August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    धमतरी ब्यूरो /शौर्य पथ

    नगरी विकासखंड के ग्राम कसपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग  ने की है।
    इसके साथ ही नगरी के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में यह लगातार तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है ।
    इसके पहले नगरी के ग्राम मोदे, छिपली में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था।

    भिलाई । शौर्यपथ । नगर निगम सभागार में चल रहे सामान्य सभा में तेलहा नाला के विकास का र्य पर चर्चा हुई। तब महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि आप बहुतमत के आधार पर अगर आप प्रस्ताव खारिज कर रहे है। तो कर दो। सभी प्रस्ताव को खरिज कर दो लेकिन भावनाओं की राजनीति मत करो। अगर आप शहर का विकास ही नहीं चाहते। ये मन बनाकर यहाँ आये है कि बहुत ज्यादा है और शहर सरकार के हर प्रस्ताव को मानना नहीं तो कीजिए आप का अधिकार। गौरतलब है कि यह बाते महापौर ने तब कही जब सभा मे तेलहा नाला के विकाश कार्य के सम्बंध में चर्चा कर रहे थे। तब हाउंसिंग बोर्ड पार्षद ने विकास कार्य को सिरे से नकारने लगा। बहुत मत के आधार पर विपक्ष ने एक सिरे से प्रस्ताव को खारिज कर दिया। पार्षद जेपी महापौर देवेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेलहा नाला का भूमिपूजन में उन्हें नही बुलाया गया। पूर्व पार्षद स्व. राकेस अरोरा को भी याद नही किये। तब मेयर देवेंद्र ने कहा कि आरोपी लगाना आसान। तेलहा नाला का भूमिपूजन ही नही हुआ है। सिर्फ निरीक्षण करने गए थे। और रही बात अरोरा जी की तो वे हमारे आदरणीय है। भावनाओं से खेल कर राजनीति ना करें। इस दौरान सभा पति श्याम सुंदर ने भी विपक्ष के पार्षदों को समझाने की कोशिश किए।इस दौरान कुछ देर के लिए सभापति और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

    भिलाई / शौर्यपथ / पुलिस द्वारा लगातार ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है इसके बाद भी ठगी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। शातिर ठग रोज नए नए तरीके खोज कर लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सुपेला थाने में दर्ज हुआ। इस बार प्रार्थी को बैंक कर्मी के नाम से फोन आया और क्रेडिट कार्ड से डेबिट कार्ड में बैलेंस ट्रांसफर करने का झांसा देकर खाते से रकम उड़ा दी। जब के्रडिट कार्ड से रुपए उड़े और डेबिट कार्ड एकाउंट में जमा नहीं हुए तो उसके होश उड़े। खुद का ठगी का शिकार हुआ मानकर व्यक्ति ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुपेला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक राधिका नगर निवासी ओम प्रकाश के मोबाइल नंबर पर 7024018856 से फोन आया। सामने से महिला की आवाज थी जिसमें कहा गया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बोल रही हूं। आपका क्रेडिट कार्ड नंबर 4726428024018929 जो पैसा बैलेंस बचा है उसे डेबिट कार्ड मे नंबर 5103720462106798 में ट्रांसफर कर देंगे। बैंक कर्मी के झांसे में आकर ओम प्रकाश ने अपनी कार्ड की डिटेल दे दी। पहली बार में 1500 रुपए, दूसरी बार 4999 रूपये एकाउंट से कट गए। तीसरा बार 4999 रुपए कट गए। इस प्रकार 17997 रुपए कट गए। उक्त रुपए जब एकाउंट में ट्रांसफर नहीं हुए तो ठगी का शक हुआ। मामले में सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर जांच के बाद अपराध कायम किया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के ग्राम औरी, पटवारी हल्का नम्बर 04, राज्य निगम मंण्डल भिलाई-03, तहसील पाटन, जिला दुर्ग में नया कोरोना पाॅजिटिव केस पाये जाने पर संबंधित क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के परिणामस्वरूप कन्टेनमेंट जोन में चिन्हांकित क्षेत्र में सभी प्रकार के दुकानें व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेगी। इसके अलावा सभी प्रकार की वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। उक्त क्षेत्र की निगरानी पुलिस विभाग के द्वारा पेट्रोलिंग कर की जावेगी। जिला चिकित्सालय व स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी के साथ ही निर्देशानुसार सेम्पल की जांच की जायेगी।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के दो विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। इस प्राधिकरण के लिए दो उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। सरायपाली के विधायक किस्मत लाल नंद तथा सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
    इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू की नियुक्ति की गई है । रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक एवं चन्द्रपुर के विधायक रामकुमार यादव को इस प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    शौर्यपथ जिला कोरबा जनपद पंचायत करतला अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवलापाठ में शोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए बोला जा रहा है लेकिन लोगों में किसी प्रकार का डर नहीं है यहां खुलेआम जगह-जगह झुण्ड बनाकर जुआ खेलते नजर आ रहे है ग्रामीणों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण का शिकार होने का संभावना बना हुआ है लाकडाउन में ग्रामीणों को राशन खरीदने के लिए -पैसा तक मिल नहीं पा रही है और यहां के लोग मस्ती में लापरवाही बरतने से बाज नही आ रहे है मुख्य बात यह है कि यहां सरपंच तेरस बाई बिंझवार के द्वारा जुवारियो को जुआ खेलने के लिए के बार मना किया गया लेकिन यहाँ के जुवारी जुआ खेलने से बाज नही आ रहे हैं लेकिन यहाँ के जुवारी के मन में कानून के प्रति थोड़ा सा भी डर नही है "सिर्फ हमारा प्रयास गांव का विकास" बोलने से गांव का विकास नहीं होगा गांव के लोगों को सुधारना भी गांव के मुख्या होने के नाते सरपंच महोदया जी का भी अधिकार बनता है कि उन्हें इस गलत तरीके का काम न करें कि हमारे गांव का नाम खराब न हो सके। जुआ खेलना भी अपराध है। उरगा थाना पुलिस इस जुवारीयो पर नकेल कस कर कार्यवाही भी करना चाहिए।

     दुर्ग / शौर्यपथ / बार-बार अपील करने के बाद भी आम जनता द्वारा घरों से कचरा नाली और सड़क पर डाला जा रहा है । एैसे ही आज निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा शंकर नगर वार्ड भ्रमण के दौरान पाया कि शंकर नगर निवासी श्रीमती प्रभा सोनी द्वारा अपने घर से कचरा निकालकर सड़क और नाली के बीच डाल दिया गया। आयुक्त द्वारा उनकी मोबाइल से फोटो खिच ली गई । उन्होनें स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा उक्त महिला से जुर्माना लेकर उनसे कचरा वापस उठवाईये। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, एवं स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, दरोगा राजू सिंह आदि ने श्रीमती प्रभा सोनी के घर पहुॅचे और उन्होनें कचरा बाहर नहीं फेकने की हिदायत देते हुये, उनके द्वारा फेके गये कचरे के लिए 200 रुपये जुर्माना लेकर फेके गये कचरे को प्रभा सोनी से वापस उठवाया गया । 

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग का जांच दल ने रोका-छेका अभियान के अंतर्गत अस्पताल वार्ड, पोलसायपारा, केलाबाड़ी, राजीव नगर, सुराना कालेज वार्ड, और पचरीपारा वार्ड में घर-घर जाकर मवेशियों की जांच किये। मवेशी बाहर छोडऩे और वार्ड में गंदगी करने पर 6 मवेशी मालिकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये सभी को 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत् प्रभारी बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाधर दीवान की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। 

        उल्लेखनीय है कि शासन की रोका-छेका अभियान के तहत् आज नगर पालिक निगम दुर्ग के दल ने अस्पताल वार्ड कुॅआ चैके पास संतोष यादव, पोलसायपारा के सुरेन्द्र यादव, नयापारा चैक राजीव नगर के कृपाराम साहू, केलाबाड़ी के सुरेश यादव, पचरीपारा मेनका होटल के पीछे योगेश यादव द्वारा अपने जानवरों को सड़क पर छोड़ दिया गया था एवं वार्ड में गंदगी फैलाने के कारण सभी पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। मवेशी मालिकों द्वारा जुर्माने की राशि जमा नहीं किये जाने की स्थिति में डेयरी संचालक व मवेशी मालिक के खिलाफ भा0दं0स0 की धारा 133 एवं नगर निगम अधिनियम के तहत् कार्यवाही हेतु सक्षम न्यायालय में वाद दायर की जाएगी। 
           रोका-छेका अभियान के तहत् मीलपारा में विशाखा यादव, लक्ष्मण यादव, विष्णु चंद्राकर, अस्पताल वार्ड के शंकर लाल यादव, नीलम यादव, चंद्रपाल यादव, पचरीपारा के पूरन यादव, बघेरा के मनहर यादव, रमेश यादव, रामस्वरुप यादव, सुरेश यादव, पंचराम यादव, मोहन सिंह देशमुख, पोटियाकला वार्ड के रंजीत यादव, बंशी यादव, कृपाल यादव, कुशाल यादव द्वारा मवेशियों को खुला छोड़ दिया गया तथा गंदगी फैलाने के कारण 500 से 2000 रु0 जुर्माना लिया गया। आयुक्त ने समस्त मवेशी मालिकों से अपील कर कहा है कि शासन की मंशा के अनुरुप रोका-छेका अभियान शहर में जारी है इसके तहत् किसी भी डेयरी या मवेशी मालिक द्वारा मवेशी बाहर छोड़ा जाएगा और अपने आस-पास गंदगी करेगें उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अत: अनुरोध है कि अपने मवेशियों को बांध कर रखें और गंदगी न करें।  

    दुर्ग / शौर्यपथ /  भाजपा चंडी शीतला मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 7 के लुचकी तलाब शिक्षक नगर पानी टंकी  एवं 9 खाम तलाब  की मौजूदा जीर्ण-शीर्ण अवस्था एवं गंदगी को देखते हुए मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर के नेतृत्व में जिलाधीश के नाम  उपस्थित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान प्रमुख रुप से पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बंजारे सह मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे जिलाधीश को ज्ञापन सौंपने के दौरान उचित कदम नहीं उठाने जाने पर मंडल के जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा

            वार्ड क्रमांक 7 शिक्षक नगर वार्ड में स्थित पानी टंकी जो आसपास के कम से कम 5 से 6 वार्ड में पानी की सप्लाई करता है आज अपनी मौजूदा हालात को देखते हुए आंसू बहा रहा है वर्तमान में पानी टंकी काफी जर्जर हो चुकी है पूर्व में भी इस के नाम से कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है । रहवासियों के द्वारा अभी वर्तमान में सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल है जिसमें पानी की टंकी की इच्छा पूरी तरह से धराशाई होकर पानी में ही गिर चुकी हैं और टंकी पूरी तरह से खुली हुई लगातार इसके मलबे आसपास क्षेत्र में गिरते रहते हैं वहीं लुचकी तलाब एवं हरना बांधा मुक्तिधाम के पास स्थित खाम तालाब जो काफी गंदा एवं दूषित हो चुका है इन दोनों तालाबों से आसपास के कम से कम 15 वार्ड के लोग के द्वारा उपयोग किया जाता है वर्तमान में दोनों तालाब की स्थिति काफी दयनीय है चारों ओर कचरा का जमवाड़ा है
         ज्ञापन सौंपने के दौरान विजय ताम्रकार ,निलेश अग्रवाल, रितेश सोनी ,विनोद ताम्रकार यासीन दीवान ,कुंदन यादव, दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision