
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
विद्युत विभाग द्वारा नगरी क्षेत्र में दिन भर में दर्जनों बार बिजली कटौती किए जाने से क्षेत्रवासी परेशान हैं।
तपती गर्मी व उमस से परेशान क्षेत्रवासियों को बिजली कटौती ने और अधिक बेहाल कर रखा है ।
प्रतिदिन दर्जनभर से भी अधिक विद्युत कटौती की वजह से सभी परेशान हैं । बार-बार विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधा से धरेलु विधुत यंत्रों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
चमेदा में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन कार्य करना प्रारंभ होने के बाद,विद्युत आपूर्ति में बाधा संबंधी समस्याओं से काफी राहत मिली थी,पर पिछले कुछ समय से फिर क्षेत्रवासियों को विद्युत कटौती की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है ।
धमतरी। *घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद, अपचारी बालक के विरुद्ध भादवि एवं आर्म्स एक्ट के तहत की गई त्वरित कार्यवाही*
▫️ *थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
करीब 3 माह पूर्व प्रार्थिया एवं उसके पति से अपचारी बालक ने झगड़ा विवाद कर जान से मारने की धमकी दिया था, तब अपचारी बालक के विरुद्ध थाना में रिपोर्ट करने पर वैधानिक कार्यवाही की गई थी, जिससे अपचारी बालक प्रार्थीया कचरू भाई ध्रुववंशी एवं उसके पति श्यामू ध्रुववंशी से रंजिश रखता था। इसी दौरान दिनाँक 02.06.2021 को श्यामू ध्रुववंशी अपने घर के सामने गली में कुत्ते को टोस्ट दे रहा था। जिसे देखकर वही अपचारी बालक अपने डेयरी बाड़ा से धारदार चाकू लाकर अश्लील गाली गलौज करते हुए हत्या करने के आशय से श्यामू ध्रुववंशी पर चाकू से वार किया। बीच बचाव करते हुए श्यामू ध्रुववंशी अपने घर अंदर भागा तो अपचारी बालक उसके घर अंदर घुसकर उसे तथा उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दिया। घायल श्यामू ध्रुववंशी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उक्त मामले की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करते हुए हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये तथा प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 216/2021 धारा 294, 323, 307, 506, 452 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना कारित करने वाले अपचारी बालक की घेराबंदी कर हिरासत में लिया। उससे घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार खून आलूदा चाकू एवं पहने टी-शर्ट जिसमें खून लगा है, को बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अपचारी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। पूर्व में भी उक्त अपचारी बालक मारपीट व अन्य घटना में शामिल रहा है। जिसके प्रति मोहल्ले में बहुत अधिक आक्रोश व्याप्त था।
संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सोरी, आरक्षक सागर मिश्रा, हरिशंकर सिन्हा, हेमंत सूर्यवंशी एवं राजकुमार शुक्ला का योगदान रहा।
*आरोपी कुशल नेताम गिरफ्तार, थाना मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
दिनांक 01/06/2021 को थाना मगरलोड क्षेत्रांतर्गत ग्राम घनघुड़ा में मामूली बात पर भाई द्वारा हांथ थप्पड़ से मारपीट कर अपने सगे भाई को गंभीर चोट पहुंचाया जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत्यु होने की सूचना थाना मगरलोड पुलिस को मिली। जिस पर मगरलोड प्रभारी प्रणाली वैद्य अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए घटनास्थल पर भौतिक साक्ष्य संकलित किये। उक्त घटना पर से थाना मगरलोड में आरोपी कुशल नेताम के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू ने थाना प्रभारी मगरलोड को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया।
मामले की विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि घटना के 2 दिन पूर्व से ही मृतक लाभा नेताम घर में गाली गलौज कर झगड़ा विवाद करता था जिसे उसके भाइयों जोगेश्वर नेताम धनेश्वर नेताम और कुशल नेताम द्वारा समझाइश देने पर नहीं मानता था कि दिनांक 01.06.2021 को ग्राम घनघुङा में दो जुड़वा भाई लाभा नेताम एवं कुशल नेताम के मध्य पुनः वाद-विवाद व गाली-गलौच होने लगा। लाभा नेताम शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था जो मना करने के बाद भी नहीं माना। इस दौरान सगे भाई कुशल नेताम ने हाथ थप्पङ से लाभा नेताम को मार दिया, जिससे लाभा नेताम सड़क जमीन पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।
थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य के नेतृत्व में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी कुशल नेताम को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
धमतरी-जिले के नगर पंचायत कुरूद में 23 मई को एक शिक्षक दंपति की बेरहमी के साथ हत्या करने का मामला सामने आया था. इस अंधे कत्ल को सुलझाने में धमतरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.
बता दे कि 22-23 मई की मध्य रात्रि में कुरुद के एफबी टाऊन कालोनी में रहने वाले तुलेश चंद्राकर और उसकी पत्नी सुमित्रा चंद्राकर की किसी अज्ञात आरोपी ने बड़ी बेरहमी से सिर को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था.दस दिन बाद इस हत्याकांड से पर्दा पुलिस ने उठा दिया हैं. इस वारदात के पीछे राहुल दिली ग्राम छाती निवासी एक युवक का हाथ हैं.
एसपी बीपी राजभानु ने बताया कि आरोपी राहुल दिली ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना की रात्रि वह अपने एक साथी के साथ सिलेंडर चोरी करने की नीयत से विराट ढाबा पहुंचा, किंतु वहां लोगों की उपस्थिति होने पर वापस चला गया और कुछ देर बाद अकेले एफ.बी. टाउन (श्री राम कॉलोनी) आया तथा घटनास्थल से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर तुलेस चंद्राकर के घर पास आकर दीवार से चढ़कर छत पहुंचकर बिजली कट-आउट निकाला, घर की लाइट बंद कर सीढ़ियों से नीचे आया। इतने में तुलेस चन्द्राकर व उसकी पत्नी जाग गए और टॉर्च लेकर घर से बाहर आए तो राहुल दिली ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा, गांव जाना है कहकर कुछ पैसा व एक्टिवा गाड़ी भी मांगा चूंकि पूर्व में राहुल दिली ने उनके घर में घुसे सांप को मारकर उक्त दंपति की मदद कर चुका था, इसलिए मृतक तुलेश ने उसे कुछ पैसा व गाड़ी की चाबी लाकर दिया। इसी बीच केवल उन्हीं के घर में लाइट नहीं होने से तुलेश चंद्राकर को संदेह हुआ तो वह अपने घर की छत पर गया जिसके पीछे पीछे राहुल दिली भी गया और हत्या करने की नीयत से अपने साथ लाए चाकू से तुलेस के ऊपर प्राणघातक वार किया। आवाज सुनकर तुलेस की पत्नी छत पहुंची, तो उसके साथ हुई हाथापाई के दौरान राहुल दिली ने चाकू से वार किया और सुमन चंद्राकर का सिर पत्थर में पटक दिया और वहीं पड़े फर्शी पत्थर से लगातार चेहरे पर प्रहार करता रहा तथा कलाई भी काट दिया जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। फिर नीचे कमरे में जाकर आलमारी से नकदी रकम एवं जेवर चोरी किया। घटना के दौरान गुमराह करने के लिए मृतक के मोबाइल से रात्रि करीबन 3:00 बजे अनजान नंबर पर कॉल करना भी बताया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति व उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, खून आलूदा कपड़े आदि जप्त किया गया है। उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
बता दे कि इस हत्याकांड को सुलझाने में कुरुद पुलिस,अर्जुनी और साइबर सेल की अहम भूमिका रही है जिसके लिए एसपी से सभी को बधाई दी.
*धमतरी थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
दिनाँक 31.05.2021 के शाम करीबन 6:45 बजे शहर के सुभाष नगर लाल बगीचा वार्ड में आरोपी ने अपनी सगी बहन से पैसा मांगा, पैसा देने से मना करने पर आवेश में आकर लड़ाई झगड़ा, मारपीट करते हुए सगी बहन की जान से मारने की नीयत से धारदार हसिया से पेट में वार कर गंभीर चोट पहुंचाया। बीच-बचाव करने आई दादी पर भी हंसिया से हमला कर भाग गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उक्त मामले की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करते हुए हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रार्थी फागूराम ध्रुव पिता गोपाल राम ध्रुव की रिपोर्ट पर आरोपी सूरज राव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 214/2021 धारा 294, 324, 307, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य संकलित किया गया तथा घटना कारित करने वाले आरोपी सूरज राव की पतासाजी कर घेराबंदी करते हुए हिरासत में लिया गया। विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि आरोपी शराब पीने का आदी होने से परिवार वालों से हमेशा रुपए-पैसे की मांग करते रहता था, पैसे नहीं देने पर झगड़ा विवाद करता था। आरोपी से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब खून आलूदा धारदार लोहे की हंसिया बरामद कर आरोपी सूरज राव बाबर पिता स्वर्गीय राजवीर राव बाबर, उम्र 24 वर्ष साकिन सुभाष नगर लाल बगीचा धमतरी विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
संपूर्ण कार्यवाही एवं घटना के 2 घंटे के भीतर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने में सहायक उपनिरीक्षक संजय लांजे, आरक्षक विकास द्विवेदी, अंकुश नंदा एवं डुगेश्वर साहू शामिल रहे।
मुख्यमंत्री ने मृत श्रमिकों के परिवारजनों को तत्काल राहत राशि देने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने तीनों मृत श्रमिकों के परिवारजन को 5.25-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 29 मई को सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी आमापारा में कुंए की मिट्टी धसकने के कारण वहां कार्यरत तीन श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने मृतक श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तीनों श्रमिकों के परिजन को पांच लाख 25 हजार -पांच लाख पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश सूरजपुर कलेक्टर को दिए।
जिसके परिपालन में सूरजपुर कलेक्टर द्वारा तीनों मृतक श्रमिकों के परिजन को 5.25 लाख-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर श्रमिकों के परिजन को प्रदान की जा रही है।
रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए स्वैच्छिक संस्था संकल्प सांस्कृतिक समिति और रेल्वे चिल्ड्रन इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से महावारी दिवस पर अनेक प्रेरक कार्यक्रमों आयोजन किया ।
प्रायः मासिक धर्म चक्र को लेकर बहुधा केवल महिलाओं से ही अकेले में चर्चा की जाती है। संकल्प ने इस परिपाटी के विरूद्ध इस मुद्दे पर महिला और पुरुषों की संयुक्त संगोष्ठी का सफल आयोजन किया । जिसमे सभी को इस नैसर्गिक चक्र और इसके उचित प्रबंधन को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी में इस मुद्दे में पुरूषों की सहभागिता और इस विषय पर उनकी समझ को अधिक बेहतर और व्यवहारिक बनाने पर सार्थक सुझाव समाने आये ।
संकल्प की निदेशक ने कहा " महिलाओं के जीवन और स्वास्थ से जुडे इस विषय को केवल महिलाओं तक सीमित रखना या इस गुपचुप तरिके से बात करने बात नही बनेगी । इसमे सभी की सहभागिता जरूरी है। चुप्पी को तोडना जरूरी है । यह सीधे - सीधे महिलाओं के स्वास्थ से जुडा मुद्दा है । इससे जुडे अंधविश्वासों और गलत धारण को ख़त्म कर इस पर अन्य स्वास्थ समस्या की तरह खुल कर बात करने और इसके उचित प्रबंधन पर जागरूकता लाने की आवश्यकता है।"
उक्त संगोष्ठी के साथ- साथ इस विषय पर वर्चुअल चर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसमे स्लम क्षेत्रों की किशोरी बालिकाओं और अन्य क्षेत्रों की महिलाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जिसमे उनकी आशंकाओं का समाधान किया गया।
संकल्प और रेल्वे चिल्ड्रन इंडिया की टीम ने गुढ़ियारी क्षेत्र के स्लम की महिलाओं से भेंट कर उन्हें मासिक धर्म की अवधी के दौरान बरती जाने वाली प्रमुख सावधानियों और इसकी आवश्यकता के बारे में
जानकारी देते हुए निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया ।
इस समूची प्रक्रिया में संकल्प सांस्कृतिक समिति में संचालित समस्त परियोजनाओं (आर सी आई , चाइल्ड लाईन 1098, सी बी पी एल आई , ओ डी आई सी , इरका और एस एल सी ए ) के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। संस्था की निदेशक श्रीमति मनीषा शर्मा के मार्गदर्शन दर्शन में अछय श्रीवास्तव, श्रीमति विनीता पाण्डेय, श्रीमति मालती साहू, सुरभि सोनी, योगिता गिरी गोस्वामी, यामिनी वर्मा, माहेश्वरी साहू, मनीषा बाघ, रीना जगत, सुमन यादव, निधी, सागर शर्मा, मनोज मिश्रा, शैलेश भगत, विनोद सिदार, नीरज साहू, लक्ष्मीनारायण देवांगन, चंद्र कुमार साहू, मुकेश चेलक, राजकमल रात्रे, विशाल वर्मा आदि ने सक्रिय सहभागिता दी ।
ई-श्रेणी में पंजीयन और अनुबंधित इंजीनियरों की जानकारी हर महीने भेजने के निर्देश
भू-अर्जन के प्रकरण तत्काल प्रस्तुत करें कलेक्टर के समक्ष
अभियान मोड़ में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का करें1े निराकरण
मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 201 कार्य पूर्ण तथा 126 कार्य प्रगति पर
लोक निर्माण मंत्री ने की विभागीय कार्याें की समीक्षा
रायपुर / शौर्यपथ / लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि बरसात के मौसम में किसी भी तरह आवागमन बाधित नहीं हो इसलिए सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की जाए। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए सभी निर्माणाधीन कार्याें में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय कार्याें की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर संसदीव सचिव विकास उपाध्याय, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेषी एवं उप सचिव एस.एन श्रीवास्तव, एमडी संदीपन बिलास भोस्कर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री साहू ने सड़कों, पुल-पुलियों सहित एषियन विकास बैंक (एडीबी), छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम, सेतु विकास निगम, राष्ट्रीय राजमार्गाें और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्याें की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्य के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं कार्य अभियंता के साथ ही परियोजना निर्देषक एडीबी और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी जुड़े थे।
लोक निर्माण मंत्री साहू ने कहा कि इस वर्ष मानसून जल्दी आने की सम्भावना है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी सड़कों की मरम्मत कर लें। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देष दिए। मंत्री साहू ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने ई-श्रेणी में पंजीयन करने तथा निर्माण कार्याें में ठेकेदारों से हुए अनुबंध के तहत इंजीनियरों की नियुक्ति करने पर विषेष जोर देते हुए इसकी जानकारी हर महीने भेजने के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के चौड़ीकरण और सुधार कार्य के दौरान सुविधाजनक बाईपास की व्यवस्था सुनिष्चित करने के भी निर्देश दिए।
मंत्री साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सड़कों, पुलों एवं विभाग से संबंधित कार्याें का प्रस्ताव 10 जून तक भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्याें की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य स्वीकृत राशि के तहत ही करें। अनावष्यक रूप से रिवाईज स्टीमेट नहीं बनाए। जो ठेकेदार अनुबंधों के तहत ठीक से काम नहीं करते, उन्हें ब्लैक लिस्टेट करें। निर्माण कार्याें के फोटोग्राफ्स नियमित रूप से व्हाट्स एप के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजना सुनिष्चित करें। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों को कलेक्टरों द्वारा ली जाने वाली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में रखने और त्वरित निराकरण कराने के भी निर्देष दिए। उन्होंने कोरोना और अन्य कारणों से विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की मृत्यु के सभी पुराने तथा नए सभी अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वर्चुअल बैठक में उपस्थित संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि कोरोना के कारण निर्माण कार्य धीमा हो गया था, अब उसमें तेजी लाएं, क्योंकि लोक निर्माण विभाग का कार्य लोगों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने कोविड सेंटर और कोविड अस्पतालों के लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत हो रहे कार्याें की सराहना करते हुए अधिक से अधिक रोजगार के लिए ई-श्रेणी में पंजीयन करने पर जोर दिया।
बैठक में प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी ने प्रस्तुतिकरण के जरिए विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी शासकीय भवनों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ने के लिए 19 जून 2020 को शुरू किए गए मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत अब तक 2262 कार्याें के लिए 266 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। 201 कार्य पूर्ण हो गए हैं, 126 कार्य प्रगति पर हैं तथा 1813 कार्य निविदा स्तर पर है। छत्तीसगढ़ सड़क तथा अधोसंरचना विकास निगम (सीजीआरआईडीसीएल) के तहत 741 कार्याें का चयन किया गया है। इनमें से 155 कार्याें के लिए 2275 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा सभी कार्याें के लिए निविदा आमंत्रित की जा रही है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आरसीपीएलडब्ल्यूई योजना के तहत 316 कार्याें की स्वीकृति प्राप्त है। इनमें 26 कार्य पूर्ण हो गए, 190 कार्य प्रगति पर हैं तथा 90 कार्याें के लिए कार्यादेष जारी किया गया है। प्रदेश में ई-श्रेणी में अभी तक 2187 प्राप्त आवेदनों के विरूद्ध 1610 ठेकेदारों का पंजीयन किया गया है।
बडी खबर : छत्तीसगढ बना अपराधगढ : पुलिस ने किया ग्रामीणों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी : गर्भवती महिला के अलावा 3 ग्रामीण पुलिस की गोली में मारे गये : गोलीकांड की जांच के लिये जोगी कांग्रेस की टीम पहुंची घटना स्थल गांव सिलगेर, जांच टीम ने कहा – पुलिस ने ही ग्रामीणों की जमीन छीनी और विरोध किया तो गोली मार दी.. बीजापुर-सुकमा सीमा के नक्सल प्रभावित सिलगेर में ग्रामीण आदिवासियों पर चली पुलिस की गोली से बस्तर का माहौल गर्म हो गया है। हजारों की संख्या में ग्रामीण सीआरपीएफ के कैम्प का विरोध करने खड़े हो रहे हैं। आज अमीत जोगी के निर्देश पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी का जांच दल सिलगेर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मिला। जांच समिति ने कहा है, सुरक्षाबलों ने ही ग्रामीणों से उनकी पट्टे की जमीन छीन ली। विरोध किया तो पहले उन्हें नक्सली कहकर प्रताड़ित किया गया फिर गोली चलाकर तीन लोगों को मार डाला। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के बस्तर कोर कमेटी अध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज, संभागीय संयुक्त महासचिव नरेन्द्र भवानी, अजीत जोगी युवा मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष सुजीत कर्मा और पदेड़ा के सरपंच गुड्डु ने आज अपनी रिपोर्ट भी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को सौंप दी। जांच दल की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 11 मई की आधी रात के बाद सिलगेर में तीन परिवारों के लगभग 25-30 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया। दूसरे दिन गांव के 25-30 लोग वहां गए और पूछा कि गांव की पट्टे की जमीन पर कब्जा क्यों किया गया है। सुरक्षा बलों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। 13 मई को गांव के पूरे लोगों ने कैम्प से कुछ दूरी पर आंदोलन शुरू किया। वाहा भी मारपीट कर भगाया गया 14 मई को ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ। कई लोग घायल हुए। जहां पुरुष सुरक्षाबलों द्वारा महिलाओ को भी बेदर्दी से डंडो के साथ मारा गया ! 17 मई को भी ऐसा ही विरोध प्रदर्शन चल रहा था, तभी सुरक्षाबलों ने गोली चला दी। तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। भगदड़ में गिरने से एक गर्भवती महिला घायल हो गई। 25 मई को उसकी भी मौत हाे गई। जांच दल ने कहा, गोलीबारी के बचाव में पुलिस ने नक्सली होने का जो बयान दिया था वह झूठा है। जांच दल ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 6 लोगों को पुलिस पकड़ ले गई 17 मई की गोलीबारी और भगदड़ के बाद गांव के 6 लोग लापता थे। बाद में पता चला कि पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था। जिन्हें लगभग 7 दिन जेल में रहने के बाद अब जमानत पर छोड़ा गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
