August 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राजशेखर नायर

    ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे पर हाथों की धुलाई और रंगोली बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ज़िले में दिया गया स्वच्छ जीवनशैली का संदेश । कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी और अन्य संक्रमण से बचने के लिये नियमित रुप से व्यक्ति को स्वास्थ्य की छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखने के उद्देश्य से हाथों की धुलाई के वीडियो किल्प बनाकर हितग्राहियों और नौनिहालो को स्वच्छ जीवनशैली और संक्रमक बीमारियों से बचाने के बारे में बताया गया है।
    पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने बताया हितग्राहियों और नौनिहालो को स्वच्छ जीवनशैली के प्रति हाथों की साफ-सफाई और पोषण पर जागरूक करना आवश्यक है। हाथों को धोने से कई तरह के संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं। बच्चों को हैंड वॉशिंग की आदत कम उम्र से शुरू कर देना चाहिए, ताकि वह संक्रमण से बचे रहें। हाथों की साफ-सफाई की शुरुआत घर से ही करनी चाहिए। जब घर के बड़े लोग स्वच्छता की आदतों की शुरुआत करते हैं, तो बच्चे भी इसका अनुसरण करते हैं।
    भारतीय संस्कृति में विशेष रूप से हाथ से ही खाना खाने की संस्कृति है इसलियें खाना खाने से पहले ओर शौच के बाद उचित ढंग से हाथ की सफाई अति आवश्यक है । कोविड-19 के सक्रमंण काल में डिजिटल माध्यमों का उपयोग ज़्यादा किया जा रहा है ।
    सेक्टर गुढ़ियारी के अंतर्गत समस्त केंद्रों में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया जिसमें 20 सेकेंड तक हाथ धोकर समस्त हितग्राही तक जानकारी वीडियो किल्प से पहुंचाया गया । किशोरी बालिका मितानिन कार्यकर्ता एवं सहायिका कार्यक्रम में सम्मिलित हुई । विश्व हाथ धुलाई दिवस के संदेश को डिजिटल माध्यम से व्हाट्सएप द्वारा कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों तक मैसेज कर के दिया । वैश्विक कोरोना संक्रमण काल में शारीरिक दूरी रखते हुए कार्यक्रम को संपादित किया है साथ ही हाथ धुलाई में भी इसका विशेष ध्यान दिया गया ।आंगनबाड़ी केंद्र ज्योतिबा नगरगुढ़ियारी सेक्टर की समस्त कार्यकर्ताओं ने बहुत ही उत्साह से हैंडवाशिंग डे मनाया ज्योतिबा नगर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी तिवारी जी ने किशोरी बालिकाओं से बहुत सुंदर रंगोली बनाकर स्वच्छ जीवनशैली का संदेश भी दिया गया है ।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बतायावैश्विक महामारीकोविड-19 से बचाव में साफ सफाईमहत्वपूर्णहिस्सा है, इसलिए जिले की समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ग्लोबल हैंडवाशिंग दिवस मनाया गया ।आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ग्लोबल हैंड वाशिंग डे पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए विडियो क्लिप के माध्यम से हाथ धुलाई के साथ साथ स्वच्छता कासंदेश भी दिया ।
    हाथ न धोने से होने वाली बीमारियाँ
    दस्त, श्वसन संक्रमण, टाइफाइड, निमोनिया, पेट संबंधी रोग, पीलिया, आँख की बीमारी,हैजा,त्वचा संबंधी रोग हो सकते है ।
    हाथ धोना कब-कब जरूरी
    शौच के बाद,खाना बनाने और खाने से पहले, साफ-सफाई करने के बाद, पालतू जानवरों और खेलने के बाद, किसी बीमार व्यक्ति से मिलकर आने के बाद।छींक,खांसी, बागवानी के बाद हाथ जरुर धोना चाहिये।

    Rajshekhar Nair

    प्रदेश में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रक्तदान पखवाड़ा मनाया गया। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

    यहाँ ओम साईं रक्तदाता सेवार्थ समिति की ओर से रवि साहू की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में महिलाओं द्वारा भी बढ चढकर रक्तदान किया गया। समिति के अध्यक्ष किरण साहू ने कहा रक्तदान का उद्देश्य जरुरतमंद मरीजों की सहायता करना एवं रक्तदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करना है। रक्तदान करना महान कार्य है, इसे नियमित अंतराल पर करना चाहिए क्योंकि ब्लड का किसी भी प्रकार से उत्पादन नहीं किया जा सकता और नही इसका कोई विकल्प है।

    सिविल सर्जन डॉ.आर.के.तिवारी, ने बताया की ज़िले में चल रहे रक्तदान पखवाडे में दानदाताओं को रक्तदान उपरांत रक्तदाता को सर्टिफिकेट, उपहार स्वरुप मास्क एवं ग्लब्स प्रदान किये गए । रक्तदान पखवाड़ा में दो गज दूरी, मास्क एवं सैनीटाइज़ेशन पर विशेष व्यवस्था बनाए रखते हुए रक्तदान का कार्य किया गया । इस दौरान शिविर में 17 लोगों ने रक्तदान किया ।
    रक्तदान करने पंहुची दीक्षा चौबे ने बताया वह पहले भी रक्तदान कर चुकी है । रक्तदान कर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। ``रक्तदान में आप सभी भाग लेकर रक्तदान कर सकते है। रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को भी युवा साथियों के बीच दूर करना और रक्तदान के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने आगे आना चाहिए । एक स्वस्थ व्यक्ति 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक रक्तदान कर सकता है तो फिर हम युवा क्यों पीछे रहें । एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जरूरतमंद लोगों को मदद करता है,’’ दीक्षा ने बताया ।
    रक्तदान के है कई फायदे
    रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम होती हैं। आयरन की मात्रा को बैलेंस करने से लिवर हेल्दी बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदान का एक फायदा यह भी है कि रक्तदान करते समय 7 तरह के टेस्ट किए जाते हैं।अगर किसी व्यक्ति को कोई बीमारी है तो उसका भी पता चल जाता है।

    कौन कर सकता है रक्तदान
    रक्तदान करने के लिए रक्तदाता की उम्र 18 से 66 साल के बीच होनी चाहिए जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो। शारीरिक रूप से सेहतमंद होना भी जरूरी है। खून में हीमोग्लोबिन का स्तर 12.5 जी/डीएल या इससे ऊपर होनी चाहिए। रक्तदान करने के 24 घंटे पहले शराब, धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन नही किया गया हो। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को ब्लड प्रेशर, कैंसर, एड्स जैसी बीमारी नही होनी चाहिए। एक सेहतमंद व्यक्ति हर 3 महीने में रक्तदान कर सकता है।

    रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल रायपुर के डॉ आर.के सक्सेना,डॉ पी. के गुप्ता(आर.एम.ओ),डॉ एस. के भंडारी, डॉ अनुरीता सिंह, डॉ पी.महिश्वर पैथोलॉजिस्ट ,डॉ.एम.वानखेड़े, डॉ.एस.साहू, डॉ.एन.के.ओझा कंसलटेंट, स्टाफ नर्स श्रीमति पार्वती साहू, प्रार्थना छत्रे, दीप्ती ठाकुर, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रिंकू सिंह,श्रीकांत सोनी उपस्थित रहे शिविर का आयोजन एम.वासुदेव राव, सुनील भारद्वाज,एम आशीष कुमार, के सौजन्य से हुआ जिसमें कार्यकारिणी सदस्य छाया सिंह का रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा ।
    ----

    दुर्ग / शौर्यपथ / होम आइसोलेशन का दुर्ग माडल बेहद कारगर साबित हुआ है। मरीजों की अंडरटेकिंग लेने के बाद और डॉक्टरों की अनुमति के पश्चात कम लक्षणों वाले जिन मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई थी, उनमें से अधिकांश मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया जा चुका है। अभी तक 7329 मरीजों को होम आइसोलेशन की स्वीकृति दी गई। इसमें अब तक 6216 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 829 एक्टिव पेशेंट होम आइसोलेशन में हैं। मरीजों के स्वस्थ होते जाने से रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है और अभी 84 प्रतिशत तक पहुंच गया है। एक्टिव मरीजों की समयावधि पूरी होने पर रिकवरी रेट भी बढ़ती जाएगी। होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर के माध्यम से मरीजों को दवा की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाती हैं और इनके स्वास्थ्य पर नजर भी रखी जाती है। होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर में प्रशासकीय व्यवस्था डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या वैष्णव देखती हैं। मरीजों के स्वास्थ्य की मानिटरिंग सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर नियमित रूप से करते हैं। मरीजों की स्थिति पर डाक्टरों की टीम लगातार नजर रखती है। स्वास्थ्य में किसी तरह की दिक्कत होने पर मेडिकल कंसलटेंट डॉ. रश्मि भुरे की मानिटरिंग में मेडिकल टीम रिफर किये जाने अथवा ट्रीटमेंट में बदलाव किये जाने का निर्णय लेती हैं। रिफर किये जाने का निर्णय लिये जाने पर अतिशीघ्र मरीज को कोविड हॉस्पिटल पहुंचाया जाता है।
    जामुल की बिटावन बाई जो सलाह से अस्पताल जाने तैयार हुईं- जामुल की बिटावन बाई पाजिटिव आईं और शुरू में उनके लक्षण एकदम सामान्य होने पर उनके होम आइसोलेशन को स्वीकृति दी गई। अचानक आक्सीजन लेवल के डाउन होने पर परिजनों को चिंता हुई। बिटावन बाई अस्पताल जाने को तैयार नहीं थीं लेकिन कंट्रोल रूम के स्टाफ के नियमित काल किये जाने की वजह से उनके अच्छे संबंध बन गए थे। उन्होंने बिटावन बाई को समझाया कि देखो आप जल्दी आ जाओगे, हमारे सहयोगी सब अस्पताल में भी हैं आपका पूरा ध्यान रखेंगे। यह सारी बातें छत्तीसगढ़ी में की गईं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में तो पइसा लगहि। कंट्रोल रूम ने बताया कि सरकार फोकट म इलाज कराहि अउ बढिय़ा स्वस्थ करके घर भेजहि। वे अस्पताल जाने तैयार हो गईं। अब वे वहां से डिस्चार्ज हो गई हैं।

    बिलासपुर / शौर्यपथ / मरवाही विधानसभा क्षेत्र में कुल 237 मतदान केन्द्र है, और मतदाताओं की संख्या एक लाख 90 हजार 254 के लगभग है। जिसमें से महिलाओं मतदाताओं की संख्या 96 हजार और पुरूष मतदाता 93 हजार के लगभग है। इन मतदाताओं को संभालने के लिए कांग्रेस ने अपने 48 विधायकों को सैक्टरवाईज़ जिम्मेदारी दी है। चार मंत्रियों को ही उतार दिया है। छत्तीसगढ़ एक ऐास प्रदेश है जिसने दो बरा उपचुनाव में मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ते देखा। पहली बार विभाजित मध्यप्रदेश के वक्त अर्जुन सिंह ने खरसियां जिला रायगढ़ से चुनाव लड़ा और दुसरी बार छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 2001 में अजीत जोगी ने मरवाही विधानसभा से उपचुनाव लड़ा।
    दोनो चुनाव के बीच लंबा अंतराल था, और दो बड़े अंतर थे अर्जुन सिंह के चुनाव में कांग्रेस के विधायक लक्ष्मी पटेल ने इस्तिफा देकर सीट खाली की थी जबकि मरवाही में भाजपा के रामदयाल उईके ने अपनी सीट छोड़ दी थी। खरसियां का उपचुनाव राजनैतिक इतिहास में हमेशा याद किया जाता है। क्योंकि यहां पर अर्जन सिंह जैसे दिग्गज राजनेता को जीत के लिए एड़ीचोटी का जोड़ लगाना पड़ा। वे मात्र 8 हजार वोट से जीत पाए थे और हारने के बावजूद पराजीत प्रत्याशी दिलीप सिंह जुदैव का जुलूस आज भी खरसियां की जनता को याद है। इससे उल्ट कहानी मरवाही की थी। 2001 में मरवाही ने अजीत जोगी ने जीत की जो इमारत खड़ी की वह 2018 तक बढ़ती ही चली गई। फिर चाहे चुनाव अजीत जोगी लड़ रहे हो या अमित जोगी। कभी भी कैसी भी परिस्थिति में जीत का आकड़ा 40 हजार से नीचे नहीं गया। वर्ष 2018 के चुनाव में अजीत जोगी को मात्र एक मतदान के लिए कटरा में हार मिली और वहां भी वे प्रत्याशी से नही नोटा से हारे।
    2018 के चुनाव में मरवाही में नोटा को 4 हजार 501 वोट मिला। कटरा में नोटा 89, जोगी 78, कांग्रेस गुलाब सिंह राज 64 और भाजपा अर्चना पोर्ते 58 मत पाएं थे। मरवाही जैसे आदिवासी बहुल्य क्षेत्र में नोटा को प्राप्त होने वाला वोट राजनैतिक पंडितों को आश्र्चय में डालता है। 4 सेक्टरों में कांग्रेस ने जिन लोगों को जिम्मेदारी दी है। उसमें सासंद, संसदीय सचिव और विधायक शामिल है। उत्तर क्षेत्र में के प्रभारी उत्तम वासुदेव और मंत्री गुरू रूद्र कुमार है। दक्षिण क्षेत्र में विधायक शैलेष पांडेय और मंत्री डाॅक्टर प्रेम साय सिंह।
    गौरेला क्षेत्र अर्जुन तिवारी और मोहम्मद अकबर, पेंड्रा क्षेत्र में मोहित केरकेटा और मंत्री कवासी लखमा को जिम्मेदारी मिलीं 4 मंत्री 48 विधायक आकड़ा थोड़ा छोटा है। असल में प्रदेश के मुखिया ने मरवाही में अपने मंत्री मंडल को उतार दिया है। प्रत्याशी भले ही केके धु्रव किन्तु चुनाव में सीधे मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा जुड़ी है। इस कथा का पुरा सार नामाकंन जांच के बाद पढ़ने मिलेगा।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के तहत केंद्रीय प्रशिक्षण टोली, प्रदेश प्रशिक्षण टोली, जिला प्रशिक्षण टोली व मंडल प्रशिक्षण टोली का गठन किया गया है। जिसमें इस अभियान के प्रदेश संयोजक दीपक पटेल,सहसंयोजक अवधेश जैन, संभागीय संयोजक अनिल केसरवानी एवं प्रशांत ठाकुर ने बेमेतरा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी की अनुशंसा पर भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान को जिला प्रशिक्षण टोली का जिला संयोजक नियुक्त किया है। इनके साथ जिला प्रशिक्षण टोली में जिला प्सदस्य भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे, परमेश्वर वर्मा एवं दीपेश साहू को बनाया गया है। यह सभी प्रभारी पूरे जिले में मंडल प्रशिक्षण का संचालन कराएंगे।
    बुधवार को मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना का उद्घाटन कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कार्यशाला के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण से शुरू हुआ। जिसमें उन्होंने प्रमुख विषयों पर कार्यकर्ताओ एवं प्रशिक्षण प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। भाजपा कार्यालय बेमेतरा में इस अभियान के जिला संयोजक विकास दीवान, जिला सदस्य विकास घरडे,परमेश्वर वर्मा एवं दीपेश साहू, बेमेतरा शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू भाजयुमो जिला सदस्य प्रणय दीवान सहित भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन ऑनलाइन लिंक के जरिए सुना।
    इसी तरह मण्डल स्तर पर भी प्रशिक्षण प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।जिसमें बेमेतरा शहर मंडल से विजय सुखवानी व नीलू राजपूत, बेमेतरा ग्रामीण मंडल से भीम वर्मा व प्रबल सिंह ठाकुर, नवागढ़ मंडल से देवादास चतुर्वेदी व संतोष देवांगन, मारो मंडल से बाबूलाल राजपूत व प्रमोद कुर्रे, थान खम्हरिया मंडल से राजेश ठाकुर व पूरन पटेल, साजा मंडल से रोहित सिंह राजपूत व धर्मचंद जैन पपरपोड़ी मंडल से संतोष वर्मा व राजेश देवांगन, खंडसरा मंडल से संतोष पुरी गोस्वामी व तानसेन पटेल, बेरला मंडल से संजीव तिवारी व महेंद्र राजपूत, भिम्भोरी मंडल से त्रिलोचन वर्मा व भोला वर्मा को मंडल प्रभारी बनाया गया है।
    जिला संयोजक विकास दीवान ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा बेमेतरा जिला में वक्ताओं को सूची जारी की गई है। जो 10 विषयों पर अपना अपना वक्तव्य देंगे। उन विषयों में 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव, पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, सोशल मीडिया का उपयोग, व्यक्तित्व विकास, हमारा विचार परिवार, भाजपा का इतिहास एवं विकास, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां/राज्य की कांग्रेस सरकार की असफलता/ राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका विषयों को समाहित किया गया है।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / जन सेवा समिति छुईखदान व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मनोज चौबे के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख, राष्ट्रपति, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री के संबंध में जानबूझकर अपमानजनक टिप्पणी किये जाने की शिकायत को लेकर कड़ी कार्यवाही के लिए नवागढ़ के सस्वयंसेवको ने थाना प्रभारी नवागढ़ अम्बर सिंह भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इन सभी शीर्ष पदों पर मनोज चौबे के द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई है। जिससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों को गहरा आघात पहुंचा है तथा राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के विपरीत है। यह कार्य अपराधिक एवं दंडात्मक है, न्यायपालिका पर गहरा आघात पहुंचाने वाला है। उन्होंने मांग किया कि मनोज चौबे के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर भारतीय दंड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम धारा 66 क,ख, ग के तहत कार्यवाही किया जाए।


    इस दैरान प्रवीण दत्त दुबे, सन्तोष खुराना, सन्तोष देवांगन, गोपेश साहू,मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, महामन्त्री सुरेश साहू, रुम्पल टूटेजा,टीकम पूरी गोस्वामी,रिंकू चौहान, राजेश साहू,दिलीप जायसवाल, नारायण निर्मलकर, मनीष श्रीवास, दिनेश साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    भिलाईनगर/ शौर्यपथ / निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम क्षेत्र में संचालित समस्त गोबर खरीदी केन्द्रों का आज औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन दुर्ग संभाग श्री एस.के. दुबे भी मौजूद रहे। आयुक्त सर्वप्रथम भिलाई नगर रेलवे स्टेशन स्थित गोठान पहुंचे। वहां उन्होंने गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट शेड एवं केचुआं पालन का अवलोकन किया। गोबर की आवक को देखते हुए और अतिरिक्त वर्मी कम्पोस्ट पिट निर्माण करने के निर्देश जोन आयुक्त को दिये, उन्होंने कहा कि रोस्टर सिस्टम से गोबर को पिट में डाले ताकि प्रतिदिन एक पिट से कम्पोस्ट प्राप्त हो सके। गौरतलब है कि जोन 01 में 30 वर्मी कम्पोस्ट पिट बनाए गये है।
    नेहरू नगर कोसानाला एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण करते हुए नवीन कम्पोस्ट शेड के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। एसएलआरएम सेंटर के जगह का गोधन न्याय योजना के अन्य कार्यों के लिए उचित उपयोग करने के निर्देश दिए! आयुक्त रघुवंशी खम्हरिया में निर्माणाधीन एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे वहां उन्होंनें कचरा पृथकीकरण के साथ ही वर्मी पिट भी बनाने के निर्देश दिये। जोन क्रमांक 02 के अंतर्गत कुरूद स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में गोबर खरीदी का अवलोकन आयुक्त महोदय ने किया। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट शेड बनाने के कार्य में लेटलतीफी को लेकर वैशालीनगर के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई तथा कार्य में विलंब को लेकर कार्यवाही करने की चेतावनी दी। खरीदे गये गोबर के बेहतर उपयोग के साथ ही शीघ्र वर्मी कम्पोस्ट शेड तैयार करने के निर्देश दिये। जोन क्रमांक 03 अंतर्गत बैकुंठधाम के एसएलआरएम सेंटर तथा वर्मी कम्पोस्ट शेड का मुआयना किया उन्होंने गोबर से निकलने वाले स्लरी के लिए अलग से टैंक तैयार कर एकत्रित करने के निर्देश दिये, ताकि स्लरी का भी खाद के रूप में उपयोग किया जा सके।
    गोबर से बन रहे प्रोडक्ट विक्रय के लिए तैयार जोन क्रमांक 04 के अंर्तगत गोबर से निर्मित हो रहे दिये एवं विभिन्न प्रकार के मनमोहक कलाकृति देखकर महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए सत्यमेव जयते की महिलाओं को आयुक्त रघुवंशी ने विक्रय के लिए प्रोत्साहित किया! शहरी आजीविका केंद्र पावर हाउस बस स्टैंड को विक्रय केंद्र बनाया जाएगा ! गोबर से बने विभिन्न प्रोडक्ट खरीदने के लिए भारती पखाले मोबाइल नंबर 7869116172 से संपर्क किया जा सकता है! आईटीआई के पास स्थित गोबर खरीदी केंद्र में गोबर से बने दिये व अन्य कलाकृतियां अपनी ओर आकर्षित कर रही है। गोबर से महिलाओं द्वारा दिये, गमला, सीनरी, प्रतिमा आदि तैयार किया जा रहा है। दीपावली पर्व से पहले अधिक से अधिक दिये बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त महोदय ने इसके लिये लक्ष्य भी दिया है, ताकि गोबर से बने दिये अधिक से अधिक लोगो को प्राप्त हो सके। शहरी गोठान के पास भी गोबर से दिये बनाने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए मशीन का ऑर्डर दिया गया है। गोबर से कंडे एवं लकड़ी बनाये जा रहे हैं। गोबर के उत्पादों का विक्रय करके महिलाएं अपनी आय में बढ़ोत्तरी करेंगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे!

    भिलाई नगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सस्ते दर पर लोगों को नल कनेक्शन दिलाने के लिए जुलाई में अपनी परिषद से प्रस्ताव पारित किया था! महापौर यादव के प्रयास से पारित प्रस्ताव के तहत मात्र 100 रुपए की राशि में नवीन नल कनेक्शन लोगों को प्रदाय किया जा रहा है! कम दरों का लाभ उठाते हुए 26869 लोगों ने अब तक नवीन नल कनेक्शन लिया है! महापौर देवेंद्र यादव कि परिषद ने नवीन नल कनेक्शन को आसान किस्तों में विभाजित कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है! एकमुश्त राशि जमा करने में अक्षम लोग इसका भरपूर लाभ ले रहे हैं! नल कनेक्शन लेने के लिए इनके आर्थिक भार में भी कमी आ रही है! महापौर परिषद से पारित होने के बाद करदाता के लिए 250 रुपए प्रतिमाह एवं गैर करदाता के लिए 100 रुपए प्रति माह 20 महीनों के आसान किस्तों में अपने नल कनेक्शन की संपूर्ण राशि जमा कर सकते हैं!
    नवीन नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए प्रथम किस्त की राशि ही काफी है! पहले यह राशि एकमुश्त करदाता के लिए 5000 एवं गैर करदाता के लिए 2000 रुपए थी! जल विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि पुराने नल कनेक्शन में 20776 वाटर मीटर लगाए जा चुके हैं तथा अमृत मिशन के तहत 26869 घरों में नवीन नल कनेक्शन के साथ ही इतने ही वाटर मीटर लगाए जा चुके हैं! घरों में नल कनेक्शन एवं वाटर मीटर लगाने का जिम्मा इंडियन ह्यूमन पाइप को दिया गया है! संबंधित एजेंसी ने 47645 घरों में वाटर मीटर लगा दिया है! नवीन नल कनेक्शन के लिए संबंधित क्षेत्र के जोन कार्यालय में आवेदन दिया जा सकता है! जलकर की वसूली स्पैरो की टीम द्वारा की जा रही है जो कि गैर करदाता से 60 रुपए प्रति माह एवं करदाता से 200 प्रति माह शुल्क के हिसाब से जलकर की राशि ले रहे हैं!
    अवैध नल कनेक्शन का नियमितीकरण निगम क्षेत्र अंतर्गत घरों में नल कनेक्शन एवं वाटर मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है! इसके साथ ही अवैध नल कनेक्शन को अमृत मिशन योजना के अंतर्गत वैध कनेक्शन में परिवर्तित कर नियमितीकरण करने की कार्रवाई भी की जा रही है! इसके लिए जोन कार्यालय से संपर्क कर अवैध कनेक्शन को वैध में परिवर्तित कर नियमितीकरण करा सकते हैं!

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी ने कहा कि सीतागांव में महिलाओं को माहवारी के समय अलग कुटिया में रखा जाता है जो कि अनुचित है। जहां सांप, बिच्छू का डर तो होता ही है साफ-सफाई भी नहीं होती। यह परिवार की महिला सदस्य के साथ अन्याय है। यह एक प्राकृतिक देन है, पाप नहीं है और इसमें छुआ-छूत जैसी कोई बात नहीं है। हमारी माताओं और बहनों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बदलते वक्त के साथ चलने की जरूरत है और अच्छी सोच के साथ समझदारी से काम लेना चाहिए। जिस तरह समय के साथ शिक्षा का स्तर और जीवन के स्तर की गुणवत्ता बढ़ी है। उसी तरह हमें भी समाज की कुप्रथाओं को दूर करना चाहिए। उक्त बातें उन्होंने मानपुर विकासखंड के सीतागांव में आयोजित महिला जागृति शिविर में कही। इस अवसर पर वनाधिकार पट्टा का भी वितरण किया गया।
    संसदीय सचिव ने बड़े बुजुर्गों को भी समझाते हुए कहा कि आप सबकी जिम्मेदारी है कि ऐसी कुप्रथा को दूर करें और कुछ सकारात्मक सोचे। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करें। जब तक वैक्सीन नहीं आता, तब तक मास्क लगाकर रहना होगा। उन्होंने युवाओं को नशे की आदत छोडऩे को कहा। जनपद अध्यक्ष श्री दिनेश मंडावी ने कहा कि हमें समाज से छुआ-छूत की भावना को मिटाना है और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की दिशा में आगे कदम बढ़ाना है। गांव के सभी लोग मिलकर इस कुप्रथा को दूर करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्राथमिकता से वन अधिकार पट्टा वनवासियों को दिया और छत्तीसगढ़ देश में वन अधिकार पट्टा वितरित करने में अग्रणी राज्य है। जिससे हमारे गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे ने कहा कि यह कुप्रथा ठीक नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं गांव के शिक्षित लोग सभी को समझाने की कोशिश करें।
    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीपी बघेल ने कहा कि समाज की कुप्रथाओं को तोडऩे के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। समय में परिवर्तन आया है और महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। हमें समाज की ऐसी अनुचित रूढिय़ों को समाप्त कराना होगा ताकि महिलाओं को उनके विकास का अवसर मिल सके।
    कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश ने कहा कि ऐसे दूरस्थ क्षेत्र में आज भी ऐसी कुरीतियां है, जहां बच्चे की डिलिवरी के बाद माता को अलग कुटिया में रखा जाता है वहीं महिलाओं को भी माहवारी के समय अलग स्थान में रखा जाता है। जबकि ऐसे समय में छोटे से बच्चों को भी संक्रमण से बचाना होता है और अस्वच्छ वातावरण में भी नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार को समझाएं और जागरूकता लाएं। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने कहा है कि यह दुखद बात है और हमारी चिंता बढ़ जाती है जब हम आगे बढ़ रहे हैं और महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं। इसके बावजूद आज भी इस तरह की कुरीतियां समाज में मौजूद है। यहां की सरपंच महिला है इसके बाद भी ऐसी कुप्रथा टूट नहीं पा रही है दुख की बात है। उन्होंने कहा कि हम इस सामाजिक कुप्रथा को दूर करने में सहयोग करेंगे। ऐसे चिन्हांकित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें समझाईश देंगे कि पहले से चली आ रही प्रथा अब के समय में ठीक नहीं है। माहवारी के दिनों के लिए महिलाएं सेनेटरी नैपकिन का उपयोग कर रही हैं। यह तकलीफ के दिनों को कम करते हैं और जिसकी वजह से महिलाएं सामान्य दिनों की तरह काम कर पाती हैं। महिला स्वसहायता समूह द्वारा कम कीमत पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने पति एवं सास-ससुर के बातों पर भरोसा करती हंै। आप उन्हें समझाएं कि आज के समय में यह सही नहीं है और इस कुरीति को जड़ से खत्म करना है। बच्चों की बेहतरी के लिए हमें यह कार्य करना होगा। पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर एवं घर-घर जाकर ही सभी समझाईश देंगे। इस कुरीति को दूर करने के लिए हमें युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा और आप सभी को साथ देना होगा।
    जनपद सीईओ डीडी माण्डले ने कहा कि हमारे समाज में कई तरह की बुराईयां है। जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। देश के महान समाज सुधारक राजाराम मोहन राय ने सती प्रथा का अंत किया था एवं बाल विवाह के अंत के लिए कार्य किया। ऐसी कुप्रथाएं महिलाओं के प्रति अत्याचार है। इनको समाप्त करने के लिए किसी न किसी व्यक्ति को आगे बढऩा होता है और वे समाज में परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कुप्रथा का अंत करें, बच्चों को सुपोषित करें और उन्हें आंगनबाड़ी भेजे। इस मौके पर श्रीमती सुशीला यादव ने महिलाओं को गोंड़ी भाषा में समझाया कि कुटिया घर, कोंटा घर ठीक नहीं है पुरखों के इस चलन और कुप्रथा को दूर करना है। सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करें और बीमारियों से दूर रहे। इस अवसर पर कला जत्था द्वारा लघु नाट्य के माध्यम से इस कुप्रथा को दूर करने का संदेश ग्रामवासियों को दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई एवं पौष्टिक नाश्ता भी दिया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अभिमन्यु सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती छाया उइके, सभापति महिला बाल विकास सुशीला भंडारी, सुरेन्द्र उर्वशा, सृजन साहू, सीडीपीओ योगेश भगत, सरपंच सीतागांव सुश्री चन्दा मंडावी, दुरगू राम उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision