
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर सोमवार को है। कार्तिक महीने का यह सबसे आखिरी दिन है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान आदि किया जाता है। इस दिन स्ना के साथ दान का भी बहुत महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थसिद्धि योग व वर्धमान योग बन रहे हैं। इस योग के कारण कार्तिक पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में या तुलसी के पास दीप जलाने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
क्यों मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली
इस दिन महादेव ने त्रिपुरासूर नामक राक्षस का संहार किया था। यही नहीं यह भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु का प्रथम मत्स्यावतार हुआ था। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन सोनपुर में गंगा गंडकी के संगम पर गज और ग्राह का युद्ध हुआ था। गज की करुणामई पुकार सुनकर भगवान विष्णु ने ग्राह का संहार कर भक्त की रक्षा की थी। इस वजह से देवताओं ने स्वर्ग में दीपक जलाए थे। तभी से इस दिन देव दिवाली मनाई जाती है। इस भगवान सत्यनारायण की पूजा, कथा और व्रत रखा जाता है।
खेल /शौर्यपथ / दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया। पेले की ही तरह 10 नंबर की जर्सी पहनने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना 60 वर्ष के थे। पिछले लंबे समय से वे कोकीन की लत और मोटापे से जुड़ी कई परेशानियों से जूझ रहे थे। माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दो सप्ताह पहले ही उनके दिमाग का ऑपरेशन हुआ था।
अर्जेंटीना में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है। दुनियाभर के फुटबॉलप्रेमियों में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर इस महान फुटबॉलर को श्रृद्धांजलि दी जा रही है। फीफा ने उन्हें 2001 में ब्राजील के पेले के साथ खेल के इतिहास के दो महानतम खिलाड़ियों में शामिल किया था। दो सप्ताह पहले ही दिमाग के ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
विश्व कप 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ‘खुदा का हाथ’ वाले गोल के कारण फुटबॉल की किवदंतियों में अपना नाम शुमार कराने वाले माराडोना दो दशक से लंबे अपने कैरियर में फुटबालप्रेमियों के नूरे नजर रहे। माराडोना ने बरसों बाद स्वीकार किया था कि उन्होंने जान-बूझकर गेंद को हाथ लगाया था। उसी मैच में चार मिनट बाद हालांकि उन्होंने ऐसा शानदार गोल दागा था जिसे फीफा ने विश्व कप के इतिहास का महानतम गोल करार दिया।
अर्जेंटीना ने उस जीत को 1982 के युद्ध में ब्रिटेन के हाथों मिली हार का बदला करार दिया था। माराडोना ने 2000 में आई अपनी आत्मकथा ‘ आई एम डिएगो’ में लिखा था- वे मैच जीतने की कोशिश से बढ़कर कुछ था। हमने कहा था कि इस मैच का जंग से कोई सरोकार नहीं है लेकिन हमें पता था कि वहां अर्जेंटीनाइयों ने अपनी जानें गंवाई थीं। यह हमारा बदला था। हम अपने देश के लिये खेल रहे थे और यह हमसे बड़ा कुछ था।
नशे की लत और राष्ट्रीय टीम के साथ नाकामी ने बाद में माराडोना की साख को ठेस पहुंचाई लेकिन फुटबॉल के दीवानों के लिए वे ‘गोल्डन बॉय’ बने रहे। साहसी, तेजतर्रार और हमेशा अनुमान से परे कुछ करने वाले माराडोना के पैरों का जादू पूरी दुनिया ने फुटबॉल के मैदान पर देखा। विरोधी डिफेंस में सेंध लगाकर बाएं पैर से गोल करना उनकी खासियत थी। उनके साथ इतालवी क्लब नपोली के लिए खेल चुके सल्वाटोर बागनी ने कहा कि वे सब कुछ दिमाग में सोच लेते थे और अपने पैरों से उसे मैदान पर सच कर दिखाते थे।
बढते मोटापे से करियर के आखिर में उनकी वह रफ्तार नहीं रह गई थी, वहीं 1991 में उन्होंने कोकीन का आदी होने की बात स्वीकारी और 1997 में फुटबॉल को अलविदा कहने तक इस लत ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। वे दिल की बीमारी के कारण 2000 और 2004 में अस्पताल में भर्ती हुए। नशे की लत के कारण उनकी सेहत गिरती रही। वे 2007 में हेपेटाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती हुए।
अर्जेंटीना के कोच के रूप में उन्होंने 2008 में फुटबॉल में वापसी की लेकिन दक्षिण अफ्रीका में 2010 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल से टीम के बाहर होने की गाज उन पर गिरी। इसके बाद वे संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल वस्ल के भी कोच रहे।
शोक में डूबा खेल समुदाय : महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन से भारतीय खेल समुदाय भी शोक में डूब गया और सोशल मीडिया पर इस महानायक को श्रृद्धांजलि दी गई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने नायक को खो दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने लिखा कि मेरा हीरो नहीं रहा। माय मैड जीनियस रेस्ट इन पीस। मैं आपके लिए फुटबॉल देखता था। गांगुली ने 2017 में कोलकाता में माराडोना के साथ एक चैरिटी मैच भी खेला था।
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि फुटबॉल और विश्व खेल जगत ने आज महानतम खिलाड़ियों में से एक खो दिया। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे डिएगो माराडोना। आपकी कमी खलेगी।
भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया कि अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना फुटबॉल के मैदान पर एक जादूगर की तरह थे। फुटबॉल ने आज एक नगीना खो दिया। उनका नाम फुटबॉल के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज रहेगा।
स्टायलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा कि खेल के महानायकों में एक-एक डिएगो माराडोना का निधन। खेल जगत के लिए दु:खद दिन। उनके परिवार, दोस्तों और हितैषियों के प्रति संवेदना।
भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने लिखा कि तमाम यादों और पागलपन के लिए धन्यवाद। भारत के पूर्व फुटबॉलर आई एम विजयन ने लिखा कि फुटबॉल के भगवान, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि 'जादूगर' माराडोना ने यह दिखाया कि फुटबाल क्यों खूबसूरत खेल है। उन्होंने ट्वीट किया कि महान खिलाड़ी माराडोना हमें छोड़कर चले गए। वे एक जादूगर थे जिन्होंने हमें दिखाया कि फुटबाल क्यों खूबसूरत खेल है। कांग्रेस नेता ने माराडोना के परिजन, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट की।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज ग्राम एवं नगर निवेश विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर बनाये गये नये मास्टर प्लान की समीक्षा की गई । उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित कर कहा नये मास्टर प्लान में बहुत कुछ सुधार की आवश्यकता है। जिसमें सुधार कर यथा स्थित अनुसार विस्तृत प्रस्ताव पारित कराकर शासन को भेजने जाने का निर्देश दिया गया । बैठक में लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, विद्युत यांत्रिकी प्रभारी भोला महोबिया, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, जलगृह विभाग प्रभारी संजय कोहले, वित्त प्रभारी दीपक साहू तथा एल्डरमेन अजय गुप्ता, ग्राम एवं नगर निवेश विभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक विमल बगबैय्या, राजेश डुमरे, निगम कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, उपअभियंता आर0के0 जैन सहित अन्य उपस्थित थे ।
महापौर बाकलीवाल द्वारा शहर विकास के संबंध में ग्राम निवेश एवं निगम अधिकारियों के साथ बैठक लेकर नये मास्टर प्लान की समीक्षा कर विस्तार से चर्चा किया । बैठक में दुर्ग शहर में शासकीय भूमि, निगम में जोड़ जाने वाले नये गांव, आगामी वर्षो में शहर विकास की दिशा में जानकारी ली। उन्होनें खुली जमीन की जानकारी लेकर बढ़ती आबादी के अनुसार विकास कार्यो को मूर्त रुप देने पर विचार विमर्श किया गया। उन्होनें कहा बनाये गये नये मास्टर प्लान में कुछ सुधार की आवश्यकता है इसके लिए ग्राम एवं नगर निवेश विभाग के अधिकारी और नगर निगम दुर्ग के अधिकारी एक साथ बैठकर विस्तार से विस्तृत विकास कार्यो का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें । इसके अलावा बैठक में शहर विकास के अंतर्गत अन्य आवश्यक निर्माण और विकास कार्यो पर भी चर्चा कर कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने अधिकारियों को निर्देश दिये । उन्होनें अधिकारियों से कहा नये मास्टर प्लान मेें सुधार कर विस्तृत विकास का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा जाए ।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला अस्पताल परिसर क्षेत्र में अवैध रुप से पसरा आदि लगाकर व्यवसाय करने वाले 16 लोगों को आज नगर निगम अमले ने हटाकर उसने 3200 रु0 जुर्माना लगाया । जिला अस्पताल में अवैध रुप से दुकान लगाने वालो की शिकायत कलेक्टर टी.एल. में प्राप्त होने के बाद आज निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार जिला अस्पताल परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार श्रीमती दुर्गा साहू, अतिक्रमण दस्ता अधिकारी एवं उपअभियंता शिव शर्मा, बाजार अधिकारी थानसिंग यादव, पटवारी टी.आर. सर्वे, के अलावा निगम कर्मचारी ईश्वर वर्मा, भुवन साहू, समेत निगम के अतिक्रमण दस्ता उपस्थित थे ।
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल परिसर मरच्युरी के आस-पास दुकान लगाने वालों को पहले भी दीपावली के पहले ही करीब दर्जन भर लोगों को हटाकर इस क्षेत्र में दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी गई थी । परन्तु त्योहार के बाद फिर से अवैध रुप से दुकानें लगाने के कारण कलेक्टर टी.एल. में शिकायत किया गया है कि जिला अस्पताल परिसर क्षेत्र में आवाजाही बढ़ गई है कई लोगों ने फिर से दुकानें लगाना चालू कचर दिया है। जिला अस्पताल परिसर क्षेत्र में चंद्रप्रकाश/डेरहराम, श्रीमती ताराबाई/महेश बरेकर, गौतम सिन्हा, श्रीमती शारदा चैधरी, जगदीश परेटर, शहजादा, चन्दू राव, शकील/अजमेर, अहमद, राहुल ताम्रकार, और वकील भाई/हाजी मो0 यूनुस के द्वारा पसरा लगाया जाता था जिनसे 200 रु0 से 1000 रु0 तक जुर्माना लेकर अस्पताल परिसर में दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी गई है।
नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण योजना के तहत जिले के सभी मंडलो में प्रशिक्षण शिविर आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में भाजपा नवागढ़ मण्डल की बैठक 26 नवम्बर गुरुवार को दोपहर 2 बजे माँ महामाया मन्दिर परिसर नवागढ़ में आयोजित की गई है। जिसमें बैठक के प्रभारी के रूप में भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान एवं जिला उपाध्यक्ष फिरतु राम साहू उपस्थित रहेंगें।
उपरोक्त जानकारी देते हुए चन्द्रपाल साहू मण्डल अध्यक्ष, मिन्टू बिसेन मण्डल महामंत्री एवं सुरेश साहू मण्डल महामंत्री ने अपील किया कि बैठक में नवागढ़ मण्डल से सम्बंधित प्रदेश/जिला/मण्डल/शक्ति केंद्र/बूथ पदाधिकारी, जिला पंचायत/जनपद पंचायत/नगर पंचायत/ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधिगण, सभी मोर्चाओ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं सहित समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।
भिलाई / शौर्यपथ / एक दिव्यांग के जन्मदिन पर भिलाई के महापौर व विधायक देवेंद्र यादव आज मसीहा बने। जन्म दिन पर महापौर ने उससे पूछा कि जन्म दिन पर क्या तोहफा चाहिए। तब दिव्यांग युवक ने कहा कि उसे कुछ नहीं सिर्फ एक बैटरी से चलने वाली ट्राईसिकल चाहिए। ताकि कहीं आने जाने में आसानी हो। महापौर ने उसे जन्म दिन की बधाई दी और साथ उससे वादा कि जल्द ही उसे एक बैटरी से चलने वाली ट्राईसायकल दिया जाएगा। इसके लिए महापौर यादव ने अपने संबंधित कर्मचारी को निर्देश देकर जल्द ही ट्राईसायकल उपलब्ध कराकर जानकारी देने का निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि श्रीकांत बारिक खुर्सीपार का रहने वाला है। हाउसिंग बोर्ड में पान दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। श्रीकांत ने बताया कि वह बचपन से ही दिव्यांग है। उसके पैर में समस्या है। जिस वजह से वह बैसाखी के सहारे से चलता है। लेकिन इससे भी ज्यादा दूर पैदल नहीं चल पाया। रोज घर से दुकान आने और दुकान का सामान खरीदी व अन्य जरूरी काम के लिए उसके पास कोई सुविधा संसाधन नहीं है। कहीं भी आने जाने के लिए उसे अपने छोटे भाई या अन्य किसी का सहारा लेना पड़ता है। रोज जब दुकान आता -जाता है जब भी उसे बाइक व सायकल से बिठाकर उसका भाई ले जाता है। तब वह आ जा पाता है। श्रीकांत का कहना है कि वह किसी पर बोध नहीं बनाना चाहता और खुद अपना काम करना चाहता है। किसी की मदद नहीं लेना चाहता। श्रीकांत ने बताया कि आज उसका जन्मदिन है। उसके जन्म दिन पर युवा महापौर देवेंद्र यादव उन्हे बधाई दी और ट्राईसिकल देना का वादा किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा निरंतर जारी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर में प्रतिदिन सैकड़ों हितग्राहियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाई का वितरण किया जा रहा हैं । आज माननीय सचिव के निर्देशानुसार शिविर में आने वाले हितग्राहियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें क्रम अनुसार टोकन का वितरित किया गया । इसके अलावा 190 मरीजों ने अपना नाम दर्ज कराये, 39 लोगों का टेस्ट किया गया। 12 हितग्राही श्रम विभाग से पंजीकृत पाया गया ।
गुरूवार 26 नवंबर को आजाद वार्ड 37 गौरा चौरा चांदमारी डिपरापारा अखा?ा भवन के पास, सिविल लाईन उत्तर वार्ड 47 दुर्गा मंदिर चैक के पास, पोटियाकला वार्ड दक्षिण वार्ड 54, कुंदरापारा पोटिया चैक आबादीपारा दुर्गा मंच के पास, तथा बघेरा वार्ड 56 दुर्गा मंच चैक इंदिरा मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जावेगा। नोडल अधिकारी सुशील कुमार बाबर ने सभी संबंधित उपअभियंताओं को स्लम स्वास्थ्य शिविर से संबंधित आवश्यक निर्देश दे दिये हैं । महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने इन वार्डो के निवासियों से अपील कर कहा कि किसी भी व्यक्ति विशेष को यदि खांसी, बुखार, सर्दी, या ब्लडप्रेशर, शूगर, पेट खराब, हाथ-पैर में दर्द आदि से संबंधित परेशानी होने पर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर में पहुॅचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करायें और नि:शुल्क दवाई प्राप्त करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा बोरसी स्थित मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय को आज पुन: प्रारंभ किये गये कार्यालय में बोरसी, पोटिया के निवासियों ने अमृत मिशन के तहत् नल कनेक्शन लगाने, न्यू आदर्श नगर में सड़क निर्माण और अमृत मिशन के पाइप लाईन में पानी नहीं आने की समस्या का आवेदन अधिकारियों के पास जमा कराये।
इस दौरान वार्ड पार्षद ज्ञानदास बंजारे, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, उपअभियंता राजकिशोर पालिया, आर0के0 जैन, कर्मशाला अधीक्षक बिरेन्द्र ठाकुर, उपअभियंता शिव शर्मा, विनोद मांझी, राजस्व विभाग से सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, योगेश शूरे व स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के वार्डो में गत 2 अक्टूबर से प्रारंभ मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय को शासन के दिशा निर्देश के तहत् कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बंद कर दिया गया था। जिसे आज बोरसी के मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय से पुन: प्रारंभ किया गया है । वार्ड कार्यालय में पोटिया वार्ड 52 का निवासी हीरा लाल सेवक ने सडक निर्माण का आवेदन जमा कराया। इसी प्रकार पोटियाकला वार्ड 53 निवासी ओमप्रकाश पाल ने नाले के समीप सड़क बनाने और बोरसी वार्ड 52 महाराण प्रताप नगर रोड बोरसी में सडक, नाली, नल कनेक्शन, प्रकाश व्यवस्था का आवेदन अनिल कुमार मिंज सहित करीब दस लोगों के हस्ताक्षर का आवेदन जमा कराया है। नगर निगम अधिकारियों ने सभी आवेदनों को पंजीबद्ध कर कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है। इस प्रकार प्रति शुक्रवार को वार्ड उरला स्थित मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, तथा प्रति सोमवार को बोरसी और प्रति बुधवार को आदित्य नगर के मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय में समस्याओं के आवेदन लेने के साथ सुनवाई की जायेगी।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन करने वाले आरसीएल विभाग में कार्यरत् 08 कार्मिकों को पाली/कर्म शिरोमणि पुरस्कार से स मानित किया गया। विदित हो कि 23 नवंबर, 2020 को कार्मिक-याँत्रिकी द्वारा इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिरोमणि पुरस्कार योजना का मुख्य उद्देश्य संयंत्र में कार्मिकों का कार्यस्थल में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए तकनीकी/प्रक्रियात्मक अनुशासन का पालन करने मेें असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, ऐसे कर्मठ कार्मिकों को पहचान देते हुए उन्हें स मानित करना है। जिसके तहत कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रत्येक माह में एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार प्रत्येक तिमाही में उत्कृष्ट कार्मिकों का चुनाव कर प्रदान किया जाता है। ताकि कार्मिक संयंत्र में सदैव स्व-प्रेरित होकर अपना कार्य सुरक्षित एवं बेहतर तरीके से करते रहें।
भिलाई / शौर्यपथ / यादव समाज की मांग पर महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 6 में 28.50 लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। यादव समाज के पास कोई भवन नहीं है। इसलिए महापौर ने यादव समाज के लिए इस डोमशेड के निर्माण कार्य करावा रहे हैं। यहां विविध सामाजिक व धार्मिक आयोजन किए जा सकेंगे। भिलाई यादव समाज हर साल धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन करती है। लेकिन समाज के पास आयोजन करने के लिए खुद का भवन नहीं है। ऐसे में समाज की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिस पर पहल करते हुए भिलाई नगर विधायक व महापौर श्री यादव ने 28.50 लाख की लागत से सेक्टर 6 पेट्रोल पंप के पास डोम शेड बनाने की घोषणा करने के साथ ही भूमिपूजन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि महापौर यादव ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज की पुरानी मांग थी। जब भी हम कहीं कार्यक्रम में मिलते तो इस विषय को लेकर जरूर चर्चा होती। लेकिन अब जल्द ही समाज को खुद का डोम शेड मिलेगा। जिससे समाज के लोगों में बहुत ही हर्ष का माहौल है।
महापौर ने आगे कहा कि आप लोगों ने बड़े स्नेह और आर्शीवाद से मुझे महापौर बनाया और विधायक भी बनाया है। सर्व समाज और सब के हित और विकास के लिए हमने काम किया है और लगातार काम कर रहे हैं। और शहर की जनता को परिणाम भी दिखने लगा है। हमने हुडको में बड़ा काम किया। बड़ा स्टेडियम बनावाया, गार्डन बनाया, सभी सड़कों पर पेवर ब्लाक लगा रहे हैं। सेक्टर 9 में फुटबाल स्टेडियम बनावा रहे है, सेक्टर 1 क्षेत्र में बड़ा भव्य गार्डन बनावा रहे है। सेक्टर 7 में बास्केटबॉल, डोम शेड आदि कई काम हो रहे हैं। सेक्टर 6 में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, सेक्टर 5 में करोड़ों के कई विकास कार्य हुए। सेक्टर 4 में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, सेक्टर 3 में डोम और गार्डन निर्माण, सेक्टर 2 में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं और सेक्टर 1 में रेलवे स्टेशन के पास बड़ा भव्य गार्डन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर परिषद के सदस्य साकेत चंद्राकर एवं सूर्यकांत सिन्हा, पार्षद मालती ठाकुर, दिनेश यादव, दिनशा तूमाने, एल्डरमैन नरसिंहनाथ एवं सुनील गोयल, युवा यादव कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव उमानाथ, उपाध्यक्ष अखिलेश, विक्रम, जेडी सिंह, महेंद्र, अजय , वीरेंद्र, सुरेश, झम्मन, अरुण, शांति, सुरेखा, पूनम चौधरी, शकुंतला, वंदना, जी याकूब, सौरभ दत्ता, निगम के सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता, उप अभियंता वसीम एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक तथा मोहल्ले वासी मौजूद रहे!
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
