August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    संतान उत्पत्ति का प्रलोभन देकर तथाकथित वैद्यराज जबरदस्ती किया दुष्कर्म, जान सहित मारने की भी दिया धमकी*

    *घटना के बाद आरोपी ने कई बार बदला अपना मोबाइल*

    *पुलिस ने बीमारी का उपचार कराने डाला चारा, दिया लालच, तब आरोपी आया गिरफ्त में*

    *थाना भखारा पुलिस ने काफी सूझबूझ से की कार्यवाही*

               दिनांक 29/10/2020 को प्रार्थिया थाना भखारा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विवाहोपरांत 7-8 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे संतान प्राप्ति नहीं होने पर बांझपन का इलाज कराने भखारा 2-3 बार आई थी। जहां दिनांक 21/10/2020 को उड़ीसा प्रांत निवासी वैद्यराज बल्लू टांडी ने संतानोत्पत्ति की दवाई देते हुए प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना भखारा में आरोपी बल्लू तांडी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 129/20 धारा 376, 506 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

               महिला संबंधी लंबित गंभीर अपराध के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी भखारा संतोष जैन को फरार आरोपी की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। थाना प्रभारी भखारा ने आरोपी की पतासाजी करने विश्वसनीय मुखबिर लगाए तथा तकनीकी साक्ष्य भी एकत्रित किए। आरोपी द्वारा घटना के बाद से लगातार अपना मोबाइल बदलने से सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। साथ ही दो बार उसके सकुनत में दबिश दी गई किंतु आरोपी फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।

          इसी दरमियान तथाकथित वैद्यराज द्वारा गरियाबंद एवं अभनपुर में इलाज करने आने की बात पता चली। तब थाना प्रभारी भखारा ने देवभोग थाना प्रभारी निरीक्षक श्री हर्षवर्धन बैस से संपर्क किया। तत्परता एवं सूझबूझ से वैद्यराज को इलाज कराने व अधिक पैसा देने का लालच दिया जिसमें वह फंस गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भखारा संतोष जैन ने अपनी टीम के साथ देवभोग जाकर देवभोग पुलिस के साथ घेराबंदी कर आरोपी बल्लू तांडी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर *आरोपी बबलू उर्फ बल्लू उर्फ थबीर तांडी पिता खेत्रों उर्फ खेत्र तांडी उम्र 49 वर्ष साकिन कोमना दुरियापाड़ा थाना कोमना जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा)* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

                इस प्रकार थाना भखारा पुलिस के द्वारा काफी सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए 10 माह से फरार आरोपी बबलू उर्फ बल्लू उर्फ थबीर तांडी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।

    रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत द्वारा पत्रकार वार्ता लेकर बिजली के मामले में राज्य सरकार पर लगाए गए झूठे निराधार आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। बिजली बिल हाफ कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजना यथावत है और इस योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 27 महीनों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 39.63 लाख उपभोक्ताओं को 1822 करोड़ की राहत बिजली बिल हाफ योजना के द्वारा दी है। बिजली की दरों में हुई सिर्फ इस साल हुयी 6 प्रतिशत की वृद्धि पर भी बिजली बिल हाफ की योजना लागू होगी और बिजली बिल हाफ योजना का लाभ जनता को मिलता रहेगा।
    भाजपा और गैर कांग्रेस दलों द्वारा शासित राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की बिजली की दरें कम है।
    पत्रकार वार्ता लेकर कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगाने वाले दोनों भाजपा नेताओं से कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि जिस रमन सिंह सरकार में दोनों नेता मंत्री थे उसमें 15 साल तक बिजली पर हुई लूटपाट इन दोनों नेताओं का क्या कहना है? भाजपा की रमन सिंह सरकार के शासनकाल में 15 वर्ष में औसत हर वर्ष बिजली दर की वृद्धि हुई जबकि कांग्रेस सरकार में औसत वृद्धि मात्र 1.1 प्रतिशत प्रतिवर्ष है।
    2004-05 में बिजली 3.27 ? प्रति यूनिट थी जो 18-19 तक बढ़कर ?6.20 पैसे प्रति यूनिट हो गई। भाजपा की रमन सिंह सरकार में 15 वर्ष में 9 बार बिजली की दर बढ़ाई गई जो औसत हर साल होती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दो बार बिजली की दरें कम की गई और सिर्फ एक बार बड़ी है और 3 साल में कुल बिजली दर की वृद्धि 3.3 प्रतिशत है अर्थात प्रतिवर्ष 1.1 प्रतिशत ।

     रायपुर / शौर्यपथ /लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार 11 अगस्त बुधवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार रायपुर से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे दुर्ग जिले के भिलाई नगर सेक्टर-6 के सतनाम भवन पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित ममतामयी मिनीमाता जी की 49वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री गुरु रुद्रकुमार वहां से दोपहर 2.15 प्रस्थान कर बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे अपने भिलाई-3 स्थित निवास पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर 3 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। मंत्री गुरु रुद्रकुमार शाम 5 बजे मिनीमाता बस स्टैंड रायपुर में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि 11 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने मानवता और समाज सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। उनकी सक्रियता से संसद में सामाजिक उत्थान संबंधी कई कानून बने। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई।
    उन्होंने मानव कल्याण, नारी उत्थान, किसान, मजदूर, छूआ-छूत निवारण कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा, नि:शक्त व अनाथों के लिए आश्रम, महिला शिक्षा और छत्तीसगढ़ के लिए आंदोलन जैसे जनहित के अनेक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मजदूरों को एकजुट करने के लिये उन्होंने छत्तीसगढ़ मजदूर संघ का गठन किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है। उनकी स्मृति में छत्तीसगढ़ सरकार ने समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता पुरस्कार की स्थापना की है। राज्य में हसदेव बांगो बांध को मिनीमाता के नाम से पहचान दी गई है। मिनीमाता का सेवाभावी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा।

    रायपुर / शौर्यपथ / राजधानी रायपुर का हृदय स्थल पंडरी हाट बाजार इन दिनों मनमोहक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक हाथकरघा वस्त्र और हस्तशिल्प कला का संगम बना हुआ है। यहां छत्तीसगढ़ी पारंपरिक हाथकरघा वस्त्र और ग्रामोद्योग के उत्पाद लोगों को लुभा रहे हैं। गौरतलब है कि पंडरी हाट बाजार में बीते 7 अगस्त राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर हाथकरघा वस्त्रों एवं हस्तशिल्प कला की नौ दिवसीय प्रदर्शनी आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 15 अगस्त तक चलेगी। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक हाथकरघा वस्त्र एवं विविध शिल्प प्रदर्शन-सह-विक्रय के लिए छूट के साथ-साथ रियायती दर पर उपलब्ध हैं। हाथकरघा वस्त्रों एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में सजावटी समान के साथ रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं एवं वस्त्रों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। लोग विशेषकर महिलाएं यहां रोजाना बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी पसंद के पारंपरिक परिधान और वस्त्र की खरीदी कर रही हैं।
    प्रदर्शनी में बुनकरों और शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए राज्यों के पारम्परिक वस्त्रों सहित छत्तीसगढ़ राज्य की ढोकरा हस्तशिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, गोदना शिल्प, शीसल शिल्प, टेराकोटा शिल्प, भित्ती चित्र, पत्थर शिल्प, कौंड़ी शिल्प, तूम्बा शिल्प और हाथकरघा वस्त्रों में कोसा सिल्क, टसर सिल्क, कॉटन के ड्रेस मटेरियल, साडिय़ां, टुपट्टे, चादर, बेडशीट तथा खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योग द्वारा निर्मित सामग्रियां लोगों को आकर्षित कर रहे है। राजधानीवासियों के लिए त्योहारों के मौसम में आयोजित यह प्रदर्शनी लोगों के लिए सौगात बन गई है।
    उल्लेखनीय है कि ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने विगत 7 अगस्त को इस नौ दिवसीय हाथकरघा वस्त्रों एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी श्री एच.बी. अंसारी ने बताया कि शिल्प बाजार में तीन दिनों में ही 3 लाख रूपए से भी अधिक की सामग्रियों की बिक्री हो चुकी है। जिसमें हाथकरघा वस्त्र, हस्तशिल्प, खादी बोर्ड और माटीकला बोर्ड के उत्पादों की बिक्री हुई है। इस प्रदर्शनी में लोग किफायती दरों में मिलने वाले पारंपरिक वस्त्र और सजावटी सामग्रियों की जमकर खरीदी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के शिल्प कलाकारों द्वारा निर्मित ग्रामोद्योग सामग्रियों के प्रदर्शन-सह विक्रय के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक लोगों की खरीददारी के लिए खुला रहता है।

    Nagri।आजादी के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिनके रक्त के कण कण मे छत्तीसगढ़ की संस्कृति परम्परा एवं आदिवासियों के विकास का भाव समाया हुआ है।
    जब वे मुख्यमंत्री नही बने थे तब से वो आदिवासियों के विकास के लिए प्रयासरत थे प्रदेश मे 15 साल से भाजपा की सरकार थी जिसने सिर्फ आदिवासी भाइयों एवं बहनो को कर्ज में झोंक दिया एवं उनके सबसे पहले अधिकार जल जंगल जमीन से उन्हें वंचित रखा।
    जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व मे कांग्रेस की सरकार आई तब से हमारी पहली प्राथमिकता आदिवासियों का सम्पूर्ण विकास है।
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों हेतु कई जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे बस्तर लोहंडीगुड़ा मैं टाटा कंपनी द्वारा अधिग्रहित 10 ग्रामो के आदिवासियों की जमीन वापसी की गई,छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 52 लघु वनोपजों को समर्थन मूल्य मे लिया जा रहा है,तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य 2500 रुपये से बढ़कर 4000 रुपये किया गया है,आदिवासी बहुल इलाका बस्तर मलेरिया मुक्त हो रहा है 65%तक कमी आई है,सुपेबेड़ा के आदिवासियों की जल की समस्या से उतपन्न किडनी की बीमारी से निजाद दिलाया, वनअधिकार पत्र विवरण के दावे ऑनलाइन धमतरी एवं कोरबा मे पायलट प्रोजेक्ट चालू,वनांचल मे सिंचाई सुविधा हेतु नदियों किनारे विधुत लाइन बिछाने की योजना,बस्तर मे आदिवासियों पर दर्ज फर्जी मामले लिए गए वापस,पूरे देश में नगरी नगर पंचायत को पहला सामुहिक वनाधिकार पत्र दिया गया है जैसे कई योजनाएं आदिवासियों हेतु लागू किये गए है एवं केंद्र सरकार द्वारा एस टी ,एस ई को सरकारी नोकरियों मे प्रमोशन को रोक दिया गया है यह मामला कोर्ट में है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मामले के निराकरण हेतु प्रयासरत है जिससे कि आदिवासियों को उनका हक मिल सके।
    साथ ही 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने सभी आदिवासी भाई-बहनों,माताओं एवं सगाजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    नगरी। क्षेत्र में थोडी-थोडी देर में बार-बार की अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। किसानो का पलेवा नहीं हो पा रहा है। नलकूपों का पानी खेतों तक नही पहुँच पा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा धमतरी जिला सदस्य संजय सारथी ने शासन प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों से किसानों के हित में बिजली कटौती रोकने की मांग की है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुंभकरणी नींद में हैं। कांग्रेस के नेता चुनाव के समय आम जनता से किये वादे शायद भूल गये ऐसा लगता है ? क्षेत्र में हो रहे बिजली की आंखमिचौली को राज्य की भ्रष्ट और तानाशाह सरकार की देन बताया। भुपेश सरकार किसानों को
    खाद-बीज के लिए सता रही है,अल्प बर्षा का दंश झेल रहे क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार बिजली कटैती कर व बिजली की दर में वृध्दि कर उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। छ.ग. में सरप्लस बिजली होने के बाद भी राज्य में किसानों के साथ-साथ आम जनता भी बिजली कटौती से परेशान है।
    जब-जब कांग्रेस सरकार आती है, यही दिन देखना पड़ता है। पूर्व में जब कांग्रेस की जोगी सरकार थी, लो वोल्टेज की समस्या से जनता त्रस्त थी। आज वही दिन फिर देखने को मिल रही है। राज्य सरकार बिजली की दर में वृद्धि करना तो जानती है, बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्थ करना नही जानती। राज्य मे सिर्फ कमीशन का खेल चल रहा है। जनघोषणा पत्र में बिजली बिल हाफ कहकर झूठे प्रलोभन देकर सत्ता में आया ये कांग्रेस की भुपेश सरकार अब जनता से किए गए वादे क्यों मुकर रहे औरबिजली की दर बढ़ा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता की हितैषी बता, ढोंग रचने वाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं के विभाग में कंट्रोल नहीं है।सरकार की कथनी और करनी काफी अंतर है, उनका चेहरा बेनकाब होता जा रहा है।
    क्षेत्र वासियों को इस समस्या से निदान नहीं होने पर राज्य की निकम्मी एवं भ्रष्ट सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जनहित के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेगा ।

    *थाना सिहावा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

            पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय व तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को बेसिक व विजिबल पुलिसिंग करते हुए विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसका बेहतर परिणाम भी नजर आ रहा है।

          इसी क्रम में दिनांक 08-08-2021 को थाना प्रभारी सिहावा श्री नोहर सिंह मंडावी को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि बोराई की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री करने हेतु सिहावा की ओर ले जा रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

              पुलिस अधीक्षक महोदय ने सूचना की तस्दीक करते हुए पूर्ण सतर्कता के साथ त्वरित कार्यवाही करने आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी श्री मयंक रणसिंह के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी सिहावा ने तत्काल टीम तैयार कर गवाहों के साथ घठुला बस स्टैंड-बोराई मार्ग पर घेराबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग किया गया। कुछ देर बाद एक सफेद रंग की पिकअप वाहन आने पर रोका गया। पुलिस को देखकर पिकअप में सवार दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति पिकअप से उतरकर जंगल की ओर भाग गया। पिकअप चालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम नीलेश यादव निवासी अर्जुनी, पोस्ट अमलीडीह थाना पाली जिला उमरिया मध्यप्रदेश बताया तथा उसके साथ बैठे दूसरे व्यक्ति का नाम उमेंद कुमार तिवारी निवासी बुढार जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश बताया। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में अन्य बोरियों के साथ सफेद रंग की 13 बोरियों में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसके संबंध में पूछताछ में खुलासा हुआ कि उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा क्रय कर अवैध रूप से परिवहन करते हुए बिक्री करने हेतु मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। किंतु धमतरी पुलिस के सक्रिय सूचना तंत्र व तत्परता से की गई कार्यवाही के कारण तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 13 बोरियों में भरे कुल 305 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 61 लाख रुपए (इकसठ लाख रुपए) को विधिवत कार्यवाही करते हुए जप्त कर सीलबंद किया गया। मादक पदार्थ गांजा के अवैध रूप से परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 GA 3837 कीमती करीबन 06 लाख रुपए एवं एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर विधि अनुरूप कार्यवाही किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में पिकअप वाहन से उतरकर फरार होने वाले आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है। साथ ही विवेचना क्रम में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में भी साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है।

    *मामले में गिरफ्तार आरोपी -
    नीलेश यादव पिता कांशी लाल यादव उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 10 अर्जुनी पोस्ट अम्लीडीह, थाना पाली जिला उमरिया मध्यप्रदेश

          जिले में ऐसा पहला मामला है, जब 3 क्विंटल से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी सिहावा नोहर सिंह मंडावी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम बंजारे, आरक्षक जितेंद्र चंद्राकर, अजय नेताम, दिनेश कौशल, संजय सोम एवं योगेश सोम शामिल रहे।

    *आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर नौकरी लगाने के नाम पर की धोखाधड़ी*

    *मामले में एक आरोपी बालोद जेल में है निरुद्ध*

    *अब तक की जांच में क्षेत्र के बेरोजगारों से करीबन 12 लाख रुपए आरोपियों ने वसूले*

    *थाना अर्जुनी पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

           पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने चिटफंड, आईटी एक्ट, एटीएम फ्रॉड, धोखाधड़ी जैसे लंबित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने तथा फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी पश्चात वैधानिक कार्यवाही कर निराकरण करने निर्देशित किया गया।

              इस दरमियान दिनांक 07/08/2021 के अपराह्न प्रार्थी महेंद्र कुमार साहू पिता शिव राम साहू निवासी ग्राम गागरा थाना अर्जुनी जिला धमतरी ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी पूर्णानंद देवांगन निवासी जोधापुर वार्ड धमतरी ने अपने साथी नारायणपुर निवासी मोहन नेगी के साथ मिलकर नौकरी लगाने के नाम पर ₹200000/- बैंक खाता के माध्यम से प्राप्त किया। इसी प्रकार अपराधिक षड्यंत्र करते हुए थाना कुरूद, भखारा क्षेत्र के अन्य बेरोजगारों को भी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए लिया, किंतु न ही नौकरी लगी और उनके रुपए भी वापस नहीं किया। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी पूर्णानंद देवांगन व मोहन नेगी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 215/21 धारा 420, 120बी, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

            पुलिस अधीक्षक महोदय धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी अर्जुनी श्री उमेंद टंडन को दस्तावेजी साक्ष्य संकलित करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में विवेचना क्रम में दस्तावेजी साक्ष्य संकलित करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना किया गया।

            उक्त टीम के द्वारा आरोपी पूर्णानंद देवांगन के सकुनत में दबिश दिया गया। आरोपी मिलने पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिसने अपराध कबूल किया। साथ ही प्रार्थी के रिश्तेदार व ग्राम शंकरदाह, भखारा व खट्टी ग्राम के  बेरोजगारों से 12 लाख से ऊपर रुपए वसूल स्वीकार किया है। मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी पूर्णानंद देवांगन पिता मनमोहन लाल उम्र 44 वर्ष साकिन जोधापुर वार्ड स्कूल के पास धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। धोखाधड़ी में संलिप्त आरोपी मोहन नेगी बालोद ने नौकरी लगाने के नाम पर ही पंजीबद्ध मामले में जिला जेल बालोद में निरुद्ध है, जिसके संबंध में पृथक से विधिवत कार्यवाही की जा रही है। साथ ही विवेचना क्रम में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता संबंधी साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है।

               इस प्रकार थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा चंद घंटे के भीतर नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पूर्णानंद देवांगन को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision