August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6090)

    *आबकारी एक्ट के तहत थाना कोतवाली पुलिस की गई कार्यवाही*

    पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड_19) की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं लॉकडाउन के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया है। साथ ही अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिया गया है।

          उक्त आदेश के परिपालन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनकी गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने के संबंध में प्राप्त मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

           मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक शिव शंकर ठाकुर एवं आरक्षक विवेक यदु व खेमू हिरवानी द्वारा तत्काल नहर नाका चौक दानीटोला वार्ड धमतरी नहरपार इमली पेड़ के नीचे गवाहों के साथ घेराबंदी कर एक व्यक्ति को सफेद रंग की बोरी में देसी मदिरा मसाला रखकर अवैध रूप से बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 नग देसी मदिरा मसाला का पौव्वा प्रत्येक में 180ml भरी हुई सीलबंद गवाहों के समक्ष बरामद किया गया तथा उसके कब्जे से ₹500/- बिक्री रकम भी जप्त किया गया। मौके पर आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए *आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ भालू पिता स्वर्गीय टेकराम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन गोकुलपुर वार्ड धमतरी, जिला धमतरी* को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    पिछले कई महीनों से नगरी क्षेत्र में हाथियों द्वारा उत्पात मचाये जाने की घटनाएं सामने आ रहे हैं,वन विभाग के प्रयासों के बावजूद, हाथी दल द्वारा धान की फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
    ग्रामीणों पर भी हाथियों ने जानलेवा हमला किया। जिसमें युवक की जान भी जा चुकि है।

    ताजा धटना 24-25 मई की दरमियानी रात, हाथियों के दल ने नगरी के ग्राम बोर्डरा के एक किसान के खेत में खडी आधा एकड धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।
    इसके बाद हाथियों का दल, ग्राम फरसियाँ के निर्राबेड़ा,नयापार पहुँचा। सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा बम,पटाखे फोडकर हाथियों के दल को गोरेगांव की ओर खदेड़ा व गोरेगांव के ग्रामीणों को सूचित किया गया।
    हाथियों का दल आपके गांव की ओर आ रहा है। आप अपनी फसलों की सुरक्षा करें। वन विभाग सांकार रेंज के अधिकारी, कर्मचारियों ने भूख लगने की बात कह कर।अपनी जिम्मेदारी पूर्ण कर ली व सारी जिम्मेदारी ग्रामीणों के कंधे पर डालकर।
    वे घर चले गए।
    इसके बाद हाथियों के दल ने गोरेगांव के किसान थानेश्वर यदु राज व संतोष यादुराज के खेतों में पहुंच कर जमकर उत्पात मचाया व खडी फसल को नुकसान पहुँचाया।
    पूर्व में फरसियाँ के किसान शिवदयाल साहू के खेतों में हाथियों का दल पहुंचा और धान की फसल के साथ सीमेंट की खंभों वाली बाढ़ को तहस-नहस कर दिया।
    ग्रामीणों ने वन विभाग सांकरा के अधिकारी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    *थानेश्वर यदुराज- गोरेगाँव वन क्षेत्र की रक्षा व देखभाल केलिये वन कर्मियों की नियुक्ति की गई है, पर उनमें से एक भी कर्मचारी गोरेगांव में निवासरत नहीं है ।जिसके चलते रात्रि में कोई घटना घटती है तो उन्हें पहुंचने में काफी विलंब हो जाता है। ऐसे में ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम वासियों की परेशानियों को देखते हुए वन विभाग को ऐसे कर्मचारियों की नियुक्ति की करनी चाहिए जो गांव में ही निवासरत हो।हर साल वन विभाग लाखों रुपए की कीमती लकड़ियों की कटाई करती है, ऐसे में वन विभाग की जिम्मेदारी है कि वन्यजीवों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था भी जंगल में ही करें। पानी और भोजन की तलाश में वन्य प्राणी ग्रामीण क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों की ओर ना आए।
    *संतोष यदुराज- 4 एकड़ धान की फसल में हाथीयों के झुंड द्वारा पूरे 1 एकड़ धान की फसल बर्बाद कर दिया गई ।वन विभाग के कर्मचारियों आए थे फोटो खींच कर ले गए हैं।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सैंट विन्सेन्ट पैलोटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक में फर्जी आई. डी. बना कर लोगों को फेसबुक मैसेंजर में विभिन्न लोगों से आर्थिक मदद की माँग कर फोन पे पर रकम माँगने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. दुबे की फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर का इस्तेमाल किया है तथा उनके स्टाफ एवं कुछ परिचितों को फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर फेसबुक मैसेंजर में संदेश भी भेजा है कि क्या आप फोन पे पर मेरी मदद कर सकते हैं क्योंकि मेरे परिचित का कोई हॉस्पिटल में एडमिट है उन्हें पैसों की जरूरत है मैं शाम तक आपको रकम वापस कर दूँगा। व्यक्ति ने इस नंबर 9165671683 पर फोन पे करने के लिए भी कहा।
    इस प्रकार के विभिन्न बहाने बना कर इस अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉ. दुबे के कई परिचितों,रिश्तेदारों एवं उनके स्टाफ के लोगों को भी निशाने पर लिया जा रहा है। पैलोटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विगत कुछ दिनों से उनके नाम से फर्जी ईमेल आई. डी. भी बनाई गई है और अब ये फेसबुक में भी फर्जी आई. डी. बना कर कोई रकम की माँग उनके परिचितों से कर रहा है,जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर सेल तथा निकटस्थ थाने में दर्ज कराई है।
    आज पुरानी बस्ती थाना के अंतर्गत आने वाले सुंदर नगर क्षेत्र जहाँ प्राचार्य दुबे जी का निवास है वहाँ भी पुरानी बस्ती थाना के प्रभारी राजेश सिंह को भी इसकी सूचना दी जा रही है तथा शिकायत दर्ज करवाई जा रही है।
    प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने फेसबुक पर भी एक पोस्ट लिख कर सभी मित्रों से निवेदन किया है कि उनके नाम से कोई फेसबुक पर फर्जी आई. डी. बना कर लोगों को आर्थिक मदद हेतु मैसेंजर में संदेश भेज रहा है अतः सभी से अनुरोध है कि ऐसे किसी भी प्रकार के संदेश पर कोई लेन देन ना करें। इसकी शिकायत साइबर क्राइम और पुलिस में की जा रही है।

    रायपुर / शौर्यपथ / टूलकिट मामले में भाजपा का षड्यंत्र उजागर होने के बाद मामले में फंसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह के चेहरा में लगी कालिख को धोने के लिए भाजपा गिरफ्तारी का सियासी नौटंकी कर रही है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने षडयंत्रपूर्वक जाली दस्तावेज के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने के कुट रचना की जिस का पर्दाफाश होने के बाद भाजपा सकते में है। भाजपा नेताओ की काली करतूत का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्दाफाश हो गया है देश और दुनिया भाजपा की चाल चरित्र को पहचान चुकी है।झूठे एवं जाली दस्तावेज जारी करने वाले भाजपा नेताओं के पोस्ट में ट्वीटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया लिख कर जनता को एलर्ट कर दिया जिसे हटाने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ट्विटर पर दबाव डाल रही है इसके अलवा बीबीसी, आल्ट न्यूज़ एनडीटीवी सहित कई स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विश्वसनीय एजेंसियों ने भी भाजपा नेताओं की झूठ का पर्दाफास किया है।
    टूलकिट मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा सहित मोदी सरकार के जिम्मेदार कई मंत्री बेनकाब हो गये। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के खिलाफ टूलकिट मामले में एफआईआर तक दर्ज हो चुका है । ऐसे में भाजपा गिरफ्तारी की सियासी नौटंकी कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चेहरे पर लगे कालिख को धोने में जुटी हुई है। भाजपा नेताओं पेंडमिक एक्ट का भी उल्लंघन किया है।भाजपा पूरी तरीका से टूलकिट के सहारे राजनीति करती है स्पष्ट हो गया है।जिस विश्वास के साथ जनता ने मोदी भाजपा को चुना बीते 7 साल में मोदी सरकार देश की जनता के विश्वास पर खरा उतर नही पाई।
    7 साल में कोई भी ऐसी उपलब्धि अर्जित नहीं कर पाई है और आज भी भाजपा मोदी सरकार की असफलताओं को छुपाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरते मोदी के छवि को बचाने के लिए आदतन अनुसार टूलकिट के माध्यम से फर्जी दस्तावेज कूटरचना कर कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि टूलकिट के सहारे ही मोदी प्रधानमंत्री बने थे और 7 साल के सत्ता के बाद एक बार फिर मोदी सरकार की गिरती साख और जनता का बढ़ता आक्रोश से बचने भाजपा टूलकिट का ही सहारा ले रही है 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने टूलकिट बनाया जनता को गुमराह करने का काम किया अच्छे दिन आएंगे 15 -15लाख खाते में आएगा पेट्रोल डीजल के दाम सस्ते होंगे महंगाई खत्म हो गई हमारे सैनिक के एक सिर के बदले दुश्मन देश के सैनिकों के 10 सिर लेकर आएंगे। 2करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष मिलेगा किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सफारिश के अनुसार लागत मूल्य के डेढ़ गुना धान का समर्थन मूल्य मिलेगा सस्ते दरों में रसायनिक खाद दिए जाएंगे सहित अनेक लोक लुभावने बातें कही गई जिससे जनता भ्रमित हो गई और मोदी भाजपा के झूठ में फंस गई।
    आज जनता मोदी सरकार के भारी भरकम टैक्स मुनाफाखोरी रसायनिक खादों के कीमत में वृद्धि बढ़ती महंगाई बिकते राष्ट्र की संपत्ति बढ़ते बेरोजगारी , महामारी मामले में असफलताओं को लेकर आक्रोशित है और जनता का आक्रोश को दबाने आरएसएस भाजपा फिर एक बार टूलकिट का सहारा ले रही है और इस बार भाजपा पूरी तरीके से बेनकाब हो गई है।

    नगरी में शाम 06 बजे तक 07 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
    इनमें नगर पंचायत के 02 ( RTPCR से 00और Antigen 02 )एवं  नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 05( RTPCR से 00 व Antigen से 05)पॉजिटिव मरीज है।

    *रिकव्हरड*
    नगरी नगर पंचायत के 01 रिकव्हरड हुए और 10 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
    - नगरी ग्रामिण के 16 रिकव्हरड हुये। 116 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।

    *कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
    +सीएचसी नगरी में 04 मरीज भर्ती थे। जिनमें 04 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 04 डिस्चार्ज किया गया। 00 मरीज को रेफर किया गया।
    +50 बिस्तर छात्रावास 12 भर्ती है। 02 मरीज डिस्चार्ज किया गया। रेफर 00

    *कोविड से मृत्यु*
    आज अस्पताल में 00 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई। आज रेफरल के दरम्यान 00मृत्यु। अब तक कुल मृत्यु 73

    *कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
    वर्तमान में 16 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।

    कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स ने जारी की एडवाइजरी
    • म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस से मधुमेह रोगी रहें सावधान
    • लक्षणों की रखें जानकारी, मास्क का नियमित करें इस्तेमाल
    • आपदा मित्र हेल्पलाइन 14410 से ले सकते हैं जरूरी सलाह

    म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस से बचाव के लिए कोविड- 19 नेशनल टास्क फोर्स और एक्सपर्ट ग्रुपद्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है, जिसमें गंभीर रोग से प्रभावित लोगों को इस बीमारी से बचने की विशेष सलाह दी गयी है। एक्सपर्ट ग्रुपमें इस रोग से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए इस रोग से जुड़े अफवाहों व भ्रांतियों से भी बचने की अपील की है। एक्सपर्ट ग्रुपने बताया है म्यूकोरमाइकोसिस एक फंगस संक्रमण है जिसका प्रसार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं होता है।
    बुखार व ठंड सहित कोविड 19 के अन्य लक्षण दिखने पर आपदा मित्र हेल्पलाइन नंबर 14410 या कोविड हेल्पलाइन नंबर 1912 पर फोन कर आवयश्क जानकारी ली जा सकती है। साथ ही हेल्थ हेल्पलाइन सेवा 104 से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    स्टेरायड सेवन करने वालों को करता है प्रभावित:
    म्यूकोरमाइकोसिस एक फंगल संक्रमण है जो मुख्य रूप से उन लोगों को प्रभावित करता है जो अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दवा ले रहे हैं। विशेषरूप से स्टेरायड दवा लेने वालों को म्यूकोरमाइकोसिस अधिक प्रभावित करता है। ऐसे व्यक्तियों के साइनस या फेफड़े, हवा से फंगल बीजाणुओं के अंदर जाने के बाद प्रभावित होते हैं। म्यूकोरमाइकोसिस से ग्रस्त होने की संभावना उन लोगों को अधिक होती है जो अनियंत्रित मधुमेह से प्रभावित है। इसके अलावा लंबे समय तक आइसीयू में भर्ती रहे मरीज, अंग प्रत्यारोपण आदि रोगियों को यह बीमारी सबसे अधिक प्रभावित करती है।
    आंख व नाक में दर्द व लाली हो तो रहें सावधान:
    म्यूकोरमाइकोसिस गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है जिसके चेतावनी के संकेत ओर लक्षणों में आंख और नाक के आसपास दर्द और लाली रहना, बुखार, सिर दर्द, खांसी, सांस लेने में कठिनाई, खूनी उल्टी व मानसिक स्थिति में बदलाव आना शामिल है।
    बचाव के उपायों को अपनायें और लगाये मास्क:
    विशेष सुरक्षात्मक उपाय अपना कर म्यूकोरमाइकोसिस की रोकथाम की जा सकती है। यदि धूल भरे निर्माण स्थल पर जा रहें हैं तो मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। मिट्टी, बागबानी, काई या खाद आदि से जुड़े काम करते समय जूते, लंबी पैंट, पूरी बाजू वाली कमीज और दस्ताने अवश्य पहनें।
    मधुमेह पीड़ित लोगों को रखना है अधिक ध्यान:
    कोविड 19 नेशनल टास्क फोर्स और एक्सपर्ट ग्रुपद्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कोविड-19 रोगियों सहित मधुमेह रोगियों एवं कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों म्यूकोरमाइकोसिस होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे लोगों को यदि नाक में रूकावट या जमाव, नाक से काल और खूनी स्राव, गाल की हड्डी पर दर्द, चेहरे के एक तरफ दर्द, सुन्न ओर सूजन होना, नाक व तालू के उपर कालापन आना, दांत में दर्द, दांतों का ढ़ीला होना, जबड़े में दिक्कत आदि हो तो म्यूकोरमाइकोसिस होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसके अलावा छाती में दर्द और सांस लेने में परेशानी भी म्यूकोरमाइकोसिस होने के लक्षण होते हैं।

    *पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ*

             राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य इसके कारण आम जनता को हो रहे कष्टों तथा आतंक/हिंसा से राष्ट्रीय हितों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से आम लोगों विशेष रूप से युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना है।

          पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री बी.पी. राजभानू द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज पुलिस कार्यालय धमतरी में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को "आतंकवाद विरोधी दिवस" के संबंध में शपथ दिलाई गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर इकाई के सभी थाना एवं चौकियों में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस में शपथ लिया गया।

          इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसंधान विभाग के फर्जी लेटर हेड पर मनगढ़न्त फर्जी निर्देश न्यूज़ बना कर बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गैर जिम्मेदाराना तरीके से बयान देने पर छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय तथा संगठन के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नेता जगत प्रकाश नड्डा, स्मृति ईरानी, संबित पात्रा,संगठन महामंत्री बी. एल संतोष तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर शिकायत कर एफ. आई.आर दर्ज करवाई है।
    इनके विरुद्ध धारा 124A,153A,295A,298,499,503,504,505 लगाए जाने तथा कार्यवाही करने की माँग की गई है। पुरानी बस्ती थाने में थाना प्रभारी राजेश सिंह के समक्ष शिकायत करने पहुँचे काँग्रेस के असंगठित कामगार काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय,किसान काँग्रेस के सौरभ निर्वाणी,असंगठित कामगार के जिला पदाधिकारी प्रशांत ठाकुर,राजू साहू ,हेमंत देवांगन,सत्यम शुक्ला आदि कार्यकर्ता पुरानी बस्ती थाने में मौजूद रहे।

    देसी हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब के अवैध बिक्री के संबंध में प्राप्त मुखबिर सूचना में थाना कोतवाली पुलिस धमतरी द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली से सहायक उप निरीक्षक संतोष कोमरा एवं आरक्षक रंजीत कुर्रे मनोज साहू द्वारा तत्काल दुर्गा चौक जालमपुर वार्ड धमतरी के पास गवाहों के साथ घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पीले रंग के कपड़ा थैला में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखे देसी महुआ शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा। जिसके कब्जे से पीले रंग के पट्टीदार कपड़ा थैला में 09 पॉलीथिन पैकेटों में भरी देसी महुआ शराब कुल 4500 मिलीलीटर जुमला कीमती 1800/- रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। मौके पर आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए *आरोपी डोमन यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 25 वर्ष साकिन बजरंग चौक जालमपुर वार्ड धमतरी, जिला धमतरी* को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

         धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision