August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

         भिलाई ( रिसाली )/ शौर्यपथ  /  भिलाई निगम क्षेत्र में कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे 20 सफाई कर्मियों का आज कोरोना जांच के लिए सेंपल लिया गया। लॉकडाउन के दौरान वार्डों में लगातार सफाई कार्य में जुटे हुए कर्मियों पर किसी प्रकार का संक्रमण न फैले इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर के रेंडम जांच के लिए स्वेब का सेंपल कर जांच हेतु भेजा है। कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु फील्ड में तैनात कर्मचारियों का रैन्डम जांच किया जा रहा है। आज भिलाई निगम के जोन 03 व जोन 04 के कर्मचारियों का नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के जांच के लिए सैंपल लिए गए। इस जांच में उन लोगों को लिया गया जो कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु आवश्यक सेवाओं में लगे हुए हैं जिनका रेंडम सैंपल लिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना से लडऩे मास्क लगाना एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करना ही बेहतर माध्यम है साथ ही बार बार हाथों की सफाई करते रहे ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।

            कोरोना वायरस कम्युनिटी में न फैले इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम आज सुबह 11 बजे से निगम के जोन 03 व जोन 04 कार्यालय में कोरोना वायरस के जांच संबंधी सभी उपकरण के साथ पहुंचे। डॉ. हरिराम यदु, आयुष चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम 20 कर्मचारियों से आरटीपीसीआर जांच के लिए नाक और गले का स्वेब सेम्पल कलेक्शन किए। आज भिलाई निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में कार्यरत जिनकी उम्र लगभग 50 वर्ष के आस पास है उन लोगों का चयन कर एतिहातन के तौर पर सेम्पल लेकर जांच हेतु एम्स रायपुर भेजा गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने सभी कर्मचारियों को कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करने, मास्क का उपयोग करने व बार बार हाथों की सफाई करते रहने के निर्देश देते हुए तबीयत खराब होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दिए। जांच शिविर में जिला स्वास्थ्य विभाग टीम में लैब टेक्निशियन अशोक वर्मा, वार्ड ब्वॉय देवेन्द्र पटेल, जोन 04 के स्वास्थ्य अधिकारी महेश पाण्डेय, जोन 03 के स्वच्छता अधिकारी आर.पी. तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह आदि उपस्थित थे। 

       भिलाई / शौर्यपथ /  भिलाई टाउनशिप अपनी सुन्दरता और स्वच्छता के लिए जाना जाता है। भिलाई की हरियाली आज भी टाउनशिप की पहचान है। इस पहचान को हम सबने मिलकर पुख्ता किया है। इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। बारिश के दिनों में यह जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। शहर को बेहतर बनाने की इस मुहिम में नगर सेवाएँ विभाग और भिलाई टाउनशिप के रहवासियों को मिलकर प्रयास करना होगा।
    इस संदर्भ में भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग ने टाउनशिप के नागरिकों से अपील की है कि वर्षाऋतु के आगमन के साथ नगर सेवाएँ विभाग जल भराव की समस्या से निपटने के लिए अनेक उपाय कर रहा है। परन्तु इन उपायों के साथ नागरिकों का भी सहयोग आवश्यक है। बीएसपी का नगर सेवाएँ विभाग सभी रहवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया घर के सामने बने नालियों को साफ रखें, पॉलीथीन से मुक्त रखें जिससे बारिश के पानी को बहकर निकलने का मौका मिले। इसके अतिरिक्त सेक्टर वासियों से अपील है कि वे अपने घर के सामने बने नालियों पर तथा घर के निकट पाईप लाईन पर बने अवरोधों को हटा लें। साथ ही बैकलेन में सीवेज लाईन पर हुए निर्माण से पानी निकासी में बाधा आ रही है जिसके फलस्वरूप सेक्टरों के कई घरों में बारिश के दौरान पानी भराव की शिकायतें आती हैं। इसलिए  भिलाई टाउनशिप के नागरिक बंधुओं से अपील है कि वे इन अवरोधों को हटा लें तथा नालियों में कचरा न डालें, जिससे आपके घरों में पानी भराव न हो। नगर सेवाएँ विभाग ने रहवासियों से यह भी अपील की है कि वे विभाग से कम्प्लेंट अटेंड करने आए कर्मियों का सहयोग करें।   जल भराव समस्या से निपटने हेतु विविध प्रयास कर सकारात्मक कदम उठाये हैं।
               जिसमें जल भराव की समस्याओं से निपटने के लिए नगर सेवाएँ विभाग ने इसके लिए मानसून की तैयारी के तहत भिलाई टाउनशिप से निकलने वाले प्रमुख नाले की सफाई की जा चुकी है। विभिन्न चिन्हित सेक्टरों में भी विभिन्न जगहों पर सफाई कार्य किए गए हैं। सेक्टर के अंदर के सड़कों का सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। पानी निकासी के मुख्य आउटलेट के निकासी द्वार के समीप भी सफाई की गई है।  नगर सेवाएँ विभाग के इन प्रयासों के चलते ही 22 जून, 2020 को हुए तेज बारिश का पानी भी तेजी से बहकर निकल गया। विदित हो कि इस दिन 140 मिमी की रिकॉर्ड बारिश हुई।  मानसून के अन्य समस्याओं को हल करने हेतु सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई और इनके टेलीफोन नम्बर की सूची भी उपलब्ध कराई गई है।  इसके अतिरिक्त रात में ही शिकायत दर्ज कराने हेतु कंट्रोल रूम/हेल्पलाईन की स्थापना की गई। जिससे नागरिकों के समस्याओं का त्वरित निवारण हो सके।  इसके अलावा बैकलेन सफाई के कार्य भी प्रगति पर है। परन्तु अगर रहवासियों द्वारा बैकलेन में किए गए अनधिकृत निर्माण को हटा लें तो इस कार्य में और अधिक तेजी लाई जा सकेगी। अत: नागरिकों से अपील है कि इस दिशा में नगर सेवाएँ विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।  बारिश के दिनों में विद्युत आपूर्ति को सूचारू बनाये रखने हेतु पेड़ों की छंटाई से लेकर अनेक अनुरक्षण कार्य को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम दिया जा रहा है, जिससे बारिश के दिनों में भी बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।
    शिकायतों का शीघ्र निवारण हेतु प्रयास
    विदित हो कि नगर सेवाएँ विभाग भिलाई टाउनशिप के रहवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएँ प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। वर्तमान में सिविल के रूटीन मेंटेनेंस के अन्तर्गत 6800 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें से दिसम्बर, 2019 से अब तक 4000 से अधिक ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। इस प्रकार प्रतिमाह लगभग 650 शिकायतों का निपटान किया जा रहा है।
    प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई
               भिलाई टाउनशिप लगभग 60 वर्ष पुराना है अत: अधिक शिकायतें आना स्वाभाविक है। परन्तु नगर सेवाएँ विभाग ने अधिक संसाधन जुटाकर इन शिकायतों की संख्या को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। छज्जा, सीलिंग, प्लास्टर व सीपेज संबंधी शिकायतों का निराकरण उनकी गम्भीरता के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।  मानसून से उत्पन्न स्थितियों से निपटने हेतु नगर सेवाएँ विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। इन प्रयासों को मजबूती देने हेतु नागरिकों से अपील की जाती है कि वे भी इन प्रयासों में अपनी भागीदारी निभाते हुए नालियों में झिल्ली व अन्य प्लास्टिक तथा कचरा आदि न डालें, नालियों पर से अवरोधों को हटा लें तथा बैकलेन में किए गए अनधिकृत निर्माण को भी हटा लें। जिससे स्थिति को शीघ्र सामान्य करने में मदद मिल सके।  

           दुर्ग / शौर्यपथ / आज से पैंतालिस वर्ष पूर्व 25 जून 1975 आजाद भारत में सत्ता के लालच में आपातकाल लगाया गया था जिसमें ना सिर्फ देश में सत्तासीन पार्टी के विरोध करने वालों को तमाम तरह की यातनाएं दी गई साथ ही साथ उन्हें कारावास में भी डाल दिया गया, यह हमारे आजाद भारत का काला अध्याय इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश इकाई के आह्वान पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के द्वारा दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित किया इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में आपातकाल के विरोध दर्ज कराते हुए आपातकाल के समय तमाम यातनाएं सहने वाले मीसा बंदियों को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हुए शहर में निवासरत मीसाबंदी गोवर्धन जायसवाल एवं जनार्दन सिंह ठाकुर का सम्मान करते हुए उन्हें श्रीफल एवं साल भेंट किया गया इस दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी महामंत्री डोमार सिंह वर्मा उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन अरविंदर खुराना वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा मंत्री संतोष सोनी मीडिया प्रभारी सतीश समर्थ उपस्थित रहे
              सांसद संतोष पांडे ने आगे कहा कि आपातकाल की घोषणा होते ही स्वयं सेवकों और तमाम गैर कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी शुरू हो गई और उन पर प्रताडऩा का सिलसिला चल पड़ा देशभर में लाखों लोगों को गिरफ्तार किया गया लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मोरारजी भाई देसाई,अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, के आर मलकानी, जॉर्ज फर्नांडिस, नीतीश कुमार, सुशील मोदी,रामविलास पासवान,शरद यादव, राम बहादुर राय आदि गिरफ्तार रहे। आपातकाल के दौर में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था उन्हें यह नहीं पता था कि आपातकाल कब हटे गा और वह कब रिहा होंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संतोष सोनी ने किया और आभार जिला महामंत्री डोमार सिंह वर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित, भाजपा सह मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, गौरव शर्मा , मंडल भाजयुमो अध्यक्ष निलेश अग्रवाल, नीरज कांत पांडे उपस्थित रहे।

    भिलाई / शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में जुनवानी रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया। बिना अनुमति गुमटी लगाने और बांस बल्ली से अवैध कब्जा करने वालों  पर निगम की टीम ने बेदखली की कार्यवाही की। निगम क्षेत्र में अवैध कब्जा या अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निर्देश दिए है। आदेश के परिपालन में जोन 01 नेहरू नगर की टीम आज शंकरचार्य कॉलेज के पास बिना अनुमति गुमटी लगाने वाले को हटाने तथा झोपड़ी बनाकर अवैध कब्जा करने वालों को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया, इस दौरान एक अतिक्रमणधारी ने तोडफ़ोड़ के नुकसान से बचने एक दिन के भीतर कब्जा हटाने लिखित में दिया।  जोन 01 के एआरओ विनोद चंद्राकर ने बताया कि जुनवानी रोड में अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी, जिस पर जोन 01 के आयुक्त सुनील अग्रहरि के अगुवाई में शंकराचार्य कॉलेज के पास राजस्व विभाग का अमला पहुंचा जहां कुछ लोगों के द्वारा मुख्य सड़क किनारे बांस बल्ली से झोपड़ीनुमा बनाया गया था जहां अस्थाई रूप से मोटर मैकेनिक व गैरेज का काम कर रहे थे जिसे जेसीबी से तोड़कर बेदखल किया गया। इसी स्थान पर 3 अन्य व्यक्तियों द्वारा निगम से बिना कोई अनुमति लिए बगैर गुमटी लगाकर दुकान संचालन कर रहे थे जिनमें 2 गुमटी को तत्काल जेसीबी के माध्यम से हटाया और एक व्यक्ति तोडफ़ोड़ के नुकसान से बचने अवैध रूप से संचालित कर रहे गुमटी को हटाने लिखित में दिया अवैध रूप से झोपड़ी व गुमटी लगाकर व्यवसाय करने वालों को निगम की टीम ने समझाइश दिया कि दोबारा ऐसा करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। अवैध कब्जे से बेदखली की कार्यवाही के दौरान जोन 01 की राजस्व विभाग की टीम एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

    एसएसपी यादव ने सीसीटीएनएस पर सड़क हादसों में जानकारी में भिन्नता पाने पर सख्त लहजे के साथ 21 थानेदारों का थमाया नोटिस
     
         दुर्ग / शौर्यपथ /  केंद्र और राज्य सरकार की सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) योजना को पुलिस अधिकारी गुड गोबर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं सीसीटीएनएस पर सड़क हादसों की जानकारी भरने में लापरवाही बरत रहे हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह से सड़क हादसों की जानकारी लेने पर जिले के रिकॉर्ड में काफी विभिनता आने पर उन्होंने दुर्ग जिले के 21 थाना प्रभारी भिलाई नगर,भिलाई  भट्टी, नेवई,  छावनी, खुर्शीपार,सुपेला, जामुल, नंदिनी नगर, पुरानी भिलाई, कुम्हारी, अमलेश्वर, पाटन, उतई ,रानीतराई अंडा ,पुलगांव ,मोहन नगर दुर्ग कोतवाली, धंमधा, बोरी के साथ-साथ जिले के छह चौकी प्रभारी स्मृति  नगर, जेवरा सिरसा, लिटिया सिमरिया,अंजोरा, पदनाभपुर एवं मचादूर चौकी प्रभारी को एक साथ नोटिस जारी किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दें नोटिस में सख्त लिहाज में लिखा है कि सड़क हादसों की जानकारी 69 बिंदुओं पर एक माह के भीतर उपलब्ध कराते हुए सीसीटीएनएस योजना के तहत इसमें ऑनलाइन स्नढ्ढक्र  किया जाए अगर आगे भी लापरवाही की गई तो थाना व चौकी प्रभारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएग..।
    दो नर्स सहित चार महिला एक पुरूष और 7 बीएसएफ के जवान का रिपोर्ट आया पॉजेटिव
    बीएमशाह और स्पर्श हॉस्टिल को किया जायेगा शील
           
        दुर्ग / शौर्यपथ / सात बीएसएफ जवान, 2 निजी अस्पताल की नर्स सहित 12 कोरोना संक्रमित मरीज आज जिले मेे मिले है। समाचार लिखे जाने ताक सभी को कोविड-19 अस्पताल शंकराचार्य जुनवानी भेजने की तैयारी की जा रही है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएमशाह अस्पताल व स्पर्श अस्पताल की महिला नर्स के अलावा 07 बीएसएफ जवान जो की क्वारंटाइन सेन्टर मे थे उनका कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट पॉजेटिव आया है। इनके अलावा रिसाली सेक्टर की एक महिला, कैम्प 01 मे एक व्यक्ति और विवेकानंद नगर की एक महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। सभी 12 लोगो का पिछ्ले दिनों टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट आज मिलने पर सभी 12 लोगो को कोविड-19 अस्पताल शंकराचार्य जुनवानी मे भेजने की तैयारी किया जा रहा है इनमे 02 नर्स सहित 04 महिला एक पुरूष और सात बीएसएफ के जवान शामिल है ।
    दुर्ग  / शौर्यपथ / दुर्ग के हटरी बाजार में नकली नोट खपाते आज एक डॉक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बाजार क्षेत्र में व्यापारी लंबे समय से नकली नोट मिलने से परेशान थे उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि मार्केट में नकली नोट कौन खपाता है। आज इस डॉक्टर पर शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई। फिलहाल मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हटरी बाजार के व्यापारियों की शिकायत पर बाजार पहुंचे और गया नगर निवासी डॉ दिनेश हीरा के नोटों की जांच की गई। इसके पास 200, 500 व 2000 के नकली नोट पाए गए। डॉक्टर अक्सर बाजार आता खरीदारी करता। लंबे समय से इसका घोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने इसके घर से भी नकली नोट बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच हो रही है।

     धमतरी ब्यूरो /शौर्य पथ

    कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत एहतियात बरते जाने की जरूरत है. सावधानी से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन कर इसकी रोकथाम की जा सकती है. कोविड 19 संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है. कई जगहों में लोग नियमों की अनदेखी कर रहें हैं जो पूरे समुदाय के लिए खतरा है. इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, ने कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन की है, जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 विशेष वचनों या प्रतिज्ञाओं के पालन करने की अपील की गयी है.
    सतर्कता कोरोना से बचाव का बेहतर उपाय:
    कोरोना के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर गाइडलाइन में कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है. गाइडलाइन में बिना गले लगे एक दूसरे का अभिवादन करने, शारीरिक दूरी रखने, मास्क लगाने व आंख, नाक और मुंह को गंदे हाथों से नहीं छूने के वचनों के पालन के लिए कहा गया है. इसके अलावा श्वसन संबंधी सफाई व सुरक्षा का पालन करने, नियमित हाथों को धोने, तंबाकू का इस्तेमाल नहीं करने एवं अलग-अलग सतहों को नियमित कीटाणुरहित करने की सलाह दी गयी है. महामारी के दौरान कोरोना संक्रमितों से भेदभाव एवं कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने की बातें सामने आयी हैं, इसे ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन में कोरोना संक्रमितों से भेदभाव नहीं करने एवं कोविड 19 संक्रमण से जुड़े नकारात्मक व बिना पुष्टि की गयी बातों को सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं भेजने की अपील की गयी है. साथ ही कोविड 19 के बारे में विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेने, किसी मदद या जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 1057 पर फोन करने व तनाव या दबाव आदि को दूर करने के लिए आवश्यक मदद प्राप्त करने जैसी प्रतिज्ञा लेकर उनके पालन करने के लिए कहा गया है.
    मास्क लगाने व 2 गज की शारीरिक दूरी रखने पर बल:
    गाइडलाइन में घर से बाहर भीड़ वाले स्थानों जैसे डेयरी, अस्पताल या दवाई दूकान या ऐसी ही अन्य जगहों पर कम से कम 6 फीट या 2 गज की शारीरिक दूरी रखने के लिए कहा गया है. कार्यस्थलों पर भी इन नियमों के पालन करने के लिए कहा गया है. साथ ही मास्क के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया गया है. मास्क संक्रमण की संभावना या श्वसन संबंधी रोगों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है. मास्क को पहनने के नियमों की भी चर्चा की गयी है.
    सावधानी से करें मास्क का इस्तेमाल:
    गाइडलाइन में मास्क इस्तेमाल को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही गयी है. यह बताया गया है कि मास्क को पहनने के लिए नाक व मुंह पूरी तरह ढंके हों. मास्क और चेहरे के बीच गैप नहीं हो यानी मास्क ढ़ीला नहीं होना चाहिए. मास्क की अगले हिस्से को गंदे हाथों से नहीं छूंएं. मास्क को हटाने में इस प्रकार सावधानी रखें कि वह गंदा नहीं हो. साथ ही प्रत्येक 8 घंटे के बाद मास्क को बदल लें. पुन: इस्तेमाल किये जाने वाले कपड़े के मास्क का इस्तेमाल करें. ऐसे मास्क को अच्छी तरह धो दें. यदि सिंगल यूज वाले सर्जिकल मास्क इस्तेमाल करते हैं तो इसे डस्टबिन में डाल दें. इसका दोबारा इस्तेमाल नहीं करें. मास्क हटाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें. मास्क लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें या अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
    इन जगहों पर मास्क जरूर लगाएं:
    • जब आप यात्रा कर रहे हों या किसी सार्वजनिक स्थल पर जा रहे हों.
    • जब आप किसी ऑफिस के कमरे में अन्य व्यक्ति के साथ बैठे हों.
    • यदि सर्दी, जुकाम हो तो बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगायें
    इन बातों का रखें खास ध्यान:
    • छींकते या खांसने समय रूमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें.
    • बहुत अधिक इस्तेमाल होने वाले सतहों जैसे दरवाजे का हैंडल या ऐसी अन्य जगहों की नियमित सफाई जरूरी है.
    • खुले में या सार्वजनिक जगहों पर जहां तहां नहीं थूंके. ऐसा करना दंडनीय अपराध भी है.
    • बिना किसी उद्देश्य या औचित्य के यात्रा करने से बचें. बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें.
    कोविड 19 संक्रमित या उसके परिवार वालों के साथ भेदभाव न कर सहाभूति से पेश आयें.

    अपने स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करने के लिए आरोग्य सेतु एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं.

    कोविड 19 को लेकर होने वाली चिंताएं या मानसिक दबाव के लिए 08046110007 फ्री हेल्पलाइन नंबर पर बात कर मनोचिकित्सक से आवश्यक लें.

    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज शहर में पेयजल व्यवस्था के तहत् अमृत मिशन योजना अंतर्गत 202 लाख रु0 की लागत से नई पानी टंकी निर्माण कार्य के लिए वार्ड पार्षद मदन जैन के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, के अलावा सभापति राजेश यादव सहित एमआईसी प्रभारी संजय कोहले, दीपक साहू, श्रीमती सत्यवती वर्मा व अन्य प्रभारी मौजूद थे .
    उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग की चार पानी टंकियों की जर्जर हो गई है इसके स्थान पर अमृत मिशन योजना के तहत् चार स्थानों पर नई टंकियों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है । जिसमें 859.86 लाख रु0 की लागत से बनाया जाएगा । इसके अंतर्गत आज शनीचरी बाजार में निगम के पुराने लोक कर्म विभाग रिक्त भूमि मंें पानी टंकी का निर्माण किया जावेगा। इस संबंध में विधायक वोरा ने कहा शहर का निरंतर विस्तार हो रहा है नये-नये कालोनी और आवास बन रहे हैं नगर निगम का दायित्व कि उन सभी क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था करें । इस दृष्टि से आज पुराने जर्जर पानी टंकी के स्थान पर नवीन पानी टंकी निर्माण का भूमिपूजन किया गया है ।
    इस संबंध में महापौर बाकलीवाल ने बताया कि दुर्ग शहर में स्थित पुरानी जर्जर टंकियों के स्थाना पर अमृत मिशन योजना के तहत् नवीन पानी टंकियों का निर्माण किया जाना है। उन्होनें बताया शनीचरी बाजार वार्ड 31, पदमनाभपुर वार्ड 45, शक्ति नगर वार्ड 17 और 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट वार्ड 47 की पानी टंकियाॅ जर्जर हो गई है। उन्होनें बताया शनीचरी बाजार में 1700 लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण 202 लाख रु0 की लागत से बनाया जाएगा। शनीचरी बाजार में नई पानी टंकी निर्माण होने से आपापुरा वार्ड, चंडी मंदिर वार्ड, शिवपारा वार्ड, और गंजपारा वार्ड 36 के निवासियों के साथ महापौर श्री बाकलीवाल के ब्राम्हण पारा वार्ड के निवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होनें बताया अमृत मिशन अंतर्गत शनीचरी बाजार में निर्माण होने वाले पानी टंकी से लगभग 15 किमी. की पाइप लाईन में पेयजल प्रदाय कियाजा सकेगा। जिसमें लगभग 07 हजार नल कनेक्शन प्रदान किया जावेगा। जिससे लगभग 24 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision