June 17, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33460)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5866)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘राज्य निर्माण के दो दशक, एन.एस.एस. का सफरनामा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एन.एस.एस. की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तकों के प्रकाशन के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इससे एन.एस.एस. से जुड़े कैडेट्स को मार्गदर्शन मिलेगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री धनंजय देवांगन, एन.एस.एस. के राज्य अधिकारी डॉ. अमरेंद्र सिंह, कार्यक्रम समन्वयक एन.एस.एस. सुश्री अनीता बाजपेई उपस्थित रहीं।

खेलों के विकास के लिए धनराशि की नहीं होगी कमी
छत्तीसगढ़ खेल प्राधिकरण के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के
कोचों की होगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगों को दी जाएगी स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी
कोचों की नियुक्ति, खिलाड़ियों की आवासीय सुविधा और डाइट की व्यवस्था के लिए बड़े उद्योगों से सीएसआर मद से लिया जाएगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने सभी खेल संघों से अच्छे कोच नियुक्त करने का किया आग्रह
पुलिस और वन विभाग की तरह ही अन्य विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देने के संबंध में केबिनेट में प्रस्ताव लाने के निर्देश
खेल प्राधिकरण की समिति में खिलाड़ियों को किया जाएगा शामिल

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के साथ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खेल सुविधाओं के विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने से सम्बंधित विषयों पर विस्तार के साथ विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर राज्य की राजधानी रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करने की घोषणा की। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल भी वर्चुअल रूप से जुड़े। बैठक में खिलाड़ियों और खेल संघों के अधिकारियों ने अनेक उपयोगी सुझाव भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं की बढ़ोतरी और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। इस प्राधिकरण की समिति में जल्द ही खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से राज्य की खेल अकादमियों का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग जगत से आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि सीएसआर मद से अकादमी संचालन हेतु उद्योग एक खेल एवं स्टेडियम का चयन करते हुए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं खेल सामग्री आदि पर होने वाले व्यय को वहन करने के लिए आगे आएं।
राज्य के बड़े उद्योगों को स्टेडियम के रख-रखाव और कोच की नियुक्ति सहित खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा, खिलाड़ियों की डाइट, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं खेल सामग्री की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जाएगी। सीएसआर मद से उद्योगों द्वारा ये सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। श्री बघेल ने चर्चा के दौरान कहा कि उद्योगों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोचों को कॉन्ट्रेक बेस पर रखा जा सकता है। उन्होंने सभी खेल संघों से उनके खेल से संबंधित कोच रखने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में कोच की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और वन विभाग के समान अन्य विभागों में खिलाड़ियों को नियुक्ति का प्रावधान करने के लिए मुख्य सचिव को केबिनेट की बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देश दिए।

प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जारी धर्मान्तरण के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में हिन्दू युवा मंच द्वारा आज प्रदर्शन किया गया। हिन्दू युवा मंच का आरोप है कि पुलिस में शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई। जिसके विरोध स्वरूप हिन्दू युवा मंच ने आज कलेक्टोरेट परिसर का घेराव कर जिलाधीश को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया। अग्रेसन चौक से हजारों की संख्या में हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ता पैदल मार्च कर पटेल चौक पहुचे। मंच के जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह ने बताया कि धर्मांतरण के विरोध में राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है। धर्मांतरण के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। हिन्दू युवा मंच के कार्यक्रम प्रभारी मंगल सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में ईसाई मशीनरी द्वारा हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराए जाने की शिकायत हिन्दू युवा मंच को विगत दिनों से मिल रही थी। जिस पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई महज प्रभावित पक्षों तक सीमित थी। वहीं पीडितों के बयान भी दबाव पूर्वक बदले गए धर्मान्तरण के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर आज हिन्दू युवा मंच द्वारा यह प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीकुमार नायर, प्रदेश संयोजक गोविंद राज नायडू, प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा, सुनील वाहने, राजा देवांगन, अमित पुरोहित, दीपक राजपूत, हितेंद्र राजपूत, राकेश तिवारी, राहुल जैन, सुरेश साहू, गोपाल यादव, हरि गजबेडा, राज देवकर, अमिताभ वर्मा, उमेश साहू, निशांत ठाकुर, दिनेश मिश्रा, अर्पित बरनवाल, गजेंद्र साहू, राज गुप्ता, बलराम पांडेय, नीरज देवांगन, बंटी पारिकर, शिवांश वैष्णव, राज वैष्णव, शिबु सोनी, सुशील असाटी, शिवम मिश्रा, महेश मुजारे, राजू यादव, शीतल सागरवंशी, गणेश साहू, सागर ताम्रकार, शेखर चक्रधारी, टिंकू निषाद,भास्कर राव, विनय साहू, किशोर धीवर, तोषन, भोला, आदि उपस्थित थे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी शुभम शहारे ने दी।

नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा चन्दूलाल हॉस्पिटल में नि:शुल्क वैक्सीनेशन 16 को

दुर्ग / शौर्यपथ / जन समर्पण रक्तदान संगठन छत्तीसगढ़ के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदाता सम्मान समारोह के अंतर्गत अंचल की सर्वाधिक सक्रीय संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में जन समर्पण रक्तदान संगठन क प्रमुख नवीन राजपूत ने नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,सुरेश जैन ,हरमन दुलाई ,विकास जायसवाल ,मोहित अग्रवाल, रितेश जैन को स्मृत चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य लगातार रक्तदान व् नेत्रदान हेतु उपलब्ध रहते हैं ताकि जरूरतमंद को तत्काल मदद मिल सके।
राज आढ़तिया ने कहा इस सम्मान से हमें बल मिलेगा व हमारे सस्य और अधिक क्षमता से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में रितेश जैन ने बताया कि इस आगामी 16 सितंबर को चंदूलाल हॉस्पिटंल में नवदृष्टि फाउंडेशन व रिलायंस फाउंडेशन द्वारा वैक्सीनेशन किया जायेगा जिसके अंतर्गत को वैक्सीन लगाई जाएगी इच्छुक वयक्ति कोविन ऐप में रजिस्टर कर हमसे सम्पर्क करे। वैक्सीनेशन की सम्पूर्ण जानकारी व मार्गदर्शन हेतु 8839324601-9425564231, पर सम्पर्क किया जा सकता है अथवा नव दृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, विकास जायसवाल,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,पियूष मालवीय,मुकेश राठी,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन ,आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी,प्रसाद राव,दीपक बंसल से सम्पर्क कर सकते हैं।

दुर्ग / शौर्यपथ / रविवार को छत्तीसगढ़ टांगसूडो एसोसिएशन मुख्य ब्रांच भिलाई, द्वारा फस्र्ट ओपन छत्तीसगढ़ स्टेट ई-काता/किक टांगसूडो कराटे चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उत्तम वर्मा संचालक यू. व्ही. पावर सर्विस स्टेशन, कुरूद भिलाई, विशेष अतिथि मूलचंद वर्मा मार्गदर्शक एवं सलाहकार, संजीव सक्सेना डायरेक्टर- मनसा शिक्षा महाविद्यालय, कुरूद भिलाई, डॉ. प्रमोद कुमार यादव विभागाध्यक्ष-दुर्ग विश्वविद्यालय, शारिरिक शिक्षा, जीराखन वर्मा मार्गदर्शक एवं सलाहकार, श्रीमती ओमकेश्वरी वर्मा संचालिका यू. व्ही. पावर सर्विस स्टेशन, कुरूद भिलाई, आर के सरकार भूतपूर्व सैनिक थे।
इस टूर्नामेन्ट में खिलाडिय़ों को अपने काता और किक का विडियो बनाकर व्हाट्सअप या ई-मेल के माध्यम से प्रस्तुत करना था। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का एज केटेगरी (7 वर्ष के नीचे से 20 वर्ष के ऊपर) द्वारा चयन कर उपलब्धि प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में लगभग 130 खिलाड़ी जिसमें 50 बालिका एवं 80 बालकों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, कोरबा, कोण्डागाँव, चांपा के खिलाड़ी थे। इस प्रतियोगिता में लगभग 64 खिलाडिय़ों ने मेडल प्राप्त किया। विजेता खिलाडिय़ों का चयन प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के माध्यम से किया गया। जिसमें प्रथम-पर्णवी जंघेल, सोनालिका साहू, मेघा साहू, आकांक्षा देवांगन, मनुराज जंघेल, अर्जुन साहू, वीरेन्द्र जंघेल, बी. रोनक, वैभव यादव, एन. तानिश, एन. आयुष एवं द्वितीय-प्रक्रुति बेडेकर, हर्षिका वर्मा, वाणी साहू, सृष्टि केशरी, सुप्रिया वर्मा, चातिका निर्मल, भूमिका देवांगन, हर्षा यादव, अनंत विजय वर्मा, गजेन्द्र जंघेल, विकास गुप्ता, भावेश कुमार, अमित कुमार पाल, देवेन्द्र निषाद, रामकुमार साहू, कौशल यादव, जयदीप साहू तथा तृतीय-मिष्ठी वर्मा, हेलेना वर्मा, साक्षी सरकार, नवनीत यादव, कशिश, हर्ष टांडेंकर, चाँदनी पटेल, भावना साहू, अंजली कुमारी, बी. वेंकट, भोलेश दास, शैलेष साहू, कविता बंजारे, टीलेश्वरी साहू, एवन कुमार तथा अन्य खिलाडिय़ों ने इस प्रकार मेडल प्राप्त किया। इस दौरान अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी जंघेल व कु. पर्णवी जंघेल ने की। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी सेंसई प्रमोद कुमार तिवारी ब्लैक बेल्ट, सेंसई दिनेश साहू 2 दक ब्लैक बेल्ट, ने इस खेल के उपयोगिता के विषय में जानकारी प्रदान की तथा सेंसई संतोष कुमार जंघेल ब्लैक बेल्ट ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, पालकों, कोच व खिलाडिय़ों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

भिलाई / शौर्यपथ / श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के बीच अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। सर्वप्रथम उन्होंने सेक्टर 9 हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंग बली की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया एवं मंदिर के पंडितजनों से भेंट की। तत्पश्चात उन्होंने सेक्टर 8 स्थित स्नेह संपदा विद्यालय पहुंचकर दिव्यांगजनों के साथ केक काटा एवं सबके साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को शॉल पहनाकर उनका अभिवादन किया एवं मिठाई खिलाई। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मैं अपना जन्मदिन इन बच्चों के बीच मनाता हूं।
इस विद्यालय के लोगों का स्नेह हमेशा ही मुझे नई उर्जा देता है और मुझे आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। तत्पश्चात उन्होंने सेक्टर 3 स्थित फील परमार्थम फाउण्डेशन पहुंचकर सभी वृद्धजनों से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी वृद्धजनों को शॉल पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका आभार जताया।
मनीष पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर आज खुर्सीपार में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आय़ोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नेत्र जांच कराई। तत्पश्चात 50 से अधिक लोगों को चश्मा भी वितरीत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से समिति के जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, बंटी पाण्डेय, जयशंकर चौधरी, अमित पाण्डेय, मो आसिफ, गोल्डी सोनी, रेहान अहमद, आकाश ठाकुर आदि उपस्थित थे।

 भिलाई / शौर्यपथ / निगम भिलाई के चार कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। पदोन्नत होने के बाद से इनका पदनाम भी परिर्वतन हो गया है और ग्रेड पे में भी वृद्धि हुई है। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के अनुमोदन के पश्चात अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने 4 कर्मचारियों को पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नत प्राप्त करने वाले चंचल शर्मा सहायक ग्रेड 02 से सहायक कार्यालय अधीक्षक/सहायक गेड 01, दशरथ ध्रुव को सहायक ग्रेड 02 से सहायक कार्यालय अधीक्षक/सहायक ग्रेड 01, शालिनी गुरव को सहायक ग्रेड 02 से सहायक कार्यालय अधीक्षक/सहायक ग्रेड 01 एवं कौशिल्या यदु को लेखापाल से सहायक कार्यालय अधीक्षक/सहायक ग्रेड 01 के पद पर पदोन्नत किया गया है। पहले इन्हें मेट्रिक्स लेवल 06 का वेतन मिल रहा था अब मेट्रिक्स लेवल 07 के अनुसार वेतन मिलेगा बशर्ते इन्हें आदेश जारी होने के 15 दिन के अंदर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा अन्यथा पदोन्नति आदेश स्वमेव निरस्त हो जाएगा!

बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
23 और 30 सितंबर तक लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश के नर्सिंग महाविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को और एमएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर 2021 को होगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।
व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएससी नर्सिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है। एमएससी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक लिए जाएंगे। आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार 24 से 26 सितंबर तक किया जा सकेगा। एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार एक से तीन अक्टूबर तक ही हो सकेगा। बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए दो अक्टूबर को प्रवेश पत्र जारी होंगे। एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए 16 अक्टूबर को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका, प्रवेश परीक्षा नियम, पाठ्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड की जा चुकी है। इच्छुक परीक्षार्थी इस वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मुंगेली / शौर्यपथ / महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति अभिलाषा बेहार ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2021 के द्वितीय सप्ताह के दौरान पोषण हेतु योग और आयुष थीम के अनुसार जिले के सभी पांच बाल विकास परियोजनाओं के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार एवं योग के विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है। इसी सिलसिले में आज 13 सितम्बर को बच्चों एवं महिलाओं के लिए ऑनलाईन लघु अवधि के प्रशिक्षण के अलावा गर्भवती, शिशुवती, किशोरी बालिकाएं और बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। जिसमें योग विभिन्न आसनों यथा शीतली प्राणायाम, स्कन्ध चक्र, नाड़ी शोधन, नौकासन, मकरासन इत्यादि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। गर्भवती एवं शिशुवतियों को विशेष तौर पर लाभकारी आसन बताया गया। गौरतलब है कि विकासखण्ड लोरमी, मुंगेली की दो-दो एवं पथरिया की एक बाल विकास परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रो में आने वाले हितग्राहियों को योग की आदत विकसित करने, उत्तम स्वास्थ्य लाभ हो इसे ध्यान में रखते हुए योग एवं पोषण संबंधित जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम श्रीमती मृदुला ऋषि, सुधाराय बनर्जी, श्री बजरंग शाण्डेय परियोजना अधिकारियों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयुष विभाग के मैदानी अमलो के साथ ही विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधि के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

नवागढ़ / शौर्यपथ / शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ में 11 सुत्रीय मांगों को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के नाम ज्ञापन सौपा।उन 11 मांगो में महाविद्यालय में अहाता निर्माण, बीए और बीएससी की प्रथम वर्ष की सीटों में बढ़ोतरी, संपूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करना, महाविद्यालय में एनसीसी, खेल ग्राउंड की व्यवस्थ, कैंटीन की व्यवस्था, नियमित प्रोफेसरों की व्यवस्था, वाणिज्य संकाय खुलाना, अतिरिक्त भवन निर्माण एवं गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था, एमएससी की कक्षाएं संचालित आदि मांगों को ले कर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने नवागढ़ संसदीय सचिव कार्यालय में निज सचिव हेमकांत यादव एवं नवागढ़ तहसीलदार के समक्ष ज्ञापन सौंपा।
जिसमें शुभम जैन विधानसभा अध्यक्ष, परमेश्वर पात्रे नगर अध्यक्ष इमरान खान, सिखा गेडाम , वात्सल्य गोयल , अजित चतुर्वेदी, सुनिल काडले , श्वेता तिवारी , पिया कोशले , सुरेश कोशले , डोमन बंजारे , प्ररागराज जांगड़े , राखी, लिलेशवरी, मुकेश, सरस्वती,नेहा साहू ,भारती,हीना, रविशंकर, कविता सोनकर, लक्ष्मीनारायण, मनीषा, कमलेश, विश्वजीत,पिन्टू, शालेन्द , मंजु , सुभाष,उदय, सुमन, सुरज, विवेक सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)