August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    नवागढ़ / शौर्यपथ / बेमेतरा से भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने पाटेश्वर धाम स्थित संत बालक दास के आश्रम को हटाने संबंधी नोटिस दिये जाने की कड़ी निंदा की है । दीवान ने कहा कि आश्रम की भूमि से छेड़छाड़ की गयी तो उसका विरोध किया जाएगा । दीवान ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर धाम 1975 से परमपूज्य सदगुरुदेव राजयोगी बाबा की तपस्थली है । बाल योगेश्वर संत बालक दास सनातन धर्म के लिए कार्य कर रहे है । उस स्थान को हटाने वन मण्डलअधिकारी नोटिस जारी किया है जो गलत है धर्म के विरुद्ध कार्य है । ये स्थान पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों की आस्था का केंद है जहां पर कौशिल्या जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है जो हिन्दू समाज के लिए पूजनीय धर्म स्थल है । ऐसे जगह को हटाने का फरमान जारी कर सनातन धर्म से जुड़े छत्तीसगढ़ियों के भावनाओ पर कुठाराघात है । उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि जो नोटिस संस्था को भेजा गया है उसे वापस ले और संत बालक दास द्वारा संचालित इस धार्मिक स्थल को ससम्मान धर्म के प्रचार प्रसार करने में सहयोग करे ।
    दीवान ने कहा है इस संस्था को किसी भी प्रकार का नुकसान किया गया या संचालित धार्मिक कार्य मे बाधा डाला गया तो पूरे छतीसगढ़ की जनता खुल कर विरोध करेगी । सनातन धर्म से जुड़े लोग इस नोटिस से आक्रोशित है । संत बालदास का पूरे छत्तीसगढ़ में अनुयायी हजारों की संख्या में है । उनके द्वारा प्रदेश से लेकर पूरे देश में गोवंश गोसेवा को लेकर प्रचार प्रसार अनेक सभाएं व रामकथा का भव्य आयोजन होते रहता है व गो हत्या खिलाफ उनका क्रांतिकारी कदम सर्वविदित है। उनका जनमानस में बहुत बड़ा सम्मान है और उनके संस्था को हटाने का नोटिस भेज कर जनमानस में आक्रोश उत्पन्न किया गया है । वनमण्डलाधिकारी द्वारा नोटिस भेजना गलत व निंदनीय है ।

    धमतरी / शौर्यपथ / बच्चों को जैपनीज इंसेफ्लाइटिस से बचाने के लिए ज़िले में आज से 18 दिसंबर तक जेई टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा । इस टीकाकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मस्तिष्क ज्वर से सुरक्षित करना है । जेई टीकाकरण अभियान में एक वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा जायेगा । जिसमें लगभग 2 लाख से ज़्यादा बच्चे लाभांवित होंगे ।
    जैपनीज इंसेफ्लाइटिस टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके तुर्रे ने कहा,जेई टीकाकरण कार्यक्रम एक अभियान के रूप में ज़िले में चलाया जाएगा जिसमें 1 से 15 वर्ष तक के आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा । जिसकी शुरुआत आज से की गई है ।
    जैपनीज इंसेफ्लाइटिस टीकाकरण की शुरुआत प्रदेश में 4 वर्ष पूर्व सुकमा जिले से की गई थी । भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप 5 जिले दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, कोंडागांव और धमतरी में भी यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । बच्चे को मस्तिष्क ज्वर से बचाने के लिए उनका टीकाकरण कराना विभाग के साथ-साथ माता पिता की भी जिम्मेदारी है । ज़िले में कोई भी बच्चा ना छूटे इसके लिए जनप्रतिनिधियोंऔर आमजनों से भी अपील की गई है साथ ही उनका सहयोग भी लिया जाएगा ।
    जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीके साहू ने जानकारी देते हुए बताया, यह एक तरह का वायरल इंसेफ्लाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) है यह फ्लैविवायरस नामक विषाणु से इंसानी शरीर को प्रभावित करता है ।क्यूलेक्स मच्छर की प्रजाति से यह इंसानों में फैलता है । संक्रमित मच्छर के काटने से बीमारी का फैलाव मलेरिया की भांति होता है । घरेलू पालतू जानवरों में यह विषाणु भी पाए जाते हैं ।
    डॉ साहू ने बताया, धमतरी ज़िले के समस्त विकासखण्ड के लगभग 2 लाख 7,636 बच्चों का जेई टीकाकरण किया जाना है । विकासखण्ड गुजरा में 46,061 बच्चे, विकासखण्ड कुरूद में 56,964 विकासखण्ड मगरलोड में 30,315, विकासखण्ड नगरी में 48,713 और धमतरी शहर में 25,583 बच्चे इस अभियान के तहत कवर किए जाएंगे । जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत सहयोग करेंगे विशेष रूप से इस कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि एवं आमजन को सहयोग करने के लिए भी कहा गया है

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / निगम प्रशासन छठ पूजा के बाद घाट और तालाबों की सफाई में जुटा हुआ है। पानी में तैर रहे फूल, पूजन सामग्री इत्यादि को जाली से खींचकर बाहर निकाला जा रहा है। सूखने के बाद सफाई वाहन से भरकर फूलमाला और कचरे को एसएलआर सेंटर पहुंचाया जा रहा है। ताकि उससे जैविक खाद तैयार किया जा सके। तालाब परिसर में स्वीपिंग का कार्य किया जा रहा है! तालाबों की सफाई के लिए प्रत्येक जोन के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सफाई के लिए कर्मचारियों का दल तैयार किया गया है! बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए तालाब परिसर पहुंचते हैं! शिवाजी नगर क्षेत्र के स्वच्छता प्रभारी महेश पांडे ने बताया कि छठ पर्व में पूजन सामग्री के लिए उपयोग किए जाने के बाद बचे हुए अवशेष की सफाई करने का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए खुर्सीपार क्षेत्र के तालाबों की सफाई के लिए 60 स्वच्छता कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं! छठ पूजा संपन्न होने के बाद पुष्प, गन्ने के छिलके, पटाखों के कचरे की सफाई की जा रही है! जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर क्षेत्र में स्मृति नगर पुलिस चौकी के पास स्थित अटल बिहारी वाजपेई सरोवर, वार्ड क्रमांक 4 सुपेला संजय नगर स्थित तालाब, वार्ड क्रमांक 6 शीतला तालाब, वार्ड क्रमांक 7 दाऊबाड़ा तालाब, आमा तलाब, वार्ड क्रमांक 9 लिम्हा तालाब, नेहरू नगर भेलवा तालाब ( गुरु नानक देव सरोवर), हुडको स्थित तालाब! जोन क्रमांक 2 अंतर्गत कुरूद नकटा तालाब (वर्तमान नाम देवदास बंजारे तालाब ), कैंप वन स्थित तालाब, घासीदास नगर स्थित तालाब एवं वार्ड क्रमांक 26 हाउसिंग बोर्ड स्थित सूर्यकुंड तालाब! जोन क्रमांक 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 बैकुंठ धाम स्थित तालाब एवं वार्ड क्रमांक 50 सेक्टर दो स्थित तालाब! जोन क्रमांक 4 अंतर्गत बापू नगर स्थित तीन तालाब (वर्तमान नाम महात्मा गांधी सरोवर), वार्ड क्रमांक 28 दर्री तलाब (वर्तमान नाम शहीद चुम्मन यादव सरोवर), वार्ड 28 सूर्यकुंड तालाब, वार्ड क्रमांक 29 स्थित तालाब, वार्ड क्रमांक 38 निगम कार्यालय के पीछे स्थित तालाब ( वर्तमान नाम शहीद वीर नारायण सिंह सरोवर)! इन सभी तालाबों में छठ पूजा का आयोजन हुआ था! छठ पर्व के बाद अब निगम क्षेत्र में स्थित तालाबों की सफाई कराई जा रही है!

    पटना / शौर्यपथ / बिहार चुनाव 2020 रिजल्ट में बेइमानी का आरोप लगाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पर गठन के बाद से ही हमलावर हो गए हैं। नियुक्ति घोटाले के आरोपी कुछ घंटों के लिए शिक्षा मंत्री रहे मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद अब तेजस्वी के निशाने पर नीतीश कुमार के एक और मंत्री अशोक चौधरी आ गए हैं।

    तेजस्वी ने रविवार की सुबह अशोक चौधरी पर हमला करते हुए एक खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि - साहित्यिक चोरी के दोषी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश जी के मुकुट मणि, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री श्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है, CBI जाँच कर रही है, कोर्ट में केस है। इनकी निष्कपटता देखिए। कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार Not a big deal

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / एक जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन को पूरी तरह से खत्म कर रही है।
    एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने बताया कि केंद्र सरकार 31 दिसम्बर तक 100 फीसदी करना चाहती है। ऐसे में यदि वाहन मालिक ने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया तो हाईवे पर एक जनवरी से असुविधा हो सकती है। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर को केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके बाद लखनऊ के इटौंजा और दखिना टोल प्लाजा पर एक जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। वर्तमान में दोनों टोल प्लाजा पर दो कैश लेन भी है।
    यहां से प्राप्त करें फास्टैग
    नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप फास्टैग को बैंक और पेट्रोल पंप से भी खरीद सकते है। बैंक से फास्टैग खरीदते समय आप ध्यान रखें कि जिस बैंक में आपका खाता है। उसी बैंक से आप फास्टैग खरीदे।

    फास्टैग के लिए ये दस्तावेज जरूरी
    फास्टैग खरीदने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस का फोटो कॉपी और अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन चाहिए होगा। वहीं आप फोटो आईडी के तौर पर आधार कार्ड और पासपोर्ट या पैन कार्ड का भी प्रयोग कर सकते हैं।

    कितने में मिलेगा फास्टैग
    एनएचएआई के अनुसार आप फास्टैग को किसी भी बैंक से 200 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं आप फास्टैग को कम से कम 100 रुपये से रिचार्ज करा सकते हैं। सरकार ने बैंक और पेमेंट वॉलेट को रिचार्ज पर अपनी ओर से कुछ अतिरिक्त चार्ज लगाने की छूट दी है।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारत में कोरोना के संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। कुछ रिपोर्ट्स का भी दावा है कि ठंड के दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तो बीते कई दिनों से लगातार इसके मामले बढ़ रहे हैं। कई राज्यों ने अपने बड़े-बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने की भी घोषणा की है।
    मध्य प्रदेश के इंदौर, गुजरात के सूरत और राजकोट में 21 नवंबर की रात से नाइट कर्फ्यू लगा दी गई है। इंदौर में लोग रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं। साथ ही गुजरात के दोनों शहरों में इसकी समय सीमा रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक रखी गई है।
    हालांकि, नाइट कर्फ्यू के दौरान फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों और आवश्यक सेवा में शामिल लोगों को छूट दी गई है। आपको बता दें कि इंदौर में कल कोरोना के 546 नए पॉजिटव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण का कुल आंकड़ा 37,661 हो गया है। वहीं अगर गुजरात की बात करें तो कल यहां 1,515 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कोरोना के कुल मामले 1,95,917 हो गए। इनमें 13,285 एक्टिव केस हैं।

    राजस्थान के 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू, मास्क नहीं लगाने पर अब 500 रुपये जुर्माना
    राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित आठ जिला मुख्यालयों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में धारा 144 लगाई गयी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार रात को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में ये फैसले किए गए। बैठक में सर्दी और त्योहारी सीजन के कारण संक्रमण के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के उपायों पर विचार हुआ।

    बैठक में यह निर्णय किया गया कि संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित आठ जिला मुख्यालयों (जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर व भीलवाड़ा) के नगरीय क्षेत्र में बाजार, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल व अन्य वाणिज्यिक संस्थान शाम सात बजे तक ही खुले रहेंगे। इन आठ जिला मुख्यालयों के नगरीय क्षेत्र में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। वहीं मास्क नहीं पहनने पर लगाया जाने वाला जुर्माना 200 रुपये से बढ़ाकर अब 500 रूपये कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान विवाह समारोह में जाने वाले, दवाइयों सहित अति आवश्यक सेवाओं से संबंधित लोगों तथा बस, ट्रेन व हवाई जहाज में सफर करने वालों को आवागमन की छूट होगी।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को ओबामा ने 'साठ बरस से ऊपर की उम्र की आकर्षक महिला' के तौर पर याद किया है. 'जो पारंपरिक साड़ी पहने हुई थीं. उनकी मर्मभेदी काली आंखें और मौजूदगी शाही अंदाज़ वाली थी.'

    "यूरोपीय मूल वाली ये महिला पहले मां की जिम्मेदारी निभाते हुए घर तक सीमित थीं. 1991 में श्रीलंका के अलगाववादी आत्मघाती हमलावर के हाथों पति की मौत के बाद, अपने दुख से उबरकर वो परिवार की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए अहम राष्ट्रीय नेता के तौर पर उभरीं."

    इटली में जन्मी सोनिया गांधी के पति राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री रहे थे. 1991 में तमिलनाडु राज्य की एक रैली में एक आत्मघाती हमलावर ने उनकी हत्या कर दी थी.

    ओबामा ने लिखा है कि डिनर के दौरान सोनिया गांधी बोल कम रहीं थीं और सुन ज़्यादा रही थीं. "नीतिगत मुद्दों को वो सावधानी से मनमोहन सिंह की ओर मोड रही थीं और कई बार चर्चा का रुख अपने बेटे की ओर ले जाने की कोशिश करतीं."

    "हालांकि, मुझे ये साफ़ हो गया कि उनकी सत्ता का आधार चतुराई और शक्ति संपन्न बुद्धिमता है."

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के संस्मरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नर्वस नेता बताने की बात पर राजनितिक बवाल तो हो ही रहा किन्तु उसी संस्मरण में ऐसी कई बाते भी कही गयी जिस पर अगर गौर किया जाए तो यही संस्मरण की दुहाई देते हुए जो आज बराक ओबामा की बात का समर्थन कर रहे वही विरोध करने लगेंगे . अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति नहीं जहाँ अपने 2011 के संस्मरण में देश में भाजपा के विभाजन कारी नीति का भी उल्लेख किया है जो साल 2014 में सच हुआ .

    भारत के भविष्य के बारे में क्या लिखा?
    ओबामा लिखते हैं कि आज का भारत "एक कामयाब कहानी है जो कई सरकार बदलने, राजनीतिक दलों के बीच तीखी तकरार, कई सशस्त्र अलगाववादी मूवमेंट और हर तरह के भ्रष्टाचार के घोटालों को झेल चुका है."

    लेकिन उन्नत लोकतंत्र और मुक्त अर्थव्यवस्था के बावजूद भारत अब भी 'गांधी की कल्पना वाले समतावादी, शांतिपूर्ण और सहअस्तित्व वाले समाज की छवि से कम ही मेल खाता है. असमानता चरम पर है और हिंसा 'भारतीय जीवन का हिस्सा बनी हुई है.'

    ओबामा लिखते हैं कि नवंबर की उस शाम मनमोहन सिंह का घर छोड़ते वक़्त वो सोच रहे थे कि जब 78 साल के प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से अलग होंगे तो क्या होगा?

    ओबामा ने लिखा है, "क्या मशाल कामयाबी के साथ राहुल गांधी तक पहुंच जाएगी, उनकी मां ने जो नियति तय की है वो पूरी होगी और बीजेपी ने जो विभाजनकारी राष्ट्रवाद पेश किया है, उसे दरकिनार करते हुए कांग्रेस का दबदबा कायम रहेगा? "

    "न जाने क्यों, मुझे संदेह था. ये मिस्टर सिंह की ग़लती नहीं थी. उन्होंने अपनी भूमिका निभाई, शीतयुद्ध के बाद के तमाम उदारवादी लोकतांत्रिक देशों की राह पर चलते हुए: संवैधानिक व्यवस्था को कायम रखते हुए, रोजमर्रा के काम और अक्सर जीडीपी को ऊपर करने के तकनीकी काम करते हुए और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाते हुए.

    "मेरी ही तरह वो भी ये ही भरोसा करते हुए आए थे कि हम सभी लोकतंत्र से यही उम्मीद रख सकते हैं, ख़ासकर भारत और अमेरिका जैसे बड़े, बहुजातीय बहुधार्मिक समाज में."

    लेकिन ओबामा ने ख़ुद भी पाया कि "हिंसा, लालच, भ्रष्टाचार, राष्ट्रवाद, नस्लभेद और धार्मिक असहिष्णुता जैसी मानवीय लालसाएं अपनी अनिश्चिताओं और नैतिकता को पीछे छोड़ते हुए दूसरों को छोटा ठहराने की निरर्थकता, जैसे तमाम कारक इतने मजबूत है कि किसी भी लोकतंत्र के लिए इन पर स्थायी तौर पर रोक लगाना मुमकिन नही है."

    "ये हर जगह इंतज़ार में रहते हैं, जब भी तरक्की की रफ़्तार मंद होती है या फिर आबादी का स्वरुप बदलता है या फिर कोई करिश्माई नेता लोगों के डर और असंतोष की लहर पर सवार होता है, ये उभरकर ऊपर आ जाते हैं." ओबामा के सवाल का जवाब 2014 में मिला जब नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की.

    ओबामा 2015 में दोबारा आए. तब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री थे और ओबामा पद पर रहते हुए दो बार भारत की यात्रा करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने. लेकिन पूर्व राष्ट्रपति के संस्मरणों का पहला हिस्सा 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के साथ ख़त्म होता है. उम्मीद की जा रही है कि दूसरे हिस्से में वो नरेंद्र मोदी को लेकर राय जाहिर करेंगे. ( साभार बीबीसी हिंदी )

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश के मुस्लिम प्रतिनिधियों से कहा है कि वो कट्टरपंथी इस्लाम को नष्ट करने के लिए 'रिपब्लिकन मूल्यों के चार्टर' को स्वीकार करें. बुधवार को राष्ट्रपति फ़्रेंच काउंसिल ऑफ़ द मुस्लिम फेथ (सीएफसीएम) के आठ नेताओं से मिले और कहा कि इसके लिए उन्हें 15 दिनों की मोहलत दी जाती है.

    उनके अनुसार, इस चार्टर में दूसरे मुद्दों के अलावा दो ख़ास बातें शामिल होनी चाहिए: फ़्रांस में इस्लाम केवल एक धर्म है, कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं और इस लिए इसमें से सियासत को हटा दिया जाए. और फ़्रांस के मुस्लिम समुदाय में किसी भी तरह के 'विदेशी हस्तक्षेप' पर प्रतिबंधित लगाना पड़ेगा.

    राष्ट्रपति का कड़ा रुख पिछले महीने देश में तीन संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी हमलों के बाद से देखने को मिल रहा है. इन हमलों में 16 अक्टूबर को एक 47 वर्षीय शिक्षक की हत्या भी शामिल है, जिसने अपनी एक क्लास में पैग़ंबर मोहम्मद के कुछ कार्टून दिखाए थे.

     रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति और अपराधों पर नियंत्रण के संबंध में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर स्थित निवास कार्यालय में 11 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रहे है बैठक में प्रदेश के सभी संभाग के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision