August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ करेंगे ।
    मुख्यमंत्री अपरान्ह 4:15 बजे रायपुर के महादेव घाट में आयोजित नौका दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री वहां से 4:40 बजे सांकरा (अमलेश्वर ) तहसील पाटन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात संध्या 5:40 बजे वहां से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

    बालोद / शौर्यपथ / राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत शिशु संरक्षण माह 24 अगस्त 2021 से 28 सितम्बर 2021 तक मनाया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस.के. सोनी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलायी जायेगी। विटामिन ए की खुराक जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस बार यह सत्र मंगलवार और शुक्रवार को होंगे। पहला सत्र 24 अगस्त, 27 अगस्त, 31 अगस्त, 03 सितम्बर, 07 सितम्बर, 14 सितम्बर, 17 सितम्बर, 21 सितम्बर, 24 सितम्बर व 28 सितम्बर 2021 को आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बच्चों को विटामिन ए सिरप, आयरन सिरप, बच्चों का वजन तथा आंगनबाड़ी स्थित सत्रों में संपूरक पोषण आहार की सेवाओं का हितग्राहियों की पात्रता और पोषण तत्वों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराना है तथा अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पोषण आहार की प्रदायगी समेत संक्रमण के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था किया जाना है।
    जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जिले में 2075 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा। इसमें जिले में 09 माह से 05 वर्ष के कुल लक्षित 64530 बच्चों को विटामिन ए एवं 6 माह से 5 वर्ष के कुल लक्षित 69,343 बच्चों को आयरन सिरप की दवा एक एमएल सप्ताह में दो बार दी जायेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों से समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है। ग्राम स्वास्थ्य व शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस पर ग्राम और शहरी स्तर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, क्षेत्र की मितानिन, महिला समिति, ग्राम पंचायत, गैर शासकीय संस्थाओं का सहयोग आवश्यकतानुसार लिया जायेगा।

    रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार से आज यहां उनके निवास सतनाम सदन में खेल जगत के राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करने वाले वेट लिफ्टर लहरे बंधु ने सौजन्य मुलाकात की। विगत 9 से 12 अगस्त 2021 तक पटियाला पंजाब में आयोजित सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग टीम की ओर से रायपुर जय सतनाम व्यायाम शाला के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 7 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सभी सतनामी समाज से हैं।
    उल्लेखनीय है कि नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सुभाष लहरे ने 67 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और उनके छोटे भाई श्री करण लहरे ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस अवसर पर लहरे बंधु ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार से प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए विशेष डाईट और अन्य आवश्यक सुविधाएं संबंधी मांगों को रखा। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने उनकी मांगों को शासन के समक्ष रखने की बात कही। उन्होंने लहरे बंधुओं की इस कामयाबी के लिए बधाई और शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टीम के प्रशिक्षक श्री अजय दीप सारंग, श्री विजय महेश्वरी, कोमल माहेश्वरी, राजा भारती, भावेश सारंग, हंसराज मार्कण्डेय और लक्की मरकाम उपस्थित थे।

    सीएमओ को लगाई फटकार नगरी। कलेक्टर ने नगरी पहुँचकर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया और मेघराज नाहटा चौक से सिंचाई विभाग कॉलोनी तक 3 करोड से भी अधिक लागत से अधूरे बने सड़क का निरीक्षण किया और सीएमओ नगर पंचायत फटकार लगाई। बांधा तालाब सौंदर्यीकरण के विषय में दिशा निर्देश दिए। एसडीएम नगरी, जिला ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नगर पंचायत सीएमओ आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य मौजूद थे

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज रायपुर शहर जन सुविधा की दृष्टि से दी गई अविस्मरणीय सौगातों के लिए शहर के किशोर बालक सौम्य ने बड़े ही अनोखे अंदाज में मुख्यमंत्री का आभार जताया।
    रायपुर शहर को हृदय स्थल कलेक्टेरेट परिसर के समीप पार्किंग एवं ट्रैफिक की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलानें के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और फिर उसके बाद स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शहीद स्मारक स्कूल की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल को जनता को समर्पित करने पहुंचे थे, उस समय सौम्य कार्यक्रम स्थल पर उनका आभार जताने के लिए खुद से बनाए मुख्यमंत्री के पोट्रेट लेकर पहुंचा था।
    कार्यक्रम के दौरान सौम्य उसे हाथों में उठाए हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेंट करने के लिए बेहद उत्साहित था, वह बार-बार पोट्रेट को अपने दोनों हाथों में थामें मंच की ओर देख रहा था, इसी बीच मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री की नजर पोट्रेट पर पड़ी। संवदेनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किशोर बालक सौम्य के मन की इच्छा को जानने के बाद मंच से उतरे और सीधे बेरिकेट के पास खड़े सौम्य के पास जा पहुंचे। सौम्य ने मुख्यमंत्री का पोट्रेट उन्हें भेंट किया और रायपुर शहर को जन सुविधा के लिए दी गई अविस्मरणीय सौगातों के लिए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौम्य द्वारा बनाई गई पेन्टिंग की सराहना की और बेहतर भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं दी।

    *आरोपियों के कब्जे से कुल 47 नग गोवंश पशु बरामद*

    *आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

    *थाना मगरलोड़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

               पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है। साथ ही अवैध रूप से पशुओं एवं वन्य प्राणी व संबंधित वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के दिशा निर्देश में शांति एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दरमियान दिनांक 19/08/2021 को थाना मगरलोड में प्रार्थी लुकेश्वर पटेल ने लिखित सूचना दी कि दिनांक 18.08.2021 के करीबन 10.30 बजे रात्रि ग्राम मेघा के पास गोवंश कृषी पशु/मवेशियों को दो व्यक्ति अवैध तरीक़े से बिना किसी काग़ज़ात के पैदल-पैदल तस्करी करते हुए कत्लखाने ले जाने की संभावना व्यक्त करते हुए थाना में लिखित शिकायत की।

             उक्त प्राप्त शिकायत के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

    पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री अभिषेक केसरी के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य ने  प्राप्त सूचना की तस्दीक करने तत्काल अपनी टीम के साथ रवाना हुए। जाँच के दौरान पाया गया कि दो संदेही व्यक्ति 1. चंपू निषाद, 2. राजाराम ध्रुव ने कुल 47 नग पशु जिनमें 31 बछिया-बछड़े, 15 गाय एवं 01 बैल को बिना किसी वैध दस्तावेज के मारते-पीटते,  पैदल पैदल अनुचित तरीके से परिवहन करने का जुर्म घटित करना पाया गया। मौके पर ग्राम मेघा के खेल मैदान से आरोपियों के कब्जे से 47 नग गोवंश पशुओं को विधिवत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जप्तशुदा पशुओं को मेघा स्थित पशु चिकित्सक से शारीरिक परीक्षण कराया गया। मामले में थाना मगरलोड़ मे अपराध क्रमांक 214/21 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1860 की धारा 11 के तहत विधि अनुरूप कार्यवाही किया गया है।

    *गिरफ्तार आरोपी का नाम-*
    1. चंपू निषाद पिता अघनू निषाद उम्र 60 वर्ष
    2. राजाराम ध्रुव पिता मिट्ठू ध्रुव उम्र 57 वर्ष
    साकिनान ग्राम परखंदा थाना कुरूद जिला धमतरी

            सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड़ प्रणाली वैद्य, प्रधान आरक्षक खिनेश साहू, आरक्षक हेमेंद्र ध्रुव, गजानन साहू   की मुख्य भूमिका रही।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम बनाएं। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक प्रवेश लिया जाए, कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे। प्रदेश के विश्विद्यालयों और महाविद्यालयों में रिक्त पदों में जल्द भर्ती करें ताकि नैक से अच्छी ग्रेडिंग मिलें और विश्वद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सहायता राशि प्राप्त हो। राज्यपाल ने शैक्षणिक कैलेंडर की भी जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में डिजिटल लॉकर व्यवस्था की जा रही है, उसी प्रकार अन्य विश्वविद्यालय में भी इतंजाम किया जाए। जिस शोधपीठ में पद रिक्त है, उन्हें जल्द पूर्ण किया जाए। राज्यपाल ने समन्वय समिति की बैठक जल्द बुलाने के भी निर्देश दिये।
    मंत्री पटेल ने राज्यपाल को बताया कि रिक्त पदों की भर्ती की जा रही है और जल्द पूर्ण कर ली जाएगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव धनंजय देवांगन एवं राज्यपाल के उप सचिव दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / ढोकरा शिल्प अब राखिया बनकर रक्षाबंधन के दिन भाइयों के कलाइयों में सजेंगी। पहली बार ढोकरा शिल्प की राखियों का निर्माण कोंडागांव जिले के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को हस्तशिल्प से जुड़े शिल्पकारों से जोड़कर विश्व प्रसिद्ध ढोकरा शिल्प कला की कलाकृतियों को नया आयाम दिया जा रहा है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को जोड़कर धागों में पिरोकर इस पवित्र प्रेम के बंधन का त्यौहार रक्षा बंधन के आते ही बाजारों में रंगबिरंगी सैकड़ों राखियों की दुकानें सज जाती है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन अभिनव पहल की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम केबईछेपड़ा की जागो महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं और हस्तशिल्पयों को पंखुड़ी सेवा समिति के द्वारा ढोकरा राखियों के निर्माण करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया था।
    ढोकरा राखियों को तैयार करने के लिए विभिन्न स्थानीय कलाकारों एवं बिहान समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न परंपरागत कलाकृतियों एवं मॉडल आर्ट को जोड़कर अनुठे डिजाइन तैयार किये गये हैं। इन राखियों में मौली, रुद्राक्ष, मोती रत्न आदि का भी उपयोग किया जा रहा है और इसकी ब्रांडिंग रक्षा ढोकरा राखी के नाम से करने का निर्णय बिहान समूह के महिलाओं द्वारा किया गया है। इस पहल से एक ओर जहां शिल्पियों और महिलाओं को आय के नए स्रोत प्राप्त हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर हस्तशिल्पियों को अपनी कल्पनाशीलता को कला के माध्यम से नए डिजाइन और नई सोच के साथ अभिव्यक्ति प्रदान करने की अभिनव पहल की जा रही है।
    इन राखियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर मार्केटिंग के साथ सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, जिसके कारण इन ढोकरा राखियों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इन राखियों के संबंध में विभिन्न व्यापारियों द्वारा अग्रिम आर्डर भी दिये जा चुके है। महिला समूह द्वारा इन राखियों को तैयार करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है और इनको खुले बाजार में विक्रय हेतु स्टॉल लगाकर विक्रय भी किया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ में कई खूबसूरत लोकेशन्स, फिल्म निर्माण के लिए दी जाएंगी सभी आवश्यक सुविधाएं:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र से की बातचीत, दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता

    रायपुर /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, रमणीक पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर अब बॉलीवुड को भी आकर्षित करने लगी है। सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक छत्तीसगढ़ में इस महीने की 25 तारीख से आगामी 10 दिनों तक रायपुर में अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीमान ऐश्वर्या राय‘ की शूटिंग करने जा रहे है। उनकी ओएमजी इंडिया कार्यक्रम के कुछ एपिसोड की शूटिंग छत्तीसगढ़ में करने की योजना है। इस सिलसिले में उन्होंने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके रायपुर निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाक़ात की और उन्हें अपनी इस योजना के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा नई फिल्म नीति तैयार की जा रही है। जिसमें फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रावधान किए जाएंगे।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों में काफी प्रतिभा है, बनने वाली नई फिल्म नीति का उद्देश्य यहां के कलाकारों को आगे बढ़ाना है। यहां सरगुजा से लेकर बस्तर तक फ़िल्म शूटिंग के लिए कई खूबसूरत लोकेशन्स हैं, जिन्हें फिल्मी पर्दे पर उतारा जा सकता है। मैनपाट में जलजली और उल्टापानी, सिरपुर में बौद्ध विहार, बारनवापारा में घने जंगल, बस्तर में चित्रकोट जल प्रपात सहित कई स्थल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी की रायपुर, जगदलपुर और बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू हो गई है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा के रामगढ़ में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला भी है, छत्तीसगढ़ में कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा रही है। पद्मश्री हबीब तनवीर के थिएटर ग्रुप से जुड़े तथा यहां के अन्य कलाकारों ने देश और विदेशों में नाम कमाया है। हास्य कलाकार श्री कृष्णा ने मुख्यमंत्री को बताया कि बचपन का प्यार गीत से प्रसिद्ध हुए छत्तीसगढ़ के नन्हे गायक सहदेव दिदरो के साथ उन्होंने प्रोग्राम शूट किया है, जिसे जल्द ही प्रसारित किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने दूरभाष से सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री धर्मेन्द्र से बातचीत कर उनसे कुशल क्षेम पूछा और उन्हें याद दिलाया कि एक बार वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ आये थे। मुख्यमंत्री ने श्री धर्मेन्द्र को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और पंजाब में ये अनूठी समानता है कि देश मे ये दो ही ऐसे राज्य हैं जिनका नामकरण अंकों के आधार पर किया गया है। पंजाब में पांच नदियां हैं और छत्तीसगढ़ में 36 गढ़ थे। अभिनेता कृष्णा ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में शूटिंग के लिए प्रस्तावित फिल्म में श्रेयस तलपड़े और किकु शारदा सह कलाकार रहेंगे। कृष्णा ने यह भी बताया कि ओएमजी इंडिया श्रृंखला के एपीसोड की शूटिंग के लिए वे छत्तीसगढ़ के अनूठे स्थलों का भी फिल्मांकन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कई अनूठे स्थल हैं। उन्होंने मैनपाट के जलजली के बारे में बताया कि वहां कूदने पर जमीन स्प्रिंग की तरह उछाल देती है। बस्तर की दुर्लभ कुटुम्बसर गुफा की जानकारी देते हुए श्री बघेल ने बताया कि वहां स्टेगलामाईट से निर्मित अनेक आकृतियां है और वहां अंधी मछलियां पायी जाती है। इस अवसर पर श्री विक्की मल्होत्रा, रिक्की मल्होत्रा, नवीन राठौर, भोजराज नवानी, प्रणीत सुंदरानी, रिशु होरा और शिव विश्वकर्मा उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision