August 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    धमतरी ब्यूरो/ राजशेखर नायर

    ग्रीष्मकालीन रबी फसल (धान) लगाने सिंचाई के लिए प्रस्तावित ग्रामवार सूची जारी की गई है। कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, कोड 90 श्री ए.के.पालड़िया से मिली जानकारी के मुताबिक वृहद परियोजना पैरी बांयी तट मुख्य नहर प्रणाली से तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल (धान) लगाने सिंचाई के लिए पानी देना प्रस्तावित किया गया है। इनमें मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम करेलीबड़ी में 700 हेक्टेयर, भोथीडीह 600 हेक्टेयर, ग्राम रांकाडीह में 400 हेक्टेयर, कुण्डेल में 390 हेक्टेयर, खिसोरा 280 हेक्टेयर, मोतिमपुर में 260 हेक्टेयर, हसदा में 195 हेक्टेयर, धौराभाठा में 100 हेक्टेयर, नवागांव 40 हेक्टेयर, भोथा में 20 हेक्टेयर तथा ग्राम आमाचानी में 15 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है।
    इसी तरह छः लघु जलाशय से भी 248 हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन रबी फसल (धान) लगाने सिंचाई के लिए पानी दिया जाना प्रस्तावित किया गया है। इनमें बकोरी जलाशय से ग्राम मड़ेली के 56 हेक्टेयर, बकोरी में 50 हेक्टेयर और ग्राम बनियातोरा में 24 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। इसी तरह राजाडेरा जलाशय से ग्राम परसाबुड़ा में 20 हेक्टेयर, ग्राम रेंगाडीह में 18 और ग्राम राजाडेरा में 17 हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान लगाने सिंचाई के लिए पानी देना प्रस्तावित किया गया है। भण्डारवाड़ी जलाशय से ग्राम भण्डारवाड़ी में 20 हेक्टेयर, बेलोरा जलाशय से ग्राम बेलोरा में 35 हेक्टेयर, अर्जुनी जलाशय से नगरी विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी में छः हेक्टेयर और गोरसानाला जलाशय से ग्राम गोरसानाला मेें दो हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन रबी फसल (धान) के सिंचाई के लिए पानी दिया जाना प्रस्तावित किया गया है।

    धमतरी ब्यूरो /राजशेखर नायर

    कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने धमतरी विकासखंड के ग्राम डाही में आज आयोजित किसान चैपाल में शिरकत कर ग्रामीणों को आगामी रबी फसल में फसल चक्र परिवर्तन के संबंध में चर्चा कर उन्हें धान की फसल लेने के बजाय दलहन-तिलहन की खेती करने की समझाइश दी। साथ ही किसानों को दोनों फसलों की तुलनात्मक जानकारी देते हुए रबी फसल के तौर पर गेहूं, चना, सरसों, अलसी जैसी अर्ली वेरायटी की पैदावार लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
    ग्राम डाही के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित किसान चैपाल में उपस्थित किसानों से रू ब रू होते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले के किसान रबी फसल के तौर पर मुख्यतः धान की ही फसल लेते हैं, जबकि अन्य उतेरा फसल लगाकर भी वे अच्छी खासी आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने प्रति एकड़ खेत में धान तथा गेहूं-चना की औसत पैदावार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कृषि विभाग के मैदानी अमले के सतत मार्गदर्शन में दलहन- तिलहन की खेती भी फायदेमंद साबित हो सकती है, बशर्ते किसान सकारात्मक सोच और तकनीकी जानकारी के साथ इसे अपनाएं। गेहूं, चना की पैदावार लेने में धान से काफी कम पानी की जरूरत होती है, वहीं फसल चक्र परिवर्तन से मिट्टी का उपजाऊपन संतुलित बना रहता है। इसके लिए खरीफ और रबी दोनों फसलें अर्ली वेरायटी की ली जानी चाहिए। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस से डरने के बजाय बुद्धिमत्तापूर्वक लड़ने की सलाह दी। सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षणों वाले लोगों का चिह्नांकन कर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराने की अपील की, जिससे संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना के सामान्य मरीजों को घरपर रखकर उपचार की सुविधा शासन द्वारा मुहैया कराई हा रही है, जबकि रक्तचाप, मधुमेह, दमा जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज अस्पाल में भर्ती कर किया जाता है। जिले में कोविड-19 से ग्रस्त 48 मरीजों की मृत्यु हुई है, जिनमें से 44 अन्य बीमारियों से पीड़ित थे, यानी विशुद्ध कोरोना से मृत्यु होने वालों की संख्या सिर्फ 04 है।
    इसके पहले, उप संचालक कृषि श्री जीएस कौशल ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम डाही 360 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जहां पर 312 हेक्टेयर रकबे में खरीफ तथा 146 हेक्टेयर में रबी फसल ली जाती है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त ग्राम में रबी फसल वर्ष 2019-20 में चना 16.88 हेक्टेयर, गेहूं 1.07, तिवड़ा 126, सरसों 01, अलसी 0.16 तथा मटर की पैदावार 1.08 हेक्टेयर रकबे में ली गई थी। इसी प्रकार उक्त फसलों को लेने के लिए रकबे में वृद्धि करते हुए वर्तमान रबी वर्ष में चना 80 हेक्टेयर में, गेहूं 28, तिवड़ा 70, सरसों 20, अलसी 02 तथा मटर की पैदावार 17 हेक्टेयर क्षेत्र में लिए जाने का लक्ष्य ग्राम के 357 किसानों के द्वारा रखा गया है। किसान चैपाल में सहायक संचालक उद्यानिकी श्री डी एस कुशवाहा, कृषि विगाग के एसडीओ सहित काफी संख्या में स्थानीय कृषक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

    धमतरी ब्यूरो/ राजशेखर नायर

    कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य ने जिले में दशहरा (विजयदशमी) पर्व पर रावण पुतला दहन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पुतलों की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं हो तथा पुतला दहन किसी बस्ती रहवासी इलाके में नहीं किया जाए, बल्कि खुले स्थान पर किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में समिति के मुख्य पदाधिकारी सहित किसी भी हाल में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे तथा आयोजन के दौरान केवल पूजा करने वाले व्यक्ति शामिल होंगे। अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी, जहां तक हो सके कार्यक्रम आॅनलाईन माध्यमों इत्यादि से प्रसारित किया जाए।
    यह भी निर्देशित किया गया है कि पुतला दहन के दौरान आयोजन का वीडियोग्राफी कराया जाए तथा आयोजक एक रजिस्टर संधारित करेंगे, जिसमें पुतला दहन कार्यक्रम में आने वाले सभी व्यक्तियों के नाम, पता, मोबाईल नंबर दर्ज किया जाए। साथ ही आयोजन करने वाले व्यक्ति अथवा समिति चार सीसीटीवी कैमरा लगाएगा, ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। प्रत्येक समिति/आयोजक समय पूर्व सोशल मीडिया में यह जानकारी दें, कि कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम सीमित रूप से किया जाएगा। पुतला दहन में कहीं भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत, भंडारा, प्रसाद वितरण, पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। आयोजन में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को सोशल/फिजिक डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना एवं समय-समय पर सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। रावण पुतला दहन स्थल से 100 मीटर के दायरे में आवश्यकतानुसार अनिवार्य रूप से बेरिकेटिंग कराया जाए। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र डीजे, धुमाल, बैंड पार्टी बजाने की अनुमति नहीं होगी। रावण पुतला दहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज-सज्जा, झांकी की अनुमति नहीं होगी। समिति द्वारा सेनेटाईजर थर्मल स्क्रिनिंग, आॅक्सीमीटर, हैंडवाॅश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। थर्मल स्क्रिनिंग में बुखार पाए जाने अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाए जाने पर कार्यक्रम में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी समिति/आयोजकों की होगी।
    कार्यक्रम आयोजन के दौरान अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था, यातायात नियमों का पालन इत्यादि अनिवार्य रूप से करना होगा। इस दौरान एन.जी.टी. एवं शासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों कोलाहल अधिनियम, भारत सरकार, माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा, नियमों का उल्लंघन करने पर समिति/आयोजक जिम्मेदार होंगे। यदि ऐसा व्यक्ति जो पुतला दहन स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है, तो इलाज का पूरा खर्च पुतला दहन आयोजक/समिति द्वारा किया जाएगा। कन्टेमेंट जोन में पुतला दहन की अनुमति नहीं होगी। यदि पुतला दहन कार्यक्रम की अनुमति के बाद उक्त क्षेत्र कन्टेमेंट जोन घोषित हो जाता है, तो तत्काल कार्यक्रम निरस्त माना जाएगा एवं कन्टेनमेंट जोन के सभी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
    एक आयोजन स्थल से दूसरे आयोजन स्थल की दूरी पांच सौ मीटर से कम नहीं हो तथा आयोजन स्थल के लिए पहले आओ, पहले पाओ की नीति के तहत पहले प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत जारी एसओपी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। उक्त शर्तों का उल्लंघन अथवा किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त शर्तों के अधीन 10 दिनों के पूर्व नगरीय निकाय एवं स्थानीय निकाय में निर्धारित शपथ पत्र मय आवेदन देना होगा एवं अनुमति मिलने के बाद ही पुतला दहन की अनुमति होगी। निर्देशों का उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    धमतरी ब्यूरो/ राजशेखर

    धमतरी विकासखण्ड के डूबान क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिखली में आज राजस्व शिविर लगाया गया, जिसमें कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। ग्राम पंचायत चिखली में आयोजित शिविर में जहां कलेक्टर ने ग्रामीणों से सिलसिलेवार समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्कूल भवन मरम्मत, कृषि उपकरण पर अनुदान से संबंधित समस्याओं के बारे में ग्रामीणों ने कलेक्टर को अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने राजस्व से संबंधित लंबित प्रकरणों को अगले 15 दिनों के भीतर निराकृत करने एसडीएम धमतरी श्री मनीष मिश्रा को दिए, साथ ही उप संचालक कृषि से चर्चा कर कृषि उपकरण अनुदान से संबंधित पेचीदगी को दूर करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को कोविड-19 से नहीं डरने की समझाइश देते हुए इससे बचने के लिए आवश्यक उपाय करने, हैण्डवाॅश, सैनिटाइजर तथा मास्क का उपयोग करने तथा यथासंभव अधिकांश समय घर पर व्यतीत करने की बात कही। आज आयोजित राजस्व शिविर में बंदोबस्त त्रुटि सुधार के 09, कब्जा संबंधी त्रुटि के 06, फौती नामांतरण के 52 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अलावा बी-1 और गिरदावरी सूची के प्रतिवेदन का पाठन ग्रामीणों के समक्ष किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच एवं पंचगण, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीणजन  उपस्थित थे

    नगरी।राजशेखर नायर

    युवा नेता व नगर पंचायत नगरी के सभापति सुनील निर्मलकर ने नव नियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू से सौजन्य मुलाकात कर दी बधाई व विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की।
    इस दौरान निखिल साहू राजा पांडेय संत कोठारी भी मौजुद

    Dhamtari/मगरलोड/Rajshekhar Nair

    सिंगपुर तरफ से मगरलोड आ रही हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया| इस घटना में मौके पर ही चालक की
    मौत हो गई। गुरूवार की सुबह 10- 11 बजे के आसपास खाली हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एलआर 9907 सिंगपुर से मगरलोड तरफ आ रहा था। राजाडेरा जलाशय मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर साजा वृक्ष से टकरा गया जिससे हाइवा वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टीआई विनोद कतलम, एसआई सुभाषलाल, प्रधान आरक्षक पवन चंद्राकर, आरक्षक नागेश्वर यदु, सैनिक सत्यनारायण सोरी, सहायक आरक्षक चंद्रशेखर कुंजाम मौके पर पहुँचे और वाहन में फंसे मृत चालक को जेसीबी मशीन की सहायता से बाहर निकाला । पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि हाइवा रायपुर की है। ज्ञात हो कि ब्लाक मुख्यालय मगरलोड से वनांचल इलाका सिंगपुर मार्ग सिंगल रास्ता व अंधा मोड़ होने के कारण रास्ते में हमेशा दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। ग्रामीणों ने मार्ग की चौड़ीकरण की मांग प्रशासन से की है।

    धमतरी /राजशेखर नायर

    कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा लगातार अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज केरेगांव थाना के ग्राम मोहलाई में आबकारी टीम धमतरी द्वारा छापामार कार्रवाई कर जितेंद्र गंधर्व, धनेश्वर बघेल, हरिराम गंधर्व से 160 किलो महुआ लाहन एवं महुआ शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया। साथ ही छ.ग. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) च के तहत 03 प्रकरण दर्ज किया गया तथा शैलेन्द्री बाई से 02 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(1)क के तहत प्रकरण कायम किया गया।
    इसी तरह ग्राम फुटहामुड़ में 200 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 40 लीटर महुआ शराब बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)च, 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया उपरोक्त प्रकरणों में महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया एवं लावारिस प्रकरण में विवेचना जारी है। इस दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सी.एच.यदु, वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री वैभव मित्तल एवं आबकारी स्टाफ साथ रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने धमधा के ग्राम पंचायत ग्राम मेडे़सरा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का यहां शुभारंभ होने से क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों को ज्यादा दूर जाना नहीं पड़ेगा, गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगा।
    उन्होंने कहा कि अस्पताल में जितने संसाधन और सुविधा की आवश्यकता होगी उनकी व्यवस्था की जाएगी। इस केंद्र का निर्माण 61 लाख 96 हजार रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ मेडिकल काॅर्पोरेशन के द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के गांवों की 18 हजार जनसंख्या निर्भर है। यहां प्रतिदिन ओ.पी.डी. में 3 से 4 सौ लोग ईलाज कराने आते हैं। मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने ग्रामवासियों की मांग पर यहां स्कूल परिसर में अहाता निर्माण, सी.सी. रोड निर्माण, बोर खनन व प्रतीक्षालय निर्माण की स्वीकृति दी।

    मंत्री रूद्र कुमार ने छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं सहित सभी के हित को ध्यान में रखते हुए योजना बनाती है, जिससे इसका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य देश का पहला राज्य है जहां सबसे ज्यादा कीमत 25 सौ रूपए में धान की खरीदी हो रही है। इससे किसानों के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में मिनीमाता अमृत धारा नलजल योजना के अंतर्गत पानी टंकी निर्माण किया जायेगा। साथ ही यह भी बताया कि गांव के सभी घरों में नल कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का संकल्प दोहराया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा दोनों दलों के पार्षदों को बुलाकर स्वास्थ्य सुरक्षा किट पर उनसे चर्चा की गई । चर्चा में महापौर ने पार्षदों को बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रयास हम सभी कर रहे हैं। इस दिशा में महापौर निधि से सभी वार्ड पार्षदों और नगर निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा किट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा किट में सेनिटाईजर, फेस शिल्ड, गिलोय पाउडर, हैण्ड ग्लोब, और मास्क प्रदान दिया जा रहा है इसका उपयोग कर वे अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकेगें। साथ ही सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्डो में अपने वार्ड के सफाई कर्मचारियों को सुपरवाईजर के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा किट वितरित करेगें।
    सभी पार्षदों ने महापौर बाकलीवाल के इस निर्णय का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किये। पार्षदों ने कहा आपका बहुत आभारी है कि आपने हमारे साथ ही हमारे वार्ड के सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य का चिंता कर उनके लिए स्वास्थ्य सुरक्षा किट प्रदान किया है। इस अवसर पर निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, मनदीप सिंह भाटिया, दीपक साहू, हामीद खोखर, नवनियुक्त एल्डरमेन देव सिन्हा, अजय गुप्ता, रत्ना नारमदेव, पार्षदगण व स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व अन्य उपस्थित थे। सभी पार्षद को उनके वार्ड के सफाई कर्मचारियों के लिए किट दिया जाएगा।
    इस संबंध में महापौर ने कहा विगत माह से नगर पालिक निगम दुर्ग के अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों और वार्ड जनप्रतिनिधि कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद सभी होम क्वारेंटाईन में रहकर चिकित्सा लाभ लिये हैं इसके अलावा नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक वार्डो में अपनी स्वास्थ्य की चिंता किये बगैर निरंतर साफ-सफाई किया जा रहा हैं एैसे कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा आवश्यक है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुये महापौर निधि से सभी पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा किट प्रदान किया जा रहा है। ताकि वे निरंतर कार्य के साथ अपने स्वास्थ्य की भी सुरक्षा कर सकें। उन्होनें कहा हमारे एमआईसी प्रभारियों और पार्षदों, एल्डरमेन सहित निगम कर्मचारी कोरोना वारियर्स के रुप में कार्य पर जुटे हुये हैं। मैं सभी लोगों की कुशलता की कामना करता हूॅ। स्वास्थ्य सुरक्षा किट निगम के समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित किया जावेगा । इस दौरान एमआईसी सदस्य अब्दुलगनी, दीपक साहू, नेताप्रतिपक्ष अजय वर्मा, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, चमेली साहू, गायत्री साहू, शशी साहू, संगीता यादव, पुष्पा गुलाब वर्मा, मीना सिंह, मनीष साहू, निर्मला साहू, नरेश तेजवानी श्रीमती हेमा शर्मा, श्रीमती हेमेश्वरी निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision