August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    *थाना अर्जुनी पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

               दिनांक 07/08/2021 को प्रार्थिया थाना अर्जुनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम अछोटा निवासी भूपेंद्र देवांगन ने उसे बहला-फुसलाकर, शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी धमतरी में आरोपी भूपेंद्र देवांगन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 214/21 धारा 376 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

               महिला संबंधी गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को मिलने पर थाना प्रभारी अर्जुनी को त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन ने आरोपी की पतासाजी करने विश्वसनीय मुखबिर लगाए तथा तत्परता से अपनी टीम के साथ आरोपी भूपेंद्र देवांगन के सकुनत में दबिश दिया। आरोपी भूपेंद्र देवांगन के मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर *आरोपी भूपेंद्र देवांगन पिता डेरहा राम देवांगन उम्र 32 वर्ष साकिन राजीव नगर अछोटा थाना अर्जुनी जिला धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

                इस प्रकार थाना अर्जुनी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी भूपेंद्र देवांगन को गिरफ्तार करने में* सफलता अर्जित किया गया है।

    राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर 9 दिवसीय प्रदर्शनी का होगा आयोजन
    आकर्षण का केन्द्र होगी 7 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनी
    छत्तीसगढ़ के विभिन्न हाथकरघा वस्त्रों और शिल्पकला की बिखरेंगी छटा

    रायपुर / शौर्यपथ /

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार छत्तीसगढ़ हाट परिसर पण्डरी रायपुर में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर 7 अगस्त को दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले 9 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। यह प्रदर्शनी 15 अगस्त तक सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ के अध्यक्ष श्री मोतीलाल देवांगन सहित छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालम चक्रधारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
    संचालक ग्रामोद्योग श्री सुधाकर खलखो ने बताया कि सातवें राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर 9 दिवसीय हाथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में राज्य के 18 बुनकर समितियों, 20 हस्तशिल्प कारीगरों, खादी एवं ग्रामोद्योग और माटीकला शिल्पकारों के 5-5 तथा रेशम वस्त्र और धागाकरण के दो स्टॉल सहित कुल 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य का हस्तशिल्प ढोकरा, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, गोदना शिल्प, शीसल शिल्प, टेराकोटा शिल्प, भित्ती चित्र, पत्थर शिल्प, कौंड़ी शिल्प, तूम्बा शिल्प, कशीदाकारी और पारम्परिक वस्त्र सहित विविध शिल्प इत्यादि एवं हाथकरघा वस्त्रों में कोसा सिल्क, टसर सिल्क, कॉटन के ड्रेस मटेरियल, साडिय़ाँ, टुपट्टे, चादर, बेडशीट तथा खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योग द्वारा निर्मित सामग्रियों का विक्रय भी प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
    प्रदर्शनी में राजधानी वासियों के लिए त्योहारों के मौसम में उनके पसंद के अनुरूप गृह उपयोगी और साज-सज्जा की आकर्षक सामग्रियां और हाथकरघा वस्त्रों तथा हस्तशिल्प की वस्तुएं वाजिब दामों पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस आयोजन के दौरान राज्य शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का विशेष रूप से पालन किया जाना है।

    भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाला,सौंपा ज्ञापन

    नगरी। 5 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा सिहावा विधानसभा के नगरी ब्लाक मुख्यालय में धर्मांतरण के विरोध में पदयात्रा निकाला गया। क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण को रोक लगाने की मांग को लेकर युवा मोर्चा नगरी,बेलर,कुकरेल मंगलरोड मंडल द्वारा पदयात्रा निकाला गया और नगर भ्रमण किया गया । उपरांत एसडीएम नगरी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
    धर्मांतरण रोकने,छत्तीसगढ़ सरकार होश में आओ,भारत माता की जय के नारे लगाये गये। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया ।

    राजेश गोसाई,नगरी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा हिंदू धर्म पर आधात करने के लगातार प्रयास हो रहे है। इसे रोकने समय रहते कदम उठाने की आवश्यकता है़। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर गांव पहुंचकर धर्म के प्रति जागरुकता अभियान चलाएंगे।
    विजय मोटवानी ने कहा धर्मांतरण राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के लिए घातक है।

    अविनाश दुबे ने कहा धर्मांतरण भारत की संस्कृतिक पर कुठाराघात है।
    पदयात्रा में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक महेंद्र पंडित, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य रविशंकर दुबे, प्रदेश सदस्य निखिल साहू, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जिलामहामंत्री प्रकाश बैस, जिला अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र नेता, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, जनपद सभापति मन्नू यादव ,पूर्व जिला महामंत्री कमल डागा, बेलर गांव मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, बेलर गांव महामंडल महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, नगरी मंडल महामंत्री हृदय साहू, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा,
    पूर्व पार्षद विकास बोहरा, खूबलाल ध्रुव, चेतन साहू ,शुभम यदु, सुनील निर्मलकर, नामदेव राय, रिंकू सेन,पुष्पेंद्र साहू, सन्त कोठारी, गुरुप्रसाद,सत्यवती नेताम, सुलोचना साहू, हेमलता यादव, सुनील निर्मलकर, सुरेश साहू मनीष शर्मा गुलाब तिवारी हरीश साहू जितेंद्र पटेल, संजय सिन्हा, बंटी रामटेक राजेश गोसाई, मोरध्वज सेन, भेष साहू, धनेंद्र साहू, गोपाल साहू, यशवंत साहू, सचिन ठाकुर, सूरज शर्मा, रोशन गोस्वामी सोमन, यशवंत, राजा पावर, सौरभ नाग, विकास सोनी ,अशोक संचेती,वरुण साहू, रोशन नेताम, नीरज साहू, नरेंद्र साहू ,नरेंद्र नाग ,ऐश कुमार साहू ,कमलेश निषाद, भूपेंद्र साहू,अश्वनी निषाद ,गज्जू शर्मा, अरुण प्रजापति,चुम्मन साहू,नेहल देवांगन ,करण सेन, विन्नु ध्रुव,डब्बू देव, ताकेश नाग, संजय नेताम, सुरेंद्र लहरे, मुकेश देव, बलराम बिसेन,किशोर कश्यप, रामेश्वर यादव, सुरेश नाग,जितेंद्र कुमार, मोंटू साहू ,नानेश संचेती, देवेन्द्र परिहार,नरसिह मरकाम, दीपक साहू, रवि साहू ,प्रतीक सोनी,वैभव यदु ,नोमेश साहू, हेमन्त नाग, पूणेंद्र साहू ,करण सेन, लीलाराम साहू, रतनु निर्मलकर, कृष्णा साहू, पिकेश नवरंग,भूपेश नवरंग,वाशुदेव साहू, शिवम साहू, हर्ष अग्रवाल ,कमल पटेल, जनक साहू, राहुल सोनी,शिव शंकर साहू, यश साहू, गज्जू शर्मा ,रुपेंद्र वट्टी ,आकाश साहू रुपेंद्र मरकाम,अरुण फलेंद साहू ,बोनी पांडे, राजू मरकाम, सोनू जातेश सोन, विजय ध्रुव, विनय साहू ,महेश निषाद ,जिनेन्द्र सोन ,कन्हैयालाल , राहूल , मोन्टू , संजय सारथी ,कमल पटेल ,नमन पटेल,अमन पटेल ,दिनेश पटेल, ओमप्रकाश प्रजापती,भूपेन्द्र यादव युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

    नगरी के बजरंग चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

    नगरी। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को समय पर किसानों के लिए खाद बीज की आपूर्त नहीं किये जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी,बेलरगांव,कुकरेल के कार्यकर्ताओं ने बजरंग चौक नगरी में धरना प्रदर्शन किया।
    धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने भाजपा कि मोदी सरकार को एक नंबर झूठा,नाटक बाज बताया। उन्होंने कहा की मोदी सरकार कांग्रेस समर्थित नेताओं की जासूसी कराती है। किसानों से किए गए वादे को निभाने में असफल रही। रात 12 बजे नोटबंदी कराती है। महामारी में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना संक्रमितो की जान ले लेती है। गलत नीतियों की वजह से मोदी सरकार महंगाई को काबू करने में असफल रही है, पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस की कीमतों दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है, उन्होंने कहा ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

    कार्यक्रम में कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप नाग, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश मिश्रा, कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, निकेश ठाकुर, एल्डरमैन पेमन स्वर्णबेर,माखन भरेवा, सचिन भंसाली, गगंन नाहटा, अखिलेश दुबे,अख्तर खान, राम भरोस साहू, शिव परिहार,उमेश देव, रवि ठाकुर, पी.के. राजन, कुलदीप साहू, भरत लहरे ,जावेद मेमन,आसिफ खान,पिंकी यदु, बिरबल नागेश, नटवर नेताम, वेदराम साहू, सोहन चतुर्वेदी, महेन्द्र धेनुसेवक, भीष्मा यादव, रिज़वान मेमन,रेणुका शर्मा, मोहन जालेस, धनी राम नेताम, प्रफुल्ल कुमार अमातिया, ईश्वर पटेल, सुखराम साहू ,सविता सोन, सहदेव शेष,सतीश कुमार, फूल सिंह लहरें, दुर्गेश कुमार समुंद्र, बीरबल और बडी संख्या में काग्रेंस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

    नगरी के ग्राम बिरगुडी में नए पेट्रोल पंप उद्घाटन क्षेत्र की विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सुदूर देहात क्षेत्र में पेट्रोल पंप खुलने से क्षेत्रवासियों को पेट्रोल, डीजल वाहनों में भरवाने अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा,पास ही सुविधा मिलने से आसानी होगी।
    पेट्रोल पंप के संचालक भुपेश प्रशान्त चोपड़ा ने बताया कि ग्राहकों को यहां बेहतर सुविधा प्रदान की जायेगी। यहा प्रदूषण जांच केंद्र की भी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, कैलाश प्रजापति अध्यक्ष ब्लाक काँग्रेस कमेटी बेलरगाँव, रूद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि, डी.एल.देवांगन,अकबर कश्यप, मंडल अध्यक्ष बेलर गांव,हुमित लिमजा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी,अनिता मरकाम,सरपंच बिरगुडी,दुर्गेश कश्यप महामंत्री,अयुब खां,अश्वनी साहू,शत्रुघन साहू,उद्दे राम साहू,गणेश साहू,गिरधारी देवांगन, प्रकाश साहू,सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

    *आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल को भी किया गया जप्त*

    *रुद्री पुलिस की कार्यवाही*

           पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी अंकुश लगाने एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व रात्रि गस्त सुदृढ़ किये जाने से बेहतर परिणाम भी नजर आ रहा है। धमतरी पुलिस चुस्ती-फुर्ती से रात्रि गश्त के दौरान लगातार पेट्रोलिंग कर निगाह रख रही है।

             इसी दरम्यान थाना सिविल लाइन रूद्री क्षेत्रांतर्गत ग्राम कसावही में बाँसपारा धमतरी निवासी प्रार्थी नोएल बागे के ग्राम कसावही स्थित नर्सरी से 25-26 जुलाई दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोर नर्सरी में लगे 2 लुमिनस कंपनी की बैटरी, सोलर प्लेट कीमती 25000/-रुपये को चोरी कर ले गया। प्रार्थी द्वारा दिनांक 02/08/2021 को थाना रुद्री में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 380, 457 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

           पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार को अज्ञात चोरों एवं चुराई गई संपत्ति का हरसंभव पतासाजी कर निराकरण करने आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी द्वारा सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए मुखबिर सूचना पर ग्राम कसावही के संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पृथक पृथक पूछताछ किया गया, जिससे चोरी का खुलासा हुआ। आरोपियों ने अपने साथी के साथ मिलकर ग्राम कसावही नर्सरी से सोलर प्लेट व बैटरी चोरी कर छिपाकर रखना स्वीकार किया, जिनकी निशानदेही पर चोरी गए मसरुका शत प्रतिशत बरामदगी की गई है। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। अपराध स्वीकारोक्ति, उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है।

    *गिरफ्तार आरोपियों के नाम -*
    1. रेखराम कुंजाम पिता निरूपराम उम्र 24 वर्ष,
    2. गोवर्धन मंडावी पिता संतराम उम्र 21,
    3. वासुदेव मंडावी पिता पुनारद उम्र 19,
    4. होरीलाल मंडावी पिता धिरपाल उम्र 23 वर्ष,
    5. भागवत मंडावी पिता नंदलाल उम्र 24 वर्ष

    *घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जो जप्त की गई-*
    1. मोटरसाईकल क्रमांक CG 05 W 1848,
    2. मोटरसाईकल क्रमांक CG05 AL 2647,
    3. CG05 AJ 2789 को भी

           संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रुद्री निरीक्षक श्री विनय पम्मार, सहायक उपनिरीक्षक सूरज पाल साहू, आरक्षक सुरेंद्र डड़सेना, रोशन सेन, राजेश साहू, महेश्वर ध्रुव शामिल रहे।

    लंबित मामलों की समीक्षा
    महिला व बच्चों संबंधी शिकायत व रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करने एवं लापरवाही नहीं बरतने दी हिदायत

    ●  *क्राईम मीटिंग में शिकायत, गुम इंसान व अपराध की पेंडेंसी पर लगाई थाना प्रभारियों को फटकार*

    ● *माननीय न्यायालय द्वारा जारी समंस-वारंटो की समय पर तामिली एवं लघु अधिनियम व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश*

    ●  *बीट प्रणाली को दुरुस्त करने एवं सामुदायिक पुलिसिंग हेतु दिए निर्देश*

    ●  *आगंतुकों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने एवं महिलाओं बच्चों व बुजुर्गो से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण करने दिए निर्देश*

            पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने क्राइम मीटिंग हेतु दिए गए एजेंडा बिंदुओं पर कार्यों की प्रगति संबंधी आज दिनांक 05/08/2021 को पुलिस कार्यालय में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों एवं शिकायत की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने व पेंडेंसी कम करने के उद्देश्य से सभी सुपरविजन अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारियों से सभी अनसुलझे व लंबित मामलों पर चर्चा कर निकाल हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये । मीटिंग के दौरान पुलिस कप्तान द्वारा महिला संबंधी अपराधों में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों तथा महिला संबंधी रिपोर्ट एवं शिकायत पत्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के कड़े निर्देश दिये। साथ ही गुम नाबालिकों की पतासाजी व दस्तयाब कर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

             उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों को महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध तथा लंबित गंभीर मामलों के साथ-साथ चिटफंड कंपनी से संबंधित शिकायतों एवं आईटी एक्ट प्रकरणों की अपने स्तर पर समीक्षा कर आवश्यकतानुसार पुलिस टीम बनाकर दीगर प्रांत भेजने हेतु निर्देशित किया। जमीन संबंधी विवादों में दोनों पक्षों पर अनिवार्यतः प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने कहा।

               थानावार लंबित अपराध, शिकायत, समंस/वारंट, मर्ग, गुम इंसान, चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध की समीक्षा उपरांत लंबित मामले का निराकरण करने कहा गया है। साथ ही सभी प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सूचना तंत्र मजबूत कर संपत्ति संबंधी अपराध जैसे लूट, चोरी, धोखाधड़ी आदि को रोकने के लिए अधिक से अधिक लघु व प्रतिबंधात्मक अधिनियम के तहत कार्यवाही करने तथा रात्रि गस्त एवं पेट्रोलिंग को सुदृढ़ करने हिदायत दी। थाना क्षेत्र के बदमाशों पर सतत निगाह रखते हुए उनकी सक्रियता पाए जाने पर विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं असामाजिक गतिविधियों जैसे अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री, अवैध आर्म्स, जुआ-सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही कर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने सख्त निर्देश दिये। व्हीआईपी मूव्हमेंट के पहले थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सावधानी बरतने कहा गया।

          पुलिस कप्तान ने क्राइम मीटिंग के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा जारी समंस-वारंटो की तामीली एवं न्यायालयीन कार्यों को पूर्ण जवाबदेही के साथ समयावधि में निराकृत करने के निर्देश दिए। थानों में लंबित माल के आवश्यक निराकरण करने व क्षेत्र के सामाजिक संस्थानों, व्यापारियों एवं नागरिकों से संपर्क कर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किए। उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को बेहतर बेसिक व विजिबल पुलिसिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत जनता से संपर्क कर ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर क्राइम, एटीएम फ्रॉड व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर चलाए जाने निर्देशित किए।

             क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक/यातायात श्रीमती सारिका वैद्य,  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरुद श्री अभिषेक केसरी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी श्री मयंक रणसिंह, रक्षित निरीक्षक श्री के देवराजू, इकाई के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, निरीक्षक अरुण उईके, मुख्य लिपिक श्री मान सिंह साहू, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, स्थापना लिपिक  लक्ष्मी ध्रुव एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    *थाना मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

                पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा लंबित मामलों के निराकरण करने के साथ-साथ गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की त्वरित पता तलाश कर दस्तयाबी पश्चात जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

              दिनांक 02/08/2021 को प्रार्थी थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01/08/2021 की रात्रि करीबन 11:30 बजे उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर, प्रलोभन देकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 192/21 धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

                उक्त मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अपहृत नाबालिग बालिका एवं अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी मगरलोड को निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरुद श्री अभिषेक केसरी के पर्यवेक्षण में अपहृत नाबालिग बालिका व अज्ञात आरोपी की त्वरित पता तलाश की जा रही थी।

             इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला गरियाबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदोबतर में मोनू यादव ने अपहृत नाबालिग बालिका को अपने मौसी के घर में रखा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी मगरलोड ने तत्काल टीम गठित कर अपहृता की दस्तयाबी हेतु रवाना किया गया। उक्त पुलिस टीम के द्वारा ग्राम कोदोबतर में दबिश देकर अपहृत नाबालिग बालिका को विधिवत बरामद कर पूछताछ किया गया। अपहृता अपने कथन में बतायी कि मोनू यादव ने उसे बहला-फुसलाकर, शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर ले आया और उसके मना करने के बावजूद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। विवेचना क्रम में पीड़ित नाबालिग बालिका के कथन, चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मामले में धारा 366, 376 भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 जोड़ते हुए *आरोपी मोनू यादव पिता बिसेलाल यादव उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 15 मथुरा नगर थाना मगरलोड जिला धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

           इस प्रकार थाना मगरलोड पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को 02 दिवस के भीतर दीगर जिला गरियाबंद से आरोपी के कब्जे से बरामद करने में सफलता अर्जित किया गया है।

    नगरी। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरई थाना,नगरी अंतर्गत दो आरोपीयो को 12 नग किमती रत्न तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
    आरोपी
    01-ईशु शर्मा,पिता यशवंत प्रसाद शर्मा ,29 वर्ष ,निवासी मैनपुर।
    02- डगेंद्र नेताम ,पिता सदाराम नेताम ,28 वर्ष ,निवासी थाना केरेगाँव।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision