
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
केंद्र सरकार ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा,दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए ओबीसी को 27% आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10% आरक्षण देने की अहम फैसला किया है इस पर पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जिला धमतरी ने सरकार के प्रति आभार माना है आभार व्यक्त करते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष हिरवानी ने कहां की सरकार के इस फैसले से हर साल एमबीबीएस में लगभग 15 सौ ओबीसी छात्रों और स्नातकोत्तर में 25 सौ ओबीसी छात्राओं और एमबीबीएस में लगभग 550 ewsछात्रों (आर्थिक रूप से कमजोर )स्नातकोत्तर के लगभग 1000 e.w.s. छात्रों को लाभ मिलेगा।हिरवानी ने आगे कहा कि वर्तमान में छ. ग. सरकार ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने की घोषणा कर आरक्षण को लागू करने से मुकर रहा है ऐसे सरकार को सबक सिखाने के लिए हमे एकजुटता होने की आवश्यकता है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ आज विगत कई वर्षों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा पर भी छ. ग.की सरकार पिछड़ा वर्ग की पीड़ा को समझ नही पा रहे,आरक्षण को लागू करने के बजाय,कोर्ट में आरक्षण की विरोध करने वाले तथा आरक्षण की राजनीतिक तरीके से विरोध करने वालो लोगो को सम्मान देने में लगे हुए हैं।
केंद्र सरकार के द्वारा ओबीसी की हित में इस अहम फैसले से ओबीसी की लोगों में खुशी जाहिर है ।
केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करने वालों में अखिल भारती ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिन्हा एवं पिछडा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश संरक्षक लीला राम साहू महासचिव भागवत वैष्णो,देवेंद्र सेन धमतरी जिला संगठन प्रभारी घनाराम साहू महामंत्री कीर्तन मीनपाल नगरी तहसील अध्यक्ष बृजलाल साहू महासचिव शेष नारायण साहू ,संगठन के सदस्य गण नरेश सिन्हा सत्यनारायण साहू सत्यनारायण साहू,बरन विश्वकर्मा,अर्जुन साहू गणेश साहू ,डीकेश्वर सिन्हा ज्वाला प्रसाद साहू राजकुमार साहू सहित अन्य लोगों ने आभार व्यक्त किया है
नगरी। चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से छत्तीसगढ़ राज्य के निक्षेपकों से आगामी 2 से 6 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन मांगाया जाना है।
कलेक्टर पी एल एल्मा ने बताया कि गृह विभाग द्वारा जारी प्रपत्र में धन वापसी के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
इसके लिए अनुभाग स्तर पर नगरी में अनुभाग अधिकारी जितेन्द्र कुमार कुर्रे को अधिकृत कर सौंपे गए दायित्वों का निर्वाह समय-सीमा में किए जाने के निर्देश दिए है।
रायपुर / शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ में साहित्यिक और सांस्कृतिक जागरण के लिए गठित संस्था "चंदैनी गोंदा"पर केन्द्रित किताब का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के करकमलों से हुआ।राजगामी संपदा न्यास द्वारा प्रकाशित इस ऐतिहासिक किताब को उन्होंने अनमोल धरोहर की संज्ञा दी।साथ छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के संरक्षण और नयी पीढ़ी के ज्ञान के लिय महत्वपूर्ण कहा।
1971 में गठित "चंदैनी गोंदा की सांस्कृतिक यात्रा" का श्रमसाध्य सम्पादन डा. सुरेश देशमुख ने किया।पांच सौ पृष्ठों में सजी इस किताब में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के पुरोधा, चंदैनी गोंदा के संस्थापक स्व. रामचंद्र देशमुख की श्रमसाधना भी समाहित है।
विमोचन कार्यक्रम में राजगामी सम्पदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक,सदस्य सर्व मिहिर झा,रमेश खंडेलवाल, गोवर्धन देशमुख के योगदान की सराहना कर विशिष्ट जनों ने बधाई दी। छत्तीसगढ़ी हिंदी रंगमंच के वरिष्ठ रंगकर्मी विजय मिश्रा "अमित"ने विमोचन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दी।
विमोचन स्थल में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री मो. अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम, लोकनिर्माण मंत्री गुरु रूद्र कुमार, पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, सहित अनेक विधायकगण एवं अन्य प्रतिनिधियों ने किताब को पंचायतों , स्कूल, महाविद्यालयों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा चंदैनी गोंदा ने छत्तीसगढ़ीयों के भीतर आत्मविश्वास को जगाया है। कार्यक्रम में न्यास के अध्यक्ष वासनिक सहित सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।
नगरी। विकासखंड के ग्राम
गढ़डोंगरी में भालू द्वारा उत्पाद की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
शुक्रवार की रात्रि ग्राम के दुशासन मरकाम और दशरथ राम मरकाम के घर भालू द्वारा दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया गया, पर उनके द्वारा चिल्लाए और हंगामा किए जाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व भी भालू द्वारा घरों में घुसकर राशन समान खाने । उत्पात मचाने की घटनाएं घट चुकी है ।इन सबके बावजूद वन विभाग के अधिकारी किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं,जिससे ग्रामीणों में दहशत का व्याप्त
नगरी। भालू और तेंदुए के दशक की वजह से ग्रामीणों को रात भर जागना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत लटियारा के सहानीखार में रात्रि तीन बजे, सुरेंद्र कुमार ठाकुर के घर में बंधे तीन बछड़ों का तेंदुए ने शिकार किया।
घटना के बाद ग्राम में दहशत व्याप्त है।
तेंदुए द्वारा लगातार क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों में शिकार की घटनाएं धट चुकी है।मवेशियों के साथ ग्रामीणों पर भी तेंदुए द्वारा हमला किये जाने की कई घटनाएं घट चुकी है। हमले में ग्राम मुकुंदपुर के एक बच्चे की मौत व ग्राम संबलपुर में घर के सामने खेल रहे एक बच्चे को गंभीर रूप से घायल करने की घटनाएं हो चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में मवेशियों का शिकार भी तेंदुए ने किया है।
*खेत में काम करने वाले व्यक्तियों की बची जान, बड़ा हादसा टला*
*पुलिस कप्तान ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
दिनांक 13/06/2021 को भीषण गर्मी के दौरान विद्युत तार आपस में टकराने के कारण उत्पन्न चिंगारी से खेत में आग लग गई। जिसे देखकर थाना कुरूद अंतर्गत ग्राम सेधचुवा निवासी 13 वर्षीय बालक शौर्य प्रताप चंद्राकर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल खेत में कार्य कर रहे 6 लोगों को आवाज लगाकर सतर्क किया तथा तत्परता दिखाते हुए बिजली ऑफिस को फोन लगाकर घटना की जानकारी देते हुए विद्युत सप्लाई बंद करवाया। जिससे बड़ा हादसा व खेत में काम कर रहे लोगों का जीवन सुरक्षित रहा।
13 वर्षीय बालक शौर्य प्रताप चंद्राकर पिता श्री भूषण लाल चंद्राकर की इस सूझबूझ व तत्परता से किए गए कार्य की धमतरी पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सराहना करते हुए आज पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक से मिलकर तथा उनके द्वारा प्रोत्साहित किए जाने से बालक शौर्य चंद्राकर काफी खुश हुआ।
इस दौरान बालक के परिजन, पुलिस कार्यालय में पदस्थ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री जैसे असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया।
उक्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारियों द्वारा अभियान चलाते हुए असामाजिक गतिविधियों के संलिप्त व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस ने साल्हेवार पारा के सुगंध तालाब में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से तथा फड़ से नकदी रकम ₹4040/- बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
*जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए जुआरियों के नाम-*
01. अनिल कुमार पिता टुनकू राम साकिन जालमपुर वार्ड धमतरी
02. नंदू राम पिता वैशाखी राम साकिन सोरिद वार्ड धमतरी
03. प्रतीक पिता यादव राम
04. प्रदीप नागेश पिता रामदयाल नागेश
05. धरम बघेल पिता इंदर बघेल
06. श्याम लाल पिता रामदास कुर्रे
सभी निवासी साल्हेवार पारा धमतरी
इस प्रकार धमतरी पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
*आरोपी के कब्जे से 95 पौव्वा सीलबंद देसी मदिरा मसाला कीमती 9500/-रुपये बरामद*
▫️ *अवैध रूप से शराब परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी की गई जप्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*
▫️ *थाना मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सभी थाना प्रभारियों को बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिये है। जिसका बेहतर परिणाम भी दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी मगरलोड श्री प्रणाली वैद्य को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर बोरसी से भोथा की ओर काले रंग की मोटरसाइकिल में जा रहा है।तत्काल उक्त सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ को रवाना किए। मगरलोड पुलिस स्टाफ के द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम भोथा-दोनर रोड पुल के पास घेराबंदी किया गया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल में सफेद बोरी रखकर आते दिखाई दिया, जिसे रोककर नाम पता पूछते हुए विधिवत तलाशी ली गई। उसने अपना नाम शिवकुमार साहू निवासी दरगहन बताया। जिसकी गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर सफेद रंग की बोरी के अंदर दो कार्टून में कुल 95 पौव्वा देसी मदिरा मसाला प्रत्येक शीशी में 180ml भरी हुई सीलबंद कीमती 9500/- रुपए रखे मिला। उक्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। मामले में आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन हेतु प्रयुक्त काले रंग की पुरानी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AE 5086 कीमती ₹35000/- को भी जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम* -
शिवकुमार साहू पिता द्विज राम साहू उम्र 46 वर्ष साकिन दरगहन थाना केरेगांव जिला धमतरी
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी मगरलोड श्री प्रणाली वैद्य के निर्देश में प्रधान आरक्षक खिनेश साहू, आरक्षक चंद्रहास मनहरे, हरिशंकर डहरिया शामिल रहे। धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
*डांटने व दो थप्पड़ लगाने से आक्रोशित होकर बदला लेने की ठानकर गमछा से गला घोटकर की हत्या*
*घटना के चंद घंटे के भीतर सूक्ष्मतम छानबीन कर हत्या में संलिप्त 02 आरोपी सहित अपचारी बालक को पुलिस ने लिया हिरासत में*
*घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद, 02 मोटरसाइकिल को भी किया गया जप्त*
*थाना भखारा पुलिस एवं साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही*
दिनांक 29/07/2021 को थाना भखारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भेंडसर जाने के मार्ग से करीबन 80 मीटर अंदर शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी भखारा श्री संतोष जैन तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किए। शव की शिनाख्त टिकेंद्र उर्फ पप्पू निषाद पिता बसंत उर्फ कौशल निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी भठेली भखारा थाना भखारा जिला धमतरी के रूप में हुई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा मौके पर परिस्थितिजन्य व भौतिक साक्ष्य एकत्रित करते हुए धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत मर्ग पंजीबद्ध कर शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। प्राप्त शार्ट पीएम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक लेख करने पर थाना भखारा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/21 धारा 302 भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी भखारा को मामले से संबंधित हर बिंदुओं की बारीकी से जांच करते हुए त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने व अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री अभिषेक केसरी के पर्यवेक्षण में मामले की हर बिंदुओं व कड़ी को एक दूसरे से जोड़ते हुए बारीकी से जांच की जा रही थी।
मामले के विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक टिकेंद्र उर्फ पप्पू निषाद ने घर के पैसे से नई मोटरसाइकिल खरीदी थी जिसे घटना के 15 दिन पूर्व उसका छोटा भाई चलाने के लिए ले जा रहा था। जिस बात पर मृतक ने अपने छोटे भाई को खूब डांटा, साथ ही उसे दो-तीन थप्पड़ भी लगाया तथा दोनों के मध्य खेत में काम करने की बात को लेकर भी झगड़ा हुआ था, जिससे वह बहुत कुंठित था। मामले की सूक्ष्मतम जांच के दौरान मृतक के परिजनों से पूछताछ में उसके छोटे भाई द्वारा संतुष्टिप्रद जवाब नहीं देने व अपने तथा बड़े भाई के दोस्तों का नाम नहीं बताते हुए गुमराह करने पर संदेह हुआ। जिस पर घटना के दिन व उससे पूर्व के बारे में पृथक-पृथक विस्तृत पूछताछ करने पर अंततः वह टूट गया और बड़े भाई के द्वारा डांटने-मारने से आक्रोशित होना बताया तथा उससे बदला लेने के लिए उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। सुनियोजित ढंग से बनाए गए प्लान में उसने मोहल्ले के राकेश नेताम व प्रदीप साहू को शामिल कर सही समय तथा मौके की तलाश करने लगा। घटना दिनांक 28/07/2021 को ये तीनों मिलकर पूर्व नियोजित ढंग से मृतक टिकेश उर्फ पप्पू निषाद को अपने साथ शराब भट्टी ले गए तथा अपने आप को छुपाते हुए उसे रुपए देकर शराब खरीदने के लिए भेजें। सभी साथ बैठकर शराब पिए, टिकेंद्र उर्फ पप्पू निषाद को ज्यादा शराब पिलाए जिससे उसे तुरंत नशा हो गया। फिर घर वापस लौटते समय फ्रेंड्स ढाबा के आगे सड़क मार्ग से करीबन 80 मीटर अंदर ले जाकर हल्का नीला आसमानी रंग के गमछा से गला घोटकर हत्या कर देना बताया।
मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश नेताम, प्रदीप साहू एवं अपचारी बालक को तत्काल हिरासत में लिया गया। मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अपने बड़े भाई की हत्या करने वाले अपचारी बालक तथा घटना में संलिप्त उसके 02 साथियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
01. राकेश नेताम पिता नकुल नेताम उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 13 भठेली भखारा थाना भखारा जिला धमतरी
02. प्रदीप साहू पिता चतुर राम साहू उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 भठेली भखारा थाना भखारा जिला धमतरी
एवं
*01 अपचारी बालक*
*जप्त सामग्री*
1. एक काला रंग का सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 X 8726 कीमती ₹30000/-
2. एक हल्का नीला रंग का एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AL 5074 कीमती ₹45000/-
3. घटना में प्रयुक्त हल्का नीला आसमानी रंग का गमछा
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा श्री संतोष जैन एवं उनकी टीम सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम मिथलेश, प्रधान आरक्षक जैतराम जोगी, आरक्षक धनीराम साहू, मुकेश सिंहा, डोमेंद्र वर्मा, दिनेश रात्रे, अवनीश विश्वकर्मा, महिला आरक्षक खेमेश्वरी साहू एवं साइबर सेल से उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, आरक्षक झमेल सिंह राजपूत, सितलेश पटेल, कृष्णा पाटिल, कमल जोशी, धीरज डड़सेना शामिल रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
