
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है, यह बात कुछ समझदार लोग जान गए हैं। लेकिन जो समझ कर भी नही समझ रहें , उनके लिए अब एक ही उपाय है कि उन्हे याद दिलाया जाए, घर के लोगों द्वारा ,परिजनों द्वारा, बच्चों द्वारा ,अजनबियों द्वारा। यह याद दिलाना टोकने जैसा होना चाहिए ताकि व्यक्ति को अपनी गलती समझ में आए और वह मास्क लगाने की आदत डाल लें, मजबूरी में ही सही। चिकित्सक भी लगातार यही कह रहंे कि मास्क ही फिलहाल वैक्सीन का काम करेगा और कर भी रहा है।
मेकाहारा के कम्यूनिटी मेडीसीन विभाग ने इस संबंध में रायपुर शहर में सर्वे कराया कि आखिर लोग मास्क क्यूं नही पहनते हंै। सर्वे के अनुसार 32 प्रतिशत व्यक्ति कहते हैं कि वे गरीब है और मास्क खरीद नही सकते। जबकि वैज्ञानिक यह कहते हैं कि कपड़े के मास्क भी असरदार होते हैं। कुछ प्रतिशत व्यक्ति यह भी कहते हुए पाए गए कि मास्क से बीमारी नही रूकती, कुछ ने कहा कि गुटखा खाने के बाद थूकने में दिक्कत होती है, कुछ ने कहा संास लेने मे कठिनाई आदि- आदि । जितने मुंह ,उतनी बातें।
लेकिन अभी सबसे जरूरी यह बात याद रखना है कि मास्क ही फिलहाल हमारा हथियार है ,कोरोना से जंग में और यह जंग जीतनी ही होगी हमें ।
रायपुर / शौर्यपथ / वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मल्टी यूटीलिटी सेन्टर राजानावगांव के लोकार्पण में गौरी कृपा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रिटिंग प्रेस स्थापित करने पांच लाख रुपये का चेक देकर शुभकानाएं दी। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भोरमदेव आजीविका केन्द्र के द्वारा ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी तथा अपने कार्यों से नई पहचान बनयेगी।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रायपुर जिले के अंतर्गत आदर्श ग्राम टेमरी में लगभग 70 लाख रूपए की राशि से नवनिर्मित बिहान कैफैटोरिया और बिहान बाजार परिसर तथा ग्राम सेरीखेड़ी में कल्पतरू मल्टीयूटिलिटी सेंटर का ई-लोकार्पण किया। उन्होंने यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इनका शुभारंभ करते हुए कहा कि ये केन्द्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने की।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की आधी आबादी महिलाओं के उत्थान से ही समाज का समन्वित विकास होगा। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने सहित आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के उन्हें विभिन्न गतिविधियों और उद्यमों से लगातार जोड़ा जा रहा है। आज टेमरी तथा सेरीखेड़ी में महिलाओं को उद्यमों से जोड़ने के लिए दो केन्द्र खोले गए हैं। ऐसे ही केन्द्रों को अधिक से अधिक संख्या में खोलकर इसका विस्तार राज्य के गांव-गांव तक किया जाएगा, जिससे हर गांव में महिलाएं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान ग्राम टेमरी तथा सेरीखेड़ी के केन्द्रों की महिलाओं से बातचीत भी की और उन्हें सक्षम बन आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस..सिंहदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम टेमरी तथा सेरीखेड़ी में संचालित गतिविधियों की सराहना की और इसे महिलाओं की आमदनी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक श्री अनिता शर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि बिहान आदर्श ग्राम टेमरी में बिहान कैफेटोरिया का संचालन जागृति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इसके साथ-साथ बिहान बजार में बिहान फ्रेश दुकान में गौठान से आने वाले ताजे फलों एवं सब्जियों के विक्रय की व्यवस्था की जा रही है। इससे गौठानों के उत्पादों के विक्रय से जहां अन्य ग्रामों की महिलाओं को लाभ मिलेगा वहीं टेमरी के महिला समूह की महिलाओं को भी इससे फायदा होगा।
इसी तरह कल्पतरू मल्टीयूटीलिटी सेंटर सेरीखेड़ी से महिलाओं को विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन की सुविधा होगी। इस सेंटर में कार्य करने वाली गरीब तथा जरूरतमंद महिलाओं को 60 लाख रूपये से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है। पिछले 11 माह में मल्टीयूटीलिटी सेंटर का टर्नओव्हर दो करोड़ रूपए का रहा है। इसमें महिलाओं द्वारा अगरबत्ती, मोमबत्ती, साबुन, पेंसिल, चप्पल, सेनेटाइजर, मास्क, एलईडी बल्ब, मशरूम, गोबर गमला, सीमेंट पोल, बेकरी, हर्बल टी. नर्सरी तथा अन्य आय अर्जन गतिविधियों का सुचारू संचालन किया जा रहा है। बढ़ती मांग के कारण इस सेंटर के ‘‘बिहरा’’ ब्रांड के मास्क एवं अन्य उत्पाद की अपनी अलग पहचान है।
धमतरी/ राजशेखर नायर
आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी-टू-ईट फूड पूरक पोषण आहार प्रदाय करने के लिए केवल सेक्टर परिक्षेत्र के तहत आने वाली महिला स्व सहायता समूहों से आगामी 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक/कोरियर के जरिए अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में समूह द्वारा स्वयं उपस्थित होकर भी जमा किया जा सकता है।

धमतरी ब्यूरो /राजशेखर नायर
रविवार को सांकरा 02 पर्यवेक्षक व ग्राम बोरई के सरपंच किरण देवी मोयर ने उपासना स्व सहायता समूह बोराई के रेडी टू ईट निर्माण केंद्र का निरीक्षण किया।
व खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की साथ ही पोषण आहार निर्माण स्थल की स्वच्छता व रखरखाव की भी जांच की व गुणवत्तापूर्ण पाया ।
ज्ञात हो सप्ताह भर पूर्व कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया की उपासना स्व सहायता समूह के रेडी टू ईट निर्माण सामग्री जो कि ग्राम के एक चक्की में पिसाने रखा गया था ।उनमें कुछ बोरियों में गंदगी वह कीड़े पाये गये। इस बात को लेकर कुछ ग्रामीणों ने काफी हंगामा मचाया।
शिकायत मिलने पर जिला अधिकारी महिला बाल विकास धमतरी द्वारा इस मामले की जांच की गई।
जांच पश्चात स्व सहायता समूह के कार्य पर रोक लगाई व पाया की उपसना स्वसहयता समूह द्वारा रेडी टू ईट सामग्री वितरण के पश्चात बची हुई सामग्री गेहूं व अन्य सामग्रियों की सफाई करने 8 बोरियों में चक्की के कर्मचारियों को सौंपा गया था ।जिसका सफाई के पश्चात आहार सामग्री निर्माण में इस्तेमाल किया जाना था।
महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष ने बताया कि सामग्रियों की सफाई कार्य पूर्ण होने के पहले, कुछ महिलाओं द्वारा हंगामा किया गया और निराधार आरोप लगाया गया। जबकि इस माह का रेडी टू ईट सामग्री समूह द्वारा पहले ही वितरण कर दिया गया था। बची हुई सामग्रियों की सफाई के लिए चक्की के कर्मचारियों के पास छोड़ा गया था।
कर्मचारी पहले उन सामग्रियों की सफाई करते पश्चात सामग्रियों को उपयोग में लाया जाता।
पर ग्राम के कुछ महिलाओं ने इस बात को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया व निराधार आरोप लगाने लगे।
जिलाधिकारी के निर्देशन पर रविवार को समूह के कार्यस्थल की व आहार सामग्रियों की जांच की गई व संतोष पूर्ण पाया गया।

Rajshekhar Nair/Dhamtari
जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों को कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने निर्देशित किया है कि नामांतरण, बंटवारा के दस प्रतिशत से अधिक प्रकरण एक माह से अधिक चलना नहीं चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को नियमित रूप से तहसील कार्यालय का दौरा करने कहा, जिससे कि राजस्व न्यायालय के प्रकरणों को जल्दी निपटने में सहूलियत हो। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को साफ तौर पर कहा है कि हर हाल में अगले तीन माह में 50 प्रतिशत से अधिक प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने कहा कि, पटवारी प्रतिवेदन और फड़ बंटवारा प्रतिवेदन दस दिनों के भीतर पटवारी प्रस्तुत करे। उन्होंने राजस्व मामलों को गंभीरतापूर्वक और त्वरित गति से निपटाने पर बल दिया।
जिले में दूसरे चरण का धान चबूतरा निर्माण अब दस नवम्बर तक करना होगा, इसके तहत 151 चबूतरा बनाया जाना है तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार प्राथमिकता से इसे पूरा करना है। कलेक्टर श्री मौर्य ने आज समय सीमा की बैठक के दौरान सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरा करने के निर्देश दिए तथा गोबर खरीदी के लिए शेड निर्माण कराने भी कहा है। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी को प्रतिदिन धान चबूतरा निर्माण की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कलेक्टर ने उन्होंने ब्लॉक में लोगों की समस्या सुलझाने के लिए छोटे-छोटे शिविर लगाने के निर्देश एसडीएम को दिए। साथ ही एसडीएम को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि 31 अक्टूबर तक गिरदावरी का सत्यापन किया जाना है, अतः इस कार्य में पटवारियों को लगा दिया जाए। उन्होंने हाल में हुई बारिश से फसल क्षति का आंकलन कर प्रधानमंत्री फसल बीमा तथा जरूरत के हिसाब से आर.बी. सी. 6-4 के प्रकरण जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। साथ ही किसानों को फसल क्षति से बचाने में उपयोग की जाने वाली दवा की उचित सलाह देने कृषि अमले को क्षेत्र का नियमित रूप से दौरा करने कहा है। बैठक में खाद्य और सम्बन्धित विभाग को कलेक्टर ने कहा कि इस खरीफ मौसम में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां अभी से शुरू कर दे।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना के प्रति जागरूकता लाने सघन अभियान चलाया जाएगा। इसमें मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल के शिक्षक, सचिव इत्यादि कीे सहभागिता से लोगों को समझाईश दी जाएगी। इस मौके पर कलेक्टर ने कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी अधिकारियों को कार्यालयों में तथा क्षेत्र का दौरा करते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की हिदायत दी है। साथ ही समय-समय पर हाथ को धोने अथवा सेनिटाईज करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा कर अधिकारियों को इन्हें जल्द निपटाने के निर्देश दिए। मौके पर वनमंडलाधिकारी श्री अमिताभ बाजपेई, अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी और वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत इत्यादि ब्लॉक से बैठक में जुड़े रहे

धमतरी/ राजशेखर नायर
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को गुण्डाधुर और महाराजा प्रवीरचंद भेजदेव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत पुरस्कार स्वरूप एक लाख रूपए, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से दिया जाता है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तय की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी और आवेदन के प्रारूप के लिए विभागीय वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार ने बताया कि यह दोनों सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाएगा, जो भारत सरकार, खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल अलंकरण के लिए विचार क्षेत्र में लिया जाता है। गौरतलब है कि गुण्डाधुर सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाएगा, जो सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप अथवा राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेकर पदक प्राप्त किए हो अथवा अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। इसी तरह महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान वर्ष 2017-20 में तीरंदाजी के राष्ट्रीय चैम्यिनशिप में सीनियर वर्ग अथवा खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेकर पदक प्राप्त किए हों अथवा तीरंदाजी के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
Dhamtari /राजशेखर नायर
नगरी के सिहावा थाना क्षेत्र के सेमरा मंदिर से चांदी का मुकुट, छत्र समेत अन्य सामग्री को पार करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की सामग्री भी बरामद कर ली गई है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानू ने दी।
00 क्या था पूरा मामला
उन्होंने बताया कि थाना सिहावा क्षेत्र में 16 सितंबर की रात्रि शीतला मंदिर सेमरा का दरवाजा व चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अज्ञात आरोपियों ने एक नग चांदी का मुकुट, एक नग चांदी का छत्र, 1 जोड़ी चांदी का खड़ाऊं, एक नग सोने का लॉकेट को चुराकर फरार हो गए थे। जुमला कीमती ₹55500 को चोरी कर ले जाने की मौखिक रिपोर्ट पर थाना सिहावा में धारा 457, 380 भादंवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किया गया। इसी प्रकार 26 और 30 सितंबर के मध्य शीतला मंदिर घटुला के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर मंदिर से एक नग चांदी का छत्र, एक नग कांस की थाली, एक कांस का लोटा, दो नग स्टील का धामा, खाना बनाने का एलमुनियम का टीन, एक बोरी में रखे 30 किलोग्राम चावल की चोरी हो गई थी। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
00 आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस
संपत्ति संबंधी अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानू को मिलने पर दोनों घटनाओं में मंदिर से चोरी हुए मशरुका एवं वारदात का तरीका एक होने से अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु थाना प्रभारी सिहावा को आवश्यक दिशा -निर्देश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए माल माशरुका की पतासाजी की जा रही थी।
घटनास्थल एवं उसके आसपास से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना पर संदेही सिहावा निवासी आशाराम नागरची एवं भीतररास के सत्यनारायण नागरची को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। उसने उक्त घटना को अंजाम देते हुए चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए माल माशरुका को आपस में बंटवारा कर लिया था। उनके कब्जे से चोरी गए माल मशरुका को शत-प्रतिशत बरामदगी किया गया। घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर किया गया।
00 इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त संपूर्णकार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा विपिन कुमार लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम बंजारे, गैंदलाल साहू, प्रधान आरक्षक अजीत कुमार तारम, आरक्षक प्रमोद गाहड़े, मोहित साहू, योगेश सोम, भूपेंद्र पदमशाली, प्रदीप देव, जितेंद्र चंद्राकर, महिला आरक्षक आरती ध्रुव, हेमलता मरकाम, सहायक आरक्षक वीरेंद्र ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा
धमतरी /नगरी /राजशेखर नायर
नगरी विकास खण्ड के ग्राम बोरई के ग्रामिणों ने आरोप लगाया की ग्राम में संचालित उपसना महिला स्वासहयता द्वारा चक्की में पिसा रहे रेडी टु ईट, पौष्टिक आहार के 8 बोरोंयों में रखे गए पौष्टिक आहार सामग्री का ग्रामीणों द्वारा निरीक्षण के दौरान, कुछ बोरीयों में पौष्टिक आहार समग्री के साथ चूड़ियों के कांच के टुकड़े ,मिट्टी ,कंकड़ , कीड़े जैसे चीज मिलने के गंभीर आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया। इस दौरान ग्राम की महिला सरपंच भी मौजूद थी।
ग्रामीणों का कहना है की पौष्टिक आहार में कांच के टुकड़े ,कीड़े व गंदगी का मिलना एक अति गंभीर बात है।
उपासना स्व सहायता समूह की गंभीर लापरवाही का नतीजा, बच्चों के स्वास्थ्य व जान भी ले सकती थी।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया की ग्रामीणों द्वारा जब्ती बनाए गए 8 बोरी सामग्री को रात्रि में समूह के सदस्यों द्वारा गायब कर दिया गया।
शिकायत के बाद महिला बाल विकास के ब्लॉक प्रभारी अधिकारी द्वारा मामले की जांच की गई।
दुसरी तरफ ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि जांच के नाम से लीपापोती की जा रही है व मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है।
महिला बाल विकास अधिकारी नगरी-
बोरई के ग्रामीणों की शिकायत के बाद उपसना स्व सहायता समूह के कार्य पर रोक लगा दी गई है
व जिला अधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गई है।
उपसना महिला स्वसहयता बोरई के अध्यक्ष का कहना है की कुछ लोग समूह को बदनाम करने साजिश के तौर पर, निराधार आरोप लगा रहे हैं।
धमतरी जिला अधिकारी महिला बाल विकास-
प्रकरण कि मेरे द्वारा जांच की गई समूह को रेडी टू ईट सप्लाई कार्य से रोक दिया गया है ,आगामी आदेश तक ,पूरे गोडाउन और निर्माण इकाई को सेनीटाइज कर साफ-सफाई पुताई तथा गेहूं की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं यह कार्य 15 तारीख के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं. स्टॉक मे जो ज्यादा गेहूं था, उसे अन्य समूहों में स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है, 8बोरी जो खराब गेहूं था उसे साफ सफाई के लिए उस मिल में समुह द्वारा भेजा गया था, उसी दौरान ग्रामीणों ने उसे देखा व पंचनामा करके रखा गया था उसे समूह द्वारा नष्ट कर दिया गया ,इस शासकीय गेहूं की वसूली की कार्रवाई हेतु नोटिस संबंधित समूह को जारी किया जा रहा है ,आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
