
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा किया था,लेकिन यह तय हो चुका है कि यह सरकार सिर्फ शराब के पैसे से चल रही है।
पिछली बार भी लॉकडाऊन में आम जनमानस ने यह महसूस किया था कि शराबबंदी लागू हो जाना चाहिए था और अभी भी जनमानस में यही चर्चा है कि सरकार को शराब दुकान नही खोलना चाहिए था, लेकिन यह सरकार कुछ लोगों के स्प्रीट पीने से मौत होने का हवाला देते हुए फिर से शराब दुकान खोल दिया है, जिन लोगों की मौत स्प्रिट पिने की इस घटना से हुई है उन परिवारों के प्रति हमारी पुरी सहानुभूति है, जबकि शराब पीने से हजारों लोगों की मौत प्रतिदिन होती है इसकी चिंता सरकार ने कभी नही किया।इस सरकार के मुखिया दारू वाले दाऊ ने शराब दुकान को चालू करके छत्तीसगढ़ प्रदेश को फिर से कोरोना माहमारी में झोंकने का काम कर दिया है। इस माहमारी के समय लोगों ने लॉकडाऊन में बता दिया है कि लोग शराब के बिना रह सकते हैं,पर यह सरकार शराब के बिना नही रह सकती। जनता को अभी दवाई,
ऑक्सीजन ,वेंटिलेटर, वैक्सीन की जरूरत है शराब की जरूरत नही है। मजदुर,किसान एवं छोटे-छोटे व्यवसायियों को आर्थिक सहयोग की जरूरत है।लेकिन सरकार लोगों के घर तक शराब परोस कर मौत भेज रही है।कोरोना के इस विषम परिस्थिति में सरकार लोगों का अपनी कार्यशैली से ध्यान भटकाने का काम कर है।यह सरकार जनता के द्वारा दिए गए अपने बहुमत से इतरा रही है पर जनता बहुमत छीनना और कुर्सी से हटाना भी जानती है। भारतीय जनता पार्टी जनता के हित में भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ शराब बिक्री को लेकर गांव गांव तक आदोंलन चलाएगी, इस सरकार की उल्टी गिनती चालू हो गयी है, जनता चुनाव का इंतजार कर रही है
नगरी। क्षेत्र के किसानों ने मांग कि है की प्रदेश सरकार खरीफ फसल हेतु खाद,बीज आदि केलिये ऋण रजिस्ट्रेशन शीघ्र प्रारंभ करें।
किसान लेखराम साहू ने बताया की खरीफ फसल के लिए 1 अप्रैल से रजिस्टर करना चालू हो जाता था पर इस वर्ष लाँकडाउन की वजह से यह प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है।अक्षय तृतीया से ही किसान खरीफ फसल की तैयारी शुरू कर देते है।
ऐसे में आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों से मिलने वाली खाद बीज का क्षेत्र के किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
राष्ट्रीय मंंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे बारिश से किसान परेशान हैं। किसानों का फसल नष्ट हुआ है।सरकार उन्हे तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा प्रदान करे।
इसके साथ ही किसानों से सरकार ने 2500 धान का कीमत देने का जो वादा किया था,सरकार यह राशि किस्त में नही बल्कि एक साथ भूगतान करे।
शाह ने कहा कि एक ओर किसान मजदूर कोरोना महामारी से परेशान एवं आर्थिक तंगी से जुझ रहा है श,वहीं असमय तूफान एवं बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
प्रदेश सरकार इस पर तत्काल निर्णय लेते हुए उन्हे मुआवजा दे।2500 रू में किसानों का धान खरीदी का वादा करने वाली सरकार अपने हर वादे से मुकर रही है, पिछली बार किसानों के अंतिम किस्त में कटौती किया गया है,उस राशि का भी भुगतान करे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ढ़ाई साल के फार्मुले के हिसाब से इस माह ढाई साल पुरे हो गए हैं,इसलिए गांधी परिवार को खुश करने के लिए राजीव गांधी न्याय योजना बनाकर अवसर तलाश कर इस राशि को किस्तों में दे रहे हैं।
किसानों को यह राशि एक मुस्त मिलती तो इस कोरोना माहमारी के समय में एवं असमय वर्षा से परेशान किसानों को इस राशि से राहत मिल सकती है।
सरकार किसानों की अपने धान की कीमत देने के लिए किसी अवसर का इंतजार कर राजनीति ना करे।
प्रदेश में वर्षा से हजारों क्वींटल धान जो सोसायटी में पड़े पड़े खराब हो गए हैं इसके लिए भूपेश बघेल जी जिम्मेदार हैं, सोसायटी से अब तक धान नही उठाना एवं कस्टम मीलिंग नही हो पाना सरकार की नीति पर सवाल उठता है। संग्रहण केंन्द्रों में सही व्यवस्था नही होना घोर लापरवाही है।
शिवराज शाह ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार के नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान हैं, वहीं आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंन्द्र की सरकार में बैठे प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी एवं कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की सरकार जो किसान हितैषी है आज किसानों को किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त 19 हजार करोड़ रू किसानों के खाते में डाला गया है,इससे साढ़े नौ करोड़ किसानों को इसका लाभ मिला है,इस कदम से किसानों को काफी राहत मिलेगी।जब किसी सरकार की नीति और नीयत साफ होती है तो किसी अवसर का तालाश नही होता हर वादे को पुरा करने के लिए तत्पर होना चाहिए।
नगरी।
शिक्षक अभी भी जान जोखिम में डालकर कर रहे ड्यूटी पर उनके लिए आवश्यक सुविधा प्रदान करने में जिला शिक्षा विभाग उदासीन व संवेदनहीन
छत्तीसगढ़ टीचर्स एशोसिएशन जिला धमतरी के अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चन्द्राकर,प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहू,नगरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल,टीकमचंद सिन्हा,तोमल साहू एवं कैलाश सोन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी व शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना कॉल में शिक्षकों को वर्तमान में कोरोना मरीजों की पहचान,टिकाकरण सेंटर,आइसोलेशन सेंटर सहित अन्य कार्यों मे ड्यूटी लगाई गई है।विभाग चाहते तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन,स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को 3 माह पूर्व जब टिकाकरण करवाया उसी समय शिक्षको का भी टिकाकरण करवा दिए होते तो आज इतने शिक्षको को अपनी जान नही गवानी पड़ती।वर्तमान में शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों के लिए 18 से 44 आयु समूह के टिकाकरण में प्राथमिकता निर्धारित की है,परंतु इसके लिए कर्मचारियों के पहचान पत्र होना जरूरी है।जिलाध्यक्ष चंद्राकर ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षको के पहचान पत्र जारी करने हेतु आग्रह करने के बावजूद आज पर्यंत कोई पहचान पत्र जारी नही किया गया है।जबकि टिकाकरण सेंटरों में पहचान पत्र की मांग की जा रही है।कर्मचारियों के ड्यूटी लगाने के साथ साथ उनकी सुविधा व सुरक्षा की जिम्मेदारी विभाग की होती है ।परंतु शिक्षा विभाग अपने कर्मचारियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है जो निंदनीय है।
दिवंगत शिक्षको के अंशदायी पेशन का निराकरण,अवकाश नगदीकरण ग्रेज्युटी जैसे मामलों का निराकरण भी विभागीय उदासीनता के कारण नही हो पाया है जिससे परिजनों के सामने आर्थिक समस्या उत्तपन्न हो गया है।न ही शासन द्वारा किसी प्रकार के कोरोना बीमा का लाभ मृतकों के परिजन को दी जा रही है जिससे शिक्षक समुदाय में आक्रोश है।
जिला उपाध्यक्ष तीरथ राज अटल,जिला महिला प्रभारी बी.यदु,डोमार सिंह ध्रुव,जसपाल खनूजा,महेश कोसरे,प्रफुल्लचंद्र सिंहसार, सिधेश्वर साहू,टिकेशसाहू,शांतनु साहू,गिरधारी साहू,पुष्पेंद्र साहू ,जितेंद्र साहू,बसंत साहू,पूनम चंद ठाकुर सरजू राम साहू,मानसिंह साहू,धनंजय साहू,प्रकाश साहू,हेमन्त ठाकुर,खिलेश्वर साहू,ओमप्रकाश देव,महेश सोरी,पवन देवांगन,देवप्रकाश ताम्रकार,मोहित साहू,संतोष कुंजाम,श्रवण देवांगन,मिलापराम देवांगन,अतुल ध्रुव,यशवंत साहू,लक्ष्मीनाथ नेताम,देवेंद्र साहू इत्यादि ने सुगमतापूर्वक टीकारण हेतु मांग किये है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता ने कोरोनाकाल में निर्माण कार्यो की जगह जनता के प्रति अपनी प्राथमिकता को फिर से साबित करते हुये, राजधर्म का पालन किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि संकटकाल के इस दौर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सक्रियता नीतिगत निर्णय के चलते छत्तीसगढ़ संक्रमण के दूसरे दौर से बार बाहर निकल रहा है।
प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, प्रदेश में बड़े निर्माण कार्यों पर राज्य सरकार ने तत्काल रोक लगायी है, नये रायपुर में नया राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा भवन, मंत्री आवास, अधिकारियों के आवास, सर्किट हाउस निर्माण पर भी रोक लगायी है इसके साथ ही नवा रायपुर में जारी सभी बड़े निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अलग-अलग विभागों से आदेश जारी किये गये हैं। पूर्ववर्ती रमन सरकार ने नयी राजधानी में भवनों सड़को गार्डन आदि के विकास के नाम पर 14000 करोड़ खर्च कर दिया था मगर राज्य का अपना राजभवन, विधानसभा, मुख्यमंत्री, मंत्री आवास जैसे जरूरी भवनों की चिंता नही की।
प्रदेश काँग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, देश के वर्तमान हालातों से गैर जरूरी दिल्ली के 20 हज़ार करोड़ के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर की कोई आवश्यकता नही थी, कि संकट के समय इसको प्राथमिकता दी जाय, बावजूद इसके भाजपाइयों ने अपनी खींच निकलने नये रायपुर के निर्माणाधीन सरकारी आवासो पर सवाल खड़े किये, संकटकाल को देखते हुये छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार ने तो निर्माण कार्यो पर रोक लगा दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी क्या 20 हज़ार करोड़ के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाएंगे, जनता जानना चाहती है, और इसका जवाब भाजपाइयों को समूचे देश में देना होगा।
रायपुर / शौर्यपथ / डॉ महंत ने कहा कि, भगवान परशुराम जिन्हें विष्णु जी का छठा अवतार कहा जाता है. परशुराम जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है. अक्षय तृतीया को परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है. परशुराम का तेज और शौर्य ही था कि उन्होंने कार्तवीर्य सहस्रार्जुन का वध करके अराजकता को समाप्त किया तथा नैतिकता और न्याय का साथ दिया । परशुराम पृथ्वी के पाप बोझ को नष्ट करने और सभी प्रकार की बुराई को दूर करने के लिए आए थे। इस दिन से हिंदू संस्कृति के स्वर्ण युग की शुरुआत हुई है और इसे पूरे भारत में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
डॉ महंत ने कहा कि, भगवान परशुराम जी ने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की. इस दिन शुभ मुहूर्त देखे बिना ही कार्य किए जाते हैं क्योकि इस दिन को शुभ माना जाता है. परशुराम जयंती को हिंदुओं द्वारा समर्पण और उत्साह के साथ मनाया जाता है. मूल रूप से परशुराम का नाम राम था।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, अक्षय का अर्थ होता है, जिसका क्षय न हो. इसलिए माना जाता है कि इस तिथि को किए गए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता है। इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। समस्त शुभ कार्यों के अलावा प्रमुख रूप से शादी, स्वर्ण खरीदने, नया सामान, गृह प्रवेश, पदभार ग्रहण, वाहन क्रय, भूमि पूजन तथा नया व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन स्नान, ध्यान, जप-तप करना, हवन करना, स्वाध्याय और पितृ तर्पण करने से पुण्य मिलता है। अक्षय तृतीया के दिन पंखा, चावल, नमक, घी, चीनी, सब्जी, फल, इमली और वस्त्र वगैरह का दान शुभ माना गया है।
नगरी। 13 मई,नगरी में शाम 06 बजे तक 20कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
इनमें नगर पंचायत के 02 ( RTPCR से 00और Antigen 02 )एवं नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 18( RTPCR से 00 व Antigen से 18)पॉजिटिव मरीज है।
*रिकव्हरड*
नगरी नगर पंचायत के 22 रिकव्हरड हुए और 15 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
- नगरी ग्रामिण के 79 रिकव्हरड हुये। 90 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।
*कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
+सीएचसी नगरी में 11 मरीज भर्ती थे। जिनमें 08 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 00 डिस्चार्ज किया गया। 00 मरीज को रेफर किया गया।
+50 बिस्तर छात्रावास 16 भर्ती है। 03 मरीज डिस्चार्ज किया गया। रेफर 00
*कोविड से मृत्यु*
आज अस्पताल में 02 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई। आज रेफरल के दरम्यान 00मृत्यु। अब तक कुल मृत्यु 72
*कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
वर्तमान में 16 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।
धमतरी जिले मे अब तक एक लाख 80 हजार से अधिक लोगों को कोविड 19 टीके का पहला डोज लगाया जा चुका है। इसमें 45 साल से अधिक आयु वर्ग के एक लाख 55 हजार 818, हेल्थ केयर वर्कर 7214, फ्रंट लाईन वर्कर 5668 को और एक मई से शुरू हुए 18 से 44 साल तक की उम्र के 11 हजार 337 लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में 45 साल से अधिक आयु वर्ग के एक लाख 55 हजार 818 (97%) लोगों का टीके का पहला डोज लगाया गया है। इनमें धमतरी ग्रामीण के तहत 35 हजार 560, कुरूद में 42 हजार 272, मगरलोड में 23 हजार 499, नगरी में 37 हजार 308 और धमतरी शहरी में 17 हजार 179 हितग्राही शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया है कि जिले में 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को अब दूसरे डोज का टीका लगाया जा रहा है। इनमें दूसरे डोज के लिए पात्र 53 हजार 200 में से 33 हजार 339 लोगों ने कोविड 19 का टीका लगवाया है।
*देसी महुआ शराब सहित परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटरसाइकिल की गई जप्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने वैश्विक महामारी की रोकथाम हेतु लगाए गए लॉकडाउन के दौरान लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण करने, किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कराने सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग लगातार की जा रही है। जिसका बेहतर परिणाम भी दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में लॉकडाउन के दौरान देसी हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब के परिवहन एवं अवैध बिक्री के संबंध में थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति अवैध रूप से देसी महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु नहर नाका की ओर जा रहे हैं। तत्काल उक्त सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही हेतु उप निरीक्षक रमेश साहू के हमराह स्टाफ को रवाना किये। पुलिस स्टाफ के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल के आने पर रोककर नाम पता पूछा गया। जिसमें एक व्यक्ति ने अपना नाम दीपक कलवानी पिता स्वर्गीय नारायण दास कलवानी उम्र 34 वर्ष एवं दूसरा व्यक्ति सैयद फैज उर्फ बाबा पिता सैयद फिरोज उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी बताएं। जिनकी गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी ली गई। जिस पर सफेद रंग के थैला में 5 लीटर की दो सफेद जरकिन में फुल भरी हुई करीबन 10 लीटर हाथ भट्टी से बनी देसी महुआ शराब कीमती 2500/- रुपए को विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों के द्वारा अवैध रूप से देसी महुआ शराब परिवहन हेतु प्रयुक्त बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 S 4525 कीमती करीबन 20000/-रुपये को जप्त किया गया हैं। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
*आरोपियों का नाम* -
1. दीपक कलवानी पिता स्वर्गीय नारायण दास कलवानी उम्र 34 वर्ष
2. सैयद फैज उर्फ बाबा पिता सैयद फिरोज उम्र 27 वर्ष
दोनों निवासी विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी जिला धमतरी
इसी प्रकार थाना कोतवाली की दूसरी टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर हटकेशर वार्ड में घेराबंदी कर *आरोपी सुनील साहू पिता स्वर्गीय राम अवतार साहू उम्र 28 वर्ष साकिन हटकेशर हाई स्कूल के पास धमतरी* को अवैध रूप से देसी महुआ शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़कर उसके कब्जे से 5 पॉलिथीन के पैकेट में भरी करीबन 2500/- मिलीलीटर देसी हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब कीमती करीबन 1250/- रुपए एवं बिक्री रकम ₹250 बरामद किया गया। जिसके विरुद्ध मौके पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक रमेश साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष कोमरा, आरक्षक दिनेश तुरकाने, नितिन पांडेय, विकास द्विवेदी, अंकुश नंदा एवं जयराज यादव शामिल रहे।
धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
