
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजिंग का पालन करते रहना होगा
अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं, जिनकों पहला डोज लग गया है वो निर्धारित समय पर दूसरा लगवाएं
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का सतत रूप से पालन करते रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सभी ने बहुत मुश्किलें झेलकर कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया है, हमें हर हाल में तीसरी लहर की आशंका को समाप्त करना है। इस दूसरी लहर में न केवल हमें बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया, बल्कि बहुत से करीबियों को भी हमसे छीन लिया है।
उन्होंने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोरोना संक्रमण दर को हम 30 प्रतिशत से 9 प्रतिशत तक लाने में कामयाब हुए हैं। कोरोना की स्थिति में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए राज्य शासन ने लाकडाउन के प्रतिबंधों में थोड़ी छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट जन-सामान्य की मुश्किलों को थोड़ा आसान करने के लिए दी जा रही है।
इस छूट के दौरान भी बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजिंग का पालन करते रहना होगा, अन्यथा निकट भविष्य में हमें और भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री नेे लोगों से यह भी अपील की है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं, जिन लोगों को टीका का पहला डोज लग गया है वो निर्धारित समय अवधि के बार टीका का दूसरा डोज अवश्य लगवाए तभी हम इस महामारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
16 मई,नगरी में शाम 08 बजे तक 28 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
इनमें नगर पंचायत के 05 ( RTPCR से 00और Antigen 05)एवं नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 23( RTPCR से 00 व Antigen से 23)पॉजिटिव मरीज है।
*रिकव्हरड*
नगरी नगर पंचायत के 10 रिकव्हरड हुए और 08 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
- नगरी ग्रामिण के 116 रिकव्हरड हुये। 71 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।
*कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
+सीएचसी नगरी में 18 मरीज भर्ती थे। जिनमें 10 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 00 डिस्चार्ज किया गया। 00 मरीज को रेफर किया गया।
+50 बिस्तर छात्रावास 19 भर्ती है। 03 मरीज डिस्चार्ज किया गया। रेफर 00
*कोविड से मृत्यु*
आज अस्पताल में 01 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई। आज रेफरल के दरम्यान 00मृत्यु। अब तक कुल मृत्यु 75
नगरी विकासखंड में*कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
वर्तमान में 17 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।
नगरी के अलावा धमतरी में 24, मगरलोड में 10, कूरूद में 15, प्रदेश में कुल 4888 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण आज पाये गये।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज आदिवासी सेवा मंडल भोपाल द्वारा कोरोना से बचाव एवं उपचार के संबंध में आयोजित वर्चुअल कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज स्वाभिमानी होता है। वह स्वयं से बढ़कर किसी चीज की मांग नहीं करता, लेकिन यह समय है कि समाज के पढ़े-लिखे और सक्षम लोग सामने आकर अपना योगदान दें, उनकी मदद करें। उनकी मदद करने का यही सही समय है। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि कोरोना ने जैसी परिस्थिति उत्पन्न की है वैसा किसी ने कल्पना भी नहीं किया था। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार कोरोना से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कई तरह की योजनाएं, पैकेज, टीकाकरण आदि का काम तेजी से किया जा रहा है, लेकिन वनांचल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समाज के लोग जिनके पास टीवी, रेडियो या समाचार पत्र के साधन नहीं है, उन तक शासन की योजनाओं की जानकारी नही पहुंच पातीहै। ऐसे में समाज के शिक्षित और सक्षम वर्ग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि उन्हें जागरूक करें। आखिरी व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचाने में मदद करें।
उन्होंने कहा कि प्रकृति प्रेमी आदिवासी समाज के लोग सीधे-साधे होते हैं। आदिवासी भाइयों को एकजुट होकर जागरूक करने का यही अवसर है। शिक्षित होने के कारण आपका दायित्व और बढ़ जाता है कि रोजगार, इलाज इन तक पहुंचाएं। सबसे बड़ी बात इनके मन से कोरोना का डर निकालना जरूरी है। आदिवासी समाज बहुत मजबूत होता है इनकी इम्यूनिटी बहुत अधिक होती है, वे वन्य औषधियों का प्रयोग कर अपने इम्यूनिटी कैसे बढ़ा सकते हैं, इन्हें क्या खाना चाहिए हमें यह बताना है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है इसका बड़ा कारण लापरवाही है। लक्षण दिखने पर भी ग्रामीण सामान्य बुखार और खांसी सर्दी की बात कहकर जांच नहीं करा रहे हैं। हमें अपने आदिवासी समाज के भाइयों को जागरूक करना है कि एक-दो दिन में ही लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच कराएं क्योंकि यह वायरस दो-तीन दिन में ही फेफड़ों को प्रभावित कर देता है। जांच में देरी होने से हमें नुकसान हो सकता है।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि समाज के प्रमुख लोग वैक्सीन लगाकर वीडियो और फोटो वायरल करें इससे भी वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण जागरूक होंगे। कोरोना से निजात पाने वैक्सीन लगाना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में आदिवासी समाज केपदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री (संगठन ) एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार 15 मई शनिवार को एकदिवसीय वर्चुअल धरना प्रदर्शन पुरे प्रदेश में सुबहा 10 से 12 बजे तक किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा किया गया ।
वर्चुअल धरना प्रदर्शन में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री, किसान कांग्रेस नितिन पिंकी यदु द्वारा कोविड 19 का पालन करते हुए धरना दिया।
केन्द्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा बढाये गये रसायनिक खाद डीजल पेट्रोल से किसान भाइयों को खेती करने में असहनीय पीडा उठानी पड़ेगी जिससे उनके अर्थव्यवस्था में भारी नुक़सान उठाना पड़ेगा।
इस कोरोना काल में खादों उर्वरकों का दाम बढ़ाना अति चिंतनीय विषय है जिससे किसान भाइयों को अतिरिक्त भार उठाना पड़ेगा ।
बढे हुए दामों में अब हमें DAP 700 रूपये अधिक युरिया 565 रूपये अधिक में खरीदना पड़ेगा जो अति चिंतनीय विषय है।इस कोरोना काल संकट के घड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल ने राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 21 ता. को प्रथम किश्त प्रदान करने जा रही है जिसका हम माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हैं । लॉकडॉउन की वजह से कामों से वंचित हैं ऐसे समय यह राशि पाकर उनके जीवनकाल के लिए लाभकारी साबित होगा ।
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस पुरे प्रदेश में किसान भाइयों के हित में यह एकदिवसीय वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया और पुनः एक बार फिर मोदी सरकार से बढाये हुए रसायनिक खाद डीजल के दामों को वापस लेने का चिंतन करने का आग्रह किया इस धरना प्रदर्शन में शत्रुघन साक्षी ब्लाक अध्यक्ष किसान कांग्रेस हिदेश सोनवानी कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनु.जन.भरत लहरें,विनोद नेताम ,सरपंच आत्मा राम नेताम, विजय नेताम उपस्थित थे!
*आरोपी के कब्जे से 04 लीटर देसी हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब एवं बिक्री रकम बरामद*
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने वैश्विक महामारी की रोकथाम हेतु लगाए गए लॉकडाउन के दौरान लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण करने, किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कराने सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग लगातार की जा रही है। जिसका बेहतर परिणाम भी दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में लॉकडाउन के दौरान देसी हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब के परिवहन एवं अवैध बिक्री के संबंध में प्राप्त मुखबिर सूचना में त्वरित कार्यवाही की गई। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान बाॅम्बे गैरेज के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध रूप से देसी महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा। जिसके कब्जे से सफेद जरकीन में भरी करीबन 4 लीटर देसी महुआ शराब एवं बिक्री रकम ₹270 गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। मौके पर आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए *आरोपी ओम शंकर नेताम पिता खोरबाहरा राम नेताम उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम खड़ादाह थाना केरेगांव जिला धमतरी* को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
नगरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन पर आज पूरे छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन कर मोदी सरकार को जगाने का काम किया जा रहा है इसी के तत्पर्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति जी के दिशा निर्देशन पर एक दिवसीय वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार शुरू से ही जन विरोधी फैसले लेते आ रही हैं उन्होंने आज फिर साबित किया कि वह किसान विरोधी सरकार है उन्होंने किसानो के द्वारा खेती किसानी में सेउपयोग की जाने वाली खाद के दामो पर निरंतर बढ़ोत्तरी कर रही है जो कि किसान भइयो के लिए बहुत चिंता की विषय है आज जहाँ किसान भाई पिछले 2 वर्षों से कोरोना की महामारी झेल कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है वही मोदी सरकार किसानों के विरोध में कुछ भी फैसला ले रहे है खाद की कीमतों की बढ़ोतरी से निश्चित ही किसान भाइयों को आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ेगा आज केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ का धान खरीना नहीं चाहती दूसरी तरफ स्वामीनाथन बिल, किसानों की आय दोगुनी, किसानों को उन्नत खेती आदि लोभ लुभाने वादे करने वाली मोदी सरकार कहीं ना कहीं किसान भाइयों को बर्बाद करने पर तुली हुई है लगातार किसान के विरोध में फैसला लेकर किसान वर्ग को कमजोर करना चाहती है जिसका हम पूरा पूरा विरोध करते हैं व मोदी सरकार से अपील करते हैं कि वह तत्काल खाद के कीमतों में की गई वृद्धि को कम करें ।
छत्तीसगढ़ में इस बार 10 जून को दस्तक देगा मानसून
छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश व कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है व प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी है।
इससे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना।
मानसून को लेकर एक अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ में इस बार 10 जून को दस्तक देगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे पहले प्रदेश के जगदलपुर में मानसून का प्रवेश होगा, फिर अन्य जिलों तक पहुंचेगा।
रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर सेंट्रल जेल में कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य जारी है । इसी के चलते सेंट्रल जेल में बंद निर्धारित आयु वर्ग की महिला बंदी को भी कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीककरण टीम सेंट्रल जेल में जाकर गाइड लाईन का पालन करते हुऐ टीकाकरण का कार्य कर रही हैं।
मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे ने बताया: ‘’सेंट्रल जेल में 1 अप्रैल को वहां के बंदी को प्रथम डोज़ का कोरोना टीकाकरण किया गया था । कुल 95 बंदी का टीकाकरण हुआ जिसमें 45 अधिक आयु के 70 और 60 से अधिक आयु के 25 बंदी थे। वहीं 5 फ्रंटलाइन कर्मियों को दूसरे डोज़ का टीकाकरण हुआ । कुल 100 लोगों का अब तक टीकाकरण किया गया था ।
उसके बाद 12 मई को 45 वर्ष से ऊपर के 60 बंदी को वैक्सीन का प्रथम डोज़ लगाया गया था । अगले दिन 60 लोगों को प्रथम डोज और 30 लोगों को द्वितीय डोज़ स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ नर्स मीला पटेल और एएनएम जूली साहू द्वारा दिया गया है । 14 मई को 48 महिला बंदी को प्रथम डोज और 40 पुरूष बंदी को द्वितीय डोज़ लगा है । इसी परिपेक्ष में शुक्रवार को जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल के निर्देश पर मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट राज यदु द्वारा सेंट्रल जेल में चल रही थी टीकाकरण की मानिटरिंग का कार्य किया गया ।
जेल में बंद बंदी और जेल कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए वैक्सीनेशन किया जाना जरूरी था। वहीं, संक्रमण प्रसार को देखते हुए जेल में संचालित की जाने वाली टीकाकरण की गतिविधियों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुऐ किया जा रहा है। टीकाकरण के बाद किसी प्रकार की प्रतिकूल घटना होती है तो बंदी को अस्पताल ले जाने के लिए एंबूलेंस आदि भी तैयार रहती है । हालांकि अब तक हुए टीकाकरण में किसी भी तरह के प्रतिकूल प्रभाव की बात नही है।
टीका लेने के बाद सभी बंदी की निगरानी की जा रही है। अब तक टीकाकरण के बाद किसी भी बंदी को कोई परेशानी नहीं हुई है। सेंट्रल जेल में चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान का जायजा प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
बताए जा रहे हैं सुरक्षा के टिप्स
मीडिया प्रभारी डोंगरे कहते है टीकाकरण के बाद बंदी को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं जिसका पालन कर वह स्वयं को संक्रमित होने से बचा सकें। उनको बताया जा रहा है कि वर्तमान कोरोना काल में बंदी अपने स्वजन से मुलाकात न के बराबर करें। अगर बहुत ही आवश्यक होने पर करना पड़े तो कोविड नियमों का पालन कठोरता से करते हुए करें। वहीं जेल में कार्यरत कर्मचारियों से भी अनुरोध किया जा रहा है वह बंदी से शारीरिक दूरी बनाये रखें, ताकि उनके संक्रमित होने की संभावना में बंदी को कोरोना संक्रमण न होने पाये।
नगरी। 14 मई,नगरी में शाम 06 बजे तक 44 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
इनमें नगर पंचायत के 07 ( RTPCR से 00और Antigen 07 )एवं नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 36( RTPCR से 00 व Antigen से 36)पॉजिटिव मरीज है। 01 दूसरे राज्य का है।
*रिकव्हरड*
नगरी नगर पंचायत के 16 रिकव्हरड हुए और 10 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
- नगरी ग्रामिण के 114 रिकव्हरड हुये। 117 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।
*कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
+सीएचसी नगरी में 14 मरीज भर्ती थे। जिनमें 11 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 00 डिस्चार्ज किया गया। 00 मरीज को रेफर किया गया।
+50 बिस्तर छात्रावास 16 भर्ती है। 01 मरीज डिस्चार्ज किया गया। रेफर 00
*कोविड से मृत्यु*
आज अस्पताल में 00 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई। आज रेफरल के दरम्यान 00मृत्यु। अब तक कुल मृत्यु 72
*कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
वर्तमान में 16 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
