
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पर्यावरण विभाग निरंतर कार्य कर रही है। इस दिशा में आज पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा की अध्यक्षता में पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग समिति की बैठक उनके कक्ष में संपन्न हुआ। बैठक में पुष्प प्रदर्शनी के अलावा पुष्प वाटिका पुर्नसंधारण नाना-नानी पार्क में शौचालय निर्माण एवं अन्य विकास कार्यो पर चर्चा कर निर्णय लिया गया । बैठक में समिति के सदस्य श्रीमती कविता तांडी, श्रीमती उषा ठाकुर, श्रीमती निर्मला साहू, सुश्री श्रद्धा सोनी, श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा, एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वावमी, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, उपअभियंता भीमराव, पुरुषोत्तम साहू एवं अन्य उपस्थित थे ।
पर्यावरण प्रभारी श्रीमती वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी पर चर्चा कर इस बार शासन की गाइड लाईन अनुसार किये जाने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार नदी रोड स्थित पुष्प वाटिका का संधारण डीएमएफ फंड से या शासन के अन्य मदों से संधारण का निर्णय लिये। समिति में दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में शौचालय बनाने पर चर्चा किया गया। पार्क में अपूर्ण शौचालय को सर्वसुविधा युकत बनाने का निर्णय लिये। राजेन्द्र पार्क में बच्चों के मनोरंजन के साधनों का मरम्मत कराने का निर्णय लिये। बैठक में अमृत मिशन के साथ सभी उद्यानों का रख-रखाव ठेके पर दिये जाने पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया। नगर निगम में जितने भी उद्यान हैं जहॉ पानी की सुविधा नहीं है वहॉ पानी की सुविधा बनाने बोरिंग खुदाई का निर्णय लिया गया। नगर निगम में घांस कटर खरीदने, निगम के उद्यानों में डिवाईडर, चौक -चैराहों एवं कार्यालयों में उद्यान का रख-रखाव के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन बल में वृद्धि करने की स्वीकृत राज्य शासन प्राप्त किये जाने की अनुशंसा की गई।
पुलिस का गुण्डों में खौफ होना जरूरी, थाने आने वाले आम आदमी को मिले राहत
पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और कदाचरण बर्दाश्त नही, होगी कड़ी कार्यवाही डीजीपी अवस्थी ने आईजी कार्यालय में की दुर्ग जिला में कानून व्यवस्था की समीक्षा
दुर्ग / शौर्यपथ / सेक्टर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज आई जी विवेकानंद सिन्हा, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित पुलिस के तमाम राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान डीजीपी अवस्थी ने राजधानी सहित बस्तर संभाग के बाद दुर्ग संभाग के प्रत्येक जिलों में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था की स्थिति का नब्ज टटोल रहे हैं जिसमें दुर्ग जिला की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज की समीक्षा बैठक में यह जानकार प्रसन्नता हुई कि दुर्ग जिले में अपराध का ग्राफ बढा नही बल्कि घटा है। दुर्ग पुलिस अच्छा काम कर रही है।
उन्होंने एक चुटकी लेेते हुए कहा कि दुर्ग पुलिस में और अधिक चमक लाने और अपराध को लेकर सजग रहने की जरूरत है। थाने आने वाले जो भी व्यक्ति हो चाहे महिला पुरूष जो भी उन्हें राहत मिले और आदतन अपराधी और गुण्डे-बदमाशों की लिस्ट बनाकर सख्ती से कार्यवाही करें। और वाहन चेकिंग के दौरान गुण्डे-बदमाश प्रवृत्ति के लोगों पर भी नजर रखें एवं कार्यवाही करें। गुण्डों मवालियों में पुलिस का खोैफ हमेशा बना रहना चाहिए। जनता का विश्वास पुलिस अर्जित कर सके पुलिस को नियमित ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे जनता से सीधे जुड़ाव हो और आम जनता तथा पुलिस के बीच की दूरिया कम हो। एस पी सारे मामलों की समीक्षा स्वयं करें।
इस संबंध में दुर्ग एसपी ठाकुर को भी इसके लिए निर्देशित किया और कहा कि दुर्ग पुलिस का जोर विजिबल पुलिसिंग पर होना चाहिये। पुलिस में अनुशासनहीनता व कदाचरण की जगह नही है, ऐसे मामलों में पुलिस वालों पर कड़ी कार्यवाही करने से हम जरा भी नही चुकेंंगे। डीजीपी ने पुलिस पेट्रोलिंग बझाने के निर्देश दिये और कहा कि सट्टा, जुआ, अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि महिला विरूद्ध अपराधों पर प्राथमिकता से कार्यवाही करें। अपराधों को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्यवाही के लिये एक्शन प्लान बनाकर कार्य करें। अपराधियों पर सख्त और त्वरित कार्यवाही करें, जिससे आमजन को पुलिसिंग होती हुई दिखायी दे।
डीजीपी अवस्थी ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था को देखने निकला हूं, लगातार राजधानी रायपुर में भी पुलिस ड्रग्स पेंडलर को नाईजीरिया से गिर$फ्तार करके ला रही है, अपराधी कोई भी हो वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। प्रदेश में कायला माफिया की सक्रियता के एक प्रश्र पर उन्होंने कहा कि कोयला की तस्करी मामलों मे ंचाहे जो भी उनपर कार्यवाही करते हुए उनको गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस लगातार बडे बडे मामलों की तह में जाकर जांच कर रही है और आरोपियों को पकडऩे में कोई कसर नही छोड़ रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का दूसरा प्रकोप आया है, उसे देखते हुए पुलिस सहित आम जनता से अपील किये कि आप सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए हमेशा सजग रहे और कोविड के नियमों का पालन करें। दुर्ग पुलिस के साईबर संगी अभियान व दुर्ग पुलिस का स्लोगन मास्क ही ब्रम्हास्त्र है, पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि दुर्ग पुलिस और भी इस तरह के स्लोगन लाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। अपराध तो होते ही है लेकिन उन्हें पकडा जाये ये पहल प्राथमिकता पुलिस की होनी चाहिए। व्ही व्ही आईजी जिला होने के कारण कई गाडिय़ों में लगे काली फिल्म के प्रश्र पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसा मानता हूं कि कुछ वाहनों में सुरक्षा कारणों से भी काली फिल्म लगी हुई है। डीजीपी श्री अवस्थी स्वयं गाड़ी ड्राईव करके कंट्रोल रूप में पहुंचे जहां उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दुर्ग पुलिस द्वारा दिया गया।
डीजीपी की समीक्षा बैठक में आई जी विवेकानंद सिन्हा, एआईजी राजेश अग्रवाल, एसपी ठाकुर, एएसपी शहर रोहित झा, एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, सीएसपी राकेश जोशी, सीएसपी विश्वास चन्द्राकर, सीएसपी विवेक शुक्ला, डीएसपी डॉ. वर्मा, डीएसपी राजपूत सहित पुलिस के अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।
मानव तस्करी में लिप्त भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी से खुल गयी भाजपा की पोल
रायपुर / शौर्यपथ / बेटी बचाओ का नारा देने वाले ही बेटियों को बेच रहे है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अंतर्राज्यीय मानव तस्करी में मामले में लिप्त बीजेपी नेत्री गंगा पांडे की गिरफ्तारी से एक बार फिर से ये साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राजनेताओं की छांव में अपराधी पलते और पनपते हैं, बीजेपी नेत्री महिलाओं की तस्करी करवाकर अपने गैंग के जरिए दूसरे राज्यों में भेजती है। इस गैंग में ना जाने कितने बीजेपी नेता एवं नेत्रियां शामिल होगें। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के ओ.एस डी रहे ओ.पी.गुप्ता नाबालिक बच्ची से बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देता है और इस रेपिस्ट को बचाने का भी काम महिला नेत्री करती है।
15 साल में झलियामारी कांड, मीना खलको कांड, आदिवासी महिलाओं के साथ रेपकांड एवं विभिन्न प्रकार के घटना घटी। अपराधियों को संरक्षण देने के कारण ही इनके हौसले बुलंद थे। कांग्रेस सरकार के सुशासन के कारण ही आज बड़े-बड़े गैंग पकड़े जा रहे है। ओ.पी.गुप्ता जैसे रेपिस्ट भी जेल के सलाखों के पीछे है।
प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाले बेटियों को बेच रहे है, बेटी बचाओ के नारा देने वाले रेपीस्ट( उन्नाव, कठुआ, हाथरस ) को संरक्षण दे रहे हैं.बेटी बचाव के नारा देने वाले बेटियों के साथ कुकर्म करके मार रहे हैं बेटी बचाओ का नारा लगाने वाले मानव तस्करी कर रहे हैं एवं भाजपा सांसद नारी विरोधी बात करते है। देश में बढ़ रहे गैंग रेप, बलात्कार, अमानवीय कृत्यों और उसके बाद हत्या की घटनाएँ मोदी शासन में बढ़ती जा रही हैं। केंद्र सरकार की निष्क्रियता, लापरवाही और हाथरस उत्तरप्रदेश की घटनाओं में आरोपियों के संरक्षक बनने से देशभर में महिलाओं में भय का वातावरण बन गया है, मातृशक्तियों का सम्मान लगातार घट रहा है।
2014 लोकसभा चुनाव भाजपा प्रधानमंत्री पद के दावेदार रहे और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि देश में बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हम सत्ता पर आए तो यह सारी घटनाएं बंद होगी, मातृशक्ति का सम्मान भाजपा करना जानती है। आखिर हुआ क्या उत्तर प्रदेश हाथरस, भदोही, बलरामपुर, कठुवा, उन्नाव जैसी घटनाएं जहां बहुत से संदेह हैं उन घटनाओं से पीड़ित परिजनों को न्याय नहीं मिला, नारी शक्ति नारी अस्मिता लगातार आज देश में छिन्न-भिन्न है एवं बेटियां बेची जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस के शासन में तत्काल कार्यवाही होती है छत्तीसगढ़ में महिलाओं के अपहरण के मामले पर जानकारी मिलने के तत्काल बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्यवाही की है जब अपराधी पकड़ में आया तो पता चला कि ये तो भाजपा नेत्री है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच करेगी और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है, उस गिरोह के सारे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के हौसले बुलंद रहते हैं और महिलाएं असुरक्षित महसूस करती है। भाजपा सरकार में अवैध कार्यों को एक प्रकार से संरक्षण प्राप्त रहता है। देश की राजधानी दिल्ली में जिसका नियंत्रण केंद्र की सरकार के पास है उस जगह की महिलाओं की खरीदी बिक्री हो रही है तो निश्चित तौर पर केंद्र सरकार आमजनता को सुरक्षा देने में नाकामयाब है, यह स्पष्ट है। देश की राजधानी दिल्ली जहां हाई प्रोफाइल राजनेता रहते हैं, वीआईपी रहते हैं, जहां बड़ी संख्या में गुप्तचर और सुरक्षा एजेंसी काम करती है उस जगह महिलाओं को बेचा जाता है तो निश्चित तौर पर यह केंद्र सरकार की विफलता हैं।
वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं को प्रलोभन देकर धोखे से और गुमराह कर दोस्ती कर फंसाने का काम करने वाला गिरोह कार्य कर रहा है जो महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें नशीली दवाएं पिलाकर डरा धमका कर उनका अपहरण करते हैं और भाजपा शासित प्रदेशों में ले जाकर खरीदी बिक्री जैसे घृणित कार्य को अंजाम देते हैं। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ हुई घटना की पूरी जांच में पुलिस प्रशासन को सफलता मिला है और आगे भी भाजपा शासित राज्यों में चल रहे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन राजनांदगांव द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन आनलाईन मोड में 25 नवंबर को ठाकुर प्यारेलाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में जिला शिक्षा अधिकारी एच.आर. सोम एवं सहायक जिला परियोजना अधिकारी एस.के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने, उसे पोषित करने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित होता है। इस वर्ष कोरोना प्रकोप के चलते यह कार्यक्रम आनलाईन मोड में आयोजित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में राजनांदगांव जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित प्रतिभागियों ने 9 विभिन्न विधाओं में अपने कला कौशल का विडियो द्वारा प्रदर्शन किया। जिसका अवलोकन कला विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिनके द्वारा राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया। चयनित प्रतिभागियों में संगीत (वादन) शास्त्रीय संगीत, बालक वर्ग में राहुल यादव शास.प.पु.ब.उ.मा.वि. खैरागढ़ (विकासखंड खैरागढ़), बालिका वर्ग में कु.दामेश्वरी साहू, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी (चौकी), संगीत (वादन) पारंपरिक लोक संगीत बालक वर्ग में महेंद्र कुमार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगाभेड़ी (चौकी), बालिका वर्ग में कु. नंदिनी सिंधारे शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी (चौकी), संगीत (गायन) शास्त्रीय संगीत में कु. भुमिका ठाकुर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी (चौकी), संगीत (गायन) पारंपरिक लोक संगीत में कु. मुलेश्वरी चंद्रवंशी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी (चौकी), लोक नृत्य में बालक वर्ग में जीनूराम वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकठेरा बखत (राजनांदगांव), बालिका वर्ग में कु. ज्योति कुंजाम शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी (चौकी), शास्त्रीय नृत्य में कु. निरंजना देवागंन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरी (राजनांदगांव), द्विआयामी दृश्यकला (चित्रकला) बालक वर्ग में आशुतोष शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ (डोंगरगढ़), बालिका वर्ग में कु. दीपशिखा वर्मा शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव (राजनांदगांव), त्रिआयामी दृश्यकला (मूर्तिकला) में लक्ष्मण निषाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागुर (छुईखदान), स्थानीय खेल बालक वर्ग धनेश्वर यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागुर (छुईखदान), बालिका वर्ग में पूजा वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागुर (छुईखदान) शामिल है। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक दल में राजेंद्र बघेल प्राचार्य कार्यक्रम संयोजक, उमाशंकर भरद्वाज, श्री द्वारका यादव, सुदेश यादव, पुनाराम यादव, श्यामलेन्दु हाजरा, तरूण गढ़पावले, संतोष यादव थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टोपेश्वर वर्मा द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के प्रचार-प्रसार के लिए भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम की समय सारणी अनुसार कार्य संपादित करने हेतु जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) समस्त तहसीलदार (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) को पत्र प्रेषित कर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2021 का 'पुनरीक्षण-2021Ó कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2021 की स्थिति में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य मतदान केन्द्रों में नियुक्त बी.एल.ओ. के द्वारा किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2021 हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। 12 दिसम्बर एवं 13 दिसम्बर 2020 को विशेष अभियान का आयोजन किया गया है। 5 जनवरी को दावा आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। 14 जनवरी को आयोग के मापदंड अनुसार अंतिम प्रकाशन के लिए जांच, अद्यतन डेटाबेस एवं पूरक सूची की छपाई की जाएगी। 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा, संशोधन व विलोपन के कार्य होंगे-
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण करना एवं पात्र मतदाताओं का नाम जोडऩा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूर्ण हो जाएगी वे अपना नाम मतदाता सूची मेंं जोडऩे हेतु फार्म 6 भरकर अपने नजदीक के मतदान केन्द्र में बी.एल.ओ. के पास जमा कर सकते हैं। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई हो या अपने मतदान केन्द्र से बाहर निवास कर रहे हैं जिनका विवाह हो गया हो व अपने ससुराल चली गई हो ऐसे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपित किया जाना है, इस हेतु संबंधित के पारिवरिक सदस्य के द्वारा फार्म 07 में जानकारी दर्ज कर जमा करना होगा। उसी विधानसभा क्षेत्र में निवास स्थल बदलने पर फार्म 08 क एवं मतदाता सूची में नाम, पता फोटो आदि में सुधार करवाने हेतु फार्म 08 भरकर जमा करना होगा। सभी फार्म समस्त मतदान केन्द्र में नियुक्त बी.एल.ओ. के पास उपलब्ध है।
निर्वाचन से संबंधित फार्म ऑनलाइन भरने की सुविधा-
मतदाता सूची में नाम जोडऩे, काटने एवं त्रुटि सुधार का कार्य वर्ष भर सतत रूप से चलता रहता है। ऑनलाइन फार्म भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एनवीएसपी (राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल) एवं वोटर हेल्पलाइन मोबाईल एप संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल व एप की मदद से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन व सुधार नाम जोडऩे अथवा पता परिवर्तन करने का कार्य स्वयं कर सकते हैं।
लोक सेवा केन्द्र में निर्वाचन से संबंधित फार्म भरने की सुविधा -
मतदाता सूची में नाम जोडऩे, काटने एवं त्रुटि सुधार का कार्य वर्ष भर सतत रूप से चलता रहता है। ऑनलाइन फार्म भरने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एनवीएसपी (राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल) एवं वोटर हेल्पलाइन मोबाईल एप संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल व एप की मदद से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन व सुधार नाम जोडऩे अथवा पता परिवर्तन करने का कार्य स्वयं कर सकते हैं। अधिक जानकारी मतदाता हेल्पलाइन नं (टोल फ्री) 1950 से प्राप्त कर सकते हैं।
मतदाताओं की सुविधा हेतु निर्वाचन से संबंधित सेवाओं जैसे मतदाता सूची में पंजीकरण इपिक कार्ड प्रिटिंग तथा मतदाता सूची से संबंधित अन्य सुविधा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सेवा केन्द्रों में दी जा रही है। नाम जुड़वाने के लिए फार्म 06, प्रवासी मतदाता पंजीयन के लिए फार्म 06 क, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म 07, मतदाता सूची में नाम-पता, फोटो ठीक करवाने के लिए फार्म 08 उसी विधानसभा क्षेत्र में निवास स्थल बदलने पर फार्म 08 क, ऑनलाइन भरने का कार्य लोक सेवा केन्द्रों में संपादित हो रहे हैं। निर्वाचन से संबंधित आवश्यक कार्य जैसे डुप्लीकेट वोटर कार्ड प्रिटिंग कर जारी करना/मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं नाम कटवाने एवं त्रुटि सुधार एवं पता परिवर्तन कार्य लोक सेवा केन्द्र में न्यूनतम शुल्क देकर कराए जा सकते हैैं। मतदाता सूची से संबंधित सुविधाएं प्राप्त करने हेतु अपने नजदीक के लोक सेवा केन्द्र में जाएं एवं आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाए।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने निजी विद्यालयों को अपने आरटीई पोर्टल पर शिक्षा विभाग राज्य कार्यालय द्वारा प्रदर्शित सूची के अनुसार शत प्रतिशत प्रवेश की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि आदेश का पालन नहीं करने पर मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है जिले में संचालित समस्त निजी विद्यालयों के 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) के तहत वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बालकों का नि:शुल्क प्रवेश हेतु राज्य कार्यालय से माह अगस्त 2020 को संपन्न ऑनलाईन लॉटरी द्वारा बच्चों का चयन उपरांत संबंधित निजी विद्यालय के आरटीई पोर्टल पर प्रवेश की कार्रवाई हेतु चयनित बालकों की सूची प्रदर्शित हो रही है। परन्तु यह अत्यंत खेदजनक है कि बार-बार निर्देशित किए जाने के बाद भी विद्यालयों द्वारा ऑनलाईन एडमिटेड की कार्रवाई नहीं की गई है। कार्यालयीन आदेश एवं निर्देश की अवमानना, शिक्षा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण योजना के पालन में उदासीनता, छात्रहित की योजनाओं पर कुठाराघात, वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बालकों का अहित करने संबंधी कृत का दोषी मानते हुए विद्यालयों को प्रदान की गई मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई छत्तीसगढ़ नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियम 2010 भाग पंाच (16) में उल्लेखित रीति अनुसार प्रारंभ की जाएगी। जिसके लिए समग्र रूप से आप जिम्मेदार होंगे।
पेंड्रीडीह की महिलाओं को गोधन न्याय योजना के तहत मिली 1 लाख 32 हजार 282 रूपए की राशि
बाड़ी की साग-सब्जी बनी आय का जरिया
राजनांदगांव / शौर्यपथ / ग्रामीण संस्कृति, परिवेश एवं संसाधनों के अनुरूप जब ग्रामीण विकास की दिशा तय की जाती है, तब उसकी परिणति सामाजिक परिवर्तन के रूप में होती है। शासन की किसान हितैषी नरवा, घुरवा, गरुआ एवं बाड़ी योजना गावों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है और खुशहाली एवं समृद्धि ला रही है। वहीं सामाजिक चेतना की मशाल भी है, जिसकी रोशनी से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढऩे का आत्मविश्वास और संबल मिला है। इसकी एक बानगी छुरिया विकासखंड के ग्राम पेंड्रीडीह में दिखी, जहाँ महिलाओं की जिंदगी बदल रही है। मेहनतकश महिलाओं का कारवां सफलता की राह पर आगे बढ़ा है। पेंड्रीडीह आदर्श गौठान में 5 महिला स्व सहायता समूह कार्यरत है।
गौठान से लगे 6 एकड़ की सामुदायिक बाड़ी में जैविक खाद से साग-सब्जी का उत्पादन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने अपने भ्रमण के दौरान समूह की महिलाओं को सब्जी उत्पादन के लिये प्रोत्साहित किया था। बाड़ी में टमाटर, बैंगन, बरबट्टी, मूली, जिमीकंद का उत्पादन हो रहा है। स्वादिष्ट सब्जियां होने के कारण इनकी आस-पास के बाजार में मांग बढ़ी है और समूह की आय में वृद्धि हुई है। गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में एकत्रित गोबर से समूह की महिलाओं को 1 लाख 32 हजार 282 रूपए की राशि मिली। राधाकृष्ण आदर्श गौठान समिति में 703.20 क्विंटल गोबर खरीदी गई, जिसमें से 390 क्विंटल गोबर का वर्मी टैंक में भराई किया गया है और वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। माँ भवानी स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा टैंक में 65 किलो वर्मी डाला गया है और 243 किलो वर्मी खाद तैयार कर लिया गया है, जिसे सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। जनपद सीईओ छुरिया श्री प्रतीक प्रधान ने बताया कि अभी गौठान में 5 समूह जिनमें राधाकृष्ण स्वसहायता समूह, जय माँ दंतेश्वरी स्वसहायता समूह, जय माँ गायत्री स्वसहायता समूह, जय माँ शीतला एवं जय लक्ष्मी स्वसहायता समूह कार्यरत है और बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। एनजीजीबी की टीम इनका सहयोग कर रही है।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / कृषि कानून के विरोध में किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राज्य सरकार से शहर के नौ स्टोडियम को अस्थायी जेल के तौर पर इस्तेमाल करने की मांग की है ताकि पंजाब और हरियाणा से आने वाले प्रदर्शनकारी किसानों को यहां रखा जा सके. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इन स्टेडियमों को जेल में बदलने की अनुमति देने से मना कर दिया है. दिल्ली पुलिस के अनुरोध का आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने विरोध भी किया है.
आम आदमी पार्टी के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने शुक्रवार को किसानों के प्रदर्शन करने के अधिकारों का बचाव किया है और स्टेडियम को अस्थायी जेल में बदलने का अनुरोध करने का विरोध किया.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं दिल्ली सरकार से अस्थायी जेल स्थापित करने की अनुमति देने से इनकार करने का आग्रह करता हूं. हमारे देश के किसान न तो अपराधी हैं और न ही आतंकवादी. भारतीय संविधान में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन का अधिकार अनुच्छेद 19 (1) में निहित है और विरोध प्रदर्शन एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक समाज की पहचान है.
आम आदमी पार्टी के एक और विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे किसानों के लिए यह सबसे अमानवीय बात है. दिल्ली पुलिस को खुद को दिल वाली पुलिस कहना बंद कर देना चाहिए."
दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों पर पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया, जबकि कई किसान पुलिस के अवरोधों को तोड़कर आगे बढ़ने में सफल रहे. देर शाम तक, पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिल्ली के करीब पहुंच गए हैं.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ 'दिल्ली चलो' मार्च निकाल रहे किसान राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी हिस्सों तक पहुंच गए हैं. हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं. कोरोना संकट के मध्य निकल रहे इस मार्च को लेकर एक किसान ने एनडीटीवी से शुक्रवार को कहा कि हमें कोविड महामारी से ज्यादा, अपने साथ हो रहे भेदभाव और आजीविका के नुकसान से डर लगता है. कृषि कानून के विरोध में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों के किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया है.
एक किसान ने एनडीटीवी से कहा, "हमें कोविड से डर नहीं लगता, लेकिन हमारे साथ जो भेदभाव हो रहा है, उससे लगता है. हम सभी किसान... यहां एकत्र सभी लोग किसान. यहां कोई राजनीति नहीं हो रही है... इस सब में किसी राजनीतिक पार्टी की कोई भूमिका नहीं है. यह किसानों का आंदोलन है. जो भी कहता है कि इसमें राजनीति है उसके दिल में किसानों के लिए कल्याण की भावना नहीं है."
दिल्ली कूच कर रहे आंदोलनरत किसानों को पुलिस ने रास्ते में रोकने के पुख्ता इंतजाम किए हैं. रास्ते में किसानों पर कहीं लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए हैं तो कहीं कंटीले तारों से उनके रास्तों की बैरिकेडिंग की गई है. कई जगहों पर बैरिकेड्स हटाने के दौरान पुलिस और किसानों में झड़पें भी हुई हैं.
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी गौरव शर्मा ने कहा, "हम दिल्ली के लोगों की जान को खतरे में नहीं डालेंगे. हम किसी भी कीमत पर प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में आने की इजाजत नहीं देंगे." उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, केरल और पंजाब के किसानों ने गुरुवार को दिल्ली के लिए मार्च शुरू किया.
नई दिल्ली/ शौर्यपथ / कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच करने वाले आंदोलनरत किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने कहा कि किसान नेताओं से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की परमिशन दे दी गई है. साथ ही उन्होंने सभी किसानों से शांति बनाये रखने की अपील की है. परमिशन मिलने के बाद किसान अब बुराड़ी अपने ट्रेक्टर और गाड़ियों से जा रहे हैं. किसानों से कहा गया है कि वे दिल्ली आ सकते हैं. इसके बाद भी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं.
दिल्ली पुलिस की ओर से प्रवेश की इजाजत मिलने के बाद दिल्ली हरिद्वार राजमार्ग खोल दिया गया है. किसानों का चक्काजाम खत्म हो गया है. शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे. आज रात किसान मेरठ में रुकेंगे.
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने बताया था कि सभी आंदोलनकारी किसान नेताओं से दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बातचीत चल रही है. यह बातचीत बुराड़ी इलाके में खाली ग्राउंड पर आंदोलनकारी किसानों को शिफ्ट करने को लेकर चल रही है. बातचीत के बाद आगे की योजना तय होगी.
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई. कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी खबरें आईं. किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें की गईं. टैक्टर में खाने पीने और अन्य जरूरी सामान लेकर चल रहे किसानों ने कई जगहों से दिल्ली में प्रवेश की कोशिश की थी.
इस बीच, दिल्ली सरकार ने राज्य के 9 स्टेडियम को अस्थायी जेल में बदलने की दिल्ली पुलिस की अर्जी को नामंजूर कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार से 9 स्टेडियम को अस्थायी जेल में तब्दील करने के लिए अनुरोध किया था. आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली पुलिस की इस मांग पर आपत्ति भी जताई.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
