
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मुंगेली / शौर्यपथ /अतिरिक्त कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास में चयन समिति के सचिव श्री तीर्थराज अग्रवाल ने आज यहां बताया कि जिला खनिज संस्थान न्यास हेतु स्वीकृत संविदा पद भृत्य की भर्ती हेतु अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। संविदा पद भृत्य की भर्ती हेतु अंनतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची में प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात् अंतिम एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है।
मुंगेली / शौर्यपथ / महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति अभिलाषा बेहार ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पौष्टिकता युक्त आहार के संबंध में प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सभी परियोजना के परियोजना अधिकारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं हितग्राहियों के परिजन उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने न्यू सर्किट हाऊस रायपुर में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम धौराभाठा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जयश्री साहू को उत्कृष्ट पोषण वाटिका विकसित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्र के हितग्राहियों को पोषण वाटिका से मिलने वाली हरी साग सब्जियों से लाभान्वित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। आयोजन के दौरान सचिव तथा निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग उपस्थित थे। गौरतलब है कि न्यू सर्किट हाऊस रायपुर में सुपोषित छत्तीसगढ़ परिदृश्य एवं चुनौतियां विषय पर पोषण संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा संगोष्ठी में सुपोषण के संबंध में व्याख्यान प्रस्तुत किये गए तथा उपस्थित अधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनमानस के जिज्ञासा का समाधान किया गया।
समारोह में राजनांदगांव के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम धौराभाठा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जयश्री साहू को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिले में कुल 390 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण वाटिका का निर्माण किया गया है। ताकि बच्चों को पौष्टिक सब्जी, भाजी एवं फल स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश तथा परियोजना अधिकारी डोंगरगांव डॉ. वीरेन्द्र साहू ने जयश्री साहू की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इनसे प्रेरणा लेकर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अधिक से अधिक संख्या में पोषण वाटिका का निर्माण कर सुपोषित राजनांदगांव की दिशा में अग्रसर होने की अपील की है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर ने सचिव ग्राम पंचायत पांगरी सियाराम कोमा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सचिव सियाराम कोमा को पदीय कर्तव्यों में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में सचिव श्री कोमा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा सियाराम कोमा का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत चौकी होगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 139 धान उपार्जन केन्द्रों में आगामी धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समिति प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी धान खरीदी केन्द्रों में तैयारियां पूरी कर ली जाए। शासन द्वारा धान की सुरक्षा के लिए चबूतरा तथा शेड का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन धान खरीदी केन्द्रों में अधिक दिक्कते होती हैं, वहां अधिकारी निरीक्षण करें और पहले ही व्यवस्था सुधार ली जाए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से यहां धान खपाने की संभावना बनी रहती है। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित धान खरीदी केन्द्र को सावधान रहने की जरूरत है और इसे रोकने के लिए रणनीति बनाई जाए। केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता होनी चाहिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट विक्रय की जानकारी लेते हुए कहा कि समिति के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का विक्रय करें। प्रबंधक किसानों को वर्मी कम्पोस्ट उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में आने वाली समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि सोसायटी प्रबंधक धान खरीदी व्यवस्था की वे कड़ी है, जिसकी मेहनत से धान खरीदी का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की समुचित व्यवस्था के लिए धान खरीदी केन्द्र की संख्या में बढ़ोत्तरी की है, जो क्रांतिकारी निर्णय है। किसानों के हित के लिए त्वरित धान खरीदी हो इसके लिए कार्य किए गए हंै। शासन तथा जिला प्रशासन के प्रयासों से धान खरीदी में आने वाली सभी समस्यों को दूर कर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी केन्द्रों में सभी व्यवस्था करना पहली प्राथमिकता है। सोसायटियों की साफ-सफाई, प्रबंधन सहित अन्य कार्य प्रबंधकों द्वारा पूरी कर ली जाए। जिससे धान खरीदी में किसानों को परेशानी न हो। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी गिरीश रामटेके, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा, जिला विपणन अधिकारी सौरभ भारद्वाज, उप पंजीयक सहकारी सेवाएं नारायणलाल टंडन, धान उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत जिले में 15 से 30 सितम्बर 2021 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं 23 सितम्बर 2021 को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने, निःशुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने तथा शासकीय चिकित्सालयों में योजनांतर्गत दावा को बढ़ाने के उद्देश्य से पखवाड़ा के प्रत्येक दिवस एवं आयुष्मान भारत दिवस को विशेष गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 3 लाख 91 हजार 107 परिवार के कुल 18 लाख 82 हजार 988 सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। अब तक कुल 9 लाख 69 हजार 983 सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान भारत दिवस के दौरान जिले के सभी विकासखण्डों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित च्वॉईस सेंटरों, सभी शासकीय एवं योजनांतर्गत पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य 30 सितम्बर 2021 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को 5 लाख रूपए एवं शेष परिवार अर्थात डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को 50 हजार रूपए तक का लाभ किसी भी पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021 हैं। आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर जाना आवश्यक है। परिवार के सभी सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जायेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपने क्षेत्र के च्वॉईस सेंटर में जाकर आयुष्मान भारत कार्ड बना सकते है। आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से निःशुल्क हैं। हितग्राही च्वॉइस सेंटर में जाकर अपना एवं परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनावा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नंम्बर 104 या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या कार्यालय मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी राजनांदगांव में प्राप्त कर सकते है। डॉ. मिथलेश चौधरी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने से छूटे हुए सभी हितग्राहियों को अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान भारत दिवस के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / किसानों के साथ किये गये वादाखिलाफी, प्रदेश को सुखाग्रस्त घोषित करने व 15000 रूपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की माँग सहित एक नवंबर से धान खरीदी, बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था व अन्य संकट से जुझ रहे प्रदेश के किसानों की समस्याओ को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव के बैनर तले जिले के सभी तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया गया। जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। जिसमें प्रमुख वक्ताओ ने कहा की आज किसान सहित प्रदेश का हर तबका कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। वही प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल ढाई-ढाई साल के खेल में अपनी कुर्सी बचाने दिल्ली दरबार में हाजरी लगा शक्ति प्रदर्शन कर रहे है।ञ इन्हें प्रदेश के किसानों की चिंता नहीं है तो अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है। एक ओर जहां खेती के समय मे किसानों को खाद की कमी से जुझना पड़ा। सोसायटी में खाद नहीं मिल पाया, वहीं दुसरी ओर खुले बाजार में खाद की ऊंचे दामों में बिक्री हो रही है, यह सब कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों की वजह से हो रहा है। वही सरकार मे आने से पहले बड़ी-बड़ी घोषणाओं का पिटारा खोल कांग्रेस ने जनता को गुमराह कर वोट बटोरने का काम किया और सत्ता में आते ही न तो शत प्रतिशत किसानों का कर्जा माफ हुआ न मिला बोनस न ही उपज का एक मुश्त 2500 रूपये मि्ंटल की राशि मिली और न तो उपज का एक एक दाना खरीदा जा रहा है, बल्कि किसानों को छला जा रहा है। एक ओर जहा केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिये अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है तो एक ओर प्रदेश की भूपेश सरकार किसानों को आर्थिक चोट पहुंचाने की नियत से गिरदावरी कर रकबा कम करने का काम कर रही है। किसानों की हितैषी होने का दावा करने वाली भूपेश सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पुरे प्रदेश में अराजकता के साथ भय भ्रष्टाचार का माहौल निर्मित है। भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आये दिन प्रदेश मे कोई ना कोई घटनाएं घट रही , जिससे प्रदेश का कोई वर्ग भी अछुता नही है और सरकार के सेहत मे कोई फर्क नही पड़ रहा है, वहीं जिन वादों व घोषणा पत्र के दम पर कांग्रेस सरकार सत्ता में आयी आज वो वादे महज ढ़कोसला साबित हो रहे है। राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश का किसान परेशान है। प्रदेश के युवा ढाई साल से बेरोजगारी भत्ता का इंतजार करते बैठे है न ही उन्हें रोजगार मिला, कब्जाधारियों को उनका मालिकाना हक देते हुये पट्टा देने की बात हुई थी वो भी जुमला साबित हुई। शराबबंदी की बात कर महिलाओं का वोट बटोरने वाली भूपेश सरकार नई शराब दुकानें खोल अपना आर्थिक श्रोत बढ़ा रही है। तत्पश्चात राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा गया।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। सांसद संतोष पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, कमल सोनी सोशल मीडिया प्रभारी, रोहित चंद्राकर, अतुल रायजादा, तरुण लहरवानी, किसुन यदु, पुष्पा गायकवाड, सरस्वती यादव, देव कुमारी साहू, मिथलेश्वरी वैष्णव, उमेश वर्मा, राजेश श्यामकर, अशोक देवांगन, प्रतीक्षा भंडारी, अशोक चौधरी, कोमल सिंह राजपूत, मनोज साहू, गोविंद देवांगन, खिलेश्वर साहू, दादू सोनकर, घनश्याम साहू, शरद सिन्हा, विजय राय, पप्पू चंद्राकर एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
० राजनैतिक रौब दिखाते हुये दिया गया घटना को अंजाम
० पीड़ित द्वारा नास्ता के पैसे की मांग किये जाने पर आरोपी द्वारा किया गया चाकू से हमला
राजनांदगांव / शौर्यपथ / 14 सितंबर मंगलवार को हिन्दुस्तान होटल रेवाडीह में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलने पर थाना लालबाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पीड़ित को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाया गया तथा घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये जिले के पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेन्द्र राजपुत के नेतृत्व में गठित थाना लालबाग पुलिस व सायबर सेल संयुक्त टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले पूर्व पार्षद दीपक यादव पिता स्व. मन्नूलाल यादव उम्र 34 वर्ष निवासी बंगालीचाल बसंतपुर, सुरेन्द्र साव पिता सेवक राम साव उम्र 34 वर्ष निवासी बसंतपुर वार्ड नंबर 43 राजनांदगांव व जय मेश्राम पिता बंशीदास मेश्राम उम्र 43 वर्ष निवासी बसंतपुर कोढ़ीखाना रोड राजनांदगांव को घटना के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार किया जाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुये उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 416/2021 धारा 294, 506, 324, 34 भादंवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेन्द्र राजपुत, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार बघेल, सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्रधान आरक्षक अनित शुक्ला, देवसिंह मार्को, आरक्षक सुनिल बैरागी, मनीष मनिष मानिकपुरी मनीष वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बच्चों, गर्भवती महिलाओं व शिशुवती माताओं के सुपोषण के लिए राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले में कई प्रेरक आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें पोषण साइकिल रैली, पोषक आहारों की प्रदर्शनी व डोर-टू-डोर संपर्क प्रमुख हैं। पोषण माह के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जागरुकता कार्यक्रमों में मितानिन भी महत्वपूर्ण निभा रही हैं।
पोषण माह के अंतर्गत सुपोषण का संदेश देते हुए जिले की खैरागढ़ परियोजना के अतरिया सेक्टर में पोषण किशोरियों ने साइकिल रैली निकाली और सुपोषण संबंधी नारे भी लगाए। इसी तरह मोहला में समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम यूनिसेफ और एम्स के सहयोग से पानाबरस (मानपुर) में भी संचालित किया जा रहा है। समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम में प्रशिक्षण व फालोअप को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जॉब जकारिया और एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन नागरकर प्रमुखता से शामिल हुए।
इस अवसर पर जॉब जकारिया ने कहा, देश के संपूर्ण विकास में एक स्वस्थ समाज की अहम भूमिका होती है। इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले हम अपने गांव को कुपोषण मुक्त बनाने की शुरुआत करें और अभी सुनहरा मौका भी है, क्योंकि सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहाए श्यह पोषण अभियान एक कार्यक्रम न होकर एक जन आंदोलन और समग्र भागीदारी के रूप में एक नई राह है।
डॉ. नितिन नागरकर ने कहा, पोषण माह कार्यक्रम को सही मायने में धरातल पर उतारने के लिए जरूरी है कि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन समितियां, सरकारी विभाग व सामाजिक संगठन भी आगे आएं और सामूहिक प्रयास करके देश को कुपोषण मुक्त बनाएं। पोषण अभियान की सफलता इसी में निहित है कि घर-घर पोषण का त्यौहार मनाया जाए। उन्होंने कहा, पंचायत प्रतिनिधि हर बच्चे, किशोर-किशोरी, गर्भवती व धात्री महिला को निर्धारित पोषण सेवा का लाभ प्रदान करने के साथ ही उस दिशा में उन्हें जागरूक भी करें करें।
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बताया, सुपोषण की दिशा में हम लगातार प्रयासरत हैं। पोषण माह के अंतर्गत जन-जागरूकता के लिए कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में कई प्रेरक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। खैरागढ़, मानपुर, मोहला, छुईखदान व छुरिया जैसे विकासखंड के गांवों में साइकिल रैली निकालकर सुपोषण के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। पौष्टिक फल, सब्जी व व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है तथा लाभार्थियों को सुपोषण किट का वितरित किए जा रहे हैं। मानपुर के पानाबरस में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिन को सम्मानित भी किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया है।
- नवाचारी शिक्षकगण भगवती प्रसाद सिन्हा एवं कोमलचंद कोठारी हुए सम्मानित
- खैरागढ़ ब्लाक के दो शिक्षकों को शिक्षा विभाग की अधिकारिक पेज पर मिला स्थान
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को अपने आधिकारिक वेबसाइट सीजी स्कूल डॉट इन मे हमारे नायक के रूप में ब्लॉग प्रकाशित कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में खैरागढ़ ब्लॉक के प्राथमिक शाला कोहकाबोड़ के नवाचारी शिक्षक भगवती प्रसाद सिन्हा को एवं प्राथमिक शाला रीवागहन के नवाचारी शिक्षक श्री कोमल चंद कोठारी को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए हमारे नायक में स्थान दिया गया है। खैरागढ़ विकासखंड के दोनों शिक्षक बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए खैरागढ़ विकासखंड में अपनी अलग पहचान रखते है। वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बालवाटिका के बच्चों के लिए वर्कशीट निर्माण व उनका उपयोग करने वाले शिक्षकों को हमारे नायक में स्थान दिया गया है। कोरोना काल में शिक्षकों द्वारा मोहल्ला क्लास, ऑनलाइन क्लास, अंगना म शिक्षा, वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। इसके साथ ही इनके कार्यो को स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक चर्चा पत्र के सितंबर माह में भी स्थान मिला है। शिक्षकों द्वारा किये गये कार्यो के आधार पर राज्य चयन समिति की अनुशंसा पर मासिक चर्चा पत्र के सितंबर माह के अंक में ब्लाग प्रकाशित करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला रीवागहन के शिक्षक श्री कोमलचंद कोठारी का चयन किया गया। इसी प्रकार खैरागढ़ ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला कोहकाबोड़ को नवाचार व शिक्षा में गुणवत्ता के लिए जिले व राज्य स्तर तक जाना जाता है जिसमें शिक्षक भगवती प्रसाद सिन्हा की महति भूमिका रही है, उन्हें भी ब्लाग प्रकाशित कर सम्मानित किया गया है। इन दोनों शिक्षकों की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच.आर.सोम, डीएमसी श्री भूपेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी श्री सतीश ब्यौहरे, एपीसी श्री रफीक अंसारी, जिला मीडिया सहयोगी श्री दुर्गेश त्रिवेदी एवं श्री पीआर झाड़ेे, बीईओ श्री महेश भुआर्य, बीआरसी श्री भगत सिंह ठाकुर, एबीईओ श्री डालेंद्र देवांगन, एबीईओ श्री किशोरीलाल अमेला, संकुल समन्वयक श्री रामेश्वर वर्मा, संकुल समन्वयक श्री गणेश रजक, श्री निखिल सिंह, श्री धृतेंद्र सिंह, श्री निमेष सिंह, श्री तोपचन्द वर्मा, शिक्षक श्री बुद्धेश्वर श्रीवास्तव, श्री कोमल चंद कोठारी, श्री चंद्रकिरण ठाकुर, श्री शैलेश सोनी, अनुराधा सिंह, रेखा वर्मा, गीता गहरवार, ज्योति केहरी, इंदिरा चंद्रवंशी, श्री दीपक तिवारी सहित खैरागढ़ के साथी शिक्षकों ने बधाई दी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए आज कलेक्टोरेट परिसर से चार एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर विकासखंड डोंगरगांव और डोंगरगढ़ के स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए शासन पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव क्षेत्र में त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिससे जनसामान्य को सुविधा मिलेगी।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंकाओं से निपटने स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। एम्बुलेंस द्वारा डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव के दूरस्थ अंचलों के गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि दो एम्बुलेंस डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करमतरा एवं बडगांव चारभांठा स्वास्थ्य केन्द्र में और दो एम्बुलेंस डोंगरगढ़ के ग्राम मुसरा एवं मोहनपुर चारभांठा स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधा प्रदान करेंगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं आयुष्मान भारत दिवस के दौरान अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव से ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत 15 से 30 सितम्बर 2021 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं 23 सितम्बर 2021 को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने एवं योजना के प्रचार प्रसार के लिए ई-रिक्शा को रवाना किया गया। पखवाड़े के दौरान योजनांतर्गत सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने, नि:शुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं शासकीय चिकित्सालयों में योजनांतर्गत दावा को बढ़ाने के उद्देश्य से पखवाड़ा के प्रत्येक दिवस एवं आयुष्मान भारत दिवस को विशेष गतिविधियां संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके भूआर्य, जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. अल्पना लूनिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला प्रशासन द्वारा राजनांदगांव जिले के मानपुर, मोहला एवं छुईखदान विकासखंड में कुपोषण को दूर करने के लिए सघन सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रशासन के साथ समाजसेवी संस्था कुपोषण मुक्ति के लिए कार्य कर रही है। सघन सुपोषण अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण में उदयाचल द्वारा कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त आहार देकर सुपोषित करने कार्य किया जा रहा है। इसके तहत उदयाचल संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, संरक्षक श्री उत्तम चंद जैन, अध्यक्ष श्री श्रीमाल, कोषाध्यक्ष श्री अशोक मोदी एवं श्री किशन जोशी ने छुईखदान में अतिरिक्त आहार के 350 पैकेट वितरण किया।
इस दौरान पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य जांच की एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क दवाई दिया गया। पद्मश्री डॉ. बाफना ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को कुपोषण दूर करने के लिए एवं गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सहित खाद्य पदार्थों में खजूर, गुड़, मुंनगा की पत्ती के लड्डू, सत्तू, चना, चिकी, मुर्रा का उपयोग करने की सलाह दी गई। एसडीएम छुईखदान श्री तरूण वर्मा ने कहा कि सेवा भावी संस्था उदयाचल द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रकाश तारम ने कुपोषण दूर हेतु करने सहयोग करने कहा। नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री जामुलकर ने बताया कि अतिरिक्त आहार में सत्तू, गुड़, चना, मुर्रा, चिकी आदि की गुणवत्ता अच्छी है। इस अवसर पर परियोनजा अधिकारी पारूल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / इंदिरा मार्केट की अव्यवस्थाओं और समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए विधायक अरुण वोरा ने निगम अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने मार्केट का निरीक्षण करते हुए कहा कि हजारों लोगों की आवाजाही वाले इंदिरा मार्केट की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाना चाहिये। शहर का मुख्य बाजार होने के कारण यहां सुबह से रात तक खऱीदारी करने वालों की भीड़ रहती है। यहां की सफाई व्यवस्था, आवागमन सुविधा और पार्किंग के इंतजाम बेहतर बनाने की दिशा में योजनाबध्द तरीके से काम किया जाए।
वोरा ने मार्केट का निरीक्षण करते हुए कहा कि सड़क पर कई जगह गड्ढे होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां जीरा गिट्टी डालने का काम किया जाए ताकि लोग आसानी से आवाजाही कर सकें। मार्केट के सभी टायलेट में सफाई की व्यवस्था बेहतर होना चाहिये। मार्केट में पार्किंग की समस्या कई साल है। वाहन पार्किंग के लिये तत्काल जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
सड़कों पर गड्ढे,पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसर व्यवस्था सुधारने दफ्तर से बाहर निकलें
वोरा ने शहर की मुख्य सड़कों सहित वार्ड की सड़कों पर गड्ढों की भरमार होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बारिश के दौरान सड़कों की मरम्मत का काम लगातार जारी रखा जाए। गड्ढे भरने के बाद बारिश के कारण अगर मुरुम या जीरा गिट्टी बहने की समस्या है तो गड्ढे की फिलिंग के लिये पुख्ता इंतजाम किये जाएं। गड्ढे के कारण लोग गिर रहे हैं और दुर्घटना के कारण चोटग्रस्त हो रहे हैं। नगर निगम और पीडब्लूडी के अफसर अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों की रिपेयरिंग का काम नियमित रूप से करें। वोरा ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि बारिश के बाद सड़कों के संधारण का कार्य तत्काल शुरू किया जाना चाहिये। संधारण योग्य या डामरीकरण के प्रस्ताव तैयार कर शासन से मंजूरी आदि की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें। ताकि बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत के कार्य में अनावश्यक विलंब न होने पाए।
विधायक वोरा ने कहा कि यूनिशेड का निर्माण कार्य भी तत्काल पूरा किया जाए, ताकि सब्जी व्यवसाइयों को परेशानी न हो। काम में विलंब होने के कारण व्यवसायी परेशान हैं। वोरा ने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से कहा है कि वे स्वयं मार्केट एरिया का भ्रमण करें और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। उन्होंने दोनों कुओं में कचरा भरा होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुओं को संरक्षित करने का काम होना चाहिये लेकिन यहां कचरा भरा होने के कारण भूजल प्रदूषित हो सकता है और भयंकर सड़ांध से व्यवसाइयों और नागरिकों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है।
अपनी कार के बजाय गरीब ई रिक्शा से आये अपने निवास
दिये पांच सौ रूपये किराया, लोन दिलाने का दिया आश्वासन
निरीक्षण के दौरान मार्केट में महिला ई रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वाली कुमारी साहू ने वोरा को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि किराये का ई रिक्शा चलाने के कारण पर्याप्त आमदनी नहीं हो पाती है। ई रिक्शा के लिये कुमारी साहू ने विधायक से लोन दिलाने का निवेदन किया। वोरा ने कुमारी साहू की हौसला अफजाई करते हुए अपनी कार की बजाय ई रिक्शा में बैठकर वापस अपने निवास पहुंचे। वोरा ने कुमारी साहू को तीजा के उपहार के रूप में 5 सौ रुपए भी दिये और लोन दिलाने का आश्वासन भी दिया।