August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग / शौर्यपथ / मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वज्र्युल रैली पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेन्द्र साहू ने शिवराज सिंह चौहान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की वर्चुअल रैली में छत्तीसगढ़ सरकार पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आरोपों को झूठ का पुलिंदा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने तीखे लहजे में कहा कि भूपेश सरकार पर झूठे आरोप लगाने से पहले शिवराज सिंह चौहान अपने राज्य की बदहाल व्यवस्था सुधारें। मंडी लगाकर दूसरी पार्टी के विधायक खरीदने वाले शिवराज सिंह चौहान में हिम्मत है तो मप्र के कर्ज से पीडि़त और शोषित किसानों का कर्ज माफ करके बताएं। संवेदनशीलता का ढोल पीटने वाले शिवराज प्रदेश के किसानों से 25 सौ रुपए प्रति क्विं. की दर से धान खरीदने का दमखम भी दिखाएं।
    रविवार को भाजपा की वर्चुअल रैली में शिवराज के आरोपों का जवाब देते हुए राजेंद्र ने कहा कि खेती-किसानी के समय मध्यप्रदेश में डीजल की कीमत 90 रुपए ज्यादा है। शिवराज सिंह चौहान अगर वास्तव में किसानों और मजदूरों के लिए फिक्रमंद हैं तो उनके प्रदेश में छत्तीसगढ़ से 10 रुपए ज्यादा कीमत पर डीजल की बिक्री कैसे हो रही है। वे मध्यप्रदेश में डीजल की कीमतें घटाकर किसानों को राहत देने की संवेदनशीलता क्यों नहीं दिखा रहे।
    राजेंद्र ने कहा कि शिवराज सिंह के पिछले 15 साल के कार्यकाल में हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। भूपेश सरकार पर झूठे आरोप लगाने से पहले शिवराज को अपने पिछले कार्यकाल में व्यापमं घोटाला, हजारों किसानों की आत्महत्या, माइनिंग माफिया के गुंडाराज और किसानों पर गोलीकांड जैसे कलंक को याद कर लेना चाहिए।
    राजेंद्र ने शिवराज चौहान को नसीहत देते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ आकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संवेदनशीलता का सबक सीखें। भूपेश सरकार ने किसानों से 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा है। किसानों का कर्ज माफ किया है। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के खाते में राशि जमा कराने के साथ ही भूपेश सरकार ने श्रमिकों को वापस लाने ट्रेन का किराया भी दिया।
    राजेंद्र ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने में पूरे देश में छत्तीसगढ़ टॉप पर है। आदिवासियों को तेंदूपत्ता सहित अन्य 31 वनोपजों की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ में मिल रही है। भूपेश सरकार ने हर वर्ग के लोगों को राहत देने का काम किया है। राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार ने अपने कार्यों से प्रदेश की जनता का दिल जीता है।

    // कलेक्टर ने बैठक में की तैयारियों की मानिटरिंग, कहा पर्याप्त व्यवस्था कर लें //



    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज मानसून को लेकर सतर्कता की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस बार काफी बारिश होने की संभावना है। इस बात की पूरी आशंका है कि नालों में उफान आए। इसलिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहे। एक बार माकड्रिल कर ले कि किस प्रकार आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया जाएगा। उनके खाने पीने और जीवनरक्षक दवाओं के इंतजाम किस तरह होगा, यह माकड्रिल के दौरान देख लें। उन्होंने सभी एसडीएम से पूछा कि किन जगहों पर बाढ़ की आशंका होती है। पिछले साल के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व अमला, निगम अमले और फूड विभाग के साथ इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
    उन्होंने कहा कि भवनों का चिन्हांकन कर इनकी जानकारी दी जाए। साथ ही उन्होंने सीएमएचओ से पूछा कि स्नेक बाइट आदि की आशंका मानसून के दौरान होती है। इसके लिए एंटी वेनम है या नहीं। सीएमएचओ ने बताया कि इसका पर्याप्त स्टाक अभी है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान संक्रामक रोग भी फैलते हैं। ऐसे क्षेत्रों में क्लोरिनिकरण का काम भी सतत रूप से हो, इस संबंध में उन्होंने पीएचई के अधिकारियों को निर्देशित किया।
    होमगार्ड के अधिकारियों को उन्होंने गोताखोरों के बारे में पूछा। पिछले साल कहां जरूरत पड़ी थी इस बारे में जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि पिछले बार पाटन में एक व्यक्ति सिकोला में फंसा था। कलेक्टर ने कहा कि इस बार बारिश काफी ज्यादा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही पहले ही जलस्रोत में पानी पर्याप्त है। ऐसी स्थिति में इस बात की आशंका है कि बाढ़ का खतरा बना रहे। ऐसे में कंट्रोल रूम में अधिकारी सक्रिय रूप से नजर रखें। इसकी नियमित रिपोर्ट जिला मुख्यालय में देते रहें। उन्होंने रेन गेज के बारे में जानकारी ली।
    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेन गेज पर नजर रखें। यह न केवल बारिश की स्थिति बताता है अपितु इससे बीमा प्रकरणों का संबंध भी होता है। कलेक्टर ने मानसून के दौरान सभी ब्लाकों में बिजली की स्थिति के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि कहीं भी लोड शेडिंग की स्थिति नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसी स्थिति तकनीकी कारणों से उत्पन्न हो तो इसे त्वरित रूप से ठीक कर लें। धमधा क्षेत्र में बिजली जाने की समस्या पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    युवासेना ने ज्ञापन में बताया हैकि इस समय चीन व भारत के सीमा पर हुए विवाद और उसमें हुए भारतीय सेना के जवानों की हत्या को लेकर पूरा देश आक्रोशित है। देश भर में नागरिक इस समय चीन के ख़िलाफ़ आर्थिक नाके बंदी का आह्वान किया जा रहा है।
    बस्तर जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर युवासेना ने मांग किया हैकि बस्तर संभाग के सभी जिलों में चीन के उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया जाए।

    युवासेना के राज्य सचिव अरुण पांडेय ने बताया कि इस समय देश के जो व्यापारी पूर्व से चीन निर्मित या चीन से आयातित उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं, उस पर देश का पैसा लगा हुआ है। अतः उन्हें उसकी बिक्री करने दिया जाए लेकिन भविष्य में बस्तर संभाग के किसी भी जिलों में व्यापारी चीन निर्मित या चीन से आयातित उत्पादों को व्यवसायिक लाभ हेतु ना मंगाए और न ही इस तरह के किसी उत्पाद या सेवाओं का विज्ञापन करें।

    ऐसा करना देशहित में निर्णय होगा जिससे देश के दुश्मन चीन को आर्थिक रूप से कमज़ोर बनाया जा सकता है।

    उन्होंने संभाग आयुक्त को ज्ञापन में लिखा हैकि उन्हें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन देशहित में उक्त विषय पर तत्काल कार्यवाही कर अधिकारियों को इस बाबत निर्देश देंगे।

    महापौर ने किया निर्माणाधीन 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण
    जल्द से जल्द फिल्टर प्लांट को शुरू करने का दिया सख्त निर्देश


         भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर के विधायक व महापौर देवेंद्र यादव जी ने आज अमृत मिशन फेस 2 योजना के तहत भिलाई नेहरू नगर में निर्माणाधीन 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार और निगम इंजीनियरों से सख्त लफ्जों में कहा कि जनहित के कार्यो पर किसी भी प्रकार की लापरवाही गैर जिम्मेदारी और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमृत मिशन फेस 2 लोगों के लिए बहुत ही जरूरी है। इसलिए इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही महापौर ने ठेकेदार व निगम के इंजीनियरों से पूछा कि अमृत मिशन के इस 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट को शुरू करने में अभी क्या-क्या काम बचा है। तब निगम के इंजीनियरों ने बताया कि मैनुअली सारा काम हो गया है। प्लांट भी बन कर तैयार हो गया है। कुछ तकनीकी चीजें ही बची है जिसे वह जल्द ही पूरा कर लेंगे। लॉकडाउन की वजह से उनकी टीम जो बाहर प्रदेश से यहां आकर काम कर रही थी। वह लोग सभी अपने घर चले गए हैं। उनकी पूरी टीम 1 तारीख तक भिलाई आ आएगी। उसके बाद जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
    महापौर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द फिल्टर प्लांट को चालू किया जाए और अब किसी भी प्रकार का एक्सक्यूज नहीं सुना जाएगा। प्लांट को शुरू करने के अमृति मिशन फेस 2 के बचे हुए कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। महापौर यादव फिल्टर प्लांट का पूरा निरीक्षण किए। इस दौरान निगम फिल्टर प्लांट के इंचार्ज संजय शर्मा, ईई बृजेश श्रीवास्तव, सब इंजीनियर हरप्रित बंजारे, पीडीएमसी से राजेश और मनोज पात्रा सहित एजेंसी की तरफ से 66 एमएमडी और 6 एमएलडी के इंचार्ज नितेश वर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / देश में पेट्रोल डीजल के लगातार 21 वें दिन बढ़ते हुए दामों को लेकर विधायक व महापौर सहित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना लगाया। लॉक डाउन एवं आर्थिक मंदी में बढ़ती महंगाई के बाद भी केंद्र सरकार जनता को लूटने का कार्य कर रही है प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने से जनता त्रस्त है। इसके विरोध में महापौर धीरज बाकलीवाल ने वाहनों का बहिष्कार कर सायकल से ही जनसमस्या देखने शहर के दौरे पर निकल पड़े और साथ ही पटेल चौक पेट्रोल पम्प के पास जनता के साथ मूल्य वृद्धि को लेकर नाराजगी जताई।
    विधायक ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा के लोग बैलगाड़ी लेकर प्रदर्शन करते नजर आते थे और 35 रु लीटर में पेट्रोल बेचने का दावा करते थे किन्तु अब बढ़ती महंगाई पर चुप्पी साध ली है। आजादी के बाद पेट्रोल डीजल ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जिससे आम जनता को कोरोना और लॉकडाउन के बीच गुजर बसर और रोजी रोटी की दिक्कतों के साथ बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकार का अर्थव्यवस्था व पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों पर नियंत्रण ना होना आम जनता के पेट में लात मारने जैसा है।
    महापौर धीरज बाकलीवाल ने डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक होने को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसते हुए इसे रोज कमाने खाने वाले व गरीबों की विरोधी सरकार बताया व कहा कि यह मोदी सरकार की सुनियोजित लूट है क्रूड ऑयल के गिरते दामों के बाद भी हमारे देश में पेट्रोलियम कीमतों में उछाल समझ के बाहर है। बढ़ती कीमतों को लेकर केन्द्र सरकार को घेरने में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई।
    इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, अनीता तिवारी, राजेश शर्मा, अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, जमुना साहू, प्रकाश गीते, नासिर खोखर, आयुष शर्मा, देव सिन्हा एवं कांग्रेसी मौजूद थे।ाना आम जनता का विचार

    57 लाख रूपये जमा नही करने पर लिया गया यह निर्णय, कुर्की के लिए दल का किया गठन

        भिलाई / शौर्यपथ / बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल, डॉ एमके खंडूजा बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल जूनवानी भिलाई पर बकाया राशि की वसूली की कार्यवाही कुर्की के माध्यम से किया जाएगा, इसके लिए भवन/भूमि के स्वामी से संपर्क कर राशि की वसूली हेतु 1 दिन पूर्व अवगत करा दिया जाएगा! यदि फिर भी राशि जमा नहीं की जाती है तो बकाया राशि की वसूली कुर्की के माध्यम से की जाएगी जिसके लिए 30 जून 2020 का दिन कुर्की के लिए नियत किया गया है!
    गौरतलब है कि बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल एमके खंडूजा को वर्ष 2014-15 से 2018-2019 तक की बकाया राशि रुपये 5770252.00 के लिए 20 जून 2019 एवं 30 नवंबर 2019 को छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 एवं 174 के अंतर्गत समय सीमा में बकाया राशि जमा करने नोटिस दिया गया था! पूर्ण विवरण के अनुसार नगर पालिक निगम, 1956 की धारा 174 के अंतर्गत दिए गए नोटिस के अनुसार संपत्ति कर वर्ष 2014-15 से 2018-19 की राशि 4371119, शिक्षाकर वर्ष 2014-15 से 2018-19 की राशि 437112, समेकितकर वर्ष 2014-15 से 2018-19 की राशि 3000, अधिभार वर्ष 2014-15 से 2018-19 की राशि 866021, शास्ति अधिरोपित 3000 तथा ठोस अपशिष्ट उपयोगकर्ता शुल्क 90000 कुल योग 5770252 की राशि को जमा करने के लिए बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल एमके खंडूजा अपोलो हॉस्पिटल जूनवानी भिलाई को नोटिस दिया गया था!
    श्री रघुवंशी द्वारा कुर्की दल में जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी जोन क्रमांक 1, सहायक अभियंता सुनील दुबे जोन 1, पीसी सार्वा जनसंपर्क अधिकारी, अरविंद शर्मा उप अभियंता, विनोद चंद्राकर सहायक राजस्व अधिकारी, सुनील नेमाडे सर्वेयर, सत्यनारायण कौशिक राजस्व निरीक्षक, ईमान सिंह कन्नौजे, रामेश्वर चंद्राकर एवं संतोष जोशी को सम्मिलित किया गया है! गठित दल के अधिकारी 30 जून मंगलवार को जोन क्रमांक 1 के कार्यालय मे 10:30 बजे उपस्थित होकर कुर्की/वसूली की कार्यवाही के लिए निकलेंगे! जोन 1 के अधिकारी कुर्की की कार्यवाही के दौरान पर्याप्त मात्रा में सुपुर्दगीनामा पत्रक, कुर्क पत्रक एवं सील मोहर, स्टेशनरी सामग्री साथ में रखेंगे! कुर्की के कार्यवाही के दौरान स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड ब्रांच भिलाई के कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे! बता दें कि कुछ राशि ही बीएसआर अपोलो अस्पताल जुनवानी के द्वारा जमा की गई है और शेष राशि के लिए समय मांगा गया था जिसकी मियाद समाप्त होने के बाद निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा कई दफा राशि जमा करने के लिए संपर्क किया गया ! अभी भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूर्ण राशि जमा नहीं की गई है जिस पर सख्त कदम उठाते हुए कुर्की का दिन नियत करते हुए दल का गठन आयुक्त श्री रघुवंशी द्वारा किया गया है!

    धमतरी ब्यूरो /शौर्य पथ

    बिहार रेजिमेंट के कर्नल संतोष बाबू शहीद 2 दिसंबर 2019 से रेजिमेंट में थे पोस्टेड
    भारत और चीनी सैनिकों की हिंसक झड़प में भारत के एक अफसर और दो सैनिक शहीद हुए हैं. इनमें 16 बिहार रेजिमेंट के जांबाज अफसर कर्नल बी संतोष बाबू भी शामिल हैं. बी संतोष बाबू 16 बिहार रेजिमेंट में 2 दिसंबर 2019 से पोस्टेड थे.

    बता दें, लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए. 70 के दशक के बाद पहली बार एलएसी पर भारतीय जवानों की शहादत हुई है.

    सूत्रों की मानें तो सीमा विवाद को लेकर जब बॉर्डर पर कमांडरों की बैठक हुई तो उसमें तय हुआ कि PP14-15-17 पर चीन LAC के उस ओर जाएगा, लेकिन चीनी सैनिकों ने इसे मानने से इनकार कर दिया. भारत की ओर से बार-बार चीन को समझाया गया, लेकिन चीन ने इस दौरान हमला कर दिया. सूत्रों ने कहा कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी की. लोहे के नाल, कीलें लगी लठ से भारत की सेना पर हमला किया. जो अफसर इस मामले को लीड कर रहे थे, उन्हें पथराव-झड़प में काफी गहरी चोटें आई हैं.

    ये भी पढ़ें: LAC पर हिंसक झड़प, भारत के 20 जांबाज शहीद, 45 चीनी सैनिक भी ढेर

    इस घटना के बाद चीनी विदेश मंत्रालय का आधिकारिक बयान सामने आया है. बीजिंग ने उलटे भारत पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया है. अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बीजिंग का आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर क्रॉस करके चीनी सैनिकों पर हमला किया था. चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत ऐसी स्थिति में एकतरफा कार्रवाई न करे.

    पूरे देश ने लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद जवानो को श्रद्धांजलि दी सही जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संदेश में कहा कि शहीद जवानों द्वारा किए गए अंतिम बलिदान के लिए बहादुर दिलों को सलाम करते हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में शहादत प्राप्त की. शहीदों के परिवारों के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.

         दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के नवनियुक्त कलत्र डॉ. भूरे शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए हमेशा कोई ना कोई पहल करते है और छात्रों के मनोबल को बढाने सदैव आगे रहते है . पिछले वर्ष जिले के कलेक्टर डॉ. भूरे मुंगेली जिले में पदस्त थे तब जिले के प्रावीण्य सूचि प्राप्त छात्र का प्रोत्साहन बढाने सपत्निक छात्र के गृह निवास गए और तोहफा देकर उत्साह वर्धन किया और मेरिट प्राप्त छात्र को शुभकानाए प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना के साथ रूचि अनुसार क्षेत्र में आगे बढऩे की सलाह दी थी . आज साल भर बाद मुंगेली के कलत्र की पदस्थापना अब दुर्ग जिले में हो गयी और एक बार फिर सीजी बोर्ड में प्रावीण्य सूचि पर आये छात्रों से मुलाक़ात की एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये देते हुए कहा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हर विद्यार्थी कड़ी मेहनत करता है इनमें से सबसे कड़ी मेहनत करने वाले प्रावीण्य सूची में चुने जाते हैं। इन मेधावी विद्यार्थियों को आज सुबह कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे की ओर से भी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं मिली। कलेक्टर ने इन्हें गिफ्ट दिया और कहा कि यह आप लोगों के जीवन का बहुत सुखद पड़ाव है। इसी तरह मेहनत करते रहोगे तो आगे का रास्ता और भी खूबसूरत होगा।
          उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं बहुत अहम होती हैं और इनमें अच्छा स्कोर करना महत्वपूर्ण है लेकिन यह पढ़ाई का केवल एक पड़ाव है। आगे बहुत सी चुनौतियां होती हैं जो विद्यार्थी लगातार अध्ययनशील रहते हैं। सीखने की उत्सुकता रखते हैं। उनके लिए तकलीफें कम होती है और वे आगे बढ़ते जाते हैं। जितनी ज्यादा कड़ी मेहनत करेंगे, दुनिया को जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। उतनी ही ज्यादा तरक्की आप जीवन में करेंगे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, सहायक संचालक अमित घोष सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
           कलेक्टर से इस अवसर पर बच्चों ने अपनी आकांक्षाएं भी साझा की। दसवीं में जिले के दो छात्राओं और एक छात्र ने प्रावीण्य सूची में अपनी जगह बनाई है। इनमें से महक शकुंतला विद्यालय की है आदर्श कुम्हारी के ज्योति अंग्रेजी माध्यम स्कूल का छात्र है और संजना करंजा उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्रा है। महक और आदर्श इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं और संजना आईआईटी की तैयारी करना चाहती हैं। बारहवीं के टापर सौरभ साहू जिन्होंने चैाथी रैंक पाई है। नीट की तैयारी करना चाहते हैं। मीनल एग्रीकल्चर की तैयारी करना चाहती हैं। कलेक्टर ने सभी को कहा कि अपने पसंद की पढ़ाई करें। अभी खूब सारी सामग्री आपके पास मौजूद है इसलिए जितना जानना है उतना जानने के लिए आगे बढिय़े। कलेक्टर ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि जिले के बच्चों को सबसे अच्छी शिक्षा मिले। जहां किसी तरह की गाइडेंस में दिक्कत आ रही है तो विशेष कक्षाओं के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करा रहे हैं। कलेक्टर ने आगे के करियर के रास्तों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद अपनी रुचि के मुताबिक अच्छा विषय चुनने से आपका करियर भी अच्छा बनता है। उन्होंने कहा कि आपकी पसंद के विषयों में भी बहुत से करियर हैं इस संबंध में जितनी जानकारी प्राप्त करेंगे। आपके लिए बेहतर होगा।

            भिलाई / शौर्यपथ / वार्ड 38 शहीद वीर सिंह नारायण नगर आशीष होटल के पीछे गलत जगह पर उगे हुए नीलगिरी का पेड़ पर निगम की ओर से किसी तरह का ध्यान नहीं दिए जाने से हो रहे लोगों के जान माल से बचने एवं आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए क्षेत्रवासी परेशान होकर अपनी व्यथा को सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील के समक्ष रखकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है । अपनी व्यथा को प्रकट करते हुए लक्ष्मी पाल ,शेखर ने बताया कि एक साल से हम गलत जगह उगे हुए पेड़ को छटनी कराने के लिए निगम के पास आवेदन देते हुए आ रहे हैं तथा निगम के अधिकारी एवं पार्षद को भी बता रहे हैं कि हवा एवं बरसात के समय आए दिन पेड़ के बड़े-बड़े डंगाल टूटकर घर के छत के ऊपर गिरने से क्षति व नुकसान का सामना करना पड़ रहा है ।

          एक साल पहले भीषण बरसात में पेड़ का डंगाल के गिरने से छत टूट कर गिर गया था जिस पर निगम के अधिकारी व पार्षद के उपस्थिति में आकर मौके स्थल का अवलोकन करने के बाद पेङ़ को कटवाने तथा नुकसान की क्षतिपूर्ति देने तक का आश्वासन दिया गया था लेकिन ना ही पेड़ की कटाई हुई और ना ही कोई क्षतिपूर्ति मिला पाया है , बल्कि इस की मंगलवार के बरसात एवं हवा में फिर से पेड़ का डंगाल के गिरने से हम लोगों की जान बच गई पर फिर एक बार नुकसान झेलना पड़ा है । समस्या से अवगत होने के उपरांत मौके स्थल पर से सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील ने निगम जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा को वस्तु स्थिति से अवगत कराया और कहा है कि अभी हाल ही में लोगों द्वारा घटना से पहले आवेदन सौंपा गया है परंतु कोई ध्यान नहीं देने के चलते फिर से क्षेत्र में कई लोगों का आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है और अभी समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना हो सकता है जिस पर वर्तमान जोन आयुक्त ने निरीक्षण कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision