिंज, श्री रामकुमार टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजु, संचालक विमानन विभाग श्री संजीव झा, फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी श्री संजय मांडविया उपस्थित थे।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर अगले 25 वर्षों के पेयजल सप्लाई की बनी योजना
कोड़ापार से थनौद टीला एनीकट तक नई पाईप लाईन का प्रस्ताव
109 करोड़ रूपए की लागत से बिछाई जाएगी 16 किमी लंबी पाइपलाइन
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से नवा रायपुर अटल नगर अत्याधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनने की तरफ अग्रसर है। राज्य के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर को देश के आधुनिक शहरों में शुमार करने के लिए इसे भविष्य के शहर के रूप मे तैयार करने हेतु प्रयासरत हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है आने वाले 25 वर्षों तक नवा रायपुर अटल नगर के लोगों को लिए निर्बाध पेयजल की सप्लाई। भविष्य में भूमिगत जल में कमी और बढ़ती जनसंख्या की मांग के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसके लिए अभनपुर के पास कोड़ापार से थनौद टीला एनीकट तक एक नई पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह पाइप लाइन 16 किमी लंबी होगी और इसकी अनुमानित लागत लगभग 109 करोड़ रूपए होगी। नवा रायपुर अटल नगर में टीला एनीकट से पानी की सप्लाई होती है। लेकिन गर्मी के दिनों में पानी की कमी होने से एक प्राकृतिक खुली नहर के द्वारा कोड़ापार से थनौद तक पानी की आपूर्ति की जाती है। कोड़ापार तक पानी रविशंकर जलाशय से आता है। कोड़ापार से थनौद तक खुली नहर की दूरी लगभग 25 किमी है। इतनी लंबी दूरी तक खुली नहर के माध्यम से छोड़ने पर काफी मात्रा में पानी का नुकसान हो जाता है। खुली नहर की वजह से पानी की वास्तविक क्षमता का इस्तेमाल नहीं हो पाता है।
नवा रायपुर के लोगों को पानी की दिक्कत न हो और साथ ही पानी का नुकसान भी न हो इसके लिए प्राकृतिक नहर के स्थान पर पाईपलाइन के माध्यम से नहर का पानी नया रायपुर अटल नगर तक पहुंचाया जायेगा। पाइप लाइन बिछाने से कोड़ापार से थनौद तक की दूरी भी कम होगी और बिना किसी नुकसान से अपनी वास्तविक क्षमता में पानी थनौद तक पहुंचेगा। इस परियोजना के अमल में आने और पूर्ण हो जाने से भविष्य में शहर के नागरिकों को पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रायपुर/शौर्यपथ /कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर पदयात्रा निकाली। राज्य की विष्णु देव साय सरकार एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियां बता रही हैं और कांग्रेस भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में संतोषी नगर से इंदिरा गांधी चौक तक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा प्रदेश में लूट, हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस और पुलिस परिवार पर हमला हो रहा है। किसान धान बेचने दर-दर भटक रहे हैं। बलौदा बाजार व कवर्धा की घटना से प्रदेश की बदनामी हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्था व अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और बेरोजगारी चरम पर है। विष्णु देव साय की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथों की कठपुतली बनकर रह गए हैं। ऐसी निकम्मी सरकार के खिलाफ हर स्तर पर कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी और प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान पदयात्रा में प्रमुख रूप से पीसीसी महामंत्री कन्हैया अग्रवाल,वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सलाम रिज़वी,संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान,पार्षद समीर अख्तर,मनोज पाल,प्रेरणा साहू,रेशम लाल अजगले,राजेश त्रिवेदी,मुकुंद कागदेलवार,शरद गुप्ता,देवेंद्र पवार, सुन्दरेश श्रीवास्तव ,विजय देवांगन,मनोज यादव,मुनेश गौतम,सल्लू भाई,राजेश विश्वकर्मा ,संजय ठाकुर,दिनेश निर्मलकर,राजेश कटारे,शैलेंद्र शर्मा ,विजय बाफना,महेश भाई,नदीम खान, राकेश ध्रुव , जितेन सोनवानी ,दिवाकर कलीम ,बिरसिंग धीवर ,चंदन विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, हरक साहू ,राजेन्द्र नेताम करण धीवर लाल,चुम्मन ,लखन लाल साहू ,धनजीत तारक,मोहम्मद आलम, रामू ध्रुव, लोकू, रवि साहू ,लेखराम साहू, मिथलेश देवगन ,शब्बीर खान,नईम खान,शकील खान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर में निर्दोष आदिवासी मारे गये
रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अबूझमाड़ क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में घायल बच्ची से मिलने डीकेएस अस्पताल गये तथा घायल बच्ची का हाल-चाल जाना। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर के निर्दोष आदिवासी मारे गये। 11 तारीख की घटना है। 11 तारीख की घटना में क्यों 7 लोगों की मौत आप बता रहे है स्पष्ट ग्रामीण बोल रहे है कि दो नक्सली है, 5 ग्रामीण है। ग्रामीण बच्चे को लेकर यदि डर से जंगल भागता है तो क्या नक्सली हो सकता है? क्या आपने इस तरह की इतिहास या घटना सुना है? घर काम कर रहे उनको ले जाकर एनकाउंटर कर रहे है, मार रहे है, निर्दोष आदिवासियों को। उसको आप आवाज न उठे करके अस्पताल तक नहीं ले जाते। ताकि केंद्रीय गृह मंत्री आ रहे आवाज न उठे, आदिवासियों का आवाज न उठे, ये दबाना नहीं तो क्या है? हमने हमेशा कहा है कि टार्गेटेड एनकाउंटर है स्वागत है लेकिन अगर निर्दोष आदिवासियों को मार रही ये सरकार उसके लिये हम कतई सहमत नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्या निर्दोष आदिवासियों को मार कर नक्सलियों का सफाया किया जायेगा? 15 साल की सरकार में बस्तर की क्या हालत रही है? बस्तर को हम लोगों ने देखे है, ताड़मेटला जैसे आदिवासियों का घर जलाया गया वो भी हम लोगों ने देखे। हम चाहते है कि बस्तर शांति आना चाहिये लेकिन निर्दोष आदिवासियों को मारकर यदि शांति आने की बात होगी तो निश्चित रूप से हम इसके पक्ष नहीं है।
रायपुर /शौर्यपथ / समाज द्वारा प्रदेश जिला तहसील ब्लॉक परिक्षेत्र नगर महानगर इकाई के सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा आम सहमति से किए गए सामाजिक संशोधन के बाद नया सामाजिक नियमावली 2025 के आमसभा में पारित कर लागू किया जाएगा एवं बैठक में बी एस सी नर्सिंग की छात्रा कु मुस्कान यादव गंडई राजनांदगांव को समाज द्वारा चालीस हजार आर्थिक सहायता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने बैठक के बारे उपरोक्त कहा एवं जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 20 फरवरी तक समाज द्वारा संचालित सभी जिला मे जिला तहसील ब्लॉक महानगर परिक्षेत्र नगर इकाई की बैठक लेकर सामाजिक नियमावली संशोधन पर चर्चा कर मसौदा तैयार किया कर प्रदेश समिति को प्रेषित किया जाएगा। प्रदेश समिति सभी जिला से प्राप्त संशोधन को आमसभा में चर्चा कर नया सामाजिक नियमावली के लिए प्रस्ताव पारित कर पुरे छत्तीसगढ़ के झेरिया यादव समाज में नये नियमावली को लागू किया जाएगा जो सभी को मान्य होगा। उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव सचिव सुंदर लाल यादव संरक्षक जगत राम यादव सुकालू राम यदु प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आकाश यादव जिला अध्यक्ष रायपुर रामलाल यादव महासमुंद प्रीतम यादव राजनांदगांव ज्योतिष राम यादव शक्ति दिवाकर यादव जांजगीर-चांपा त्रिभुवन यादव जिला राजनांदगांव महानगर इकाई अध्यक्ष गरीबा यादव दुर्ग उपाध्यक्ष मंगल यादव प्रदेश संगठन मंत्री शत्रुघ्न यादव जिला उपाध्यक्ष प्रीतम यादव सहित बड़ी संख्या में परिक्षेत्र नगर इकाई रायपुर के पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित थे।र इस मौके पर महानगर रायपुर इकाई के बैशाखू यादव, नरेश यादव, मतवारी यादव, पतिराम यादव, घुरउ राम यादव, राम स्वरूप यादव, शशि यादव, संदीप यादव आदि समाज प्रमुख उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुन्दर लाल यादव सचिव ने किया आभार व्यक्त शत्रुघन यादव ने किया उक्त जानकारी प्रीतम यादव ने किया।
सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण और समाज को रियायती दर पर जमीन देने की घोषणा
रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। श्री साय आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद से हम सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, एकजुट रहने और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विकास की राह में आगे बढ़ने की बात कही। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, समाज के अध्यक्ष श्री यू आर महिलांगे सहित अन्य समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज बाबा गुरुघासी दास की जयंती में जगह-जगह कार्यक्रम में शामिल होने का पुण्य अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर आगे चलते हैं। उनका नारा “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास“ है जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी अपनाया है और इसी दिशा में सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से लेकर अन्य स्थानों को विकसित करने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में जो भी वादा था उसे पूरा किया गया है। पीएम आवास का निर्माण, 3100 में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान, 5500 प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक, 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये और पीएससी में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए ट्राइबल हॉस्टल जानकारी देते हुए कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ना होगा। हमारी नई शिक्षा नीति, उद्योग नीति गरीबों, युवाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, अग्निवीरो, दिव्यांगजनो के लिए फायदेमंद है। समाज उद्यम के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सामाजिक बन्धुओं से बाबा गुरु घासीदास जी ने संदेशों को अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योग-धंधे की ओर आगे बढ़ने की अपील की। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सभी लोगों को गुरू पर्व की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य का विकास किया जा रहा है। यहाँ डोम निर्माण के लिए भी राशि जारी की गई है। आने वाले दिनों में भव्य डोम नजर आएगा।
चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनन्दन
समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय और अन्य अतिथियों ने आरती और जैतखाम की पूजा कर ध्वजारोहण में शामिल हुए। सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का गर्मजोशी से गजमाला पहनाकर स्वागत और चाँदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया। बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र सहित गुलाब के फूल भेंट किए गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सालिक निर्मल दिवाकर के पुस्तक ‘‘माँ की चाहत‘‘ का विमोचन भी किया।
पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई से मिलने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
चिकित्सकों की टीम के साथ श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य की ली जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने श्रीमती तीजन बाई को 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल विधायकों के साथ श्रीमती तीजन बाई से मिलने पहुंचे गनियारी
रायपुर / शौर्यपथ /प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई को प्रदान किया। श्री जायसवाल ने परिवार में नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की पहचान पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। तीजन बाई के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की गई है जो लगातार उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी करते रहते हैं। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने श्रीमती तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, श्री ललित चंद्राकर और श्री गजेंद्र यादव,संचालक स्वास्थ्य सेवाये, कलेक्टर, सीएमएचओ और स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
