June 17, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33460)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5866)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /वेट लॉस के लिए आप कितनी कोशिशें करते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आप वजन कम करने के लिए…
सेहत / शौर्यपथ /ब्लड प्रेशर के कम ज्यादा होने पर गंभीर समस्‍या का भी खतरा रहता है। इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती…
आस्था / शौर्यपथ /हिन्दू धर्म में त्रिदेवियों में से एक है माता लक्ष्मी। दीपावली के दिन इनकी विशेष पूजा होती है साथ ही विशेष अवसरों…

मुख्यमंत्री शामिल हुए समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण समारोह में

दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के उतई में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं, इनमें मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार की घोषणा भी शामिल है। 4 करोड़ रुपए की लागत से मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार से 240 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई के लिए जलापूर्ति के साथ ही टैंक की पेयजल आपूर्ति की क्षमता भी बढ़ जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उतई के अस्पताल में क्षमता विस्तार, उतई नगर में 2 करोड़ रुपए की लागत से
पालिका बाजार का निर्माण, 75 लाख रूपए के लागत से नगर के पुराने शीतला तालाब का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिला साहू समाज के भवन के लिए 40 लाख रुपए एवं 3 एकड़ जमीन, उतई में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्थापना की घोषणा की। कार्यक्रम में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने साहू समाज के विभूतियों का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया निवेश सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। यही कारण है कि पाटन में हमारे पूर्वजों ने शिक्षा के प्रसार के लिए इतनी बड़ी संख्या में स्कूल खोले। साहू समाज जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे समाज की शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रखर सोच है। साहू समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य किया है। हमारी सरकार की सोच है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबको मिले। इसके लिए हमने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और स्वामी आत्मानंद हिंदी स्कूल के माध्यम से शिक्षा की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए पूरे प्रदेश भर में 171 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये हैं।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शासन द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए और यहाँ बुनियादी सुविधाओं तथा शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार पहल की जा रही है। इससे जनसुविधाओं में बढ़ोत्तरी और विकास में तेजी आई है। इस मौके पर कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष श्री अश्विनी साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जांजगीर - चांपा / शौर्यपथ / ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के बच्चों द्वारा आनलाइन हिन्दी दिवस के अवसर पर अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। जिसमें कक्षा पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा हिन्दी कविता, कक्षा तीसरी से पांचवी - हिन्दी कहानी, कक्षा छठवीं से आठवी - हिन्दी स्लोगन व चित्रकला, कक्षा नवमी व दसवी - तात्कालिक भाषण में बढ़चढ़ कर भाग लिया। ये सभी प्रतियोगिताएं हिन्दी की आनलाईन कक्षा के दौरान संपन्न हुए। हिंदी दिवस की प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक - आशा राठौर, विजयलता राठौर, साधना सिंह, अंजू चतुर्वेदी व भारती यादव रही।
विद्यालय की प्राचार्या सोनाली सिंह ने बताया कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है और हिन्दी की अपनी अलग ही गरिमा है। हिन्दी भाषा को विभिन्न विदेशी भाषाओं के सामने बहुत तेजी से गिरावट का सामना करना पड़ रहा है और मातृभाषा की आवश्यकता को समझने के लिए और इसके महत्व को समझने के लिए हिन्दी दिवस मनाना जरूरी है, यह हिन्दी भाषा और इसके महत्व को जानने का अवसर प्रदान करता है, सभी को चाहिए महान उत्साह के साथ इस दिन को मनाए।
विद्यालय के निदेशक आलोक अग्रवाल ने हिन्दी भाषा के महत्व को समझाते हुए बताया कि हिन्दी हिन्दुस्तान को चलाने वाली प्राणशक्ति है। यह प्रत्येक भारतीय की हिन्दी भारतीय संस्कृति, सभ्यता व संस्कार की अभिव्यक्ति का आधार है। उन्होंने अपने ही देश में हिन्दी भाषा के प्रयोग को कम होते देखकर अपनी चिंता व्यक्त की और हिन्दी भाषा को आगे बढ़ाने के प्रयास को जरूरी बताया।
प्रभारी शिक्षिका आशा राठौर ने विद्यार्थियों को हिन्दी दिवस के महत्व को समझाते हुए बताया कि आज पूरे विश्व मे हिन्दी एक लोकप्रिय भाषा है दूसरे देश के लोग आज हिन्दी भाषा को सीखना चाहते है पर हमारे देश में अंग्रेजी भाषा के बढ़ते प्रचलन के कारण हिन्दी भाषा का महत्व कम होता जा रहा है। इसलिए भारत सरकार द्वारा हर वर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता हैै। भारत सरकार द्वारा हिन्दी दिवस का जश्न मनाने के पीछे सरकार का उद्देश्य हिन्दी भाषा की संस्कृति को बढ़ावा देना और फैलाना है।

भिलाई / शौर्यपथ / सेक्टर 6 के खाली मैदान का जल्द ही सौदर्यीकरण किया जाएगा। करीब 40.50 लाख की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है,अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस खाली मैदान में चैन लिंक फेंसिंग द्वारा मैदान का घेराव का कार्य किया जाएगा। इसके बाद घास युक्त खेल मैदान निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए विशेष घास मैदान में लगाया जाएगा। लाइट व्यवस्था भी की जाएगी।
क्षेत्र वासियों की मांग पर भिलाई नगर विधायक ने पहल की और शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसपर शासन ने स्वीकृति दे दी है। शासन से स्वीकृति मिलते ही भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर आदि विभागीय प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिए थे। निर्देश के तहत सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है अब निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिए हैं।
सेक्टर 6 का यह मैदान लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है। जहां असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है रात में कई असामाजिक तत्व या नशाखोरी जैसे गलत भी करते रहते है। लोगों को इस वजह से काफी परेशानी होती है। खाली मैदान में रात में अंधेरा पसरा रहता है। यहाँ लाइट की कोई सुविधा नहीं है। लोगों की शिकायत पर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर की इस खाली मैदान को सुंदर और सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा।
एक गार्डन, ऑक्सीजन जोन की तरह डेवलप किया जाएगा। ताकि लोग यहाँ सुबह शाम सैर करने, योग करने व टहलने के लिए आ सके। बच्चो के खेलने के लिए सुंदर व्यवस्थित गास युक्त खेल मैदान तैयार किया जाएगा। जहाँ रात में पर्याप्त लाइट की सुविधा रहेगी। रंगबिरंगी लाइट यहाँ लगवाई जाएगा। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। यहाँ खाली मैदान को खेल मैदान बनाने विशेष तरह के घास लगाए जाएंगे। जिससे क्षेत्र के नागरिकों के साथ युवाओ और बच्चों के खेल की भी बेहतर सुविधा होगी। सेक्टर 6 का यह मैदान पूरी तरह से तैयार होने के बाद यहाँ का सबसे आकर्षक और जरूरत को पूरा करने वाला मैदान होगा।

वार्ड दौरा में लोगों ने की थी मांग
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव कुछ माह पूर्व सेक्टर 6 का वार्ड दौरा करने गए थे। तब वे पूरे वार्ड का दौरा कर लोगों से मिले और सब का हालचाल जानने के साथ सब की समस्याओं से भी अवगत हुए थे। तब वार्ड वासियों ने विधायक से मांग की थी वे इस खाली मैदान को बहुत सुंदर भव्य सुविधा युक्त खेल मैदान बनाएं। जनता की मांग पर विधायक श्री यादव ने तत्काल पहल की और स्टिमेन्ट तैयार कराकर निर्माण कार्य के लिए बजट पास कराया।

वर्जन
भिलाई की भलाई के लिए हम और हमारी पूरी टीम लगातार काम कर रही है। पूरे शहर में जनता की मांग अनुरूप लगातार विकास कार्य किए जा रहे है। सेक्टर 6 मैदान को भी बेहतर सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा।
देवेंद्र यादव विधायक भिलाई

रायपुर / शौर्यपथ / स्टील सिटी सेक्टर-6 भिलाई नगर में आयोजित 7 दिवसीय हाथकरघा एवं हस्तशिल्प की भव्य प्रदर्शनी का समापन 14 सितंबर को हुआ। इस भव्य प्रर्दशनी में मनमोहक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक हाथकरघा वस्त्र और हस्तशिल्प कला का संगम देखने को मिला। यहां छत्तीसगढ़ी पारंपरिक हाथकरघा वस्त्र और ग्रामोद्योग के उत्पाद ने लोगों को खूब लुभाया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शनी में 11 लाख 72 हजार 299 रुपये की बिक्री हुई। जिसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने जिला हथकरघा कार्यालय दुर्ग एवं ग्रामोद्योग विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। इसके साथ ही भिलाईवासियों का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक हाथकरघा वस्त्र एवं विविध शिल्प प्रदर्शन-सह-विक्रय के लिए छूट के साथ-साथ रियायती दर पर उपलब्ध थे। हाथकरघा वस्त्रों एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में सजावटी समान के साथ रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं एवं वस्त्रों का बेहतर प्रतिसाद देखने को मिला। जहां लोगों ने विशेषकर महिलाओं ने अपनी पसंद के पारंपरिक परिधान और वस्त्र की खरीदी की है।
प्रदर्शनी में बुनकरों और शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए राज्यों के पारम्परिक वस्त्रों सहित छत्तीसगढ़ राज्य की ढोकरा हस्तशिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, गोदना शिल्प, शीसल शिल्प, टेराकोटा शिल्प, भित्ती चित्र, पत्थर शिल्प, कौंड़ी शिल्प, तूम्बा शिल्प और हाथकरघा वस्त्रों में कोसा सिल्क, टसर सिल्क, कॉटन के ड्रेस मटेरियल, साड़ियां, टुपट्टे, चादर, बेडशीट तथा खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योग द्वारा निर्मित सामग्रियां लोगों के लिए आकर्षित का केंद्र रही। त्योहारों के मौसम में आयोजित यह प्रदर्शनी भिलाईवासियों के लिए सौगात बनी।

दुर्ग / शौर्यपथ / लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने भिलाई के होटल फ्लोरेट में आयोजित एक कार्यक्रम में हिन्दू शक्ति सेवा संगठन को कोरोना काल मे बेहतर सामाजिक व सेवा कार्य के लिये सम्मानित किया गया ।
हिन्दू शक्ति सेवा संगठन द्वरा कोरोना काल मे असहाय , गरीब लाचार लोगो के साथ साथ मूक प्राणियों के लिये भी एक विशेष अभियान चला कर सेवा कार्य किया गया जिसके लिये आज दुर्ग के सांसद विजय बघेल के हाथों से सम्मानित किया गया व सांसद महोदय के द्वरा संगठन के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंशा किया गया। इस विशेस अवसर पर संगठन की पूरी टीम मौजूद थी ।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी व उसके उसकी टीम को मंच पर सांसद विजय बघेल के द्वरा प्रस्सति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक तामेश तिवारी भी उपस्थित थे .मीडिया से बात करते हुवे तामेश तिवारी ने बताया कि संगठन निश्वार्थ भाव से कोरोना जैसे विपरीत परिस्थितियों में सेवा परमो धर्म: का भाव लेकर आगे बढ़ा व आज भी इन्ही उद्देश्यों की पूर्ति में लगे है।
जब कोरोनो महामारी पूरे विश्व मे फैला और पूरी दुनिया की रफ्तार रुक गई सब कुछ बन्द हो गया था मानो समय रुक गया हो , लोग खाने को तरसने लग गए तब संगठन असहाय लोगो के लिए सामने आया और पूरी सिद्दत से जन सेवा में लग गया , जिसमे अभी तक संगठन द्वरा कोरोना काल मे सूखा राशन , गिला राशन , कपडे , दवाइयां , मास्क , जगह जगह सेनेटाइजर घर ऑफिस आदि को किया गया व बड़ी संख्या में निःशुल्क वितरण किया गया व ये सिर्फ मानवों के लिये नही किया अपितु मुकप्रणियो के लिए भी संगठन ने आगे आ कर भरसक प्रयास किया संगठन द्वरा , गौमाता , आवारा कुत्ता , चिड़ियों के लिए दाना आदि का भी समुचित इंतजाम हो ।
लॉक डाउन में छत्तीसगढ़ के लोग जो बाहरी राज्यों में फंसे हुवे थे उनको भी घर वापसी का काम संगठन द्वरा प्रशाशनिक मदद से वापस छत्तीसगढ़ लाया गया । वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी ने मीडिया से बात करते हुवे बताया कि संगठन द्वरा असहाय लोगो की मदद के साथ साथ संगठन द्वरा प्रशासनिक तंत्र का भी सहयोग करने से नही चुका है , जब कोरोना फाइटरों की डियूटी चौबीस चौबीस घंटे हर एक रोड पर चौक पर पुलिस वालो कि ड्यूटी लगती थी और तब सब दुकानें होटल आदि बन्द रहता था तब संगठन द्वरा समय समय पर चाय नास्ता आदि की भी व्यवस्था करता था व साथ ही निःशुल्क मास्क , सेनेटाइजर आदि भी वितरण किया जाता था आम लोगो के पूरे घर को निःशुल्क सेनेटाइज किया जाता था , पुलिस की 112 गाड़ी के साथ साथ पुलिस थानों में भी जा कर सेनेटाइज का काम किया जाता था ।
मानिकपुरी ने बताया कि परिस्थिति विषम होते जा रही थी कोरोना और लॉक डाउन दोनों बढ़ते जा रहे थे संगठन द्वरा आम लोगो से व अनेक स्वयं सेवी संस्थाओं से संगठनों से व आम सक्षम जनता से भी अनुरोध किया गया कि वो इस विपरीत परिस्थितियों में देश के साथ खड़ा हो , जितना हो सकता है उतना तो देश व समाज के लिय लिये कर ही सकते हो का नारा देना पड़ा और हुवा भी वही सभी लोग कहीं न कही अपने अपने स्तर पर देश व समाज हित मे आगे आया और आज कहीं न कंही हम सब की से जीत ही हुई है । संगठन के अध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी ने सांसद विजय बघेल का धन्यवाद करते हुवे कहा कि आज सासंद महोदय जी के द्वरा ये सम्मान प्राप्त कर समाज के प्रति संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है जिसे हम सभी पूरे तन मन धन से निभाएंगे।।

दुर्ग / शौर्यपथ / निगम प्रशासन ने शहर के दुरस्त इलाके में मिली शिकायत पर कार्यवाही कर प्रेस विग्यप्ति ज़ारी कर आम जनता को यह सन्देश देना चाह रही है…

20 करोड़ 87 लाख 36 हजार रूपये के विभिन्न कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित उनके चेम्बर कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेस्टोफिटिंग आॅनलाईन निविदाओ, निविदाओं की स्थिति, पाईप लाईन के माध्यम से हर घर जल और विद्यमान पेयजल स्त्रोतो से जल नमूनों के परीक्षण आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर एकल ग्राम योजना के तहत जिले के 20 गांवो को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 20 करोड़ 87 लाख 36 हजार रूपये के कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। इनमें विकास खण्ड लोरमी के ग्राम सारईपतेरा के लिए 1 करोड़ 77 लाख 69 हजार, ग्राम तेलीयापुरान के लिए 1 करोड़ 71 लाख 24 हजार, ग्राम देवरहट के लिए 1 करोड़ 49 लाख 30 हजार,ग्राम चंदली महंत के लिए 1 करोड़ 38 लाख 34 हजार, ग्राम भालूखोंधरा के लिए 1 करोड़ 38 लाख 28 हजार, ग्राम सेमरसल के लिए 1 करोड़ 32 लाख 01 हजार, ग्राम पैजनिया के लिए 1 करोड़ 31 लाख 10 हजार, ग्राम तुलसाघाट के लिए 1 करोड़ 24 लाख 89 हजार, ग्राम लालपुरकला के लिए 1 करोड़ 11 लाख 83 हजार, ग्राम मसना के लिए 1 करोड़ 09 लाख 80 हजार, ग्राम बुधवारा के लिए 1 करोड़ 03 लाख 55 हजार, ग्राम हरदी खेकतरा के लिए 99 लाख 83 हजार, ग्राम नवागांव जैत के लिए 99 लाख 33 हजार, ग्राम मसनी के लिए 96 लाख 71 हजार, ग्राम फलवारी एफ के लिए 80 लाख 22 हजार और विकास खण्ड पथरिया के ग्राम परसदा के लिए 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार रूपये के कार्यो के प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
इसी तरह समूह जल प्रदाय योजना के तहत विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम देवरी (क) के लिए 1 करोड़ 11 लाख 32 हजार रूपये के कार्यो के प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्य पालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव श्री संजीव बृजपुरिया ने आय-व्यय के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सदस्यगण उपस्थित थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)