August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    *कुल नगदी रकम 13410/-रुपये, नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाइल एवं लाखों रुपए की सट्टा पट्टी बरामद*

    *कोतवाली पुलिस एवं मगरलोड पुलिस की पृथक-पृथक कार्यवाही*

            पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री जैसे असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया।

               उक्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारियों द्वारा अभियान चलाते हुए असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

             इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जालमपुर चौक के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जिस पर रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खेलाते हुए *आरोपी मोहम्मद ताज ख़ान पिता मोहम्मद अय्यूब खान उम्र 24 वर्ष साकिन जालमपुर दीवान तालाब के पास धमतरी* को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से हजारों रुपए की सट्टा पट्टी एवं नकदी रकम ₹7340/- बरामद किया गया। इसी प्रकार अधारी नवागांव के पास से *आरोपी राहुल साहू पिता रोशन साहू उम्र 26 वर्ष साकिन आधारी नवागांव धमतरी* के कब्जे से नगदी रकम ₹5910/-, नोकिया कंपनी का एक की-पैड मोबाइल व हजारों रुपए की सट्टा पट्टी बरामद किया गया। दोनों आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 4क जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।

             इसी प्रकार थाना मगरलोड अंतर्गत चाहत ढाबा के पास घेराबंदी कर *आरोपी पंकज बंजारे पिता नारद बंजारे उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम छाती थाना कुरूद जिला धमतरी* को रुपए पैसों का हार जीत का दांव लगाकर अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खेलाते हुए रंगे हाथ पकड़कर उसके कब्जे से हजारों रुपए की सट्टा पट्टी एवं नकदी रकम बरामद कर धारा 4क जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

              धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। ऐसे तत्वों की अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्तता की तस्दीक कर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    रायपुर / शौर्यपथ / परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन ड्रायविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईडीटीआर) का निरीक्षण किया। इसका निर्माण नवा रायपुर के ग्राम तेन्दुआ में 17 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है।
    परिवहन मंत्री अकबर ने ड्रायविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य को आगामी 15 दिवस के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह ड्रायविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट न केवल वाहन चालन में भली-भांति प्रशिक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में दुर्घटनाओं के नियंत्रण में संभावित कारणों के रिसर्च में भी उपयोगी साबित होगा, साथ ही इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण उपरांत लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ड्रायविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निर्माण के लिए नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेन्दुआ में 20 एकड़ शासकीय भूमि आबंटित की गई है। यहां चयनित एजेंसी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा इंस्टीट्यूट का संचालन किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन और चयनित एजेंसी मेसर्स मारूति सुजुकी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के मध्य विधिवत एमओयू किया जा चुका है। इस अवसर पर परिवहन आयुक्त श्री टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त देवव्रत सिरमौर तथा सहायक परिवहन आयुक्त शैलाभ साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड प्रशिक्षण के माध्यम से बेलमेटल शिल्पकारों के हुनर को नया आयाम दिया जा रहा है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार के मार्गदर्शन पर ग्रामोद्योग विभाग ने शिल्पकारों द्वारा तैयार किए जा रहे कलाकृतियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाईन प्लेटफाम भी उपलब्ध कराया है। जिससे छत्तीसगढ़ की कलाकृतियों को देश ही नहीं विदेशों में भी सराहा जा रहा है और शिल्पकारों के हुनर को निखारने के लिए छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा बेलमेटल शिल्प से जुड़े नए युवा शिल्पियों को उन्नत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, रायपुर के महाप्रबंधक एस एल धुर्वे ने बताया कि रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड के ग्राम सिंगपुरी में बेलमेटल शिल्प से जुड़े शिल्पियों को 2 अगस्त से 31 अक्टूबर तक तीन माह का उन्नत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण केंद्र में बेलमेटल शिल्प से जुड़े 20 नए युवा शिल्पियों के हुनर को तराशा जा रहा है। हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुशल प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक शिल्पी को 1500 रुपए की छात्रवृत्ति, कच्चा माल सहित निःशुल्क औजार एवं उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं तथा प्रशिक्षण उपरांत बेलमेटल शिल्प के इन शिल्पियों को स्व-रोजगार से जोड़ा जाएगा।

    *विश्व स्तनपान सप्ताह भी मनाया गया*


    *रायपुर 2 अगस्त 2021,* चार माह बाद जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुन: बच्चों के लिए गर्मा-गर्मभोजन और गर्भवती महिलाओं के लिए सुपोषित थाली लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । साथ ही 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह को भी मनाया गया । इस दौरान स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 6 माह से कम उम्र के जो बच्चे स्वस्थ (वजन और ऊंचाई के अनुरूप) थे उनको उपहार भी दिए गए।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे और परियोजना अधिकारी सोमनाथ राजपूत के मार्गदर्शन में कोविड-19 के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।
    इस बारे में पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने बताया, “गुढ़ियारी सेक्टर की 28 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आज से पुन: बच्चों के लिए गर्मा-गर्म भोजन और गर्भवती महिलाओं के लिए सुपोषित थाली खिलाकर शुरुआत की गई है। आंगनबाड़ी केंद्र अशोकनगर-2 में बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। इस अवसर पर बच्चे बहुत प्रसन्न नजर आये ।  केंद्र में 3 वर्ष 6 वर्ष के 20 बच्चे आए थे । जिसमें से 14 बच्चों को पहली पाली में खिलाया गया उसके बाद 6 बच्चों को दूसरी पाली में बैठाकर भोजन कराया गया इसी प्रकार 4 गर्भवती महिलाओं ने महतारी जतन अंतर्गत भोजन ग्रहण किया। स्तनपान दिवस भी मनाया गया एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । जिसमें 6 माह से कम उम्र के बच्चों को उपहार भी दिया गया । मेनू के अनुसार आज दाल, चावल,  रोटी, सब्जी, आलू सोयाबीन बड़ी की सब्जी भाजी, पापड़, अचार सलाद 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को दिया गया एवं गर्भवती महिलाओं को भी दिया गया। उन्होंने कहा, आंगनबाड़ी केंद्र बड़ा अशोकनगर में विश्व स्तनपान सप्ताह भी मनाया गया जिसमें गर्भवती महिलाऐं, शिशुवती महिलाऐं सम्मिलित हुई, उनको शीघ्र स्तनपान, केवल स्तनपान एवं सतत स्तनपान के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया । इस अवसर पर बालिका सावी जोकि 2 माह की थी जिसका वजन 4 किलो था उसे स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में उपहार भी दिया गया ।‘’
    आंगनबाड़ी केंद्र पर भोजन करने आये 5 वर्षीय यश साहू ने कहा, “ केंद्र पर पहले साबुन से हाथ धुलाये गए । इसके बाद दीदी ने सबको गोल घेरे में बैठा कर भोजन दिया । बहुत दिनों बाद अच्छा भोजन मिला दीदी ने तिलक भी लगाया था । मैंने कविता और गिनती भी सुनाई दीदी बहुत खुश हुई” ।
    दो माह की गर्भवती डिगेश्वरी साहू कहती है, ’’आंगनबाड़ी केंद्र पर आज कई गर्भवती दीदियों के साथ आयोजन किया आपसी बातचीत कर गर्भावस्था के दौरान सावधानियां और किस प्रकार का भोजन नियमित करते रहना है की जानकारियों को भी एक दूसरे से साझा किया, साथ ही संस्थागत प्रसव के लिए जाने से पूर्व की तैयारियों पर एक दूसरे से बातचीत की” ।

    *एंबुलेंस वाहन में कमी पाए जाने पर दुरुस्त करने दिए निर्देश*

    *यातायात पुलिस, परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया अभियान*

             पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर अपने जिले में संचालित शासकीय अथवा प्राइवेट एंबुलेंस वाहनों की चेकिंग उसके मानक AIS 125 के अनुरूप किए जाने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमती सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा परिवहन व स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर आज विभिन्न चिकित्सालयों एवं संचालित प्राइवेट एंबुलेंस वाहनों की निर्धारित मानक अनुरूप चेकिंग की गई। मानक AIS 125 अनुरूप एंबुलेंस वाहन को उसकी सुविधा अनुसार 4 वर्गों में विभक्त किया गया है। प्रायः यह देखने में आया है कि अभी वैश्विक महामारी कोविड 19 संक्रमण के दौरान मरीज को हॉस्पिटल से निवास, निवास से हॉस्पिटल लाने  व ले जाने का कार्य एंबुलेंस वाहनों के द्वारा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बहुत से एम्बुलेंस मानक ASI 125 का पालन नहीं कर रहे है इसलिए इस वाहन जांच शिविर का आयोजन किया गया है।

              क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू के साथ यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री गगन बाजपेई एवं उनकी टीम ने शासकीय एवं निजी एंबुलेंस वाहनो का मानक ASI 125 (Automotive Industry Standard 125) का अनुपालन के तहत संचालन की जांच की गई। जांच में कुछ एंबुलेंस वाहनों में कमियां पाई गई, जिसे एक सप्ताह के अंतर्गत गये पाये गये खामियों को पूर्ण कर पुनः जांच कराने का निेर्देश दिया गया है। साथ ही निजी एंबुलेंस संचालकों को मरीजों को अस्पताल तक लाने तथा अस्पताल से उनके निवास तक छोड़ने के संबंध में शुल्क निर्धारित कर एकरूपता बनाए रखने निर्देश दिए गए।           

    एंबुलेंस वाहन वाहन जांच के दौरान निरीक्षक श्री गगन बाजपेई, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू अपने स्टाफ के साथ एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें। एंबुलेंस वाहनों के मानक AIS 125 का अनुपालन किए जाने के संबंध में जिले में संचालित हो रहे सभी एम्बुलेंस वाहनों की जांच नियमित रूप से किया जाएगा।

    नगरी। सोमवार को खाद,बीज की कमी को लेकर नगरी,बेलरगाॅव, कुकरेल भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगरी सोसाइटी के सामने में नगाड़ा बजाकर, कांग्रेस की भूपेश सरकार से विरोध जताया।
    विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिम्मजा, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, जिला मंत्री प्रकाश बैस, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष नंद यादव, अनुसूचित जाति जनजाति जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम, नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, बेलगाम मंडल के अध्यक्ष अकबर कश्यप, कूकरेल मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, हृदय साहू ,विकल गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ,जनपद सदस्य ईश्वरी नेताम, सरपंच विमला धुरवा, चंद्रकला साहू ,रितु साहू , सुलोचना साहू, प्रदीप जैन, कमल डागा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, महामंत्री राकेश चौबे, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, जनपद सभापति मन्नू यादव, सरपंच उमेंद्र दीवान, पार्षद ललिता साहू ,चेलेश्वरी साहू, अनिरुद्ध साहू,गौचंद मरकाम, शैलेंद्र साहू, शुभम यदु, बल्लु सेन,
    मोनल साहू, घनश्याम साहू, सुरेश साहू ,उत्तम साहू,अशोक संचेती बडी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

    नगरी। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल नगरी,सिहावा के नवगठन के बाद प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में धर्मांतरण रोकने और गोरक्षा का प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
    युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व बैठक प्रभारी अविनाश दुबे ने कहा कि हिंदू धर्म पर आघात करने के लगातार प्रयास हो रहे हैं। इनको रोकने के लिए सख्त कदम उठाना होगा।

    सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्रवण मरकाम पूर्व विधायक, दिनेश्वरी नेताम जनपद अध्यक्ष नगरी, प्रकाश बैस जिलामहामंत्री,
    नागेन्द्र शुक्ला पूर्व नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष, महेन्द्र नेताम जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा, मोहन नाहटा नगरी मंडल के अध्यक्ष, रवि शंकर दुबे प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य, भूपेंद्र नाग युवा मोर्चा प्रदेश प्रचार प्रसार सदस्य, अविनाश दुबे भाजयुमो जिला महामंत्री,हृदय साहू,भुनेश्वरी घृतलहरे जनपद सदस्य,मन्नू यादव जनपद सभापति थे।

    वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान करते हुए सभी पदाधिकारियों से दायित्व का निर्वाह करने और संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
    युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीड की हड्डी बताया। अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में जोड़ा जाना चाहिए।
    क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जा रहा है, इसे रोकने के लिए घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। ईमानदारी से कार्य करने वाला हर कार्यकर्ता निचले स्तर से प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है, बशर्ते की लक्ष्य को पाने के लिए पूरे जुनून के साथ पार्टी के लिए कार्य करें।
    सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध करने, खाद बीज की कमी से परेशान किसानों की आवाज उठाने सड़कों में उतरने की समझाइश युवाओं को दी गई।

    आयोजन में बलजीत छाबडा पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा, राजेश नाथ गोसाई अध्यक्ष भाजयुमो नगरी, रितेश साहू मंडल महामंत्री, निखिल साहू प्रदेश सदस्य, राजा पवार शहर अध्यक्ष युवा मोर्चा नगरी, संजय सारथी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो धमतरी, सचिन ठाकुर भाजयुमो महामंत्री, सुरेश साहू सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रूपेंद्र साहू, देवेंद्र परिहार आईटी सेल जिला धमतरी सोशल मीडिया प्रभारी, हरीश शर्मा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, आशीष प्रजापति, गज्जू शर्मा प्रचार प्रसार प्रमुख युवा मोर्चा, कमलेश निषाद, रितेश साहू ,नरसिंह मरकाम मंत्री युवा मोर्चा, नरेंद्र साहू कार्यालय प्रभारी, मनीष शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, राजशेखर नायर जिला सह मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, मोंटू साहू, चंद्रकांत साहू, गौरव तिवारी,गिरधर यादव, पवन कुमार साहू ,नीलम साहू ,सौरभ नाग,तरुण साहू ,योगेश देवांगन, प्रतीक सोनी गंगरेल मंडल मीडिया प्रभारी,कोमल देवांगन ओबीसी मोर्चा कार्यालय प्रभारी धमतरी, पूरण कुमार, संत कोठारी, अशोक संचेती नगरी मंडल मीडिया प्रभारी, युमेश साहू और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

    नगरी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ,नगरी थाना अंतर्गत से ग्राम चंदनबाहरा निवासी,केशर सोरी,46 वर्ष, पिता शिवलाल सोरी को नक्सली संगठन, गोबरा LOS द्वारा हत्या कर शव को ग्राम के रंगमंच में फेंक दिया गया। नक्सलियों द्वारा शहीद सप्ताह मनाया जा रहा है इसी के मद्देनजर मुखबिरी के शक में युवक की हत्या की घटना को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिया गया है।

    *1,155 कोविड-19 संक्रमित मरीजों को दिया गया मानसिक परामर्श*

    कोविड-19 संक्रमण काल में संक्रमित लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के उद्देश्य से जिला अस्पताल रायपुर के स्पर्श क्लीनिक द्वारा ऐसे  लोगों की नियमित काउंसलिंग की जा रही है । साथ ही लोगों को उपचार के दौरान आ रही मानसिक परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ।
    स्पर्श क्लीनिक के मनोचिकित्सक डॉ.अविनाश शुक्ला ने बताया, ‘’कोविड-19 ने लोगों के अंदर डर पैदा कर दिया है साथ ही भ्रामक जानकारियों से भी लोग गुमराह हो रहे हैं । लोग मानसिक रूप से परेशान होते हैं तो कॉल करते हैं इसलिए हमारा यह काम है कि लोगों के मन की शंकाओं को दूर कर उन्हें उचित परामर्श दिया जाए। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद चिंता और नींद ना आने की समस्या बढ़ गई है । स्पर्श क्लीनिक से भी नियमित रूप से संक्रमित लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से कॉल कर मानसिक परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है । 1अप्रैल 2021 से आज तक 1,155 लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए काउंसलिंग की गई है। उन्होंने कहा, अप्रैल माह में कोविड-19 का उपचार करा रहे 222 लोगों को स्पर्श क्लीनिक के द्वारा  परामर्श दिया गया है। वहीं  मई में 607 को संक्रमण के दौरान होने वाले तनाव से मुक्ति के लिए परामर्श प्रदान किया गया है | जून में 243 और 30 जुलाई तक 83 लोगों को स्पर्श क्लीनिक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए परामर्श दिया गया है”।
    स्पर्श क्लीनिक के माध्यम से कोरोना से बचने के लिए मैं और क्या करूं? इस तरह के प्रश्नों का फोन पर उचित परामर्श दिया जा रहा है। अगर लोगों के मन में कोई भी शंका उत्पन्न हो रही हो तो वह टोल फ्री नंबर 104 पर डायल कर यहाँ से मनोवैज्ञानिक सलाह ले सकते हैं ।
    साइकोलॉजिस्ट ममता गिरी गोस्वामी ने बताया,  ‘’ज्यादातर लोग तनाव के कारण डिप्रेशन में आ जाते हैं । ऐसे में तनाव से मुक्ति के लिये प्रतिदिन नियमित रुप से योग करके, भरपूर नींद लेने एवं आपस में बातचीत  कर तनाव को कम करने की सलाह दी जाती है। काउंसलिंग के दौरान कई लोगों के परिवार के सदस्यों में कोविड-19 को लेकर भी तनाव है। उनको परामर्श के दौरान बताया गया कि उचित शारीरिक दूरी फेस मास्क और नियमित रूप से हाथों की साफ सफाई रखने, गंदे हाथों को आंखों में लगाने, मुंह में लगाने, और खाना खाने से बचना है । किसी भी सार्वजनिक वस्तु  को छूने के बाद हाथ को कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छे से साबुन से धोना ही  वर्तमान समय में कोविड-19 का कारगर बचाव  है”।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision