August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    नई दिल्ली / शौर्यपथ /बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार गुरुवार को समाप्त होने से चंद घंटे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया. सीएम नीतीश कुमार ने पूर्णिया जिले के धमदाहा में जेडीयू की चुनावी रैली में कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार यहां जेडीयू प्रत्याशी लेसी सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग मिलकर लेसी सिंह को भारी मतों से विजय बनाइएगा.
    नीतीश कुमार ने कहा, "आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और ये मेरा आखिरी चुनाव है...अंत भला तो सब भला..बताइये जिताइयेगा ना लेसी सिंह को?"
    इससे पहले किशनगंज की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि किसी में इतना दम नहीं है कि वो हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे. इसी दिन योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी सभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर फेंकने की बात कही थी.
    तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान किशनगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने ये बात कही, जहां मुसलमानों की अच्छी खासी आबादी है. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये उनकी सरकार द्वारा किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया. उनका इशारा नागरिकता संशोधन कानून की तरफ था. उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलना ही हमारा धर्म है. उन्होंने भाषण के एक अंश का वीडियो क्लिप साझा करते हुए ट्वीट किया है, "सब को साथ ले कर चलना ही हमारा धर्म है.. यही हमारी संस्कृति है.. सब साथ चलेंगे तो बिहार आगे बढ़ेगा.."

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम एक पत्र लिखा है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा - मुझे नीतीश सरकार की जरूरत है ताकि बिहार में विकास ठप न हो.
    उन्होंनेबड़ी संख्या में मतदान के लिए लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि युवा-बुजुर्ग, गरीब, किसान सभी ने जिस तरह से वोट देने के लिए आगे आए हैं, वह आधुनिक और नए बिहार की तस्वीर दर्शाता है. लोकतंत्र के इस महापर्व में बिहार के मतदाताओं का जोश हमें और ज्यादा उत्साह से काम करने को प्रेरित करता है. सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास पर चलते हुए एनडीए सरकार बिहार के गौरवशाली अतीत को फिर से स्थापित करने के प्रतिबद्ध है.
    बिहार चुनाव का पूरा फोकस विकास पर केंद्रित रहा. एनडीए सरकार ने पिछले वर्षों में जो कार्य किए. उसका न केवल रिपोर्ट कार्ड पेश किया, बल्कि जनता के सामने आगे का विजन भी रखा. जनता को भरोसा है कि बिहार का विकास एनडीए सरकार ही करती है. बेहतर बुनियादी ढांचे का विकास और कानून का राज एनडीए सरकार ही करती है. अव्यवस्था और अराजकता के माहौल में नवनिर्माण संभव नहीं है. वर्ष 2005 के बाद से बिहार में माहौल बदला और नवनिर्माण आरंभ हुआ.
    एनडीए ने बिहार में बिजली, सड़क-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में बहुत काम किया है. बिहार को अभाव से आकांक्षा की ओर ले जाना एनडीए सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है. शौचालय, घर-घर गैस, जलापूर्ति, गरीब को बैंक से जोड़ने तक सब कुछ बिहारवासियों के वोट की ताकत से ही संभव है. प्रधानमंत्री आवास योजना से घर मिला तो मुद्रा योजना से गरीब जरूरतमंदों को कर्ज मिला. वृद्धावस्था में पेंशन से लेकर बीमा की सुरक्षा दी गई है.

    खेल /शौर्यपथ / कठिन चुनौतियों से पार पाकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद का सामना आईपीएल एलिमिनेटर में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा तो वह जीत की इस लय को कायम रखते हुए खिताब की ओर अगला कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत के बाद दूसरे चरण में दमदार प्रदर्शन करके सनराइजर्स ने अंकतालिका में आरसीबी से ऊपर तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई।
    टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिरी मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे से एकदम विपरीत रहा। आरसीबी लगातार चार मैच हारकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही, जबकि सनराइजर्स ने जीत की हैट्रिक लगाई। सनराइजर्स ने आखिरी तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और शीर्ष पर रही मुंबई इंडियंस को हराया। 'करो या मरो' के आखिरी मुकाबले में मुंबई को दस विकेट से हराकर उसका हौसला बुलंदी के सातवें आसमान पर है।
    इसका श्रेय डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा की शुरुआती जोड़ी को जाता है। दोनों ने दिल्ली के खिलाफ 107 और मुंबई के खिलाफ 151 रन की साझेदारी की। वॉर्नर अभी तक 14 मैचों में 529 रन बना चुके हैं, जबकि साहा ने तीन मैचों में 184 रन बनाकर साबित कर दिया कि शुरुआती मैचों में उन्हें नहीं उतारकर टीम प्रबंधन ने चूक की थी। वॉर्नर और साहा का प्रदर्शन इतना उम्दा रहा कि मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग और जैसन होल्डर को कुछ करना ही नहीं पड़ा।
    गेंदबाजी में सनराइजर्स के पास संदीप शर्मा, होल्डर, शाहबाज नदीम, टी नटराजन और राशिद खान जैसे फॉर्म में चल रहे गेंदबाज हैं। संदीप ने पावरप्ले में और नटराजन ने डैथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद बीच के ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं। दूसरी ओर विराट कोहली की आरसीबी को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। लगातार चार मैच हारकर टीम का आत्मविश्वास हिल गया होगा। कप्तान कोहली का फोकस हालांकि पिछले प्रदर्शन को भुलाकर अगले तीन मैच के साथ खिताब जीतने पर होगा।
    दिल्ली के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। आरोन फिंच की जगह खेलने उतरे जोश फिलिप ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। युवा देवदत्त पडीक्कल ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। कोहली और एबी डिविलियर्स को इस मैच में अपेक्षा के अनुरूप खेलना होगा। गेंदबाजी में नवदीप सैनी की वापसी संभव है जो चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे। मोहम्मद सिराज, इसुरु उडाना, क्रिस मौरिस तेज गेंदबाजी का, तो वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल स्पिन का जिम्मा संभालेंगे।
    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडीक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
    सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।
    विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडीक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, इसुरु उडाना, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम ज़म्पा।
    डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

     शौर्यपथ / इन दिनों हर दूसरे व्‍यक्ति‍ से बात करते हुए लगता है कि जैसे आपकी फि‍टनेस का सबसे बड़ा दुश्‍मन घी ही है। इसके बाद मुझ जैसे कई लोगों ने घी की जगह रिफाइंड ऑयल का इस्‍तेमाल करना शुरू कर दिया। पर क्‍या आप जानती हैं कि क्‍या होता है आपके इस निर्णय का आपकी सेहत पर असर? आइए पता करते हैं।
    किचन में काम करते हुए अक्सर दिमाग हमारे खाने के पोषक तत्वों और गुणवत्ता की ओर चला ही जाता है। अगर आप भी पकौड़े तलते हुए ये सोच रही हैं कि यह तेल आपकी सेहत पर क्या प्रभाव डालता है, तो आपके सवाल का जवाब हम देंगे। ताकि आप समझ सकें कि घी और रिफाइंड ऑयल में से क्‍या है आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए बेहतर।
    ‘हेल्दी फैट’ को लेकर चर्चा पिछले कुछ समय में बढ़ी है और यह सवाल हर किसी के मन में है कि वो जो फैट ले रहे हैं वह अच्छा है या बुरा। अब तक फैट को डाइट का दुश्मन और मोटापे का कारण मान लिया जाता था। यही कारण है कि फैट विलेन की भूमिका में आ गया था और लोगो ने फैट के सभी स्रोतों को अपनी डाइट से बाहर कर दिया। मगर हाल ही में फैट का महत्व लोगों को समझ आया है और गुड फैट यानी हेल्दी फैट डाइट में वापस लौट रहे हैं।
    क्या हैं हेल्दी फैट?
    अगर आप फिटनेस के प्रति जागरूक हैं, तो आपने हेल्दी फैट (Healthy Fat) के बारे में जरूर सुना होगा। एवोकाडो से लेकर मछली और अंडों में हेल्दी फैट होता है। आसान भाषा में कहें, तो फैट दो प्रकार के होते हैं- सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड। सैचुरेटेड फैट आपके दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं अनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल और इंफ्लामेशन बढ़ाते हैं और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
    अब लौटते हैं अपने मुख्य प्रश्न की ओर- घी और रिफाइंड तेल में से क्या ज्यादा बेहतर है?
    पहले बात करते हैं घी की
    यह तो आप जानती ही होंगी कि घी दूध से बनता है। दूध को मथकर फैट निकाला जाता है जिसे मक्खन कहते हैं। इस मक्खन को उबालकर इसका पानी खत्म कर दिया जाता है और शुद्ध रूप में हमें मिलता है घी। घी में लैक्टोज नहीं होता इसलिए लैक्टोज इंटोलेरेंट लोग भी घी का प्रयोग कर सकते हैं।
    घी में सैचुरेटेड फैट होता है जो घी को शरीर के लिए फायदेमंद बनाता है। इसके साथ ही घी में कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड होता है, जो घी को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बनाता है। घी गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
    इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार घी फैट का सबसे हेल्दी रूप है। इसमें ब्यूटाइरेट होता है जो पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है। साथ ही घी में विटामिन ए, ई और विटामिन के होते हैं। इसके अतिरिक्त घी सेलेनियम, आयोडीन और फैटी एसिड्स का अच्छा स्रोत है।
    लेकिन हम आपको बता दें, घर का बना शुद्ध घी ही फायदेमंद होता है। बाजार के घी को प्रोसेस किया जाता है जिससे उसकी गुणवत्ता काफी कम हो जाती है।
    अब बात करते हैं रिफाइंड तेल की
    रिफाइंड तेल कई अलग अलग सीड्स से प्राप्त हो सकता है। जैतून का तेल, सोयाबीन तेल, सनफ्लॉवर ऑयल और मूंगफली का तेल इसके कुछ उदाहरण हैं। इसलिए सभी तेलों की अलग-अलग खूबियां होती हैं।
    रिफाइंड तेल पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स से लैस होते हैं, जो इंफ्लामेशन के लिए जिम्मेदार होते हैं।
    तेल का स्मोकिंग पॉइंट ज्यादा होता है यानी इसे अधिक गर्म तापमान पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यही कारण है कि तलने के लिए तेल का ही प्रयोग होता है।
    सेलेब्रिटी शेफ और नूट्रिशनिस्ट तरला दलाल मानती हैं कि कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो कोई भी तेल हानिकारक नहीं है। पर जब अत्यधिक इस्तेमाल करेंगी तो हर तेल हानिकारक होगा।
    बाजार में फोर्टिफाइड तेल मौजूद हैं जिनमें विटामिन्स और मिनरल्स अलग से मिलाए जाते हैं।
    तो क्या है अंतिम निष्कर्ष?
    हर तेल बराबर रूप से फायदेमंद नहीं है। अगर आप फोर्टिफाइड रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करती हैं, तो यह फायदेमंद है।
    घी का प्रयोग तलने के लिए नहीं करना चाहिए क्योंकि उसका स्मोकिंग पॉइंट कम है। दाल, रोटी या छौंक में घी का इस्तेमाल करें जबकि तलने, भूनने के लिए नारियल, सरसों, सोयाबीन या मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करें। ताड़ के तेल का इस्तेमाल करने से बचें।
    याद रखें, आप बिना घी-तेल का भोजन करने के बाद भी अगर कोई एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो यह उतना ही अनहेल्दी है। आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे भोजन के साथ-साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है।

    सेहत / शौर्यपथ / वजन कम करने के लिए सबसे पहले चावल छोड़ने की सलाह दी जाती है लेकिन अगर आपको चावल बहुत पसंद है और रोजाना मील का हिस्सा है, तो चावल को छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है।डाइटीशियन्स की मानें, तो चावल को खाते हुए भी वजन कम किया जा सकता है लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है चावल को सही तरीके से खाया जाए, आइए जानते हैं कुछ टिप्स-
    सिंगल मील में खाएं चावल
    कोशिश करें, कि सिंगल मील में चावल की एक ही सर्विंग लें। इससे आपकी कैलोरी इन्टेक कम हो जाएगी क्योंकि चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पहले से ही ज्याजदा होती है, इसलिए खाने की थाली में अन्यी कोई भी ऐसी चीज न परोंसे, जिसमें ज्यादा कार्ब हो।
    सब्जियों के साथ पकाएं चावल
    चावल में अपनी मनपसंद सब्जिथयां डाल कर पकाएं। सब्जि यों में ढेर सारा प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक फुल रखने में मदद करेगा। राइस को हेल्दी बनाने के लिये इसमें बींस, शिमला मिर्च, ब्रोकोली, टोफू, पनीर और चिकन आदि मिला सकते हैं।
    चावल फ्राई न करें
    चावल को न तो फ्राई करें और न ही इसे क्रीम के साथ मिक्सन करें। इसे हमेशा पानी के साथ उबाल कर ही पकाएं। चावल बनाते समय अतिरिक्त पानी को भी फेंक दें। इससे चावल में मौजूद स्टा र्च निकल जाएगा।
    ब्राउन चावल खाएं
    आप अगर दिन में दो बार चावल खाना चाहते हैं, तो वाइट राइस की जगह ब्राउन राइस खाएं।इसमें फैट और स्टार्च की मात्रा कम होती है जिससे वजन कंट्रोल रहता है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिका निगम और भ्रष्टाचार एक दुसरे के पर्याय बनते जा रहे है . संधारण मद के नाम पर ऐसे कई कार्य हो जाते है और मनमानी रकम का आहरण कर लिया जाता है इसका अगर बारीकी से निरिक्षण करे तो साल भर में करोडो के नुक्सान वाली दुर्ग निगम के करोडो खर्च संधारण में ही होते है किन्तु इन मद के आड़ में बड़ा खेल चलता है लेन देन का जिस पर सब मौन है .
    पहले 20 सालो से सत्ता में रही भाजपा में चला संधारण मद का खेल जिसमे अधिकतर पार्षदों की चांदी हो गयी . भाजपा राज में ऐसे कई वार्ड रहे जिसमे पार्षद किसी भी दल का हो संधारण मद का खुल कर बंदरबाट हुआ शौर्यपथ समाचार पत्र द्वारा ऐसे कई संधारण मद के कार्यो को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया किन्तु इस मद और इसके काम से अधिकतर पार्षदों को शायद लाभ होता होगा तभी मौन रहे और संधारण मद से बनी हुई सडक पर फिर सडक बन गयी , गड्ढे भरने के नाम पर जाने कितने लाखो के बिल निकल गए किन्तु स्थिति जस की तस , जो निगम की संपत्ति नहीं जिसके संधारण का कार्य निगम की जिम्मेदारी नहीं उस पर भी निगम द्वारा लाखो खर्च किये जाते रहे जैसा कि पिछले साल का ही मामला है पटेल चौक से साइंस कॉलेज तक के डिवाईडर का जिसके संधारण की जिम्मेदारी जिला पीडब्ल्यूडी विभाग की थी किन्तु तब भी बिना निविदा के इस डिवाईडर की पोताई का कार्य ईई गोस्वामी द्वारा अपने किसी ख़ास ठेकेदार को दिया गया लाखो के इस कार्य के कुछ समय बाद इसकी टूट फुट की मरम्मत हुई और इस तरह निगाम्के लाखो पानी में बह गए .
    ऐसे ही एक मामले में तकिया पारा वार्ड में वाटर फाउंटेन का है जिसमे लाखो के संधारण का कार्य तो हो गया किन्तु लाखो खर्च करने के बाद भी वाटर फाउंटेन कुछ घंटे भी नहीं चला और ये हाल है दुर्ग निगम के पीडब्ल्यूडी प्रभारी के वार्ड का . अगर पीडब्ल्यूडी प्रभारी के वार्ड के कार्य में ही इतनी लापरवाही हो सकती है तो शहर की जनता अंदाज लगा ले कि किस तरह की लापरवाही शहर के अन्य हिस्सों में कार्य के दौरान होती होगी . शहर की व्यवस्था को देखने और सुचारू रूप से चलाने के लिए जनता ने सरकार चुनी और जनता के प्रतिनिधि के तौर पर वार्ड पार्षदों को निगम में भेजा . शहर के मेयर जो संगठन की राजनीती करते आ रहे थे सक्रीय राजनीती में सभी का सम्मान करते हुए भरपूर प्रयास कर रहे है कि निगम सुचारू चले . जैसा कि सभी को मालूम है कि दुर्ग कांग्रेस के दो वरिष्ठ पार्षद मदन जैन और अब्दुल गनी दोनों ही महापौर के प्रबल दावेदार थे किन्तु महापौर के चयन के बाद निगम के सबसे महत्तवपूर्ण पद पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी दोनों वरिष्ठ पार्षदों में से महापौर ने अब्दुल गनी के सुपुर्द करी किन्तु इन 10 महीनो के कार्यकाल में जनप्रतिनिधि खुले में चर्चा के अपेक्षा बंद कमरों में चर्चा में ज्यादा व्यस्त रहे , निगम के कार्य बिना निविदा के आरम्भ होते गए और मनपसंद ठेकेदारों को कार्य मिलता रहा जो ज्यादा सलामी दे उसे ज्यादा कार्य की तर्ज पर नियमो की लगातार अवहेलना होती रही किन्तु अनुभवी पीडब्ल्यूडी प्रभारी गनी मौन रहे , उनके खुद के वार्ड में संधारण मद से लाखो खर्च के बाद भी वाटर फाउंटेन की हालत जस की तस यहाँ तक की उस फाउंटेन में पानी की व्यस्था भी नहीं ना ही निकासी की फिर भी प्रभारी मौन , इंजिनियर मौन , ईई मौन आखिर शहर में सुशासन की उम्मीद की किरण कभी रोशन होगी या फिर जनता अगले चुनाव और नए वादों के लिए तैयार है ?

    सेहत / शौर्यपथ / राजस्थान के झुंझुनू जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण के तहत बच्चों को बीमारी और कमजोरी से बचाने के लिए विटामिन 'ए' की खुराक पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार किया है। इस प्लान में नौ माह से पांच साल तक के दो लाख दो हजार 934 बच्चे कवर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विटामिन ए कार्यक्रम 3० अक्टूबर से लॉन्च किया गया है। जिसके तहत 3० नवंबर तक इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।
    इसमें निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को शत-प्रतिशत विटामिन 'ए' की खुराक पिलाई जाएगी। बच्चों को आंखों सहित विभिन्न बीमारी और कमजोरी से बचाने के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित किया जाएगा। इस में आशा सहयोगिनी भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगी।
    उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरोत्तम जांगिड़ ने बताया कि इस कार्य में आंगनबाड़ी में दर्ज कुपोषित बच्चों के अलावा नौ महीने से पांच साल तक के सभी बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए अलग से कोई विशेष कैटेगरी जारी नहीं की गई है।

    धर्म संसार /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा और अराधना करने से मन की मुरादें पूरी हो जाती हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। जिससे भक्तों को धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
    कहते हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जिन जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह का दोष होता है, उनके जीवन की भी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उनकी सुननी या पढ़नी चाहिए। कहते हैं कि आरती सुनने या पढ़ने से ही पूजा संपन्न होती है। जानिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कौन-सी आरती पढ़नी या सुननी चाहिए-
    श्री बृहस्पतिवार की आरती- ॐ जय बृहस्पति देवा-
    ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
    छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
    ॐ जय बृहस्पति देवा।।
    तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
    जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
    ॐ जय बृहस्पति देवा।।
    चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
    सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
    ॐ जय बृहस्पति देवा।।
    तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
    प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
    ॐ जय बृहस्पति देवा।।
    दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
    पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।
    ॐ जय बृहस्पति देवा।।
    सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
    विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।
    ॐ जय बृहस्पति देवा।।
    जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
    जेष्टानंद बंद सो-सो निश्चय पावे।।
    ॐ जय बृहस्पति देवा।।

    धर्म संसार /शौर्यपथ /दीपावली के 7 दिन पूर्व बन रहा है अद्भुद शुभ संयोग एवं मुहूर्त्त। नक्षत्रो में पुष्य नक्षत्र को शुभ एवं पुण्यदायक नक्षत्र माना जाता है। इस बार दीपावली के एक सप्ताह से पूर्व 7 नवंबर दिन शनिवार को पुष्य नक्षत्र को भोग सम्पूर्ण दिन होगा। पुष्य नक्षत्र का मान 7 नवंबर को सूर्योदय पूर्व से रात में 4:59 बजे तक होगा।
    उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के शुभ काल में खरीद-फरोख्‍त ,उद्योगों एवं व्यापार की शुरुआत, बहुत शुभ मानी जाती है। इस नक्षत्र में अशुभ काल में शुभ काल में बदलने की क्षमता होती है।
    शनि देव इस नक्षत्र के स्वामी भी है और यह नक्षत्र शनिवार को पूरा दिन व्याप्त होगा। ऐसे में इसका व्यापारिक महत्त्व बढ़ जाता है। इस बार ग्रहों की स्थिति भी अति उत्तम है जहाँ शनि देव मकर राशि मे स्वगृही है ,गुरु स्वगृही है ,बुध एवं शुक्र राशि परिवर्तन राजयोग में है , बुधादित्य राजयोग के साथ साथ चंद्रमा भी स्वगृही स्थिति में रहेंगे ऐसे में यह समय अत्यंत श्रेष्ठ एवं शुभफलदायी है।
    'तिष्य और अमरेज्य' जैसे अन्य नामों से भी पुकारे जाने वाले इस नक्षत्र की उपस्थिति कर्क राशि के 3-20 अंश से 16-40 अंश तक है। 'अमरेज्य' का श‍ाब्दिक अर्थ है, देवताओं के द्वारा पूजा जाने वाला। शनि इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह हैं। इसी कारण विवाह को छोड़कर अन्य सभी मांगलिक कार्यो की शुरूआत शुभफल दायक होती है।
    शनिदेव व्यक्ति के कर्म के फल प्रदायक ग्रह है। ऐसे में शुभ कार्यो की शुरुआत ऐसे समय मे किए जाने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है । अतः इस दिन विशेष कर खरीदारी ,निवेश और बड़े उद्योग की शुरुआत या व्यापारिक लेन देन के लिए अति उत्तम होता है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / रिएलिटी शो बिग बॉस 14 के घर में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने करवा चौथ सेलिब्रेट किया। कलर्स के सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें रुबीना और अभिनव करवा चौथ का त्योहार मनाते नजर आते हैं। बिग बॉस के घर में रुबीना और अभिनव का यह अंदाज उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।
    वीडियो में रुबीना पति अभिनव से कहती हैं कि उन्होंने उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखा है और वह चांद देखने के बाद भी खाएंगी। इस पर अभिनव कहते हैं 'सुबह तो कुछ खा लेना था एक बार।' इस पर रुबीना कहती हैं, 'नहीं खाते हैं।' वह आगे कहती हैं, 'एनिथिंग फॉर यू माय लव।' इसके बाद वीडियो में दोनों काफी इमोशनल नजर आते हैं।
    इसके बाद बिग बॉस की तरफ से रुबीना को करवा चौथ पूजा के लिए सामान भेजा जाता है, जिसे देखकर वह खुशी से झूम उठती हैं। वीडियो में रुबीना, अभिनव के लिए कहती हैं, 'आप मेरी शक्ति हैं, मैं चल भी और जी भी तब तक सकती हूं जब तक आप हैं।' शो के बाकी कंटेस्टेंट् दिए को पेंट करते हैं वहीं, दूसरी तरफ रुबीना मांग में सिंदूर और कपड़े पहनकर करवा चौथ पूजा के लिए होती हैं।
    अभिनव, रुबीना से पूछते हैं कि कभी सोचा था बिग बॉस के घर में करेंगे ये सब। अभिनव शुक्ला, रुबीना को पानी और कुछ खिलाकर उनका व्रत तोड़ते हैं। इसके बाद रुबीना, अभिनव के पैर छूती हैं। बता दें कि अभिनव और रुबीना ने तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद जुलाई 2018 में शादी की थी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision